LATEST NEWS

मंत्री प्रवेश वर्मा ने किए महाकाल के दर्शन, पूजा-पाठ के साथ-साथ संकल्प भी लिया

उज्जैन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा गुरुवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ भगवान महाकाल की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की.  दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा गुरुवार को रविवार के साथ उज्जैन पहुंचे. धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे प्रवेश वर्मा ने सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. पंडित राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई. उल्लेखनीय है कि प्रवेश शर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और वे इस बार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन एन वक्त पर वे दौड़ में पीछे रह गए. पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली के मंत्री प्रवेश शर्मा ने भगवान महाकाल की आराधना करने के साथ-साथ संकल्प भी लिया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के उप प्रशासक एस एल सोनी की ओर से बताया गया कि दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति की ओर से सम्मान भी किया गया. मंदिर समिति की परंपरा है कि जो भी वीआईपी मंदिर पहुंचते हैं उनका समिति की ओर से अभिनंदन किया जाता है. पहले भी भगवान महाकाल के दरबार में आ चुके हैं वर्मा दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पहले भी भगवान महाकाल के दरबार में आ चुके हैं. वे धार्मिक यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों से भी बचते रहे. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन की अभिलाषा थी जो कि आज पूरी हो गई है.

2026 तमिलनाडुचुनाव से पहले बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच तल्खी कम होती नजर आ रही

चेन्नई 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच तल्खी कम होती नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने गठबंधन के संकेत दिए हैं। एआईडीएमके के प्रमुख ई के पलानीस्वामी से जब बीजेपी से गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 6 महीने इंतजार करिए। उन्होंने मेलमिलाप की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने भी ऐसे ही एक सवाल के जवाब में डिप्लोमैटिक बयान देते हुए कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी दुश्मन नहीं होता है। हमारा लक्ष्य एक ही है, डीएमके को हराना। दिसंबर में भी उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि गठबंधन पर फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है। देखते हैं कि 2025 में यह कैसे आगे बढ़ता है। अकेले लड़कर अन्नामलाई ने बढ़ाया बीजेपी का वोट प्रतिशत बीजेपी और एआईएडीएमके कई चुनाव साथ लड़ चुकी है, हालांकि 1998 के बाद कई बार दोनों के रिश्ते जुड़े और टूटे भी। सितंबर 2023 में बीजेपी नेता अन्नामलाई ने द्रविड़ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई को लेकर बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि अन्नादुरई ने 1956 में मदुरै में एक कार्यक्रम में हिंदू धर्म का अपमान किया था, इस कारण उन्हें छिपना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी। उनके इस बयान के बाद दोनों पार्टियों के रिश्ते तल्ख हो गए। एआईडीएमके अन्नामलाई के इस्तीफे और माफीनामे पर अड़ गई, फिर गठबंधन टूट गया। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले नजदीक आने की चर्चा चली मगर बीजेपी नेता अन्नामलाई ने एआईडीएमके से गठबंधन का विरोध किया था। लोकसभा चुनाव में अन्नामलाई ने की मेहनत रंग लाई और तमिलनाडु में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ गया। बीजेपी से अलग होने पर एआईएडीएमके का नुकसान 2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके को 37.70 फीसदी और एआईएडीएमके को 33.29 फीसदी वोट मिले थे। एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को 2.62 प्रतिशत वोट मिले थे और 4 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी क्षेत्रीय पार्टी पीएमके, डीएमडीके और आईजेके साथ चुनाव लड़ी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को तमिलनाडु में एक भी नहीं मिली, मगर वोट प्रतिशत 11.24 हो गया। एनडीए गठबंधन को 18.28 प्रतिशत वोट मिला जबकि गठबंधन तोड़ने के बाद एआईएडीएमके का वोट प्रतिशत खिसककर 20.46 प्रतिशत पर पहुंच गया। विधानसभा चुनाव के मुकाबले एआईडीएमके के वोट में करीब 12.5 फीसदी की गिरावट हुई। बीजेपी ने पैर पसारे तो डीएमके का वोट भी घटा दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव में 22 सीट जीतने के बाद भी डीएमके के वोट 6.59 फीसदी की गिरावट हुई। 2021 के विधानसभा के मुकाबले पार्टी को करीब 11 फीसदी का नुकसान हुआ। उसे 26.93 फीसदी वोट मिले जबकि सात पार्टियों वाले इंडिया गठबंधन को 46.97 प्रतिशत वोट मिले। डीएमके को गठबंधन में चुनाव लड़ने का तगड़ा फायदा मिला। तीन बड़ी पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावना बढ़ी अब विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बन रही है। फिल्म स्टार थलापति विजय अपनी नई पार्टी तमिलग वेट्री कषगम (टीवीके) के साथ मैदान में कूद चुके हैं और सियासी जमीन की तलाश में जुटे हैं। बीजेपी ने अपनी ताकत बढ़ाई है और पैर मजबूत करने की तैयारी कर रही है। जयललिता के निधन के बाद अंतर्कलह से जूझ रही एआईएडीएमके दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए तत्पर है। अगर तीनों पार्टियां गठबंधन करती हैं तो राज्य में उलटफेर की संभावना बढ़ जाएगी।

किसानों को अब तक नहीं मिला 2023-24 का गन्ना का पेमेंट, भाजपा विधायक के सवाल पर स्पीकर ने समय पर पेमेंट के साथ दिए जांच के निर्देश

रायपुर  विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन पंडरिया विधानसभा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने की माली हालत पर विधायक भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण में सवाल उठाया. विधायक ने बताया कि किसानों को 2023-24 का गन्ने का पेमेंट नहीं मिला है. न समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा , और न ही बोनस का. इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने समयबद्ध पेमेंट के साथ सारे बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए. भाजपा विधायक भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण में सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में शक्कर कारखाने की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़े हैं. 8 हजार किसान गन्ना बेचते हैं. हर किसान के परिवार मे 5-6 लोग हैं. किसानों को अब तक 2023-24 का गन्ना का पेमेंट नहीं मिला है. न समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा और न ही बोनस का. विधायक ने बताया कि शुगर फैक्टरी पर 81 करोड़ का लोन था, जिसके एवज में ब्याज समेत 121 करोड़ पटाया जा चुका है. उन्होंने मांग की कि ब्याज की दर को घटाया जाए, साथ ही गन्ना पेराई की दर 350 रुपए दी जा रही है, जबकि प्राइवेट कंपनी 450 रुपए दिया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि शक्कर कारखाना को सहकारिता विभाग से कम दर पर अतिरिक्त ऋण दिया जाए, ताकि उसका आर्थिक संकट दूर हो सके. सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है. आर्थिक संकट दूर करने विशेषज्ञों का सलाह लेकर कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने कहा कि कुप्रबंधन का भार किसानों पर पड़ रहा है. बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, नेता वहां जाकर अपने लोगों को काम देने का दबाव डालते हैं. एक हाईपावर कमेटी भेजकर उसकी समीक्षा कर शक्कर कारखाने के बेहतरी के लिए काम करें. मंत्री ने कहा कि जल्द ही किसानों की भुगतान की व्यवस्था करेंगे, साथ ही कमेटी बनाकर व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे. विधायक अजय चंद्राकर ने समय अवधि निर्धारण करने की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, हाई पावर कमेटी भेजकर तत्काल व्यवस्था कीजिए. मंत्री ने कहा, जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि अध्यक्ष महोदय आपके क्षेत्र में आपके सपनों को साकार करने बना है. एशिया के सबसे बेस्ट कारखाने में से एक है. सहकारिता एक बेहतर दुनिया की निर्माण कर सकती है. इस कारखाने को कुप्रबंधन से बचाते हुए इसे नहीं बेचने का आश्वासन दीजिए. मंत्री ने कहा कि 2006 में यह कारखाना बना था. कुछ कुप्रबंधन की वजह से यह स्थिति बनी है. इसे बेहतर करने का काम करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समयबद्ध पेमेंट कराने का निर्देश देते हुए कहा कि साथ ही सारे बिंदु पर जांच हो जाए.

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण से बचने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मुंबई 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में तहव्वुर राणा की ओर से दायर की गई याचिका की एक्सक्लूसिव कॉपी है. याचिका में तहव्वुर राणा ने कहा है कि अगर मुझे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो मुझे प्रताड़ित किया जाएगा. मैं भारत में ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि पाकिस्तान मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में बहुत अधिक प्रताड़ित किया जाएगा. ह्यूमन राइट्स वॉच 2023 की वर्ल्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की बीजेपी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिमों के साथ भेदभाव करती है. याचिका में कहा गया है कि भारत की सरकार लगातार तानाशाही होती जा रही है और इसके पर्याप्त कारण हैं कि भारत सरकार को सौंपे जाने पर उसे प्रताड़ित किया जाएगा. तहव्वुर राणा ने कहा कि वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रहा है. वह पार्किंसंस की समस्या से भी जूझ रहा है. ऐसी जगह नहीं भेजा जाए, जहां राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर उन्हें निशाना बनाया जाएगा. कौन है तहव्वुर राणा? तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. उसने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम काम किया. लेकिन तहव्वुर राणा को अपना काम पसंद नहीं आया और उसने ये नौकरी छोड़ दी. भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है. लेकिन हाल में वह शिकागो का निवासी था, जहां उसका बिजनेस है. अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, उसने कनाड़ा, पाकिस्तान, जर्मनी और इंग्लैंड की यात्राएं की है और वहां रहा है, वह लगभग 7 भाषाएं बोल सकता है. अदालत के दस्तावेज बताते हैं कि 2006 से लेकर नवंबर 2008 तक तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में डेविड हेडली और दूसरे लोगों के साथ मिलकर साजिश रची. इस दौरान तहव्वुर राणा ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत उल जिहाद ए इस्लामी की मदद की और मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग की और इसे अमली जामा पहनाने में मदद की. आतंकी हेडली इस मामले में सरकारी गवाह बन गया है. 26 नवंबर 2008 को क्या हुआ था? 26 नवंबर 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों के इस हमले को नाकाम करने के लिए 200 एनएसजी कमांडो और सेना के पचास कमांडो को मुंबई भेजा गया था. इसके अलावा सेना की पांच टुकड़ियों को भी वहां तैनात किया गया था. हमले के दौरान नौसेना को भी अलर्ट पर रखा गया था. मुंबई के आतंकी हमले को नाकाम करने के अभियान में मुंबई पुलिस, एटीएस और एनएसजी के 11 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे. इनमें एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे, एसीपी अशोक कामटे, एसीपी सदानंद दाते, एनएसजी के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसआई विजय सालस्कर, इंसपेक्टर सुशांत शिंदे, एसआई प्रकाश मोरे, एसआई दुदगुड़े, एएसआई नानासाहब भोंसले, एएसआई तुकाराम ओंबले, कांस्टेबल विजय खांडेकर, जयवंत पाटिल, योगेश पाटिल, अंबादोस पवार और एम.सी. चौधरी शामिल थे.  

मध्य प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस ,उज्जैन समेत कई जिलों में ASP, DSP बदले

भोपाल राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं, जिनमें 8 आईपीएस अधिकारियों समेत 60 राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा, 68 अन्य अधिकारियों, जिनमें ASP (अपर पुलिस अधीक्षक) और DSP (उप पुलिस अधीक्षक) शामिल हैं, के भी तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया है, जो राज्य पुलिस प्रशासन के लिए एक नया दिशा निर्देश साबित होगा। ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं CM  मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है।  आईपीएस अधिकारी मयूर खंडेलवाल को उज्जैन का ASP  बनाया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी आयुष गुप्ता को छिंदवाड़ा जिले का एएसपी बनाया गया है।  इसके अलावा रीवा और भोपाल में भी पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुए हैं। गृह विभाग की तरफ से यह सभी ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं इन्हें मिली नई जिम्मेदारी उन्होंने बताया कि रीवा में पोस्टेड एडिशनल एसपी दिनेश कुमार कौशल को विशेष शाखा भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल में विशेष शाखा में सदस्य अमित सक्सेना को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में पोस्टिंग दी गई है. इसी तरह विशेष शाखा रीवा में पदस्थ एडिशन एसपी संतोष सिंह भदोरिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पोस्टिंग दी गई है.   किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, इंदौर में पोस्टेड नरेंद्र रावत को एडिशनल एसपी खरगोन, ग्वालियर सीएसपी आयुष गुप्ता को एडिशनल छिंदवाड़ा, अभिषेक रंजन को एडिशनल एसपी सिंगरौली, सतना में पोस्टेड विदिता डागर को एडिशनल एसपी छतरपुर, आदर्श कांत शुक्ला को एडिशनल एसपी बेहर, सीहोर एडिशनल एसपी गितेश गर्ग को एडिशनल एसपी धार, रीवा से ओमप्रकाश को बालाघाट, चंबल जोन में पोस्टेड राजेश कुमार शर्मा को इंदौर, पीटीएस पंचमढी से निमिषा पांडे को भोपाल, मुकेश कुमार को एडिशनल एसपी मेहर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस पोस्टिंग दी गई है. इन शहरों में भी हुआ फेरबदल जबलपुर सीसी विवेक कुमार गौतम को उप पुलिस अधीक्षक डिंडोरी, छिंदवाड़ा एसडीओपी सौरभ तिवारी को एसडीओपी मंडला, एसडीओपी कुरवई विदिशा से मनीष राज को मंडला, ग्वालियर से विवेक कुमार शर्मा को एसडीओपी कटंगी बालाघाट, सिंगरौली एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा को एडिशनल एसपी मंडला के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह एडिशनल एसपी खरगोन मनोहर सिंह बारिया को जावरा बटालियन में पदस्थ किया गया है. उज्जैन में एडिशनल एसपी डॉक्टर चंचल नागर को एडिशनल एसपी मेहर बनाया गया है. रतलाम से विशाल सिंह को इंदौर बटालियन भेजा गया है. एडिशनल एसपी रीवा अनिल कुमार सोनकर को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है. इंदौर अजाक रेंज पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल को एडिशनल एसपी खरगोन बनाकर भेजा गया है. इंदौर से प्रवीण भूरिया को एडिशनल एसपी शिवपुरी, उमरिया पीटीएस से प्रतिमा पटेल को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर बनाकर भेजा गया है. भोपाल के साथ-साथ उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, धार, उमरिया, सागर, बालाघाट, ग्वालियर, रतलाम, जबलपुर, कटनी समेत कई अहम जिलों में थाना प्रभारियों के भी थोकबंद ट्रांसफर किए हैं। गृह विभाग की तरफ से आज सुबह ही सभी के ट्रांसफर के आदेश दिए हैं।  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी कई बड़ी सर्जरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि नए डीजीपी के जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईपीएस अधिकारियों के अलावा, राज्य सेवा के अधिकारियों को भी नई कार्यक्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों का नाम और उनके नए कार्यक्षेत्र इस प्रकार हैं: आईपीएस मयूर खंडेलवाल को ASP उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयूर खंडेलवाल का नाम हमेशा से अपनी कड़ी मेहनत और पेशेवर क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्हें अब उज्जैन जिले की कानून व्यवस्था संभालने का अवसर मिला है, जहां उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना होगा। आईपीएस आयुष गुप्ता को ASP छिंदवाड़ा नियुक्त किया गया है। आयुष गुप्ता की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही है, और अब उन्हें छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर चंबल में सिंचाई के लिए जल संकट, राजस्थान 1800 क्यूसेक पानी ही छोड़ रहा : मंत्री तुलसी सिलावट

ग्वालियर  मध्य प्रदेश को सिंचाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी देने के लिए रोजाना 3500 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड (क्यूसेक) के फ्लो रेट से पानी की जरूरत है। लेकिन राजस्थान की ओर से 1800 क्यूसेक पानी ही मप्र के हिस्से की नहरों में छोड़ा जा रहा है। इस कारण ग्वालियर चंबल में सिंचाई के लिए जल संकट के हालात बन गए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने राजस्थान के मंत्री को फोन कर अपनी आपत्ति दर्ज की है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने  इस संबंध में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से टेलीफोन पर बात कर कम पानी दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही मप्र के चंबल संभाग में बन रही जलसंकट की स्थिति से अवगत कराया। सिलावट ने रावत को बताया कि सिंचाई के लिए चंबल की नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। किसानों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए सिलावट ने मांग की कि पार्वती एक्वाडक्ट पर मप्र की जरूरत और मांग के हिसाब से 3500 क्यूसेक पानी रोजाना छोड़ना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी अपने स्तर पर  पिछले दो दिन से कर रहे थे बात पिछले दो दिन से मप्र के जल संसाधन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन जब समस्या का कोई हल नहीं निकला तो अधिकारियों ने राजनीतिक स्तर पर समाधान निकालने के लिए मंत्री तुलसी सिलावट को इसकी जानकारी दी। सिलावट के फोन करने के बाद राजस्थान ने बुधवार को पानी का फ्लो बढ़ाना शुरू किया। आपत्ति के बाद 1800 क्यूसेक से बढ़ाकर पानी 2200 क्यूसेक किया गया है।   

अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा, व्हाट्सएप बिक रहे कट्टा और पिस्टल

रायपुर राजधानी रायपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कट्टा और पिस्टल की खुलेआम डीलिंग हो रही है। इस ग्रुप में न केवल मनपसंद हथियार उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, बल्कि ऑल इंडिया डिलीवरी की गारंटी भी दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध धंधे में अरुण कुमार और राहुल कुमार नाम के दो व्यक्ति मुख्य आरोपी हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप में हथियारों की तस्वीरें शेयर कर खरीदारों को लुभा रहे हैं। ग्रुप में जारी एक मैसेज में लिखा गया—”जिस किसी भाई को सामान चाहिए, वह 8950****** नंबर पर संपर्क करे। ऑल इंडिया डिलीवरी उपलब्ध है।” रायपुर एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने क्राइम ब्रांच को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ग्रुप के सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। राजधानी में बढ़ी गोलीकांड की वारदातें गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में हाल के वर्षों में गोलीकांड की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते साल 3 जुलाई 2024 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। 20 दिसंबर 2023 को लाभांडी क्षेत्र में पुरानी शराब भट्टी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी। 13 मई 2022 को महावीर इलाके में एक लड़की पर दो युवकों ने गोली चलाई थी। 16 अप्रैल 2024 को संजय नगर के एक युवक पर फायरिंग की शिकायत दर्ज हुई थी। इस बीच, इस तरह से अवैध हथियारों का सोशल मीडिया में प्रचार कर बेचा जाना बेहद खतरनाक है।

बिना टैक्स भरे नहीं होगा हनी सिंह का का कॉन्सर्ट, MIC मेंबर ने महापौर को पत्र लिख दी ये चेतावनी

 इंदौर यो-यो हनी सिंह(Yo Yo Honey Singh) का कॉन्सर्ट दो दिन बाद इंदौर में होगा या नहीं ? इस पर संशय के बादल छाने लगे हैं। जहां एमआइसी सदस्य ने महापौर और निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि बिना टैक्स वसूली के आयोजन हुआ तो निगम और अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे, वहीं लोकायुक्त में भी शिकायत करेंगे। दूसरी ओर, महापौर ने भी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आयोजन की अनुमति से पहले निगम की एनओसी देखने को कहा है। इधर, अब करणी सेना ने भी आयोजन का विरोध करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आयोजन पर संकट छाने लगा है। मामले में राजस्व विभाग ने आयोजकों को नोटिस जारी कर तलब किया है। जानकारी अनुसार, लगातार हो रही राजस्व की हानि पर मंगलवार को एमआइसी सदस्य और राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त को चिट्ठी लिखी है कि पूर्व में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट किया गया था, जिसमें करीब 20 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसका मनोरंजन कर जमा नहीं किया था। इसके बाद एक और आयोजन होने जा रहा है। निगम से अनुमति मांगी गई है। यह आयोजन पूर्व में हुए आयोजन स्थल पर ही हो रहा है। यदि इसकी भी वसूली नहीं होती है और निगम अफसर आयोजन होने देते हैं तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसे अफसरों की लोकायुक्त में भी शिकायत की जाएगी कि उन्होंने निजी लाभ लेकर निगम को राजस्व की हानि पहुंचाई है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी, जिसमें चौहान के पत्र का हवाला देते हुए लिखा कि आयोजनों पर पुराना कर बाकी है। लिहाजा पुलिस विभाग से दी जाने वाली अनुमति से पहले नगर निगम से भी एनओसी ली जाए। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की ही तर्ज पर यो-यो हनी सिंह(Honey Singh Concert) का एक और बड़ा आयोजन शहर में होने जा रहा है। इसका हनी सिंह के प्रशंसकों में जमकर उत्साह है। अभी से ही शो के सारे ऑनलाइन टिकिट बुक हो चुके हैं। अनुमान है कि आयोजक इस कॉन्सर्ट से 8 से 10 करोड़ की कमाई करेगा। निगम की ओर से मनोरंजन कर की एडवांस मांग की गई, जो अब तक जमा नहीं कराई गई है। करणी सेना की चेतावनी: आयोजन हुआ तो सबक सिखाएंगे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह ने कहा, हनी सिंह के आयोजन के दौरान अभद्र इशारे और टिप्पणी की जाती है, जो अशोभनीय है। यहां शराब परोसी जाएगी, जिसकी भी अनुमति दे दी गई है। ऐसे आयोजन करके शहर को सुधरने नहीं दिया जा रहा है। इस बार यदि हनी सिंह का आयोजन हुआ तो करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसका विरोध करेंगे और इसका खमियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। आखिर क्यों प्रशासन ऐसे आयोजन की अनुमति दे देता। आयोजन की अब तक अनुमति नहीं आयोजकों ने फायर विभाग में अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस पर निगम से जवाब दिया गया है कि जब तक पुराने आयोजन और नए का एडवांस टैक्स जमा नहीं किया जाएगा, आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब तक निगम से कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। वरिष्ठ अफसरों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। – लता अग्रवाल, प्रभारी अपर आयुक्त सी-21 एस्टेट प्रबंधन को किया तलब बुधवार को नगर निगम के जोन 10 के राजस्व विभाग ने सी -21 एस्टेट को नोटिस जारी कर गुरुवार को तलब किया है। निगम के राजस्व विभाग के पत्र के अनुसार, इस स्थान पर दिलजीत दोसांझ का आयोजन हुआ था, अब एक और कार्यक्रम किया जाना है। जिस पर नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत होकर सम्पत्तिकर एवं अन्य उपकर देयक हैं। इसके लिए सम्पत्ति के दस्तावेज, विक्रय पत्र की कॉपी, डायवर्सन व खसरा कापी, के साथ आज यानी (दिनांक 6.3.2025) को नगर निगम के जोन 10 पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं और वैध टैक्स जमा कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा।

