LATEST NEWS

भारत की शुरुआत ख़राब, पावरप्ले में खोए 3 विकेट, शुभमन-रोहित के बाद कोहली भी चलते बने

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर करीब 30 रन है. अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में उड़ते हुए लिया.

ई-रिक्शा में घूमकर महिला सवारियों को बनती थी निशाना, पुलिस ने पकड़ा बड़ा गैंग

रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पुलिस ने एक बड़ा गैंग पकड़ा है, जो ई-रिक्शा में बैठकर टप्पेबाजी करता था। यह गैंग शहर की सड़कों पर महिला सवारियों के साथ झगड़ा करके उनकी चेन और आभूषण लूटता था। यह महिलाएं रोज सुबह अपनी लग्जरी कार से उतरकर ई-रिक्शा में बैठतीं और दिनभर शहर में घूमा करती थीं। शाम होते ही ये वापस अपनी कार में बैठकर गोरखपुर लौट जाती थीं। इस गैंग की गतिविधियों का खुलासा पुलिस की सूझबूझ से हुआ। पुलिस को कैसे हुआ शक पुलिस को इस गैंग के बारे में तब जानकारी मिली जब 19 फरवरी को एक महिला, बानो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बानो ने बताया कि वह गांधी चौराहे से चिकमंडी जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। उसी दौरान उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठी थीं। बानो के अनुसार, इन महिलाओं ने बिना कारण के झगड़ा शुरू कर दिया था। इसके बाद जब बानो अपनी चेन की जांच करने लगी, तो पता चला कि उसकी सोने की चेन गले से गायब हो चुकी थी। पुलिस की कार्रवाई और खुलासा इस मामले को एसओ लालगंज संजय सिंह ने गंभीरता से लिया और बानो से पूछताछ की। बानो ने बताया कि झगड़े के बाद वह महिलाएं उतर गईं, लेकिन चेन गुम हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एसओ लालगंज और एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा की टीम ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने पता लगाया कि यह गैंग गोरखपुर का है और महिलाएं इस गैंग की प्रमुख सदस्य थीं। गैंग की गिरफ्तारी पुलिस ने गैंग की 2 महिलाओं सुमन और रेशमा को गिरफ्तार किया, साथ ही 4 पुरुषों को भी पकड़ा। इन सभी के पास से लूटी हुई चेन और नगदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, इस गैंग के पुरुष सदस्य इन महिलाओं को गोरखपुर से रायबरेली लाते थे। महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर टप्पेबाजी करतीं, और पुरुष सदस्य स्कार्पियो गाड़ी से दूर से निगरानी रखते थे। काम होने के बाद, ये सभी फिर स्कार्पियो में बैठकर गोरखपुर लौट जाते थे। गैंग के सदस्य इस गैंग के 5 सदस्य गोरखपुर के निवासी हैं, जबकि एक सदस्य आजमगढ़ का है। पुलिस ने इस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि यह गैंग बड़ी ही चालाकी से काम करता था और महिलाओं द्वारा झगड़ा कराकर सवारियों से उनका कीमती सामान चुराता था। पुलिस ने गैंग के सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेलेंस्की पहुंचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के पास, 2.84 अरब डॉलर का लिया कर्जा

लंदन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन से प्राप्त 2.84 अरब डॉलर का कर्ज यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन के लिए उपयोग किया जाएगा। इस कर्ज का पहला हिस्सा अगले सप्ताह प्राप्त होने की संभावना है। जेलेंस्की ने यूके सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह निधि यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन के लिए समर्पित की जाएगी।” उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं ब्रिटेन के लोगों और सरकार का युद्ध की शुरुआत से अब तक की जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।” शनिवार को जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यूक्रेन के अमेरिकी समर्थन को लेकर हुई वाद-विवाद के बीच हुई थी। यह बैठक वाशिंगटन में जेलेंस्की की यात्रा के बाद फिर से निर्धारित की गई थी। इन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच, अमेरिकी नेताओं खासकर डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना की गई थी। जेलेंस्की ने वाशिंगटन में खनिज संसाधनों पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने का कार्यक्रम निर्धारित किया था, लेकिन वह बिना समझौते पर हस्ताक्षर किए वहां से लौट आए। आपको बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति रविवार को किंग चार्ल्स III से मुलाकात करेंगे और फिर बकिंघम पैलेस के पास स्थित 200 साल पुरानी लैंकेस्टर हाउस में एक बैठक में शामिल होंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार शाम को यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। जेलेंस्की जब 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर पहुंचे तो उनके साथ गर्मजोशी से गले मिलने का दृश्य देखा गया। उन्हें वहां मौजूद भीड़ ने उत्साह से स्वागत किया। स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा, “जैसा कि आप बाहर की सड़क पर लोगों की आवाजों से सुन सकते हैं, आपको पूरे यूनाइटेड किंगडम का समर्थन प्राप्त है।” उन्होंने यह भी कहा, “हम आपके साथ हैं। यूक्रेन के साथ हैं। जब तक यह आवश्यक होगा तब तक हम आपके साथ हैं।”

विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर हराकर जीता रणजी ट्रॉफी खिताब, बना विजेता

नागपुर केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ ने फाइनल में कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। कर्नाटक और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने कर्नाटक को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ का यह तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है। करुण और नालकंडे चमके विदर्भ ने इससे पहले 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था। यह पिछले साल वर्षों में विदर्भ का तीसरा खिताब है। विदर्भ ने पहली पारी में दानिश मालेवार के 153 रन और करुण नायर के 86 रनों की मदद से 379 रन बनाए थे, लेकिन केरल की टीम ने पहली पारी में कप्तान सचिन बेबी के 98 रनों की पारी के बावजूद 342 रन बनाए। इस तरह विदर्भ ने पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल की। विदर्भ के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने शतक लगाया और 135 रनों की पारी खेली। वहीं, दर्शन नालखंडे ने नाबाद 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन बनाए। जैसे ही नालकंडे ने अर्धशतक लगाया, मैच समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। विदर्भ की दूसरी पारी विदर्भ ने अंतिम दिन 249/4 स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर ने 132 और कप्तान अक्षय वाडकर ने चार से आगे खेलना शुरू किया। करुण हालांकि, अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन का ही इजाफा कर सके और उन्हें आदित्य सरवटे ने पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद ईडेन एप्पल ने ने हर्ष दुबे को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। फिर सरवटे ने आदित्य (25) को आउट कर विदर्भ को सातवां झटका दिया।  अक्षय कार्नेवर और नालकंडे ने आठवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की जिससे विदर्भ का स्कोर 300 के पार पहुंचा। कार्नेवर हालांकि 70 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए और फिर सरवटे ने नचिकेत भुटे (3) को अपना शिकार बनाकर विदर्भ के नौ विकेट गिरा दिए। अंत में नालकंडे के अलावा यश ठाकुर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। केरल की ओर से सरवटे ने चार विकेट झटके, जबकि निधेश, जलज सक्सेना, एप्पल, बासिल और अक्षय चंद्रन को एक-एक विकेट मिला।  

जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़, मंत्री ने खुद ठाणे जाकर दर्ज कराइ एफइआईआर

मुंबई महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुँची है। क्या है पूरा मामला? केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया। सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज सुरक्षा गार्ड ने हाथापाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं केंद्रीय मंक्षी रक्षा खड़से भी पुलिस स्टेशन में पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पंक रॉक संगीत के महान कलाकार और न्यू यॉर्क डॉल्स के सिंगर डेविड जोहानसन का निधन

लॉस एंजिल्स पंक रॉक संगीत के महान कलाकार और न्यू यॉर्क डॉल्स के लीड सिंगर डेविड जोहानसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि डेविड जोहानसन पिछले कुछ महीनों से स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से पंक रॉक संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कैंसर से जूझते हुए लिया अंतिम सांस डेविड जोहानसन की बेटी ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेविड ने न्यूयॉर्क सिटी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। जोहानसन जो स्टेज नाम बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से भी प्रसिद्ध थे कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी बेटी ने पहले ही सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें स्टेज 4 कैंसर था और इलाज के दौरान परिवार को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा। पंक रॉक संगीत का चमकता सितारा डेविड जोहानसन को पंक रॉक संगीत का एक महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। न्यू यॉर्क डॉल्स के साथ उनके योगदान ने 1970 के दशक में पंक रॉक शैली को नया आकार दिया। जोहानसन की आवाज और उनके संगीत ने पंक संगीत को एक अलग पहचान दी और उन्होंने इस शैली को और भी विस्तृत किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा खासकर मार्टिन स्कॉर्सेसे की डॉक्यूमेंट्री ‘पर्सनैलिटी क्राइसिस: वन नाइट ओनली’ में उनके संगीत सफर को दिखाने के बाद उनका संगीत जगत में स्थान और भी मजबूत हो गया। बस्टर पॉइंटेक्सटर के रूप में नया अवतार न्यू यॉर्क डॉल्स से अलग होने के बाद डेविड जोहानसन ने अपने संगीत को नए अंदाज में पेश किया। 1980 के दशक में उन्होंने खुद को बस्टर पॉइंटेक्सटर के नाम से फिर से पेश किया। उनका फेमस गीत ‘हॉट हॉट हॉट’ एक बड़ा हिट हुआ और इसने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘द हैरी स्मिथ्स’ नामक बैंड भी बनाया और ब्लूज और फोक संगीत की दुनिया में भी कदम रखा। सिनेमा में भी किया अभिनय संगीत के अलावा डेविड जोहानसन ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उन्होंने बिल मरे के साथ ‘स्क्रूज्ड’ फिल्म में काम किया और रिचर्ड ड्रेफस के साथ ‘लेट इट राइड’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभाई।  

मायावती ने लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक बुलाई, जिसमे कई बड़े फैसले हुए, मायावती के भाई का बढ़ाया कद

लखनऊ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सियासी दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी को दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटर मिले हैं. आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई और ये अहम फैसला लिया गया. इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए. पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है. इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे. राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद है लेकिन आकाश आनंद इस बैठक में नहीं आए थे. पिछले साल आकाश को लगा था झटका पिछले साल मई में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया था. बसपा सुप्रीमो ने उन्हें दिसंबर 2023 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को मायावती ने अपना फैसला वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा. आकाश आनंद के विवादित बयान आकाश आनंद ने सीतापुर में बीजेपी सरकार को ‘आतंक की सरकार’ करार दिया था, जिसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी. इसके अलावा दो-तीन जगहों पर बयान देते वक्त वह इतने जोश में आ गए कि उनके मुंह से गाली जैसे शब्द निकल पड़े. आवेश में दिए उनके बयानों की भी काफी आलोचना हो रही थी, जिसमें ‘जूते मारने का मन करता है’ जैसे बयान शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,  मुख्यमंत्रीसाय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार और प्रबंध संचालक श्री विश्वेष झा उपस्थित थे। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावा मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे। औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवाद मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने BCCI के खिलाफ उगली आग, कहा- IPL का बायकॉट कर दो

नई दिल्ली क्रिकेट की सबसे ग्लैमरस और वित्तीय रूप से सबसे बेस्ट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल है। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और इसके बाद से लगातार दुनिया के हर कोने से शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के लिए आते हैं। दुनिया की अन्य कोई क्रिकेट लीग इतनी एक्साइटेड नहीं है, जितनी ये लीग है। हालांकि, पाकिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेटर इससे हमसे आलोचक रहे हैं, क्योंकि आईपीएल में उनके खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे किसी भी तरह भारत से पैसे नहीं कमा पाते। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटरों का ये भी मानना है कि आईपीएल की वजह से ही पाकिस्तान की क्रिकेट बर्बाद हुई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने दुनिया के अन्य देशों से इस लीग को बायकॉट करने की मांग की है। इंजमाम ने खिलाड़ियों के एक्सचेंज के तरीकों में असंतुलन की आलोचना की और आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की प्रतिबद्धताओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आह्वान किया। वे चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी भी अन्य लीगों में खेलें। इसके लिए विदेशी बोर्ड बीसीसीआई पर दबाव बनाएं। पाकिस्तान की मीडिया के शो ‘चैंपियंस ट्रॉफी हंगामा’ में इंजमाम ने एक उल्लेखनीय विसंगति की ओर इशारा किया है। भारतीय खिलाड़ी किसी अन्य लीग में नहीं खेलते, लेकिन अन्य टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने कहा, “हर देश का हर एक टॉप प्लेयर आईपीएल खेलने आता है, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों की किसी भी लीग में नहीं खेलता। अब से हर बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने प्लेयर्स को रिलीज नहीं करते किसी भी लीग में खेलने के लिए तो दूसरे बोर्ड को भी तो स्टांस लेना चाहिए ना?” बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शुरुआत में इस टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन भारत में बढ़ती पाकिस्तान परस्त आतंकवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को पूरी तरह से बैन कर दिया गया।

बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले रहे, हैदराबाद में पंखे से लटक कर दी जान

नई दिल्ली पिछले कुछ सालों से लगातार बच्चों के सुसाइड की घटना देखने को मिल रही है. अब सवाल ये है कि बच्चे किस कारण से मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे हैं? बच्चों के दिमाग में पढ़ाई का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जा रहा है कि वे अपनी जान तक ले ले रहे हैं. हैदराबाद के चंदन नगर से एक छात्र की खुदकुशी की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर निवासी एस दीक्षित राजू (17) मियापुर के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था. इस महीने की 5 तारीख से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षाओं के कारण, वह कथित तौर पर भारी दबाव में था. ऐसे में जब घर पर कोई नहीं था तो उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी. 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है परीक्षा आपको बता दें कि तेलंगाना राज्य इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (टीएसबीआईई) की 11वीं और 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2024 से आयोजित की जा रही है. टीएसबीआईई प्रथम वर्ष यानी 11वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और दूसरे वर्ष यानी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 को शुरू हो चुकी है. बच्चों के तनाव पर क्या कहती हैं मनोचिकित्सक मनोचिकित्सक बिंदा सिंह के अनुसार, आज कल कंपटीशन के दौर में हर बच्चे की समय पर काउंसलिंग जरूरी है. इसके साथ ही पेरेंट्स को बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखनी चाहिए. बच्चे पढ़ाई के स्ट्रेस से पेरेंट्स और दोस्तों से कई बार दूर होने लगते हैं. पढ़ाई में फेल होनी की सोच कर बच्चे परेशान रहते हैं, उन्हें लगता है कि अगर उनका रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ तो क्या होगा? ऐसे में पढ़ाई के प्रेशर की वजह से बच्चे डिप्रेशन में जाने लगते हैं. पेरेंट्स न करें बच्चों की तुलना वहीं, बच्चे कई बार अपने दोस्तों को देखकर ये सोचते हैं कि मैं अपने दोस्तों से पढ़ाई में कम हूं, ऐसे में उनके दिमाग में स्ट्रेस बढ़ता जाता है. साथ-साथ बार-बार घर वालों का ये कहना कि तुम ये कर सकते हो, उनके बचपन की बातें याद दिलाने लगते हैं कि तुमने आजतक स्कूल में हर वक्त टॉप किया है. पेरेंट्स ये बात समझ नहीं पाते कि वहां कंपटीशन कितना ज्यादा है और यहीं से बच्चों का फ्रस्ट्रेशन लेवल शुरू हो जाता है. इसलिए वहां पढ़ रहे बच्चों की नियमित काउंसलिंग करनी चाहिए. अगर आपके घर या आस-पास कोई बच्चा डिप्रेशन/चिंता/तनाव/घबराहट महसूस कर रहा है तो उसकी काउंसलिंग या इलाज तुरंत करवाएं.

भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, न्यूजीलैंड ने जीत टॉस, भारत पहले बल्लेबाजी करेगा, हर्षित राणा की जगह टीम में वरुण चक्रवर्ती

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम एक बदलाव हुआ. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में डेरिल मिचेल की वापसी हुई. ऐसे में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को इस मैच से बाहर बैठना पड़ा. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था. इसमें कीवी टीम को जीत मिली थी. कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 60 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 50 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. सात मैचों का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा.  

11 मार्च को पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,प्रदोष व्रत के दिन शिव-गौरी की विधिवत पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना भी बेहद शुभ होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भौम प्रदोष के दिन शिव परिवार के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को समस्त दुख-कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं मार्च के पहले प्रदोष व्रत की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त… कब है प्रदोष व्रत? द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर होगी और अगले दिन 12 मार्च 2025 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष काल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रोगों से मुक्ति और आरोग्यता का वरदान प्राप्त करने के लिए भौम प्रदोष व्रत रखा जाता है। शुभ योगों में प्रदोष व्रत : 11 मार्च को बेहद शुभ योग में प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुकुर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त : इस दिन शाम 06 बजकर 27 मिनट से लेकर 08 बजकर 53 मिनट तक लगभग 02 घंटे 25 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी हुई दूर, घर के मुखिया को मिला पक्का आवास

रायगढ़,  रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा के रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 3 महिलाओं को जहां महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम आवास के माध्यम से पक्का आवास मिला है। साथ ही घर के पूरे सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी दूर हो चुकी है। इस तरह उनका पूरा परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।  सोनूराम बिरहोर के परिवार में उनकी पत्नी कुंवारी बाई सहित दो बहु भजमति एवं रत्नी बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। परिवार की 3 महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिलने से घर में कुल 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही घर चलाने में सहयोग कर रही है। वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से परिवार को कई परेशानियों से एक साथ छुटकारा मिल गया है। अब उसे बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।      गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण का सपना साकार हो रहा है और उनके परिवारों के जीवन की दशा एवं दिशा बदल रही है।

पीएम मोदी आज दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे

जामनगर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जामनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर स्थित वनतारा पहुंचे हैं। दोपहर बाद यहां से वे सोमनाथ महादेव का दर्शन करने हेलिकॉप्टर से सोमनाथ जाएंगे। शाम को वे सासण गिर जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह राजकोट जाएंगे और यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर सोमनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद मंदिर के ट्रस्टियों के साथ विकास कार्यों की चर्चा करेंगे। वे 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हाट बाजार और शॉपिंग सेंटर का लोकार्पण करेंगे। वे सोमनाथ मॉडल बस स्टैंड का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जामनगर एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुरता के साथ सड़क के दोनों किनारे खड़े रहे। प्रधानमंत्री शनिवार रात जामनगर सर्किट हाउस में विश्राम के बाद रविवार सुबह रिलायंस रिफाइनरी परिसर में स्थित वनतारा पहुंचे हैं। रिलायन्स इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा (स्टार ऑफ फॉरेस्ट प्रोग्राम) लॉन्च किया गया था। इस प्रोग्राम के तहत देश और विदेशों के घायल प्राणियों के बचाव, इलाज समेत देखभाल और पुनर्वसन का काम किया जा रहा है। रिलायन्स की जामनगर रिफाइनरी परिसर में करीब 3 हजार एकड़ ग्रीन बेल्ट में रेस्क्यू सेंटर फैला हुआ है।

कपिल देव बोले – रायपुर गोल्फ का डेस्टिनेशन बनेगा

रायपुर  छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की  सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए।  गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर  आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet