LATEST NEWS

भोपाल से गुजरते हुए “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा एक विशेष धार्मिक पर्यटन सेवा की शुरुआत की जा रही है। “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के नाम से प्रसिद्ध यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दिनांक 25 मार्च 2025 को रीवा से रवाना होगी और रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से भी गुजरते हुए यात्रियों को अपने धार्मिक गंतव्यों तक पहुँचाएगी। इस यात्रा में भोपाल एवं आसपास के यात्रियों के लिए भी सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से जुड़ने का अनूठा अवसर रहेगा। क्या होगी यात्रा की विशेषता? इस विशेष ट्रेन में 10 रातें और 11 दिन की यात्रा के दौरान यात्री द्वारका, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर के पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इस धार्मिक यात्रा में सभी प्रमुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी चिंता के अपने आध्यात्मिक सफर का आनंद ले सकें। भोपाल एवं इटारसी के यात्रियों के लिए सुनहरा अवसर यह ट्रेन रानी कमलापति और इटारसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल के तीर्थयात्री भी इस सुव्यवस्थित धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एलएचबी कोचों की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। इसमें रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, वातानुकूलित बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा में सभी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। कैसे करें बुकिंग? इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। भोपाल एवं इटारसी के श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा एक विशेष अवसर है, जहाँ वे आरामदायक रेल सेवा और संपूर्ण सुविधाओं के साथ अपने धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।  

भारत में ई-कॉमर्स की बढ़त के पीछे महिलाओं की शक्ति: होम क्रेडिट इंडिया की स्टडी में सामने आए प्रमुख रुझान

नई दिल्ली  महिलाएं भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के विकास में सबसे आगे हैं, जिनमें से 60% सक्रिय रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रही हैं, वे अपने पुरुष समकक्षों से आगे निकल रही हैं और डिजिटल कॉमर्स को अपनाने की गति को तेज कर रही हैं। होम क्रेडिट इंडिया के ‘हाउ इंडिया बारोज 2024 – ए स्टडी’ के अनुसार, महिलाएं, मिलेनियल्स और जेन जेड के साथ मिलकर ई-कॉमर्स के भविष्य को आकार दे रही हैं, जिन्हें एम्बेडेड फाइनेंस सॉल्यूशंस के बढ़ते चलन से समर्थन मिल रहा है जो ऋण लेने को तेज और खरीदारी के अनुभव को आसान बनाते हैं। अध्ययन में विकसित हो रहे उपभोक्ता रुझानों पर प्रकाश डाला गया है, जिससे पता चलता है कि ऑनलाइन शॉपिंग 2021 में 69% तक बढ़ गई, 2023 में 48% तक गिर गई, और 2024 में 53% तक फिर से बढ़ गई। इन-स्टोर शॉपिंग के पुनरुत्थान के बावजूद, डिजिटल कॉमर्स एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है, जो काफी हद तक महिलाओं और युवा उपभोक्ताओं द्वारा संचालित है। स्टडी के निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए, होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, आशीष तिवारी ने कहा: “भारत में डिजिटल शॉपिंग का परिदृश्य महिलाओं द्वारा फिर से परिभाषित किया जा रहा है, जो न केवल ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाने में आगे हैं बल्कि एम्बेडेड फाइनेंस में बदलाव को भी प्रभावित कर रही हैं। हमारी ‘हाउ इंडिया बारोज 2024’ स्टडी से पता चलता है कि महिलाएं आत्मविश्वास से डिजिटल टूल्स का लाभ उठा रही हैं, एआई-चालित सहायता पर भरोसा कर रही हैं, और अपने खरीदारी के अनुभव को बढ़ाने के लिए स्मार्ट ऋण साल्यूशन्स को अपना रही हैं। होम क्रेडिट इंडिया में, हम इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में मानते हैं, जो महिलाओं की बढ़ती वित्तीय स्वतंत्रता और उनकी विकसित हो रही आकांक्षाओं के अनुरूप निर्बाध, सुलभ क्रेडिट समाधानों की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।” ऑनलाइन शॉपिंग को आगे बढ़ाने वाली प्रमुख आबादी: महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाने में सबसे आगे हैं, जहां 60% सक्रिय रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रही हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 52% है। युवा पीढ़ी भी इस प्रवृत्ति को अपनाने में आगे है, जहां जेन जेड के 58% और मिलेनियल्स के 59% ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, जबकि जेन एक्स के केवल 39% ही डिजिटल कॉमर्स में भाग लेते हैं। भौगोलिक रूप से, टियर-2 शहरों ने मेट्रो क्षेत्रों को टक्कर दे दी है, दोनों में 56% ऑनलाइन शॉपिंग अपनाने की दर दर्ज की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल उपस्थिति को दर्शाता है। यह उछाल विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिणी शहरों में निम्न-मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के बीच स्पष्ट है, जहां कोलकाता (71%), कोच्चि (66%), हैदराबाद (64%) और चेन्नई (60%) आगे हैं, जो ई-कॉमर्स की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। एम्बेडेड फाइनेंस महिला खरीदारों के लिए ई-कॉमर्स को आसान बनाता है: अध्ययन यह भी उजागर करता है कि कैसे एम्बेडेड फाइनेंस ऑनलाइन शॉपिंग अनुभवों को नया रूप दे रहा है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए ऋण लेने को अधिक निर्बाध बनाकर और खरीदारी के निर्णयों को तेज करके। एम्बेडेड फाइनेंस सॉल्यूशंस को पसंद करने वाले सभी ऋण लेने वालों में से आधे का मानना है कि यह ई-कॉमर्स लेनदेन को सरल बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, ईएमआई कार्ड, जिन्हें 38% निम्न-मध्यम वर्ग की महिला ऋण लेने वालों द्वारा पसंद किया जाता है, विश्वसनीयता और तेजी से वितरण प्रदान करते हैं, जिससे डिजिटल शॉपिंग बूम को और बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही, प्रौद्योगिकी-संचालित वित्तीय साल्यूशन्स में विश्वास बढ़ रहा है। स्टडी में लगभग 30% उत्तरदाता, विशेष रूप से महिलाएं और मेट्रो में रहने वाले ऋण प्राप्तकर्त्ता, चैटबॉट रिस्पांसों को विश्वसनीय मानते हैं, जबकि 26% व्हाट्सएप के माध्यम से दिए जाने वाले ऋण प्रस्तावों पर भरोसा करते हैं। एआई-चालित वित्तीय उपकरणों में यह बढ़ता विश्वास डिजिटल वित्तीय सहायता की ओर एक व्यापक बदलाव को दर्शाता है। डिजिटल वित्तीय साक्षरता के अंतर को पाटना: जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, एम्बेडेड फाइनेंस और डिजिटल लेंडिंग बढ़ते जा रहे हैं, जिम्मेदारी के साथ ऋण लेने को बढ़ावा देने और ऋण के जाल को रोकने के लिए वित्तीय जागरूकता आवश्यक हो जाती है। विशेष रूप से, हर पांच में से एक महिला ने वित्त, इंटरनेट बैंकिंग, ऋण आवेदनों और डिजिटल भुगतान के बारे में सीखने की बढ़ी हुई इच्छा दिखाई है। वित्तीय योजना, बजट और क्रेडिट प्रबंधन के ज्ञान के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना उनकी वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाता है और व्यापक आर्थिक प्रगति को जारी रखता है। इस साक्षरता के अंतर को संबोधित करना महिलाओं को अपने वित्त पर नियंत्रण रखने और आत्मविश्वास से डिजिटल अर्थव्यवस्था में नेविगेट करने में सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

