LATEST NEWS

कार्य में लापरवाही के चलते तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, एक अधिकारी निलंबित

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के उप महाप्रबंधक भेरूंदा श्री राजेश अग्रवाल,ललरिया वितरण केंद्र के मैनेजर श्री सुशील वर्मा और लाड़कुई वितरण केन्द्र के जूनियर इंजीनियर श्री पंकज कटियार को लापरवाही और कार्य के प्रति सजग नहीं रहने के आरोप में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह गुनगा के जूनियर इंजीनियर श्री नितेश पलारिया को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल ग्रामीण वृत्त की समीक्षा बैठक के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने की। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट संदेश दिया की बिलिंग एफिशिएंसी (दक्षता) तथा कलेक्शन एफिशिएंसी में कमी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब तथा जले मीटर बदलें और उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली की प्रत्येक यूनिट बिक्रित यूनिट में परिवर्तित होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को 5 रूपये में दिए जा रहे स्थाई पंप कनेक्शन के बारे में कहा कि इसके अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को कनेक्शन प्रदान करें और जहां नियमित कनेक्शन देने की कार्रवाई में अड़चन आ रही है, वहां अस्थायी कनेक्शनन अवश्य प्रदान करें। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने मार्च माह का टारगेट देते हुए कहा कि मार्च माह में ग्रामीण वितरण केन्द्रों में कम से कम कुल उपभोक्ताओं की तुलना में 15 प्रतिशत नए कनेक्शन देकर नए उपभोक्ताओं को विद्युत प्रणाली से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा की सकल तकनीकी एवं वाणिज्यक हानियों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए मीटरिंग, बिलिंग और कलेक्शन को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के बाद अप्रैल माह में भोपाल ग्रामीण वृत्त में कार्यरत बिजली कार्मिकों की परफॉर्मेंस की समीक्षा कर उन्हें भविष्य में पदस्थापनाएं दी जाएंगी। इसलिए जो बेहतर कार्य करने वाले कार्मिक होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा वहीं नॉन परफॉर्मर कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  

राहुल गांधी को 14 अप्रैल को न्यायालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थिति दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया गया, दी चेतावनी

लखनऊ वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लखनऊ की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी को 14 अप्रैल को न्यायालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थिति दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में यदि कांग्रेस सांसद अपनी हाजिरी नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। राहुल गांधी को लगाया 200 रुपये का जुर्माना दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी को लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने पेश होना था मगर वह कोर्ट में नहीं आए। इस पर अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की व्यक्तिगत हाजिरी माफ करने के एवज में 200 रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही उन्हें अगली तारीख में हाजिर होने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने दलील दी थी कि दिल्ली के एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल से जरुरी मुलाकात के चलते उनके मुव्वकिल न्यायालय आने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें निजी रुप से उपस्थित न होने की माफी दी जाए। अदालत ने की तल्ख टिप्पणी इस पर अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब राहुल गांधी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। उन्हें अगली सुनवाई में हाजिर होने का अंतिम मौका दिया जाता है, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जानिए पूरा मामला स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे ने राहुल गांधी पर लगाया था। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में सावरकर को अंग्रेजों का पेंशनर और नौकर कहकर अपमानित किया था, जिससे समाज में वैमनस्य फैल सके।

बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर दोनों ने अपने मित्रों के साथ स्कूल के बाहर होली, छात्रों के शव तालाब में मिले

जबलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो छात्र कीचड़ में फंस गए थे। उनके शवों को लंबे चले तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को निकाला गया। जैसे छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले गए परिजन उनसे लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक छात्रों में हनुमानताल खाई मोहल्ला निवासी पवन कोरी (14) और बाबा टोला कोरी मोहल्ला निवासी वैभव कोरी (14) है। दोनों तमरहाई स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र थे। बुधवार को उनकी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर दोनों ने अपने मित्रों के साथ स्कूल के बाहर होली खेला। घर जाने से पूर्व रंग-गुलाल छुड़ाने के लिए शाम को लगभग पांच बजे गोपाल बाग तलैया में नहाने गए। उनके साथ दो और छात्र थे। नहाने के दौरान वैभव और पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए थे। घटना से दूसरे दो छात्र घबरा गए। किसी को कुछ बताए बिना घर चले गए। तट पर मिले कपड़े और प्रश्न पत्र से शुरू हुई तलाश तलैया के आसपास रहने वाले कुछ लोगों की देर शाम तट किनारे रखे एक टी शर्ट, एक शर्ट और एक-एक जोड़ी जूते-चप्पल पर पड़ी। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ में कुछ लोगों ने शाम को तलैया में चार स्कूली छात्रों को नहाते देखे जाने की जानकारी की। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद रात में पुलिस ने जांच शुरू की। तलैया किनारे मिले एक शर्ट के पास सौ रुपये और आठवीं कक्षा का संस्कृत का प्रश्न पत्र रखा मिला, जिसके आधार पर पुलिस तलाश करते हुए छात्रों के मित्रों और परिजन तक पहुंची। साथी छात्रों ने दोनों नहाने के दौरान डूबने की जानकारी दी। तलैया में तुरंत तलाशी शुरू की गई। एसडीआरएफ एवं पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रों को पता नहीं चलने पर गुरुवार को सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। कांटा डालकर शव बाहर निकाला तलैया में कीचड़ होने के कारण तलाशी अभियान में पुलिस और एसडीआरएफ को समस्या हुई। गोताखोर तलैया में उतर नहीं सकें। उसके बाद पानी के अंदर कांटा फेंकने का निर्णय किया। कई बार प्रयास करने पर घटना के लगभग 16 घंटे बाद गुरुवार को सुबह वैभव का शव कांटे में फंसा। उसे बाहर निकाला गया। उसके बाद शाम को चार बजे तक प्रयास जारी रहे। उसके बाद पानी में डूबे पवन का शव कांटे से बाहर निकाला जा सका।  

महिला स्वास्थ्य, सशक्त समाज की नींव का आधार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी। वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे “प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।  

इस बार साल का पहला महंगाई भत्ता मार्च में लागू हो सकता है, होली से पहले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है

नई दिल्ली अगले हफ्ते केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, केंद्र सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में जबरदस्त इजाफा होगा। महंगाई भत्ते में होगी 3 फीसदी की बढ़ोतरी सरकार हर साल दो बार (1 जनवरी और 1 जुलाई) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा कुछ समय बाद होती है। इस बार साल का पहला महंगाई भत्ता मार्च में लागू हो सकता है। खबर है कि सरकार होली से पहले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी। वहीं 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने से DA और DR 56% तक पहुंच जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन इसे लागू 1 जुलाई से माना गया था। तब डीए बढ़कर 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था। इससे पहले मार्च 2024 में डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। तब महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ने से बेसिक पे का 50 प्रतिशत हो गया था। अब डीए बेसिक सैलरी का 53 फीसदी है। साथ ही पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 53 फीसदी है। कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग अगर 8वें वेतन आयोग की बात करें तो इसे लागू करने को लेकर सरकार ने आधिकारिक रूप से तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन एक्सपर्ट्स द्वारा कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। जानकारों की मानें तो सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद साल 2026 में इसे लागू किया जा सकता है। साल 31 दिसंबर 2025 को मौजूदा वेतन आयोग के दस पूरे हो जाएंगे।

जाने-माने यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने की सगाई

मुंबई जाने-माने यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर इस वक्त अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कॉन्टेंट क्रिएटर रहीं ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है। बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का वीडियो सोशव मीडिया पर नजर आ रहा है। अनुराग और ऋतिका दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई का अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हमेशा साथ रहेंगे। वीडियो में अनुराग और ऋतिका एक-दूजे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस वीडियो पर उनके फैन्स और दोस्त खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। अनुराग इस वीडियो में गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ की वादियों में सगाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में जहां कपल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं उनके पीछे पहाड़ की वादियां दिख रही हैं। इस मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद थे जो उनकी जिंदगी के इस नए सफर के गवाह भी बने। परिवार वालों ने सगाई और बाकी सभी रस्में की। बता दें कि अनुराग ने ऋतिका को पहाड़ की वादियों में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। टेली टॉक से बातचीत में अनुराग ने कहा था, ‘ मैं मुनव्वर नहीं हूं जो घर के बाहर आकर कुछ और कह दूं और घर के अंदर कुछ और। मैंने उस लड़की की इज्जत अंदर भी रखी है और बाहर आकर भी उस लड़की का साथ निभाया।’

फिर से चलाइए फ्रिल्स का जादू

बचपन में आपने घेरदार फ्रॉक जरूर पहनी होगी। बड़े होने पर इस स्टाइल को अपनाने के बारे में कभी सोचा है क्या? फ्रिल्स फिर से फैशन में है। इसे कैसे अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं, बता रहे हैं हम। बात जब फैशन की हो तो कुछ चीजें सदाबहार ही रहती हैं। ये चीजें बार-बार लौटकर आती हैं और लोगों पर अपना जादू चलाती हैं। अब फ्रिल्स को ही लें। फैशन की दुनिया में फ्रिल्स अब फिर से अपना जादू बिखेर रही है। अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत के जाने-माने नाम मार्क जैकोब्स, सिमोन रोका, विकी मार्टिन से लेकर भारतीय डिजाइनर और बॉलीवुड के कलाकर फिर से फ्रिल्स से अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर की स्टाइलिश फ्रिल साड़ी से लेकर अन्य खास मौकों पर सिलेब्रिटीज के फ्रिल वाले क्रॉप टॉप और गाउन, फैशन की दुनिया में फ्रिल की वापसी की गवाही दे रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्रिल बेहद आसानी से ध्यान आकर्षित करने के मामले में उपयोगी है, लेकिन इसे किसी भी आउटफिट में बेहद कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपका लुक ज्यादा स्टाइलिश दिखे। फ्रिल से आप भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं, लेकिन इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जानना भी जरूरी है, ताकि हर नजर आप पर ही जाकर टिके। संतुलन है जरूरी नजाकत भरा लुक देने में परफेक्ट फ्रिल्स को जब बेहद संतुलित तरीके से किसी भी परिधान पर सजाया जाता है तो यह आपको विक्टोरियन दौर का स्टाइलिश लुक देता है। इसलिए इस खास नियम को याद रखिएगा कि फ्रिल के इस्तेमाल में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर आप फ्रिल की नाजुक लेयर से सजी स्मार्ट शर्ट या गोल गले का टॉप पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि ऐसे ही पैटर्न को अपनी स्कर्ट या पैंट में बिल्कुल न दोहराएं। फ्रिल को अपने आउटफिट के केवल एक हिस्से तक ही सीमित रखकर आप अपनी ड्रेस की खूबसूरती बरकरार रख सकती हैं। फ्रिल का इस्तेमाल बॉडी फ्रेम को संतुलित करने के लिए बेहद अच्छी तरह किया जा सकता है। जैसे कि अगर आपका ऊपरी हिस्सा भारी है, तो ड्रेस में नीचे की ओर फ्रिल लगाएं और अगर निचला हिस्सा भारी है तो फ्रिल को टॉप पर लगाना ठीक रहेगा। ऐसे पाएं स्लिम लुक फ्रिल्स आपकी चैड़ाई को बढ़ाएंगे, इसलिए अगर आप अपनी फिगर को स्लिम दिखाना चाहती हैं, तो लंबाई में सजे फ्रिल्स वाली ड्रेस ही पहनें। यह पहनकर न सिर्फ आप दुबली लगेंगी, बल्कि लंबी भी दिखेंगी। इसके अलावा अगर आपके नेकलाइन या शोल्डर के ऊपर फ्रिल है, तो फिगर की चैड़ाई को कम दिखाने के लिए टॉप को स्कर्ट या पैंट के अंदर डाल लें। बनाएं एक केंद्र बिंदु अपने लुक को स्टाइलिश बनाए रखने और फैशन में बने रहने के लिए फ्रिल को अपने लुक का केंद्र बिंदु बनाएं। यानी ऊपर या नीचे की फ्रिल के अलावा बाकी सब कुछ सादा और शालीन होना जरूरी है। निचले हिस्से को सादा रखना टॉप के आकर्षण को बढ़ा देगा। ऐसे मिलेगा फॉमर्ल लुक फॉर्मल लुक के लिए केवल कॉलर या कंधों पर फ्रिल वाला टॉप पहना जा सकता है। इस खूबसूरत टॉप को फॉर्मल ट्राउजर और ओपन-टो हील्स के साथ पहनें। बालों को पीछे बांध कर रखें, ताकि पूरी लुक में अधिक लेयर से बचा जा सके। एक्सेसरीज हों बेहद कम फ्रिल्स के साथ एक्सेसरीज कम-से-कम ही पहना जाए। खासतौर पर ड्रेस के जिस हिस्से में फ्रिल है, वहां कोई भी एक्सेसरी पहनने से बचें। कंधे के इर्द-गिर्द फ्रिल है, तो लंबे, भारी ईयररिंग्स या नेकपीस पहनने से बचें और अगर बांह पर फ्रिल है तो ब्रेसलेट या रिंग्स न पहनें। साथ में सादा क्लच लिया जा सकता है। फुटवियर में हाई हील शूज पहनें। इन्हें न भूलें -जरूरी है कि फ्रिल्स आपको व्यवस्थित लुक दें, न कि बेतरतीब दिखाई दें। -अगर आपकी फिगर भारी है तो ज्यादा फ्रिल वाली ड्रेस से आप और ज्यादा भारी दिखेंगी। अगर फैशन के अनुरूप -फ्रिल पहनना चाहती हैं तो हल्की फ्रिल या पैरों में फ्रिल वाली फुटवियर पहन सकती हैं। -ज्यादा बड़े फ्रिल्स आपके लुक को बनाने की जगह बिगाड़ देंगे, इसलिए इन्हें सादा और शालीन रखें और ऊंची हील्स पहनें।  

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के लिए अब मोबाइल से करें अप्लाई, दुमका जिले में सर्वे हुआ प्रारंभ

दुमका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 (PM Awas Yojana) के लिए दुमका जिले में सर्वे प्रारंभ हो चुका है। आर्थिक तौर पर कमजोर तबके को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए पीएम आवास योजना के तहत लाभुक को 1.20 लाख रुपये की लागत से पक्का मकान बनवाने की योजना है। पीएम आवास के नए सर्वे का इरादा 2024-25 से 2028-29 तक योजना के पात्र परिवारों को पक्के मकान मुहैया कराना है। झारखंड में 31 मार्च 2025 तक इस योजना के लिए नए लोग आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि पीएम आवास योजना के लिए अब लाभुक खुद भी मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं। वैसे प्रशासनिक स्तर पर सर्वे करने की जिम्मेवारी ग्राम पंचायत के सचिव को दी गई है। इतना ही नहीं जिला व प्रखंड स्तर पर इसके सत्यापन के लिए कमेटियां भी गठित की गई है। जिनके पास मकान नहीं है उन्हें मिलेगी प्राथमिकता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वैसे लाभुकों को प्राथमिकता मिलेगी जिनके पास मकान नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवार जिनके पास मकान नहीं है उन्हें भी पीएम आवास में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा मिडिल और लोअर-मिडिल श्रेणी के लाभुकों को भी इसका फायदा मिलेगा। आवास प्लस ऐप से लाभुक कर सकते हैं खुद अप्लाई सबसे अच्छी खबर यह है कि अब लोग पीएम आवास के लिए खुद भी अपने मोबाइल से अप्लाई कर सकते हैं। राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने एक मोबाइल ऐप तैयार किया है जिसका नाम है आवास प्लस। चूंकि अगले पांच सालों तक पात्र परिवारों को इस योजना के तहत पक्के मकान दिए जाने की योजना है, इसलिए ऐप के जरिए भी अब लाभुक अपना आवेदन कर सकते हैं। सर्वे का काम 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार से इस योजना के लिए 2024-25 से 2028-29 तक के लिए मंजूरी दे दी गई है। ऐसे कर सकते हैं लाभुक खुद से अप्लाई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए जरूरी शर्तों को पूरा करने वाले पात्र व्यक्ति खुद अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी को अपने स्मार्टफोन में आवास प्लस-2024 सर्वे व आधार फेस आइडी एप डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा। एक मोबाइल फोन से एक ही सर्वे किया जाए सकेगा। सर्वे के लिए लाभार्थी का आधार नंबर जरूरी है। यह है पीएम आवास के लिए प्राथमिकताएं पीएम आवास योजना में बेघर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी। यानी जिन लोगों के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है उन्हें पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को घर मिलेंगे। यह है आवेदन के नियम अगर किसी किसान की केसीसी लिमिट 50 हजार से ज्यादा है तो वह योजना के लाभ के लिए अपात्र की श्रेणी में आएंगे। सर्वे में जिले के आवास विहीन और कच्चे घरों में रहने वाले पात्र परिवारों का नाम जोड़ा जाना है। इसके अलावा ऐसे लोग जिनके पास पक्के घर और -तीन पहिया या चार पहिया वाहन हैं, उन ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। मशीन वाले तीन पहिया और चार पहिया कृषि उपकरण रखने वालों को भी पीएम आवास योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों के पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि हैं, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ढाई एकड़ या इससे ज्यादा सिंचित भूमि और 11.5 एकड़ या इससे ज्यादा असिंचित भूमि वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के सरकारी नौकरी में होने, गैर कृषि उद्यम वाले परिवार भी आवास योजना के लाभ से वंचित रहेंगे। इनकम टैक्स व बिजनेस टैक्स देने वालों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।  

तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

रायपुर  राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

शहनाज़ गिल का एक पुराना वीडियो चर्चा में

मुंबई ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में पहचान बनाने वालीं शहनाज़ गिल का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में एक लड़की उनके पास एक ब्रैंड प्रमोशन को लेकर बातें कर रही हैं। वह उन्हें अपनी ब्रैंड का चेहरा बनने का ऑफर दे रही हैं, जिसपर शहनाज के जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, शहनाज गिल का ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो में शहनाज के तेवर को देख उनके फैन्स भी नाराज होते दिख रहे हैं। दरअसल ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज ने अपने जिस खूबसूरत अंदाज और विनम्रता से लोगों का दिल जीता था, आज भी लोग उनके उसी व्यवहार के दीवाने हैं। हालांकि, काम के मामले में शहनाज अब काफी आगे निकल गई हैं, लेकिन इस वीडियो में वो जो कह रही हैं उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। शहनाज बोलीं- आप मुझे आसानी से अफोर्ड नहीं कर सकते सोशल मीडिया पर कई बार पुराने वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर लिया करते हैं। शहनाज का ये वीडियो उनमें से ही एक है। जब उनके सामने बैठी लड़की प्यार से उन्हें अपने ब्रैंड प्रमोशन का चेहरा बनाने की बातें करती हैं तो जवाब में शहनाज कहती हैं-क्या आपके पास पैसे हैं मुझे देने के लिए? आप मुझे आसानी से अफोर्ड नहीं कर सकते। बस शहनाज की इन्हीं बातों ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग बोले- इतना घमंड किस बात का दीदी लोगों ने कहना शुरू कर दिया है- इतना घमंड किस बात का दीदी। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें- उर्वशी पार्ट 2 कह दिया है। एक अन्य यूजर ने कहा- हां, अब खुद को सलमान खान समझने लगी हैं ये। एक ने तो गुस्से में लिखा है- तुम मुझे अफोर्ड नहीं कर सकती? ऐसा क्या कर दिया है तुमने जो इतना घमंड? शहनाज के फैन्स सपोर्ट में उतरे हालांकि, शहनाज के रियल फैन्स उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। वो समझाते दिख रहे हैं कि शहनाज ये बातें मस्ती में कह रही हैं। लोगों ने कहा है- शांत रहिए आपलोग, ये जोक कर रही हैं, न यकीन हो तो इनका फुल वीडियो देख लीजिए।

