LATEST NEWS

आज मंगलवार 01अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। वृषभ राशि- आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। कर्क राशि- आज आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। सिंह राशि- आज किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी। कन्या राशि- आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं। तुला राशि- आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। वृश्चिक राशि- आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। धनु राशि- आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा। मकर राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। कुंभ राशि- आज जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश पूरी हो सकती है। कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि- मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा।

आ चुकी है दुनिया में मंदी…, रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली. जाने-माने लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर दुनिया में आर्थिक मंदी की चेतावनी दी है। कियोसाकी ‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब के लेखक हैं। उन्‍होंने कहा है कि दुनिया पहले से ही मंदी में है। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कही। कियोसाकी 2012 में ‘रिच डैड्स प्रोफेसी’ लिखने के बाद से ही लोगों को चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को सीखने और बदलाव करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही वित्तीय सलाहकारों से सावधान रहने को कहा। क‍ियोसाकी ने क‍िया लोगों का आगाह रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, ‘क्या दुनिया मंदी में है? मेरा जवाब है, हां।’ उन्होंने कहा कि वह 2012 से ही लोगों को आगाह करने की कोशिश कर रहे हैं। कियोसाकी ने लोगों से पूछा, ‘क्या सीखने और बदलाव करने में बहुत देर हो चुकी है?’ उन्होंने खुद ही जवाब दिया, ‘नहीं। आपके पास समय है और समय हमेशा आपके लिए एक संपत्ति है।’ कियोसाकी ने FOMO यानी ‘फियर ऑफ मिसिंग आउट’ (किसी चीज से छूट जाने का डर) की तुलना FOMM यानी ‘फियर ऑफ मेकिंग मिस्टेक्स’ (गलती करने का डर) से की। उन्होंने कहा कि स्कूल FOMM का डर पैदा करते हैं। उन्होंने लोगों को यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके खुद को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने भ्रामक वित्तीय सलाहकारों से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी और सबसे खराब शिक्षा मुफ्त है।’ कियोसाकी ने आगे कहा, ‘तथ्य यह है कि दुनिया मंदी में है। तथ्य यह है कि महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी भी बढ़ रही है।’ उन्होंने पाठकों से सोचने के लिए कहा, ‘क्या यह मंदी आपको अमीर बनाएगी या गरीब? यह चुनाव आपका है और आपकी शिक्षा का चुनाव मुफ्त हो सकता है।’ उन्होंने अंत में कहा, ‘ध्यान रखें और इस मंदी को अपने जीवन की सबसे अच्छी चीज बनाएं। यह शक्ति केवल आपके पास है।’ कियोसाकी के इन विचारों से दुनिया भर में मंदी को लेकर चिंता और बढ़ गई है। मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रही है दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था जे.पी. मॉर्गन के मुख्य वैश्विक अर्थशास्त्री ब्रूस कासमैन ने अमेरिका में मंदी की आशंका को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि ‘व्यवसाय-विरोधी नीतियां’ इस खतरे को और बढ़ा सकती हैं। कासमैन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर शासन पर भरोसा कम होता रहा तो अमेरिका में निवेश पर बुरा असर पड़ सकता है। गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली दोनों ने ही 2025 के लिए अमेरिका के GDP विकास के अनुमान को कम कर दिया है। उनका अनुमान है कि यह 1.5% से 1.7% के बीच रहेगा। इसका मतलब है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था धीमी गति से बढ़ेगी। कियोसाकी की चेतावनी और अर्थशास्त्रियों के बदलते अनुमानों से पता चलता है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है। लोगों को अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर सावधान रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। कियोसाकी का कहना है कि सही शिक्षा और तैयारी से लोग इस मंदी का सामना कर सकते हैं और इससे लाभ भी उठा सकते हैं।

निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, क्या है बनारस से कनेक्शन?