दूसरे विकेट की तलाश में भारत, ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जल्द बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक की तारीख तय, दो बड़े नाम रेस में

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना प्रबल है। इस दौड़ में आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयंबटूर विधायक वनती श्रीनिवास के नाम सबसे आगे हैं। महिला नेताओं के नाम सबसे आगे दग्गुबाती पुरंदेश्वरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और संगठनात्मक अनुभव के साथ दक्षिण भारत में उनकी मजबूत पकड़ है। उन्हें ‘दक्षिण की सुषमा’ भी कहा जाता है। वहीं, वनती श्रीनिवास भी एक मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं, जिनका तमिलनाडु में बड़ा प्रभाव है। अन्य संभावित दावेदार इन दो महिला नेताओं के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बीजेपी और आरएसएस सहमत हैं, लेकिन मनोहर लाल खट्टर के नाम पर अमित शाह को ऐतराज है। दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनने की संभावना क्यों? बीजेपी की रणनीति के तहत, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में पार्टी के विस्तार के लिए दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनाए जाने के संकेत दिए जा रहे हैं। अगले कुछ महीनों में केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दक्षिण भारत से नेतृत्व दे सकती है। अब सभी की नजरें 18-20 अप्रैल की बैठक पर टिकी हैं, जहां बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

Bhopal gas tragedy: यूका का 10 टन कचरा 75 घंटे में भस्म, मानक सीमा में उत्सर्जन का दावा

