LATEST NEWS

माधबी बुच की बढ़ीं मुश्किलें, शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश

मुंबई मुंबई की एक अदालत ने एंटी-करप्शन ब्यूरो को सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत का यह आदेश शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघन के आरोप से जुड़ा है। बता दें कि हाल ही में माधबी पुरी बुच का बतौर सेबी चेयरपर्सन कार्यकाल खत्म हुआ है। अब सेबी की कमान तुहिन कांत पांडे के हाथों में है। क्या कहा अदालत ने स्पेशल एंटी-करप्शन ब्यूरो कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा- प्रथम दृष्टया सेबी की चूक और मिलीभगत के सबूत हैं। इसके लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगी। इसके साथ ही अदालत ने 30 दिनों के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट के आदेश में यह भी कहा गया कि आरोप एक संज्ञेय अपराध का खुलासा करते हैं। कानून प्रवर्तन (एजेंसियों) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निष्क्रियता के कारण सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के प्रावधानों के तहत न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। बता दें कि शिकायतकर्ता एक मीडियाकर्मी है और इसने प्रस्तावित आरोपियों द्वारा किए गए कथित अपराधों की जांच की मांग की थी। कोर्ट को दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सेबी की माधबी बुच समेत अन्य अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, नियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार किए हैं। कंपनी की लिस्टिंग पर सवाल शिकायतकर्ता ने एक कंपनी की लिस्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसका दावा है कि सेबी अधिकारी अपने वैधानिक कर्तव्य में विफल रहे और बाजार में हेरफेर की सुविधा दी। इन्होंने निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग की अनुमति दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस मामले में कई बार संबंधित पुलिस स्टेशन और नियामक निकायों से संपर्क करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले पर विचार करने के बाद एसीबी वर्ली, मुंबई क्षेत्र को आईपीसी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सेबी अधिनियम और अन्य लागू कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध , मिल रही 21000 रुपये की छूट

नई दिल्ली Apple की तरफ से iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली iPhone है। नए iPhone 16e को 21,000 रुपये डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट 128GB की कीमत 59,900 रुपये है। वही 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। फोन को ICICI, Kotak और SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। ऐसे में iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 55,900 रुपये रह जाती है। मिल रहा कार्ड पर एक्सचेज बोनस का फायदा iPhone 16e स्मार्टफोन खरीद पर 13,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में फोन की कीमत 42,900 रुपये रह जाएगी। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है, तो आपको ज्यादा रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। कार्ड डिस्काउंट पर 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आप सभी ऑफर का लुत्फ उठा लेते हैं, तो iPhone 16e को 38,900 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही फोन को 2496 रुपये प्रति माह EMI पर खरीदने का ऑफर होगा। iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन्स अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो iPhone 16e में 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी जाएगी, जो अपने नॉच डिजाइन से अलग है। यह लेटेस्ट मॉडल iOS 18 पर चलता है और इसमें प्रोटेक्टिव सिरेमिक शील्ड दिया गया है। यह कटिंग एज 3nm A18 Bionic चिप सपोर्ट के साथ आता है। iPhone 16e में ऐपल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 48MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा। फोन HDR, नाइट मोड, पोर्टेट मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर कैमरे से 60fps पर 4k वीडियो को रेकॉर्ड किया जा सकेगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है, जबकि 12MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में एक्शन बटन के साथ USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में Face ID फीचर के साथ ब्लूटूथ 5.3, NFC, और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। जैसा आपको मालूम है कि iPhone 16e में A18 बायोनिक चिपसेट दी गई है। यह चिपसेट ऐपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करेगा। मतलब फोन में चैटजीपीटी इंटीग्रेशन, जेनइमोजी, राइटिंग टूल का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही विजुअल इंटेलिजेंस को जोड़ा जा सकता है।

अब 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन, तीन साल में किसानों को देंगे 30 लाख सोलर पंप: CM डॉ मोहन यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के किसानों के हक में लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। आज दोपहर को सीएम हाउस में किसान आभार सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचें किसानों ने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी नीतियों, निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं सीएम डॉ मोहन ने कार्यक्रम बड़ी घोषणा की। अब 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा, तीन साल में 30 लाख सोलर पंप किसानों को देंगे और किसानों से सरकार बिजली खरीदेगी। किसानों के समृद्धि होने से भारत विकसित बनेगा सीएम डॉ मोहन यादव बोले- किसान अन्नदाता- जीवनदाता हैं। किसान का हल, हर समस्या का हल। पूरा विश्व श्रद्धा से पीएम की तरफ देख रहा है। मनमोहन सिंह की सरकार में बेशर्मी से कहते थे गांव में सड़क की क्या जरूरत है। इन्होंने गांव नहीं देखा, भारत को देखने समझने के लिए गांव देखना जरूरी है। किसानों के सुखी समृद्धि होने से भारत विकसित बनेगा। किसान, गरीब, युवा, महिला 4 जातियों की बात पीएम मोदी करते हैं। किसानों को जो आजादी के समय मिल जाना चाहिए था उसमें 55 साल लगे। भाजपा सरकार में गांव का विकास हुआ मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आयी तब गांव का विकास हुआ। सड़क, बिजली, पानी नहीं था कांग्रेस के समय। दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में कहा था शिप्रा में नर्मदा का जल आ ही नहीं सकता। कांग्रेस के लोगों ने कहा नदी से नदी जोड़ो असंभव- प्रकृति बिगड़ जाएगी, हमने जब कोशिश की तो अड़ंगे लगाएंगे लेकिन हमने किया। कोर्ट में केस भी जीते, केन बेतवा लिंक से तस्वीर बदल रही है। चंबल में बंदूक उठा लेते थे, दिक्कत आती थी। प्रदेश का कोई खेत खाली नहीं रहेगा, हर जगह पानी पहुंचाया जाएगा। एक और नदी जोड़ो अभियान हम जल्द करेंगे। दूध खरीदने पर सरकार अलग से बोनस देगी 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने की घोषणा सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने की। बिजली के लिए अभी साल के 7500 देते हैं। इस बजट में कोशिश करेंगे कि सोलर पंप के माध्यम से परेशानी खत्म कर दें। अगर खेत में सोलार से बिजली उत्पादन होगा तो आपसे बिजली खरीदेंगे। सोलार पम्प के माध्यम से स्थायी कनेक्शन देंगे। सरकार दूध खरीदने पर अलग से बोनस देगी। अभी दूध का 9 प्रतिशत उत्पादन है उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मौजूद रहे।

एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नजर नहीं आएंगी अविका गौर

मुंबई ‘बालिका वधु’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबर थी कि सबकी प्यारी ‘आनंदी’ जल्द ही टीवी पर नजर आए वाली हैं। वो एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 7’ में नजर आएंगी। पर अब टीवी एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए अफवाहों का खंडन कर दिया है। अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता?’ यानी साफ है कि उन्होंने अफवाहों पर विराम लगा दिया है और वो एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नजर नहीं आएंगी। एकता कपूर ने फरवरी में किया था ऐलान एकता कपूर ने फरवरी 2025 में ‘नागिन 7’ का ऐलान किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ बैठी हुई थीं और ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी के अगले सीजन को लेकर चर्चा कर रही थीं। एकता बनाएंगी कुछ सर्व सर्व श्रेष्ठ एकता कपूर ने कहा था, ‘सर्व सर्व, बहुत बहुत श्रेष्ठ, अति श्रेष्ठ, नागिन बनाने का समय आ गया है।’ नए सीजन के लिए थीम/नारा तय करते हुए फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ‘सर्व, सुपर श्रेष्ठ, परम श्रेष्ठ, अनादि, सुपर अनादि, नागिन। मैं इसे बनाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि अब मैंने हर तरह की श्रेष्ठ, आदी पति और नागिनों का किरदार निभा लिया है। अब हमें कुछ बनाने की जरूरत है, सर्व सर्व श्रेष्ठ।’ 2022 में आया था छठवां सीजन ‘नागिन 6’ साल 2022 में टेलीकास्ट हुआ था और 2023 को ऑफ एयर हो गया। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आई थीं। उनके साथ सिम्बा नागपाल, महक चहल और श्रेय मित्तल भी थे। अविका का पिछला टीवी शो ‘लाडो – वीरपुर की मर्दानी’ था, जो 2009 की सीरीज ‘ना आना इस देस लाडो’ की अगली कड़ी थी।

हिंदुजा फाउंडेशन का लक्ष्य 2030 तक 1 मिलियन छात्रों को सशक्त बनाना है

मुंबई शिक्षा के क्षेत्र में 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर, हिंदुजा समूह ने अपने प्रमुख संस्थान, हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के ज़रिए भारत के भविष्य को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स की शुरूआत शरणार्थियों के बच्चों के लिए बनाए गए एक साधारण प्राथमिक विद्यालय के रूप में हुई थी। आज 6000 से अधिक छात्र यहां पढ़ते हैं और हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स अब एक डीम्ड विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। आज यह समूह हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से भारत भर में ‘रोड टू स्कूल’ और ‘रोड टू लाइवलीहूड’ जैसी पहलों के माध्यम से 7,00,000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। 2030 तक 1 मिलियन छात्रों को सशक्त बनाने की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ, हिंदुजा फाउंडेशन शिक्षा को बदलाव के मुख्य स्त्रोत के रूप में बढ़ावा देना जारी रखता है और 2047 तक भारत के विकसित भारत के दृष्टिकोण में प्रमुख योगदान देता है। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके साथ कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक और पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। हिंदुजा कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा, “सनातन को देश की संस्कृति और शिक्षा का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि यह समावेशिता का प्रतीक है और इसमें अच्छी तरह से निहित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कॉर्पोरेट इंडिया से विशेष संस्थान बनाने के लिए शिक्षा में निवेश करने का भी आग्रह किया। परोपकारी प्रयासों को कमॉडिफिकेशन और व्यावसायीकरण फिलॉसोफी से प्रेरित नहीं होना चाहिए। हमारी स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्रणाली इनसे ग्रस्त हैं। उन्होंने शिक्षा को सबसे प्रभावशाली परिवर्तनकारी तंत्र भी कहा जो समानता लाता है।” उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हिंदुजा कॉलेज केवल एक डीम्ड विश्वविद्यालय बनने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक प्रतिष्ठा का संस्थान बनेगा। इस पड़ाव को हासिल करने के बारे में, हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक हिंदुजा ने कहा, “संस्थान एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के लिए तैयार है, जो उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को पाटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा, साथ ही डीम्ड विश्वविद्यालय में बदलने और छात्र क्षमता को कई गुना बढ़ाने की दीर्घकालिक योजनाएं भी हैं। कॉलेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और वेल्थ मैनेजमेंट में नए कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है, साथ ही जलवायु वित्त और निर्यात-आयात प्रबंधन में विशेष पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा।” श्री अशोक हिंदुजा ने सरकार से शिक्षा में सनातन सिद्धांतों को शामिल करने पर विचार करने का भी आग्रह किया। इस सुझाव से सहमत होते हुए माननीय उपराष्ट्रपति ने कहा कि “सनातन समावेशिता को बढ़ावा देता है।” हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पॉल अब्राहम ने कहा, “हिंदुजा कॉलेज में पुनर्विकास किया जा रहा है, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक अत्याधुनिक, बहुमंजिला सुविधा बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना के 2028 तक पूरा होगी। हमें उम्मीद है कि नई सुविधा कॉलेज की भौतिक क्षमता को तीन गुना बढ़ाएगी ताकि अवसरों के एक स्पेक्ट्रम में डिजिटल आउटरीच और प्रोग्रामिंग के लिए क्षमताओं को बढ़ाया जा सकें।” हिंदुजा कॉलेज में 30 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम हैं और उन्हें 2023-24 में NAAC A+ मान्यता मिली है। 2022 में स्वायत्त दर्जा दिए गए इस कॉलेज ने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप कदम उठाए हैं। कॉलेज का विजन स्पष्ट है: “हमारे छात्रों को न केवल उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बल्कि दूसरों से आगे निकलने के लिए सशक्त बनाना।” छात्रों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का यह एक हिस्सा है।

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर ‘बागी 4’ का पोस्टर किया शेयर

मुंबई बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ में एक अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे। अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से जुड़ा एक दमदार पोस्टर शेयर कर एक्टर ने बताया कि इस बार अदायगी हटकर होगी। उन्होंने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जानिए ये फिल्म इस साल कब रिलीज हो रही है। इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म Baaghi 4 का पोस्टर शेयर करते हुए Tiger Shroff ने कैप्शन में फिल्म से जुड़ी हिंट भी दी। उन्होंने लिखा, ‘जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया, वही फ्रैंचाइजी अब मेरी पहचान बदल रही है। इस बार वह एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे, जैसे 8 साल पहले करते थे।’ शेयर किए गए क्लोजअप पोस्टर में टाइगर सख्त अंदाज में नजर आए। उनके चेहरे पर जहां खून के निशान हैं, वहीं आंखों में निडरता दिखाई दी। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन ‘बागी 4’ के नए पोस्टर को देखकर फैंस के साथ सेलेब्स भी एक्साइटेड हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, ‘जन्मदिन का बेस्ट तोहफा।’ फिल्म ‘बागी 4’ से डेब्यू को तैयार हरनाज सिंधू ने जन्मदिन की बधाई देते हुए टाइगर के किरदार का जिक्र करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे रॉनी।’ अर्जुन कपूर ने उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, ‘आतंक।’ टाइगर ने काटा केक इस बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काटते दिखाई दिए। टाइगर श्रॉफ के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता केक काटते और उनकी पूरी टीम उन्हें बधाई देती नजर आई। अमित ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई।” वीडियो में टाइगर टीम के साथ हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए। ‘बागी 4’ में नजर आएंगे ये सितारे ‘बागी 4’ में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। ए. हर्षा ने निर्देशन किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। जानकारी के अनुसार ‘बागी 4’ के अलावा टाइगर के पास ‘हाउसफुल 5’ भी है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार के साथ ही अन्य सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

ट्रैफिक मैनेजमेंट से हादसों तक सबका होगा समाधान, दिल्ली पुलिस ने बनाया 100 दिन वाला ऐक्शन प्लान

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 100 दिन का ऐक्शन प्लान बनाया है। सूत्रों ने बताया कि लागू किए गए इस ऐक्शन प्लान का मकसद यातायात की भीड़ को कम करना, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों के बीच ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और समन्वित अंतर-एजेंसी प्रयासों के माध्यम से अतिक्रमण हटाना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग ने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 25 प्रमुख उपायों की रूपरेखा तैयार की है। इन उपायों में बस स्टैंडों को अधिक उपयुक्त स्थानों पर शिफ्ट करना, सड़कों की मरम्मत और उनका पुनर्निर्माण करना, सड़क चिन्हों को नया रूप देना और उचित संकेत और जेब्र क्रॉसिंग बनाना शामिल है। इस योजना में गड्ढों और पानी के रिसाव को दूर करने के लिए जल निकासी व्यवस्था को ठीक करना, कचरा डंप और अनधिकृत डंपिंग यार्ड को हटाना या शिफ्ट करना और सिविक एजेंसियों द्वारा नागरिक कार्यों को समय पर पूरा करना भी शामिल है। इसके अलावा, ऐक्शन प्लान में सड़क पर कटों को खोलना और बंद करना, साप्ताहिक बाजारों का बेहतर प्रबंधन और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा तय वेंडिंग जोन का आवंटन शामिल है। अन्य कदमों में अंडरपास और फुटओवर ब्रिज का उचित उपयोग सुनिश्चित करना और जहां आवश्यक हो, सड़कों या सेंट्रल वर्ज को बाधित करने वाले धार्मिक ढांचों को शिफ्ट करना हटाना शामिल है। ऐक्शन प्लान में ट्रैफिक नियमों से जुड़े रूल्स और रेगुलेशंस को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी सिफारिश की गई है। इनके अलावा हाईट बैरियर लगाना, बोलार्ड लेन डिसिप्लिन सिस्टम लागू करना, सेंट्रल वर्ज पर ग्रिल लगाना, विजिबिलिटी को बाधित करने वाले पेड़ों और झाड़ियों की नियमित छंटाई करना तथा टैक्सियों के लिए तय पार्किंग स्थान बनाना शामिल है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस ऐक्शन प्लान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच तत्परता को बढ़ावा देना है ताकि पूरी दिल्ली में सड़क व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार हो सके। हालांकि, अधिकारियों ने ऐक्शन प्लान को लागू करने में कई चुनौतियां होने की बात मानी है। इनमें खराब सड़क डिजाइन, बस स्टैंड और रैन बसेरों की अनुचित स्थिति, ट्रैफिक में बाधा डालने वाले आवारा पशु और अच्छी तरह से बनाए गए सेंट्रल वर्ज की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्याएं शामिल हैं। अतिरिक्त चुनौतियों में गड्ढों और अवरोधों से भरी असुरक्षित सड़कें, पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए अपर्याप्त सुविधाएं, अपर्याप्त संकेत और आमतौर पर अनुशासनहीन सड़क उपयोगकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, व्यापक उपायों से शहर की यातायात स्थितियों में काफी सुधार होगा और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति मेंअंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

रायपुर  नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री के तो पीछे ही पड़ गया बांग्लादेश, शेख हसीना के खिलाफ कोई साधारण हत्या के मामले नहीं

ढाका बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रही हैं। मोहम्मद यूनुस सरकार भारत से हसीना को वापस भेजने की अपील कर चुका है। इस बीच, बांग्लादेश के सरकारी अभियोजक और अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं और उनके खिलाफ मुकदमा एक या डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा। हुसैन ने कहा कि हसीना के खिलाफ कोई साधारण हत्या के मामले नहीं हैं। इस तरह से बांग्लादेश शेख हसीना को वापस लाने की कोशिशों में जुट गया है। मोहम्मद ताजुल हुसैन ने कहा कि कि इंटरपोल के माध्यम से हसीना को बांग्लादेश वापस लाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर बांग्लादेश और भारत के बीच हुए समझौते की भी याद दिलाई। ताजुल ने कहा, “हमें हसीना सहित कुछ महत्वपूर्ण मामलों की जांच रिपोर्ट मार्च तक मिलने की उम्मीद है।” यदि हमें आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है तो एक या डेढ़ महीने के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह कब तक चलेगा। अदालत दस्तावेजों की मात्रा और गवाहों के बयानों पर विचार करने के बाद इस संबंध में निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से, हम परीक्षण प्रक्रिया को यथाशीघ्र आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। न्यायाधिकरण की सुनवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। ‘हसीना के खिलाफ साधारण हत्या के मामले नहीं’ ताजुल ने दावा किया कि बांग्लादेश हसीना के मुकदमे से संबंधित मामलों में जल्दबाजी नहीं कर रहा है। यह तय किया जाएगा कि इस संबंध में आम लोगों की आकांक्षाएं प्रभावित न हों। ताजुल ने कहा, “हसीना को इंटरपोल के जरिए देश वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” बांग्लादेश का भारत के साथ कैदी विनिमय समझौता है। अवामी लीग सरकार ने इस पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भारत इस समझौते की शर्तों के अनुसार शेख हसीना को वापस कर देगा।” हसीना पर लगे आरोपों के बारे में ताजुल ने आगे कहा, “यह कोई साधारण हत्या का मामला नहीं है। यह मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसका क्षेत्रफल 56,000 वर्ग मील है। इसमें दो हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। घायलों की संख्या 25,000 से अधिक है।” भारत से शेख हसीना की मांग कर चुका है बांग्लादेश बता दें कि पिछले साल बांग्लादेश में बड़े स्तर पर शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन हुए थे। पांच अगस्त को हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था, जिसके बाद वह भारत भागकर आ गई थीं। इसके बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, लेकिन यूनुस सरकार में हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। कई हिंदुओं की मौतें हुईं और मंदिरों को भी निशाना बनाया गया। अभी भी बांग्लादेश के हालात बहुत ज्यादा ठीक नहीं हैं। भारत ने भी आधिकारिक रूप से इसको लेकर चिंता जताई है। वहीं, यूनुस सरकार ने भारत को पत्र लिखकर शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। हालांकि, भारत ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.  भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया. हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए.

मंत्री टंकराम वर्मा बोले- जनकल्याणकारी और सर्वांगिंग विकास वाला होगा बजट

रायपुर छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. इस बार के बजट में प्रदेशवासियों को क्या कुछ राहत मिलने वाली है, इसे लेकर खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाना है. इस बार का बजट जनकल्याणकारी बजट होगा, सर्वांगिंग विकास वाला बजट होगा. उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और राज्सव को लेकर भी चर्चा की. मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बार बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल में भी कई सारे लाभ मिलेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. इसके लिए समिति  अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. रिपोर्ट तैयार होने पर उसे आगे बढ़ाया जाएगा और फिर खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव भी मनाएंगे, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे.   ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ वहीं बस्तर में ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का आयोजन हो रहा है. इसे लेकर खेल मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. सरकार योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. बस्तर में युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था. बस्तर ओलंपिक हर साल कराया जाएगा. उन्होंने राजस्व से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व आम आदमी जुदा विषय है. ढाई करोड़ खसरा है. ऑनलाइन सिस्टम सहित टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है. भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत कई किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है. इसे लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सीधी बातचीत की है. मुआवजा न मिलने के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतमाला परियोजना बहुत बड़ी परियोजना है. भू अर्जन की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है.

अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव में पहाड़ी पर स्थित अतिप्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर विभिन्न प्रकार का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीती रात करीब 11.05 बजे की है। एक-एक करके तीन चोर मंदिर के गेट पर लगा तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोर माताजी के मंदिर के पास रखी तलवार और मूर्ति शृंगारित विभिन्न प्रकार के सामान उतारकर ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी भी चोर ने शर्ट नहीं पहन रखी है। इसके साथ ही इन सबके मुंह ढके हुए हैं। मंदिर पुजारी सवेरे रोजाना की तरह यहां पूजा करने पहुंचे तो गर्भगृह के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों और रीको पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। चोरों के लगातार निशाने पर हैं धार्मिक स्थल सिरोही जिले में बीते लंबे समय से चोर एक एक करके प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं। आम लोगों द्वारा समय-समय पर पुलिस के आलाधिकारियों से मंदिरों की सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था को दुरुस्त करवाने सहित विभिन्न प्रकार की मांग भी की जाती है। मंदिर में चोरी की वारदात के बाद एक दो दिन पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आते हैं इसके बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। मंदिरों में चोरी की वारदात से आमजन में रोष व्याप्त है।  

हाई कोर्ट ने कहा- नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा, यह क्षेत्र खुला रखा जाएगा

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने विगत छह वर्ष से विचाराधीन नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की जनहित याचिका पर अंतिम आदेश सुना दिया है। जिसमें साफ किया गया है कि नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। यह 300 मीटर का क्षेत्र खुला रखा जाएगा। कोर्ट ने संशोधित विकास योजना 2021 का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मामले में 27 फरवरी को उभयपक्षों की बहस पूरी होने के साथ ही सुरक्षित किया गया आदेश शनिवार, एक मार्च को बाहर आया। हाई कोर्ट ने इससे पूर्व भी एक जनहित याचिका पर 13 दिसंबर, 2013 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया था, जिसमें व्यवस्था दी थी कि नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक रहेगी। अवैध निर्माण किए गए हैं नर्मदा मिशन और समर्थ गऊ चिकित्सा केंद्र की ओर से 2019 में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि नर्मदा तट के प्रतिबंधित क्षेत्र में बहुत से अवैध निर्माण किए गए हैं। कई निर्माण जारी हैं। याचिका में कहा गया कि मास्टर प्लान 2021 में नर्मदा तट से नदी के उच्चतम बाढ़ स्तर तक के 300 मीटर दायरे में कोई भी निर्माण नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने नर्मदा तट से दोनों ओर 300 मीटर के क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंध किया था। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि सरकार ने पांच अक्टूबर, 2015 को अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया था कि नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र के दोनों ओर 300 मीटर, परियट के दोनों ओर 100 मीटर तथा गौर नदी के दोनों ओर 50 मीटर खुला क्षेत्र (नो कंस्ट्रक्शन जोन) रखा जाएगा। इस अधिसूचना के आधार पर विकास योजना 2021 तैयार की गई है। खुले क्षेत्र में सामाजिक वानिकी, लैंडस्केप, गार्डन, पार्किंग, पंप हाउस और वाचमैन हाउस बनाने की छूट रहेगी। दरअसल, यह जनहित याचिका लंबित रहने के दौरान यह तथ्य रेखांकित हुआ था कि जबलपुर के तिलवारा घाट अंतर्गत प्रतिबंधित क्षेत्र में एक धर्म विशेष का निर्माण प्रस्तावित है। वर्ष 2019 में केंद्र की ओर से अंडरटेकिंग दी गई थी हाई कोर्ट के आदेश के बिना कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि विकास योजना के अंतर्गत इस बात का सत्यापन कर लें कि उक्त प्रस्ताव प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में है या उससे बाहर है। यह प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी करें।

मौत बनकर दौड़े 2 ट्रक, भीषण सड़क हादसे में 3 श्रमिकों की चली गई जान, 7 गंभीर रूप से घायल, स्पताल में कराया भर्ती

मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहींं 7 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.   बता दें कि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 ट्रक के बीच कल्याणपुर पुलिया के पास भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ट्रक में श्रमिक सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 श्रमिकों की जान चली गई. वहीं 7 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद ट्रक सड़क पलट गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया. सभी मरने वाले श्रमिक लखीमपुर खीरी के बताए जा रहे हैं.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं, अप्रैल में करेंगे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ: मिर्ची बाबा

ग्वालियर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा। महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप बता दें कि मिर्ची बाबा को भोपाल जिला न्यायालय के 10वें अपर सत्र की न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। मिर्ची बाबा के वकील ने बताया कि निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष न्यायालय में साबित नहीं कर पाया। इसके बाद न्यायालय ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। 9 अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा केंद्रीय जेल, भोपाल में बंद था। पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet