LATEST NEWS

एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नौकरी का शानदार अवसर निकाला है। यदि आप लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। महत्वपूर्ण तारीखें     ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 27 फरवरी 2025       ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2025       ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि: 4 मार्च 2025       आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2025       प्रवेश पत्र उपलब्धता तिथि: 23 मई 2025       लिखित परीक्षा तिथि: 1 जून 2025 वैकेंसी विवरण इस भर्ती के माध्यम से 80 लाइब्रेरियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:     जनरल (General): 21 पद     ओबीसी (OBC): 22 पद     एससी (SC): 13 पद     एसटी (ST): 16 पद     ईडब्ल्यूएस (EWS): 8 पद योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं की आवश्यकता होगी:     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, भाषा, कानून आदि में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य हैं।     साथ ही यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, एमपी सेट/स्लेट परीक्षा पास की होनी चाहिए।     पीएचडी (PhD) डिग्री धारक उम्मीदवारों को नेट/सेट/स्लेट की आवश्यकता नहीं है।     उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क के तहत जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। सैलरी चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये मासिक वेतन के रूप में मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदन?     उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।     आवेदन लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरें।     सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।     आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन की प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।  

शहनाज अख्तर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, दान किये 2 लाख 1 हजार रुपए

 उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर प्रबंध समिति को दो लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गायिका का सम्मान किया गया। दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए शहनाज ने कहा कि वें और उनका परिवार बीते पांच सालों से लगातार भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इस दरबार ने उन्हें क्या कुछ नहीं दिया, आज वें जो भी हैं भगवान महाकाल की कृपा से हैं। शहनाज अख्तर का भगवान महाकाल पर गाया गया भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ काफी प्रसिद्ध हुआ है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किए महाकाल दर्शन इसी तरह, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी मंडपम से भगवान महाकाल को शीश नवाया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने शाल व भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। बता दें नीरज मंडलोई पूर्व में उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। रविवार को वे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए थे। महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकलेगा रंगपंचमी पर 19 मार्च को श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। मंदिर के पुजारी, पुरोहित परिवार द्वारा आयोजन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। बताया जाता है इस बार भी कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग नजर आएंगे। सिंहपुरी, कार्तिकचौक व भागसीपुरा से भी गेर चल समारोह निकलेंगे। गेर शौर्य का प्रतीक है, इसमें ब्राह्मण समाजजन ध्वज, निशान के साथ शौर्य का प्रदर्शन करने हुए निकलते हैं। बैंड, बाजे, अखाड़े तथा धार्मिक पृष्ठभूमि पर बनाई गई विद्युत रोशनी से जगमग झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहती हैं।

बाराती बनकर पहुंचे आयकर अफसर, सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती बनकर पहुंची थी। एक साथ इतने कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ने से हडकंप मचा हुआ है। आयकर की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुडे रामा ग्रुप के ठिकानों समेत नरेश गोयल, सुनील सेनानी, अतुल मेल्होत्रा और हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल रामू के ठिकानों पर दबिश दी है, कार्रवाई अभी लगातार जारी है।   50 गाड़ियों से पहुंचा आयकर विभाग का दल बता दें, शहर में ये आयकर दल लगभग 50 गाडियों से पहुंचा है। वहीं जबलपुर-रायपुर के अलावा दिल्ली में भी ऐसी ही कार्रवाई की सूचना है। छापेमारी में रेलवे कांट्रैक्टर महरोत्रा बिल्डिकॉन शामिल है। यह कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। इसके अलावा फ्लोर मील संचालक संतोष गुप्ता के यहां भी छापा मारा है। इनका प्रतिष्ठान इंडस्ट्रियल एरिया रीवा रोड पर स्थित है। वहीं रीवा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने स्थित सेनानी ग्रुप भी जांच के दायरे में है। प्लाई और लोहे का कारोबार करने वाले रामा गु्रप के रामकुमार-सुरेश कुमार के सेमरिया चौक स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। इधर कार्रवाई के दौरान एक रोचक घटना सामने आई। गोशाला चौक के पास स्थित कारोबारी रामू अग्रवाल ने आयकर टीम को देखते ही दरवाजा बंद कर लिया। टीम को मजबूरन सीढी का सहारा लेकर घर में प्रवेश करना पडा। सूत्रों के अनुसार यह सतना में आयकर विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बडी कार्रवाई है। एक साथ इतने बडे कारोबारी पर छापेमारी पहले कभी नहीं हुई है।