इंदौर  मध्यप्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक अपशिष्ट निपटान संयंत्र में भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे में से 10 टन अपशिष्ट को परीक्षण के तौर पर भस्म किए जाने की करीब 75 घंटे चली प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई और इस दौरान पार्टिकुलेट मैटर (पीएम), कार्बन और अलग-अलग गैसों का उत्सर्जन मानक सीमा के भीतर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार कारखाने के कचरे के निपटान के पहले दौर के परीक्षण को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर एक निजी कंपनी के संचालित अपशिष्ट निपटान संयंत्र में अंजाम दिया गया। इस कचरे के निपटान की प्रक्रिया शुरू होने के बीच पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने पीथमपुर के अपशिष्ट निपटान संयंत्र के भस्मक में यूनियन कार्बाइड कारखाने के 10 टन कचरे को परीक्षण के तौर पर जलाने की प्रक्रिया शुक्रवार (28 फरवरी) को शुरू की थी जो सोमवार को खत्म हो गई।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दल ने परीक्षण की पूरी निगरानी की और इस दौरान पीथमपुर और इससे करीब 30 किलोमीटर दूर इंदौर की वायु गुणवत्ता ‘‘सामान्य’’ बनी रही। सिंह ने बताया कि पीथमपुर के अपशिष्ट निपटान संयंत्र में दूसरे दौर के परीक्षण की तैयारी की जा रही है और इस चरण में भी यूनियन कार्बाइड कारखाने के 10 टन कचरे को भस्म किया जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कचरे के निपटान के दौरान पिछले 24 घंटे में इस संयंत्र से पार्टिकुलेट मैटर (पीएम), सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड, हाइड्रोजन फ्लोराइड और टोटल ऑर्गेनिक कार्बन का उत्सर्जन मानक सीमा के भीतर पाया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक पहले दौर के परीक्षण के दौरान हुए इन उत्सर्जनों का विश्लेषण किया जा रहा है और दूसरे दौर का परीक्षण चार मार्च (मंगलवार) से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। रिपोर्ट आते ही शुरु होगा दूसरे चरण का ट्रायल वहीं आज यानी 4 मार्च से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि, पहले चरण में कचरे को 135 किलोग्राम प्रति घंटे की दर से जलाया गया था। अब दूसरे चरण में कचरे की जलाने की दर को बढ़ाकर 180 किलोग्राम प्रति घंटे किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, पहले चरण की रिपोर्ट आज ही आ जाएगी, जिसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि, कचरे को आज कब जलाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही दूसरे चरण के कचरे को जलाने की तैयारी शुरू की होगी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर से हो रहा निष्पादन वहीं मामले में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि “पीथमपुर में हाईकोर्ट के दिशा निर्देश पर ही कचरा जलाया जा रहा है. इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार किया है. उसी के अनुसार कचरे का निष्पादन होना है. उन्होंने बताया कचरे को अनलोड किए जाने और अलग-अलग पैकेट में तैयार करने के बाद अब वास्तविक रूप से कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. 72 घंटे में जलेगा 10 टन कचरा इस प्रक्रिया के दौरान लगातार 72 घंटे तक करीब 10 टन कचरा जलाया जाएगा. जिसकी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया जिन कर्मचारियों की ड्यूटी संयंत्र के अंदर है. वह भी प्रदूषण से सुरक्षा के तमाम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम कर रहे हैं. वही शहर भर में लोगों को विश्वास में लेकर उन्हें कचरे की लाइव मॉनिटरिंग की भी सुविधा दी गई है. उन्होंने बताया कचरा जलाए जाने के दौरान पूरे पीथमपुर में कहीं कोई विरोध नहीं है.” रामकी एनवायरो में जलेगा 10 टन कचरा दरअसल यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर लोगों तक वास्तविक जानकारी पहुंचाने का परिणाम है. उन्होंने कहा इसके अलावा जो लोग विरोध कर रहे थे. उन्होंने भी कोर्ट के समक्ष अपना तर्क रखा, हालांकि कोर्ट ने ही अब कचरे के निष्पादन के आदेश दिए हैं, तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कचरा जलाया जा रहा है. 900 डिग्री सेल्सियस के तापमान में जलेगा कचरा परिसर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को अनलोड करने के बाद मिक्सिंग और जलाने की प्रक्रिया केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की देखरेख में की जा रही है. पहले कंटेनर से कचरा अलग किया गया. फिर संयंत्र के इंसीनरेटर में 900 डिग्री सेल्सियस के तापमान में कचरे को जलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे में नेपथॉल सेमी प्रोसैस्ट पेस्टिसाइड 47 समेत यूनियन कार्बाइड से इकठ्ठा मिट्टी के भी अवेशष हैं. यूनियन कार्बाइड में प्लांट के अंदर स्थित अन्य सामग्री भी कचरे में शामिल है, जिसे इंसीनरेटर में चूना मिलकर जलाया जा रहा है. 9-9 किलो के बनाए गए पैकेट 10 टन के कचरे को 72 घंटे यानि 3 दिन में जलाया जाएगा. जिसके लिए सबसे पहले 9-9 किलो के पैकेट बनाए गए हैं. हर पैकेट में साढ़े 4 किलो कचरा और इतनी ही मात्रा में चूना है. जिससे रासायनिक प्रभाव को न्यूट्रल किया जा सके. कचरा जलाने के लिए गुरुवार रात से ही इंसीनरेटर को चालू कर दिया गया था. जिसे 900 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रखने के लिए चालू रहना जरूरी है. शुक्रवार सुबह यह तापमान 850-900 डिग्री पहुंचा. फिर उसमें कचरे के पैकेट डालना शुरू किया गया. कचरे के जलने पर जो धुआं या गैस या तत्व निकलेगा, उस पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाए जाने के दौरान पीथमपुर के अपशिष्ट निपटान संयंत्र के आस-पास पांच स्थानों पर परिवेशीय वायु गुणवत्ता माप रहा है जिनमें तीन गांव शामिल हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का पहला परीक्षण करीब 75 घंटे चला और इस दौरान संयंत्र के भस्मक में हर घंटे 135 किलोग्राम कचरा डाला गया। उन्होंने बताया कि दूसरे दौर के परीक्षण के दौरान भस्मक में हर घंटे 180 किलोग्राम कचरा डाला जाएगा। द्विवेदी ने बताया कि पहले दौर के परीक्षण को करीब … Read more

