LATEST NEWS

बुधबार, 05 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज के दिन अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। खर्चों को कंट्रोल करें। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें। वृषभ राशि-आज आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है। इससे आपको मानसिक शांति पाने और एक-दूसरे पर और भी अधिक भरोसा करने में मदद मिलेगी। मिथुन राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका निजी और व्यावसायिक जीवन संतुलित रहेगा और आपको कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा। कर्क राशि- आज आपको अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप दोनों इसे अगले लेवल पर ले जा सकें। आगे की एक नई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। अपने करियर और निजी जीवन को एक साथ संतुलित करने का प्रयास करें। सिंह राशि- अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आर्थिक और भावनात्मक तौर पर सोच-विचार करने की जरूरत है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। हाइड्रेटेड रहें। कन्या राशि- आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और निवेश के अवसरों के लिए यह अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ उन मुद्दों पर बात करें, जो आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। करियर पर फोकस करें। वृश्चिक राशि- आज स्टॉक एक्स्पर्ट्स के साथ बात-चीत करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने परिवार और दोस्तों से भी समर्थन मिलेगा, जो आपको अच्छे भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचने में मदद करेगा। तुला राशि- अगर आप अपनी इन्कम को अनावश्यक खर्चों में बर्बाद करेंगे तो आप इमर्जेंसी परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाएंगे। बाद के चरण में अपने फाइनेंस को संभालना मुश्किल हो जाएगा। छोटी बचत से शुरुआत करें। धनु राशि- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान आय के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। मकर राशि- आज आपको जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेने की जरूरत है। पता करें कि क्या आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति को मैनेज करने में सक्षम हैं? आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें। कुंभ राशि- आज अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना बेहतर होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है। मीन राशि- आज आप किसी रिसकी इनवेस्टमेंट की ओर बढ़ सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को बर्बाद कर सकता है। एक्सपर्ट मदद न लेना ही बेहतर है क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना बन रही है।

आतिशी को लेकर कहा मुझे आपकी चिंता है, अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को लेकर कहा कि मुझे आपकी चिंता है, अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग अपने घर पर पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं हैं। सीएम रेखा गुप्ता के इस बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीएम रेखा गुप्ता को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वह ऐसे बयान देकर यह बता रही हैं कि उनका काम के प्रति ध्यान नहीं है। चुनाव के दौरान कई तरह के वादे किए गए और उन सभी वादों के पूरे होने का दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है। स्वाति मालीवाल का मामला अभी कोर्ट में है। मैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बताना चाहूंगा कि आतिशी नेता प्रतिपक्ष हैं और इसलिए वह मुद्दे को सदन में उठाती रहेंगी। आतिश सवाल पूछती रहेंगी, क्योंकि वह बड़े अदब के साथ सवाल पूछती हैं और रेखा गुप्ता को भी अदब के साथ जवाब देना चाहिए।” सोमनाथ भारती ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर कहा, “आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला है, जिसे लेकर देशवासी रोमांचित हैं और टीम इंडिया रोहित शर्मा के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक बार फिर से फाइनल में पहुंचेगी।” इससे पहले सोमवार को दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने इस सत्र को केवल आम आदमी पार्टी (आप) को गाली देने के लिए बुलाया था। आतिशी ने आरोप लगाया कि पूरे सत्र में भाजपा ने केवल आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल को गालियां दी, जबकि सरकार ने किसी भी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा नहीं की।

दिल्ली पुलिस ने दो करोड़ की ब्राइडल आउटफिट चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। घटना पिछले सप्ताह की है। एक नामी बुटीक से दो करोड़ रुपये के ब्राइडल आउटफिट और अन्य कीमती सामान चुराए गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग और एक महिला शामिल हैं। चोरी की घटना 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच की रात को हुई थी। आरोपी महिला अपने दो साथियों के साथ बुटीक में घुसी और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। फिर, उन्होंने बुटीक से 50 से ज्यादा ब्राइडल आउटफिट और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने डीवीआर भी चुराया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर जांच की और आरोपियों का पता लगाते हुए उनके द्वारा उपयोग किए गए वाहन को मंगलपुरी क्षेत्र में पकड़ लिया। वहां से पुलिस ने सभी चोरी की गई वस्तुएं बरामद कीं। इस चोरी का मास्टरमाइंड बुटीक का पूर्व सेल्सबॉय था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी साथी महिला को भी पकड़ लिया गया है, जो गार्ड को गुमराह करने में शामिल थी। पुलिस ने कुल 50 डिजाइनर ब्राइडल आउटफिट्स, कैमरा, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित दो करोड़ रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग ने मीडिया को बताया कि दिल्ली के फतेहपुर में एक ब्राइडल डिजाइनर बुटीक में लूट और चोरी की घटना 28 फरवरी और 1 मार्च की दरम्यानी रात हुई। पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक बुटीक में चोरी हो रही है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां एक सुरक्षा गार्ड था, जिसने फोन करके मदद मांगी थी। गार्ड ने बताया कि तीन लोग आए थे, जिनमें एक महिला भी थी। महिला ने गार्ड से कहा कि वह बुटीक के मालिक की रिश्तेदार है और अंदर सामान लेने के लिए आई है। जब गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका और फोन करने को कहा, तो महिला ने गार्ड का फोन छीन लिया और दो अन्य लोग बाहर से आए। उन तीनों ने मिलकर गार्ड को बंधक बना लिया और दो घंटे तक बुटीक के अंदर लूटपाट की। वे महंगे लहंगे, सूट और साड़ियां अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 30 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय जांच और बुटीक के पास स्थित 70-80 कैमरों को चेक किया। इसके बाद, एक टेम्पो का पता चला जिसका इस्तेमाल लूट करने के लिए किया गया था। पुलिस ने टेम्पो के मालिक से संपर्क किया और एक किशोर को गिरफ्तार किया, जिसने बाकी आरोपियों की पहचान करवाई। एक आरोपी बुटीक में ही काम करता था और महिला एक सोशल मीडिया के जरिए उससे मिली थी। पूरी लूट की योजना उस कर्मचारी ने बनाई थी, जो बुटीक में काम करता था। वह ऑनलाइन जुआ में पैसा हार चुका था। उसके पास बुटीक के ग्राहकों की संपर्क जानकारी थी, जिन्हें वह सस्ते दामों पर चोरी का सामान बेचने की योजना बना रहा था। शिकायकर्ता आशीष बत्रा ने कहा, “मैं दिल से पुलिस टीम का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत से मेरी सभी चीजें पूरी तरह से रिकवर कर दीं। उन्होंने इतनी अच्छे तरीके से ऑपरेशन चलाया, बिना किसी को डिस्टर्ब किए और केस को बहुत जल्दी सॉल्व किया। चोरी किए गए सामान बहुत कीमती और खास थे, जो हमारी ब्राइड्स के लिए डिजाइन किए गए थे।” बत्रा ने कहा कि उन्हें घटना की रात एक बजे चोरी की जानकारी मिली। जब वह वहां पहुंचे तो, पुलिस टीम भी पहुंच चुकी थी और जांच शुरू कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक-दो करोड़ रुपये का माल चोरी हो गया था, जो पूरी तरह से रिकवर कर लिया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और कनाडा से आयात पर लगाया गया नया 25% टैरिफ हुई लागू

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको और कनाडा से आयात पर लगाया गया नया 25% टैरिफ मंगलवार से लागू हो गया। वहीं चीनी वस्तुओं पर शुल्क दोगुना करके 20% कर दिया गया। इसके साथ ही अमेरिका के शीर्ष तीन व्यापारिक साझेदारों के साथ नए व्यापारिक संघर्षों की शुरुआत हो गई। टैरिफ एक्शन लागू होने से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने कहा कि तीनों देश अमेरिका में घातक फेंटेनाइल ओपिओइड और अन्य ड्रग्स के प्रवाह को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में नाकाम रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पलटवार करते हुए 10 मार्च से कुछ अमेरिकी आयातों पर 10%-15% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने और नामित अमेरिकी संस्थाओं के लिए कुछ नए निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ओटावा ’30 बिलियन कनाडाई डॉलर’ (20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य के अमेरिकी आयातों पर तत्काल 25% टैरिफ लगाएगा, और यदि ट्रंप के टैरिफ 21 दिनों तक लागू रहे तो ‘125 बिलियन कनाडाई डॉलर’ (86.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। उन्होंने पहले कहा था कि कनाडा अमेरिकी बीयर, वाइन, बॉर्बन, घरेलू उपकरणों और फ्लोरिडा संतरे के जूस को लक्षित करेगा। ट्रूडो ने कहा, “टैरिफ एक अविश्वसनीय रूप से सफल व्यापारिक संबंध को बाधित करेगा।” उन्होंने कहा कि टैरिफ ट्रंप द्वारा अपने पहले कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षरित यूएस-मेक्सिको-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन करेंगे। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने एनबीसी को बताया कि वह जवाबी कार्रवाई में अपने प्रांत से अमेरिका को निकेल की खेप और बिजली का ट्रांसमिशन रोकने के लिए तैयार हैं। मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम भी मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया की घोषणा करेंगी। मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने यह जानकारी दी। टैरिफ एक घरेलू कर है जो देश में प्रवेश करने वाले सामानों पर लगाया जाता है, जो आयात के मूल्य के अनुपात में होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति कह चुके हैं कि टैरिफ लगाने का फैसला उन्होंने अवैध इमिग्रेशन और ड्रग्स तस्करी की चिंताओं को लेकर उठाया है। रिपब्लिकन नेता ने इन दो मुख्य मुद्दों को अपने चुनावी अभियान का आधार बनाया था।

अब आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां, यूपी में 8 आईपीएस के तबादले: योगी सरकार

लखनऊ महाकुंभ में बड़े पैमाने पर अलग अलग जिलों के अधिकारियों को तैनात करने के बाद अब आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें कई आईजी-डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। बलिया में वसूली कांड के बाद हटाए गए देवरंजन वर्मा को भी तैनाती मिल गई है। हालांकि उन्हें कम महत्वपूर्ण पद रूल्स और मैनुअल में डीआईजी बनाया गया है। वाराणसी में तैनात 2004 बैच के आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन को ज्वाइंट पुलिस आयुक्त के पद से अब पुलिस महानिरीक्षक यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार सोनकर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी भेजा गया है। शगुन गौतम पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर भेजे गए हैं। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक कमिश्नरेट कानपुर नगर से संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनाती दी गई है। बलिया में वसूली प्रकरण के बाद हटाए गए उपमहानिरीक्षक देवरंजन वर्मा अभी तक प्रतीक्षारत थे। उन्हें अब पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में डीआईजी रूल मैनुअल बनाया गया है। आशीष श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। श्रीमती अपर्णा गुप्ता को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से लखनऊ में ही तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय में अधीक्षक बनाई गई हैं। इसी तरह सूरज कुमार राय को पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट से सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ भेजा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले तमाम अधिकारियों को प्रयागराज के महाकुंभ में विशेष तैनाती पर भेजा गया था। खासकर 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर मची भगदड़ के बाद कई वरिष्ठ आईपीएस के साथ ही पीसीएस अफसरों को हालात संभालने के लिए वहां भेजा गया था। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कई आईपीएस अफसरों को योगी सरकार ने प्रयागराज भेजा था।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- मंत्रालय में रीवा एवं मऊगंज ज़िले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वच्छ पेय जल अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला है। इससे जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण होता है, साथ ही अस्पतालों पर भी दबाव कम होता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। जल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। ऐसे क्षेत्र जहाँ कार्य पूर्ण हो चुका है, वहाँ मॉनिटरिंग करके, प्रत्येक घर में उचित मात्रा और गुणवत्ता पूर्ण जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा एवं मऊगंज ज़िले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि, एमडी जल निगम श्री केवीएस चौधरी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कंदेला सामुदायिक योजना के अंतर्गत ग्राम सगरा, इटौरा, भाटी, पुरैना, टिकुरी, अजगरहा, नवागांव, लक्ष्मणपुर लौवा, कपुरी, सनौरा, कुशहा आदि में गांवों की जलापूर्ति की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत 32 एकल नल-जल योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने टमस सामुदायिक योजना में 20 जल टंकियों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि योजनाओं की प्रभावी निगरानी कर समय-सीमा में कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाये।  

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में शान से बनाई भारत ने जगह, ऑस्ट्रेलिया को दी 5 विकेट से मात

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले और जब भारत के लिए खतरा बन रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ 96 गेंद में 73 न बनाकर आउट हुए। कप्तान ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल सात रन ही बना सके। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए। नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। हार्दिक ने जंपा को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- अयोध्या में पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का ‘संगम स्थल’ बताया

अयोध्या केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए और ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का ‘संगम स्थल’ बताया। पेट्रोलियम मंत्री ने अयोध्या की अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं। इसमें उन्होंने राम की नगरी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि अयोध्याधाम, सनातन धर्म और सिख धर्म की पवित्र संगम भूमि है और इसे प्रभु श्रीराम और तीन सिख गुरु साहिबों का आशीर्वाद प्राप्त है। उनके मुताबिक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज 1510-11 में, नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी 1668 में और गुरु गोबिंद सिंह जी 1672 में अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्याधाम के ब्रह्मकुंड में सरयू नदी के किनारे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुरी ने कहा कि पवित्र धाम में स्थित गुरुद्वारे आस्था के संगम, मध्यकालीन समय से सिख और हिंदू धर्म के बीच मजबूत संबंधों तथा आक्रमणकारियों से लड़ने के लिए दोनों धर्मों के एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के परिचायक हैं। पुरी ने कहा कि 1697 में जब औरंगजेब के नेतृत्व में आक्रमणकारी मुगल सेना ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया तो गुरु गोबिंद सिंह ने 400 निहंग सिखों की एक बटालियन को भीषण युद्ध में अघोरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की ‘उदासी’ का इतना महत्व था और भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान यह दिखा भी जब एक न्यायाधीश ने कहा कि 1510-11 ई. में भगवान राम की जन्मस्थली के दर्शन के लिए गुरु नानक देवजी की यात्रा हिंदुओं की आस्था और विश्वास को पुष्ट करती है। पुरी ने कहा कि 1697 में जब औरंगजेब के नेतृत्व में आक्रमणकारी मुगल सेना ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया तो गुरु गोबिंद सिंह ने 400 निहंग सिखों की एक बटालियन को भीषण युद्ध में अघोरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की ‘उदासी’ का इतना महत्व था और भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान यह दिखा भी जब एक न्यायाधीश ने कहा कि 1510-11 ई. में भगवान राम की जन्मस्थली के दर्शन के लिए गुरु नानक देवजी की यात्रा हिंदुओं की आस्था और विश्वास को पुष्ट करती है।|#+| एक अन्य पोस्ट में पुरी ने कहा कि मुझे उस कुएं के पवित्र जल को महसूस करने का दिव्य सौभाग्य मिला, जहां से गुरु नानक देव जी के पवित्र स्नान के लिए पानी निकाला गया था। गुरु महाराज ने भी भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए इस पवित्र जल का छिड़काव किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में गुंबददार कमरा है, जो आकार में अष्टकोणीय और संगमरमर के फर्श वाला है… उसे सिंहासन स्थान गुरु गोबिंद सिंह जी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस जगह के मध्य में पवित्र अवशेष रखे गए हैं। ये पवित्र अवशेष श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा एक बार पहनी गई एक जोड़ी चप्पल, स्टील का एक तीर, एक खंजर, एक भाला और एक चक्र हैं। पुरी ने कहा कि पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 1838 बिक्रमी (1781 ई.) में रचित एक हस्तलिखित प्रति और अन्य पवित्र ग्रंथ भी यहां हैं।

प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में सुशासन के लिये कंट्रोल सेंटर और ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम

भोपाल प्रदेश में 7 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर एवं सतना का चयन स्मार्ट सिटी के रूप में किया गया है। चिन्हित शहरों में सुशासन और नागरिक सेवाओं को सशक्त बनाने के लिये आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इन चयनित शहरों में इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को लागू किया गया है। नगरीय सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिये अब एआई तकनीक का भी उपयोग किया जायेगा। आईसीसीसी तकनीक से स्मार्ट सिटीज शहरों में नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन पर सतत् निगरानी का कार्य किया जा रहा है। नागरिक सेवाओं में डेटा संचालन और निर्णय लेने में भी यह बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। आईसीसीसी और आईटीएमएस प्रणाली के संचालन के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा एजेंसी का चयन किया गया है। इन दोनों प्रणालियों में रियलटाइम में डेटा एकत्र कर त्वरित कार्यवाही करने की क्षमता है। इन प्रणालियों के जरिये स्मार्ट सिटी में जल आपूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी शहर की सेवाओं की लगातार निगरानी की जाना संभव हुआ है। नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन केन्द्र सरकार ने नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन (एनडीयूएम) में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को शामिल करने का निर्णय लिया है। एआई तकनीक से नागरिक सेवाओं को को और बेहतर किया जा सकेगा‍‍। आईसीसीसी तकनीक स्मार्ट सिटी में अपशिष्ट संग्रह वाहनों की वास्तविक समय की ट्रेकिंग को सक्षम बना रहा है, जिससे समय पर कचरा निपटान और सफाई सुनिश्चित हो रही है। भविष्य में इन केन्द्रों को स्वचलित अलर्ट स्वच्छता संबंधी मुद्दों को तुरंत निराकृत करने में सक्षम किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी में जल वितरण और रिसाव का पता लगाने वाली प्रणालियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी में रखा जा सकेगा। इससे पानी के अपव्यय को काफी हद तक कम करने और शहर में पानी की समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इसी के साथ आईसीसीसी के माध्यम से स्मार्टग्रिड और स्ट्रीटलाइट ऑटोमेशन ऊर्जा की खपत को कम करने और विद्युत वितरण व्यवस्था को और दक्ष बनाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं‍। कुशल यातायात और परिवहन प्रबंधन वर्तमान में 7 स्मार्टसिटीज में आईसीसीसी के साथ एकीकृत निगरानी प्रणाली अपराध की रोकथाम और यातायात प्रबंधन में मदद कर रही है। कोविड-19 के दौरान समस्त स्मार्ट सिटी के कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर ने स्टेट वार रूम के रूप में सेवा देकर सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में आईटीएमएस द्वारा भीड़-भाड़ को कम करने, दुर्घटनाओं को कम करने और शहरी गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिये लगातार काम किये जा रहे हैं। इस प्रणाली के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल और रियल टाइम ट्रै‍फिक का विश्लेषण भी किया जा रहा है। सातों स्मार्टसिटीज में 303 स्थानों पर 2301 कैमरे लगाये गये हैं। पिछले 3 वर्षों में इस प्रणाली के माध्यम से करीब 27 लाख 25 हजार ई-चालान की कार्रवाईयां की गई हैं। स्मार्ट सिटी शहरों में नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये विभिन्न तकनीकों का एकीकरण किये जाने के भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  

इजरायल की संसद में जमकर मचा बवाल, नेतन्याहू के भाषण के बीच घुसने लगी भीड़

तेल अवीव इजरायल की संसद में जमकर बवाल मचा है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू जिस वक्त संसद में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान हमास के हमले का शिकार हुए लोगों के परिजनों ने धावा बोल दिया। ये लोग नारेबाजी करते हुए अंदर घुसना चाहते थे, लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। ऐसा करने पर पीड़ितों के परिजन भड़क गए और धक्कामुक्की शुरू हो गई। यही नहीं सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों पर बल प्रयोग किया और उन्हें घसीटते हुए या घूंसे बरसाते हुए बाहर निकाला। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है और उनका इलाज कराना पड़ा। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं इस दौरान पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी चिल्लाने लगे और कुछ लोगों को फटकारते हुए नजर आए। संसद में घुसने की कोशिश करने वाले लोगों में 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिजन शामिल थे। इसके अलावा ऐसे भी कई लोग थे, जिनके परिवार के लोगों या रिश्तेदारों को हमास के आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। उन अगवा लोगों में से 8 आतंकियों ने कत्ल ही कर दिया था। ये लोग हमास से बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की डील को लेकर नाराज हैं। कुछ लोगों का इस बात को लेकर गुस्सा है कि उनके परिजनों पर अत्याचार किए गए। फिर भी हमास से सरकार ने समझौता कर लिया। कुछ लोगों का कहना है कि यदि इजरायल सरकार को समझौता ही करना था तो यह पहले भी किया जा सकता था। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है। सीजफायर के दौरान हमास ने इजरायल के बंधकों को रिहा किया है तो वहीं इजरायल ने सैकड़ों कैदियों को रिहा किया है। इन कैदियों की हालत काफी खराब पाई गई है, जिसका जिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने किया है। बता दें कि समझौते को हमास ने अपनी जीत करार दिया है। उसका कहना है कि इजरायल तो उसे खत्म करने की कसमें खा रहा था। अब हमारे साथ ही यदि उसने समझौता किया है तो इसका मतलब है कि उसने हमारी ताकत को स्वीकार किया है।

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के लिये 1431 नये पद स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी की संगठनात्मक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रस्ताव में कम्पनी के लिये 1431 नवीन नियमित पद सृजित करने का अनुमोदन किया गया है। स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिये ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से कम्पनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में ट्रांसमिशन कम्पनी की कुल क्षमता 35 हजार मेगावॉट थी और अब 80 हजार मेगावॉट से अधिक हो गयी है। इसके बावजूद पदों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई थी। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था। संविदा में कार्यरत कार्मिकों की सेवा जारी रहेगी ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी में संविदा के आधार पर कार्यरत कार्मिक निर्धारित आयु सीमा के पूरा होने अथवा नियमित सीधी भर्ती के पद पर चयनित होने अथवा परफार्मेंस के आधार पर संविदा अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने तक कार्य करते रहेंगे। इस तरह से उनकी सेवा नियमानुसार जारी रहेगी। कम्पनी द्वारा नियमित तौर पर सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना करते समय समकक्ष पद पर उस समय कार्यरत संविदा कार्मिकों की संख्या घटाकर, शेष रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लाभ में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब स्वीकृत पदों पर भर्ती के बाद कम्पनी नये-नये कार्य कर उत्तरोत्तर प्रगति करेगी।  

बांग्लादेश ने इस्लामिक देश तुर्की से खरीदे खतरनाक ड्रोन, कर दिए भारत की सीमा पर तैनात

ढाका बांग्लादेश की पाकिस्तानी सेना और सरकार से बढ़ती करीबी के बीच तुर्की से भी रिश्तों में सुधार आया है। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का रुख इस्लामिक देशों के प्रति दोस्ताना रहा है। अब उसने इस्लामिक मुल्क तुर्की से TB-2 बेरक्तार ड्रोन्स खरीद लिए हैं और इन्हें भारत से लगती सीमाओं पर तैनात किया है। यह ड्रोन लंबे समय तक आसमान में उड़ान भरने में सक्षम है। इसी जनरेशन के ड्रोन पाकिस्तान ने भी तुर्की से खरीदे हैं। पाकिस्तान के तुर्की से लंबे वक्त से अच्छे रिश्ते रहे हैं। कश्मीर के मामले में भी पाकिस्तान के बरगलाने पर कई बार तुर्की ने आपत्तिजनक टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र के मंच से की थीं। अब बांग्लादेश ने भी उसे अपने साथ लिया है और हथियारों की खरीदकर भारत की सीमा पर तैनात किया है। भारतीय सुरक्षा बल इन ड्रोन्स की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इन ड्रोन्स ने सीमा पर उड़ान भरी हैं। अब तक ये ड्रोन बांग्लादेश की सीमा पर ही उड़ते पाए गए हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर राडार लगा दिए हैं ताकि ऐसे उपकरणों की निगरानी की जा सके। कई बार बांग्लादेश के इन ड्रोन्स ने 20 घंटे तक आसमान में उड़ान भरी है। भारत के लिए चिंता की बात यह भी है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने भारत से लगती सीमा तक पाकिस्तान के अधिकारियों का दौरा कराया है। इनमें आईएसआई से जुड़े लोग भी शामिल रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए बांग्लादेश की हरकतें चिंता का विषय हैं और उस पर निगरानी की जरूरत है।अब बांग्लादेश ने जो ड्रोन खरीदे हैं। वह एक मध्यम ऊंचाई पर लंबी अवधि तक उड़ान भरने में सक्षम ड्रोन है। एक बार चार्ज होने के बाद यह ड्रोन करीब 27 घंटे तक लगातार उड़ सकता है। यही नहीं करीब 8230 मीटर तक की ऊंचाई तक यह उड़ सकता है। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ड्रोन दूसरे देशों के फाइटर जेट्स तक को आसमान में ही गिरा सकता है। बांग्लादेश की पाकिस्तानी सेना और सरकार से बढ़ती करीबी के बीच तुर्की से भी रिश्तों में सुधार आया है। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का रुख इस्लामिक देशों के प्रति दोस्ताना रहा है। अब उसने इस्लामिक मुल्क तुर्की से TB-2 बेरक्तार ड्रोन्स खरीद लिए हैं और इन्हें भारत से लगती सीमाओं पर तैनात किया है। यह ड्रोन लंबे समय तक आसमान में उड़ान भरने में सक्षम है। इसी जनरेशन के ड्रोन पाकिस्तान ने भी तुर्की से खरीदे हैं। पाकिस्तान के तुर्की से लंबे वक्त से अच्छे रिश्ते रहे हैं। कश्मीर के मामले में भी पाकिस्तान के बरगलाने पर कई बार तुर्की ने आपत्तिजनक टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र के मंच से की थीं। अब बांग्लादेश ने भी उसे अपने साथ लिया है और हथियारों की खरीदकर भारत की सीमा पर तैनात किया है। भारतीय सुरक्षा बल इन ड्रोन्स की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इन ड्रोन्स ने सीमा पर उड़ान भरी हैं। अब तक ये ड्रोन बांग्लादेश की सीमा पर ही उड़ते पाए गए हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर राडार लगा दिए हैं ताकि ऐसे उपकरणों की निगरानी की जा सके। कई बार बांग्लादेश के इन ड्रोन्स ने 20 घंटे तक आसमान में उड़ान भरी है। भारत के लिए चिंता की बात यह भी है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने भारत से लगती सीमा तक पाकिस्तान के अधिकारियों का दौरा कराया है। इनमें आईएसआई से जुड़े लोग भी शामिल रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए बांग्लादेश की हरकतें चिंता का विषय हैं और उस पर निगरानी की जरूरत है।अब बांग्लादेश ने जो ड्रोन खरीदे हैं। वह एक मध्यम ऊंचाई पर लंबी अवधि तक उड़ान भरने में सक्षम ड्रोन है। एक बार चार्ज होने के बाद यह ड्रोन करीब 27 घंटे तक लगातार उड़ सकता है। यही नहीं करीब 8230 मीटर तक की ऊंचाई तक यह उड़ सकता है। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ड्रोन दूसरे देशों के फाइटर जेट्स तक को आसमान में ही गिरा सकता है। बता दें कि बांग्लादेश के रवैये पर फिलहाल सरकार से लेकर सेना तक की नजर है। पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी कहा था कि भारत की सीमा पर बांग्लादेश द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों को लाना चिंता की बात है। उनका कहना था कि पाकिस्तान को हम आतंकवाद का केंद्र मानते रहे हैं। अब यदि उसके लोग हमारी सीमा तक आएंगे तो यह चिंता की बात होगी।

राजघाट जल विद्युत गृह ने लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 45 मेगावाट क्षमता के राजघाट जल विद्युत गृह ने 26 वर्ष के इतिहास में प्रथम बार लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है। राजघाट जल विद्युत गृह ने वर्ष 2022-23 में 125.6 मिलियन यूनिट, वर्ष 2023-24 में 104.55 मिलियन यूनिट और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 101 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के जल विद्युत गृहों की कुल स्थापित क्षमता 915 मेगावाट है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राजघाट जल विद्युत गृह के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि के लिए बधाई दी है। सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज राजघाट जल विद्युत गृह अशोक नगर में बेतवा नदी पर स्थि‍त है। इसकी प्रथम यूनिट 15 अक्टूबर 1999, द्वितीय यूनिट 29 सितंबर 1999 और तृतीय यूनिट 3 नवम्बर 1999 को स्थापित हुई थी। इस विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली बिजली में मध्यप्रदेश का अंश लगभग 60 फीसदी है और शेष बिजली उत्तर प्रदेश को प्रदाय होती है। राजघाट जल विद्युत उत्पादन ने 26 वर्ष के इतिहास में वर्ष 2005-06 में सर्वाधिक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया था।  

बुलंदशहर जिले में दुल्हन को विदा करने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की उठी अर्थी

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत यह पूरा मामला जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के पितुवास गांव का है। जहां, कार में सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रजवाहे के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग दुल्हन को विदा करने के बाद ऑल्टो कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान नसेर नगला निवासी निपेंद्र (36), उनके पुत्र कन्हैया (15), भाई की पुत्री वंशिका (16) और हर्ष (12) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में निपेंद्र की पत्नी कौशल की हालत गंभीर है। सभी अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एम.पी. ट्रांस्को में मनाया गया राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस, जबलपुर में 90 लाइनमैन किये गये सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश में विषम परिस्थितियों में भी भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले पॉवर सेक्टर की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर उन्हें सम्मानित करने के लिये मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांस्को) में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जबलपुर सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेन्टेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के लाइनमैनों को सम्मानित किया गया एवं सभी ने जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांस्को के अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. अग्रवाल और श्री आर. एस. पांडेय की उपस्थिति में 90 लाइनमैनों को सम्मानित किया गया। चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हैं ट्रांसको के मैदानी कर्मचारी राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर अपने संदेश में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइनों के देखरेख के लिये लाइन मेंटेनेन्स कर्मी 24X7 सजगता से अपना कार्य करते हैं। इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सतत् रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने का परिणाम है कि म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनी हुई है। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय ट्रांसमिशन कार्मिकों को देते हुये उन्हें प्रथम पंक्ति में रखा और कहा कि संपूर्ण मनोयोग से जटिल भौगोलिक एवं विपरीत जलवायु परिस्थितियों की चुनौतियों को सहज भाव से स्वीकार करते हुए हमारे मैदानी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। लाइनमैनों ने प्रस्तुत किया आर्कषक कविता पाठ लाइनमैन दिलदार चौधरी, योगेश धुर्वे, चिंतामन कोरी आदि ने कविता के माध्यम से लाइनमैनों के कार्यों, चुनौतियों और उनकी जिम्मेदारियों का आर्कषक तरीके से उल्लेख किया। साथ ही लाइनमैनों के लिये सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login