LATEST NEWS

अस्पताल के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित एक सरकारी स्कूल में अचानक पहुंच कर हालात का लिया जायजा

नई दिल्ली सरकार गठन के बाद से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्त ऐक्शन मोड में हैं। इन दिनों वह ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हैं। गुरुतेग बहादुर अस्पताल के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित एक सरकारी स्कूल में अचानक पहुंच कर हालात का जायजा लिया। यहां पानी और साफ-सफाई से संबंधित दिक्कतों को लेकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और अफसरों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक सरकारी स्कूल में छापेमारी के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने नल में पानी नहीं आने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सीएम ने पूछा, ‘मैडम इसमें पानी क्यों नहीं आ रहा है, नल है तो पानी क्यों नहीं है।’ मुख्यमंत्री ने शौचालय में जाकर भी हाल देखा और रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने स्कूल में व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया। स्कूल के अलावा सीएम ने शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने एक्स पर लिखा कि इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करने को कहा। सीएम ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए कहा, ‘हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचें, और इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।’

मेड इन इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ नाम से बनाई जा रही वेब सीरीज, जेआरडी टाटा बने नसीरुद्दीन शाह

मुंबई भारत के सबसे मशहूर और सम्मानित बिजनेसमैन में से एक रहे जेआरडी टाटा की पूरी कहानी अब एक सीरीज के रूप में देखने को मिलेगी। टाटा ग्रुप को भारत की सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में से एक बनाने वाले जेआरडी टाटा यानी जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा की जिंदगी पर ‘मेड इन इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ नाम से वेब सीरीज बनाई जा रही है। इस वेब सीरीज में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह, जेआरडी टाटा का किरदार निभाएंगे। ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेड इंन इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ में जेआरडी टाटा के रोल के लिए अनुपम खेर, कबीर बेदी, डैनी डेंग्जोपा, डेंजिल स्मिथ और सुरेश ओबेरॉय जैसे कई एक्टर्स रेस में थे। इनके नाम भी अमेजन एमएक्स प्लेयर को भेजे गए थे, पर नसीरुद्दीन शाह का नाम फाइनल किया गया है। क्या होगी ‘मेड इन इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ की कहानी ‘मेड इंन इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ में टाइटन ब्रांड के बनने की कहानी और जेआरडी टाटा की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। लेकिन जर्क्सेस देसाई की कहानी भी दिखाई जाएगी, जिन्होंने टाइटन घड़ियों और तनिष्क जैसे ब्रांड की नींव रखी थी। चूंकि जर्कसिस देसाई पारसी थे, इसलिए वेब सीरीज में उनका किरदार एक पारसी कलाकार निभाएगा। जर्कसिस देसाई के रोल के लिए जिम सर्भ को फाइनल किया गया है। 75 के एज ग्रुप चाहिए था कलाकार, नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी कंपनी अमेजन एमएक्स प्लेयर चाहती थी कि जेआरडी टाटा वेब सीरीज में 75 के ऐज ग्रुप में दिखाया जाए। इसलिए एक ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो न सिर्फ उस एज ग्रुप का हो, बल्कि किरदार के साथ न्याय भी कर सके। लीड रोल में जहां नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ को कास्ट किया जा चुका है। सबसे पहले जिम सर्भ को साइन किया गया था। नमिता दुबे का अहम रोल, इन एक्ट्रेसेस ने भी दिए थे ऑडिशन वहीं जर्कसिस देसाई की पत्नी रजनी के रोल में नमिता दुबे नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रजनी के रोल के लिए मेकर्स ने प्राजक्ता माली, गिरिजा ओक, सोनाली कुलकर्णी, मानसी पारेख, सलोनी बत्रा और रिद्धिमा पंडित तक का ऑडिशन लिया। लेकिन नमिता दुबे को फाइनल किया गया। मेकर्स को इस रोल के लिए ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो गुजराती लगने के साथ ही गोरी-चिट्टी भी हो। 6 पार्ट में बनेगी ‘मेड इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ ‘मेड इंडिया-ए टाइटन स्टोरी’ 6 पार्ट में बनेगी, और यह विनय कामथ की लिखी किताब Titan: Inside India’s Most Successful Consumer Brand पर आधारित है। 1980 के दशक में सेट इस वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कैसे जेआरडी टाटा और जर्क्सेस देसाई ने मुश्किल वक्त में एक साथ कड़ी मेहनत करके अपने क्रांतिकारी उत्पादों से बड़ा साम्राज्य खड़ा किया था। कुछ हफ्ते पहले ही इस वेब सीरीज का ऐलान करते हुए एक ट्रेलर रिलीज किया गया था।

कर्टनी कार्दशियन के 15 साल के बेटे को लेकर उड़ रही अफवाहों पर दिया करारा जवाब

  लॉस एंजिल्स किम कार्दशियन की बहन कर्टनी कार्दशियन के 15 साल के बेटे को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सारे मीम्स चल रहे हैं कि कर्टनी कार्दशियन का केवल 15 साल का बेटा Mason Disick एक बच्चे का पिता है। अब मां ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसी बात करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने बेटे मेसन डिस्किक के बारे में चल रही अफवाहों पर लताड़ लगाते हुए हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- उनके 15 वर्षीय बेटे के पिता बनने की अटकलें पूरी तरह से गलत हैं और अटकलें साफ झूठी हैं। कर्टनी ने लिखा है कि मेसन का कोई बच्चा नहीं उन्होंने लिखा है, ‘मैं शायद ही कभी अपने या अपने परिवार के बारे में अफवाहों या साजिशों पर बात करती हूं, लेकिन ये मेरे बच्चे के बारे में है और किसी को भी एक पल के लिए भी ये सोचने देना गलत होगा कि ये सच हैं। ये खबरें सच नहीं हैं।’ कर्टनी ने लिखा है कि मेसन का कोई बच्चा नहीं है। मेसन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स उन्होंने ये भी कहा कि मेसन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाया गया है। कर्टनी ने कहा कि उनके बेटे की कोई पब्लिक प्रोफाइल नहीं है और फैन्स से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस पर भरोसा न करें। मेसन के पिता स्कॉट डिस्किक ने भी कही ये बात वहीं मेसन के पिता स्कॉट डिस्किक ने भी मेसन के टीनेज पर बात की है। PEOPLE से बातचीत में उन्होंने कहा है, ‘ मेसन अगर किसी परेशानी से गुजर रहा है तो मैं उससे अपने जीवन के बारे में बात करता हूं। जैसे कि मैंने जो गलतियां की हैं, मैंने क्या किया है और मेरे लिए क्या कारगर रहा है, मेरे लिए क्या कारगर नहीं रहा है, इन बारे में।’

कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गिल्टी’ के प्रदर्शन के पांच साल पूरे

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म गिल्टी के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं। करण जौहर और अपूर्व मेहता निर्मित और रूचि नारायण निर्देशित फिल्म गिल्टी 06 मार्च 2000 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुयी थी। फिल्म गिल्टी के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं। यह फिल्म उस दौर में आई जब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तेजी से विकसित हो रहे थे। लॉकडाउन से ठीक पहले रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अपने दमदार कथानक, कियारा के मजबूत अभिनय और बोल्ड स्टोरीटेलिंग के लिए जबरदस्त सराहना बटोरी। यह उन पहली बड़ी परियोजनाओं में से एक थी, जिसने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच को अपनाया, यह साबित करते हुए कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी दमदार और उच्च-स्तरीय सिनेमा प्रस्तुत किया जा सकता है। गिल्टी एक ताज़ा, साहसी और सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म के रूप में आई, जिसने यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा छेड़ दी। कियारा द्वारा निभाया गया नांकी दत्ता का किरदार,एक विद्रोही लेकिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील युवती का था ,जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म ने कियारा की क्षमता को साबित किया कि वह आसानी से गहन और परफॉर्मेंस-ड्रिवन भूमिकाएँ निभा सकती हैं। उस समय जब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ओरिजिनल कंटेंट को लेकर प्रयोग कर रहे थे, गिल्टी ने स्टार-लैड ओटीटी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया। यह फिल्म न केवल दर्शकों को जोड़ने में सफल रही, बल्कि सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी शुरू करवाई। इसने प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग का एक ऐसा मानक स्थापित किया, जो बाद में ओटीटी युग में एक सामान्य प्रवृत्ति बन गई। कियारा इस समय अपने कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रही हैं, जिनमें वॉर 2 (ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ) और टॉक्सिक (यश के साथ उनकी पहली पैन-वर्ल्ड फिल्म) शामिल हैं।  

डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोगों पर अगले हफ्ते से ही अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगा सकते है!

वॉशिंगटन बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आतंकी को पकड़वाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान की खूब तारीफ की थी। इस तारीफ के बाद फूले नहीं समा रहे शाहबाज शरीफ को ट्रंप जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे आदेश पर दस्तखत कर सकते हैं जिससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोगों पर अगले हफ्ते से ही अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लग जाएगी। बता दें कि ट्रंप प्रशासन दुनिया के कई देशों पर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी में हैं। अमेरिकी सरकार ने इसके पीछे देश की सुरक्षा का हवाला दिया है। सूत्रों ने बताया है कि जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया गया जिसमें पाक और अफगानिस्तान के अलावा दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों पर अमेरिका आने प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी थी। यही नहीं 2018 में उनकी इस नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में इन प्रतिबंधों को हटा दिया था और इसे राष्ट्रीय विवेक पर एक धब्बा बताया था। ट्रंप की लिस्ट में कौन से देश? ट्रंप ने 12 मार्च तक उन देशों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था जिनसे यात्रा आंशिक रूप से या पूरी तरह से निलंबित की जानी चाहिए। इससे पहले ट्रंप अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरतने के लिए सुर्खियां बना चुके हैं। वहीं अक्टूबर 2023 में अपने चुनावी अभियान के दौरान भी उन्होंने गाजा पट्टी, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन जैसे देश के लोगों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। ट्रंप अगर इस तरह का कोई भी प्रतिबंध लगाते हैं तो यह उन हजारों अफगानों को प्रभावित कर सकता है जिन्हें शरणार्थियों के रूप में या विशेष प्रवासी वीजा पर अमेरिका में पुनर्वास के लिए मंजूरी दी गई थी।

महाकुंभ में गड़बड़ी की फिराक में था, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को किया गिरफ्तार

लखनऊ यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गुरुवार सुबह करीब 3.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकी के पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसकी पहचान पंजाब के अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव के रहने वाले संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आतंकी महाकुंभ में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में था। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस करके ये जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गिरफ्तार आतंकी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आतंकी लाजर लगातार आईएसआई के संपर्क में था। पाकिस्तान में बैठे कुछ हैंडलर उसे लगातार ड्रोन और गोला बारूद और असलहे भेज रहे थे। डीजीपी ने बताया कि आतंकी लजर प्रयागराज में हुए महाकुंभ में कोई बड़ी आतंकी घटना करना चाहता था। इसके अलावा आतंकी पाकिस्तान से कई विस्फोटक हथियार भी अपने साथ लेकर आया था। महाकुंभ में आतंकी साजिश रचने के बाद लाजर पुर्तगाल भागने की फिराक में था। डीजीपी ने बताया कि महाकुंभ में आतंकी घटना करने के लिए उसने कौशांबी, लखनऊ और कानपुर में रहकर प्लान भी तैयार किया था। पुलिस को जब आतंकी घटना की जानकारी मिली तो सर्च अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी लाजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया गया। बतादें कि पिछले साल 23 दिसंबर को यूपी के पीलीभीत में तीन आतंकीवादी को मार गिराया गया था। उनके पास से भी असलहे बरामद हुए थे। पकड़े गए आतंकी के पास से क्या-क्या मिला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि पंजाब के अमृतसर के कुर्लियान गांव का निवासी मसीह कथित तौर पर बीकेआई के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी से जुड़ा हुआ है और वह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में भी था। ऑपरेशन के दौरान यूपी एसटीएफ ने तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड सहित विस्फोटक और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसके अलावा दो सक्रिय डेटोनेटर। एक विदेशी निर्मित नोरिन्को एम-54 टोकरेव पिस्तौल (7.62 मिमी)। विदेश में बने तेरह कारतूस (7.62×25 मिमी)। सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर। गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड। बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 को , राजस्व मंडल में बैंच गठित

जयपुर, राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आपसी समझाईश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर से बैंच का गठन किया गया है। अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि  लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी)  व सदस्य श्री मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है। राजस्व मण्डल अजमेर में 08 मार्च , शनिवार को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा जिसमें पक्षकारों के मध्य आम सहमति व समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। लोक अदालत हेतु अब तक 119 प्रकरण चिन्हित कर लिये गये हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल में  सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिन्धी को मार्गदर्शक नियुक्त कर 18 फरवरी से 21 फरवरी तक पक्षकारों के साथ समझाईश / काउन्सलिंग का कार्य किया गया। राजस्व मंडल स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने की दिशा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Oppo F27 Pro+ पर मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली Oppo के स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। अगर आप भी कोई नया फोन तलाश रहे हैं तो Oppo F27 Pro+ की भी तलाश कर सकते हैं। इस फोन में आपको काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही आज हम आपको इसके बारे में जानकारी भी देने वाले हैं। साथ ही फोन के डिजाइन के बारे में भी बताएंगे। Oppo F27 Pro+ की स्पेसिफिकेशन भी काफी खास होने वाली है। ऐसे में आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कार्ड डिस्काउंट- OPPO F27 Pro+ (8GB+128GB) को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन की MRP 32,999 रुपए है और आप इसे 21% डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन पर कई कार्ड डिस्काउंट्स भी चल रहे हैं। सभी ऑफर्स मिलने के बाद आपको ये फोन 11,149 रुपए का मिल सकता है। PhonePe UPI Transaction की मदद से पेमेंट करने पर 1% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। IDFC First Women Plantinum कार्ड पर 5% की छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा डिस्काउंट- एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको ज्यादा डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप पुराना फोन फ्लिपकार्ट को वापस करते हैं तो 14,850 रुपए की छूट मिल सकती है। इतना भारी डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। फोन की कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी दी जा रही है। Accessories की अलग से 6 महीने की वारंटी मिल रही है। स्पेसिफिकेशन- Oppo F27 Pro+ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा रहा है। इस डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का मिल रहा है। साथ ही फ्रंट कैमरा 8MP का मिल रहा है। 5000 mAh Battery की वजह से बैकअप भी अच्छा दिया जा रहा है। इसमें Dimensity 7050 Processor मिल रहा है जिसकी वजह से आपके फोन की स्पीड भी काफी अच्छी दी जा रही है। डिजाइन को लेकर भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये लाइट वेट स्मार्टफोन है। साथ ही ये डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से आपके लिए इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। यही वजह है कि मिड रेंज फोन के साथ इसे काफी पसंद भी किया जाता है।

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश, छात्रों को शारीरिक सजा देना दंडनीय अपराध होगा

भोपाल शिक्षक महोदय जी सावधान हो जाइए। अगर आपने बच्चों के सामने कड़क बनने की कोशिश की तो आपकी खटिया खड़ी हो सकती है। बच्चों से मारपीट के मामले में मध्यप्रदेश सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट या किसी भी तरह की शारीरिक सजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर किसी शिक्षक या अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों ने ऐसी हरकत की तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए ऐसी हालत में कार्रवाई के लिए कहा है। साथ ही ऐसे मामलों की रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है। आयोग की चिट्ठी के बाद एक्शन बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चिट्ठी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने यह दिशा निर्देश जारी किये हैं। आयोग ने इसको लेकर 4 फरवरी 2025 को स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था। लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक रवीन्द्र कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में अलग-अलग बातें लिखी गई हैं। इस मामले में सख्त एक्शन के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसा करना दंडनीय अपराध होगा पत्र में लिखा है कि मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 की धारा 17 (1) में शारीरिक मानसिक प्रताड़ना और भेदभाव पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही धारा 17 (2) के तहत ऐसा करना दंडनीय अपराध है। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत शारीरिक दंड भी प्रतिबंधित है। इस कारण सभी जिलों में संचालित सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों को शारीरिक दंड देने की घटनाओं की त्वरित पहचान करने और इस तरह की स्थितियों पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश इस पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी स्कूल या शिक्षक द्वारा शारीरिक दंड देने के मामले में तत्काल एक्शन लेकर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की हुई शादी, हिंदू रीति-रिवाजों और कन्नड़ परंपरा के अनुसार किया विवाह

बेंगलुरु भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शादी कर ली है। उनका विवाह शास्त्रीय संगीत की कलाकार शिवश्री स्कंदप्रसाद से हुआ है। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों और कन्नड़ परंपरा के अनुसार विवाह किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, अमित मालवीय, प्रताप सिम्हा, बीवाई विजयेंद्र समेत कई नेता पहुंचे थे। कई नेताओं ने शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में शिवश्री स्कंदप्रसाद पीले रंग की कांचीपुरम सिल्क साड़ी और गोल्ड जूलरी में नजर आती हैं। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने सफेद और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। सफेद धोती और गोल्डन कलर की स्थानीय पगड़ी में वह बेहद सुंदर लग रहे हैं। कुछ अन्य तस्वीरों में तेजस्वी सूर्या की दुल्हन बनीं शिवश्री स्कंदप्रसाद लाल रंग की साड़ी में भी दिखती हैं। तेजस्वी सूर्या दो बार के लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। स्कंदप्रसाद भारतनाट्यम की डांसर हैं। उन्होंने बायोइंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री ली है, लेकिन अपना पेश डांसिंग को बनाया। यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास से शिवश्री स्कंदप्रसाद ने भारतनाट्यम की भी डिग्री ली है। इंस्टाग्राम पर शिवश्री के 1.13 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्हें मणिरत्नम की चर्चित फिल्म पोन्निन सेल्वम के एक गाने के लिए जाना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी भी उनकी सराहना कर चुके हैं। बीते साल अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शिवश्री स्कंदप्रसाद की तारीफ की थी। उन्होंने शिवश्री स्कंदप्रसाद की ओर से तैयार गीत की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, ‘शिवश्री स्कंदप्रसाद ने कन्नड़ भाषा में भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए गीत की रचना की है। यह प्रयास भारत की संस्कृति को संरक्षित रखने में अहम है।’ बता दें कि तेजस्वी सूर्या के विवाह समारोह की जानकारी बहुत कम लोगों को ही थी। जब वी. सोमन्ना समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं तो यह जानकारी मिली। मीडिया में पहले से इसकी कोई सूचना नहीं थी।

पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से किया गया सम्मानित

जयपुर पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन’ ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। उन्हें यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया। उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अपर निदेशक आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कर्ष्ठ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान ने को यह सम्मान प्रदान किया

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता के रिसेप्शन में पहुंचे नरेंद्र मोदी,नए जीवन की शुभकामनाएं दी

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा और दामाद पवित्र खंडेलवाल के लिए भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर पहुंच कर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी और डॉ. कुमार विश्वास को हल्का-फुल्का क्षण बिताते देखा जा सकता है। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।   पीएम मोदी रहे मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने अग्रता शर्मा-पवित्र खंडेलवाल के रिसेप्शन समारोह में भाग लिया। समारोह की रौनक बढ़ाई। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन में बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। अग्रता ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्किटिंग में मास्टर ड्रिगी ली। अभी वह डिजिटल खिलाड़ी नाम की कंपनी चला रही हैं। उनके रिसेप्शन में पीएम मोदी के पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पीएम मोदी को लेकर गहराई चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल डॉ. कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। पिछले वर्षों में कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच के संबंध चर्चा का विषय रहे हैं। कुमार विश्वास लगातार आदमी पार्टी संयोजक के खिलाफ बोलते रहे हैं। पिछले दिनों हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली। आम आदमी पार्टी करीब एक दशक बाद दिल्ली की सत्ता से बेदखल हो गई। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का गठन हुआ। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ. कुमार विश्वास की पुत्री के रिसेप्शन समारोह में पहुंचे। दोनों की जुगलबंदी शानदार दिखी। इसको लेकर अब चर्चा का बाजार गरमा रहा है। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी की नजदीकी को लेकर भी कई प्रकार की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, कई लोग अलग-अलग सवाल करने लगे हैं। कहा जा रहा है कि राजनीतिक विचारधारा का कभी भी निजी संबंधों पर राजनेता असर नहीं पड़ने देते हैं। हालांकि, यूजर्स का सवाल है कि क्या बेटी की शादी के रिसेप्शन समारोह में भी कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया? या फिर अरविंद केजरीवाल उनकी बेटी के रिसेप्शन का आमंत्रण मिलने के बाद भी नहीं आए। इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में आने की फोटो या वीडियो सामने नहीं आई है। दोनों एक समय में करीबी माने जाते रहे हैं। उदयपुर में हुई थी शादी मशहूर कवि, कथावाचक और पूर्व राजनेता डॉ. कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस होटल में संपन्न हुई थी। पिछले दिनों तीन दिनों तक चले विवाह समारोह के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अग्रता और पवित्र खंडेलवाल की शादी के समारोह को कवि ने गोपनीय रखा था। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के लोगों और कुछ निकटवर्ती लोगों को आमंत्रित किया गया। हालांकि, रिसेप्शन समारोह काफी भव्य रहा। बाबा बागेश्वर भी आए नजर अग्रता-पवित्र के रिसेप्शन समारोह में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नजर आए। बाबा बागेश्वर भी एक बड़े कथावाचक हैं। वहीं, पिछले दिनों डॉ. कुमार विश्वास ने कविता के साथ सबके अपने राम कार्यक्रम के साथ कथावाचन शुरू किया है। उनके अलावा ग्रैंड रिसेप्शन में कई राजनेता, फिल्म स्टार्स और नामी हस्तियां दिखाई दीं। रिसेप्शन में तो कुछ कटेंट किएटर्स और यूट्यूबर्स भी दिखे। कार्यक्रम में चर्चित सिंगर बी प्राक, कवि एवं टीवी कलाकार शैलेंद्र लोढ़ा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उमेश गौतम भी दिखाई दिए। इनके अलावा समाजवादी पार्टी सांसद प्रो. रामगोपाल यादव भी कार्यक्रम में दिखे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी कार्यक्रम में देखा गया।

लड़की को अगवा कर आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ किया गैंगरेप, तेजाब से ॐ के टैटू को मिटाया

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद में बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। यहां भगतपुर थाना क्षेत्र में दो माह पहले बाजार गई नाबालिग लड़की को कर सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने एक घर में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। उसे खाने में बीफ दिया और हाथ पर बना ॐ का टैटू तेजाब डाल कर मिटा दिया। मामले में पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलमान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना भगतपुर के एक गांव निवासी महिला के अनुसार, दो जनवरी को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए बाजार वाले रास्ते से टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि बाजार के पास उन्हीं के गांव के चार युवक कार लिए रास्ते मे खड़े थे। चारों आरोपी खींच करके उसकी भतीजी को अपनी कार मे डाल कर अगवा कर लिए। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गये व नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की को काफी प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं भूख लगने पर उसे जबरन बीफ भी खिलाया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसकी भतीजी के हाथ पर बना ॐ का चिन्ह भी तेजाब डाल कर मिटा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजी के गायब होने के बाद से ही वे उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो माह बाद 2 मार्च को किशोरी बदहवास हालात में अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपीयों के विरुद्ध भगतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ भगतपुर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि इस मामले में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ड्रैगन ने फिर कर दिया भारी इजाफा, चीन के सामने इतना कम है भारत का रक्षा बजट, भारत के सामने क्या मुश्किल

चीन चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ा दिया है, जो भारत से काफी ज्यादा है। खास बात है कि ड्रैगन की तरफ से आंकड़ों में ये बदलाव ऐसे समय पर किए गए हैं जब LAC यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों की मौजूदगी बनी हुई है। वहीं, जानकार भारत को भी रक्षा बजट में इजाफा करने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, इसे लेकर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारत से कितना ज्यादा है चीन का रक्षा बजट खबर है कि बुधवार को चीन ने सालाना रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत का इजाफा किया है, जिसके बाद आंकड़ा 245 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। खास बात है कि भारत की तुलना में यह बजट तीन गुना से भी ज्यादा है। भारत ने सालाना बजट 79 बिलियन डॉलर पर रखा है। इस मामले में चीन सिर्फ अमेरिका से पीछे है, जो इस साल सेना पर 900 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से बातचीत में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भारत को अपना रक्षा बजट अपनी जीडीपी का कम से कम 2.5 फीसदी बढ़ाना चाहिए, जो फिलहाल यह 1.9 फीसदी पर है। ताकि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भरोसेमंद तैयारी हो सके। हमारी सैन्य क्षमताओं में कई खामियां हैं, जिन्हें तत्काल दूर करने की जरूरत है।’ भारत के सामने क्या मुश्किल रिपोर्ट के मुताबिक, सैलरी, पेंशन और संचालन पर खर्च के बाद भारत के पास सेना का आधुनिकीकरण करने के लिए बजट का सिर्फ 25 प्रतिशत ही हर साल बचता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके पास सिर्फ 30 फाइटर जेट स्क्वॉड्रन है, जिसमें प्रत्येक में 16 से 18 विमान हैं। जबकि, मंजूर क्षमता कम से कम 42.5 की है। साथ ही भारत तेजस विमान तैयार करने में भी परेशानियों का सामना कर रहा है। जितना दिखाता है चीन उससे ज्यादा खर्च कर देता है अखबार ने जानकारों के हवाले से लिखा है कि चीन जितने बजट का ऐलान करता है, उससे करीब 40-50 फीसदी ज्यादा खर्च कर देता है। इसकी वजह है कि चीन अलग-अलग मदों के तहत फंड जारी करता है। खबर है कि चीन की सेना के लगातार आधुनिकीकरण की वजह अमेरिका को रणनीतिक रूप से चुनौती देना, ताइवान में किसी तीसरे देश के दखल को रोकना और साउथ और ईस्ट चाइना सी में ताकत का प्रदर्शन करते रहना है। अखबार के अनुसार, चीन ने भारत का रुख करने वाले कई हवाई अड्डों पर पांचवी पीढ़ी के अपने सबसे एडवांस जे-20 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वह पाकिस्तान के कम से कम 40 जे-35ए विमान देने वाला है।

रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे घोटाले पर सियासत: डिप्टी सीएम साव ने का पलटवार बोले- यह मामला कब और किसकी नाक के नीचे हुआ यह सब

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे घोटाले को लेकर राजनीती गरमाई हुई है. पक्ष और विपक्ष इस घोटाले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इस बीच घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह विचार करना चाहिए कि यह मामला कब का है और किसकी नाक के नीचे यह सब हुआ. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद सोच-समझ लें कि उन्हें कहना क्या है. इसके साथ ही अरुण साव ने पीएम मोदी के दौरे समेत अन्य मुडूं पर भी बयान दिया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में भूमि पूजन, लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं की घोषणा की संभावना है. इसे लेकर प्रारंभिक चर्चा और बातचीत हो चुकी है, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम निर्धारित होगा, इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी. नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों पर हो रही कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर जैसे-जैसे विकसित हो रहा है, अवैध कब्जों को हटाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है. जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके लिए निर्धारित स्थान रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं हो इसके लिए नगर निगम अपनी कार्रवाई करता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online