IPL में इंदौर का जलवा कायम, रजत ,आवेश खान, वेंकटेश अय्यर सहित यह खिलाड़ी मचाएंगे धमा चौकड़ी

 इंदौर रजत पाटीदार के बाद आईपीएल टूर्नामेंट में इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर के वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का उपकप्तान बनाया गया है। इस संबंध में टीम ने सोमवार को ऐलान किया। इस टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में बिके वेंकटेश अय्यर इस बार आईपीएल सीजन (18वें) के दूसरे सबसे महंगे और केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले दिन से ही कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं थीं। केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 के सीजन में चैंपियन बनी थी, उन्हें इस बार ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। इस IPL सीजन ऐसी रहेगी केकेआर टीम     अजिंक्य रहाणे (कप्तान)     वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान)     अन्य खिलाड़ी     सुनील नरेन रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक इंदौर के तीन खिलाड़ी आईपीएल में आईपीएल के 18वें सीजन में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर के अलावा तीसरे खिलाड़ी आवेश खान हैं। वे इस बार लखनऊ से खेलेंगे। तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 19 विकट लिए थे। अजिंक्य KKR के 9वें कप्तान अंजिक्य रहाणे KKR के 9वें कप्तान होंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैक्कुलम, गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, दिनेश कार्तिक, ऑएन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 8 पिछले कप्तानों में 2 ही प्लेयर टीम को ट्रॉफी जिता सके हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीता। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2024 में टीम को चैंपियन बनवाया। बता दें, अजिंक्य की कप्तानी में महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, जबकि मप्र की टीम इसमें उपविजेता रही थी। तब मप्र टीम के कप्तान रजत पाटीदार थे। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। रणजी टीम मप्र के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार थे, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत ने कहा कि खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार (31 साल) को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान घोषित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरसीबी के ऑफियशियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 21 मार्च से शुरू हो रहा है। रजत को IPL-2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। कई लीजेंड्स को लीड करने का मिलेगा मौका रजत ने कहा कि मेगा ऑक्शन में मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया तो मैं निराश हो गया था। डर था कि मेरा आईपीएल में सिलेक्शन होगा कि नहीं। फिर मुझे रिप्लेसमेंट के रूप में पिक किया गया। दूसरा चांस मिलने पर बहुत कॉन्फिडेंट था कि जब मैं यहां तक आया हूं तो आगे भी जा सकता हूं। खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मैं बहुत कुशल तरीके से सभी को साथ लेकर कप्तानी करूंगा। मेरा सफर काफी ऊपर-नीचे रहा है। खुद पर भरोसा करता हूं, यही मेरी ताकत है और आगे भी रहेगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया

दुबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम बल्लेबाजी करेंगे। यह काफी सूखी सतह लग रही है। खिलाड़ियों ने कुछ सत्र खेले, खेलने के लिए तैयार। यह बारी बारी से खेलेगा। बहुत अच्छी टीम – भारत। दो बदलाव। शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और जॉनसन की जगह संघा आए। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, ‘मैं दोनों ही काम करने के लिए तैयार था। जब आप उलझन में हों, तो टॉस हारना बेहतर होता है। पिच अपनी प्रकृति बदलती रहती है। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हमने तीनों मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है और हम यही करने की कोशिश करेंगे। यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। हम वहीं से आगे बढ़ना चाहते हैं, जहां से हमने छोड़ा था। अब जबकि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और उन्हें जितना संभव हो सके उतना कम स्कोर पर रोकना होगा। पिच रिपोर्ट रविवार को दुबई में ग्रुप ए के आखिरी मैच में भारत के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 205 रन पर आउट हो गई। भारत के 10 में से 9 विकेट स्पिनरों के खाते में गए। सेमीफाइनल की पिच भी धीमी रहने और स्पिनरों को मदद करने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी करने की उम्मीद है क्योंकि ओस की अनुपस्थिति में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है।

ग्वालियर में 22 साल की लड़की ने मंगेतर को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड किया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही

     ग्वालियर  ग्वालियर में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। शादी से पहले ही मंगेतर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था। पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर रेप और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की निवासी 22 साल की युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उसकी सगाई ग्वालियर के ही अर्जुन कुशवाह से तय हुई थी। युवती अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद युवती के मंगेतर का कॉल आया और उसके भाई को बताया कि तेरी बहन फांसी लगा रही है। इसका पता चलते ही उसने कॉल कर परिजन को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी और उनके बीच बहस हुई। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने बताया कि, दो माह पहले सगाई हुई थी, उसके बाद से ही अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रहा था और सगाई तोड़ने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। वह उससे कई बार रुपए और जेवर ले चुका है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उससे शादी से पहले ही काफी रुपए और जेवर ले चुका था। इसके बाद वह रुपए की मांग करता और मांग पूरी ना करने पर सगाई तोड़ने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी थी। जांच में पता चला है कि उसका मंगेतर उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

US से टली सतना में चोरी की वारदात: मुंह पर नकाब बांध घर में घुस रहे थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागे चोर

सतना  आज के डिजिटल (Digital) युग में टेक्नोलॉजी अहम किरदार (Technology plays an important role) निभा रही है। इसी बीच टेक्नोलॉजी (Technology) के सही उपयोग से आप कैसे सुरक्षित रह सकते इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सतना से सामने आया है। जहां सात समुंदर पार बैठे घर के मालिक ने सतना के भरहुत नगर स्थित सूने घर में घुस रहे चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे किया? पढ़िए ये पूरी खबर। मामला सतना के भारत नगर इलाके के हरिपुरम कालोनी का है। जहां के निवासी आर बी नामदेव के घर 1 मार्च की रात तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की नाकाम कोशिश की। बताया जा रहा है कि, अमेरिका में बैठे घर के मालिक बीआर नामदेव ने सतना में रात दो बजे घर के अंदर घुस रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और तुरंत अपने बेटे अरुण को खबर की। पिता ने जिसवक्त बेटे फोन किया उस समय अमेरिका में दोपहर के एक बजे थे और सतना के हरिपुराम कालोनी में रात दो बजे चोर सूने घर में घुस रहे थे। अरुण के पिता अमेरिका में अपनी बेटी के घर पर थे। वहीं अरुण खुद कानपुर में था। ऐसे में अरुण ने तुरंत अपने पड़ोसी एमके श्रीवास्तव को अलर्ट किया और पड़ोसी ने अपना धर्म निभाते हुए सक्रियता दिखाई। शोर शराबा कर चोरों को भागने में मजबूर कर दिया। अब इस घटना की थाने में शिकायत की गई है। और कोलगवां थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। इस पूरे मामले में एक बात सोचने वाली है, वह यह कि जब आम आदमी सात समंदर पार बैठकर टेक्नोलॉजी से चोरी की वारदात नाकाम कर सकता है। तो फिर कुछ फासलों पर मौजूद पुलिस क्यों नहीं?