उप्र पुलिस जवानों ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय मिसाल, बिछड़ों को अपनों से मिलाया; खोने वालों को कीमती सामान लौटाए

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां एक ओर आस्था का महासमुद्र उमड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सेवा, सुरक्षा और ईमानदारी की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया। जवानों ने न केवल लाखों रुपए की नकदी, आईफोन, गहने और अन्य कीमती सामान खोने वालों को वापस लौटाया, बल्कि बीमारों को तत्काल चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा, पुलिस ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को संगम स्नान में मदद की। इस सेवा भाव की चर्चा रूस, अमेरिका और जर्मनी समेत तमाम देशों तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे मेले में खोया-पाया केंद्र बनाए और विशेष खोज अभियान चलाया। इस अभियान के प्रभारी आईजी पीएसी पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा “हमारे जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की। इस अभियान से यूपी पुलिस की ईमानदारी और सेवाभाव की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच गई है।” केस 1: 17 फरवरी को जयपुर के पुष्पेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आए थे। उनका पर्स, जिसमें 69,000 रुपए नकद, दो आईफोन, सोने की चेन, दो अंगूठियां और एटीएम कार्ड थे, खो गया। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज के अरविंद कुमार सिंह ने अरैल घाट पर यह पर्स खोजा और श्रद्धालु से संपर्क कर वापस सौंप दिया। केस 2: छत्तीसगढ़ की राजकुमारी यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के आरक्षी प्रशांत कुमार और रवींद्र सिंह ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें समय पर इलाज मिला। केस 3:29 जनवरी को रूस की रीता अपने साथियों के साथ संगम स्नान के लिए जा रही थी। रात में वह अपने समूह से बिछड़कर पाल बस्ती मवैया पहुंच गई।33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी अमरदीप ने उन्हें खोजकर उनके साथियों से मिलाया। केस 4: 15 जनवरी को जर्मनी से आए श्रद्धालु नवाबगंज जाना चाहते थे, लेकिन रास्ता भटक गए।28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के आरक्षी राजू सिंह ने उन्हें सुरक्षित नवाबगंज तक पहुंचाया। केस 5: बंगलुरु की शोभा संगम स्नान के दौरान घायल हो गईं। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी सुरजीत यादव ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई। केस 6: 24 जनवरी को संगम मार्ग पर विवेक भारती को कार चलाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी गुरदीप और कपिल कुमार ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, परिवार को सूचित किया और ठीक होने पर घर भेजा।

चैंपियंस ट्रॉफी में 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने हैं। वैसे तो जब इन दोनों टीमों का मैच होता है तो फैन्स की धड़कन बढ़ ही जाती है। लेकिन इस बार फैन्स कुछ ज्यादा ही बेचैन हैं। इस बेचैनी की वजह है चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल का संयोग। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्टीव स्मिथ की मौजूदगी ने इस संयोग को और बड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह संयोग और क्यों बढ़ी है भारतीय फैन्स की धड़कन और बेचैनी। ऐसी है समानता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वनडे वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में एक जबर्दस्त समानता है। चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल के दौरान भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से और न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में भी सेमीफाइनल लाइनअप ऐसी ही थी। तब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था। स्टीव स्मिथ ने जमाया था शतक वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बाद में भारतीय टीम 233 तक ही पहुंच पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया था। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली थी। वही स्टीव स्मिथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी यही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वर्ल्डकप 2015 के साथ-साथ 2023 के वनडे वर्ल्डकप में भी यही चारों टीमें सेमीफाइनल में थीं। हालांकि लाइनअप थोड़ी अलग थी। 2023 वनडे वर्ल्डकप में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में ऑट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था। यह संयोग भी कर रहे हैरान -2015 वनडे वर्ल्डकप में भी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया है। -2015 में वर्ल्डकप से पहले 2014 आईपीएल में केकेआर विजेता बनी थी। वहीं, इस बार भी पिछले साल की आईपीएल विजेता केकेआर ही है। -2014 आईपीएल में भी केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम को फाइनल में हराया था। 2024 के आईपीएल में केकेआर ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस की टीम एसआरएच को हराया था।

PM ने महिलाओं को अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया, सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का अवसर मिलेगा। कल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।” इससे पहले 23 फरवरी को ‘मन की बात’ की 119वीं कड़ी में पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, “अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या: समस्ता: तव देवि भेदा: स्त्रीय: समस्ता: सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी-शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है। साथियो, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के एकाउंट्स को देश की कुछ प्रेरणादायी महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।” उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो, नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएँ, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति का जश्न मनाएं, सम्मान करें, नमन करें।  

बाल अपराधों को रोकने में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में आई गिरावट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिक्षा के अधिकार का विस्तार कक्षा 12वीं तक हो: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाल अपराधों को रोकने में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में गिरावट आई है। यह स्पष्ट रूप से राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का परिणाम है। हम सुरक्षा, सशक्तिकरण और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं, जिससे अपराधों पर अंकुश लगा है। पिछले वर्षों में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सरकार की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध गंभीर अपराधों के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। न्यायालयों द्वारा 48 प्रकरणों में मृत्युदंड के निर्णय दिए जा चुके हैं। सरकार और समाज मिलकर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अत्याचारों के प्रति जागृति लाएं। इस कार्य में बाल संरक्षण आयोग की भूमिका भी अहम है। सरकार आयोग के सुझावों को अमल में लाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में यह बातें कही। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य समेत अन्य सदस्यों ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009, पॉक्सो अधिनियम-2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सदस्य बाल संरक्षण आयोग श्रीमती मेघा पवार और डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. निशा सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश, स्वर्णिम काल में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्व में भारत की ख्याति फैल रही है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में प्रत्येकव्यक्ति निरंतर समर्थ हो रहा है। भारत बाहरी दुश्मनों से निपटने में सक्षम होने के साथ-साथ आंतरिक चुनौतियों का भी प्रभावी रूप से सामना कर रहा है। उन्होंने रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों और किशोरों में अपार क्षमता और ऊर्जा विद्यमान रहती है। इसीलिए महर्षि विश्वामित्र ने असुरों का विनाश करने के लिए महाराज दशरथ से बचपन में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को मांगा था। प्रभु श्रीराम ने अपने पुरुषार्थ के बल पर असुरों का सर्वनाश किया। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का बाल्य स्वरूप सद्मार्ग पर चलने के लिए समाज को भिन्न-भिन्न रूप से प्रेरित करता है। जरूतमंद बच्चे जो आप तक नही आ पाये, उन तक आप पहुंचें : सुभूरिया महिला बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा की बच्चों के विकास की पहली शर्त उनका संरक्षण है और मुझे गर्व है कि डॉ. यादव के नेतृत्व में बच्चों के संरक्षण के लिये विभाग और प्रशासन सजग है। उन्होंने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को बधाई देते हुए कहा कि आयोग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके संरक्षण और उनके समुचित विकास से जुड़े अधिनियम-नियम पर केन्द्रित इस राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला न केवल बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिये है वरन बच्चों के संरक्षण के लिये बनाये गये विभिन्न अधिनियमों जैसे पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम से जागरूक करने को लेकर भी है। मंत्री सुभूरिया ने उपस्थित बाल कल्याण आयोग और किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष/ सदस्यों से आग्रह किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वो बहुत महत्वपूर्ण है और बच्चों को न्याय दिलाने के लिये है। समाज सेवा का ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता इसलिये पूरी सजगता से बच्चों का संरक्षण सुनिश्चित हो इसका ध्यान रखें। आज अनाथ बच्चा किस संस्था में जायेगा या उसका पुनर्वास कहाँ होगा ये अधिकार आपके पास है और किसी के पास नहीं। तो इस अधिकार से बच्चों के प्रति संरक्षण के दायित्व मानकर उपयोग करें और कोशिश करें कि जरूतमंद बच्चे जो आप तक नही आ पाये उन तक आप पहुंचें। बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं, बच्चे देश का भविष्य हैं और यदि हमें प्रधानमंत्री मोदी के विजन अनुसार देश का भविष्य स्वर्णिम बनाना है तो आज के बच्चों और युवाओं के वर्तमान को भी संवारना होगा, संरक्षित करना होगा और मुझे खुशी है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में न केवल बच्चों के वर्तमान को मजबूत बनाया जा रहा है वरन उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनके व्यक्तित्व का अधिकतम विकास हो। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रवींद्र मोरे ने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल कल्याण समिति के कार्यकर्ता की शक्तियां कम ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन वे समान रूप से बाल कल्याण को समर्पित हैं और बच्चों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में यह प्रावधान किया था कि राज्य सरकारों को बच्चों के कल्याण के लिए नियम बनाने का अधिकार मिलना चाहिए। यह उनकी दूरदर्शिता का घोतक है। मध्यप्रदेश सरकार ने बच्चों की शिक्षा की चिंता की है। मोरे ने शिक्षा का अधिकार को 12वीं कक्षा तक लागू करने का सुझाव मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सामने रखा एवं कार्यशाला में सहभागिता के लिए उनका आभार माना।  

कांग्रेस विधायक बोले-: कमलनाथ को हाथ लगाया तो लाशें बिछेंगी…

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक विजय चौरे के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. सौसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौरे ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “कलेक्टर-SP कान खोलकर सुन लें, अगर कमलनाथ जी पर उंगली उठी तो सबसे पहले छिंदवाड़ा में लाखों लोगों की लाशें बिछेंगी.” यह बयान भाजपा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू के उस पलटवार के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता ने कमलनाथ की धुलाई कर दी, अब पुलिस करेगी तो कैसा लगेगा. दरअसल, हाल ही में हर्रई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक TI पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में सांसद बंटी साहू ने तंज कसा था. इस पर भड़की कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में प्रदर्शन किया. इसी दौरान विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कमलनाथ ने लाखों मरीजों का इलाज करवाया, बच्चों की फीस माफ की, रोजगार दिया. छिंदवाड़ा मॉडल उनके कारण बना. बंटी साहू को कम उम्र में सब मिल गया, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा. उन्हें कमलनाथ से माफी मांगनी चाहिए.” पुलिस और सरकार पर हमला विधायक चौरे ने पुलिस पर जनता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाओ तो पुलिस गाली देती है, पैसे मांगती है. यही मध्य प्रदेश की पुलिस है, और बंटी साहू इसकी तारीफ करते हैं.” बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “25 साल से गुंडा राज, माफिया राज, सट्टा, जुआ, शराब और रेत का अवैध धंधा चल रहा है. बंटी साहू और नाना भाऊ एक सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्होंने कलेक्टर और SP को जेब में रखा है.” कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं से कहा, “डरने की जरूरत नहीं. कमलनाथ, नकुलनाथ, सभी विधायक और जनता आपके साथ हैं. अगर कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाखों लाशें बिछेंगी.” यह बयान कांग्रेस के आक्रामक रुख को दर्शाता है, जिसने साहू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. सियासी हलचल इस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. BJP इसे कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे अपने नेता के सम्मान की लड़ाई करार दे रही है. विजय चौरे के इस बिगड़े बोल से छिंदवाड़ा का माहौल और गरमा गया है.  

औरंगजेब की तारीफ पड़ी भारी, अबू आजमी के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

मुंबई महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करना महंगा पड़ गया है। शिवसेना ने अबू आजमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले शिवसेना के प्रमुख और राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी। आइए जानते हैं कि अबू आजमी ने कहा क्या था और पुलिस ने उनपर किन धाराओं में केस दर्ज किया है। शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत औरंगजेब की तारीफ करने को लेकर महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी की मुसीबत बढ़ गई है। अबू आजमी के खिलाफ शिवसेना (शिंदे) ने मुम्बई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना प्रवक्ता और पूर्व विधायक किरण पावसकर ने कार्यकर्ताओं के साथ  पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इन धाराओं में केस दर्ज इसके अलावा शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत के आधार पर ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में अबू आजमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि सपा विधायक अबू आजमी की मुसीबत बढ़ने वाली है। पुलिस ने आजमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302 और 356 के तहत मामला दर्ज किया है। क्या बोले थे अबु आजमी? बता दें कि अबू आजमी महाराष्‍ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष हैं। सोमवार को उन्‍होंने कहा- “गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा क‍िया क‍ि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोश‍िश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथ‍ियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंड‍ितों ने औरगंजेब के ल‍िए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट क‍िया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।” अबू आजमी ने ये भी कहा था- “औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश “सोने की चिड़िया” था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं।” उदित राज ने किया आजमी का समर्थन कांग्रेस नेता उदित राज ने अबू आजमी के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा,’मैं अबू आजमी के बयान का समर्थन करता हूं. उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है. औरंगजेब ने मस्जिद भी तोड़ी थी. राजा लोग एक-दूसरे को प्रताड़ित करते ही थे. बड़े राजा छोटे को प्रताड़ित करते थे. सिर्फ एक राजा को टारगेट करना गलत है. हिन्दुओं में भी क्रूर राजा हुए. सिर्फ औरंगजैब को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है?’ अबू आजमी ने बयान में कही थी ये बात बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए बयान दिया था. उन्होंने कहा था,’मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता. इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है.’ एकनाथ शिंदे ने व्यक्त की थी प्रतिक्रिया अबू आजमी की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. शिंदे ने कहा था कि सपा नेता को उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगना चाहिए. इतना ही नहीं शिंदे ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी की थी. पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर हुआ प्रदर्शन अबू आजमी के बयान के विरोध में शिवसेना शिंदे गुट से ठाणे से सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश म्हस्के के साथ शिवसेना शिंदे गुट के मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ता वागले पुलिस स्टेशन पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इसके बाद म्हस्के ने अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज कराया.

चैंपियंस ट्रॉफी– भारत को 265 रन का टारगेट: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट; शमी को 3, जडेजा–वरुण को 2–2 विकेट; स्मिथ–कैरी की फिफ्टी

Champions Trophy- India has a target of 265 runs दुबई । 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। 37वें ओवर की तीसरी बॉल में मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ (73 रन) को फुलटॉस पर बोल्ड किया।चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है। 49 ओवर के बाद टीम का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 264 रन है।नाथन एलिस (10 रन) को शमी ने कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने स्टीव स्मिथ (73 रन) और कूपर कोनोली (शून्य) के विकेट लिए। एलेक्स कैरी (60 रन) श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने बेन ड्वारशस (19 रन) और ट्रैविस हेड (39 रन) के विकेट लिए। अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस (11 रन) और मार्नस लाबुशेन (29 रन) को पवेलियन भेजा। मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद थे। भाटापारा के नगर भवन में आयोजित समारोह में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को भाटापारा की जनता ने भरपूर स्नेह व आशीर्वाद दिया है। उनके आशीर्वाद को फलीभूत करने शहर में विकास कार्यों को तेज करने होंगे। नगरवासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना है। भाटापारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने सरकार हर तरह से सहयोग देगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा वे करते हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और डॉ. सनम जांगड़े तथा बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

युवाओं के लिए उद्यम और रोजगार के नए अवसर खोलने वाला बजट, हाइटेक खेती की जरूरतों को पूरा करने रखा गया पूरा ध्यान

 बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट विधानसभा में प्रस्तुत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सूत्रवाक्य रखा, ज्ञान से गति की ओर, पिछले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिए फोकस रखा था, अब इन्हें आगे बढ़ाने गति अर्थात सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीक और औद्योगिक विकास पर होगा जोर अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल निर्माण वर्ष के अनुरूप पूंजीगत व्यय पर 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हमने रखा बजट, नदियों को जोड़ना उनका था सपना, इसे करेंगे साकार युवाओं के लिए उद्यम और रोजगार के नए अवसर खोलने वाला बजट, हाइटेक खेती की जरूरतों को पूरा करने रखा गया पूरा ध्यान रायपुर यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही।     साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करेें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने राजकोषीय सुधारों के साथ प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार करते हुए बजट के संतुलित उपयोग से प्रदेश में जनकल्याण के कार्य पुनः आरंभ कराए। अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजट प्रावधानों से यह गति और बढ़ेगी।     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले बजट में विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप समावेशी विकास की राह तैयार हुई और हमारा फोकस ज्ञान अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर था। इनके लिए हमने जिस तरह से नवाचारी योजनाएं लागू कीं, उसके प्रभावी नतीजे मिले। इस बार बजट का थीम है ‘‘ज्ञान के लिए गति‘‘ यह हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि गति से हमारा तात्पर्य सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी लाना, तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग और औद्योगिक विकास में तीव्र वृद्धि करना है। हम इन सभी मानदंडों को पूरा करेंगे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हमने बड़े सपने देखे हैं और उन्हें पूरा करने की रणनीति भी तैयार कर ली है। इन्हें पूरा करने के लिए हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम करेगी।     इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष  को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखना चाहते थे, उनके सपनों को पूरा करने की ठोस नींव हमने रख दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।

महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था खराब, सिर्फ इस्तीफे से काम नहीं चलेगा: आदित्य ठाकरे

मुंबई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता धनंजय मुंडे ने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी. धनंजय मुंडे के PA प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पहुंचकर उन्हें मुंडे का इस्तीफा सौंपा था. फडणवीस ने कहा कि मुंडे ने मुझे अपना इस्तीफा भेजा है. मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल को भेज दिया है. दरअसल सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री रहे धनंजय मुंडे विवादों में घिर गए थे. एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को बीड जिले में जबरन वसूली का विरोध करने वाले सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मास्टरमाइंड के रूप में नामजद किया था. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर कहा था कि धनजंय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. धनजंय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को इस साल जनवरी में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था. वाल्मीक कराड सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड एसआईटी द्वारा अदालत में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था. कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Avaada के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी. जब बीड के सरपंच संतोष देशमुख ने कराड और उसके सहयोगियों को कंपनी से जबरन वसूली करने से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उनकी हत्या की साजिश रची. एसआईटी ने अदालत के समक्ष सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फॉरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित सीसीटीवी फुटेज पेश किए थे. चार्जशीट में वाल्मीक कराड के बाद सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया है. वह दस साल से अधिक समय तक बीड और पड़ोसी इलाकों में संगठित अपराध का हिस्सा था. उसके खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले चल रहे हैं. आरोप पत्र में उसे ‘गैंग लीडर’ बताया गया है.  

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट में उद्घोषित नवीन योजनाओं तथा प्रचलित कार्यक्रमों में की गई वृद्धि के संदर्भ में अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है‍कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों में केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के लिए की गई वृद्धि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करते हुए गतिविधियां संचालित की जाएं। प्रदेश में वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया है, युवाओं में उद्यमिता विकास और कौशल उन्नयन के लिए संबंधित संस्थाओं में बाजार की आवश्यकता के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएं। ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा व्यवस्था का संचालन संवेदनशीलता के साथ हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में उद्घोषित नवीन योजनाओं में किए गए प्रावधानों तथा प्रचलित योजनाओं में की गई वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बड़े नगरों के आस-पास विद्यमान नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सीवेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का विकास इस दृष्टि से किया जाए ताकि नगरों की जनसंख्या बढ़ने पर जनसामान्य का जीवन सुगम बना रहे। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रदेश को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में आदर्श राज्य के रूप में विकसित किया जाए। इसके साथ ही कृषकों को मूंगफली, सरसों जैसी तिलहन फसलों और ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव उपस्थित थे।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने एम.जी.एम. विद्यालय से खजूरी वायपास मार्ग निर्माण में हो रहे विलंब पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के दौरान कोई कठिनाई अथवा समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। सड़क निर्माण में देरी नहीं करें। लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जे.के. रोड निर्माण का पूरा कार्य मार्च 2025 अंत तक पूरा करना सुनिश्चित करें। जे.के. रोड का लोकार्पण अप्रेल 2025 के प्रथम सप्ताह में होगा। पिपलानी से खजूरी कलां वायपास निर्माण के कार्य को 30 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आनंद नगर से यातायात नगर की सड़क के निर्माण को भी इसी वर्ष वर्षाकाल के पहले पूरा किया जाए। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने मंत्रालय में गोविन्दपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने आशिमा मॉल से वावड़िया कला नवीन ब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही एक माह में पूरी करने के लिए कहा। गोविन्दपुरा क्षेत्र में एम.जी.एम. विद्यालय से खजूरी बायपास सड़क निर्माण में विलंब होने पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सहायक यंत्री राजेन्द्र चौधरी से कार्य का प्रभार वापिस लेने के निर्देश मुख्य अभियंता संजय मस्के को दिए। उन्होंने महात्मा गाँधी सी.एम. राइज स्कूल की निर्माण ऐजेन्सी को जून अंत तक क्लास रूम निर्माण का कार्य पूरा करने और विद्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय मस्के, एसडीएम एल.के. खरे, पार्षद व्ही शक्ति राव, श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्रीमती मधु शिवनानी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री अवनिंद्र सिंह कार्यपालन यंत्री की जावेद शकील, आर.एस. परते एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet