LATEST NEWS

रोहित की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचा भारत: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर किए गए विवादित बयान के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, कांग्रेस लीडर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। शमा ने एक्स पर हिटमैन को लेकर लिखा था कि,’रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। उनको वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी भारतीय कप्तान रहे हैं।’ हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद, शमा ने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां गलत थीं और पार्टी ने उन्हें अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा। वहीं अब शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा के इस विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा का बचाव किया है। रोहित शर्मा के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर इंडिया टुडे पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है, अगर आपको सिर्फ पतले लड़के चाहिए, तो आपको मॉडलिंग प्रतियोगिता में जाना चाहिए और सभी मॉडलों को चुनना चाहिए। यह उसके बारे में नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, ‘यह इस बारे में है कि आप क्रिकेट कितना अच्छा खेल सकते हैं। हम सरफराज खान के बारे में बात करते हैं – उन्हें लंबे समय तक इसलिए बुरा-भला कहा गया क्योंकि उनका वजन थोड़ा ज्यादा था। लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच में भारत के लिए 150 रन बनाए और दो या तीन पचास बनाए या उससे अधिक रन बनाए, तो क्या समस्या है?’ भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि साइज का इससे कोई लेना-देना है। यह आपकी मेंटल स्ट्रेंथ है – कि क्या आप लंबी दूरी तक टक सकते हैं – जो सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी बल्लेबाजी करो, लंबी बल्लेबाजी करो और रन बनाओ।’

आरबीएम चिकित्सालय का विस्तार कार्य जून माह तक होगा पूरा – चिकित्सा शिक्षा मंत्री

जयपुर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर के विस्तार का कार्य इस वर्ष जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां रिक्त पदों को भरा जाएगा तथा सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को भी शुरू किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य में देरी के लिए संवेदक पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाएगी।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आरबीएम चिकित्सालय के विस्तार कार्यों के लिए 154.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इसके विरुद्ध अब तक 123.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा का निर्माण कार्य 17 दिसम्बर 2021 को शुरू कर माह जून 2023 तक पूरा किया जाना था। लेकिन संवेदक द्वारा 27 दिसम्बर 2021 को शुरू किया गया तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं किया गया। अब संवेदक द्वारा 30 जून 2025 तक कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि कार्य में देरी के लिए 28 फरवरी 2025 को संवेदक पर 30 लाख रुपये की पेनल्टी आरोपित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि समिति का गठन कर आगे और भी पेनल्टी लगाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरबीएम अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए इसका विस्तार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 11 सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 3 यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा कार्डियोलॉजी ही संचालित हैं। नेफ्रोलॉजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा यहां 6 और सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं एन्डोक्रिनोलॉजी, गेस्ट्रो, गेस्ट्रो सर्जरी, मेडिकल ओंकोलॉजी, ओंकोलॉजी सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी शुरू करने की घोषणा तो की गई, लेकिन इस दिशा में आगे कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को शुरू किया जा सकेगा। इससे पहले विधायक श्री सुभाष गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि भरतपुर के आर.बी.एम चिकित्सालय के द्वितीय फेज का निर्माण कार्य 30 जून, 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि संवेदक के साथ कार्यकारी एजेंसी द्वारा अनुबन्ध के अनुसार कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने पर संवेदक के विरूद्ध शास्ति आरोपित कर शेष राशि का भुगतान किये जाने का प्रावधान है। संवेदक पर निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं किये जाने के कारण कार्यकारी एजेंसी के परियोजना निदेशक आर.एस.आर.डी.सी. नि. इकाई भरतपुर द्वारा राशि रूपये 30.00 लाख की अंतरिम शास्ति आरोपित की गई है।

यूपी विधानसभा में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, अध्यक्ष महाना ने कहा, मैंने सब देख लिया लेकिन नाम नहीं बताऊंगा

 लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने सदन की गरिमा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक विधायक ने पान मसाला खाकर सदन के हॉल में थूक दिया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन किसी सदस्य का नाम नहीं लूंगा ‘ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले इसी मामले पर अपनी नाराजगी भी जताई. विधानसभा अध्यक्ष ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि सदन में इस तरह की हरकत बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के हाल में किसी माननीय सदस्य ने पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया. मैं आया और उसे साफ करवाया. मैंने वीडियो में देख लिया है कि यह किसने किया, लेकिन मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता.’ विधानसभाअध्यक्ष सतीश महाना ने आगे कहा कि विधानसभा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 403 विधायकों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है. इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. स्वयं आकर बताएं, वरना बुलवाना पड़ेगा :   विधानसभा अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ‘ जिसने यह कृत्य किया है, उसकी पहचान हो चुकी है. यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा.’ अध्यक्ष ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विधायक अपने साथी को इस तरह की हरकत करते देखे, तो उसे तुरंत ऐसा करने से रोके. उन्होंने कहा “यह सदन हम सबकी मर्यादा और उत्तर प्रदेश की जनता की आस्था का केंद्र है. इसे साफ-सुथरा और सम्मानजनक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.  

कार्तिक आर्यन के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, अब उड़ रही हैं अफेयर की खबरें

मुंबई कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे देखने के बाद फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते दिखेंगे। अब दोनों की ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलीला कार्तिक आर्यन के फैमिली फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्टर उन्हें अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के मेडिकल करियर में सफलता मिलने पर छोटा फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में श्रीलीला एक्टर के साथ शामिल हुई। वीडियो में श्रीलीला पुष्पा 2 के गाने “किस्सिक” का हुक स्टेप भी करती हैं, लेकिन जैसे ही पार्टी में “मस्त कलंदर” बजता है, वह हंसी में रुक जाती हैं और क्यूट तरीके से साइड हो जाती हैं। यह पल देख कर कार्तिक भी हंसते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीलीला कार्तिक के घर तक पहुंच गई हैं, मतलब उनकी मम्मी को लड़की पसंद है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक को इतना शरमाते हुए नहीं देखा है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अशिक अपनी आशिकी के साथ।’ बता दें, कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म इस दीवाली 2025 में थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्टर एक रॉकस्टार के किरदार में दिखेंगे। हाल में टीजर सामने आया था जिसमें एक्टर के लुक्स की खूब चर्चाएं हुईं। उन्हें बढीं हुई दाढ़ी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर एक आशिक बने नजर आएंगे।

अम्बिकापुर : ‘होली’ पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

अम्बिकापुर आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें , विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा की स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक दोनों नगरी क्षेत्रों से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही अंतर्गत नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा में सघन आबादी एवं भीड़-भाड़ होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना और जाम की स्थिति बनी रहती है। अतः नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक आगामी आदेश पर्यंत प्रतिबंधित किया जाता है।

आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर राजमंदिर में होगा सेलिब्रेट

जयपुर इस स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा करने के लिए इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर 9 मार्च को जयपुर के प्रतिष्ठित सिनेमाघर ‘राजमंदिर’ में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस आयोजन की खास बात यह है कि फिल्म ‘शोले’ और राजमंदिर सिनेमा, दोनों ही इस साल अपनी गोल्डन जुबली मना रहे हैं। इस स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा करने के लिए इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। भारतीय सिनेमा की मील का पत्थर मानी जाने वाली फिल्म ‘शोले’ इस साल 50 साल पूरे कर रही है। यह ऐतिहासिक फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। पिछले साल मुंबई में भी इसके गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया था, जहां लेखक जोड़ी सलीम-जावेद ने अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। जयपुर में दो ऐतिहासिक समारोह एक साथ इस साल जयपुर का प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल राजमंदिर भी अपने 50 साल पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य तरीके से मनाने के लिए 9 मार्च को राजमंदिर में ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत होगा, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। जेईसीसी में होगा आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन आईफा अवॉर्ड्स 2025 अपनी 25वीं वर्षगांठ जयपुर में ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत मना रहा है।     8 मार्च को जयपुर के जेईसीसी (Jaipur Exhibition & Convention Centre) में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होंगे, जहां डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।     9 मार्च को आईफा अवॉर्ड्स का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। राजमंदिर सिनेमा: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक हॉल जयपुर का राजमंदिर सिनेमा सिर्फ एक थिएटर नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है।     इसकी आधारशिला 1966 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने रखी थी।     1 जून 1976 को इसे राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरि देव जोशी ने उद्घाटन किया था।     पहली फिल्म ‘चरस’ यहां रिलीज हुई थी।     इस सिनेमा हॉल का डिज़ाइन आर्किटेक्ट डब्ल्यूएम नामजोशी ने तैयार किया था और इसका बाहरी हिस्सा नौ सितारों से सजा हुआ है, जो नौ रत्नों का प्रतीक हैं।     इसके मालिक जयपुर के मशहूर ज्वैलर्स भूरामल राजमल सुराणा हैं। राजमंदिर में हिट रही कई बड़ी फिल्में इस सिनेमा हॉल में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं और लंबे समय तक चलीं, जिनमें शामिल हैं:     हम आपके हैं कौन     राम तेरी गंगा मैली हो गई     नसीब     शराबी     अवतार     मैंने प्यार किया     बेटा जयपुर बनेगा बॉलीवुड प्रेमियों का केंद्र आयोजकों के अनुसार, ‘शोले’ और राजमंदिर की गोल्डन जुबली का यह आयोजन जयपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। इस समारोह के जरिए भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम सफर का जश्न मनाया जाएगा और जयपुर को बड़े फिल्मी आयोजनों के केंद्र के रूप में स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