परमाणु ऊर्जा का बहिष्कार: सतत और जनकेंद्रित ऊर्जा नीतियों की मांग

 हैदराबाद जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) का हैदराबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन था, जो 1 से 4 मार्च तक चला।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल अलायंस फॉर क्लाइमेट एंड इकोलॉजिकल जस्टिस, नेशनल अलायंस ऑफ एंटी-न्यूक्लियर मूवमेंट्स और चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दादु लाल कुङापे एवं बरगी बांध विस्थापित मत्स्य संघ के अध्यक्ष मुन्ना बर्मन ने संयुक्त रूप से परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विरोध में प्रस्ताव रखा। बताया गया कि परमाणु ऊर्जा के विस्तार की हालिया नीतियों का कड़ा विरोध करता है, जिसमें मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में परमाणु संयंत्रों की स्थापना शामिल है। परमाणु ऊर्जा न तो सुरक्षित है, न सतत, और न ही आर्थिक रूप से व्यावहारिक। इसके पर्यावरणीय, सामाजिक और मानवीय नुकसान इसके कथित लाभों से कहीं अधिक हैं। एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) और एनपीसीआईएल (न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के बीच ₹80,000 करोड़ के निवेश का समझौता, परमाणु ऊर्जा को आगे बढ़ाने की एक खतरनाक नीति है, जो जनसुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता की पूरी तरह अनदेखी करती है। चुटका परमाणु संयंत्र और नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी जिलों में प्रस्तावित संयंत्र स्थानीय समुदायों के विस्थापन, विकिरण (रेडिएशन) के खतरे और दीर्घकालिक पारिस्थितिकीय विनाश का कारण बनेंगे। चुटका क्षेत्र में 2009 से आदिवासी समुदाय इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं, जहां भूमि का जबरन अधिग्रहण किया गया और उचित मुआवजा भी नहीं दिया गया। इस परियोजना से मछुआरे, किसान और स्थानीय आदिवासी समुदायों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी। इसके बावजूद चुटका परमाणु परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो सरकार की जनविरोधी और कॉरपोरेट-हितैषी नीतियों को उजागर करता है। परमाणु संयंत्रों के लिए आदिवासी, किसान और मछुआरों को उनकी भूमि से बेदखल किया जाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है और इससे उनकी आजीविका छिन रही है। इसके अलावा, सरकार द्वारा फ्रांस की ईडीएफ, रूस की रोसटाॅम और अमेरिका की वैस्टींगहाउस इलेक्ट्रिक कार्पोरेशन  जैसी विदेशी परमाणु कंपनियों पर निर्भरता देश की संप्रभुता और सार्वजनिक जवाबदेही को भी संकट में डालती है। परमाणु ऊर्जा को “स्वच्छ ऊर्जा” के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन यह विकिरणीय कचरा, उच्च लागत और विनाशकारी दुर्घटनाओं के खतरे के साथ आती है। वैश्विक अनुभव से यह स्पष्ट हुआ है कि सौर, पवन  और छोटे विकेन्द्रित जलविद्युत ऊर्जा अधिक सुरक्षित और सतत समाधान हैं। एनएपीएम परमाणु ऊर्जा को एक ऊर्जा समाधान के रूप में अस्वीकार करता है और नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर तत्काल रोक लगाने की मांग करता है। इसके बजाय, सरकार को विकेन्द्रित, नवीकरणीय (रिन्यूएबल) ऊर्जा स्रोतों में निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि ऊर्जा नीति पर्यावरणीय न्याय और समुदायों की संप्रभुता के सिद्धांतों के अनुरूप हो। एनएपीएम परमाणु ऊर्जा के आर्थिक, पर्यावरणीय और मानवीय लागतों को उजागर करने और सतत और लोकतांत्रिक ऊर्जा प्रणालियों की ओर न्यायसंगत परिवर्तन की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध है। परमाणु ऊर्जा विस्तार को तुरंत रोका जाना चाहिए, इससे पहले कि यह अपरिवर्तनीय पर्यावरणीय और मानवीय तबाही को जन्म दे। इस 30वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सभा मांग करती है कि: 1.    खतरनाक और विषैली परमाणु विखंडन तकनीक को पूरी तरह से त्यागा जाए। 2.    परमाणु ऊर्जा पर भारी बजट को विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा विकास की ओर किया जाए। 3.    स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर परियोजना को बंद किया जाए और बजट को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ऊर्जा विकल्पों की ओर खर्च किया जाए, विशेष रूप से वंचित समुदायों की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए। 4.    सभी यूरेनियम खदानों को बंद करने के लिए एक समयबद्ध योजना बनाई जाए और उसे लागू किया जाए। 5.    बंद और छोड़ी गई यूरेनियम खदानों की पारिस्थितिकी बहाली के लिए एक व्यापक योजना बनाई जाए और उसे लागू किया जाए। 6.    सभी प्रभावित समुदायों का व्यापक अध्ययन किया जाए, और प्रभावित लोगों को पूर्ण पुनर्वास तथा निःशुल्क चिकित्सा सहायता दी जाए। 7.    सभी 24-25 परमाणु विखंडन रिएक्टरों के लिए एक समयबद्ध निष्कासन योजना बनाई जाए और सावधानीपूर्वक उसे लागू किया जाए। 8.    उच्च-रेडियोधर्मी कचरे के स्थायी और सुरक्षित भंडारण की गारंटी हो। 9.    न्यूक्लियर डैमेज सिविल लायबिलिटी एक्ट को कमजोर करने के सभी प्रयास बंद किए जाएं और इसे और मजबूत किया जाए। 10.    भारत को वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण योजनाओं को गंभीरता से आगे बढ़ाना चाहिए, जैसा कि राजीव गांधी सरकार के दौरान प्रस्तावित किया गया था।                        प्रस्ताव को  23 राज्य के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने सर्वसहमति से पारित किया।

वन्य जीवों का शिकार करने की मंसा से सिमरधा जंगल मे घूम रहे 4 आरोपियों को हथियार सहित समनापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 डिंडौरी जिले अंतर्गत  समनापुर थाना में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बांधा तालाब तरफ जाने वाली रास्ता में घुघराई घाट जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिये फांदा, सांग ,कोला लेकर जंगल में गये है , प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु स्वतंत्र गवाहो को लेकर थाना से टीम रवाना हुई जो मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान (जंगल) पर जाकर देखे तो 04 लोग जंगली जानवरो का शिकार करने के लिए नुकीली धारदार हथियार व जाल (फांदा), लाठी /डण्डा रखे हुए थे जो पुलिस को देखकर जंगल में भागने लगे जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) धर्मेन्द्र कुमार मरावी पिता महेश कुमार मरावी जाति गोंड उम्र 30 वर्ष , (2) सिकल चंद मरावी पिता स्व0 फूलसिंह मरावी , (3) राजकुमार मरावी पिता स्व0 कूप सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 50 वर्ष , (4) अशोक कुमार मरावी पिता स्व0 हीरा सिंह मरावी जाति गोंड उम्र 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना समनापुर जिला डिण्डौरी के होना बताये । जिनसे जंगली जानवरो का शिकार करने के संबध में वैध्य अनुज्ञप्ति तथा शासन के आदेश अनुज्ञप्ति के संबध में पूछा गया जो नही होना बताये । जिनसे मौके पर स्वतंत्र गवाहो के सामने रेशम के धागा से बनी काले रंग , सफेद एवं मटमैला रंग की रस्सी का फांदा – 04 नग , लोहे का नुकीली धारदार सांग (बरछी/ भाला) – 03 नग तथा कोला (लाठी/डण्डा) – 21 नग जप्त किया गया । आरोपियो के विरूध्द वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 50 (ग), 52 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया ।          विशेष भूमिका – निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर , उपनिरीक्षक पारस यादव , प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह , प्रआर. 31 दर्शन सिंह मसराम , प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त , प्रआर.183 राजेश मरावी , प्रआर. 171 अमित पाण्डेय की विशेष भूमिका रही है ।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षो से फरार वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक भानूप्रताप सिहं के द्वारा विगत दो वर्षों से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारण्टी शिवकुमार शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा उम्र करीब 43 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर को सोमवार की शाम गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिवकुमार शर्मा के विरूद्ध माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 126/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

मंत्री Pradhuman Singh Tomar का बड़ा संकल्प, 1 साल तक बिना प्रेस के कपड़े पहनेंगे मंत्रीजी

ग्वालियर अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वजह है बिजली बचाने और प्रदूषण रोकने के लिए उनकी ओर से लिया गया संकल्प। मंत्रीजी ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। वहीं, कांग्रेस ने तोमर के इस बयान को नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है। मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। मंत्री जी का कहना है कि इससे हर दिन आधे यूनिट बिजली की बचत होगी। तोमर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के दिन भी बिना प्रेस किए ही कपड़े पहनेंगे। उन्होंनेक कहा, ‘आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादने पड़ जाए, इसलिए यह निर्णय लिया।’ तोमर ने मीडिया से बातचीत में अपने फैसले को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘हम सबको बिजली की बचत करनी चाहिए। जितनी जरूरत हो उतनी ही खपत करे। हम सबको छोटी-छोटी पहल करती रहनी चाहिए। बिजली के साथ-साथ प्रदूषण… एक वर्ष तक के लिए मैंने पहल की है। प्रदूषण (रोकने) के लिए हम सब बराबर प्रयास कर रहे हैं। मैं बिना प्रेस कपड़े इसलिए पहन रहा हूं कि हमारे शहर का प्रदूषण…. संदेश देने का काम है कि हम सब मिलकर काम करें। एक ड्रेस में आधा यूनिट बिजली जलती है, इससे जो प्रदूषण पैदा होता है, सालभर का गुना भाग है, जोड़ेंगे तो वह चार वृक्ष के बराबर है। मैं एक साल तक बिना प्रेस के कपड़े पहनूंगा।’ एक साल तक के लिए की है पहल हालांकि ऊर्जा मंत्री ने यह फैसला लगभग एक साल के लिए लिया है. उनका कहना है कि अब पूरे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे. उनका मानना है कि अगर हम इसी तरह छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, तो इसका असर पर्यावरण सुधार में भी दिखाई देगा, क्योंकि ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर जिस तरह बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे छोटे कदम भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उन्होंने आमजन से भी इस बात की अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए साथ ही बिजली बचाने कल ये भी अपने जीवन मैच छोटे छोटे परिवर्तन जरूर करें. ऊर्जा मंत्री के बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अब इसे मंत्री की नौटंकी बता रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और अब यह नौटंकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है तो उनके साथ जो 10-10 गाड़ियां चलती है और उसे वायु प्रदूषण होता है उन गाड़ियों को छोड़े और साइकिल से चलना शुरू कर दें।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने फरवरी 2025 में 4,22,449 यूनिट्स बेचीं

गुरुग्राम  होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज फरवरी 2025 के अपने बिक्री आंकड़े जारी किए।फरवरी 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 4,22,449 यूनिट्स रही। इसमें 3,83,918 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 38,531 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।यह उल्लेखनीय है कि HMSI की वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – फरवरी 2025) की अब तक की कुल बिक्री 54,04,216 यूनिट्स तक पहुंच गई है, जिसमें 49,25,241 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 4,78,975 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। फरवरी 2025 में HMSI की मुख्य उपलब्धियां: प्रोडक्ट: HMSI ने उन्नत नए फीचर्स के साथ OBD2B अनुकूलित Shine 125 और Hornet 2.0 के अपडेटेड वर्जन पेश किए। इसके अलावा, कंपनी ने OBD2B कंप्लायंट इंजन और अपग्रेडेड इक्विपमेंट के साथ बिल्कुल नया NX200 लॉन्च किया।  बिजनेस: HMSI ने दक्षिण भारत में 2 करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया और मध्य प्रदेश में Shine 125 और SP125 की 10 लाख यूनिट्स की संचयी बिक्री पूरी कर ली, जो कंपनी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। सड़क सुरक्षा: भारत में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से HMSI ने देशभर में 10 स्थानों – मथुरा (उत्तर प्रदेश), सापुतारा (गुजरात), अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर (पंजाब), अंगुल (ओडिशा), बल्लारी (कर्नाटक), जबलपुर (मध्य प्रदेश), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), दरभंगा (बिहार) और गोवा में अभियान चलाए। इसके अलावा, HMSI ने मुंबई (महाराष्ट्र) में स्कूल प्राचार्यों के साथ “माइंडसेट डेवलपमेंट फॉर आवर फ्यूचर जेनरेशन” प्रोजेक्ट के तहत एक रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया। साथ ही, HMSI ने चेन्नई में अपने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 6वीं वर्षगांठ मनाकर सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व): उत्तर प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सहयोग और सशक्त बनाने के उद्देश्य से, होंडा इंडिया फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट अन्नदाता – सशक्त किसान, समृद्ध राष्ट्र’ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए।

मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास को फिर से जीवंत करेगा नया प्रवेश द्वार: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है कि राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे, जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास को संजोया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एमपी की पहचान यहां के वीर शासकों से रही है और इस विरासत को सहेजने के लिए सरकार द्वारा ये निर्णय लिया गया है। भोपाल का इतिहास परमार राजाओं, गोंड शासकों और नवाबों से जुड़ा रहा है। वहीं, पूरे मध्य प्रदेश में सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, रानी दुर्गावती जैसे कई महान शासकों ने शासन किया है। सरकार की इस पहल से इन महापुरुषों की विरासत को और अधिक मजबूती मिलेगी। सीएम मोहन यादव की घोषणा ‘महापुरुषों के नाम पर बनेंगे द्वार’ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक गौरव को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ‘भोपाल और पूरे मध्य प्रदेश की पहचान वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने चक्रवर्ती सम्राट की तरह शासन किया। उनका न्याय, ज्ञान, वीरता, दानशीलता, धैर्य, पराक्रम, पुरुषार्थ कई गुणों से उनकी अलग पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। राजा भोज के कारण भोपाल की विशेष पहचान है। ऐसे में हमारी सरकार ने तय किया है कि हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर ऐसे महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे, जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास संजोया जा सके। मध्यप्रदेश की विरासत को संजोने का फैसला प्रदेश सरकार का यह कदम भोपाल को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे न सिर्फ शहर की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत के बारे में परिचय मिलेगा। इस फैसले के तहत भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐतिहासिक महत्व रखने वाले राजाओं, सम्राटों और अन्य महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इससे भोपाल में आने वाले पर्यटकों को भी राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी मिलेगी। ऐतिहासिक महत्व के द्वार भोपाल, जो पहले से ही ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है, अब इन विशेष स्मारक द्वारों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा को और अधिक मजबूती से प्रदर्शित करेगा। इन द्वारों का निर्माण शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और प्रवेश स्थलों पर किया जाएगा। हर द्वार का नाम किसी महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक या ऐतिहासिक शख्सियत के नाम पर रखा जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकें। पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा सरकार के इस फैसले से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भोपाल आने वाले पर्यटक जब इन भव्य द्वारों को देखेंगे, तो उन्हें राज्य के गौरवशाली इतिहास की झलक मिलेगी। साथ ही, यह योजना प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी। इस निर्णय से राजधानी के नागरिकों को अपने राज्य के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर गर्व महसूस करने का अवसर मिलेगा। ये द्वार न केवल स्थापत्य कला के उत्कृष्ट उदाहरण होंगे, बल्कि वे राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी बनेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet