LATEST NEWS

कियारा आडवाणी बनने वाली हैं मां, पोस्ट के साथ यूं किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई 7 फरवरी 2023 में शादी करने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसका ऐलान उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है. इंस्टाग्राम पर कपल ने एक कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में है. वहीं उन्होंने छोटे छोटे जुराबों को लिया हुआ है. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा-सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है. इसके साथ एक हार्ट, ईवल आय और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार कमेंट सेक्शन में लगा दी है. वहीं शिबानी दांडेकर, शारवरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरु कर दिया है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेस्ट मॉम एंड डैड बनेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, बेबीज के बेबी होने वाले हैं. वहीं फैंस ने भी कपल को बधाई दी है.   हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया ने दी है बधाई इस पोस्ट को देखते ही उनके फैन्स की खुशियां सातवें आसमान पर नजर आने लगी हैं। वहीं इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को लगातार बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया जैसे तमाम सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। एकता कपूर ने किया है सबसे मजेदार कॉमेंट हुमा कुरैशी ने लिखा- OMG, बधाई। नेहा धूपिया ने लिखा- आप दोनों को बधाई, सबसे प्यारी खबर। अथिया शेट्टी ने भी इस खबर को सुनकर कपल के लिए प्यार बरसाया है। मसाबा गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी है। एकता कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है और लिखा है- अब तो रातां सच में लम्बियां होनेवाली हैं, अब शुरू होगी स्लीपलेस नाइट्स। शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल, गौहर खान जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ ने कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशखबरी पर उन्हें बधाई दी है। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की बता दें कि 21 दिन पहले ही कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 में आई उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ परमवीर चक्र पानेवाले दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में थे और वहीं फिल्म में कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और वे डेट करने लगे। 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी शादी यहां ये भी बताते चलें कि कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के दो साल बाद ये पैरेंट्स बनने वाले हैं।

उद्योग,निवेश और रोजगार की स्वर्ण गाथा रचते मोहन

भोपाल भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट सफलता पूर्वक संपन्न हुई है। आठ विश्व स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन में राजधानी भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई यह पहली ग्लोबल इनवेस्टर मीट है।यह विक्रमादित्य सम पुरूषार्थी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रबल इच्छा शक्ति,दूर दृष्टि और आत्म बल का परिणाम है।उन्होंने राजधानी भोपाल में इनवेस्टर सम्मेलन आयोजित करने का नवाचार किया है।भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को सम्पन्न करने हेतु विशाल कन्वेंशन सेंटर निर्माण का संकल्प भी लिया है।राजधानी भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के सफल आयोजन हेतु भागीरथी, पुरूषार्थी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को साधुवाद है। जीआईएस में सरकार को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभिन्न एमओयू साइन किये गये हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 100 से अधिक एक्सपटर्स और उद्योगपतियों सहित करीब 25000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसमें 60 से अधिक देशों के निवेशक डेलीगेट भोपाल आए। जीआईएस में लगभग 5000 बिजनेस-टू-बिजनेस और 600 बिजनेस-टू-गर्वनमेंट मीटिंग्स आयोजित हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित दस केंद्रीय मंत्री गणों ने इस ग्लोबल इनवेस्टर मीट में भागीदारी की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सटाइल,टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर फोकस करने का मंत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार और उद्यमी मित्रों को दिया है। 78000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल टेक्नोलॉजी सेक्टर में प्राप्त हुए हैं।मध्यप्रदेश में टूरिज्म की अपार संभावनाएँ हैं। टूरिज्म क्षेत्र में 65000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल प्राप्त हुए हैं। टेक्सटाइल सेक्टर में मध्यप्रदेश को केंद्र की ओर से धार में एक टेक्सटाइल प्रोजेक्ट मिला है।नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 5.72 लाख करोड़ रुपए,ऊर्जा क्षेत्र में 1.47 लाख करोड़ रुपए,उद्योग विभाग में 8.61 लाख करोड़ रुपए, खनिज क्षेत्र में 3.22 लाख करोड़ रुपए,नगरीय विकास विभाग में 1.97 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।पिछली सभी रीजनल इंडस्ट्रियल कानक्लेव,रोड शो और माइनिंग कानक्लेव और इस जीआईएस के सभी प्रस्ताव का कुल योग तीस लाख सतहत्तर हजार करोड़ रुपए है।इनमें 17.34 लाख रोजगार सृजित होंगे। मध्य प्रदेश की औद्योगिक विकास दर लगभग 24 प्रतिशत है।अगले पाँच वर्षों में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद में उद्योग का योगदान 2.9 लाख करोड़ रुपए से दुगुना बढ़ाकर 6 लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य मोहन सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योग क्षेत्र में पहला नवाचार क्षेत्रीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का आरंभ कर किया।इस नवाचार से संभाग स्तर पर औद्योगीकरण और निवेश को और अधिक प्रोत्साहन दिया गया। इससे मध्य प्रदेश का सर्व समावेशी विकास होगा।स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से पलायन में कमी होगी।क्षेत्रीय असंतुलन कम होगा।आरआईसी के बहुत अच्छे परिणाम और अनुभव का प्रतिफल जीआईएस की सफलता में स्पष्ट रूप से झलक रहा है। मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने और निवेशकों का हौसला बढ़ाने के लिए निवेश नीतियों में कई बदलाव किए हैं।18 नई निवेश नीतियों की उद्योग जगत ने सराहना की है।इनमें निवेश मूल्य के 52 प्रतिशत की आर्थिक सहायता सब्सिडी देने का संकल्प मोहन सरकार ने लिया है।मध्य प्रदेश के नागरिक भी उद्यम स्थापित कर इन नवीन 18 नीतियों से लाभ प्राप्त करेंगे।मोहन यादव सरकार ने वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। मोहन सरकार ने एक नया उद्योग अधिनियम ‘उद्योग की कल्पना एवं परिसंचालन’ बनाया है।यह मोहन सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है,नवाचार है।अनेक राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश का इन्वेस्टमेंट पोर्टल यूजर फ्रेंडली है।डेलिगेट्स ने इसकी तारीफ की है। इसे और यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। जैसे ही कोई इन्वेस्टर मध्य प्रदेश में आता है,शासन के अधिकारी इनवेस्टर को बार बार संपर्क करेंगे कि कैसे वह निवेश लक्ष्य तक पहुंचे और उनकी निवेश यात्रा में सहयोगी बनें। रचनाधर्मी और नवाचारी गुणों से परिपूर्ण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के लोगों को भी नया रूप दिया गया है।गणित अंक अनंत, इनफिनिटी से उद्धृत है।उद्योग,निवेश और रोजगार की अपार संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में अत्यधिक आकर्षक बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत और वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।आगामी समय में मध्य प्रदेश देश के प्रथम पाँच शीर्ष राज्यों में सम्मिलित होगा। सम्राट विक्रमादित्य सम यशस्वी,प्रतापी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके मंत्रीगण मध्य प्रदेश में उद्योग, निवेश और रोजगार की स्वर्ण गाथा को रच रहे हैं। इति श्री। लेखक-सत्येंद्र जैन,स्तंभकार  

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में सातवां दीक्षा समारोह आयोजित, राज्यपाल ने 1029 छात्रों को उपाधि प्रदान की

जबलपुर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षा समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। विवि के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में 1029 छात्रों को उपाधि प्रदान की। साथ ही 12 छात्र स्वर्ण पदक से नवाजे गए। समारोह में पशुपालन मंत्री लखन पटेल विशिष्ट अतिथि रहे। दीक्षा भाषण कुलगुरु डॉ बीएन त्रिपाठी शेरे कश्मीर एग्रीकल्चर साइंस व टेक्नोलाजी विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर मनदीप शर्मा भी मंचासीन थे। तीन पीएचडी योग्यता प्रमाण पत्र शामिल सुबह 11:00 बजे आरंभ सातवें दीक्षा समारोह में शैक्षणिक सत्र 21-22, 22-23 तथा 23-24 के छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। जिसमें बीवीएससी के 678, एमबीएससी के 229, पीएचडी 34, बीएफसी के 76, एमएफएससी के 12, 12 स्वर्ण पदक, तीन पीएचडी योग्यता प्रमाण पत्र शामिल हैं। साथ ही आरवीसी में चयनित पूर्व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ एसएस तोमर, उपकुलसचिव डॉ रामकिंकर मिश्रा सहित अन्य मंचासीन थे।

वेतन वृद्धि, मातृत्व और पितृत्व अवकाश, सेवा सुरक्षा के प्रावधान नवीन नीति में शामिल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नवीन संविदा कर्मचारी नीति-2025 का निर्धारण संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है। नवीन नीति से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में स्थायित्व आएगा और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इस नीति का लाभ 32 हज़ार संविदा कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा और उनके परिवारों सहित लगभग 1.5 लाख लोग इससे लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने में सहायक होगा। उन्होंने समस्त संविदा कर्मचारियों से अपील की है कि सभी समर्पित भाव से सेवा करें, जिससे प्रदेश के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें। एनएचएम की नवीन नीति में संविदा कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान की गई हैं। अब कर्मचारियों को हर वर्ष अनुबंध के नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए एक पारदर्शी और समयबद्ध वार्षिक सेवा आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली लागू की गई है। कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए एक अपीलीय अनुक्रम स्थापित किया गया है। संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का अधिकार केवल मिशन संचालक एनएचएम के पास होगा और यह केवल प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करने के बाद ही किया जा सकेगा। नवीन नीति में वेतन वृद्धि को भी एक सुव्यवस्थित ढांचे में लाया गया है। अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर नियमित वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को नियुक्ति के समय प्रसव के छह सप्ताह बाद (सातवें सप्ताह से) कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे वे मातृत्व के शुरुआती दिनों में समुचित देखभाल प्राप्त कर सकेंगी। इसी तरह, मातृत्व अवकाश और पितृत्व अवकाश के प्रावधान भी संविदा कर्मचारियों के लिए लागू किए गए हैं। आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता के लिए अनुकंपा नियुक्ति और एक्स-ग्रेशिया के प्रावधान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारु व्यवस्था के लिए संविदा कर्मचारियों को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति को जिले में स्थानांतरण का अधिकार दिया गया है। इसके अलावा, कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्पष्ट शिकायत निवारण अनुक्रम निर्धारित किया गया है। आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए अनुकंपा नियुक्ति और एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि के प्रावधान किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार विशेष अवकाश की सुविधा भी संविदा कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी। नवीन नीति में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ जांच चल रही हो, तो उसे 50% वेतन प्रदान किया जाएगा। स्थानांतरण प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। साथ ही, वेतन असमानता की समस्या को दूर करते हुए सभी संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन समानता सुनिश्चित की गई है।  

भारत की इकोनॉमी में दिखी मजबूती, उम्मीद से बेहतर रही जीडीपी ग्रोथ

नई दिल्ली  वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.2% रही। यह कमी मुख्य रूप से निर्माण और खनन क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी अवधि में 9.5% की वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं, मौजूदा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में 5.6% की ग्रोथ हुई थी। जीडीपी ग्रोथ का डेटा बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने सालाना आधार पर कमजोर प्रदर्शन किया है। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें रिवाइल के संकेत नजर आ रहे हैं। NSO ने 2024-25 के लिए विकास दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। जनवरी 2025 में जारी पहली अग्रिम अनुमान में इसे 6.4% आंका गया था। साथ ही, 2023-24 के लिए GDP वृद्धि दर को संशोधित कर 9.2% कर दिया गया है, जो पहले 8.2% आंकी गई थी। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुसार ही है। लेकिन जुलाई-सितंबर तिमाही के संशोधित 5.6 फीसदी की वृद्धि दर से अधिक है। इकोनॉमिक एक्सपर्ट का अनुमान था कि सरकार के बढ़ते खर्च और शहरी खपत में सुधार के कारण मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2 से 6.3 फीसदी के बीच रह सकती है। पिछले तिमाही में आई थी जीडीपी में गिरावट हालांकि सरकार ने अनुमान लगाया कि तीसरी तिमाही में 6.3 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट रह सकती है, इसलिए अनुमान से कम थोड़ा रहा है. लेकिन तिमाही दर तिमाही आधार पर देश की विकास दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है, क्योंकि सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 5.4 फीसदी पर थी. जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान इकोनॉमी में स्लोडाउन देखने को मिला था. जो सात तिमाहियों में सबसे धीमी थी. लेकिन अब सुधार के संकेत मिल रहे हैं. सालाना आधार पर कम हुई जीडीपी ग्रोथ दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को सालाना आधार पर देखें तो Q3 GDP ग्रोथ 8.6 फीसदी से घटकर 6.2 फीसदी पर आ गई है. नेशनल स्टैटिक्स ऑफिस (NSO) के आकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में भारत की ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है.

MP में 2 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बादल बारिश

भोपाल मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 2-4 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा देखने को मिलेगा। 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल और अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। फरवरी में मौसम का मिला-जुला असर रहा। शुरुआती दिनों में ही तेज ठंड पड़ी, लेकिन दूसरे सप्ताह से ठंड जैसी गायब सी हो गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं, दिन में 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिन बाद असर उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में 2 दिन बाद यानी, 4 मार्च से देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस कारण भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। मार्च के पहले हफ्ते में MP में बारिश     वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इस प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।     अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिससे पारा चढ़ेगा।वही प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी रहने से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे है।     मौसम का इस तरह मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है लेकिन 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।     आज 28 फरवरी को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात के पारे में बढ़ोतरी, 10 डिग्री के पार पहुंचा प्रदेश में पांच दिन तक तेज ठंड पड़ी। इस वजह से पचमढ़ी समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा, लेकिन बुधवार-गुरुवार की रात में पारे में फिर से बढ़ोतरी होने लगी। कई शहरों में पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। पचमढ़ी में 10.2 डिग्री, कल्याणपुर में 10.3 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 11.2 डिग्री, उमरिया में 11.3 डिग्री, अशोकनगर के आंवरी में 11.6 डिग्री और मंडला में पारा 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 28 फरवरी: तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। 1 मार्च: भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ से लड़कर मालिक की जान बचाई, इलाज के बाद कुत्ते की मौत

उमरिया  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास भरहुत गांव में एक बहादुर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपने परिवार को बाघ के हमले से बचाया। दो दिन पहले हुई इस घटना में कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगाकर अपने परिवार की जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद कुत्ते की मौत हो गई है। बाघ ने हमला करने की कोशिश भरहुत गांव में शिवम बढ़गैया के परिवार पर एक बाघ ने हमला करने की कोशिश की। तभी उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ का सामना किया और परिवार को बचा लिया। इस बहादुरी के दौरान कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगा दिया। पशु चिकित्सक डॉक्टर अखिलेश सिंह कुत्ते का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर सिंह के अनुसार, कुत्ते के घाव गंभीर हैं, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। हालांकि गांव पहुंचने के बाद कुत्ते की मौत हो गई है। जंगल से निकलकर गांव आ गया बाघ घटना रात के समय हुई जब परिवार घर के अंदर था। अचानक एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में आ गया और बढ़गैया के घर में घुसने की कोशिश की। घर के आंगन में मौजूद जर्मन शेफर्ड ने बाघ को देखते ही भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। बाघ कुछ देर के लिए रुक गया, लेकिन फिर उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते ने भी बहादुरी से बाघ का मुकाबला किया। बाघ से भिड़ गया जर्मन शेफर्ड शिवम बढ़गैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब रात में घर के अंदर थे। तभी जंगल से एक बाघ निकलकर हमारे घर में घुस आया। हमारे जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ को देखकर भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। कुत्ते को अपने सामने देखकर बाघ कुछ देर के लिए स्तब्ध खड़ा रह गया, लेकिन अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बूढ़ा होने के बावजूद लड़ा बढ़गैया ने आगे बताया कि हमारा कुत्ता बूढ़ा होने के बावजूद बाघ का डटकर मुकाबला किया। बाघ ने एक झपट्टा मारकर कुत्ते को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने कुत्ते को मारने की कोशिश की, लेकिन हमारा कुत्ता फिर पूरी ताकत से उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा। जब बाघ कुत्ते को मार नहीं पाया तो वह वहां से भाग गया। गांव के लोग मचाने लगे शोर इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इससे डरकर बाघ जंगल में वापस भाग गया। घायल कुत्ते को तुरंत उठाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन सुबह अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि बाघ ने उस रात कई कुत्तों पर हमला किया। इनमें कुछ का शिकार भी किया है। अपने मालिक की जान बचाने वाले कुत्ते की मौत हो गई है क्योंकि वह गंभीर रूप से घायल था। झपट्टा मारकर खींच ले गया बाघ शिवम बढ़गैया ने बताया कि उनका जर्मन शेफर्ड डॉग वरिष्ठ होने के बावजूद बाघ का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाया और एक झपट्टा मारकर बाघ डॉग को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने डॉग को मारने की कोशिश की, लेकिन डॉग फिर पूरी ताकत के साथ उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा। कुछ देर के प्रयास के बाद जब बाघ डॉग को मारने में सफल नहीं हुआ तो वहां से वापस लौट गया। डॉग और बाघ की इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग चुके थे और वे भी शोर मचाते हुए बाहर आ गए। जिसकी वजह से बाघ जंगल के अंदर चला गया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी: 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का मैच 10 अफगानिस्तान वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मैच लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 28 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3 है। सेदिकुल्लाह अटल 70 और हशमतुल्लाह शाहिदी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28 ओवर में स्कोर 139/3 अफगानिस्तान ने 28वें ओवर में 8 रन बनाए। मौजूदा रनरेट: 4.96 रन प्रति ओवर बैटर: सेदिकुल्लाह अटल 70(83), हशमतुल्लाह शाहिदी 11 (31) बॉलर: एडम जम्पा 4-20-1  

छत्तीसगढ़ में घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में हो रही बचत

रायपुर  सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के  अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर पैनल लग  गए हैं। इससे उनके घरों में बिजली का उत्पादन भी होने लगा है, जिससे बिजली बिल में हर महीने अच्छी बचत भी होनी लगी है। यही कारण है कि सोलर पैनल को लेकर लोगों की सोच भी सकारात्मक हुई है, जिससे पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता हर महीने घर में ही 360 यूनिट बिजली तैयार कर रहे है. जिससे बिजली बिल में 20 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर सुकमा, नारायणपुर जैसे जिले भी शामिल है। सब्सिडी के साथ बैंक लोन इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी के रूप में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता को बैंक से दो लाख रुपए का लोन और हजार रुपए की सब्सिडी में मिल रही। सोलर पैनल की लाइफ 25 वर्ष की है। इस तरह उपभोक्ता को सोलर पैनल लगाने से 4 लाख 21 हजार 200 रुपए की बचत होगी। दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य क्रेडा के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश में दो वर्ष में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलो में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत लोगों को सोलर पैनल के फायदों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

1414 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ

मुंबई शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है। 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद बाजार की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक शेयर सेंसेक्स में 7 प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 318 कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट सेंसेक्स की 29 कंपनियों के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। निफ्टी में 318 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। बता दें, निफ्टी के डाटा के अनुसार 2972 स्टॉक आज ट्रेड हुआ है। जिसके में 489 कंपनियों के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली। जबकि 2416 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  शेयर मार्केट में आए भूचाल से सेंसेक्स 1313.97 अंकों का गोता लगाकर 73,298.46 के लेवल पर आ गया है। इसमें 1.77 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22145 पर आ गया है। इंडसइंड बैंक में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा 5.52 पर्सेंट लुढ़क चुका है। विप्रो, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 4 फीसद से अधिक टूटकर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।  शेयर मार्केट अभी भी गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 970 अंक नीचे 73642 के लेवल पर है। जबकि, गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 22244 पर ट्रेड कर रहा है। अब सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर आ गए हैं।  आज बाजार में हर सेगमेंट में बिकवाली देखी गई। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 2% के करीब गिरावट देखी गई। पतंजलि फूड्स, ग्रेन्यूल्स इंडिया, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, दीपक फर्टिलाइजर्स, रेडिंगटन आदि शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। हालांकि, केईआई इंडस्ट्रीज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, पॉलीकैब इंडिया, आईईएक्स, आरआर केबल, कोल इंडिया आदि शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई। शुक्रवार को 11:10 बजे तक, 71 बीएसई-लिस्टेड शेयर अपर सर्किट और 344 बीएसई-लिस्टेड शेयर लोअर सर्किट में बंद थे। इसी तरह, 11:15 बजे तक, 38 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का उच्च स्तर छुआ, जबकि 714 बीएसई-लिस्टेड शेयरों ने 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ।  शेयर मार्केट में आज आए भूचाल की वजह से सेंसेक्स 1003 अंकों का गोता लगाकर 73615 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 308 अंकों की बड़ी गिरावट है और यह 22237 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप और स्मॉल कैप में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो में 3.04 और आईटी में 3.63 पर्सेंट की भारी भरकम गिरावट है। कोई इंडेक्स हरे निशान पर नहीं है। शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 974 अंकों का गोता लगाकर 73638 पर आ गया है। निफ्टी को भी 276 अंकों का झटका लगा है। अब यह 22268 के लेवल पर आ गया है।अब यह 22276 के लेवल पर आ गया है। टॉप लूजर्स में इंडसइंड बैंक (-5.66%) , टेक महिंद्रा (-4.06%) , महिंद्रा एंड महिंद्रा (-4.16%) , विप्रो (-3.80%) और एचसीएल टेक (-3.02%) बढ़े नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम हैं।

आज शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे

भोपाल 28 फरवरी 2025 की शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे. यह एक दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसे महान ग्रहीय संरेखण कहा जाता है. शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल – सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे. यह घटना खगोल विज्ञान के शौकीनों और आम लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर होगी. यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि इतने सारे ग्रह एक साथ दिखाई देना बहुत कम होता है. आमतौर पर कुछ ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक ही तरफ होते हैं, लेकिन सभी ग्रहों का एक साथ एक लाइन में आना बहुत कम होता है. विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी के साथ शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे। इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर के ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेंगे, जबकि इनके पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) दिखाई देगा। कुछ वर्षों में बनता है ऐसा संयोग सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसे दुर्लभ घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खगोलीय संयोग हर कुछ वर्षों में बनता रहता है। उदाहरण के लिए जनवरी 2016 और अगस्त 2022 में चार ग्रह दिखे थे। जुलाई 2022 में पांच ग्रह दिखाई दिए थे। अगली ‘ग्रह परेड’ अगस्त 2025 और अक्टूबर 2028 में होगी, जब चार और पांच ग्रह देखे जा सकेंगे। हालांकि, यह संयोग इस बार शाम के समय बन रहा है, जिससे इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इस खास खगोलीय नजारें का आनंद लें और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाएं। कितने ग्रह देख सकेंगे उपकरण से सारिका के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और शुक्र को तो बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बुध और शनि सूर्य की रोशनी में छिपे होने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। वहीं, नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। इस तरह, आम लोगों को सिर्फ तीन ग्रह ही साफ दिखाई देंगे। आंचलिक विज्ञान केंद्र में ब्रह्मांड, ब्लैक होल की रहस्यमयी दुनिया पर चर्चा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को आंचलिक विज्ञान केंद्र में सर सीवी रमन मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘न्यूट्रिनो के माध्यम से ब्रह्मांड का अवलोकन’ रखा गया है, जिसे आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर शुभेंदु रक्षित प्रस्तुत करेंगे। इस व्याख्यान में प्रो. रक्षित बताएंगे कि पहले खगोलशास्त्री ब्रह्मांड का अध्ययन केवल प्रकाश के माध्यम से करते थे, लेकिन अब न्यूट्रिनो नामक छोटे कणों की मदद से भी ब्रह्मांड की गहराइयों तक झांका जा सकता है। ब्लैक होल की खोज पर भी करेंगे बात खगोलशास्त्री डॉ. फ्रैंक आइज़ेनहावर (निदेशक, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट, जर्मनी) दुनिया की सबसे तीक्ष्ण दूरबीनें और आकाशगंगा के केंद्र में ब्लैक होल की खोज विषय पर व्याख्यान देंगे। डॉ. आइज़ेनहावर इस व्याख्यान में बताएंगे कि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल मौजूद है, जिसे वैज्ञानिकों ने कई वर्षों तक खोजने की कोशिश की, लेकिन यह हमेशा छुपा रहा।

कल से कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, नकल रोकने शिक्षा विभाग ने किए ये इंतेजाम

रायपुर  छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है. इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 2,40,341 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2397 केन्द्र बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर माशिमं द्वारा केन्द्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केन्द्रों में विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक नहीं बनाया जाएगा. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विषय से संबंधित शिक्षकों को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया जाता है तो केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों द्वारा त्रुटिपूर्ण रोल नंबर एवं विषय अंकित किया जाता है तो परीक्षार्थी का परीक्षाफल घोषित नहीं किया जाएगा. साथ ही पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या घटी है. कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. 10वीं में 3,28,450 बच्चे पंजीकृत हुए हैं. नकल रोकने कड़े इंतजाम परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. नकल प्रकरण वाली उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा अलग से बनाया जाएगा. केन्द्राध्यक्षों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि नकल प्रकरण की मुख्य उत्तरपुस्तिका एवं पृथक से वितरित द्वितीय मुख्य उत्तरपुस्तिकाओं का लिफाफा पृथक से तैयार कर जिले से संबंधित संभागीय कार्यालयों में एवं रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों का मंडल मुख्यालय में जमा किया जाना है. साथ ही निर्देशित किया है कि मूल्यांकन केन्द्रों को नकल प्रकरणों (अनुचित साधन) की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए न भेजी जाएं.

रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर सेमिनार आयोजित

भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्मदा क्लब, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी देना था। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री महेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर हमले बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए डिजिटल जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों से अवगत कराते हुए विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें लाइव ओएस का उपयोग, पासवर्ड ब्रेकिंग (Windows) और उससे बचाव, डेटा प्रोटेक्शन, एडवांस गूगल सर्चिंग टिप्स, की-लॉगर हमले और उनके सुरक्षा उपाय, फिशिंग अटैक से बचाव, ट्रोजन वायरस और उनकी रोकथाम, मोबाइल हैकिंग के खतरों से सुरक्षा, तथा CCTV/स्पाई कैमरा से जुड़ी सावधानियां शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण रेलवे कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और संभावित साइबर हमलों से बचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के डिजिटल कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से अपडेट रहना आवश्यक है।

भीलवाड़ा में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला के पति ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। क्या है पूरा मामला? प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि लापता महिला का नाम निकिता है। वह अपने पति हिमांशु चंदेल के साथ गुरुवार को रीट (REET) परीक्षा देने आजाद नगर स्थित कुंभा निकेतन विद्यालय पहुंची थी। हिमांशु ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। वह अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइन में छोड़कर खुद अपने परीक्षा केंद्र चला गया। लेकिन जब शाम 6 बजे परीक्षा समाप्त हुई, तो निकिता वहां नहीं मिली। जब हिमांशु ने उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। उसने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार, उसने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बैग लेकर खुद ही गई थी निकिता पुलिस ने जांच में पाया कि निकिता ने परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एक दुकान पर अपना बैग रखा था। लेकिन लगभग 10 मिनट बाद वह वापस आई और बैग लेकर कहीं चली गई। थाना प्रभारी ने बताया, “निकिता को परीक्षा केंद्र से घर ले जाने के लिए उसके ससुर आए थे। जब निकिता वहां नहीं मिली, तो उन्होंने हिमांशु को इसकी जानकारी दी। हिमांशु ने परीक्षा केंद्र के बाहर उस दुकान पर जाकर पूछताछ की, जहां निकिता ने बैग रखा था। दुकान वाले ने बताया कि वह बैग रखने के कुछ मिनट बाद ही वापस आई और उसे लेकर चली गई।” पुलिस जांच में क्या सामने आया?     पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि निकिता कहां गई।     उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।     पुलिस आसपास के ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ कर रही है।     महिला के परिवार और दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसने किसी से संपर्क किया था। अब तक कोई सुराग नहीं अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजन भी लगातार निकिता को खोजने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

इंदौर निगम के राजस्व अधिकारी के तीन जगह स्थित आवासों पर ईओडब्ल्यू का छापा, पहले से निलंबित है अफसर

इंदौर  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के अधिकारियों ने आज सुबह दो-दो पत्नियों (Wives) के पति (Husband) नगर निगम (Municipal council) के राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के तीन आवासों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति का खुलासा किया है। छापे में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बहुुमंजिला मकानों, प्लाट, कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।  ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को इंदौर नगर निगम से सस्पेंड एआरओ राजेश परमार के घर छापा मारा है. परमार के तीन ठिकानों पर एक्शन जारी है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है. यहां स्पष्ट कर दें कि अनियमितता के चलते कुछ दिन पहले ही परमार नगर निगम से सस्पेंड हुए थे. इंदौर के आवास कॉलोनी में मुख्य कारवाई चल रही है. राजेश परमार जोन 16 के एआरओ थे. कार्रवाई के लिए टीम सुबह ही पहुंच गई थी, इंदौर स्थित निवास स्थान पर.   EOW की टीम को बंद मिला परमार का ऑफिस इंदौर के बिजलपुर इलाके में स्थित आवास कॉलोनी में नगर निगम के राजस्व अधिकारी राजेश परमार रहते हैं, जहां टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी है. वहीं, आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ जारी है. जानकारी के ईओडब्ल्यू की टीम जब परमार के ऑफिस पहुंची, तब वह बंद मिला. इसके बाद उनके घर पर ही सारे दस्तावेजों की छानबीन जारी है. बेलदार से राजस्व अधिकारी तक का सफर ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश परमार ने अपने करियर की शुरुआत बेलदार के पद से की थी और बाद में प्रमोशन होते हुए सहायक राजस्व अधिकारी के पद तक पहुंच गया। हाल ही में उसे वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है, जो उसकी आय और करियर के अनुसार अनुकूल नहीं है। प्रारंभिक तौर पर चार मकानों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें से दो पर कार्रवाई चल रही है। राजेश ने एक मकान करीब 25 लाख रुपए में खरीदा था और बाद में उस पर एक आलीशान भवन बना लिया। एक मकान में माता-पिता, दूसरे में पूर्व पत्नी एसपी आरएस यादव के मुताबिक एक मकान में राजेश के माता-पिता रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में पूर्व पत्नी रहती है। वर्तमान में उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहरी जांच की जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और भी संपत्तियों का पता चल सकेगा। दो बार निलंबित हुआ राजेश परमार राजेश परमार संपत्तिकर असेसमेंट में गड़बड़ी के कारण 10 फरवरी को सस्पेंड हो गया था। जोन 16 पर एआरओ रहते परमार ने संपत्ति कर असेसमेंट में गड़बड़ी कर कम टैक्स लिया था और उसका खुलासा तब हुआ जब निगमायुक्त शिवम वर्मा ने राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा की थी। परमार की गड़बड़ी पकड़ में आते ही निगमायुक्त वर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर ट्रेचिंग ग्राउंड भेज दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी थी। जो फिलहाल चल रही है। बताया जा रहा है कि परमार इससे पहले भी एक बार सस्पेंड हुआ था, जब उसने तत्कालीन अपर आयुक्त एसके चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी की थी। जोन-8 पर एआरओ रहते उन्होंने चैतन्य के खिलाफ नारेबाजी की थई। बगैर अनुमति विदेश यात्रा भी की इंदौर नगर निगम जोन क्रमांक 8 में एआरओ रहते हुए राजेश परमार ने नए खाते खोले और राशि जमा कर नगर निगम को करोड़ों की राशि की चपत लगाई थी। वे बगैर अनुमति पांच बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। परमार के बारे में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी महापौर, निगमायुक्त, राजस्व समिति प्रभारी सहित कई अधिकारियों को शिकायत की थी बताया जा रहा है कि राजेश परमार मूलतः दरोगा है, लेकिन जोड़-तोड़ करके प्रभारी एआरओ के पद तक पहुंच गया। जोन क्रमांक 19 में भी पदस्थ रहते हुए शुल्क की वसूली में गड़बड़ी के आरोप परमार पर लगे थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88