LATEST NEWS

वर्तमान में प्राथमिक कृषि साख समिति के डिजिटाइजेशन एवं सॉफ्टवेयर आधारित अंकेक्षण का कार्य प्रगति पर

भोपाल मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में डिजिटल टेक्नोलॉजी के प्रयोग में अग्रणी रहा है। केंद्र प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में मध्यप्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। वर्तमान में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के डिजिटाइजेशन एवं सॉफ्टवेयर आधारित अंकेक्षण का कार्य प्रगति पर है। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में योजना के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए गठित स्टेट लेवल इम्प्लीमेंटेंशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एसएलआईएमसी) की बैठक मंत्रालय में हुई। समिति ने सर्व सम्मति से पैक्स प्रबंधकों/ सहायक समिति प्रबंधकों को एकबारगी राशि 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए 15 मई 2025 तक पैक्स को ई-पैक्स (तातारीख़ सॉफ्टवेयर पर कार्यशील होना) घोषित किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (डीसीसीबी) के 2 मास्टर ट्रैनर्स, जिनके बैंक की न्यूनतम 50 प्रतिशत पैक्स को उक्त दिनांक तक ई-पैक्स घोषित किया गया है, को प्रतिमाह राशि 1000 रुपए का प्रोत्साहन आगामी 12 माह तक प्रदान किया जाएगा। पैक्स प्रबंधकों को दी जाने वाले राशि का वहन अपैक्स बैंक तथा मास्टर ट्रेनर को दी जाने वाली राशि का वहन संबंधित डीसीसीबी द्वारा किया जाएगा। इस तरह अच्छे कार्य को सराहना देने में भी मध्यप्रदेश प्रथम राज्य है। बैठक में श्रीमती सी सरस्वती(मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल), मनोज कुमार गुप्ता ( प्रबंध संचालक, अपैक्स बैंक), अम्बरीश वैद्य (संयुक्त आयुक्त, आयुक्त सहकारिता प्रतिनिधि), श्रीमती अंजुली धुर्वे (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डीसीसीबी रायसेन), विनय प्रकाश सिंह (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डीसीसीबी विदिशा) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

उपमुख्यमंत्री शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में  विधानसभा के समिति कक्ष में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 35 दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्वींस ऑन द व्हील 2.0 आज से, प्रमुख सचिव शुक्ला करेंगे शुभारंभ

भोपाल मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Queens on the Wheel’ (क्वींस ऑन द व्हील) के द्वितीय संस्‍करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला 4 मार्च 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजे एमपीटी होटल विंड एंड वेव्स से बाइकर्स को रवाना करेंगे। देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का बाइक से सफर करते हुए मध्‍यप्रदेश की हैरिटेज ट्रेल का अनुभव करेंगी।

पैक्स कंप्यूटराइजेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु पैक्स प्रबंधकों को प्रोत्साहन राशि रुपये 5000 स्वीकृत

भोपाल केंद्र प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में मध्यप्रदेश राज्य की स्थिति देश में निरंतर अग्रणी रही है। वर्तमान में पैक्स के डिजिटाइजेशन एवं सॉफ्टवेयर आधारित अंकेक्षण का कार्य प्रगति पर है। योजना के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु गठित स्टेट लेवल इम्प्लीमेंटेंशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एस एल आई एम सी) की बैठक दिनांक 3.3.25 मंत्रालय में श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (सहकारिता विभाग) की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से पैक्स प्रबंधकों/ सहायक समिति प्रबंधकों को एकबारगी राशि रुपये 5000/- की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए दिनांक 15.5.25 तक पैक्स को ई-पैक्स (तातारीख़ सॉफ्टवेयर पर कार्यशील होना) घोषित किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (डीसीसीबी) के 2 मास्टर ट्रैनर्स, जिनके बैंक की न्यूनतम 50% पैक्स को उक्त दिनांक तक ई-पैक्स घोषित किया गया है, को प्रतिमाह राशि रुपए 1000/- का प्रोत्साहन आगामी 12 माह तक प्रदान किया जाएगा। पैक्स प्रबंधकों को दी जाने वाले राशि का वहन अपैक्स बैंक तथा मास्टर ट्रेनर को दी जाने वाली राशि का वहन संबंधित डीसीसीबी द्वारा किया जाएगा। इस तरह अच्छे कार्य को सराहना देने में भी मध्यप्रदेश प्रथम राज्य है। बैठक में श्रीमती सी सरस्वती(मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल), श्री मनोज कुमार गुप्ता ( प्रबंध संचालक, अपैक्स बैंक), श्री अम्बरीश वैद्य (संयुक्त आयुक्त, आयुक्त सहकारिता प्रतिनिधि), श्रीमती अंजुली धुर्वे (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डीसीसीबी रायसेन), श्री विनय प्रकाश सिंह (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डीसीसीबी विदिशा) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता 7 मार्च तक चलेगी, 27 टीमों के 450 से अधिक एथलीट हो रहे हैा शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने ओलम्पिक से लेकर एशियाड जैसी कई प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश सहित देशभर के खिलाड़ियों ने वैश्विक स्तर पर खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेलों से युवाओं में नेतृत्व कौशल एवं कई तरह की प्रतिभाओं का विकास होता है। प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृत-संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित अन्य अतिथियों ने राजधानी भोपाल के बोट क्लब स्थित राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में आकाश में गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 मार्च तक चलेगी। इसमें मध्यप्रदेश सहित 23 राज्यों और भारतीय सेना, नौसेना एवं अखिल भारतीय पुलिस सर्विस समेत कुल 27 टीमों के 450 से अधिक पुरुष एवं महिला एथलीट शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोइंग प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोपाल में हो रहा रोइंग महाकुंभ, उज्जैन के सिंहस्थ जैसा है। रोइंग कॉम्पिटिशन का अद्भुत आनंद भोपाल की बड़ी झील की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा जताई है कि प्रदेश की बेहतर खेल नीतियों का लाभ युवा प्रतिभाओं को मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 18 खेलों की 11 खेल अकादमी स्थापित की गई हैं। इनमें 3 खेल वॉटर स्पोर्ट्स कयाकिंग, रोइंग और सेलिंग भी शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में खेल क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मध्यप्रदेश का खेल बजट कभी 6 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बढ़कर 600 करोड़ रूपए हो गया। राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश को पदक तालिका में तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 4 रजत पदक सहित कुल 9 पदक अर्जित किए और वॉटर स्पोर्ट्स में ओवर ऑल प्रथम स्थान पर रहे। मध्यप्रदेश को रोइंग में नेशनल चैम्पियन का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सभी विधानसभाओं में एक-एक खेल केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने रोइंग बोट के माध्यम से मार्च पास्ट किया एवं वॉटर स्पोर्ट्स शो में आकर्षक करतब दिखाए, जिनका खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खेल, मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक रवि गुप्ता, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया चेयरमैन ऑफ कॉम्पीटिशन बालाजी मर्दपा सहित अन्य अतिथि एवं खेल विभाग के पदाधिकारी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।  

IRCTC, IRFC को मिला नवरत्न दर्जा; रेल मंत्री ने दी बधाई

IRCTC, IRFC को मिला नवरत्न दर्जा; रेल मंत्री ने दी बधाई सभी सूचीबद्ध रेलवे पीएसयू को 2014 के बाद नवरत्न का दर्जा प्राप्त हुआ। नईदिल्ली सरकार ने भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) को नवरत्न कंपनियों के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा सार्वजनिक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) ने अपने X पोस्ट के माध्यम से की। पोस्ट में कहा गया कि IRCTC 25वीं और IRFC 26वीं नवरत्न कंपनी बनी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IRCTC और IRFC की टीम को नवरत्न दर्जा प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी 7 सूचीबद्ध रेलवे पीएसयू अब नवरत्न का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं, और यह उपलब्धि 2014 के बाद संभव हुई है। सभी 7 सूचीबद्ध रेलवे पीएसयू जो नवरत्न बने: CONCOR: जुलाई 2014 RVNL: मई 2023 IRCON और RITES: अक्टूबर 2023 RailTel: अगस्त 2024 अब IRCTC और IRFC रेल मंत्री ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे के संपूर्ण परिवर्तन और विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार व्यक्त किया।   IRCTC: रेलवे की नवरत्न कंपनी IRCTC, जो रेल मंत्रालय का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (CPSE) है, ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹4,270.18 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर, ₹1,111.26 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT), और ₹3,229.97 करोड़ की शुद्ध संपत्ति हासिल की। IRCTC को नवरत्न का दर्जा तब मिला है जब कंपनी 2025 में अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रही है। यह कंपनी की कैटरिंग, पर्यटन और ऑनलाइन टिकटिंग सेवाओं में उत्कृष्टता को दर्शाता है। नवरत्न दर्जा मिलने से अब IRCTC अपने यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में विस्तार कर सकेगी और अपनी सेवाओं को और बेहतर बना सकेगी।   IRFC: रेलवे वित्त का मजबूत आधार भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC), जो रेल मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख वित्तीय संस्थान है, को भारत सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया है। यह दर्जा IRFC की मजबूत वित्तीय स्थिति और रेलवे अवसंरचना के वित्तपोषण में इसके योगदान को मान्यता देता है। IRFC की स्थापना 12 दिसंबर 1986 को 100% सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में हुई थी। यह भारतीय रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण के वित्तपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में IRFC का राजस्व ₹26,644 करोड़ और शुद्ध लाभ (PAT) ₹6,412 करोड़ रहा, जबकि इसकी शुद्ध संपत्ति ₹49,178 करोड़ तक पहुंच गई। आज, IRFC भारत की तीसरी सबसे बड़ी सरकारी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बन चुकी है। नवरत्न दर्जे के लाभ नवरत्न पीएसयू (PSU) को कई विशेष अधिकार और स्वायत्तता मिलती है, जिनमें शामिल हैं: 1. वित्तीय स्वायत्तता सरकार की अनुमति के बिना संयुक्त उपक्रम (Joint Ventures), सहायक कंपनियां (Subsidiaries) बनाने और विलय या अधिग्रहण करने की शक्ति। 2. परिचालन स्वतंत्रता स्वतंत्र व्यावसायिक और निवेश निर्णय लेने की क्षमता, जिससे निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होती है। एचआर प्रबंधन में लचीलापन, जिससे कंपनी बाजार दर पर पेशेवरों की भर्ती कर सकती है। 3. वैश्विक विस्तार की संभावना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश कर सकती हैं, रणनीतिक गठबंधन कर सकती हैं और ग्लोबल स्तर पर विस्तार कर सकती हैं। 4. बेहतर बाजार स्थिति वित्तीय रूप से स्थिर कंपनियों के रूप में निवेशकों का अधिक विश्वास प्राप्त होता है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण शेयरधारकों को अधिक लाभ प्रदान कर सकती हैं। IRCTC और IRFC को नवरत्न दर्जा मिलने से रेलवे क्षेत्र में बड़े वित्तीय और परिचालन सुधारों की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह भारतीय रेलवे के आर्थिक और व्यावसायिक विकास में एक बड़ा कदम है और इससे रेलवे को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बेहतर स्थान मिलेगा।

महाप्रबंधक ने भोपाल मंडल के कार्यो की समीक्षा एवं भोपाल-इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण

भोपाल पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सोमवार 03 मार्च 2025 को मंडल कार्यालय भोपाल में मंडल के कार्यो की समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक ने मंडल में चल रहे प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तत्पश्चात भोपाल-इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की ली जानकारी महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के तहत भोपाल मंडल में चल रहे पुनर्विकास स्टेशनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं जल्द मिल सके और रेलवे राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सके। भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन प्रोजेक्ट महाप्रबंधक ने भोपाल-रामगंजमंडी नई रेल लाइन परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रेललाइन से माल परिवहन की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। रेलवे के विकास कार्यों को गति देने के निर्देश बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और माल परिवहन में सुधार लाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “यात्री और मालभाड़ा सुविधाओं में सुधार के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। संरक्षा, सुरक्षा और यात्री सुविधा हमारी प्राथमिकता है। भोपाल-इटारसी रेलखंड का किया संरक्षा निरीक्षण महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल से इटारसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, सिग्नल प्रणाली, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैकों  एवं पुलों का रखरखाव नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार हो।   भोपाल मंडल में यात्री सुविधाओं को उन्नत करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। मंडल में स्टेशन पुनर्विकास, डिजिटल यात्री सुविधाएं और संरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र, दूसरी शिफ्ट यानि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक भी संचालित होगा