वाराणसी वाराणसी की रहने वाली IFS अधिकारी निधि तिवारी को पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है। निधि तिवारी 2014 बैच की विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी पीएमओ में ही डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। 29 मार्च को ही उन्हें पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियु्क्त करने का आदेश दे दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्त किमेटी ने आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। निधि तिवारी को 2022 में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए काम कर रही थीं। निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का काम बेहद अहम होने वाला है। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के साथ संपर्क से संबंधित कामकाज देखेंगी। आदेश के मुताबिक निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 12 के मुताबिक निर्धारित होगा। पीएमओ में पहले भी कई महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निधि तिवारी को प्रधानमंत्री की निजी सचिव के रूप में पदोन्नत करना का एक संदेश महिला सशक्तीकरण को लेकर भी है। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आती हैं। निधि तिवारी के सराहनीय काम को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है। जानिए कौन हैं निधि तिवारी? निधि तिवारी इससे पहले नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण (Disarmament) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों (International Security Affairs Division) के प्रभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है। प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर हुई है। इस पद पर रहते हुए निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेशी दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय (Coordination) में अहम भूमिका निभाएंगी। धर्म नगरी वाराणसी की हैं निधि तिवारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी। इसमें उनकी 96वीं रैंक थी। वो मूल रूप से वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। पीएम मोदी भी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) थी। इस दौरान वो तैयारी करती रहीं और फिर नई जॉब हासिल की।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की खुमारी के बीच भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल सामने आ गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 30 मार्च (रविवार) को शेड्यूल की घोषणा की. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर के महीने में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में दूसरा और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला आयोजित होगा. वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज होगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को केनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा, इसके बाद 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), 2 नवंबर को होबार्ट, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में बाकी के मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम ने कुछ महीने पहले ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जिसमें उसे 1-3 से हार मिली थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, ‘हमने पिछली गर्मियों में उपस्थिति, दर्शकों की संख्या और डिजिटल जुड़ाव के कई रिकॉर्ड तोड़े. हमें पूरा विश्वास है कि यह अविश्वसनीय गति पूरे सीजन में जारी रहेगी, जो एक मनोरंजक सीजन होने का वादा करता है.’ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल रविवार, 19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ स्टेडियम, पर्थ गुरुवार, 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड ओवल, एडिलेड शनिवार, 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, एससीजी, सिडनी बुधवार, 29 अक्टूबर: पहला टी20, मनुका ओवल, कैनबरा शुक्रवार, 31 अक्टूबर: दूसरा टी20, एमसीजी, मेलबर्न रविवार, 2 नवंबर: तीसरा टी20, बेलेरिव ओवल, होबार्ट गुरुवार, 6 नवंबर: चौथा टी20, गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट शनिवार, 8 नवंबर: पांचवां टी20, द गाबा, ब्रिस्बेन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल रविवार, 10 अगस्त: पहला टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन मंगलवार, 12 अगस्त: दूसरा टी20, मार्रारा स्टेडियम, डार्विन शनिवार, 16 अगस्त: तीसरा टी20, कैजेलिस स्टेडियम, केर्न्स मंगलवार, 19 अगस्त: पहल वनडे, कैज़ेलिस स्टेडियम, केर्न्स शुक्रवार, 22 अगस्त: दूसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके रविवार, 24 अगस्त: तीसरा वनडे, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड सीरीज (एशेज) का शेड्यूल 21-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ स्टेडियम, पर्थ 4-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (डे-नाइट), द गाबा, ब्रिस्बेन 17-21 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, एडिलेड ओवल, एडिलेड 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, एमसीजी, मेलबर्न 4-8 जनवरी: पांचवां टेस्ट, एससीजी, सिडनी  

मछली पकड़ने गए चार बच्चे, 2 की मौत, 2 ने तैरकर बचाई अपनी जान

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. सोमवार को चार बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे, इस दौरान सभी पानी में डूब गए. दो बच्चों ने तैर कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मामला तातापानी चौकी क्षेत्र का है. Remaining Time -2:59 जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों बच्चे पानी में डूब गए, हालांकि दो बच्चों किसी तरह तैर कर तालाब से बाहर आने में सफल रहे. जब तक परिजनों को घटना की जानकारी लगी उस वक्त तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. तातापानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

45 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका मुठभेड़ में हुई, जानें कौन थी

 दंतेवाड़ा सुरक्षा बलों को आज फिर बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स ने 45 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयंती को मुठभेड़ में मार गिराया। रेणुका पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख और तेलंगाना सरकार ने 20 लाख का इनाम घोषित किया था। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज और प्रभात पत्रिका की संपादक थी। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे नेलगोड़ा, इकेली और बेलनार गांवों के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में महिला नक्सली गुम्माडिवेली रेणुका ढेर हो गई। घटना स्थल से जवानों ने एक इंसास रायफल, मैगजीन और गोला-बारूद लैपटॉप, नक्सली साहित्य विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है। जानिए कौन थी गुम्माडिवेली रेणुका?     1996 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी।     2003 में डीवीसीएम, 2006 में सीसीएम दुला दादा के साथ काम किया।     2020 में डीकेएसजेडसीएम बनाकर सीआरबी प्रेस टीम इंचार्ज बनाई गई।     भाई जीवीके प्रसाद उर्फ सुखदेव ने 2014 में आत्मसमर्पण किया था।     2005 में उसकी शादी सीसीएम शंकामुरी अप्पाराव उर्फ रवि से हुई, जो 2010 में आंध्रप्रदेश के नलमल्ला मुठभेड़ में मारा गया।रेणुका नक्सली पत्रिकाओं प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च आदि के प्रकाशन से जुड़ी थी। इस साल अब तक 100 से ज्यादा हार्डकोर नक्सली ढेर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज के मुताबिक, सरकार की मंशा के अनुसार बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF समेत अन्य सभी सुरक्षा बल के सदस्य मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों ने प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किए। इसके परिणाम स्वरूप इस साल तीन माह में 100 से ज्यादा हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

दोनों राज्यों के बीच परस्पर सहयोग की सुदृढ़ परम्परा है : पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी के आगमन पर उनका पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गृह मंत्री संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा मैया ने मध्यप्रदेश और गुजरात को समद्ध बनाने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में अनेक नगरों में बड़ी संख्या में गुजराती बंधु निवास करते हैं। गुजरात के साथ ही मध्यप्रदेश से भी अन्य देशों तक जाकर गुजराती समाज के उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने परिश्रम से स्थान बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत से भाव-विभोर होकर कहा कि उन्हें यहां आकर आत्मीयता का अहसास हुआ है। गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच परस्पर सहयोग की सुदृढ़ परम्परा है। “सदाकाल गुजरात-भोपाल” के माध्यम से इन संबंधों में नया आयाम जुड़ रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल “सदाकाल गुजरात-भोपाल” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पधारे हैं। गुजरात और मध्यप्रदेश के संबंधों में एक नया आयाम सदाकाल गुजरात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ रहा है। गुजरात से बाहर बसने वाले गुजरातियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए सदाकाल गुजरात-भोपाल का कार्यक्रम किया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही गुजराती व्यंजनों का उत्सव भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर गुजरात के अनेक मंदिरों के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था भी रविंद्र भवन भोपाल में की गई। गुजरात सरकार ने गुजरात स्टेट नॉन रेजिडेंट गुजराती फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया है। स्टेट हैंगर परिसर में किया पौधरोपण, गुजराती समाज ने की भेंट मुख्यमंत्री डॉ. यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर गुजराती समाज भोपाल के  संजय पटेल, हर्षद,  प्रिया पाटीदार, चेतन पटेल, रेनका मेहता और अन्य पदाधिकारियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल से सौजन्य भेंट की। गुजरात के मुख्यमंत्री से  राहुल कोठारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी भेंट कर उनका स्वागत किया।

जेलेंस्की के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति के बयान पर भड़के ट्रंप, मॉस्को को दे डाली बड़ी धमकी

वॉशिंगटन यूक्रेन के राष्ट्र्पति वोलोदिमिर जेलेंस्की को लेकर पुतिन की टिप्पणी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह जेलेंस्की की आलोचना से बहुत नाराज हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी दी कि अगर रूसी राष्ट्रपति युद्ध विराम के लिए सहमत नहीं होते हैं तो वे मॉस्को के तेल निर्यात पर टैरिफ लगा देंगे। एनबीसी न्यूज के साथ फोन पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाने की बात कही, जो रूसी तेल खरीदने वाले देशों को प्रभावित करेगा। उन्होंने यूक्रेन में जंग न रोकने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘अगर रूस और मैं यूक्रेन में खून-खराबे को रोकने के लिए कोई समझौता करने में असमर्थ हैं और अगर मुझे लगता है कि यह रूस की गलती थी, जो कि शायद न हो- तो मैं रूस से आने वाले सभी तेल पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने जा रहा हूं।’ पुतिन को लेकर ट्रंप की टिप्पणी रूसी नेता को लेकर उनके पिछले रुख से अलग है। जेलेंस्की को हटाने की मांग पर भड़के ट्रंप पुतिन को लेकर ट्रंप का गुस्सा तब आया, जब रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में जेलेंस्की को हटाकर एक नई सरकार बनाने की मांग की। एनबीसी के साथ फोन पर ट्रंप ने कहा, ‘यह सही जगह पर नहीं जा रहा है।’ इसके पहले ट्रंप ने जेलेंस्की को लेकर निराशा जाहिर की थी और उन्हें तानाशाह तक कह दिया था। लेकिन अब वह रूस के खिलाफ सीधे बोल रहे हैं। ट्रंप ने कहा, मैं बहुत गुस्सा था, नाराज था, जब पुतिन ने जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया, क्योंकि यह सही जगह पर नहीं जा रहा था, आप समझते हैं?’ रूस की अर्थव्यवस्था को धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस की अर्थव्यवस्था को झटका देने की चेतावनी दी और कहा कि सभी रूस तेल पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा सकता है। इसका मतलब यह होगा कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं तो अमेरिका में व्यापार नहीं कर सकते। हालांकि, ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच सुलह का भी संकेत दिया और कहा, ‘पुतिन जानते हैं कि मैं गुस्से में हूं, लेकिन गुस्सा जल्दी खत्म हो जाता है, अगर वह सही काम करते हैं।’ क्या कह रहे विश्लेषक अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रूस ने यूक्रेन युद्ध विराम समझौते पर अपनी सहमति नहीं दी और ट्रंप ने रूसी तेल निर्यात पर 25 से 50 फीसदी की टैरिफ लगाया तो किन-किन देशों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके जवाब में विश्लेषकों और अधिकारियों का कहना है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प रूसी तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ 25-50% टैरिफ लगाते हैं, तो चीन और भारत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ने के बाद अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। उसके तेल खरीदने पर भी बैन लगा दिया गया था लेकिन भारत और चीन के अलावा कुछ और देशों ने रूस से तेल खरीदना चालू रखा। ऐसे में अमेरिका द्वारा सीधे खरीददारों पर सेकंडरी टैरिफ लगाने से न केवल पुतिन की तेल राजस्व तक पहुंच कम हो सकती है बल्कि जो देश इसका उल्लंघन करेंगे उन्हें भी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ सकता है। रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल न होने के बावजूद, चीन इसका उल्लंघन करने के बारे में सावधान रहा है, क्योंकि उसे सेकंडरी टैरिफ का डर सताता रहा है। उदाहरण के लिए, कुछ चीनी बैंकों ने अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली से प्रतिबंधित होने के डर से रूसी कंपनियों के साथ लेन-देन कम कर दिया है। चीन को भारत ने छोड़ा पीछे मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी UBS के विश्लेषक जियोवानी स्टानोवो ने द गार्डियन से कहा, “जैसा कि ट्रम्प ने वेनेजुएला के तेल के मामले में किया है, वैसा ही रूस के मामले में खरीदारों को लक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इस कदम से चीन और भारत प्रभावित हो सकता है। हालांकि, हमें यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या घोषणा होती है। बता दें कि भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए समुद्री रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। भारत-चीन के अलावा और किन देशों पर असर 2024 में भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का लगभग 35% रूसी कच्चा तेल था। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही भारत रूसी तेल खरीदता रहा है लेकिन अब अमेरिकी टैरिफ की चिंता होने लगी है। भारत और चीन के अलावा तुर्किए भी रूसी तेल का बड़ा खरीदार है। इसके अलावा बुल्गारिया,इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, स्लोवाकिया, हंगरी भी रूसी तेल खरीदने में आगे रहा है। पाकिस्तान ने भी रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए डील किया है।

विक्रम व्यापार मेले में बिके 2000 करोड़ से अधिक के व्हीकल्स, टैक्स में बंपर छूट से नया कीर्तिमान रचा…

 उज्जैन  धार्मिक, पर्यटन नगरी उज्जैन में लगातार दूसरे वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले ने नया कीर्तिमान रच डाला है। मेले में 32 दिनों में 27572 वाहन बेच दिए गए हैं, जिससे परिवहन विभाग को रोड टैक्स के रूप में 135 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है, जबकि ग्राहकों को इतने ही रुपयों की छूट मिली है। गुड़ी पड़वा पर ग्राहकी चमकते देख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेला अवधि 30 मार्च से बढ़ाकर 9 अप्रैल तक के लिए करवा दी है। उल्लेखनीय है कि शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज परिसर में लगे विक्रम व्यापार मेले की शुरुआत महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को हुई थी। मेले में दोपहिया, चार पहिया वाहन बेचने के लिए 150 से अधिक शोरूम खोले गए। लोगों के कार, बाइक खरीदने को सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने रोड टैक्स में पिछले वर्ष की तरह 50 प्रतिशत छूट देने व्यवस्था बनाई। शुरुआत फीकी थी। उसके बाद में इसका रंग चढ़ता चला गया। मेले से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले तथ्य     29 मार्च तक 32 दिनों में मेले में से 27572 वाहन (22022 कार और 5550 स्कूटर/ बाइक) बिक गए।     40 दिवसीय पिछले वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले में बिके 23705 वाहन से यह आंकड़ा काफी ज्यादा है।     135 करोड़ रुपये की आय अब तक सरकार को हुई।     100 करोड़ रुपये की आय पिछले वर्ष हुई थी। गुड़ी पड़वा पर 1400 से अधिक वाहन बिके आटो डीलर एसोसिएशन के अनुसार दिनभर का आंकड़ा     रविवार, गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त वाले दिन मेले में वाहन खरीदी के लिए जबर्दस्त रुझान देखने को मिला।     1200 से अधिक कारें और 200 से अधिक बाइक बिकीं। छुट्टी के दिन भी पंजीयन की प्रक्रिया परिवहन विभाग ने की।     ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ा उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले ने इस वर्ष भी ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ दिया है।     इस वर्ष ग्वालियर में 15 जनवरी से 25 फरवरी तक लगे 40 दिवसीय व्यापार मेले में 29650 वाहन बिके थे और सरकार को 106 करोड़ 97 लाख रुपये का राजस्व मिला था।     तुलनात्मक रूप से देखें तो इस वर्ष उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले में 32 दिन में 27572 वाहन बिक चुके हैं और सरकार को उज्जैन से 135 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है।     अभी मेला 10 दिन और लगना है और ये दिन चैत्र नवरात्रि के हैं, जो वाहन खरीदारी के लिए शुभ माने गए हैं। यह भी जानिए मेला लगाने के लिए जमीन आवंटित करने से नगर निगम को चार करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। मेले में कुछ दुकानें हस्तशिल्प एवं इलेक्ट्रिक उत्पादों की भी लगी हैं। समय-समय पर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहे हैं।

CSK पर बोझ बन रहे हैं धोनी? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया बड़ा अपडेट

मुंबई  आईपीएल 2025 में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करना। माही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जबकि राजस्थान के खिलाफ वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। कई पूर्व क्रिकेटर्न ने सीएसके टीम मैनेजमेंट और धोनी के इस फैसले की काफी आलोचना की थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस राज पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने खुलासा किया है कि धोनी अब दस ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकते क्योंकि उनके घुटने में समस्या है और वह रन लेने में पहले की तरह समर्थ नहीं हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि पूर्व कप्तान मैच की स्थिति के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी क्रम तय करते हैं। सीएसके के कोच ने शिवम दुबे के विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके को 50 रन से और राजस्थान के खिलाफ छह रन से हार का सामना करना पड़ा। फ्लेमिंग ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर क्या कहा? राजस्थान के खिलाफ जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो टीम को 25 गेंदों में 54 रन की जरूरत थी, लेकिन माही 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा, ‘यह समय की बात है। एमएस इसका आकलन खुद करते हैं। उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं। वह चल तो ठीक से रहे हैं, लेकिन अभी भी इसमें पोषण संबंधी पहलू है। वह पूरी ताकत से 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए वह उस दिन आकलन उस मैच की स्थिति पर आकलन करते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं।’ ‘धोनी अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते और समर्थन करते हैं’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि अन्य मौकों पर वह अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं। मैंने पिछले साल कहा था कि धोनी हमारे लिए बहुत कीमती हैं। टीम को दिशा-निर्देश देने और विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्हें नौवें-10वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतारना उचित नहीं है।’ पावरप्ले में हार गई थी चेन्नई की टीम फ्लेमिंग ने कहा, ‘धोनी ने पहले भी ऐसा कभी नहीं किया है। आप देखें तो माही लगभग 13-14 ओवर के बाद ही मैदान पर जाने की कोशिश करते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त कौन मैदान पर है।’ आरआर ने पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बनाए, जबकि सीएसके ने एक विकेट गंवाकर सिर्फ 42 रन बनाए। फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि वे पावरप्ले में मैच हार गए थे। ‘राजस्तान की तुलना में चेन्नई के खिलाड़ी ढीले पड़े’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप खेल का विश्लेषण करें तो दिखेगा कि दो पावरप्ले में दो अलग-अलग तरह का गेम हुआ। गेंदबाजी में हमने पावरप्ले में 80 रन खर्च कर दिए और बल्लेबाजी में हम केवल 40 रन ही बना पाए। स्कोरबोर्ड पर यही सबसे बड़ा अंतर रहा और हम राजस्थान की तुलना में मैदान में भी ढीले थे। राजस्थान की टीम ने शानदार फील्डिंग की और बॉडी लैंग्वेश दिखाया। फिलहाल मैच से यही दो निष्कर्ष हैं।’ फ्लेमिंग की नजर में ये हैं मैच के अहम पल अहम पलों पर विचार करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि (रियान) पराग का कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था। दुबे जब बैटिंग कर रहे थे तो मैच हमारे पक्ष में जा रहा था, लेकिन वानिंदु हसरंगा ने हिम्मत दिखाई, आप इससे इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने निश्चित रूप से गेंद को फ्लाइट कराया। कभी-कभी आप फ्लाइट गेंद करते हैं तो इसका नुकसान आपकी टीम को हो सकता है, क्योंकि बड़े शॉट लगते हैं। हालांकि, हसरंगा में ऐसा करने का साहस था और गायकवाड़ का विकेट भी बहुत चतुराई से लिया गया था। इसलिए हसरंगा ने अपना संयम बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।’ फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की फ्लेमिंग ने नीतीश राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘नीतीश ने अच्छा खेला। मुझे लगता है कि उन्होंने शुरुआत में उछाल और सीम का सामना किया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसलिए उनका कैच छूटना नुकसानदायक साबित हुए और फिर हसरंगा ने ऋतुराज को बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच के शायद ये तीन बेहतरीन पल रहे।’

अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में आग, मचा हड़कंप

 नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में बरौनी एक्सप्रेस (19483) की बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी हरकत में आए और आग पर काबू पाने में जुट गए। दरअसल, आज सोमवार को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस इटारसी से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान इटारसी और बानापुरा के बीच दोपहर करीब 4 बजे सबसे अंतिम में लगे जनरेटर कोच में भयानक आग लग गई। धुआं निकलता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना ही लोको पायलट ने सूझबूझ से ट्रेन रोकी और रेलवे को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से काटकर रेल कर्मचारियों ने अलग कर दिया है। ट्रेन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेल इंजन ड्राइवर और गार्ड की सतर्कता से एक बड़ा हादसा यात्री ट्रेन में टल गया है।  

प्रदेश के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक अप्रैल से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में की गई शराब बंदी की घोषणा पर एक अप्रैल 2025 से अमल शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को 24 जनवरी 2025 को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई केबिनेट ने मंजूरी दी थी। निर्णय अनुसार उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त मदिरा दुकानों एवं बार को बंद किया जाएगा। प्रदेश के इन 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णतः पवित्र घोषित करते हुए एक अप्रैल 2025 से पूर्ण शराब बंदी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया। यह कदम जन-आस्था और धार्मिक दृष्टि से श्रृद्धा के 19 नगरीय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में प्रभावशाली होगा। जिन धार्मिक स्थान पर शराब बंदी का निर्णय लिया उसमें एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतें हैं। जिन प्रमुख पवित्र नगरों में शराबबंदी लागू की जा रही है उनमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा रामराजा मंदिर क्षेत्र, ओंकारेश्वर, मंडला में सतधारा क्षेत्र, मुलताई में ताप्ती उद्गम क्षेत्र, पीतांबरा देवीपीठ दतिया, जबलपुर भेड़ाघाट क्षेत्र, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, सांची, मंडलेश्वर, वान्द्रावान, खजुराहो, नलखेड़ा, पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र मंदसौर, बरमान घाट और पन्ना शामिल हैं। एक अप्रैल 2025 से इन सभी क्षेत्र में पूर्ण शराब बंदी रहेगी।  

गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, सब्जी कैरेट के नीचे छुपाकर ले जा रहे 243 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ओड़िसा से गांजा लेकर महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ने बोरतलाव पुलिस को सफलता मिली है। तस्कर सब्जी कैरेट के नीचे गांजा को अलग-अलग बोरों में भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिरे पुलिया चांद-सूरज मेन रोड़ घेराबंदी का वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन आती हुई दिखाई दी। तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी को देखते हुए वाहन को सड़क पर छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।     पुलिस ने दो तस्करों को दौड़ाकर दबोच लिया। वहीं एक तस्कर मौके से भाग निकला।     आरोपित तस्कर बिलासपुर सीपत के ग्राम झलमला निवासी 46 वर्षीय दिलावर अली, रायपुर नक्टा मंदिर हसौद निवासी 36 वर्षीय संतोष पाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।     इसमें और तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित दिलावर अली के खिलाफ पूर्व में एक हत्या और तीन चोरी के मामले दर्ज हैं।     वहीं संतोष पाल के खिलाफ बागनदी, मंदिर हसौद रायुपर, जगदलपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।  

बैतूल में एम.पी. ट्रांस्को के कार्मिकों ने सीखीं जीवन रक्षक तकनीक

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) स्थानीय जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से मध्यप्रदेश में एम.पी. ट्रांसको के कर्मियों के लिए ‘‘सी.पी.आर. एवं अन्य ऐसे ही जीवन रक्षक तकनीकों‘‘ पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एक प्रशिक्षण कार्यशाला बैतूल में आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में कंपनी के बैतूल स्थित सबस्टेशन एवं अति उच्चदाब संधारण  बैतूल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो को मेडिकल आफिसर डॉ. रानू वर्मा द्वारा व्यवहारिक और उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी के कार्मिकों एवं समाज के लिए बहुउपयोगी एवं जीवनरक्षक इस कार्यशाला के सफल आयोजन में एम.पी. ट्रांसको के करीब 30 मेंटनेन्स, ऑपरेटिंग एवं सुरक्षा कर्मियों ने हिस्सा लिया। सी.पी.आर. प्रशिक्षण के लिए उपयोग किये जाने वाले मानव पुतले एवं कुछ वीडियों की सहायता से सी.पी.आर. तकनीक का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रतिभागी विषय विशेषज्ञ की निगरानी में मानव पुतले पर सी.पी.आर. तकनीक का अभ्यास करे।

सैफ अली खान बहन के घर मनाई ईद, आमिर खान ने दोनों EX पत्नियों और बेटों संग मनाया जश्न

मुंबई आमिर खान अपने पूरे परिवार के साथ ईद मना रहे हैं और सभी ने फैंस के सामने आकर पोज दिया। हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले एक्टर ने अपने घर से फैंस के लिए हाथ हिलाया और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वे अपने बेटों जुनैद खान, आज़ाद राव के साथ देखे गए जहां तीनों ने पपाराजी के लिए पोज़ दिया। वे सभी सफेद कुर्ते पहने हुए थे। आमिर को राजकुमार संतोषी के साथ उनके घर पर देखा गया। इस बीच आमिर की दोनों एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव भी ईद मनाने के लिए उनके घर पहुंचीं। आमिर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ बहुत अच्छी दोस्ती शेयर करते हैं और वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। आमिर और किरण ने एक दूसरे के साथ कुछ बेहतरीन काम भी किए हैं। अब एक्टर ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है जो बेंगलुरु से हैं। आमिर ने नीचे आकर मीडिया वालों को मिठाई भी बांटी और बालकनी से भी हाथ हिलाया। दूसरी ओर,सैफ अली खान उन पर हुए हमले के बाद बिल्कुल फिट दिख रहे हैं और यह परिवार के साथ उनकी ईद मनाने की तस्वीरों से साफ पता चलता है। सैफ को भी ईद के मौके पर उनके घर के बाहर देखा गया। वो सफेद रंग के कुर्ते में डैपर लग रहे थे। एक्टर अब धीरे-धीरे काम पर भी वापस आ रहे हैं। सैफ और करीना ने अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मनाया जिसमें सोहा अली खान, सबा अली पटौदी, कुणाल खेमू शामिल थे। सोहा और सबा दोनों ने अपने जश्न की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें ‘सेवइयां’ भी थीं। सबा ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि यह सैफ द्वारा उनके घर पर ईद लंच था। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं और लिखा, ‘ईद के पल, परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है….एक खूबसूरत लंच के लिए भाई और इसे खास बनाने के लिए सोहा, बेबो और कुणाल का शुक्रिया।’ सैफ के साथ करीना भी जहां सैफ बेज रंग के कुर्ते और पायजामा में शानदार दिख रहे थे, वहीं करीना भी चटक नारंगी रंग की सलवार कमीज में प्यारी दिखीं। सबा ने शरारा लुक चुना जबकि सोहा पेस्टल ग्रीन कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं। कुणाल ने काले रंग का कुर्ता चुना। ईद के साथ-साथ ये परिवार हर त्योहार पर साथ ही दिखाई देता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet