LATEST NEWS

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 की घोषणा की, पैरा गेम्स में भाग लेंगे शीर्ष पैरालंपियन

नई दिल्ली इस वर्ष खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विश्व के कई खिलाड़ी भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है। बताना चाहेंगे यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दूसरा संस्करण होगा।   करीब 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे इस दौरान लगभग 1,230 पैरा एथलीट छह विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें पेरिस पैरालिंपिक 2024 और चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 के पदक विजेता भी हिस्‍सा लेंगे। इन स्थानों पर खेल स्पर्धाएं की जाएंगी आयोजित कार्यक्रम के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 से 26 मार्च तक पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में 20 से 27 मार्च तक पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा   डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 21 से 25 मार्च तक पैरा शूटिंग स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है। ज्ञात हो, खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। हरियाणा 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के 84 सदस्यीय दल में 25 खेलो इंडिया एथलीट शामिल थे, जिनमें से पांच पदक लेकर लौटे। भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते। और अब 2025 में, खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दूसरा राष्ट्रीय आयोजन होगा। खेलो इंडिया पैरा गेम्स के बारे में खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद प्रतिभाशाली एथलीटों को अपने खेल और प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। दिसंबर 2023 में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण, पैरा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया था। ये खेल नई दिल्ली में तीन स्थानों पर सात खेल श्रेणियों में खेले गए। मार्च 2025 में राजधानी में आयोजित होने वाले केआईपीजी का दूसरा संस्करण भी छह श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।    

जो आदमी दो-दो बार फेल हुआ, मैंने सोचा था कि ऐसा आदमी प्रधानमंत्री कैसे बन सकता :मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है। इस बार उनका बयान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर है। उनके इस बयान वाले वीडियो को भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था। वीडियो पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस का बचाव अमित मालवीय ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “राजीव गांधी अकादमिक रूप से कमजोर थे। वह कैम्ब्रिज में फेल हुए, जहां पास होना आसान माना जाता है। इसके बाद उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया लेकिन वहां भी फेल हो गए। ऐसे में सवाल उठता है कि इस अकादमिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बना दिया गया?” दो बार फेल होने वाले को क्यों प्रधानमंत्री बनाया? राजीव गांधी फेल होने के बाद वो इंपीरियल कॉलेज लंदन गए और हैरान करने वाली बात ये है कि वो वहां पर भी दोबारा फेल हो गए. इसके बाद मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैंने सोचा कि जो शख्स दो बार फेल हो गया, ऐसे व्यक्ति को क्या देश का प्रधानमंत्री बनाया गया है. मणिशंकर के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेता उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल बता रहे हैं. मणिशंकर के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस का घेराव करने का एक नया टॉपिक मिल गया है. अमित मालवीय ने कहा पर्दा हटाओ भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर की बातचीत की एक क्लिप शेयर की है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एकेडमिक रिकॉर्ड में फेल होने वाला कोई शख्स देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? इस विषय पर पर्दा हटाया जाना चाहिए. अय्यर ने क्या कहा वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हैं, “जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो लोगों ने सोचा, मैंने भी सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट थे, जो दो बार फेल हो चुके थे। मैं उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ता था… वह वहां भी फेल हो गए, जहां पास होना आसान माना जाता है। फिर उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रवेश लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए। तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?” कांग्रेस का बचाव मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इसे निराधार और अप्रासंगिक बताया। कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने कहा, “मणिशंकर अय्यर की पार्टी में कोई प्रासंगिकता नहीं है। वह कोई महत्वपूर्ण पद नहीं रखते, इसलिए उनके बयान को अधिक तवज्जो देने की जरूरत नहीं है।” वहीं, कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने अय्यर के बयान को खारिज करते हुए कहा, “असफल होना कोई बड़ी बात नहीं है, दुनिया में कई प्रतिभाशाली लोग पढ़ाई में फेल होते हैं। लेकिन राजीव गांधी राजनीति में कभी असफल नहीं हुए। जब उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई, तो उन्होंने सिर्फ पांच साल में वह उपलब्धियां हासिल कीं, जो बहुत कम प्रधानमंत्री कर सके हैं।” राजीव गांधी की विरासत कांग्रेस राजीव गांधी को ‘सूचना क्रांति के जनक’ के रूप में प्रचारित करती रही है। उनके कार्यकाल में आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव हुए थे। ऐसे में मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस को रक्षात्मक स्थिति में आना पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब अय्यर के बयान से कांग्रेस को असहज होना पड़ा है। इससे पहले भी उनके विवादित बयानों को लेकर पार्टी को सफाई देनी पड़ी है।

राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की

जयपुर  दो दिन बाद यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के लिए इस विशेष दिन के मौके राजस्थान सरकार की ओर से बड़ी सौगातें दी जाती हैं। हर साल की भांति इस साल भी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया गया है। रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक 7 मार्च को रात्रि 12 बजे से लेकर 8 मार्च की रात्रि 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस दोनों श्रेणियों की बसों में दी जाएगी। महिला दिवस पर लो-फ्लोर बसों में भी मुफ्त सफर जयपुर के शहरी क्षेत्रों में संचालित लो-फ्लोर बसों में भी 8 मार्च को महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है। इस संबंध में जयपुर शहर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। रोडवेज की तरह इन बसों में भी मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को टिकट जारी किए जाएंगे लेकिन उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा। किराए की भरपाई राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। जयपुर की लो-फ्लोर बसों में करीब डेढ़ लाख यात्री नियमित रूप से सफर करते हैं। इनमें से 40 फीसदी महिला यात्री होती हैं। केवल राजस्थान की सीमा में होगी यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में दी गई मुफ्त सफर की सुविधा केवल राज्य की सीमा में ही दी जा रही है। राजस्थान रोडवेज की बस में एक कोई महिला यात्री दिल्ली का सफर कर रही है तो राजस्थान की सीमा में अंतिम स्टेशन तक महिला यात्री का किराया नहीं लगेगा। उसके बाद से गंतव्य तक का किराया देना होगा। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में है। एसी और वॉल्वो में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं दी जाएगी

हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त पर ठोका जुर्माना

जबलपुर जबलपुर में सूचना आयुक्त पर HC ने ठोंका 40 हजार रुपये का जुर्माना. आवेदक को 2 लाख 38 हजार की जानकारी मुफ्त देने के आदेश. हाईकोर्ट ने कहा कि सूचना आयुक्त सरकार के एजेंट के रूप में काम ना करे. भोपाल के फ़िल्म मेकर नीरज निगम की याचिका पर HC ने दिया आदेश. आवेदक को 30 दिनों के अंदर नही दी गई थी RTI की जानकारी. 30 दिनों के बाद जानकारी के बदले आवेदक से मांगे गए थे 2 लाख 38 हजार रुपये. HC के आदेश के बाद भी सूचना आयुक्त ने ख़ारिज कर दी थी RTI अपील.

संभल में हिंसा में उपद्रवियों ने जिन ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया,अब उन्हीं का उपयोग पुलिस चौकी के निर्माण में

 संभल उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा जिन ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, अब उन्हीं ईंट-पत्थरों का उपयोग पुलिस चौकी के निर्माण में किया जाएगा. दरअसल, पिछले साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद करीब 6 ट्रॉली ईंट-पत्थर जमा किए गए थे. ये ईंट-पत्थर हिंसा वाली जगह पर बिखरे पड़े थे. पुलिस-प्रशासन ने इन्हें इकट्ठा करवाकर रख लिया गया था. मामले में SP केके बिश्नोई ने कहा कि हिंसा के दौरान पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए पत्थरों को ही संभल के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा. जिले के दीपा सराय और हिंदूपुराखेड़ा में बन रही पुलिस चौकियों के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेके गए पत्थरों का भी प्रयोग किया जाएगा. शासन द्वारा दिए बजट का भी इस्तेमाल किया जाएगा. आपको बता दें कि हिंसा के बाद संभल में 38 आउटपोस्ट बनाई जा रही हैं. संभल की सुरक्षा के लिए ‘SAFE SAMBHAL’ प्रोजेक्ट लाया जा रहा है. साथ ही शहर के 200 चौराहों पर फेस आईडेंटिफिकेशन वाले CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. जिले में नई पुलिस चौकियों के निर्माण में सरकार से बजट भी मिला है. दरअसल, संभल के विवादित ढांचे (जामा मस्जिद) में 24 नवंबर 2024 को एडवोकेट कमीशन सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा भड़क गई थी और उग्र भीड़ ने पुलिस पर कई घंटे तक भारी पत्थरबाजी की थी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया था. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने नगर पालिका की टीमों को लगाकर हिंसा वाली जगह से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर ईंट-पत्थर हटवाए थे. हालांकि, इन्हें फेंकने के बजाय नगर पालिका ने ईंट पत्थरों को यार्ड में रखवा दिया था. जमा ईंट-पत्थर अब संभल पुलिस के एसपी केके बिश्नोई ने पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए इन्हीं ईंट पत्थरों से पुलिस चौकी बनाने का बड़ा फैसला किया है. स्थानीय सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ दीपासराय इलाके के मोहल्ला चौक में हजार स्क्वायर फीट में मुस्लिम आबादी के बीचोबीच बन रही नई पुलिस चौकी के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेंके गए ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा हिंदूपुराखेड़ा में भी बन रही नई पुलिस चौकी के निर्माण में पत्थरबाजों के द्वारा फेंकी गई ईंटों का इस्तेमाल होगा.    

Kejriwal को Z कैटेगरी सुरक्षा मिलती रहेगी, रिव्यू के बाद MHA का बड़ा फैसला

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेड कैटेगरी सुरक्षा जारी रहेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिक्योरिटी रिव्यू के बाद यह फैसला लिया है. केजरीवाल की जेड कैटेगरी सुरक्षा को फिलहाल बरकरार रखा गया है. हालांकि, आईबी और दिल्ली पुलिस के द्वारा खतरे के आकलन के बाद इस पर आगे फैसला लिया जाएगा. इस संबंध में दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग केंद्रीय गृह मंत्रालय को मौजूदा सुरक्षा स्थिति को लेकर रिपोर्ट भेज सकती है. बता दें कि केजरीवाल को Z प्लस की सुरक्षा मिली हुई है. वो दूसरे राज्य की सुरक्षा की नहीं ले सकते और न और न उनको दूसरे राज्य से सुरक्षा मिल सकती है. ये कानूनी तौर पर गलत है. अगर दूसरे राज्य के VVIP आते हैं और उनके साथ सुरक्षा होती है, तो वो भी 72 घंटे ही सिक्योरिटी रख सकते हैं. उसके लिए भी दिल्ली पुलिस को जानकारी देनी होती है. अगर जानकारी नहीं देते हैं, तो ये कानूनन गलत है. रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा इकाई ने गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस मुख्यालय को एक पत्र भेजा है, जिसमें केजरीवाल की सुरक्षा पर निर्णय लेने की मांग की गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को वर्तमान में ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर प्राप्त है, जो खतरे की आशंका के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है, तथा जेड श्रेणी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस द्वारा दी जाती है। प्रोटोकॉल के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री को Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसे मूल्यांकन के बाद बढ़ाया जा सकता है। कई सुरक्षा खतरों के कारण, गृह मंत्रालय ने केजरीवाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर प्रदान किया था और सितंबर 2024 में सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एमएचए के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां ​​वीआईपी या वीवीआईपी लोगों के खतरे का आकलन करती हैं।” एक सूत्र ने कहा, “सुरक्षा इकाई की ओर से पीएचक्यू को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें उनके (केजरीवाल के) सुरक्षा कवर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है और इस पर निर्णय मांगा गया है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति जारी रहनी चाहिए या घटाई जानी चाहिए।” पत्र का हवाला देते हुए सूत्र ने कहा कि यह पत्र फिलहाल पीएचक्यू में है और आने वाले दिनों में इसे गृह मंत्रालय को भेजे जाने की संभावना है। एक सूत्र ने बताया कि केजरीवाल के सुरक्षा कवर पर पत्र के साथ ही गृह मंत्रालय को एक और पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के जेड श्रेणी सुरक्षा कवर के बारे में जानकारी दी गई है और पूछा गया है कि क्या मौजूदा सुरक्षा स्थिति जारी रखी जाए या घटाई जाए। टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर, दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ये पत्र इसलिए भेजे जा रहे हैं क्योंकि ये सुरक्षा कवर मूल रूप से उन विभागों के साथ आते हैं जो व्यक्ति संभालते हैं। अधिकारी ने कहा कि अब चूंकि वे इन विभागों के पास नहीं हैं, इसलिए पत्र गृह मंत्रालय को भेजे जाने चाहिए। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के बाद सुरक्षा इकाई ने मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज सिंह को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही सभी नए मंत्रियों को सुरक्षा कवर मिल गया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जबकि प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा और आशीष सूद को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

और अक्षर पटेल को फायदा ICC Rankings में वरुण चक्रवर्ती ने लगाई 143 स्थानों की छलांग, वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और अक्षर पटेल को भी मिला लाभ

दुबई पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल दौर में पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (5 मार्च) को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन किया, जिसके बदौलत उन्हें बम्पर फायदा हुआ. गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण ने 143 पायदान की छलांग लगाई और टॉप-100 में एंट्री कर ली. वरुण अब 97वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने चैम्पियस ट्रॉफी 2025 में अब तक 2 मैच खेले, जिसमें 7 विकेट लिए हैं. इन 7 विकेटों में से 5 विकेट एक ही मैच में लिए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह 5 विकेट लिए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट हासिल किए थे. शतक के बदौलत कोहली को भी फायदा दूसरी ओर बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं. जबकि विराट कोहली को 1 पायदान का फायदा हुआ है और वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा को 2 पायदान का नुकसान हुआ है. वो पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं. विराट कोहली इस समय चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप स्कोरर में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 मैचों में 72.33 के दमदार औसत से 217 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी. अक्षर ने लगाई 17 पायदान की छलांग टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं रही है. उन्होंने अब तक 4 मैच खेले, जिसमें 26 के बेहद खराब औसत से 104 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है. इसका उन्हें नुकसान हुआ है. टॉप-10 बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल, कोहली औऱ रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं. वो एक पायदान चढ़कर 8वें नंबर पर आ गए हैं. ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अक्षर को भी बम्पर फायदा हुआ है. उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाई है. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टॉप-10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में रवींद्र जडेजा अकेले भारतीय हैं, जो 9वें नंबर पर काबिज हैं.  

लंदन के चैथम हाउस के बाहर मंत्री जयशंकर की गाडी के सामने खालिस्तानियों ने किया हंगामा, लगाए देश विरोधी नारे

लंदन  विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री के चैथम हाउस पहुंचने से पहले वहां पर कुछ खालिस्तान समर्थक मौजूद थे। वो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। इसी बीच जब विदेश मंत्री जयशंकर चैथम हाउस से रवाना हो रहे थे तो उन पर हमले की कोशिश की गई। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उस स्थान के बाहर प्रदर्शन भी किया जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चैथम हाउस द्वारा आयोजित एक चर्चा में भाग लिया था। प्रदर्शनकारी इमारत के बाहर इकट्ठा हुए थे, झंडे और स्पीकर पकड़े हुए थे और नारे लगा रहे थे। यूनाइटेड किंगडम की अपनी चल रही यात्रा के दौरान, EAM जयशंकर ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, विदेश सचिव डेविड लैमी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी। मंगलवार को यूके की गृह सचिव यवेटे कूपर के साथ अपनी बैठक में जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं ने प्रतिभा के प्रवाह और भारत और यूके के बीच तस्करी और उग्रवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। भारतीय उच्चायोग ने जताई चिंता जानकारी के अनुसार, खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों का एक समूह लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने पहले लंदन के हैरो शहर में एक सिनेमाघर पर भी धावा बोला था और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग को रोकने का प्रयास किया था। इमरजेंसी की स्क्रीनिंग करने वाले कुछ यूके सिनेमाघरों में खालिस्तानी ताकतों द्वारा किए जा रहे उत्पात के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि हम भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक विरोध और धमकी की घटनाओं के बारे में यूके सरकार के साथ लगातार चिंता जताते हैं, बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को चुनिंदा रूप से लागू नहीं किया जा सकता है और इसे बाधित करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यूके पक्ष जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। लंदन में हमारा उच्चायोग हमारे समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण के लिए नियमित रूप से उनके साथ संपर्क में रहता है। हम उम्मीद करते हैं कि यूके पक्ष इस मामले में सख्त उचित कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय रूप से, 2023 में, लंदन में भारतीय उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंसक हमले का सामना करना पड़ा। एनआईए के अनुसार, लंदन में हमले पंजाब पुलिस द्वारा वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई के प्रतिशोध में किए गए थे, जिसका उद्देश्य संगठन और उसके नेता पर कार्रवाई को प्रभावित करना था।

‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में नजर आ सकते हैं सौरव गांगुली

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे सकते हैं. खबर है कि वह जल्द ही फिल्म निर्माता नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. दरअसल, सौरव गांगुली की पुलिस की वर्दी में एक तस्वीर सामने आई है. सामने आए फोटो में सौरव गांगुली एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं. काफी समय से उनकी बायोपिक को लेकर खबरें आ रही हैं. सौरव गांगुली  के वायरल फोटो पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं. कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि सौरव गांगुली खाकी 2 का हिस्सा हो सकते हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो का नया सीजन राजनीति, अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता और पुलिस प्रणाली की एक स्तरीय कहानी है. एक लॉन्च इवेंट में बोलते हुए शो के निर्माता नीरज पांडे ने बताया कि, “खाकी की दुनिया हमेशा से ही बड़े-से-बड़े संघर्षों, उच्च-दांव वाले नाटक और सूक्ष्म पात्रों के बारे में रही है जो अच्छे और बुरे के बीच की रेखाओं को फिर से परिभाषित करते हैं. ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के साथ, हम इस तीव्रता को एक नए स्तर पर ले जाते हैं. कोलकाता की ज्वलंत पृष्ठभूमि पर आधारित, यह अध्याय सत्ता संघर्षों को दर्शाता है और एक अथक आईपीएस अधिकारी का अनुसरण करता है, जो सिस्टम को चुनौती देने का साहस करता है.” उन्होंने कहा कि पूरे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ प्रिय कथा का एक नया रूप है. निर्देशक तुषार और देबात्मा दोनों ने पूरी टीम के साथ मिलकर इस कथा को जीवंत करने के लिए अथक परिश्रम किया है और हमें उम्मीद है कि यह दर्शकों को आकर्षित करेगी. कोलकाता में बड़े पैमाने पर फिल्मांकन करते हुए, यहां ट्रेलर का अनावरण करना और दर्शकों की उत्साही प्रतिक्रियाओं को देखना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद लगता है.

मथुरा की होली, राधारानी मंदिर में कब होगी होली?

मथुरा, बरसाना और नंदगांव की होली पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां न सिर्फ रंग बल्कि, फूल, लड्‌डू, छड़ी और लठ्‌ठ से भी होली खेली जाती है. बांके बिहारी मंदिर में रंगोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. मथुरा के बरसाने में बंसा श्रीराधारानी मंदिर में 7 मार्च 2025 को लड्‌डूमार होली खेली जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डूमार होली के दिन लोगों पर लड्डू फेंके जाते हैं और जिसके लड्डू लगते हैं वो अत्यंत सौभाग्यशाली होते हैं. मथुरा और वृंदावन में 10 मार्च 2025 को फूलों की होली खेली जाएगी. इस दिन रंगभरी एकादशी भी है. रंगभरी एकादशी से काशी में भी रंगोत्सव शुरू हो जाता है. ब्रज में होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा. वहीं 14 मार्च को मथुरा, गोकुल, बरसाना, नंदगाव सहित पूरे भारत में रंगों से होली खेली जाएगी. ब्रज में होली का उत्सव 22 मार्च तक चलेगा. ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है, जो 40 दिन तक चलती है. बसंत पंचमी के दिन वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुबह श्रृंगार आरती के बाद भगवान के गालों पर गुलाल लगया जाता है.

आरक्षक के करतूतों से परेशान पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत

बालोद  पुलिस का काम अपराध रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है, लेकिन बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कराने के लिए पुलिस वाले ही दबाव बना रहे हैं और उनसे रंगदारी मांगी जा रही है. एक ग्रामीण व्यक्ति ने बालोद एसपी से शिकायत की है और एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उनके घर तक शराब पहुंचाई और अवैध शराब की बिक्री करने उसपर दवाब बनाया.वहीं पुलिस कर्मी ने इसके लिए ऑनलाइन के जरिये शराब बेचने वाले से करीब 62 हजार रुपये भी वसूल लिया. जिसके चलते पीड़ित दंपति को अपना घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई. आरक्षक के दवाब में आकर शराब की अवैध बिक्री करने वाले को जेल भी जाना पड़ा है. आरक्षक के करतूतों से परेशान होकर नेवारीकला निवासी दिलीप सतनामी और उनकी पत्नी लता बाई ने एसपी से शिकायत की है. वहीं पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी एस आर भगत ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस विभाग अपने ही कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करता है.

आज फिर निवेशकों को फिर लगा जोर का झटका, थोड़ी ही देर में निकला दम…

मुंबई शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी जोरदार तेजी (Stock Market Rise) के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी करीब 100 अंक उछल गया. लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार में ही बाजी फिर पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में आ गए. इस बीच देश के सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस का शेयर (Reliance Share) सबसे तेज रफ्तार से भागता दिखाई दिया. तूफानी तेजी, फिर फिसल गया बाजार शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,730.23 की तुलना में 500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,308.30 के स्तर पर ओपन हुआ, लेकिन 15 मिनट तक तेजी में कारोबार करने के बाद अचानक बाजी पलटी और सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट में ट्रेडिंग करने लगा. NSE Nifty की बात करें, तो अपने पिछले बंद 22,337.30 की तुलना में बढ़कर 22,476.35 के स्तर पर ओपनिंग करने के बाद ये 22,491 तक उछला और फिर धड़ाम हो गया. सेंसेक्स की तरह ये भी लाल निशान में कीरब 30 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा. इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बावजूद Reliance Share, Tata Motors Share और Asian Paints Share करीब 2 फीसदी के आस-पास बढ़त लेकर कारोबार करता नजर आया. मिडकैप में शामिल Castrol India Share (3.67%), Hindustan Petrolium Share (3.46%), Gland Pharma Share (3.10%) और IREDA Share (3.09%) उछला, इसके अलावा स्मॉलकैप में Rout Share (10.89%), Sapphire Share (9.53%) और KPIL Share (7%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. खुलते ही बिखर गए ये शेयर गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Bharti Airtel Share (-1.16%), Titan Share (-1.09%) और मिडकैप कैटेगरी में Jublifoods Share (-1.73%), Bharti Hexa Share (-1.67%), MaxHealth Share (-1.10%) फिसला, तो स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल Gensol Share शुरुआती कारोबार में ही 10% गिरकर 335.35 रुपये पर आ गया. इसके अलावा EKI Share (-5%), Azad Engineering Share (-5%) गिरकर कारोबार कर रहा था. बुधवार को शुरुआत से अंत तक भागा था बाजार बीते कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी थी और सेंसेक्स-निफ्टी ने ओपनिंग के साथ ही तूफानी तेजी पकड़े रखी, जो मार्केट क्लोज होने तक जारी रही. निफ्टी 50 बुधवार को 254.65 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ था, तो वहीं सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ था. पहले से मिल रहे थे तेजी के संकेत बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे, प्री-ओपन मार्केट में ही सेंसेक्स करीब 600 अंक की बढ़त में दिख रहा था. अमेरिकी बाजार जहां ग्रीन जोन में क्लोज हुए थे. US Markets में Dow Jones में 1.14% की उछाल आई, तो S&P500 में 1.12%, जबकि Nasdaq में 1.46% की वृद्धि हुई. वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआत अच्छी देखने को मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी में 0.61 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, जापान का निक्केई भी 0.82% चढ़कर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के हैंगसैंग इंडेक्स में जबरदस्त 2.55% की तेजी देखने को मिली, तो गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी रफ्तार पकड़े नजर आया.    

मुख्यमंत्री की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेगी 50 लाख रुपए की राशि

रायपुर : गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सुरक्षा का व्यापक विस्तार मुख्यमंत्री की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेगी 50 लाख रुपए की राशि मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड का होगा निर्माण रायपुर बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और कर्मस्थली गिरौदपुरी में आयोजित गुरूदर्शन मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। 04 से 06 मार्च तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत से हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस बार मेले को भव्य स्वरूप में आयोजित करने  के लिए  50 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है, जो पूर्व में 25 लाख रुपए थी। इसके साथ ही, मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड के निर्माण की भी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री साय ने स्वयं गुरू गद्दी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की और मेले की भव्यता बढ़ाने और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए मेला बजट को दोगुना करने के साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री साय की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण एवं माप-जोख करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर  इस वर्ष मेले में  श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गुरूदर्शन मेला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र है। इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे और भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है। प्रशासन द्वारा की गई इन सुविधाओं की बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। गुरूदर्शन मेले का यह ऐतिहासिक विस्तार श्रद्धालुओं की सेवा और आस्था को नई ऊँचाई पर ले जाने वाला साबित होगा। गुरुदर्शन मेले में श्रद्धालुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा सहायता केंद्रों की संख्या 2 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है और एंबुलेंस की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 की गई है। निःशुल्क भोजन सेवा को भी विस्तार देते हुए अब 24 स्थानों पर 212 समूहों द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो पहले 20 स्थानों पर 175 समूहों द्वारा संचालित थी। पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिसमें स्थायी नल कनेक्शन की संख्या 110 से बढ़ाकर 195 कर दी गई है और पानी टैंकरों की संख्या 8 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम की संख्या 3 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, सुरक्षा बलों की संख्या 450 से बढ़ाकर 1150 की गई है और पहली बार 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग हो रही है ।सुरक्षाकर्मियों को 130 वायरलेस सेट भी प्रदान किए गए हैं। अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 1 के बजाय 3 अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मेले में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है, जिसमें ट्रांसफार्मरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बैकअप जनरेटर की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की संख्या 4 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है, स्नानागार की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 की गई है, और अतिरिक्त रूप से 80 सीटर स्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या 80 से बढ़ाकर 291 कर दी गई है ताकि मेले में स्वच्छता बनी रहे। इस वर्ष पहली बार गिरौदपुरी मेला डॉट कॉम नामक वेबसाइट लॉन्च की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को मेला स्थल की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन जानकारी मिल सके। इससे श्रद्धालु यात्रा संबंधी सूचनाएं, पार्किंग व्यवस्था, धार्मिक स्थलों की जानकारी और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

किसान सेवाराम ने कृषि विभाग की योजनाओं का सही लाभ उठाकर अपने खेतों में हरियाली बिखेरी

रायपुर मेहनत, सही दिशा और सरकारी सहयोग से कोई भी किसान अपनी किस्मत बदल सकता है। जशपुर विकासखंड के ग्राम जिलिंग के किसान सेवाराम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं का सही लाभ उठाकर अपने खेतों में हरियाली बिखेरी और अपने परिवार के सपनों को साकार किया। सेवाराम के पास 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि थी, जहां वे वर्षों से परंपरागत तरीके से खेती कर रहे थे। वे मुख्य रूप से देशी धान और अन्य फसलें उगाते थे, लेकिन उत्पादन कम होने के कारण मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा था। हर साल लागत ज्यादा और मुनाफा कम होने से उनका मनोबल गिरता जा रहा था। सेवाराम की किस्मत तब बदली, जब उन्होंने कृषि विभाग से संपर्क किया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने उन्हें सही मार्गदर्शन दिया और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में मदद की। इसके माध्यम से उन्हें रासायनिक खाद और बैंक लोन की सुविधा मिली, जिससे उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया। इसके अलावा, कृषि विभाग की सहायता से सेवाराम को उच्च गुणवत्ता वाले धान (एम.टी.यू. 1256), उड़द (प्रक्ष उड़द-1), अरहर (सी.जी. अरहर) और रागी बीज प्राप्त हुए। नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों को अपनाने से उनकी फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस साल उनकी मेहनत रंग लाई और फसल उत्पादन पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक हुआ। इस सफलता से उत्साहित सेवाराम ने कहा, पहले लागत ज्यादा थी, लेकिन आमदनी कम होती थी। अब सरकारी योजनाओं के सहारे खेती करना आसान और लाभकारी हो गया है। इस बार अच्छी फसल से हुई आमदनी से मैंने अपने घर के निर्माण का सपना पूरा किया है। कृषि विभाग की योजनाओं से मिली सहायता और उनकी मेहनत की बदौलत आज सेवाराम न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, बल्कि वे अपने गांव के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कृषि विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर सरकार इसी तरह किसानों का साथ देती रही, तो हर किसान उन्नति की राह पर आगे बढ़ सकेगा।

समारोह में एसडीएम महेश राजपूत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा और पार्षदों को शपथ दिलाई

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज कुम्हारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कुम्हारी के बाजार चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित समारोह में एसडीएम महेश राजपूत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा और पार्षदों को शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पालिका की यह नई टीम कुम्हारीवासियों के लिए नवीन सुविधाएं विकसित करने के साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सक्रियता से काम करेगी। राज्य शासन द्वारा इसमें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा के शपथ के बाद 6-6 के समूह में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू सहित गणमान्य नागरिक और शहरवासी बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88