भोपाल शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित “होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” में अब समस्त सुविधाएं प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यह केंद्र, दूसरी शिफ्ट यानि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक भी संचालित होगा। ज्ञातव्य है कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने जनवरी 2024 में, उक्त केन्द्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया था। इस अवसर पर केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा भी शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि “होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र”, वर्ष 2016 से सतत् संचालित है। इस केंद्र में होम्योपैथिक चिकित्सा के अतिरिक्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ बने रहने के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में उत्पन्न होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं के लिए उपचार प्रदान किया जाता है। इस केन्द्र में मुख्य उपचारों में शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द जैसे की पीठ का दर्द एड़ियों में दर्द आदि, मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी एवं त्वचा संबंधी रोगों के विशेष पैकेज उपलब्ध है। थैरेप्यूटिक एवं सामान्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य के संरक्षण एवं विभिन्न समस्याओं में योग की विशेषज्ञ के साथ उपचार प्रदान किए जाते हैं। केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल द्वारा संचालित इस केन्द्र में हाइड्रोथेरेपी, मसाज सोना, थैरेप्यूटिक योग, लोकल स्ट्रीम, बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। शरीर की संरचना के लिए उपयोगी समस्त सुविधाएं यहां उपलब्ध है, जो रोग के कारक एवं उनके उपचार ढूंढने में चिकित्सकों के लिए बहुत उपयोगी है। केन्द्र में उपलब्ध समस्त सुविधाओं की जानकारी एवं लाभ लेने के लिए दूरभाष क्रमांक 9202663862 पर संपर्क किया जा सकता है। सम्पर्क की सुविधा प्रातः 8 बजे से ही उपलब्ध है। सभी प्रकार की सुविधाओं में “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर लाभार्थियों को सेवाएं दी जाती हैं। शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती 100 से अधिक मरीजों को प्रतिदिन समस्त सेवाएं प्रदान की जाती हैं एवं ओपीडी या विजिट के आधार पर भी बड़ी संख्या में प्रतिदिन रोगियों को उपचारित किया जाता है। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सीईओ डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालय में संचालित यह केन्द्र देश का प्रथम ऐसा उदाहरण है, जहां सर्व समावेशी स्वास्थ्य के माध्यम से होम्योपैथी नेचुरोपैथी एवं योग के माध्यम से इतनी बड़ी संख्या में रोगों का उपचार किया जा रहा है। योग एवं जीवनचर्या के माध्यम से बहुत बड़ी संख्या में रोगियों, छात्र-छात्राओं आदि को स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसे आने वाले समय में वह दवा मुक्त जीवन जी सकें और अपनी क्षमताओं का निर्माण कर सकें। मानसिक रूप से अवसाद एवं चिंता से ग्रसित लोगों के लिए भी योग बहुत अधिक प्रभावकारी सिद्ध हुआ है। होम्योपैथी दवा के साथ जब इसका प्रयोग किया गया तो उनके परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धक आए हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग देखने को मिले जो रासायनिक दवा पर आश्रित थे परंतु नियमित रूप से होम्योपैथी व योग क्रियाओं को अपनाकर इन दवाओं से मुक्त हो गए हैं। केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ जूही गुप्ता ने बताया कि यह बड़ी संख्या में लोगों के सहयोग का नतीजा है कि आज एक ऐसा शासकीय केंद्र स्थापित हो सका, जो स्वस्थ रहने में मदद कर रहा है।  

कांग्रेसी रहे भाजपाई को पुलिस ने दबोचा, नाबालिग से दुराचार का मामला

टीकमगढ़ अपने आपको कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे नेता के करीबी बताने बाले कांग्रेसी और फिर भाजपा का दामन थामकर सांसद प्रतिनिधि रहे भाजपाई संजू यादव को सोमवार के दिन पुलिस कप्तान से मिलकर लौटने के एन मौके पर एसपी दफ्तर के बाहर एक नाबालिग़ बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को संरक्षण एवं उन्हें अपने होटल में दुष्कर्म करने के लिए जगह उपलब्ध कराने मे उनकी भूमिका को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत मे लिया गया है। सदर कोतवाली के टीआई पंकज शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी छिपाने और दुष्कर्म की घटना कारित करने के लिए होटल मे कमरा उपलब्ध कराने मे संजू यादव की भूमिका की जाँच की जा रही है जाँच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस कप्तान की संवेदनशीलता आई काम नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सदर कोतवाली द्वारा दो दिनों तक रिपोर्ट न लिखे जाने पर पीड़ित परिवार के समाज के लोगों ने पुलिस कप्तान से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। जिसपर पुलिस कप्तान ने अपनी संवेदनशील पहचान को बरकरार रखते हुए मामला दर्ज करने हेतु निर्देशित किया था। गौरतलब है कि गत 1 मार्च को नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ, रोहित साहू और विशाल साहू के खिलाफ इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई कि उन्होंने शहर के कान्हा होटल, ‘जो कांग्रेसी से भाजपाई बने संजू यादव संचालित करते हैं,’मे उक्त दोनों आरोपियों ने उनके साथ जबरन ले जाकर बलात्कार किया और घटना के फोटो लेकर उन्हें पिछले कई दिनों से उन्हीं फोटो को सार्वजानिक करने का भय दिखाकर लाखों रूपये ऐंठ लिए । पुलिस ने मामले को लेकर रोहित और विशाल साहू के खिलाफ, धारा 363,366,384, 376, 3/4 पोक्सो अधिनियम की धाराओं मे प्रकरण कायम किया । कांग्रेस पार्टी ने की कार्यवाही की मांग पूर्व मंत्री व सदर विधायक यादवेन्द्र सिंह, खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर, रेखा चौधरी, किरण अहिरवार, गौरव शर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन साहू सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पुलिस कप्तान को सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है, साथ ही भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था की बदतर हालात का आरोप लगाया। संजू को भाजपा ने पार्टी से बाहर किया हाल ही में भाजपा की नई जिलाध्यक्ष बनी सरोज राजपूत ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि कान्हा होटल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में संजू यादव पर आरोप लगाया जा रहा है, जिस कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इस कृत्य से छवि खराब होने व अनुशासन हीनता की परिधि में होने के कारण संजू यादव को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  अमित नुना का कहना है कि संजू यादव बीते चुनाव के दौरान टोलफ्री नम्बर से मिलने बाली सदस्यता से सदस्य बने थे।  सादगी की आड़ में संरक्षण सदर विधायक यादवेन्द्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेन्द्र कुमार द्वारा ऐसे लोगों को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने को लेकर कहा है कि सांसद जी की सादगी की मिसाल भाजपा देती है और वे सादगी की आड़ में गलत लोगों को संरक्षण देने का काम करते हैं। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा की चाल , चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा में प्लास्टिक सर्जरी से जोड़ा कटा हुआ हाथ

संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा में प्लास्टिक सर्जरी से जोड़ा कटा हुआ हाथ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी बधाई भोपाल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने दुर्घटना ग्रस्त अनिल साकेत का कटा हुआ हाथ जटिल शल्य चिकित्सा से पुनः जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा के प्लास्टिक सर्जन डॉ. अजय पाठक एवं उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपकी कार्यक्षमता से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम सलैया, जिला सीधी निवासी 28 वर्षीय अनिल साकेत का बायां हाथ लकड़ी काटने की मशीन से कलाई से पूर्णतः अलग हो गया था। मरीज को गंभीर अवस्था में उसी दिन सुबह चिकित्सालय लाया गया, जहां वरिष्ठ प्लास्टिक एवं शल्य चिकित्सकों ने तत्काल मूल्यांकन कर पुनः अंग जोड़ने की शल्य प्रक्रिया करने का निर्णय लिया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अजय पाठक एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 6 घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस सर्जरी में अस्थि रोग विभाग के डॉ. बी.बी. सिंह, निश्चेतना विभाग के डॉ. अरविंद राठिया तथा डॉ. आशुतोष का विशेष योगदान रहा।  

जनजातीय समुदायों की संस्कृति, पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय समुदायों की संस्कृति और पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए जनजातीय देवलोक करेंगे विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण और पूजा व त्यौहार आदि की विशेष व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  जनजातीय समुदायों की संस्कृति, पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार मार्च को मुख्यमंत्री निवास में होगा जनजातीय देवलोक महोत्सव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण और उनके त्यौहार तथा पूजा आदि की विशेष व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में शीघ्र ही भगोरिया की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री निवास में भी मंगलवार 4 मार्च को जनजातीय देवलोक महोत्सव आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों की संस्कृति, पूजा पद्धतियों के संरक्षण के लिए प्रदेश में जनजातीय देवलोक विकसित किया जाएगा। जनजातीय समाज और उनकी परम्पराएं भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इन परम्पराओं और उपासना पद्धतियों को जीवंत बनाए रखने तथा वर्तमान और आगामी पीढ़ियों को इनसे अवगत कराने के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए, कार्य योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में जनजातीय देवलोक स्थापना के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 7 प्रमुख जनजातियां और इनकी उपजातियों सहित 43 जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। जनजातियों ने प्रकृति, प्रतीक और प्रतिमा में अपने देवधारणाओं को स्थापित किया है और इनके माध्यम से वे अपनी आस्था और धारणाओं का प्रकटीकरण करते हैं। प्रदेश के अलग-अलग भौगालिक क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदायों के देवी-देवता और उनके प्रतीक भिन्न-भिन्न हैं। अत: राज्य के जनजातीय समुदायों की मान्यताओं, आस्था, प्रतीकों के देवलोक को एक स्थान पर लाने के लिए प्रयास करना आवश्यक है। इन प्रयासों में जनजातीय समुदायों के ओझा, पटेल, पुजारा, तड़वी, भुमका, पंडा, गुनिया आदि के विचारों को भी समाहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवलोक की स्थापना के लिए सभी जनजातियों के आवागमन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए भूमि चिन्हित की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग गुलशन बामरा, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार राम तिवारी तथा लक्ष्मण सिंह मरकाम उपस्थित थे।  

वन्य-जीव संरक्षण एवं वनों में आग न लगने के उद्देश्य से जागरूकता-सह-साइकिल रैली

विश्व वन्य-जीव दिवस भोपाल उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर वन्य-जीव संरक्षण और वनों में आग न लगने के उद्देश्य से जागरूकता-सह-साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली का नेतृत्व बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम शाह एवं उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने किया। जागरूकता रैली में विभिन्न परिक्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिप्सी यूनियन, गाइड यूनियन एवं होटल यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा भी सहयोग किया गया। विशेष रूप से अरण्यक रिसोर्ट द्वारा रैली के लिये साइकिल उपलब्ध कराई गयी। उप संचालक बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश वर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर परिक्षेत्रों के विभिन्न गाँवों के लिये रवाना किया। रैली में सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा भी साइकिल चलाकर वन्य-प्राणियों के प्रति जागरूकता और वनों में आग न लगने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जीरो फायर मिशन 2.0 का भी शुभारंभ किया गया। जीरो फायर मिशन 2.0 बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा वनों में आग की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का एक संकलित रूप है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विशेष वॉकथॉन का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विशेष वॉकथॉन का होगा आयोजन वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फ़ॉर अवेयरनेस भोपाल स्टेट नोडल प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं इनफर्टिलिटी और सेंटर प्रभारी, काटजू अस्पताल, भोपाल डॉ. रचना दुबे ने बताया कि महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और उन्हें निवारक चिकित्सा एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय महिला अस्पताल, भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फ़ॉर अवेयरनेस” थीम पर विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत बनाने के साथ-साथ कैलाशनाथ कटजू सिविल अस्पताल में नव स्थापित स्टेट ऑफ़ आर्ट “प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी और इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं के प्रति जागरूक कराने के लिए किया जा रहा है। डॉ. रचना दुबे ने बताया कि वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च 2025 को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी प्लैटिनम प्लाजा के समीप) से किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, जो प्रातः 6:30 बजे से 7:00 बजे तक किया जाएगा। वॉकथॉन में भाग लेने के लिए कोई विशेष पोशाक अनिवार्य नहीं है, प्रतिभागियों को आरामदायक परिधान और जूते/स्नीकर्स पहनकर आना होगा। कार्यक्रम में महिलाओं को गायनेकोलॉजी, इनफर्टिलिटी और कैंसर निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही नव स्थापित “स्टेट-ऑफ-द-आर्ट प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी और इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। डॉ. रचना दुबे ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे इस वॉकथॉन में भाग लें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। इच्छुक प्रतिभागी वॉकथॉन में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक का प्रयोग कर सकते हैं: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe1DfPJQA7Ivdv8_LQBSJRab6Gp7aFhNvIrpcrAtQHBrfDYug/viewform?usp=header।  

सेमीफाइनल मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रोहित शर्मा-ट्रेविस हेड के बीच होगी टक्कर