महिलाओं के उत्पाद एवं विक्रय को प्रोत्साहित करने महिला मड़ई का आयोजन 4 से 8 मार्च तक

रायपुर रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में 4 मार्च से 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। महिला मड़ई ’’सशक्त महिला समृद्ध महिला’’ विषय पर आयोजित की जा रही है। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जाएगा। इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में प्ले जोन भी बनाया जाएगा, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले एवं खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है।

मुंबई के स्पिनर पद्माकर शिवालकर के निधन पर बीसीसीआई ने जताया शोक

 मुंबई मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। भारत के लिए कभी नहीं खेले पाने वाले सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल शिवालकर ने 1961-62 से 1987-88 के बीच कुल 124 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया और 19.69 की औसत से 589 विकेट लिए। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनको 16 विकेट मिले। इस तरह 600 से ज्यादा विकेट चटकाने के बावजूद उनको भारतीय टीम में मौका नहीं मिल सका। इस पर सुनील गावस्कर ने कहा है कि कुछ अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा शिवालकर भारत के लिए खेलने के अधिकारी थे। बाएं हाथ के स्पिनर ने 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और 48 साल की उम्र तक खेलना जारी रखा। उन्होंने भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में 589 विकेट लिए, जिसमें 13 बार मैच में 10 विकेट लेना शामिल हैं। शिवालकर ने 12 लिस्ट ए मैचों 16 विकेट लिए है। उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चे दिग्गज को खो दिया है। पद्माकर शिवालकर सर का खेल में योगदान, खासकर अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।’’ वहीं, महान सुनील गावस्कर ने सोमवार को मुंबई और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘कुछ अन्य की तुलना में भारतीय टीम में खेलने के अधिक हकदार थे’। शिवालकर देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे, जिन्हें कभी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर एक भावुक संदेश लिखा और कहा, ‘‘यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और पद्माकर को खो दिया है। यह दोनों कई जीत के सूत्रधार थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय कप्तान के तौर पर मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को ‘पैडी’ को टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए राजी नहीं कर पाया। वह कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में भारतीय टीम में शामिल होने के अधिक हकदार थे। आप इसे किस्मत कह सकते हैं। वह ऐसे गेंदबाज थे जो प्रतिद्वंद्वी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट कर मुंबई के लिए जीत सुनिश्चित करते थे। वह अपने किफायती रन अप और खूबसूरत एक्शन के साथ पूरे दिन गेंदबाजी कर सकते थे। ‘पैडी’ एक अनोखे व्यक्ति थे और उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। ओम शांति।’’

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से सेमीफाइनल हराया

Team India in the final of Champions Trophy: Defeated Australia by 4 wickets in the semi-final विराट कोहली ने करियर की 74वीं फिफ्टी पूरी की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली, जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। आखिर में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाए और केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वे 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 265 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए। इंडियन बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

कैबिनेट में विकास योजना के लिए नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 66 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया

भोपाल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उज्जैन में महाकाल मंदिर में होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों के 488 पद स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई। इस पर सालाना 17 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। एक वर्ष के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मोहन कैबिनेट के अन्य अहम फैसले     विकास योजना के लिए नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 66 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। अब विशेष क्षेत्र के बाहर यदि किसी विभाग को परियोजना लेकर आनी है तो उसे शासन द्वारा अनुमति दे दी जाएगी।     यह परियोजना किसी भी सूरत में 500 करोड़ रुपये से कम की नहीं होगी। इसके साथ ही गेहूं के समर्थन मूल्य के ऊपर 175 रुपये प्रति क्विंटल और 2024 में उपार्जित धान के लिए कृषकों को चार हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया।     प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलेगा। इसमें समस्त जल संरचनाओं की संरक्षण और संवर्धन का काम होगा। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं को बच्चों को सामान्य ज्ञान देने के लिए प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। किसानों के लिए फैसले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, 15 मार्च से शुरू होने जा रही गेहूं की एमएसपी दर पर खरीदी के तहत सरकार 175 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने का फैसला किया है। ये बोनस एमएसपी की दर 2425 रुपए के अतिरिक्त दिया जाएगा। यानी समर्थन मूल्य पर किसानों को 2600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिलेंगे। यही नहीं धान पर 4 हजार प्रति हैक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। सीमांकन-बटांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन डिजीटाइलेशन के लिए बैठक में 138.41 करोड़ का प्रावधान करने का फैसला लिया गया। कैबिनेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर टीचर का प्रशिक्षण देने का भी फैसला लिया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान कैसे पढ़ाया जाए। एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि प्लानिंग एरिया के बाहर भी उद्योग स्थापित हो सकेंगे। प्रस्ताव आने पर बड़े उद्योग प्लानिंग एरिया के बाहर स्थापित करने का फैसला सरकार ले सकेगी। सीएम का अभिनंदन बैठक की शुरुआत से पहले कैबिनेट के सदस्यों ने सफल जीआईएस को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनंदन किया। बैठक में 30.77 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतारने की प्लानिंग साझा की गई। मुख्यमंत्री का फॉर्मूला तय किया गया कि सभी विभागों के प्रमुख सचिव हर सप्ताह निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव हर महीने समीक्षा करेंगे और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हर दो महीने में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 मार्च से पूरे प्रदेश में जय गंगा जल संवर्धन अभियान चलेगा। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत वॉटर रिचार्ज को लेकर भी काम होंगे। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि भारतीय नया साल यानी गुड़ी पड़वा का पर्व सरकार धूमधाम से मनाएगी। गुड़ी पड़वा पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे, तो उज्जैन में चल रहे विक्रमोत्सव के दौरान 30 मार्च को बड़ा आयोजन होगा। जनजातीय देवलोक की स्थापना और बजट सत्र की तैयारियां बैठक में एक और महत्वपूर्ण विषय जनजातीय देवलोक की स्थापना पर चर्चा होगी, जो राज्य के जनजातीय समुदाय के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके अलावा, 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में पेश होने वाले बजट पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री इस सत्र में की जाने वाली नई घोषणाओं और योजनाओं को लेकर कैबिनेट के समक्ष अपनी राय रखेंगे। 15000 करोड़ रुपए से अधिक का होगा बजट बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट का भी अनुमोदन किया गया। यह 15000 करोड़ रुपये से अधिक होगा। 16 वें वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश की वित्तीय स्थिति और 2026 से 2031 तक के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त की जाने वाली राशि के संबंध में प्रस्तुतीकरण छह मार्च को होगा। इसमें सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। बजट सत्र के सवालों और सरकार की हाजिर जवाबी पर चर्चा मंत्रालय में हो रही इस बैठक में मंत्रियों को बजट सत्र के दौरान उठाए गए सवालों का समय पर जवाब देने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस सत्र में सरकार की हाजिर जवाबी को लेकर भी चर्चा होगी, जिससे सरकार के संवाद कौशल और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। अनुपूरक बजट पर भी मंजूरी मिली बैठक में दूसरे अनुपूरक बजट के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। इस बजट में सड़क, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य विकास योजनाओं पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा, ब्याज की देनदारी से संबंधित बड़ी रकम को भी अनुपूरक बजट में शामिल किया जा सकता है। यह सरकार की वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

औरंगजेब की तारीफ मामले में सपा के विधायक अबू आसिम आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने की मांग की

मुंबई सपा विधायक अबू आजमी की ओर से मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को हंगामा मच गया। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब का शासन इतना अच्छा था कि उसके दौर में भारत सोने की चिड़िया था। मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक ने दावा किया था, ‘हमारा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दुनिया का 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था।’ महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के सदस्यों ने मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए मंगलवार को सपा के विधायक अबू आसिम आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने की मांग की। इस मुद्दे पर हंगामा इतना बरपा कि कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने दावा किया कि आजमी औरंगजेब के वंशज हैं, जिसने मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया था और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। भाजपा के अतुल भटकलकर ने मांग की कि आजमी पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए और बजट सत्र के लिए उन्हें विधानसभा से निलंबित किया जाए। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने भी आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा लीडर सुधीर मुनगंटीवार ने मांग की कि औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त किया जाए। सदस्यों को उग्र होता देख विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद में जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मांग दोहराई कि आजमी को सदन से निलंबित किया जाए और उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा बर्दाश्त नहीं कर सकते जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज का उत्पीड़न किया और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया।’ हंगामे के बीच शिवसेना उद्धव गुट के सदस्य भास्कर जाधव ने सदन की कार्यवाही के दौरान जारी हंगामे को ‘नाटक’ बताया। शोरगुल के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही फिर से 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मांग की थी कि छत्रपति संभाजी महाराज को क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित करने वाले औरंगजेब की प्रशंसा करने के लिए आजमी पर राजद्रोह का केस लगाया जाना चाहिए। लोकसभा सदस्य नरेश म्हास्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में सोमवार को उपमुख्यमंत्री के राजनीतिक क्षेत्र ठाणे में आजमी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई। सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थी। विधायक ने दावा किया, ‘हमारा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) (विश्व जीडीपी) 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था।’ हाल में आई हिंदी फिल्म ‘छावा’ में संभाजी महाराज की बहादुरी और बलिदान को दर्शाया गया है।

मायावती की कमजोरी से किसका फायदा- आकाश आनंद को बसपा से बाहर किया गया है, तीन में रेस

नई दिल्ली मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को ही पार्टी से बाहर कर दिया है। पहले उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी से हटाया गया और फिर वह पार्टी से ही बेदखल हो गए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद एक खेमे को ही आगे बढ़ा रहे थे और इसके चलते गुटबाजी बढ़ रही थी। ऐसी स्थिति में हाईकमान मायावती ने उन्हें बाहर करने का फैसला कर लिया। लेकिन पार्टी की चिंता यहां खत्म नहीं होती बल्कि शुरू होती है। दरअसल जिस तरह से आकाश आनंद को बसपा से बाहर किया गया है, उससे काडर में निराशा है। मायावती ने 2012 में सत्ता से विदाई के बाद से अब तक नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू सिंह कुशवाहा, स्वामी प्रसाद मौर्य, आरके सिंह समेत तमाम ऐसे नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखाया है, जो कभी बसपा के मिशन का हिस्सा थे। इससे लीडरशिप में भ्रम की स्थिति भी समझ में आती है। कभी मायावती सतीश चंद्र मिश्रा को प्रमोट करती हैं तो कभी उन्हें बैकबेंचर बनाकर आकाश आनंद को प्रमोट किया जाता है। आकाश आनंद लोकसभा चुनाव में आक्रामक होते हैं तो उन्हें हटा लिया जाता है। फिर उनकी वापसी होती है और सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से उन पर ऐक्शन होता है और वे पार्टी से बाहर हो जाते हैं। हाईकमान के ऐसे औचक फैसलों से कार्यकर्ता चौंकते हैं तो वहीं उनमें निराशा का भाव भी है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि यदि नेतृत्व के स्तर पर ही चीजें तय नहीं हैं तो फिर कार्यकर्ता किसके आदेशों पर काम करें। यह स्थिति मायावती की स्थिति कमजोर कर रही है और बसपा भी संगठन के तौर पर बिखराव की स्थिति में है। अब सवाल यह है कि मायावती की ऐसी स्थिति से फायदा किसे है। बसपा को 2022 के चुनाव में एक ही सीट पर जीत मिली थी। इसके अलावा 2024 के आम चुनाव में वह जीरो पर ही रह गई। बसपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता सपा के पाले में चले गए हैं। इससे सपा मजबूत हुई है और उसे भाजपा के भी कई इलाकों में जीत हासिल हुई है। यह स्थिति बसपा की हालत बताती है कि अब नेतृत्व पर यकीन घट रहा है और उसका ठोस जनाधार माने जाने वाले दलित समुदाय के लोग भी छिटक रहे हैं। 2019 के आम चुनाव में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करके बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। लेकिन फिर सपा का साथ छूटा तो आधे समर्थक साइकिल पर ही सवार हो गए और आधे ही बसपा के साथ वापस लौटे। कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां बसपा समर्थकों की बड़ी संख्या भाजपा के साथ हो गई। भाजपा को 2014 के आम चुनाव, 2017 के विधानसभा इलेक्शन और फिर 2019 के आम चुनाव में बसपा के वोटर कहे जाने वाले समाज का समर्थन मिला। फिर 2022 में सपा को भी कुछ वोट मिले और 2024 के आम चुनाव में बसपा समर्थकों का बड़ा हिस्सा सपा के साथ ही रहा। इस तरह इन दो दलों के बीच बसपा के जनाधार को हथियाने के लिए टाइट फाइट है। लेकिन तीसरा और सबसे अहम प्लेयर चंद्रशेखर हैं। उनकी भीम आर्मी बसपा के क्षरण के दौर पर अपने चरण मजबूती से जमाने की कोशिश में है। नगीना से सांसद बने चंद्रशेखर पश्चिम यूपी के अलावा सूबे के अन्य हिस्सों में भी खूब घूम रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने भारत का सिरदर्द किया खत्म, ट्रेविस हेड हुए आउट

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं।   ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड भारत के लिए खतरा बन रहे थे। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोर 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 39 और स्मिथ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो ओवर में 11 रन दिए हैं।

सैन्य गतिविधियों पर भड़कीं किम यो जोंग ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को धमकी देनी शुरू कर दी है। दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमान वाहक पोत और अन्य सैन्य गतिविधियों पर भड़कीं किम यो जोंग ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की धमकी दे डाली है। किम यो जोंग ने इसे अमेरिका और उसके साथियों का टकरावपूर्ण और उन्मादी कदम करार दिया। किम यो जोंग की चेतावनी का मतलब यह है कि उत्तर कोरिया हथियार परीक्षण गतिविधियों में तेजी लाएगा और अमेरिका के खिलाफ टकराव का रुख बरकरार रखेगा। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कूटनीति को पुनर्जीवित करने के लिए किम जोंग उन से संपर्क करेंगे। बता दें कि पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात भी की थी। मीडिया की खबर के मुताबिक, एक बयान में किम यो जोंग ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया के प्रति अपनी सबसे शत्रुतापूर्ण और टकराव वाली इच्छा को स्पष्ट रूप से दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में अमेरिकी रणनीतिक संसाधनों की तैनाती उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। रविवार को अमेरिका का विमान वाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन और उसका ‘स्ट्राइक’ समूह दक्षिण कोरिया पहुंचा। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण किया था। इसी के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में जंगी जहाजों का बेड़ा भेज दिया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को स्मार्ट गाय भी कहा था। हालांकि अब उनकी सरकार उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा कमद उठा रही है। इससे पहले अक्टूबर में कहा था कि दक्षिण कोरिया के मनी मशीन है और अब उन्हें हर साल 10 बिलियन डॉलर देने होंगे। अमेरिका के 28 हजार से ज्यादा जवान दक्षिण कोरिया में तैनात हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet