LATEST NEWS

अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष समेत 4 को NIA ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की दबिश जारी है। ताजा कार्रवाई में NIA की टीम ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों के खिलाफ की जा रही है। गौरतलब है कि NIA की टीम बस्तर क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। बीते 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासियों बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को NIA ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, नवंबर 2023 में भी पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों MBM के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) थे, जो माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे।

कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दाम में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, और कहा जा रहा है कि इसकी कीमतों में आगे और कमी आ सकती है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम भी घटने की उम्मीद है. आज, बुधवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 0.3% गिरकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.9% गिरकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज़ाना बदलती हैं और सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट होते हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर जान लें. आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें     दिल्ली – पेट्रोल 94.72 रुपए , डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर     मुंबई – पेट्रोल 103.44 रुपए, डीजल  89.97 रुपए प्रति लीटर     कोलकाता – पेट्रोल  104.95 रुपए, डीजल  91.76 रुपए प्रति लीटर     चेन्नई – पेट्रोल  100.76 रुपए, डीजल  92.35 रुपए प्रति लीटर     नोएडा – पेट्रोल  94.87 रुपए, डीजल  88.01 रुपए प्रति लीटर     बेंगलुरु – पेट्रोल  102.86 रुपए, डीजल 88.94 रुपए प्रति लीटर     गुरुग्राम – पेट्रोल  95.19 रुपए, डीजल  88.05 रुपए प्रति लीटर     लखनऊ – पेट्रोल 94.73 रुपए, डीजल  87.86 रुपए प्रति लीटर     हैदराबाद – पेट्रोल 107.41रुपए , डीजल  95.65 रुपए प्रति लीटर     चंडीगढ़ – पेट्रोल 94.24 रुपए, डीजल  82.40 रुपए प्रति लीटर     जयपुर – पेट्रोल  104.91 रुपए, डीजल  90.21 रुपए प्रति लीटर     पटना – पेट्रोल  105.60 रुपए, डीजल 92.43 रुपए प्रति लीटर  

मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2,573 पदों पर भर्ती ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन

भोपाल मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2,573 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,25,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य की विद्युत कंपनियों में आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति करना है, और यह परीक्षा मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां और शेड्यूल भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार कई श्रेणियों के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन सत्रों में परीक्षा होगी, जो पदों के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शेड्यूल:     20 मार्च: असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड आदि पदों के लिए।     21 मार्च: आफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि पदों के लिए।     22 मार्च: असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, आईटी पदों के लिए।     23 मार्च: ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर आदि के लिए।     24 मार्च: एएनएम, स्टाफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर असिस्टेंट आदि के लिए।     26 से 29 मार्च: लाइन अटेंडेंट के लिए परीक्षा होगी।     30 मार्च: जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिकल आदि के लिए परीक्षा। परीक्षा स्थल और प्रवेश पत्र: परीक्षाएं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र का विवरण प्रवेश पत्र में मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है। आवेदन की स्थिति: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है और लगभग सवा लाख उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती से विद्युत कंपनियों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहायक साबित होंगी।

कल से शुरू होने जा रहा होलाष्टक, इन नियमों का करें पालन

हिन्दू धर्म में होलाष्टक होली से पहले के 8 दिनों की अवधि होती है, जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है. इस साल होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. इन नियमों के पालन करने से लोगों की जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. होलाष्टक का शाब्दिक अर्थ है ‘होली से पहले के आठ दिन’. यह अवधि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा तक चलती है. शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु, भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से ग्रहों की शांति होती है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने से भी ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. होलाष्टक में न करें ये काम     होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि नहीं करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान नया व्यवसाय शुरू करना भी अशुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान क्रोध नहीं करना चाहिए और शांत रहना चाहिए. साथ ही इस समय किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए. होलाष्टक में करें ये काम     होलाष्टक के दौरान भगवान की पूजा करनी चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण करना भी शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान सकारात्मक रहना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए.     होलाष्टक के समय धार्मिक पुस्तकों का पाठ करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान तुलसी की पूजा करनी चाहिए. ग्रहों की शांति के लिए ये चीजें करें दान     सूर्य: सूर्य को मजबूत करने के लिए गुड़, गेहूं, तांबा, माणिक और लाल वस्त्र का दान करें.     चंद्रमा: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध, दही, चावल, चांदी, मोती और सफेद वस्त्र का दान करें.     मंगल: मंगल को मजबूत करने के लिए मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र, मूंगा और तांबे के बर्तन का दान करें.     बुध: बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, हरा वस्त्र, पन्ना, मूंग दाल और कांसे के बर्तन का दान करें.     गुरु: गुरु को मजबूत करने के लिए चने की दाल, हल्दी, पीला वस्त्र, पुखराज और सोने का दान करें.     शुक्र: शुक्र को मजबूत करने के लिए चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, हीरा और चांदी का दान करें.     शनि: शनि को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, काला वस्त्र, नीलम और लोहे के बर्तन का दान करें.     राहु: राहु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, नीला वस्त्र और गोमेद का दान करें.     केतु: केतु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, भूरा वस्त्र और लहसुनिया का दान करें. होलाष्टक के दौरान इन नियमों का पालन करने से ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर पलटा, तीन की मौत, कई घायल

नारायणपुर खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर पलटने से सवार दो महिला समेत तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हुए. उपचार के लिए पीड़ितों छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सुविधाओं के नहीं होने का खामियाजा घायलों को भुगतना पड़ा. जानकारी के अनुसार, करीबन 20 से अधिक ग्रामीण पीडीएस का राशन लेकर ट्रेक्टर के जरिए गांव जा रहे थे. इस दौरान खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर पलट गया, जिससे कमोबेश सभी सवार चोटिल हो गए, कुछ को ज्यादा तो कुछ को कम चोट आई. घटना में तीन सवारों की मौत भी हो गई. घटना पर वन मंत्री केदार कश्यप ने संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में जान गंवानों वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. बता दें कि छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र केवल नाम का ही अस्पताल है. न तो डॉक्टर है, और न ही मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस. स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की मांग करते हुए कांग्रेस नेता विजय सलाम ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

कर्नाटक में मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण लाने की तैयारी, सिद्धारमैया का कदम अल्पसंख्यक समर्थन जुटाने का

बेंगलुरु कर्नाटक सरकार मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी निर्माण कार्यों में 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव फिर से लाने वाली है। लगभग एक साल पहले इसी तरह का प्रस्ताव विवादों और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोपों के बीच वापस ले लिया गया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस कदम से अहिंदा (अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और दलित) का समर्थन जुटाना चाहते हैं। अहिंदा कांग्रेस का मुख्य वोट बैंक है। इधर सिद्धारमैया के इस प्रस्ताव पर सियासत गरमाने लगी है। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। सरकार कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट्स एक्ट, 1999 में संशोधन करने की योजना बना रही है। यह संशोधन विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में लाया जाएगा। इसके जरिए आरक्षण लागू किया जाएगा। वित्त विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने कथित तौर पर संशोधन को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक में ठेकेदारों को कितना कोटा? कर्नाटक में अभी एससी और एसटी ठेकेदारों के लिए 24%, ओबीसी वर्ग-1 के लिए 4% और ओबीसी वर्ग-2A के लिए 15% आरक्षण है। इन सबको मिलाकर कुल 43% कांट्रेक्ट आरक्षित होते हैं। अगर प्रस्तावित 4% मुस्लिम कोटा वर्ग-2B के तहत लागू होता है, तो सरकारी ठेकों में कुल आरक्षण 47% हो जाएगा। साथ ही, कांट्रेक्ट की अधिकतम सीमा दोगुनी होकर 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। 2013-18 के कार्यकाल में सिद्धारमैया ने शुरू किया था आरक्षण अपने पहले कार्यकाल (2013-18) में, सिद्धारमैया ने सरकारी ठेकों में एससी/एसटी ठेकेदारों के लिए आरक्षण शुरू किया था। इस साल की शुरुआत में, दो ओबीसी वर्गों को भी ऐसा ही लाभ दिया गया था। बेस्टा, उप्पारा और दलित ईसाई जैसे समुदाय वर्ग-1 में आते हैं, जबकि कुरुबा, इडिगा और 100 से अधिक अन्य समुदाय वर्ग-2A का हिस्सा हैं। सिद्धारमैया खुद कुरुबा समुदाय से आते हैं। बीवाई विजयेंद्र ने साधा निशाना कर्नाटक सरकार के इस फैसले से वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय के ठेकेदार नाराज हैं। उन्हें ऐसा कोई आरक्षण नहीं मिलता। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है। उसने इसे असंवैधानिक और तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ‘हम धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाली कांग्रेस सरकार की नीति का विरोध करते हैं। कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक मानती है, और अन्य वास्तव में हाशिए पर रहने वाले समुदायों को नजरअंदाज करती है। मुसलमानों के पास पहले से ही शिक्षा और रोजगार में आरक्षण है, जो संविधान के खिलाफ है। अब, उन्हें सरकारी ठेकों में 4% आरक्षण देना तुष्टिकरण की राजनीति का चरम है। अगर यह सभी अल्पसंख्यकों के लिए होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती।’ कर्नाटक विधानसभा में उठेगा मुद्दा विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस तरह का आरक्षण संविधान विरोधी है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय संविधान के निर्माता बीआर आंबेडकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के खिलाफ थे। यतनाल ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान और उसके बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को कर्नाटक विधानसभा के मौजूदा सत्र में उठाएंगे। इसको लेकर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। ‘सत्ता का दुरुपयोग’ कर भाजपा विधायक वाई. भरत शेट्टी ने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है। पार्टी अपने वोट बैंक को खुश करने की कोशिश कर रही है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही राज्य की कानून-व्यवस्था की बलि चढ़ गई है। अब वे एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अल्पसंख्यक ठेकेदारों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की नीति तुष्टिकरण की राजनीति का एक उच्च स्तर है, साथ ही यह सत्ता का दुरुपयोग है। इस प्रस्ताव पर बहस जारी है और आगे क्या होता है यह देखना होगा। क्या यह प्रस्ताव विधानसभा में पास हो पाएगा? क्या कोर्ट में इसकी चुनौती दी जाएगी? इन सब सवालों के जवाब आने वाले समय में ही मिलेंगे। लेकिन इतना तय है कि कर्नाटक की राजनीति में यह एक गरमागरम मुद्दा बना रहेगा।

भोपाल में पराली जलाने पर रोक लगी, आदेश का उल्लंघन करने पर दर्ज होगी FIR, लगेगा जुर्माना

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को सबसे सुंदर राजधानी का ताज मिला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां की हवा खराब होने लगी है। एक कारण यह भी है कि रवि की फसल कटते ही भोपाल की हवा और ज्यादा जहरीली हो जाती है। इस संकट को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। भोपाल जिले में अगले 3 महीने तक पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने इससे संबंधी एक पत्र बुधवार को जारी कर दिया है। भोपाल जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए पत्र में लिखा है कि खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जन संपत्ति एवं प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु नष्ट हो जाते हैं। जिससे नुकसान होता है। इससे खेत की मिट्टी की उर्वरक शक्ति खत्म होती जाती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। वहीं खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है। पराली जलाने के हानिकारक प्रभाव आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिले में कई किसान रोटावेटर एवं अन्य साधनों से डंठल खेत से हटा रहे हैं। यह सुविधा जिले में उपलब्ध हो गई है। नरवाई जलाने पर एफआईआर अगर किसी व्यक्ति ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 5 मई 2025 तक लागू रहेगा। भोपाल अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि अगर कहीं पराली जलाने की घटना हो तो उस पर कार्रवाई की जाए। एक्शन मोड में कलेक्टर करीब तीन महीने पहले भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद पराली जलाने पर रोक लगाई थी, जो अब तक पूरे जिले में लागू है। इसके बाद अब फिर से रोक लगा दी गई है। भोपाल जिले की सीमा में बड़ी मात्रा में खेती की जाती है। यहां पर गेहूं अधिक मात्रा में बोई जाती है। इस कारण इसके बचे हुए अवशेष यानि पराली को जलाया जाता है, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। वहीं, कई बार खेतों की आग रहवासी इलाकों में भी पहुंच चुकी है। जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है।

अंकुरित मूंग खाने से इम्यूनिटी होगी स्‍ट्रॉन्‍ग

घर के बड़े-बूढ़े हमेशा से कहते आए हैं क‍ि सुबह का नाश्‍ता हेल्‍दी और पोषक तत्‍वों से भरपूर हाेना चाह‍िए। साथ ही पेट भर करना चाह‍िए। अगर ऐसा कर ल‍िया गया ताे आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ये शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अंकुरित मूंग उन्‍हीं में से एक है। यह ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे सुबह खाली पेट खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। अंकुर‍ित मूंग प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। इससे हमारा डाइजेशन मजबूत होता है। ये तेजी से वजन घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये दिल की सेहत सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में भर मदद करती है। अंकुरित मूंग शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायक होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत भी कम हो जाती है। अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक तरीके से करना चाहते हैं, तो रोज सुबह अंकुरित मूंग को अपने आहार में जरूर शामिल करें। सुबह खाली पेट अंकुर‍ित मूंग खाने के फायदे     शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होना जरूरी है। सुबह अंकुरि‍त मूंग दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।     अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्‍दी रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।     अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।     अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।     अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी दूर होती है।     फाइबर युक्त अंकुरित मूंग डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी, खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।     हाई फाइबर से भरपूर मूंग दाल खाने से पेट के भरे होने का एहसास लंबे समय तक बना रहता है, जिसकी वजह से ओवरइटिंग नहीं होती, जो वजन कम करने में सहायक होता है।  

मध्य प्रदेश में ठंड ने मारा यू टर्न, धड़ाम से गिरा पारा, भोपाल-इंदौर में आज भी ऐसे ही रहेगा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक से अपना मिजाज बदल लिया है, मार्च में पहली बार ठंड ने यू टर्न लिया है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में पारा तेजी से लुढ़का है। इंदौर,भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी शहरों में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में एक ही रात में पारा 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, बुधवार को दिन में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया।   मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं हैं। मार्च में पहली बार 7.5 डिग्री दर्ज हुआ तापमान बता दें कि मार्च महीने में पहली बार ठंडी का एहसास हो रहा है। सर्द हवा की वजह से प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शाजापुर में रात का पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। राजगढ़ में 8 डिग्री, अशोकनगर के आवरी में 8.2 डिग्री, नीमच के मरूखेड़ा में 9.1 डिग्री, बड़वानी के तालुन में 9.6 डिग्री और गुना में पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। धार, सागर, सीधी, रतलाम, खजुराहो, नौगांव समेत कई शहरों में पारे में गिरावट देखने को मिली। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 7.8 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 10.6 डिग्री रहा। इंदौर में 3.6 डिग्री की गिरावट हुई और पारा 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 14.2 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में 11.4 डिग्री रहा। गुना में 7.2 डिग्री, खंडवा में 5.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, रतलाम में 6 डिग्री, धार में 6.2 डिग्री, दमोह में 4.3 डिग्री, जबलपुर में 4.2 डिग्री, सागर में 6.9 डिग्री, सिवनी में 3.8 डिग्री, सीधी में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का है।इन शहरों में बुधवार को दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर बना रहा। तेज हवाओं से दिन में भी लग रही ठंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही हवाओं की वजह से प्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठंडक घुल गई है। इससे कई शहरों में पारा लुढ़क गया है। भोपाल में 4.7 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 26.9 डिग्री पर आ गया। इंदौर में 28.4 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 23 डिग्री पर आ गया। एक ही दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बैतूल में 28.2 डिग्री, धार में 29.3 डिग्री, गुना में 27.6 डिग्री, रायसेन में 27 डिग्री, रतलाम में 29.4 डिग्री, शिवपुरी में 27.2 डिग्री, दमोह में 29 डिग्री, खजुराहो में 28.8 डिग्री, मंडला में 29 डिग्री, नौगांव में 28 डिग्री, रीवा में 26.5 डिग्री, सागर में 29.3 डिग्री, सतना में 27.4 डिग्री, सीधी में 26.4 डिग्री, मलाजखंड में 28 डिग्री और उमरिया में पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, नर्मदापुरम में 33 डिग्री, खंडवा में 34.1 डिग्री, खरगोन में 34.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 32 डिग्री, सिवनी में 32.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री रहा। दो दिन ऐसा रहेगा मौसम 6 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28-29 डिग्री के आसपास ही रहेगा। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा। 7 मार्च: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगले दो दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर देश के उत्तरी हिस्से के मैदानी इलाकों में देखा गया है। इन इलाकों में दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई है। बुधवार को दिन में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी रहा, जबकि रात को यह उत्तरी हो गया था। पहाड़ों और उत्तर के मैदानी इलाकों से आई ठंडी हवा से ही तापमान गिरा है। 

इंदौर में गोदाम में भीषण आग, टेंट सामग्री जलकर खाक,दो लाख लीटर पानी, 5 हजार लीटर फोम डाला; बुझाने में 10 घंटे लगे

इंदौर इंदौर के चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी और 5 हजार लीटर फोम डाला गया। रात में ही आसपास की बस्ती खाली कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक गोदाम की आग बुझा ली गई है। धुआं निकल रहा है। गर्म मलबे को ठंडा करने के लिए फायर फाइटर मौके पर मौजूद हैं। आग ग्राम सिंदौड़ा के लालजी टेंट हाउस में लगी है। गोदाम 20 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा के एरिया में बना हुआ है। रात में करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। गोदाम में रखे टेंट के सामान से आग ने भीषण रूप ले लिया था। एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद गुरुवार सुबह फायर स्टेशन से दो गाड़ियों को वापस बुला लिया गया। जबकि एक गाड़ी अभी भी मौके पर मौजूद है। एसआई करण सिंह अपनी टीम के साथ रातभर से आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां आसपास के बस्ती इलाके को भी रात में आग के चलते खाली कराया गया था। इधर, बंद पड़े फर्नीचर शोरूम में आग पलासिया में संजीवनी अस्पताल के पास एक बंद पड़े फर्नीचर गोदाम में देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग को दो घंटे में काबू पाया। यहां पुराने फर्नीचर के साथ आर्टिफिशयल सामान बेचने का काम किया जाता है।

ड्रेसिंग रूम में सो गया पाकिस्तानी बल्लेबाज, अंपायर ने दे दिया ‘आउट’, तीन गेंदों में गिरे 4 विकेट

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अजब घटना घट गई। सऊद शकील ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान सो गए। वे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर देरी से पहुंचे और ऐसे में अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया। बल्लेबाज अगर निर्धारित समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट दिया जा सकता है। यही सऊद शकील के साथ हुआ। इस वजह से 3 गेंदों में 4 विकेट गिरे। गेंदबाज को हैट्रिक भी मिल गई। पाकिस्तान की क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के कुछ दिन बाद सऊद शकील ने रावलपिंडी में घरेलू प्रेसिडेंट ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने असामान्य तरीके से आउट होने के लिए रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शकील को टाइम्ड आउट घोषित कर दिया गया, क्योंकि वह समय पर बल्लेबाजी के लिए नहीं पहुंचे। पाकिस्तान टेलीविजन टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने लगातार गेंदों पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के कप्तान उमर अमीन और फवाद आलम को आउट कर दिया था। इसके बाद शकील क्रीज पर आए, लेकिन उन्होंने तीन मिनट से ज्यादा का वक्त लिया। इसके बाद विपक्षी टीम के कप्तान ने टाइम्ड आउट की अपील की और मैदानी अंपायर ने उस अपील को स्वीकार किया और सऊद शकील को टाइम्ड आउट मान लिया गया, जो प्रथम श्रेणी के इतिहास में एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि वह इस तरह से आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। शकील के आउट होने के बाद से 2023 वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के टाइम्ड आउट होने का जिक्र भी सामने आ गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनको ड्रेसिंग रूम में नींद आ गई थी। ऐसे में वे देर से क्रीज पर पहुंचे। वहीं, विपक्षी टीम के गेंदबाज ने पहली दो बल्लेबाजों को आउट किया। तीसरी गेंद से पहले शकील टाइम्ड आउट हो गए और अगली गेंद पर फिर से उसे विकेट मिला। इस तरह 3 गेंदों पर चार विकेट मिले।

होलाष्टक पर क्यों नहीं करते हैं गृह प्रवेश?

होली की शुरूआत होलाष्टक से हो जाती है. होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, जानें इसे ना करने के पीछे क्या वजह है. साल 2025 में होलाष्टक 7 मार्च से लग जाएगा. होलाष्टक का अर्थ है होली और अष्टक यानि होली के आठ दिन. यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है. वास्तु के अनुसार इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. होलाष्टक के दौरान 8 ग्रह अशुभ फल देते हैं. इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती है. होलाष्टक के दौरान घर बनाना, गृह प्रवेश करना जैसे शुभ कार्य वर्जित है. वास्तु के अनुसार भी इस कार्य को इन दिनों में करना शुभ नहीं माना जाता. अगर इस दौरान आप गृह प्रवेश करते हैं तो शुभ कार्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसीलिए इस दौरान शुभ काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा उनमें बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसीलिए होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लगाई गई है और वास्तु के अनुसार भी इनको शुभ नहीं माना जाता है.

किसान पर शेर ने किया हमला, इलाज के लिए सिम्स किया गया रेफर

तखतपुर धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, जहां रहने वाला किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था. इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी. परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है. जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है.

आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जान लेने वाला कट्टर अनुयायी ताम्रध्वज नोएडा से गिरफ्तार, 10 सालों से था फरार

भोपाल/सूरत  दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के कट्टर अनुयायी दस साल से फरार ताम्रध्वज उर्फ तामराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई लोगों पर हमले कर उनकी जान तक ले चुका है। वह म.प्र. सहित 6 राज्यों में वांटेड था और धर्म परिवर्तन कर स्टीफन के नाम से नोएडा में रह रहा था। जेल में आसाराम-नारायण साईं से की मिलने की कोशिश तामराज ने जेल में आसाराम और नारायण साईं से मिलने की भी कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। वह आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं का इतना कट्टर समर्थक था कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाला हर शख्स उसके निशाने पर होता था। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का रहने वाला है देशभर में आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ दर्ज बलात्कार और मारपीट के मामलों में गवाहों पर तेजाब फेंकने, जानलेवा हमला करने और हत्या करने के मामले में शामिल ताम्रध्वज उर्फ ​​तामराज उर्फ ​​राज उर्फ ​​स्टीफन (37) को सूरत शहर की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बड़भूम गांव का निवासी है। हरियाणा सरकार ने तामराज पर 50,000 रुपए का इनाम रखा था। आसाराम के लिए खतरा बन चुके लोगों को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, ताम्रध्वज सिर्फ एक साधारण अनुयायी नहीं था, बल्कि वह आसाराम और नारायण साईं के आपराधिक नेटवर्क का अहम हिस्सा था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि उसने उन लोगों को निशाना बनाया, जिन्होंने आसाराम के खिलाफ बयान दिए थे। कई गवाहों पर हमले करवाने और उनकी हत्या करने के आरोप भी उस पर लगे हैं।   छत्तीसगढ़ से हरियाणा तक अपराधों का नेटवर्क ताम्रध्वज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बड़भूम गांव का रहने वाला है। लेकिन उसके अपराधों का दायरा केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था। वह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में वांटेड था। हरियाणा सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।   आसाराम के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा   गुजरात पुलिस की इस गिरफ्तारी से आसाराम और नारायण साईं के अपराध सिंडिकेट पर और शिकंजा कस सकता है। ताम्रध्वज से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गुप्त फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अब यह जांच भी करेगी कि आखिर इतने सालों तक वह फरार कैसे रहा और किस-किस ने उसकी मदद की। 

औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले अबु आजमी जाएंगे जेल,देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

मुंबई  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अबु आजमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी को सौ फीसदी जेल में डाला जाएगा। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि औरंगजेब की प्रशंसा मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा-पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। अबु आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने पर महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया गया है। बजट सत्र के समाप्त होने तक विधानसभा से निलंबित किए गए आजमी ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विवादास्पद टिप्पणी वापस लेने के बावजूद दंडित किया गया है। बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त होगा। अंबादास दानवे ने उठाया सवाल विधान परिषद में विपक्ष के नेता और उद्धव ठाकरे शिवसेना के सदस्य अंबादास दानवे ने फडणवीस से पूछा कि आजमी को उनकी टिप्पणी के लिए जेल क्यों नहीं भेजा गया? इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के मानखुर्द-शिवाजी नगर से विधायक आजमी को शत प्रतिशत जेल में डाला जाएगा। उद्धव ठाकरे भी अबु आजमी के खिलाफ शिवसेना के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय नायकों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ठाकरे ने मांग की कि उन्हें (आजमी को) स्थायी रूप से (विधानसभा से) निलंबित किया जाना चाहिए। अबु आजमी ने जारी किया वीडियो इधर अबु आजमी के कार्यालय से एक वीडियो बयान में समाजवादी पार्टी के नेता ने दावा किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, लेकिन सदन में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने विधानसभा के बाहर की गई टिप्पणियों को वापस ले लिया। उन्होंने कहा, ‘फिर भी मुझे निलंबित कर दिया गया।’ अबु आजमी ने औरंगजेब पर क्या कहा? अबु आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) तक फैली हुई थी। हमारी जीडीपी (विश्व जीडीपी का) 24 प्रतिशत थी और भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। औरंगजेब और मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर आजमी ने इसे राजनीतिक लड़ाई करार दिया। ऐसे बढ़ा विवाद सपा विधायक की टिप्पणियों के चलते मंगलवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उनके निलंबन और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। बुधवार को यह मुद्दा विधान परिषद में भी उठा, जहां विपक्ष ने अभिनेता राहुल सोलापुरकर और पूर्व पत्रकार प्रशांत कोराटकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो राष्ट्रीय नायकों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना कर रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online