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज (4 मार्च) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी. यह मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है. भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले और तीनों जीते हैं. अब उसकी नजर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में एंट्री करने पर है. मगर रोहित ब्रिगेड के लिए यह इतना आसान नहीं होने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड पिछले 14 सालों में बेहद खराब रहा है. इस दौरान जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, तब भारत को हार मिली है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता है. दोनों ही बार नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. यदि इस बार भी सेमीफाइनल में भारतीय टीम जीतती है तो उसका खिताब पक्का हो सकता है. आज दुबई की पिच कैसी होगी? क्या बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल किस पिच पर खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल नई पिच पर खेला जाएगा. इस तरह ग्राउंड में बदलाव नहीं होगा, लेकिन पिच बदला-बदला नजर आएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई पिच पर खेलेगी भारतीय टीम दरअसल, इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग पिच पर खेली. लेकिन अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल नई पिच पर होता है तो हालात कितने बदले नजर आएंगे? क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अगर नई पिच पर मैच होता है तो पिच का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा. यह पिच फिर उस तरह नहीं खेलेगी, जिस तरह बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली. इस पिच के स्वाभाव में बदलाव आ जाएगा. वहीं, इस समय आईसीसी की देखरेख में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड नई पिच तैयार करने में लगा है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू सैंड्री क्यूरेटर की भूमिका निभा रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को लगेगा झटका दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 स्पिनरों के साथ उतरी थी. उस मैच में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. अगर नई पिच हुई तो स्पिनरों के लिए बॉल टर्न करवाना आसान नहीं होगा. ऐसे में भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जाएगा, क्योंकि स्पिन बॉलिंग भारतीय टीम का मजबूत पक्ष रहा है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए थे. अगर पिच के स्वाभाव में बदलाव हुआ तो वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ अन्य भारतीय स्पिनरों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का बुरा हाल दरअसल, ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा लगभग बराबरी का रहा है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 7 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें भारत ने 3 बार जीत दर्ज की है. 4 बार उसे हार मिली है. मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का बुरा हाल दिखा है. 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद से किसी भी ICC नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल सकी है. 2011 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली टक्कर 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुई थी. फिर दोनों टीमों का आमना-सामना 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी हुआ था. मगर हर बार भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने 2023 वर्ल्ड कप में एक बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है, लेकिन यह सिर्फ ग्रुप मैच था. कंगारू टीम से गायब हैं 5 स्टार खिलाड़ी हालांकि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम कागजों पर कमजोर नजर आ रही है. इस स्क्वॉड में तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस नहीं हैं. कमिंस को एंकल और हेजलवुड को हिप में चोट लगी है. स्टार्क निजी कारणों से बाहर हैं, जबकि मार्श भी चोटिल ही हैं. दूसरी ओर स्टोइनिस ने टूर्नामेंट से ठीक पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था. आज के मैच के बेस्ट कप्तान और उपकप्तान ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, क्योंकि पिच से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। वह पारी की शुरुआत करेंगे और उनसे कुछ ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद है। उन्होंने नौ आमने-सामने के मैचों में 345 रन बनाए हैं। दूसरी और अक्षर पटेल भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और आज के मैच में उनसे अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे और अपने ओवरों का कोटा पूरा करेंगे। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की ड्रीम-11 टीम     विकेटकीपर: जोश इंगलिस     बल्लेबाज: शुभमन गिल, स्टीवन स्मिथ, विराट कोहली, ट्रैविस हेड, श्रेयस अय्यर     ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या     गेंदबाज: एडम जम्पा, वरुण चक्रवर्ती     कप्तान: अक्षर पटेल     उपकप्तान: ट्रेविस हेड   ICC नॉकआउट मैचों में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया कुल मैच: 7 भारत जीता: 3 ऑस्ट्रेलिया जीता: 4 ICC नॉकआउट के नतीजे: 1998 चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की 2003 वनडे वनडे कप: ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से मैच जीता 2007 टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम 15 रन से मुकाबला जीती 2011 वनडे वर्ल्ड कप: भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की 2015 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने 95 रन से जीत दर्ज की 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलियाई टीम 209 रनों से जीती 2023 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दोनों स्क्वॉड: भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर. ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, … Read more

मानव और प्रकृति के कल्याण के लिए वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मानव और प्रकृति के कल्याण के लिए वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने विश्व वन्य जीव दिवस पर प्रदेशवासियों से किया आह्वान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से विश्व वन्य जीव दिवस पर मानव और प्रकृति के कल्याण के लिए वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लेने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन्य जीवों की विविधता और उनका अस्तित्व हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। इस दायित्व का हम पूर्ण प्रतिबद्धता से निर्वहन करें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet