LATEST NEWS

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नईदिल्ली हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी 28 फरवरी को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों पर पहले ही भारी बारिश और बर्फबारी से हाल बेहाल है. आज भी हाल ऐसी ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उत्तर भारत पर किस तरह घने बादलों की चादर छाए हुई है. पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और कल सुबह तक और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होगी. हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होगी. इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह के वक्त हरियाणा के करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, लोहारू में हल्की से मध्यम बारिश और (30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के पिलानी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, बड़ौत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बता दें कि कल दिल्ली में फरवरी के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली थी, जो 19 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि सूरज पूरे दिन मद्धम रहा था. दिल्ली के इन इलाकों में बरसेंगे बादल सुबह के वक्त दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर, डेरामंडी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी (30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं) होने की संभावना है. NCR में भी बारिश का अलर्ट एनसीआर की बात करें तो लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा व राजस्थान के सिधमुख, सादुलपुर और झुंझुनू में भी जल्द ही बारिश के आसार हैं. दिल्ली में बारिश का अलर्ट IMD से मिली जानकारी के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। NCR के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट एनसीआर में IMD ने अनुसार लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  

स्पेस मिशन पर जाएंगी गयिका कैटी पेरी, अंतरिक्ष यान में होंगी सिर्फ महिलाएं

लंदन वैसे तो आए दिन कोई न कोई अंतरिक्ष मिशन नया रिकॉर्ड बनाते रहता है. लेकिन स्पेस मिशन का एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी सहित अमेरिका की दिग्गज महिलाएं शामिल हैं. मिशन को लीड भी मशहूर अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की मंगेतर खुद कर रही हैं. सिंगर कैटी पेरी जिस स्पेस मिशन पर जाने वाली हैं, वह जेफ बोजेस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का मिशन है, जिसका नाम एनएस-31 मिशन है. इस मिशन की सबसे खास बात यह होने वाली है कि मिशन के लिए जाने वाले न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान में सभी महिलाओं का चालक दल शामिल होगा. महिला यात्रियों की होगी टीम यह स्पेस यात्रा एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, क्योंकि इस मिशन का नेतृत्व 1963 के वैलेंटिना तेरेश्कोवा के एकल मिशन के बाद पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्रियों की टीम करेगी. लोगों की बढ़ जाएगी उम्मीद बता दें कि कैटी पेरी कैपिटल रिकॉर्ड्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिला कलाकार हैं. उन्होंने इस मिशन को लेकर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा,’मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा मेरी बेटी और दूसरे लोगों को भी स्टार्स तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी.’ बेजोस की मंगेतर का प्लान! मिशन का नेतृत्व जेफ बेजोस की मंगेतर और पूर्व समाचार संवाददाता लॉरेन सांचेज करेंगी. सांचेज ने ही इस प्रतिष्ठित टीम को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पेरी और सांचेज के साथ सीबीएस एंकर गेल किंग, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं.  

होली से आठ दिन पहले शुरू होता है होलाष्टक, भूल से भी न खरीदें ये चीजें

हिंदू धर्म में होलाष्टक की अवधि अशुभ मानी जाती है. ये आठ दिनों की अवधि होती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है. पंचांग के अनुसार, होलाष्टक की अवधि की शुरुआत होली से आठ दिन पहले हो जाती है. इसका समापन होलिका दहन के साथ हो जाता है. होलाष्टक की अवधि में गृह प्रवेश, विवाह या मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक की अवधि में किए गए शुभ कामों का फल प्राप्त नहीं होता है. इसके विपरीत होलाष्टक की अवधि में अगर वर्जित काम किए जाते हैं, तो जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. होलाष्टक की अवधि में शुभ काम न करने के साथ-साथ इस दौरान नई चीजों की खरीदारी भी वर्जित मानी गई हैं. मान्यता है कि इस दौरान कोई नहीं चीज खरीदना शुभ नहीं होता. ऐसा करने से जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस साल कब से होलाष्टक? वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 7 मार्च से हो शुरू हो रही है. ऐसे में होलाष्टक की भी शुरुआत 7 मार्च से हो जाएगी. इसका समापन 13 मार्च को हो जाएगा. क्योंकि 13 मार्च को होलिका दहन की जाएगी. इसके बाद 14 मार्च को होली का मनाई जाएगी. होलाष्टक में न खरीदें ये चीजें     हिंदू मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक दिनों में बाजार से कोई नई चीज खरीदकर घर न लाएं.     होलाष्टक के दौरान नए कपड़े, नई गाड़ी, घरेलू उपयोग में आने वाली चीजें, सोना और चांदी भी नहीं खरीदें. इस दौरान नया मकान न लें और बनवाएं भी नहीं.     होलाष्टक के दिनों में यज्ञ, हवन या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करवाएं. हालांकि इस दौरान नियमित पूजा की जा सकती है.     हिंदू मान्यता है कि इस समय में नकारात्मक ऊर्जा का वेग बहुत ज्यादा होता है. इसलिए इस दौरान नया निवेश और लेन देन न करें. इससे जीवन में आर्थिक संकट आ सकता है. करें ये काम     होलाष्टक के दौरान दान करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.     हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ऐसा करना विशेष फलदायी माना जाता है.     इस दौरान लड्डू गोपाल का पूजन करें. उनके गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें. इससे जीवन में सकारात्मकता रहती है.  

दोस्तों, रिश्तेदारों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाना है तो अपनाए ये ट्रिक

दोस्तों या रिश्तेदारों की भीड़ में खुद के लिए रिस्पेक्ट तो हर किसी की चाह होती है। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के साथ बहस में नहीं जीत पाते हैं या फिर खुद की बेइज्जती को भी नहीं रोक पाते। क्योंकि हर किसी के आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों को नीचा दिखाने या बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाना है और बेइज्जती करने वाले का मुंह बंद करना है तो ये 3 माइंड ट्रिक जरूर जान लें। ह्यूमन साइकोलॉजी में बिहेवियर को लेकर काफी सारे बातें बताई गई हैं। जिसमे से ये तीन बातें ज्यादातर स्मार्ट लोगों को पता होती है। बहस में पड़ जाएं तो कैसे जीतें जब भी कोई आपसे बहस करने लगे या झगड़ा कर रहा हो तो ऐसे मौके पर आवाज को ऊंची या तेज करने की बजाय धीमी ही रखें। जिस आवाज में आप बात करते हैं उसी आवाज में उससे बहस करें फिर वो चाहे जितनी भी तेजी से चिल्लाए। आपका ये व्यवहार सामने वाले को और भी ज्यादा गुस्सा दिलाएगा क्योंकि वो आपके अंदर चीखने-चिल्लाने वाला लक्षण नहीं देख पाता। इससे खुद ही पीछे हट जाएगा। यानी कि आप बहस जीत जाएंगे। अगर आपको पता है कि सामने वाला इंसान झूठ बोल रहा कई बार ऐसा होता है कि हमारे सामने ही कोई झूठ बोलता है लेकिन हम उससे ये नहीं कह पाते कि भाई तुम झूठ बोल रहे हो। ऐसे में माइंड ट्रिक कहती है कि बस झूठ बोलने वाले की आंखों में देखो। अगर तुम जान गए हो कि सामने वाला आपसे झूठ बोल रहा है तो उसकी आंखों में देखने से वो समझ जाता है कि उसका झूठ पकड़ा गया। अगर कोई बेइज्जती करे काफी बार देखा गया है कि भरी महफिल में लोग एक दूसरे को ताने या बातों के जरिए बेइज्जत करते हैं। ऐसे वक्त में आप उससे लड़ भी नहीं पाते। जब भी ऐसी सिचुएशन सामने आए तो बेइज्जती करने वाले इंसान को देखकर पूछे क्या तुम ठीक हो। ऐसा पूछने से वो सकपका जाएगा और सोचने लगेगा क्या जो उसने बोला वो सही था या गलत। इस तरह से आप अपनी बेइज्जती को होने से रोक सकते हैं और उसे एहसास दिला सकते हैं।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, 65 करोड़ भक्त पहुंचे, 8 लाख श्रद्धालुओं को मिला आयुष का लाभ

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई व्यवस्थाएं की गई। इसी के तहत लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, आयुष मंत्रालय ने आठ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, जिससे महाकुंभ मेले के दौरान उनकी पवित्र यात्रा सुरक्षित और स्वस्थ रही। 20 आयुष ओपीडी स्थापित करने से लेकर मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की तैनाती तक, 90 से अधिक डॉक्टर और 150 स्वास्थ्यकर्मी पूरे भव्य आध्यात्मिक आयोजन के दौरान निरंतर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन समर्पित प्रयासों ने सुनिश्चित किया कि भक्त, कल्पवासी और संत बिना किसी स्वास्थ्य संबंधी चिंता के पवित्र उत्सव में भाग ले सकें, खासकर पवित्र महाशिवरात्रि स्नान के दौरान। आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ली सेवाएं प्रयागराज महाकुंभ में आयुष के नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंत्रालय ने आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जो पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। श्रद्धालुओं को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा आयोजित चिकित्सीय योग सत्रों से भी लाभ मिला, जिससे शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा मिला। अखाड़ों के साधुओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य सेवा तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-2, सेक्टर-21 और सेक्टर 24 में तीन आयुष कन्वेंशन हॉल स्थापित किए गए, जहां प्रतिदिन योग और स्वास्थ्य सत्रों के माध्यम से तीर्थयात्रियों को निवारक स्वास्थ्य सेवा, रोग प्रबंधन और समग्र जीवन शैली के बारे में शिक्षित किया गया। जूना, आनंद, निरंजनी और वैष्णव अखाड़ों जैसे प्रमुख अखाड़ों में समर्पित स्वास्थ्य जांच के साथ श्रद्धेय साधुओं और संतों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मोबाइल आयुष स्वास्थ्य इकाइयां इसके अतिरिक्त, मोबाइल आयुष स्वास्थ्य इकाइयों ने पूरे मेला क्षेत्र में दवाइयां वितरित कीं, जबकि विभिन्न टीमों ने विभिन्न आयुष सुविधाओं पर छतरियों से कार्य करते हुए कल्पवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई। श्रद्धालुओं को आम बीमारियों से बचाने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने एक विशेष पहल की शुरुआत की, जिसके तहत 10,000 आयुष रक्षा किट वितरित की गईं, जिनमें आवश्यक आयुर्वेदिक दवाएँ और स्वास्थ्य उत्पाद शामिल थे। इस पहल के साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाला स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें 15,000 तीर्थयात्रियों को लाभ मिला, जिससे निवारक और समग्र स्वास्थ्य सेवा के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को बल मिला। श्रद्धालुओं को 25,000 से अधिक औषधीय पौधे किए वितरित इस आयोजन में हरित स्पर्श जोड़ते हुए, राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड (एनएमपीबी) ने श्रद्धालुओं को 25,000 से अधिक औषधीय पौधे वितरित किए – जिनमें तुलसी, अश्वगंधा, शतावरी, नीम, आंवला और करी पत्ता शामिल हैं – जिससे प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा मिला और दैनिक जीवन में औषधीय पौधों के महत्व पर बल मिला। महाकुंभ मेला सिर्फ़ आध्यात्मिक जागृति के लिए न होकर; यह उन लाखों लोगों की भलाई के लिए भी है जो इस पवित्र यात्रा पर निकलते हैं। आयुष मंत्रालय इस भव्य आयोजन में पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा को एकीकृत करने के अपने प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध रहा, जिससे समग्र स्वास्थ्य आध्यात्मिक अनुभव का एक अभिन्न अंग बन गया। महाशिवरात्रि के दिन 81 लाख श्रद्धालु पहुंचे संगम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन (जो महाकुंभ का आखिरी दिन था), रात 2 बजे तक 11.66 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। अगले दो घंटों में ये संख्या बढ़कर 25.64 लाख और सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख हो गई। सुबह 10 बजे तक कुल 81.09 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। महाकुंभ का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा आर्थिक ड्राइवर साबित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि महाकुंभ यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाएगा। महाकुंभ 2025 की चौंकाने वाली संख्या महाकुंभ में 65 करोड़ श्रद्धालु जुटे हैं, जो किसी भी अन्य धार्मिक आयोजन की तुलना में सर्वाधिक हैं। महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन की याद में मनाया जाता है। महाकुंभ के दौरान प्रमुख स्नान दिनों पर जैसे माघी संक्रांति (14 जनवरी) को 3.5 करोड़, मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा पर क्रमशः 2 करोड़ और 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यूपी सरकार ने अनुमान जताया था कि 45 दिनों में 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, जो आंकड़ा महाकुंभ ने दो सप्ताह पहले ही पार कर दिया। 3 लाख करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति महाकुंभ के आयोजन में सरकार ने 7,500 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि मुख्यमंत्री योगी ने 3 लाख करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद जताई है। उनके अनुसार, अगर एक श्रद्धालु 8,000 रुपए खर्च करता है, तो कुल खर्च 3.2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी इस आंकड़े को समर्थन दिया और बताया कि इस आयोजन से होटल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यापारिक गतिविधियों में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की आय हो सकती है। सुरक्षा और प्रबंधन महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद सख्त थी। यूपी पुलिस के अनुसार, 50,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और 2,700 ए.आई. कैमरों का उपयोग किया गया था। इसके अलावा, 113 अंडरवाटर ड्रोन भी पानी की निगरानी के लिए लगाए गए थे। कुंभ में विशाल तंबू और श्रमिकों की मेहनत इस बार के कुंभ मेले में लगभग 68 लाख लकड़ी की पोल का इस्तेमाल किया गया, जिनकी लंबाई कुल मिलाकर 20,726 किलोमीटर से अधिक थी। इसके अलावा, 100 किलोमीटर के कपड़े और 250 टन CGI शीट्स का उपयोग किया गया। इन संरचनाओं को तैयार करने के लिए 3,000 श्रमिकों ने तीन शिफ्टों में काम किया।  

हाई कोर्ट ने निरस्त की मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया, नए सिरे से काउंसलिंग कराने के दिए निर्देश

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त करते हुए हाई कोर्ट ने नए सिरे से काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट के फैसले से सभी प्रभावित उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा. सेवारत श्रेणी में अपात्र उम्मीदवारों को शामिल करने पर डॉ. यशवंत राव और डॉ. पी. राजशेखर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि नियमों के अनुसार, सेवारत श्रेणी के तहत पात्रता के लिए उम्मीदवार को कम से कम तीन वर्षों की सेवा पूरी करनी अनिवार्य है. लेकिन काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कई अपात्र उम्मीदवारों को सेवारत श्रेणी में शामिल कर लिया गया है. इस संबंध में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर याचिका दायर की है. सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष स्वीकार किया था कि शिकायत प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रही है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि तत्काल पूरे मामले में शपथपत्र प्रस्तुत करें और याचिकाकर्ताओं को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे उचित प्रत्युत्तर दाखिल कर सकें. याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने पाया कि निजी उम्मीदवार को कट ऑफ तारीख के बाद सीट आवंटित की गई, जो नियमों का उल्लंघन है. कोर्ट ने स्ट्रे राउंड काउंसलिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी, इसके साथ स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि समान स्थिति वाले सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा. कोर्ट के आदेश के बाद अब मेडिकल पीजी प्रवेश के लिए दोबारा काउंसलिंग होगी.

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे , टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी, पाकिस्तान का हाथ यहां भी रहा खाली

नई दिल्ली पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बरस रहे हैं। टूर्नामेंट का आधा सफर अभी बाकी है और इससे पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 11 शतक दर्ज हो चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि पिचें बल्लेबाजों के लिए किसी शतक की खदान से कम नहीं हैं। जहां बल्लेबाज थोड़ी देर ठहर जाए तो फिर बिना किसी परेशानी के शतक बनाकर ही पवेलियन लौट रहा है। टूर्नामेंट में गुरुवार तक कुल नौ मैच खेले जाने थे, लेकिन बारिश के खलल की वजह से 7 मैच ही खेले जा सके हैं। यानी सिर्फ सात मैच की 14 पारियों में ही 11 शतक लगाए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि इस एडिशन में लगभग हर 1.2 पारी में शतक लग रहा है। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम है। इंग्लैंड की मेजबानी में साल 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में प्रत्येक 3 पारी में एक शतक लग रहा था। जो इस साल की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा है। मेजबान की तरफ से शतक नहीं पाकिस्तान को 29 सालों के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। ऐसे में टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से एक भी शतक नहीं आया। पाकिस्तान टूर्नामेंट में इकलौता देश रहा, जिसके किसी प्लेयर ने सेंचुरी नहीं बनाई। शतकों की इस रेस में न्यूजीलैंड सबसे आगे है। उसके तीन प्लेयर्स अब तक शतक लगा चुके हैं, जबकि भारत और इंग्लैंड के 2-2 बैटर्स शतक जमा चुके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के तीन सबसे बड़े टोटल 356/5- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 2025 351/8- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2025 347/4- न्यूजीलैंड vs अमेरिका, 2004 दो बार गए 150 का स्कोर हुआ पार सिर्फ शतक ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बड़े शतक लग रहे हैं। अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में किसी बल्लेबाज ने 150 का आंकड़ा नहीं छुआ था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में इंग्लिश बैटर बेन डकेट ने 165 रन बनाए थे। यह टूर्नामेंट में सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड था। यह रिकॉर्ड चार दिन ही टिका। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ ही इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। उन्होंने बुधवार को 146 गेंद पर 177 रन की पारी खेली। स्ट्राइक रेट और ऐवरेज भी बेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि टूर्नामेंट का ओवरऑल स्ट्राइक रेट 90+ (91.58)। इंग्लैंड में 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में 87.95 स्ट्राइक रेट से रन बने थे। जो अब दूसरा बेस्ट है। स्ट्राइक रेट के साथ टूर्नामेंट में बैटिंग ऐवरेज भी पिछले टूर्नामेंट्स की तुलना में बेस्ट है। बैटर्स 35.93 बैटिंग ऐवरेज से रन बना रहे हैं। यह सर्वाधिक है। साल 2017 का 35.73 बैटिंग ऐवरेज दूसरा बेस्ट है।

देश की पहली मालवी प्रेम कहानी का 28 फ़रवरी को भोपाल में ऑडिशन और प्रेस वार्ता संपन्न

भोपाल राठौर फिल्म एंड एंटर टेनमेंट के बैनर तले मालवा की पहली रोमांटिक फिल्म थारो म्हारो प्रेम का ऑडिशन भोपाल क्षेत्र के रंगकर्मियों के लिए 28 फरवरी को नाइन मसाला रेस्टोरेंट में संपन्न  हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सु श्री मालती राय जी महापौर भोपाल ने किया,इस अवसर पर कई कलाकार अजय पॉल नंदू , राजेंद्र कानूनगो आदि कलाकार उपस्थित रहे ,इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ  पत्रकार डॉ.नवीन आनंद जोशी , निशा गर्ग जी गर्ग सुप्रभात एवं ईटीवी खबर , आलोक  गर्ग, गर्ग इलेक्ट्रॉनिक फर्नीचर स्पॉन्सर तथा  कई गणमान्य पत्रकारों  प्रेस वार्ता में चर्चा की,निर्माता निर्देशक राजेंद्र राठौर द्वारा फिल्म की संपूर्ण जानकारी दी । इस फिल्म के मंदसौर उज्जैन में ऑडिशन हो चुके हैं भोपाल के बाद रतलाम में होगा ,फिर झाबुआ होगा ।इस फिल्म में मालवा के स्थानीय कलाकारों को प्रमुखता से लिया जा रहा है साथ ही साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार फिल्म में रहेंगे । पिछले सप्ताह फिल्म का प्रोमो मंदसौर लदुना पशुपतिनाथ देव डूंगरी माताजी पर फर्स्ट शेड्यूल के संपन्न किया गया, राजेंद्र राठौड़ द्वारा पूर्व में फिल्म कुंवारापुर बनाई गई थी फिल्म को टैक्स फ्री करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी से  निवेदन किया है कि क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सिनेमा को विशेष अनुदान दिया जाए ।  मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूर कर लिया गया है,  राजेंद्र राठौड़ द्वारा  मुख्यमंत्री मोहन जी यादव और मध्य शासन को पूरे प्रदेश के कलाकारों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया है,सरकार की इस पहल से क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा और लोकल फिल्मों का निर्माण होगा जिससे हमारे स्थानीय कलाकारों को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । थारो म्हारो प्रेम एक सामाजिक मुद्दों पर मालवा की संस्कृति रीति रिवाज को प्रदर्शित करते हुए कई सामाजिक मुद्दों पर संदेश देती हुई, पारिवारिक  महिला प्रधान फिल्म है।  भोपाल और आसपास के क्षेत्र में जो भी कलाकार मालवी बोली को जानते हैं या मालवी जानने वाले कलाकारों ने ऑडिशन दिया ,निर्देशक राजेंद्र  राठौर द्वारा  इस अवसर पूरी फ़िल्म की जानकारी दी, और  कहा कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पशुपति नाथ, धर्म राजेश्वर , गांधी सागर आदि को दिखाया जाएगा,प्रोडक्शन टीम में प्रकाश त्रिपाठी, करुणा साही, पंडित लोकेश, वैष्णवी, सुहानी दूरदर्शन के पूर्व तकनीकी निदेशक एवं कलाकार प्रदीप शिवम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Chamoli में Glacier टूटने से भारी तबाही, 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए , 10 को रेस्क्यू कर लिया गया

चमोली उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है, जिसकी चपेट में आने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं. बता दें कि 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए थे, लेकिन 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाकी 47 की तलाश जारी है. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और BRO की टीम रवाना हो गई है. फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे. सभी BRO के कांट्रेक्ट में काम कर रहे ठेकेदार के मजदूर थे. एवलांच आने पर सभी इधर-उधर भागने लगे. इनमें से कुछ बचने में कामयाब हो गए तो वहीं 57 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जारी किया है. उन्होंने कहा,’जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.’ बता दें कि पिछले दो दिनों से पहाड़ों में मौसम काफी खराब है. उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. कहीं, नदियां उफान पर हैं तो कहीं नालों में गाड़ियां बह रही हैं. भीषण बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मच गई है. प्रदेश के कुल्लू जिले से तो तबाही की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां बारिश ने ऐसा कहर ढाया है कि नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. आज (28 फरवरी) ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले से भी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं. मंडी जिले के ओट इलाके में लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे बंद हो गया है तो वहीं कुल्लू में नालों में बारिश के पानी के कारण आए ओवरफ्लो में गाड़ियां बह जाने का मामला सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ाई गईं भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ाई गईं हैं। आप को बता दें कि कश्मीर में कुछ दिन से हो रही भारी बर्फबारी के कारण स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ा दी गई हैं। यह निर्णय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।    

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक

राजस्थान राजस्थान सरकार ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। अगर किसी डॉक्टर के खिलाफ जबरन निजी अस्पताल भेजने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में की। शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई विधानसभा सत्र के दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकारी डॉक्टर द्वारा बिना उचित कारण के मरीज को निजी अस्पताल में रेफर किया जाता है और शिकायत दर्ज होती है, तो सरकार कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पीपीपी मोड पर नहीं चलेंगे चिकित्सा संस्थान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चिकित्सा संस्थानों को संचालित करने की योजना नहीं बना रही है।     वर्ष 2021 में पूर्व सरकार द्वारा चिकित्सा संस्थानों को पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी।     पहले, पीपीपी मोड पर संचालित चिकित्सा संस्थानों में राज्य सरकार 1.80 लाख से 2.50 लाख रुपये प्रति माह तक खर्च कर रही थी।     भरतपुर जिले में इस समय कोई भी चिकित्सा संस्थान पीपीपी मोड पर संचालित नहीं है।  

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है महापौर से लेकर शुरू के 10पार्षदो को शपथ लेना नहीं आया  बिलासपुर  महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली।…पहली बार महापौर पूजा ने शपथ को गलत तरीके से पढ़ी जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया।इसकी चर्चा वहां होते रही । लेकिन महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाले शब्दों के साथ शपथ ली। कलेक्टर ने दूसरी बार में दूसरे 10 पार्षदों को खुद पढ़कर शपथ दिलाई,तब पार्षदों ने शपथ ली।     नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ लेते वक्त एक भारी गलती कर दी इसलिए उस गलती को सुधारने उसे दुबारा शपथ लेनी पड़ी । दरअसल शपथ लेते वक्त महापौर को कहना था कि मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्य रखूंगी लेकिन पूजा विधानी ने शपथ लेते हुए सांप्रदायिकता कोअक्षुण्य रखूंगी बोल दी।इस पर सब तरफ खुसुर पुसुर होने लगी । शपथ कलेक्टर अवनीश शरण दिला रहे थे।मंच पर बैठे अतिथियों को भी शायद यह आश्चर्य लगा इसलिए आनन फानन में महापौर पूजा विधानी को दुबारा शपथ लेने के लिए कहा गया।

IPS पति की मौत के बाद IAS मधु रानी तेवतिया ने बदलवाया था अपना कैडर, अब बनी सीएम रेखा गुप्ता की सचिव

भोपाल/नई दिल्ली दिल्ली में नई बीजेपी सरकार के तहत नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग की ओर से किया गया। मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस हैं। उन्होंने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। कौन हैं मधु रानी तेवतिया 2008 कैडर की आईएएस मधु तेवतिया के पति आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह थे, जिनकी मध्य प्रदेश के मुरैना में खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। पहले ये भी अपने पति के साथ मध्य प्रदेश कैडर में ही तैनात थीं। पति का निधन होने के बाद उन्होंने कैडर बदलाव की अपील की थी। स्पेशल केस मानते हुए केंद्र सरकार ने मधु रानी तेवतिया के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद इन्हें एमपी कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट कर दिया गया था। मुरैना में IPS पति की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी मौत मुरैना जिले में 8 मार्च 2012 को आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप है कि खनन माफिया ने जानबूझकर उन्हें कुचलकर मार दिया। इस सनसनीखेज वारदात की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने जांच में पूरी घटना को हादसा बताया। हालांकि, जिस ट्रैक्टर ड्राइवर ने आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह को कुचला था, उसे दस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। खनन माफिया या राजनीतिक बिरादरी की संदिग्ध साजिश का कोई सबूत नहीं मिला था। जनवरी 2013 में बदला गया था मधु रानी तेवतिया कैडर जनवरी 2013 में 2008 बैच के आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया का कैडर बदल दिया गया। तेवतिया को पहले मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के अनुसार, ‘मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की सहमति से, केंद्र सरकार ने एक विशेष मामले के रूप में आईएएस डॉ. मधु रानी तेवतिया को मध्य प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण को मंजूरी दी।  

सीवी रमन साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक

देश भर में आज, 28 फरवरी, 2025 को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1928 में हुई थी। इस वर्ष, महान वैज्ञानिक और नोबेल पुरुस्कार विजेता सी वी रमन ने ‘रमन इफेक्‍ट’ की खोज की घोषणा की थी। वैज्ञानिक की इस खोज ने फिजिक्स की दुनिया में एक नए आयाम स्थापित किए। साथ ही, उनके इस अविष्कार को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल विज्ञान दिवस आज के दिन मनाया जाता है। इस दिन पर देश भर के स्कूल, कॉलेजों और अन्य इंस्ट्टीयूटस में साइंस के प्रति स्टूडेंट्स की रुचि बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में आज, हम आपको महान वैज्ञानिक के जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलूओं के बारे में बताने जा रहे हैं। महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म और एजुकेशन भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर 1888 में तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था। रमन की शुरुआती शिक्षा भी यहीं हुई थी। सी.वी. रमन के घर में पढ़ाई- लिखाई का माहौल शुरू से ही रहा था। उनके पिता फिजिक्स और भौतिकी के लेक्वरर थे। एजुकेशनल बैकग्राउंड होने के चलते सीवी रमन भी पढ़ाई में बेहद अच्छे रहे। उन्होंने मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से साल 1907 में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में उन्हें फिजिक्स में गोल्ड मेडल मिला। 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में भी काम किया था। साथ से हो गया था मतभेद रमन इफेक्ट की खोज के दौरान उन्होंने अपने साथी केएस कृष्णनन के साथ काम किया था। हालांकि, इस खोज को नोबेल पुरुस्कार मिलने की घोषणा हुई तो कृष्णनन ने रमन के साथ कुछ प्रोफेशनल्स मतभेदों के कारण इसे साथ शेयर करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, रमन ने अपने नोबेल स्वीकृति भाषण में ने अपने साथी को न केवल याद रखा, बल्कि कृष्णनन के योगदान का जिक्र भी किया था। साल 1970 में हो गया था निधन फिजिक्स के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने बेंगुलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की भी स्थापन की थी। साल 1947 में वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( IISc ) के डायरेक्टर बन गए थे। 21 नवंबर, साल 1970 को बेंगलुरु, कर्नाटक में उनका निधन हो गया था।

बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की बड़ी घोषणाएं, युवाओं, महिलाओं और किसानों को मिली सौगात

जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 27 फरवरी को बजट पर अपना जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव करने जा रही है। भाजपा सरकार प्रदेश के आर्थिक संसाधनों का सही दिशा में उपयोग कर रही है और कम ब्याज दर पर फंड की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। विपक्ष पर निशाना, अर्थव्यवस्था सुधारने का वादा दिया कुमारी ने पिछली सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह से राजस्थान पर भारी कर्ज चढ़ा था, जिसे भाजपा की डबल इंजन सरकार सही दिशा में ला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसेट मोनेटाइजेशन का मतलब जमीन बेचना नहीं, बल्कि संसाधनों का सही उपयोग करना है। उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग और एसेट मोनेटाइजेशन से सरकार को 4,700 करोड़ रुपए की आय होगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बजट में बड़ी घोषणाएं:     ग्रामीण विकास: 10,000 करोड़ से अधिक का बजट प्रावधान।     नरेगा: लेबर कंपोनेंट पर 7,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     कृषि क्षेत्र: बजट में 14.67% की वृद्धि।     युवाओं के लिए: अगले साल यूथ फेस्टिवल और राजस्थान डीजी फेस्ट का आयोजन।     शिक्षा: स्कूल-कॉलेजों में नए संकाय खोले जाएंगे, शिक्षा पर 38,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     खेल: अजमेर में नया मल्टी स्टेडियम बनाया जाएगा।     मां योजना के तहत स्किन ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी और 14 नई एडवांस्ड मेडिकल प्रक्रियाएं जोड़ी जाएंगी।     संभाग स्तरीय मेडिकल कॉलेजों में 14 नए पैरामेडिकल कोर्स शुरू होंगे।     अस्पतालों के संचालन में सुधार के लिए अलग हॉस्पिटल मैनेजमेंट कैडर बनाया जाएगा।     राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू होगा।     पर्यटन: प्रमुख स्थलों पर स्थानीय पेंटिंग्स बनाई जाएंगी, इस पर 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     आपदा राहत: 55 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध कराई जाएंगी।     अग्निशमन सेवाएं: बीकानेर और बांसवाड़ा समेत नए शहरी निकायों में 1050 करोड़ रुपए की लागत से फायर ब्रिगेड सेवा।     उद्योग: शाहपुरा में इंडस्ट्रियल पार्क, लालसोट में वुड पार्क बनाया जाएगा।     सड़क विकास: 1870 करोड़ रुपए से सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन।     पर्यावरण: प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के लिए नई योजना, कपड़े के बैग बांटे जाएंगे।     महिला एवं बाल विकास: 5000 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत होगी।     3236 छोटे बांधों को जल संसाधन विभाग को सौंपा जाएगा।     240 करोड़ रुपए से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।     पीने के पानी की उपलब्धता के लिए 330 करोड़ रुपए का प्रावधान।     ऊर्जा क्षेत्र: बिजली उत्पादन क्षमता 26,300 मेगावाट तक पहुंचाई जाएगी।     वित्तीय प्रबंधन: सरकार कर्ज का 59% एसेट निर्माण में लगाएगी और यह राज्य की जीएसडीपी सीमा के भीतर रहेगा।     स्वास्थ्य क्षेत्र: 2025-26 में मेडिकल सेक्टर का बजट 8% से अधिक बढ़ाया जाएगा।  

टायर दुकान के सामने खड़ी ट्रक चोरी

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित ट्रक मालिक ने तुरंत जरहागांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में अज्ञात चोर ट्रक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर ट्रक को बरेला से लोरमी की ओर लेकर गए हैं। पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88