होलिका दहन के लिए गोबर के कंडे और गोकाष्ठ का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश और प्रदूषण रोकने यह पहल की जा रही

खंडवा  होलिका दहन के लिए 5 हजार से ज्यादा कंडे ओर गोकाष्ठ का निर्माण श्री गणेश गौशाला में तैयार किया जा रहा है। गोशाला समिति द्वारा 10 मार्च तक परिसर में कंडे ओर गोकाष्ठ तैयार कराया जाएगा। जिन्हें गोसेवा के न्यूनतम शुल्क पर होलिका दहन के लिए समाज व समितियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। होलिका दहन के लिए गोबर के कंडे और गोकाष्ठ का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश और प्रदूषण रोकने यह पहल की जा रही है। पेड़ों की कटाई रोकने यह अभियान दरअसल शहर में 200 से अधिक स्थानों पर छोटी-बड़ी होलिका का दहन किया जाएगा। जिसमें लकड़ी का उपयोग किया जाता है। होलिका दहन 13 मार्च और रंग का त्योहार होली 14 मार्च को खेली जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में गोकाष्ठ और कंडे की पहल श्री गणेश गौशाला द्वारा की गई है। इस बार भी होलिका दहन में लकड़ी की जगह कंडे और गोकाष्ठ के उपयोग का आह्वान किया जा रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शहर के समाज और कई संगठन आगे आए हैं, जिन्होंने गोकाष्ठ से होली जलाने व कॉलोनियों में इसे उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके श्री गणेश गोशाला में निर्मित किए जा रहे गोकाष्ठ को लेकर गोशाला के सदस्य भूपेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि होलिका दहन के लिए पिछले सवा महीने से 20 कर्मचारियों द्वारा ये काम किया जा रहा है। अबतक लगभग 5 हजार से अधिक कंडे थापे जा चुके है। वहीं गोकाष्ठ का निर्माण मशीन से भी बड़ी संख्या में किया जा रहा है। ये पूरा कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा। समिति द्वारा कंडे व गोकाष्ठ गोसेवा शुल्क के भुगतान के आधार पर दिए जाएंगे। होलिका दहन के लिए लिए समितियां और संस्थाओं के साथ समाजों के अध्यक्ष व रहवासी लगातार संपर्क कर रहे हैं, ताकि इस बार भी होलिका दहन में कंडे व गोकाष्ठ का ही उपयोग कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। गो-काष्ठ को लेकर लोगों में जागरूकता गौशाला के सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया गो-काष्ठ को लेकर लोगों में जागरूकता है। होलिका दहन के लिए व्यक्ति व संस्थाओं के लोग अपनी आवश्यकता अनुसार गो-काष्ठ गोशाला से ले जाने की मांग कर रहे है। दो माह में गोशाला में अच्छी तादाद में गो-काष्ठ का निर्माण किया जा रहा है। सभी कर्मचारी अपने अपने हिसाब से गौमाता की सेवा कर रहे हैं।

कार्तिकेय का विवाह समारोह आज जोधपुर में होगा,उम्मेद पैलेस में भव्य शादी की तैयारी, बॉलीवुड गीतों पर परिवार ने मनाया जश्न

भोपाल /जोधपुर राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय विवाह बंधन में बंधेंगे। यह भव्य समारोह जोधपुर के उम्मेद पैलेस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के निदेशक अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर पर देश-प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। परिवार के करीबी लोग और उद्योग जगत के कई दिग्गज भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। संगीत और मेहंदी समारोह में झूमे परिवार के सदस्य बुधवार को शादी से पहले मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्तिकेय और अमानत ने पारिवारिक सदस्यों के साथ जमकर डांस किया। महिलाओं और रिश्तेदारों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई और पूरे माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। शाम को उम्मेद भवन में आयोजित संगीत कार्यक्रम में भी दूल्हा-दुल्हन समेत परिजनों ने बॉलीवुड गीतों पर थिरकते हुए जश्न मनाया। मशहूर संगीतकारों और डांस ट्रूप्स ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को और खास बना दिया। विवाह समारोह में शामिल होंगी कई राजनैतिक हस्तियां गुरुवार को होने वाले विवाह समारोह में देश और प्रदेश की कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित अन्य कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्योगपतियों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और होटल के आसपास वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले बुधवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान शिवराज ने वर-वधु से कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। वहीं, संगीत समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने शिवराज को रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो शिवराज भावुक हो गए। वहीं, बुधवार रात को संगीत प्रोग्राम हुआ। इसमें कार्तिकेय और उनकी होने वाली पत्नी ने…मेरे माहिये जिन्ना सोहणा गाने पर थिरके। शिवराज सिंह भी पत्नी साधना सिंह के साथ पुरानी बॉलीवुड गानों …चांद सा रोशन चेहरा और तुमको मेरी उम्र लग जाए पर डांस किया। इसके बाद साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। संगीत में शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस किया था। एक कार्यक्रम में शिवराज का उनके समधी अनुपम बंसल ने मुंह मीठा कराया, तो मेहंदी के लिए दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाट वाली बग्घी से लॉन में पहुंचे।

विधानसभा सत्र : स्पीकर ने निधन सूचना देरी से मिलने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अफसरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आठवें दिन की शुरू होते ही दिवंगत सदस्यों की निधन सूचना में देरी पर विधायकों ने सवाल उठाया. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने देर से निधन सूचना मिलने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश होने के बाद विधानसभा को दिवंगतों की निधन सूचना देरी से मिल रही है. इस पर आसंदी की ओर से व्यवस्था आनी चाहिए. स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैने पूर्व में भी शासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया था. किसी भी पूर्व सदस्य की निधन की सूचना देर से मिलना बहुत आपत्तिजनक है. दरअसल, डॉ. देवचरण मधुखर के निधन की सूचना मिलने में देरी हुई. अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. मधुकर का निधन 12 फरवरी को हुआ था. इस बात की जानकारी सदन को 4 मार्च को प्राप्त हुई. स्पीकर ने कहा कि मैं सरकार को निर्देशित करता हूं कि बिलासपुर जिले के दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाए. कार्यवाही की जानकारी सदन को इसी सत्र में दी जाए.

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में फाइनल मुकाबला, ‘टॉस’ को लेकर बैचेन दिखे मिचेल सैंटनर

नई दिल्ली इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में रविवार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस को लेकर घबराए हुए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल के बाद इस बात को स्वीकार कर लिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस की भूमिका अहम होगी। सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने लाहौर में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। साल 2000 के बाद पहली बार इंडिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत फाइनल में होगी। न्यूजीलैंड की टीम लीग मैच में दुबई के मैदान पर भारत के खिलाफ मुकाबला हार चुकी है। उस मैच में कीवी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वहीं, सेमीफाइनल के बाद फाइनल को लेकर सैंटनर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फाइनल में टॉस जीतना चाहेंगे, क्योंकि पिछले मैच में वे भारत पर दबाव बनाने में सफल रहे थे। दुबई में हर एक टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद कर रही है, क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना काफी कठिन होता है। सेमीफाइनल के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मिचेल सैंटनर ने कहा, “यह(सेमीफाइनल जीतना) एक बहुत अच्छा अहसास है, आज हमें एक अच्छी टीम ने चुनौती दी, हम दुबई जाएंगे जहां हमने पहले ही भारत का सामना किया था। हम आराम करेंगे और फिर दुबई जाएंगे। हमने उनके सामने खेला है और दोनों एकदूसरे की कमजोरियों को जान चुके हैं, लेकिन आप इस बात को समझ सकते हैं कि कौन सी चीज काम आई और कौन सी नहीं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने टॉप के तीन विकेट चटकाने के लिए बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हां और जाहिर है कि टॉस जीतना भी अच्छा हो सकता है।” इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज के मैच की बात करें तो भारत ने कीवी टीम को 250 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 205 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वरुण चक्रवर्ती ने उस मैच में 5 विकेट निकाले थे। इसलिए, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम बड़े फाइनल में अपनी हार का बदला लेने के लिए तैयार होगी। भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी इवेंट के फाइनल में दो बार आमने-सामने हुए हैं और दोनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड को जीत मिली है। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2021 के फाइनल में मेन इन ब्लू को हराया है।

पाकिस्तान की टीम के मौजूदा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद को ‘जोकर’ कहा: पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पिछले साल के अंत में अचानक पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे फिर से चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की टीम के मौजूदा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद को ‘जोकर’ कहा है। आकिब जावेद ने कहा था कि मैनेजमेंट में बहुत अधिक बदलाव हुए हैं। यहां तक कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने सलमान अली आगा को अपना नया टी20 कप्तान घोषित किया। इस दौरान अंतरिम कोच और नेशनल सिलेक्टर आकिब जावेद ने पाकिस्तान क्रिकेट में निरंतरता की कमी पर अफसोस जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को कहा, “अगर आप पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाना चाहते हैं तो आपको पीसीबी चेयरमैन से लेकर खिलाड़ियों तक की क्रिकेट नीतियों में स्थिरता और निरंतरता की जरूरत है। पिछले साल से, देखिए कितने कप्तान, कोच, चयनकर्ता और बोर्ड चेयरमैन बदल गए हैं। यह टीम के लिए कभी भी आदर्श स्थिति नहीं होती है और इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।” आकिब के इसी बयान पर पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी भड़क गए और उन्हें जोकर करार दिया। आकिब जावेद के बयान पर गौर करते हुए गिलेस्पी ने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने उन्हें और गैरी कर्स्टन को ‘कमतर आंका’ और स्वयं कोच बनने की ‘साजिश’ रची। गिलेस्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड पर आकिब के बयान को कोट करते हुए लिखा, “यह हास्यास्पद है। आकिब सभी प्रारूपों में कोच बनने के लिए साजिश करते हुए गैरी और मुझे स्पष्ट रूप से कमतर आंक रहा था। वह एक जोकर है।” वाकई में पिछले कुछ साल में पाकिस्तान की टीम में, सपोर्ट स्टाफ में और बोर्ड में काफी बदलाव देखे गए। 2023 के वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मिकी आर्थर को हटाकर मोहम्मद हफीज को कोच बनाया गया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनको भी हटा दिया। पाकिस्तान ने 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन को नया कोच बनाया। टेस्ट क्रिकेट की जिम्मेदारी जेसन गिलेस्पी को दी। हालांकि, कर्स्टन का कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया और उन्होंने एक भी वनडे मैच में कोचिंग नहीं दी, क्योंकि खिलाड़ियों के चयन को लेकर पीसीबी के साथ उनका मतभेद था और उन्होंने पद छोड़ दिया। गिलेस्पी का भी यही हश्र हुआ, टेस्ट टीम के कोच के रूप में नियुक्ति के एक साल से भी कम समय में उन्हें पद से हटा दिया गया। जेसन गिलेस्पी ने आकिब जावेद की पोल खोलकर रख दी है। इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनिस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम शो में इस मुद्दे को लेकर बात की। वकार यूनिस ने कहा, “मैं वास्तव में बहुत आश्चर्यचकित हूं, वह बहुत ही मधुर किस्म का शख्स है। मुझे नहीं पता कि पीछे क्या हुआ है, लेकिन यह बहुत ही दुखद है। मैं क्या ही कहूं।” इसके बाद वसीम अकरम ने इस पर अपने विचार रखते हुए कहा, “मैं आकिब को भी अच्छी तरह से जानता हूं, मुझे पर्दे के पीछे की बात नहीं पता, क्योंकि जेसन गिलेस्पी ने रेड बॉल क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली थी और ऑस्ट्रेलिया में उनको अचानक सीमित ओवरों की जिम्मेदारी दी गई। फिर उसे हटा दिया गया। इससे वह बहुत निराश होगा और सही भी है कि जब गिलेस्पी आया तो आकिब कोच का दावेदार नहीं था। मुझे नहीं पता कि क्या कारण है और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि ये दुखद है, लेकिन मुझे पर्दे के पीछे की बात नहीं पता।”

कोटा में एक और छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया,लिखा- सपना पूरा नहीं कर पा रहा

 कोटा कोटा में दिन ब दिन आत्महत्या करने वालों की तदाद बढ़ती जा रही है। इस बीच कोटा से एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र ने सुसाइड कर ली। वह पिछले तीन सालों से कोटा में रह रहा था। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महावीर नगर एएसआई मोहन लाल ने इसकी जानकारी दी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। लड़के के कमरे से मिला सुसाइड नोट     पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है, इसलिए उनसे माफी मांग रहा है।     महावीर नगर सीआई रमेश कविया के अनुसार, बस्सी का रहने वाला 28 साल का सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा था।     उसने खुद को कमरे में बंद कर कर फांसी लगा ली। जब वह बुधवार को भी दिखाई नहीं दिया तो रात को उसके साथ हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।     महावीर नगर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इससे पहले 11 फरवरी को आया था ऐसा केस मिली जानकारी के अनुसार, ये इस साल कोटा में सुसाइड का 8 वां केस है। इससे पहले 11 फरवरी को कोटा में नीट स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। छात्र का नाम अंकुश मीना था, बताया गया था 18 साल की छात्र ने सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online