LATEST NEWS

02 मार्च को कन्या राशि वालों को सौदों में देरी होने की संभावना, जाने अपना राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों का मन खुश रहेगा। आप लोग आत्मविश्वास भी भरपूर रहेंगे। इस समय थोड़ा परेशानी का समय है, इसलिए कारोबार में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अभी धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी में अफसरों से मिलकर रहें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। इस समय आत्मविश्वास में कमी रहेगी, इसलिए तनाव लें, सकारात्मक बने रहें।। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आत्मसंयत रहना जरूरी है। बेकार के क्रोध व झगड़ों से इस समय आपको बचकर रहना होगा। कारोबार में बाधा आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। ऑफिस में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि- सिंह वालों के आत्मसंयत रहकर काम बनेंगे। बेकार के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।इस समय आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। कन्या राशि- कन्या वालों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से हेल्थ की समस्या आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। इस समय आपको वाहन की प्राप्ति हो सकती है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धनु राशि- धनु राशि वालों की लाइफ आत्मविश्वास से भरपूर रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार बढ़ेगा। मकर राशि- मकर वालों की आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे। कुंभ राशि- कुंभ वालों के बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मीन राशि- मीन वालों की लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता व परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। खर्च बढे़ंगे।

निमाड़ के भगोरिया, गणगौर, फगुआ नृत्यों की शानदार प्रस्तुति, 24 घंटे नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने मंच पर उतरे कलाकार

बुरहानपुर बिना रुके लगातार चौबीस घंटे लोक नृत्य कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार से बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में लोक कलाकार मुकेश दरबार सहित दस कलाकारों का दल मंच पर उतर गया है। इस कार्यक्रम से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन की टीम वर्चुअली जुड़ी हुई है। लोक नृत्य का यह अनूठा कार्यक्रम शनिवार दोपहर 2.49 बजे प्रारंभ हुआ है, जो रविवार दोपहर 2.49 बजे समाप्त होगा। निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए मप्र संस्कृति विभाग, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जन जागृति कला केंद्र नेपानगर ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है। भगोरिया, गणगौर और फगुआ नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों का यह दल चौबीस घंटे के दौरान निमाड़ के प्रसिद्ध भगोरिया, गणगौर और फगुआ नृत्य की प्रस्तुति देगा। इस दौरान देसी वाद्य यंत्रों ढोल, मांदल, बांसुरी, हारमोनियम, थाली आदि के माध्यम से संगीत दिया जाएगा। कलाकार तीनों लोक नृत्यों की वेशभूषा भी नृत्य करते हुए ही बदलेंगे। विदेशों तक पहुंचेगा मप्र का नाम कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मौजूद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि जन जागृति कला केंद्र के प्रमुख मुकेश दरबार और उनकी टीम सहित जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। दरबार ने अपनी कला के माध्यम से निमाड़ की लोक संस्कृति को देश और विदेश तक पहले भी पहुंचाया है। अब विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। इससे विदेशों तक मप्र और निमाड़ की लोक संस्कृति काे पहचान मिलेगी। उन्होंने दल को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर विधायक अर्चना चिटनिस, मंजू दादू, कलेक्टर हर्ष सिंह, डीएटीसी के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। देश-विदेश में दल दे चुका प्रस्तुति जागृति कला केंद्र के प्रमुख मुकेश दरबार और उनका दल अब तक देश-विदेश में दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुका है। दिल्ली में भारत पर्व के दौरान भी प्रस्तुति दी थी। इसके अलावा असम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, जोधपुर, जयपुर, सूरत, उदयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई के अलावा वर्ष 2016 में कंबोडिया और 2017 में तुर्कमेनिस्तान में भी प्रस्तुति दी थी। इस दौरान दल ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। दरबार बीते 30 साल से कला साधना में लीन हैं।

व्हाइट हाउस में तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया, डील करने को तैयार, कहा-ट्रंप का सपोर्ट बहुत जरूरी है

वाशिंगटन व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नरम रुख अपनाया है। जेलेंस्की ने अमेरिका के समर्थन को अपनी जंग के लिए निर्णायक करार दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका रूस के साथ युद्ध के भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण होगी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अमेरिका की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और संसद सहित अमेरिकी जनता के समर्थन की सराहना की। उन्होंने लिखा, “हम अमेरिका के समर्थन के लिए आभारी हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप, कांग्रेस और अमेरिकी जनता का धन्यवाद करता हूं। यूक्रेनी लोग इस समर्थन को हमेशा से महत्व देते आए हैं।” ट्रंप के समर्थन को बताया निर्णायक यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का समर्थन सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि उनकी स्वतंत्रता और अस्तित्व की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन बहुत जरूरी है। वे युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन कोई भी हमसे अधिक शांति नहीं चाहता। हम इस युद्ध को अपनी जमीन पर झेल रहे हैं। यह हमारी आजादी और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।” खनिज समझौते पर हस्ताक्षर की तत्परता जताई जेलेंस्की ने यह भी पुष्टि की कि यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, जिससे अमेरिका और यूक्रेन के आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूती मिलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समझौता सुरक्षा गारंटी का केवल पहला कदम होगा और यूक्रेन को इससे कहीं अधिक की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, यह सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम होगा। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। एक युद्धविराम बिना ठोस सुरक्षा गारंटी के यूक्रेन के लिए खतरनाक होगा। तीन साल से हम लड़ रहे हैं, और यूक्रेनी लोगों को यह जानने की जरूरत है कि अमेरिका हमारे साथ है।” यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहिए जेलेंस्की ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि रूस के साथ किसी भी समझौते से पहले मजबूत सुरक्षा गारंटी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन केवल तभी बातचीत के लिए तैयार होगा जब उसे ठोस सुरक्षा गारंटी मिलेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में रूस दोबारा आक्रमण नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “अगर हमें नाटो में शामिल नहीं किया जा सकता, तो हमें अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी चाहिए। यूरोप इस मामले में तैयार है, लेकिन हमें अमेरिका की भूमिका की भी आवश्यकता है।” रूस से बातचीत की संभावना पर दिया बयान रूस के साथ वार्ता को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए केवल सैन्य संघर्ष पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि मजबूत सुरक्षा गारंटी के बाद ही रूस के साथ बातचीत संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा, “युद्ध अकेले बहुत लंबा चलेगा, और हमारे पास रूस को पूरी तरह बाहर निकालने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं। हमें एक ऐसी सुरक्षा संरचना की आवश्यकता है, जिसमें अमेरिका की प्रमुख भूमिका हो। तभी हम रूस, यूरोप और अमेरिका के साथ कूटनीति पर बात कर सकते हैं।” अमेरिका से और मजबूत समर्थन की अपील यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका से अधिक ठोस समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह केवल दो देशों की लड़ाई नहीं, बल्कि संप्रभुता और मानवाधिकारों का संघर्ष है। उन्होंने कहा, “रूस ने हमारे घरों पर आक्रमण किया, हमारे लोगों को मारा और हमारी संप्रभुता को नष्ट करने की कोशिश की। यह केवल भू-भाग का युद्ध नहीं है, बल्कि असली लोगों की जिंदगियों का सवाल है।”

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी, परिणाम 25 मार्च के बाद

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग अब इसके आधार पर अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा। यह कार्य अगले 20 दिनों में पूरा किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 मार्च के बाद घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए एक लाख 18 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 82 प्रतिशत अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा होने के सप्ताहभर बाद अस्थायी उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपलोड की गई। इस पर अभ्यर्थियों को पांच दिनों के भीतर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में सात से आठ प्रश्नों में त्रुटियां पाई गईं, जिन पर अभ्यर्थियों ने सही उत्तर से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत किए। वहीं सामान्य अभिरुचि परीक्षण के प्रश्नपत्र में सभी उत्तर सही पाए गए। आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित (अंतिम) उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। इसके आधार पर अब उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अब किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। नौ से 14 जून के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को महीनेभर का समय दिया जाएगा। ये रिक्त पद हैं आयोग ने 18 विभागों में रिक्त 158 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है। 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक के पदों पर भर्ती की जाएंगी। आयोग ने सीटों का विभाजन कर रखा है, जिसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।

चिटफंड कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दर्ज कराई एफआइआर, की थी करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी

भोपाल मध्य प्रदेश के 300 लोगों से निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने चिटफंड कंपनी एसयूएसके इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के विरुद्ध एफआइआर पंजीबद्ध की है। इसमें कंपनी के डायरेक्टर व मालिक कैलाश लोधी सहित आठ को नामजद व अन्य को आरोपित बनाया गया है। मामला वर्ष 2011 से 2016 के बीच का है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में इसी तरह की ठगी की थी। पीड़ितों के बयान और दस्तावेजों की जांच के बाद अब ईओडब्ल्यू ने प्रकरण कायम किया है। उज्जैन में कंपनी का मुख्यालय अधिकारियों ने बताया कि कैलाश लोधी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2011 से 2016 की अवधि में चिटफंड कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी का मुख्यालय उज्जैन में है। कंपनी ने एजेंटों की नियुक्ति कर कमीशन एवं पुरस्कार का प्रलोभन देकर चेन सिस्टम के माध्यम से लगभग 300 से अधिक लोगों को सदस्य बनाया। इनसे कंपनी में निवेश कराया गया। निवेशकों से जमा कराई गई राशि की मैच्योरिटी अवधि पूर्ण होने के पूर्व ही वर्ष 2016 में कंपनी बंद कर इसके पदाधिकारी गायब हो गए, जिससे निवेशकों के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये डूब गए। कई गुना अधिक लाभ के लालच में किया निवेश एजेंट के माध्यम से कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा रीयल एस्टेट, फिल्म निर्माण, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, कंस्ट्रक्शन, फार्म, डेयरी, फैक्ट्री, सोसाइटी, पेस्ट कंट्रोल सर्विसेस, होटल इत्यादि में निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि प्राप्त की गई। राशि लेने के लिए कंपनी द्वारा पालिसी बांड जारी किए गए। मैच्योरिटी अवधि पूर्ण होने पर निवेशित राशि से कई गुना अधिक राशि भुगतान किए जाने का प्रलोभन दिया गया, पर भुगतान नहीं किया गया। निवेशकों ने कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आपकी राशि प्रापर्टी सहित अन्य प्रोजेक्ट में निवेश की गई है। उक्त संपत्तियों बिक्री के बाद ब्याज सहित राशि वापस कर दी जाएगी। इन्हें बनाया आरोपित कैलाश लोधी (डायरेक्टर / मालिक), नरेंद्र सिंह लोधी (डायरेक्टर), भगवती बाई (डायरेक्टर), अनिल सिंह लोधी (एचआर मैनेजर), फतेह सिंह (डायरेक्टर), अमित जैन (महाप्रबंधक), शकिर खान (एमडी), सुनील कुमार तिवारी (डायरेक्टर) एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है।

5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

जयपुर राजस्थान के अजमेर में हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध रैली निकाली। ब्यावर जिले में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। अजमेर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। इससे पहले बिजयनगर में गांधी भवन से अजमेर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। आसपास के इलाके में बाजार बंद रहे। अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनीता भदेल, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के नेता और बाजार संघों के सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया। मदरसों की जांच की उठी मांग प्रदर्शनकारियों ने अजमेर में मदरसों के पंजीकरण की जांच करने और अनैतिक गतिविधियों के केंद्र बन चुके हुक्का बारों पर सख्त एक्शन की मांग की। हाल ही में ब्यावर जिले में पांच नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सांप्रदायिक तनाव बना है। अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने टेंपो की हवा निकाली प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेड पर चढ़ गए। कुछ स्थानों पर टेंपो के टायरों की हवा भी निकालने का मामला सामने आया। यहां तक कि यात्रियों को भी नीचे उतार दिया गया। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सकल हिंदू समाज ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ युवकों ने ‘लव जिहाद’ से जुड़ा गिरोह बनाया है। वे स्कूली लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। ज्ञापन में आगे लिखा है कि पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद मोबाइल फोन गिफ्ट किए जाते हैं। आरोपियों ने न केवल शहर के एक कैफे में लड़कियों का यौन शोषण किया बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल भी किया। अगर लड़कियां धार्मिक क्रियाकलाप नहीं करती तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच हो: डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। आरोपियों ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उन्होंने लड़कियों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डिप्टी मेयर ने सीबीआई जांच और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच की मांग उठाई है। ऐसे खुला मामला बिजयनगर पुलिस ने परिजनों की शिकायतों के आधार पर 16 फरवरी को तीन एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में आठ मुस्लिम और दो हिंदू हैं। ये कैफे संचालक थे। तीनों नाबालिग मुस्लिम हैं। दरअसल, पीड़ितों में से एक नाबलिग लड़की ने अपने पिता की जेब से 2000 रुपये की चोरी की थी। यह पैसे उसे एक आरोपी को देने थे। बाद में जांच में उसके पास एक चीनी मोबाइल फोन मिला। इसी फोन से वह आरोपी से बात करती थी। अब आरोपियों के परिजनों, जामा मस्जिद और 100 साल पुराने कब्रिस्तान को बिजयनगर नगर पालिका ने अतिक्रमण का नोटिस भेजा है।

दिल्ली सरकार इस दिन से महिलाओं के खातों में डालेगी 2500 रुपये, जल्द करेगी नियम व शर्तों की घोषणा

नई दिल्ली दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि 8 मार्च को महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में महिला सम्मान योजना की शुरुआत की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस योजना की शर्तें और नियम आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से लागू कर दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित कर महिलाओं की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली से पहले महिलाओं को 2500 रुपये देने की आश्वासन दिया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि भाजपा सरकार महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता देने का अपना वादा पूरा करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान रवाना होने से पहले अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही थी।

मुख्यमंत्री ने बालाघाट में 326 करोड़ 60 लाख रूपये के 117 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के किसान सम्मेलन में किसानों को अभूतपूर्व सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गेहूँ उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रूपये अतिरिक्त बोनस राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) अंतर्गत वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों द्वारा 12.2 लाख हेक्टेयर रकबे में उत्पादित धान का विक्रय किया गया है। धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में प्रति हेक्टेयर 4000 रूपये का लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के किसानों को 488 करोड़ रूपये का अतिरिक्त लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूँ उत्पादक किसानों को भी समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि दी जायेगी। इस प्रकार गेहूँ के उपार्जन पर प्रति क्विंटल 2600 रूपये की राशि मिलेगी। इस वर्ष प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन अनुमानित है। प्रदेश के किसानों को 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में मिलने से लगभग 1400 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि का लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जा रही है। आने वाले 5 वर्षों में 2 लाख 70 हजार पदों पर विभिन्न सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी सरकार वर्ष 2028 तक सरकार 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश में चल रही योजनाएं यथावत चलती रहेगी। कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश सभी क्षेत्रों में लगातार नंबर वन पर बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मेलन में सभी को विकास का संकल्प भी दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने 1412 दिव्यांगजनों और 1040 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करने के साथ अन्य विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर पर आ गई है और अब हम चौथे नंबर पर आने के लिए अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश भारत है, और यह प्रसन्नता की बात है कि वर्तमान में सर्वाधिक जीएसडीपी ग्रोथ रेट 13 प्रतिशत मध्यप्रदेश की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पक्के मकान के बगैर नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट के खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए हॉकी के एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर भी पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पदक प्राप्त करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का होना हमें गौरवान्वित करता है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के तीसरे स्थान पर रहने पर हार्दिक प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश के युवा जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, सरकार उन्हें आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करेगी। सरकार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र में विकास करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट को खनिजों का सम्राट जिला बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। तांबा और मैंगनीज यहाँ भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। चिन्नोर के चावल की खुशबू सभी ओर व्याप्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद के उन्मूलन का कार्य चल रहा है। हम गृह मंत्री श्री शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के पैर किसी भी कीमत पर जमने प्रदेश में नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह संभव नहीं हो सकेगा कि नक्सलवादी किसी और प्रदेश से आकर मध्यप्रदेश में रह पाएं। पुलिस प्रशासन को इसके लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आज हुए लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में 326 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की लागत के कुल 117 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 264 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 78 विकास कार्यों का लोकार्पण किया इनमें 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बालाघाट, बिरसा, वारासिवनी, मलाजखंड, लालबर्रा में सीएम राइज़ स्कूल, 53 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बालाघाट के बैहर, पसरवाडा खैरलांजी में विभिन्न स्कूलों का उन्नयन एवं छात्रावासों के निर्माण कार्य, 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न मार्गों और पुलों के निर्माण कार्य, 9 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से वारासिवनी-खंडवा मार्ग पर पुल एवं 7 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद हॉकी एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया। उन्होंने 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बालाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित किए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 62 करोड़ रुपये की लागत से 39 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। इनमें 24 करोड़ की लागत से वारासिवनी में 50 बिस्तरीय स्वास्थ्य केन्द्र, 9 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से लामता में नवगठित तहसील कार्यालय, 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खरपड़िया से शिवनहेटी कटंगी मार्ग पर पुल निर्माण, 3 करोड़ रुपये की लागत से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूलों में विकास कार्यों, लगभग 2 करोड़ की लागत से कटंगझरी, लमता, डोंरिया, बेलगांव, साडरा में प्राथमिक शाला निर्माण का भूमि-पूजन किया। स्थानीय सांसद श्रीमती पारधी ने अपने उदबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिलेवासियों को अभूतपूर्व सौगातें प्रदान करने के लिये आभार माना। उन्होंने … Read more

संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति की कार की टक्कर, टल गया बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे

देवरिया उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह की कार शनिवार देवरिया में सिविल लाइंस रोड पर पुलिस स्कॉट वाहन से अचानक टकरा गई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं आई है। न्यायमूर्ति सहित कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। न्यायमूर्ति दोपहर में दीवानी न्यायालय देवरिया के सभागार में आयोजित न्याय में फॉरेंसिक साइंस का योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे थे। उनका काफिला अभी सिविल लाइंस रोड पर विकास भवन के आगे पहुंचा था कि आगे आगे चल रहे पुलिस स्कॉर्ट वाहन का अचानक ब्रेक लग गया। इसकी वजह से न्यायमूर्ति की कार पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। न्यायमूर्ति की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ मिनट के लिए काफिला रुक गया। कार में सवार न्यायमूर्ति सहित स्टाफ बाल बाल बच गए। न्यायमूर्ति के काफिले में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जीके गोस्वामी भी शामिल थे। इसके बाद काफिला दीवानी न्यायालय के लिए रवाना हो गया।

ताइपे का बड़ा एक्शन, सात चीनी विश्वविद्यालयों पर लगाया प्रतिबंध

ताइपे ताइवान ने सात विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन यूनिवर्सिटी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया और इन्हें ‘चीन की राष्ट्रीय रक्षा के सात पुत्र’ कहा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की थी, जिसके बाद इन्हें चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंप दिया गया। ताइवान के शिक्षा मंत्री चेंग यिंग-याओ ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों की रक्षा के लिए ताइवानी विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को इन सात चीनी यूनिवर्सिटी के साथ किसी भी शैक्षणिक गतिविधि या आदान-प्रदान में शामिल होने से प्रतिबंधित किया गया है।” ताइवानी मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, क्योंकि ऐसे आदान-प्रदान से “अनजाने में कई महत्वपूर्ण ताइवानी तकनीकों की चोरी हो सकती है।” यिंग-याओ ने आगे कहा कि ये विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से चीनी हथियार, उपकरण, विमानन, दूरसंचार, रसायन और भौतिक विज्ञान के विकास में योगदान देते रहे है। फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति विलियम लाइ ने कहा था कि देश में लोकतंत्र और शैक्षणिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालयों को चीन के साथ आदान-प्रदान करते समय सतर्क रहना चाहिए। इससे पहले, ताइवान ने दो चीनी विश्वविद्यालयों को देश में शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया था, क्योंकि खबरें आई थीं कि ये संस्थान बीजिंग के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट की शाखाएं हैं। चीन का बढ़ता प्रभाव ताइवान के लिए सुरक्षा चिंता का विषय रहा है। ताइवान ने आरोप लगाया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपनी ‘संयुक्त मोर्चा’ रणनीति का इस्तेमाल खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और देश के भीतर सार्वजनिक निर्णयों को प्रभावित करने के लिए करती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से बीजिंग ने ताइवान के लोगों को चीन की ओर आकर्षित करने के लिए शिक्षा नीतियों का इस्तेमाल किया है, जिसमें एक नई ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली भी शामिल है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और एक अलग प्रांत के रूप में देखता है जिसे अंतत: देश का हिस्सा बनना है। इस मकसद को पाने के लिए बीजिंग शक्ति के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं करता है।

योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा, उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के अनुसार, अवनीश अवस्थी अब 28 फरवरी 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे। यह उनके कार्यकाल का तीसरा विस्तार है। सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 2022 में रिटायर होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक मामलों में सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह और सूचना विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं और वह योगी सरकार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें राज्य प्रशासन में सबसे प्रभावशाली और ताकतवर अधिकारियों में से एक माना जाता है। 1987 बैच के यूपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद सहयोगी होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। सीएम योगी को प्रशासनिक मामलों में सलाह देने के लिए एक सलाहकार के तौर पर एक अस्थायी पद सृजित किया गया था।  

एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट राशि अभिदाता के खाते में जमा होगें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाताओं के खातों में जमा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब अशंदायी पेंशन योजना (NPS) में मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाता के खातों में जमा किये जायेगें। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया है कि अभिदाताओं के खातों में मिसिंग क्रेडिट की राशि जमा करने के लिये 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलेगा। इस संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। राज्य शासन के अधीन सिविल सेवा के पदों पर एक जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त होने वाले शासकीय सेवकों पर अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) लागू है। इसमें शासकीय सेवकों के वेतन से कर्मचारी अंशदान एवं शासकीय अंशदान संबंधित के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नम्बर (प्रान) में जमा किया जाता है। ऐसे शासकीय कर्मचारी, जो प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके अंशदान उनके प्रान में जमा नहीं हुए है, ऐसे प्रकरणों में मिसिंग क्रेडिट (गुमसुदा कटौत्री) की समस्या होती है। गुमशुदा कटौत्री की समस्या के समाधान के लिए संचालनालय कोष एवं लेखा ‌द्वारा आईएफएमआईएस में सुविधा विकसित की गयी है। ऐसे शासकीय सेवक, जो प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ है, उनके अंशदान के चालानों का विवरण कोषालय अधिकारी द्वारा आईएफएमआईएस में भरा जायेगा एवं रिफण्ड देयक तैयार कर अंशदान जमा करने की कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन श्री राजीव सिंह पवैया ने बताया कि वल्लभ कोषालय द्वारा जो भी प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवक जिनके ‌द्वारा चालान भारतीय स्टेट बैंक की टी.टी.नगर, जहांगीराबाद,एम.पी.नगर, पंचानन, एवं बरखेड़ी की शाखाओं में जमा किये जायेगे उनका चालान का सत्यापन बल्लभ भवन कोषालय सतपुड़ा भवन द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवक जिनके ‌द्वारा चालान स्टेट बैंक शाखा विन्ध्याचल, शिवाजी नगर, एच.ई.टी. एस.एम.ई. गोविन्दपुरा, महावीर नगर, हबीबगंज शाखा में जमा किए गये है, वह शासकीय सेवक विन्ध्याचल कोषालय, विन्ध्याचल भवन में उपस्थित होकर चालान का सत्यापन करा सकते हैं।  

पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद शोरा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का केस वापस लेने की मंजूरी दी

नई दिल्ली दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद शोरा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साल 2019 के देशद्रोह मामले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की दिल्ली पुलिस की अर्जी स्वीकार कर ली है। शेहला के खिलाफ यह मामला भारतीय सेना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्विट्स करने के बाद दर्ज किया गया था। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि अदालत ने दिल्ली पुलिस को JNU की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद शोरा के खिलाफ सेना पर उनके ट्वीट के लिए मामला वापस लेने की अनुमति दे दी है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष द्वारा दायर एक आवेदन पर 27 फरवरी को यह आदेश पारित किया। शेहला के खिलाफ यह मामला देशद्रोह समेत धर्म, भाषा, नस्ल और जन्म स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और दंगे भड़काने जैसे विभिन्न अपराधों के लिए दर्ज किया गया था। इन आरोपों में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर LG ने वापस ली मंजूरी पुलिस ने केस वापस लेने की अपील तब की जब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शोरा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अपनी मंजूरी वापस ले ली। एलजी का यह आदेश स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर आया। दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में दिए गए आवेदन में बताया गया कि, ‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश को मंजूरी दे दी है…।’ उपराज्यपाल ने यह मंजूरी 23 दिसंबर, 2024 को दी थी। शेहला ने सेना को लेकर किया था आपत्तिजनक ट्वीट शेहला ने 18 अगस्त, 2019 को किए गए अपने ट्वीट में भारतीय सेना पर कश्मीर में घरों में घुसने और स्थानीय लोगों को यातना देने का आरोप लगाया था। हालांकि सेना ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। उनकी इसी पोस्ट को लेकर अलख आलोक श्रीवास्तव नाम के शख्स ने नई दिल्ली के स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ ट्वीट के माध्यम से विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सद्भाव बिगाड़ने वाले कृत्यों में शामिल होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। एलजी कार्यालय ने कहा कि अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव दिल्ली पुलिस द्वारा पेश किया गया था और दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा इसका समर्थन किया गया था।

जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल एवं संस्कृत आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 9 मार्च को

भोपाल जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूलों एवं संस्कृत आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.mpsos.nic.in) पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा में सम्मिलित हों। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शोधार्थी समागम भारतीय दृष्टि से शोध एवं अनुसंधान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल कृतज्ञता का भाव, भारत की सभ्यता एवं विरासत है और भारतीय ज्ञान परम्परा का अभिन्न अंग है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, नदियों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के लिए, कृतज्ञता भाव से समृद्ध परम्पराओं को स्थापित किया था। भारत का ज्ञान, ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर, भारतीय समाज में परंपराएं एवं मान्यताएं स्थापित हुई हैं। हर विधा-हर क्षेत्र में विद्यमान भारतीय ज्ञान को युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में नए सन्दर्भों में, पुनः शोध एवं अनुसंधान कर वर्तमान वैश्विक आवश्यकतानुरूप दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शनिवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान भोपाल के तत्वावधान में मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के डॉ. जगदीश चंद्र बसु सभागृह में आयोजित “भारत के पुनरुत्थान के लिए सहयोगात्मक अनुसंधान की पहल” विषयक तीन दिवसीय “राष्ट्रीय शोधार्थी समागम” के शुभारंभ सत्र में कही। मंत्री श्री परमार ने कहा कि शोधार्थियों को समाज के प्रश्नों का समाधानकारक शोध करने की आवश्यकता है। शोधार्थियों के शोध का प्रभाव, समाज के दृष्टि पटल पर परिलक्षित होना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने “राष्ट्रीय शोधार्थी समागम” के आयोजन एवं सफलता के लिए आयोजकों एवं सहभागियों को शुभकामनाएं दीं। श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में भारत केंद्रित शिक्षा के लिए यह समागम उपयोगी होगा। यह समागम, प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध एवं अनुसंधान के लिए अभिप्रेरक बनेगा। श्री परमार ने कहा कि “राष्ट्रीय शोधार्थी समागम” भारतीय दृष्टि से शोध एवं अनुसंधान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। श्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में भारत केंद्रित शिक्षा की महती भूमिका होगी। भारत को विश्व मंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सारस्वत अतिथि सिद्धपीठ श्री हनुमन निवास अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा, अतीत के कालखंडों में गुरुकुल शिक्षा पद्धति के नष्ट किए जाने से विलोपित हुई है। गुरुकुल शिक्षा पद्धति में पहली कक्षा से ही शोध किया जाना प्रारंभ हो जाता था। आचार्य ने कहा कि वेदों में, भारतीय ज्ञान परम्परा विद्यमान है। शोध के लिए मौलिकता की ओर वापस लौटना होगा। आचार्य ने कहा कि राष्ट्र, विचार परम्परा से नहीं बल्कि विश्वास परम्परा से संचालित होता है। शोध के लिए विश्वास परम्परा की ओर लौटने की आवश्यकता है। बीज वक्ता के रूप में प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं लेखक श्री मुकुल कानिटकर ने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए, श्रेष्ठ व्यक्ति निर्माण आवश्यक है। वास्तव में स्वयं का निर्माण करने वाले ही राष्ट्र पुनर्निर्माण में सहभागिता कर सकते हैं। श्री कानिटकर ने कहा कि शोध का वास्तविक अर्थ है शुद्ध करना, शोधार्थियों के जीवन का अंतिम लक्ष्य शोध ही होना चाहिए। इसके लिए शोधार्थियों में मौलिकता के साथ, विश्लेषण एवं संश्लेषण दोनों के संस्कार जागृत करने की आवश्यकता है। स्वयं को शुद्ध करते हुए, द्वंद्व से मार्ग निकालने से प्राप्त मौलिकतापूर्ण परिणाम ही वास्तव में शोध है। इस अवसर पर राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) भोपाल के निदेशक प्रो. चंद्र चारु त्रिपाठी, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. अनिल कोठारी, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. धीरेंद्र शुक्ल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरू एवं देश भर से पधारे विविध शोधार्थी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login