पित्त और कफ विकारों का घरेलू उपचार है गूलर

मोरासी परिवारी का सदस्य गूलर लंबी आयु वाला वृक्ष है। इसका वनस्पतिक नाम फीकुस ग्लोमेराता रौक्सबुर्ग है। यह सम्पूर्ण भारत में पाया जाता है। यह नदी−नालों के किनारे एवं दलदली स्थानों पर उगता है। उत्तर प्रदेश के मैदानों में यह अपने आप ही उग आता है। इसके भालाकार पत्ते 10 से सत्रह सेमी लंबे होते हैं जो जनवरी से अप्रैल तक निकलते हैं। इसकी छाल का रंग लाल−घूसर होता है। फल गोल, गुच्छों में लगते हैं। फल मार्च से जून तक आते हैं। कच्चा फल छोटा हरा होता है पकने पर फल मीठे, मुलायम तथा छोटे−छोटे दानों से युक्त होता है। इसका फल देखने में अंजीर के फल जैसा लगता है। इसके तने से क्षीर निकलता है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार गूलर का कच्चा फल कसैला एवं दाहनाशक है। पका हुआ गूलर रुचिकारक, मीठा, शीतल, पित्तशामक, तृषाशामक, श्रमहर, कब्ज मिटाने वाला तथा पौष्टिक है। इसकी जड़ में रक्तस्राव रोकने तथा जलन शांत करने का गुण है। गूलर के कच्चे फलों की सब्जी बनाई जाती है तथा पके फल खाए जाते हैं। इसकी छाल का चूर्ण बनाकर या अन्य प्रकार से उपयोग किया जाता है। गूलर के नियमित सेवन से शरीर में पित्त एवं कफ का संतुलन बना रहता है। इसलिए पित्त एवं कफ विकार नहीं होते। साथ ही इससे उदरस्थ अग्नि एवं दाह भी शांत होते हैं। पित्त रोगों में इसके पत्तों के चूर्ण का शहद के साथ सेवन भी फायदेमंद होता है। गूलर की छाल ग्राही है, रक्तस्राव को बंद करती है। साथ ही यह मधुमेह में भी लाभप्रद है। गूलर के कोमल−ताजा पत्तों का रस शहद में मिलाकर पीने से भी मधुमेह में राहत मिलती है। इससे पेशाब में शर्करा की मात्रा भी कम हो जाती है। गूलर के तने को दूध बवासीर एवं दस्तों के लिए श्रेष्ठ दवा है। खूनी बवासीर के रोगी को गूलर के ताजा पत्तों का रस पिलाना चाहिए। इसके नियमित सेवन से त्वचा का रंग भी निखरने लगता है। हाथ−पैरों की त्वचा फटने या बिवाई फटने पर गूलर के तने के दूध का लेप करने से आराम मिलता है, पीड़ा से छुटकारा मिलता है। गूलर से स्त्रियों की मासिक धर्म संबंधी अनियमितताएं भी दूर होती हैं। स्त्रियों में मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर इसकी छाल के काढ़े का सेवन करना चाहिए। इससे अत्याधिक बहाव रुक जाता है। ऐसा होने पर गूलर के पके हुए फलों के रस में खांड या शहद मिलाकर पीना भी लाभदायक होता है। विभिन्न योनि विकारों में भी गूलर काफी फायदेमंद होता है। योनि विकारों में योनि प्रक्षालन के लिए गूलर की छाल के काढ़े का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद होता है। मुंह के छाले हों तो गूलर के पत्तों या छाल का काढ़ा मुंह में भरकर कुछ देर रखना चाहिए। इससे फायदा होता है। इससे दांत हिलने तथा मसूढ़ों से खून आने जैसी व्याधियों का निदान भी हो जाता है। यह क्रिया लगभग दो सप्ताह तक प्रतिदिन नियमित रूप से करें। आग से या अन्य किसी प्रकार से जल जाने पर प्रभावित स्थान पर गूलर की छाल को लेप करने से जलन शांत हो जाती है। इससे खून का बहना भी बंद हो जाता है। पके हुए गूलर के शरबत में शक्कर, खांड या शहद मिलाकर सेवन करने से गर्मियों में पैदा होने वाली जलन तथा तृषा शांत होती है। नेत्र विकारों जैसे आंखें लाल होना, आंखों में पानी आना, जलन होना आदि के उपचार में भी गूलर उपयोगी है। इसके लिए गूलर के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसे साफ और महीन कपड़े से छान लें। ठंडा होने पर इसकी दो−दो बूंद दिन में तीन बार आंखों में डालें। इससे नेत्र ज्योति भी बढ़ती है। नकसीर फूटती हो तो ताजा एवं पके हुए गूलर के लगभग 25 मिली लीटर रस में गुड़ या शहद मिलाकर सेवन करने या नकसीर फूटना बंद हो जाती है।  

4 महीने से वेतन लंबित, मनरेगा कर्मियों ने पूछा- कैसे करें सुशासन पर विश्वास?

रायपुर छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मियों ने कम वेतन में अधिक काम कराए जाने और बीते 4 महीने से वेतन न दिए जाने को लेकर काफी आक्रोश है. मनरेगा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय क्षत्रि ने कहा कि अल्प वेतन में मनरेगा कर्मियों से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों के अलावा शासन के कई अन्य कार्य भी लिए जा रहे हैं. इसके बाद भी उन्हें 4 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ बजट को लेकर भी वे निराश हैं. मेहनत के बाद भी अपने हक का वेतन न मिलने से वे मानसिक रूप से पीड़ित हो रहे हैं. अजय क्षत्रि ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं बिहार जैसे विभिन्न राज्यों में मनरेगा कर्मियों के सेवा, सामाजिक सुरक्षा एवं वेतन भुगतान संबंधी एक अच्छी मानव संसाधन नीति लागू है. साथ ही केन्द्र सरकार से राशि प्राप्त न होने पर राज्य सरकार द्वारा पूल फण्ड के माध्यम से राज्यों में वेतन भुगतान कर केन्द्र से राशि मिलने के बाद समायोजन कर लिया जाता है. वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की ‘‘डबल ईंजन की सरकार‘‘ होने के बाद भी मनरेगा कर्मी अपनी सेवा, सामाजिक सुरक्षा एवं वेतन संबंधी सुविधाओं से वंचित हैं. अतिरिक्त कार्य का बोझ है, ऐसे में सुशासन पर विश्वास कैसे होगा? बजट को लेकर निराशा अजय क्षत्रि ने आगे कहा कि 3 मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने पेश किया. बजट में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत कार्यरत कर्मियों  के लिए कुछ भी नहीं किया गया है, जिसके चलते प्रदेशभर के मनरेगाकर्मी  निराशा हैं. मनरेगा कर्मियों से अल्प वेतन में मनरेगा कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों के अलावा शासन के अन्य कार्य भी लिए जा रहे हैं. इसके बावजूद भी विगत 4 माह से वेतन नहीं मिल पाया है. जिसके कारण कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित एवं सरकार के प्रति आक्रोशित हैं। साथ ही सरकार  इनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई मानव संसाधन नीति भी सरकार लागू नहीं कर पाई है, जिसके लिए ये कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं. मनरेगा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि  छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में ‘‘छ.ग. मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सामाजिक और सेवा सुरक्षा की दृष्टि से मानव संसाधन नीति लागू किये जाने के लिए ‘‘ राज्य स्तरीय 8 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. वादा पूरा होने का इंतजार करते थके मनरेगा कर्मी उन्होंने आगे कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जिस प्रकार पिछले 5 वर्षों में केवल कमेटी-कमेटी खेला गया, अब वही काम इस सुशासन की सरकार में भी किया जा रहा है. सितंबर 2024 में 15 दिनों के भीतर कमेटी का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और उसमें मनरेगा कर्मियों के सेवा/भविष्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा अनुकंपा नियुक्ति जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश करने के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के वादे को पूरे होने का इंतजार करते अब ये मनरेगा कर्मी भी थक गए हैं. कभी-कभी देर से मिला न्याय भी अन्याय सा प्रतीत होता है.

रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग पूरी हुयी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। वर्ष 2019 में अजय देवगन,रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब इसका सीक्वल दे दे प्यार दे 2 बनाया जा रहा है। दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की मुख्य भूमिका है।रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दे दे प्यार दे को लेकर अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।उन्होंने फिल्म दे दे प्यार दे 2 के पटियाला शेड्यूल के खत्म होने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है। रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर अपनी खुशी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ क्रू के कई लोग नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ रकुल ने लिखा, इसके साथ ही हमने दे दे प्यार दे 2 का पटियाला शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह महीना बहुत अच्छा और संतोष देने वाला रहा। हां, ठंड बहुत थी और काम भी खूब था, लेकिन मेरी टीम ने मेरी मदद की और सब आसानी से हो गया। मैं चाहती हूं कि आप सब फिल्म देखें और उम्मीद है कि आपको आयशा का किरदार फिर से पसंद आएगा।  

Lenovo लैपटॉप 100 फीसद बनेंगे मेड इन इंडिया

नई दिल्ली केंद्र सरकार की मुहिम रंग ला रहा है। दरअसल कुछ वक्त पहले केंद्र सरकार ने लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों पर मेड इन डिवाइस बनाने का दबाव बनाया था। हालांकि उस वक्त विदेशी लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का कहना था कि भारत लैपटॉप का एक छोटा मार्केट है। ऐसे में उसके लिए भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल होगा। लेकिन अब विदेशी लैपटॉप कंपनियां घरेलू 100 फीसद मेड इन इंडिया पीसी बनाने जा रही है। कंपनी ने बनाया 3 साल का प्लान ग्लोबल टेक कंपनी लेनोवो ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी अगले 3 साल में भारत में मेड इन इंडिया पीसी मैन्युफैक्चिरिंग के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। कंपनी की तरफ से पीसी बिजनेस के मामले में 100 फीसद लोकल प्रोडक्शन के टारगेट को हासिल कर लेगी। इसमें एआई पॉवर्ड पीसी के साथ लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट होंगे। 100 फीसद बनेंगे मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बता दें कि लेनोवो ने ऐसा ऐलान उस वक्त किया है, जब लेनोवो इंडिया में अपने 20 साल पूरे कर लिये हैं। लेनोवो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र कटियाल ने कहा कि अभी कंपनी की देश में पीसी सेल का 30 फीसद लोकल मैन्युफैक्चरिंग से आता है। यह आंकड़ा अगले साल 50 फीसद और तीन साल में 100 फीसद तक पहुंचने का अनुमान है। पुडुचेरी में बनेगी प्रोडक्शन फैलिसिटी कटियाल ने ये भी बताया कि Lenovo के पहले AI-पावर्ड सर्वर 1 अप्रैल से इसके इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब से रोल आउट होने शुरू हो जाएंगे। पिछले साल सितंबर में Lenovo ने पुडुचेरी में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी लॉन्च की थी, जो हर साल करीब 50,000 एंटरप्राइज AI सर्वर और 2400 हाई-एंड ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) बनाएगी। लेनोवो भारत में करेगा रिसर्च एंड डेवलपमेंट का विस्तार कंपनी बेंगलुरु में एक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। साथ ही भारत में अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) कैपेसिटी का विस्तार कर सकती है। कंपनी का मानना है कि भारत एक बड़ा मार्केट है। साथ ही भारत से बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि साल 2024 के लिए 18,000 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट्स बनाये गये हैं। भारत में बनाए जा रहे ज्यादातर मोटोरोला फोन लेनोवो की तरफ से भारत में AI में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका रेवेन्यू साल दर साल के हिसाब से 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। Lenovo भारत से ग्लोबल मार्केट में Motorola स्मार्टफोन एक्सपोर्ट कर रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब सभी Motorola फोन का प्रोडक्शन भारत में हो रहा है।

चमक रहा इवेंट मैनेजमेंट, उभर रहे नए रोजगार

उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों ने हमारी आर्थिक और सामाजिक ढांचे को ही बदल दिया है। यही वजह है कि आज लोगों में बच्चों के बर्थ डे कार्यक्रम से लेकर शादी−विवाह तक के समारोहों में बड़े पैमाने पर मनाने की होड़ लग गई है। यही वजह है कि आज स्टेटस सिंबल बन चुके सामाजिक रस्मों−रिवाजों को पूरा करने की जिम्मेदारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को सौंपी जानी लगी है। ये कंपनियां मोटी रकम लेकर संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। फिलहाल इस व्यवसाय का देश भर में 600 हजार करोड़ रुपए का कारोबार है। इसमें हर साल 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी हो रही है। लिहाजा इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं उभर कर सामने आई हैं। इवेंट मैनेजमेंट का मतलब कार्यक्रम प्रबंधन है। जिसके तहत शादी, पार्टियां, बर्थ डे पार्टियां, सौन्दर्य प्रतियोगिता, खेल आयोजन, उद्योग जगत के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे नए उत्पादों की लांचिंग, प्रेस कांफ्रेंस, सेमिनार, प्रशिक्षण और ब्रांड शो जैसे कार्यक्रम हैं। इवेंट मैनेजमेंट के तहत इन कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक समूह कार्यक्रम कराने वालों की स्थिति का अध्ययन करता है। जिसके आधार पर ही इवेंट मैनेजर कार्यक्रमों की तैयारी करते हैं। आयोजक की जिम्मेदारी सिर्फ पैसे चुकाने तक ही होती है। इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यों का संपादन किया जाता है। लिहाजा इसके लिए किसी विशेष पाठ्यक्रम की व्यवस्था नहीं है। यह व्यवसाय पूरी तरह से व्यवहार कुशलता और संचालन व्यवस्था पर आधारित है। इसलिए आमतौर पर एमबीए और जनसंचार से संबंधित डिग्रियां एक कुशल इवेंट मैनेजर बनने के लिए सहायक होती हैं। लेकिन व्यवहारिक रूप से कोई भी ग्रेजुएट युवक जो बहिमुखी प्रतिभा का धनी है और अपनी बातों को प्रभावी ढंग से दूसरे के समक्ष रखने में सक्षम है तथा उसमें प्रबंधन की क्षमता हो वह इसे कॅरियर के तौर पर अपना सकता है। एक इवेंट मैनेजर में टीम भावना होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह इस व्यवसाय का मेरू दंड है। इस कारोबार में उतरने से पहले अभ्र्यथी को किसी इवेंट कंपनी में बतौर प्रशिक्षु काम करना आवश्यक है। इसके अलावा उसे पार्टियों के आयोजन में हो रहे बदलाव से अवगत होना भी जरूरी है। साथ ही समाज के धनी तबके के बीच पैठ एक इवेंट मैंनेजर की सफलता के सूत्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं… -नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, 7 एवन आरकेड, डीजे रो विल पार्ले मुंबई। -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, जेएनयू कैम्पस, नई दिल्ली। -मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, शोला अहमदाबाद। -सेंट जेविर्यस कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन, धोबी तालाब रोड़, लाइंस मुंबई। -केजे सोमाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विले पार्ले मुंबई। -यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, गणेश खिंड, पुणे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online