LATEST NEWS

टाइगर रिजर्व में पदस्थ कार्यवाहक वनपाल रश्मि बान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की

महिला सशक्तिकरण भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण चुनौतियों से भरा हुआ है। टाइगर रिजर्व में पदस्थ कार्यवाहक वनपाल रश्मि बान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए जंगल की अवैध कटाई, वन्य-जीवों के शिकार और पर्यावरण से जुड़े अन्य अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वनपाल रश्मि बान ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन और वन्य-जीव संरक्षण से जुड़े कई अभियानों का नेतृत्व किया। इससे जंगलों की सुरक्षा को मजबूती मिली है। रश्मि बान के प्रयासों से न केवल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि स्थानीय समुदायों में भी जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने वन संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिये विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी की है। वनपाल रश्मि बान ने ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर वन में निवास करने वाले वनवासियों की पुनर्वास परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे जंगलों का पुनर्निर्माण संभव हो सका है। रश्मि बान की मेहनत का नतीजा यह रहा कि कई वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगी और वन्य-जीवों को सुरक्षित माहौल भी मिला। वनपाल रश्मि बान का नेतृत्व यह साबित करता है कि महिला न केवल समाज में बदलाव ला सकती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी निर्णय लेने और क्रियान्वित करने की क्षमता भी रखती है। उनकी संघर्षशीलता और संकल्पना ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की, जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।  

पर्यटन किसी भी राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़-राज्य मंत्री लोधी

भोपाल पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पर्यटन किसी भी राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ है। वर्तमान में पर्यटन उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन अधोसंरचनाओं के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। राज्य मंत्री लोधी ने ITB बर्लिन 2025 में भारत पवेलियन और मध्यप्रदेश पवेलियन का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते, अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी भी उपस्थित रही। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि ITB बर्लिन पर्यटन उद्योग के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्किंग और व्यापार मंच है, जो विगत 60 वर्षों से विश्व पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।  राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पर्यटन को ITB बर्लिन में वैश्विक बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश, अपनी प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और धार्मिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है। 8 टाइगर रिज़र्व, 12 राष्ट्रीय उद्यान, और 25 से अधिक वन्यजीव अभयारण्य इसे देश का टाइगर स्टेट बनाते हैं। ऐतिहासिक धरोहरों की बात करें तो खजुराहो, सांची और भीमबेटका जैसे तीन महत्वपूर्ण स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जबकि 11 अन्य स्थलों को अस्थायी सूची में स्थान मिला है। ITB बर्लिन में मध्यप्रदेश पवेलियन को विशेष रूप से प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मंच प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों और ट्रैवल ऑपरेटर्स के समक्ष प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। वैश्विक पर्यटन कंपनियों के साथ संवाद राज्यमंत्री लोधी ने इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल टूर ऑपरेटर्स, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों और विभिन्न देशों के पर्यटन अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति और निवेश के अवसरों पर चर्चा करते हुए, सभी को मध्यप्रदेश आने और प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया। ITB बर्लिन में भागीदारी से मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत स्थान मिलेगा। इस आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने, पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिला है।

‘रैम्प योजना’ के तहत मध्यप्रदेश की 40 मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी महिला उद्यमियों हैदराबाद में एक्सपोज़र विजिट पर

भोपाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार की ‘रैम्प योजना’ के तहत मध्यप्रदेश की 40 मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी महिला उद्यमियों को हैदराबाद में 6 से 8 मार्च तक एक्सपोज़र विजिट पर भेजने की महत्वपूर्ण पहल की गयी है। मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग का लघु उद्योग निगम इस महत्वपूर्ण दौरे में नोडल एजेंसी के रूप में साथ रहेगा। इस दौरे में महिला उद्यमी ‘फिक्की फ्लो इंडस्ट्रियल पार्क’ और ‘वी-हब’ जैसे महिला औद्योगिक पार्कों का दौरा करेंगी और उन्नत कार्यप्रणाली, नवीनतम तकनीकों और उन्नत कार्य के नवीनतम तौर-तरीकों को करीब से देख और समझ सकेंगी। माना जा रहा है कि महिला उद्यमी को अपने उद्यम के उन्ननयन मे सहायता मिलेगी। इस दौरान प्रदेश की महिला उद्यमी देश की प्रतिष्ठित महिला उद्योगपतियों से भी मिलेंगी और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उनसे संवाद कर सकेंगी। इन महिला उद्यमियों का चयन प्रदेश के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रों के द्वारा किया गया है। यह 40 सदस्यीय दल 6 मार्च को भोपाल एवं इंदौर से विमान द्वारा हैदराबाद रवाना होगा। इस यात्रा का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सफल महिला उद्यमियों से मिलने, उनके अनुभवों से सीखने और अपने व्यापार में नए विचार और तकनीक अपनाने के अवसर प्रदान करना है। पहले दिन हैदराबाद में सफल महिला उद्यमियों द्वारा अपने संघर्ष, उद्यमिता विकास और व्यवसाय में अपनाए गए नए तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अगले दिन 7 मार्च को महिला उद्यमी ‘फिक्की फ्लो इंडस्ट्रियल पार्क’ और ‘वी-हब’ का दौरा करेंगी, जहां वे देश की चार प्रमुख महिला उद्यमियों के उद्योगों का अवलोकन करेंगी। महिला उद्यमियों को यहां नवीनतम तकनीकों, योजनाओं के क्रियान्वयन और औद्योगिक पार्क की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। यह जानने का अवसर भी मिलेगा कि किस प्रकार नए प्रयोग, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन एक सफल व्यवसाय की दिशा में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमी ‘वीमेन इंडस्ट्रियल पार्क’ का भी दौरा करेंगी, जहां वे विभिन्न महिला उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर नए बाजारों और तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी। इस कार्यक्रम से उन्हें अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जाने और अपने क्षेत्र में नए अवसरों की पहचान करने का महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा। मध्यप्रदेश शासन एवं रेम्प योजना की इस पहल से राज्य की महिला उद्यमियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी, बल्कि वे अपने उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकेंगी।  

माधव नेशनल पार्क होगा प्रदेश का 9वां बाघ संरक्षित क्षेत्र, जल्द ही एक नए टाइगर रिजर्व पार्क की सौगात: मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत में टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर चुके मध्यप्रदेश को जल्द ही एक नए टाइगर रिजर्व पार्क की सौगात मिलने जा रही है। शिवपुरी जिले का माधव नेशनल पार्क प्रदेश का 9वां बाघ संरक्षित क्षेत्र होगा, जो चंबल क्षेत्र में वन्य जीव प्रेमियों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि वे स्वयं बाघों का एक जोड़ा माधव नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। चंबल रेंज में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से स्थानीय युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। एशिया में पहली बार चीते भी चंबल के कूनो नेशनल पार्क में दिखाई दे रहे हैं। चंबल नदी क्षेत्र में घड़ियाल एवं डॉल्फिन प्रोजेक्ट पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्यप्रदेश में हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश आते हैं। बाघ संरक्षित क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए सभी नेशनल पार्कों में सीजन भर पर्यटकों का आवागमन रहता है।

झुग्गी वालों के आएंगे अच्छे दिन, DDA बनाएगा 10 हजार फ्लैट, स्लम बस्तियों के जीर्णोद्धार का काम जारी

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में स्लम बस्तियों के जीर्णोद्धार का काम जारी है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक निजी फर्म को ट्रांजेक्शन एडवाइजर बनाया है। झुग्गी बस्तियों में बनाए जाएंगे फ्लैट इस फर्म को 10 पुनर्वास प्रोजेक्ट के आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि अशोक विहार इलाके के जेजे क्लस्टर में रहने वालों के लिए नए फ्लैट बनाए गए हैं। उसी तरह अन्य झुग्गी बस्तियों में भी फ्लैट बनाए जाएंगे। डीडीए ने दिया सात महीने का समय डीडीए ने पिछले साल 13 दिसंबर को व्यवहार्यता मूल्यांकन और डेवलपर्स की भागीदारी के लिए निजी फर्म को अनुबंध पत्र जारी किया था। 10 परियोजनाओं में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के 26,438 घरों वाले 19 जेजे (झुग्गी झोपड़ी) क्लस्टर शामिल हैं। आकलन के लिए डीडीए ने सात महीने का समय दिया है। लगभग 10,000 घरों वाले छह जेजे क्लस्टर शामिल इसके तहत दिलशाद गार्डन और कालकाजी में एक-एक जबकि शालीमार बाग और पीतमपुरा को कवर करने वाली एक अन्य परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। तीन परियोजनाओं में लगभग 10,000 घरों वाले छह जेजे क्लस्टर शामिल हैं। यह जानकारी दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इसके मुताबिक, दिल्ली में 675 जेजे बस्तियों में से 350 डीडीए के अधिकार वाली जमीन पर मौजूद है। नीति में बदलाव को दी थी मंजूरी डीडीए ने गत वर्ष नवंबर में एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में एक बैठक की थी, जिसमें इसने अपने झुग्गी बस्ती एवं पुनर्वास नीति में बदलाव को मंजूरी दी थी। डीडीए ने एक बयान में कहा था कि बदलाव इसलिए लाया गया है कि यह सुनिश्चित किया जा सके 100 प्रतिशत लाभार्थी उसी स्थान पर समायोजित हों।

9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा, गेहूं किसानों की बढ़ेगी टेंशन

नई दिल्ली चार दिन बाद उत्तर भारत में मौसम करवट लेगा। दरअसल, 9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसकी वजह से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में आज अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम और मेघायल में बारिश देखने को मिलेगी। किसानों की मुश्किलें बढ़ाएंगी तेज हवाएं अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। यहां 25 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 8 मार्च को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में गेहूं किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं की वजह से फसल जमीन पर लेट सकती है। बिहार में तूफान का अलर्ट 7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश होगी। 5 और 6 मार्च को केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा। आज गुजरात में मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। 7 मार्च को सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में तूफान के आसार हैं। कहां-कैसा है तापमान? महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, सुदूर दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। तापमान कर्नाटक और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। सोलापुर देश में सबसे गर्म उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल देश में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस शोलापुर में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इन स्थानों पर बढ़ा तापमान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक के कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

भोपाल 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के सा‍थ बुधवार 5 मार्च को ग्रामीण, स्थानीय निकाय, नगरीय स्थानीय निकाय और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों के बैठक हुई। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्यों ने सभी से चर्चा की। ग्रामीण स्थानीय निकायों, नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव भी रखे। बैठक में प्रदेश की नगरीय निकायों के प्रतिनिधि के रूप में चार नगर निगम के महापौर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता यादव तथा भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय एवं 11 अन्य नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष बैठक में उपस्थित हुए। प्रदेश के नगरीय निकायों को दिए जा रहे अनुदान में चुकी मध्यप्रदेश में देश की सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या निवास करती है इसलिए उसे संज्ञान में रखकर अनुदान जारी करना और शहरीकरण में जनता को सेवा प्रदाय में तकनीकी उपयोग किए जाने को प्रेरित करने हेतु पृथक से अनुदान जारी किए जाने का अनुरोध किया गया।  

न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, 25 साल पुराना बदला लेने उतरेगा भारत, फाइनल के लिए बिछ गई बिसात

लाहौर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. 5 मार्च (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर 50 रनों से जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का टारगेट मिला था, जिसके सामने उसके बैटर्स बेबस नजर आए. साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. यानी बड़े मुकाबलों में अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. फाइनल में न्यूजीलैंड VS भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की थी. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उसने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाला. बावुमा-डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 71 गेंदों पर 56 रन बनाए. बावुमा को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने चलता किया. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल होगा. 25 साल पहले भी ये दोनों टीमें फाइनल में टकराई थीं. तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब भारत के पास 25 साल पुराना इतिहास बराबर करने का मौका आ गया है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को लाहौर में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 362 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. जाहिर है कि अगर न्यूजीलैंड को जीतना था तो उसे भी रिकॉर्ड बनाना था. दक्षिण अफ्रीका डेविड मिलर के शतक के बाद भी इतिहास नहीं रच सका. अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच अपने नाम किया. उसकी जीत के 3 हीरो रहे. पहले रचिन रवींद्र (108) और केन विलियम्सन (102) ने शतक बनाए. फिर मिचेल सैंटनर (3 विकेट)  ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ग्रुप मैच में 4 विकेट से जीता भारत न्यूजीलैंड के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को भी सतर्क कर दिया है. वैसे दोनों टीमें ग्रुप दौर में टकरा चुकी हैं. भारत ने तब न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. लेकिन भारत को यह ध्यान रखना होगा कि अगर उसे किसी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में चुनौती दी है तो वह न्यूजीलैंड ही है. इसके अलावा आईसीसी नॉकआउट मैचों में भी भारत के खिलाफ उसका बेहतरीन रिकॉर्ड है. आईसीसी नॉकआउट में 5वीं भिड़ंंत भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी नॉकआउट मैचों में 5वीं बार भिड़ेंगी. पहले 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट में भारत को पहली बार साल 2000 में हराया था. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसमें भारत 4 विकेट से हार गया था. वर्ल्ड कप 2023 में भारत जीता भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मैचों 2019, 2021 और 2023 में भी टकरा चुके हैं. भारत ने 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था. इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2021 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा था. Location : मिलर का शतक… कीवी स्पिनर्स ने बिगाड़ा SA का खेल टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सेंटनर ने बावुमा के बाद अपना दूसरा शिकार रासी वैन डर डुसेन को बनाया, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. डुसेन ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 66 बॉल पर 69 रन बनाए. फिर हेनरिक क्लासेन (3) भी सेंटनर की फिरकी में फंस गए. एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने चलता किया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन हो गया. इसके बाद वियान मुल्डर (8) स्पिनर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. वहीं मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया. 218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर ने तूफानी शॉट्स लगाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया. मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी को दो -दो विकेट हासिल हुए. माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने भी एक-एक विकेट झटका. विलियमसन और रवींद्र के धमाकेदार शतक इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 356 रन बनाकर मैच जीत लिया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर 7.5 ओवरों में 48 रनों की पार्टनरशिप की. यंग 22 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने मिलकर मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान रचिन रवींद्र ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक पूरा किया. खास बात यह है कि रवींद्र ने ये पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनाए हैं. रचिन रवींद्र ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 गेंदों पर 108 रन बनाए. रवींद्र को कगिसो रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. रवींद्र के आउट होने के कुछ देर बाद केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया. … Read more

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग: 8 मार्च को  रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में  भिड़ेंगी सचिन और लारा की टीमें

रायपुर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे. ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है. लीग मैचों में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में संभावना है कि इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशी की खबर है कि फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होगा. सात मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद अभ्यास करेंगे. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. टिकटों की बिक्री पहले दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों ने टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं. स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट भी काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी 7 मार्च को सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वे 7 और 8 मार्च को राज्य के सूरत और नवसारी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 मार्च को सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के तहत वृद्ध लाभार्थियों को विशेष किट वितरित करेंगे। इसके बाद वे सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 8 मार्च को पीएम मोदी नवसारी जाएंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वे महिलाओं के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले, 1 मार्च को पीएम मोदी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गुजरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने सौराष्ट्र के विभिन्न जिलों का दौरा किया था। उन्होंने जामनगर, गिर और जूनागढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और सोमनाथ मंदिर के दर्शन भी किए थे।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- बिजली कंपनियों में रिक्त 2573 पदों की भर्ती से कार्यालयीन व्यवस्थाओं में काफी आसानी होगी

भोपाल ऊर्जा विभाग के अधीन तीनों बिजली वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2573 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम 20 से 30 मार्च तक घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर में होगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इन भर्तियों से बिजली वितरण, जनरेशन, ट्रांसमिशन कार्यों के अलावा कार्यालयीन व्यवस्थाओं में काफी आसानी होगी। ऊर्जा विभाग में भर्ती के लिए नोडल कंपनी मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि लॉ असिस्टेंट, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए परीक्षा 20 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे, स्टोर असिस्टेंट, ड्रेसर, फायर मैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड के लिए दोपहर 1 से 3 और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल प्लांट के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए 21 मार्च को तीन सत्रों में सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक, जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 22 मार्च सुबह 9 से 11, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल दोपहर 1 से 3, प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर के लिए 23 मार्च सुबह 9 से 11, असिस्टेंट मैनेजर आईटी, सिविल अटेंडेंट व रेडियोग्राफर के लिए दोपहर 1 से 3, लेब टेक्निशियन के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ईसीजी टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर के लिए 24 को 9 से 11, एएनएम, स्टॉफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर असिस्टेंट के लिए दोपहर 1 से 3 बजे तक, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स (प्लांट) के लिए शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। लाइन अटेंडेंट के लिए 26 से 29 मार्च 4 दिन सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। इसी तरह जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, प्लांट, इलेक्ट्रिकल के लिए 30 मार्च को सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 तक परीक्षा होगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए करीब सवा लाख युवाओं ने एमपी ऑन लाइन के माध्यम से ऑनलाइन फार्म जमा कराए थे। प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों से ऑन लाइन माध्यम से प्रवेश पत्र लाउनलोड कर प्रवेश पत्र में लिखे नियम, शर्तों के अनुरूप तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का अनुरोध किया है।  

फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पितरों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण, करें ये उपाय

हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बड़ी पावन मानी गई है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती है. इस तरह हर माह में एक पूर्णिमा तिथि पड़ती है. फाल्गुन माह में जो पूर्णिमा पड़ती है उसे फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान-दान से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही फाल्गुन पूर्णिमा पितरों की आत्मा को शांति दिलाने के लिए भी बहुत लाभकारी मानी गई है. हिंदू धर्म शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पितरों की आत्मा को शांति दिलाने के साथ पितृ दोष के मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैंं. मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ ही पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. फाल्गुन पूर्णिमा कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च 2025 को रखा जाएगा. दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाएं फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद पितृ स्तोत्र पढ़ना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. भोजन का दान फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भोजन का दान करना चाहिए. इसके अलावा किसी गाय, कुत्ते या कौवे को रोटी खिलानी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने सेपितरों की आत्मा को शांति मिलती है. पितरों का तर्पण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन गंगा के अलावा किसी और पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण अवश्य ही करना चाहिए. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. चंद्र देव को अर्घ्य पूर्णिमा की रात चंद्र देव को कच्चे दूध में सफेद फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं.साथ ही पृत दोष से छुटकारा मिलता है.

अप्रैल के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके दिया निमंत्रण

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के निमंत्रण पर अप्रैल के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी की संभावित यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों में मजबूती आने के साथ ही दोनों पड़ोसी देशों के बीच जन-केंद्रित साझेदारी को गति मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड से वापस आते समय कोलंबो पहुंच सकते हैं। बैंकॉक में 2 से 4 अप्रैल तक ‘बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन’ का छठा आयोजन होगा। दिसानायके ने दिसंबर में तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को ‘अपनी सुविधानुसार जल्द’ श्रीलंका की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया था। सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा थी। दोनों नेताओं ने अपनी चर्चाओं के दौरान भारत-श्रीलंका देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और संबंधों को मैत्रीपूर्ण बनाने पर सहमति जताई। दिसानायके ने अपनी भारत यात्रा को काफी ‘सफल’ करार दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व और व्यापारिक समुदाय के साथ उनकी ‘सार्थक चर्चा’ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक तीन बार श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की श्रीलंका की आखिरी यात्रा जून 2019, में ईस्टर संडे के हमलों के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए हुई थी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था, जो 1987 के बाद से भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। पीएम मोदी मई 2017 में श्रीलंका द्वारा आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भाजपा केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व वाम दलों की चुनौतियां बढ़ा सकती, प्रवेश से सियासत बदली

 तिरुवनन्तपुरम केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक वर्ष बाकी है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ ने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। दोनों गठबंधन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के साथ चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहना रहे हैं। इनके बीच मतदाताओं में पैठ बना रही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व वाम दलों की चुनौतियां बढ़ा सकती है। केरल में पिछले दस वर्षों से वाम दल सत्ता में है। हालांकि वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह कहना मुश्किल है कि लोकसभा का असर विधानसभा में दिखाई देगा। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वर्ष 2021 विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने सरकार बनाई थी। नायर और मछुआरा समुदायों पर भाजपा की नजर चुनावी रणनीतिकार मानते हैं कि पहले मतदाताओं के सामने यूडीएफ और एलडीएफ दो ही विकल्प थे। अब आहिस्ता-आहिस्ता दोनों गठबंधनों के वोट बैंक में सेंध लगाते हुए भाजपा अपनी जगह बना रही है। नायर और मछुआरा समुदायों पर भाजपा की नजर है। दोनों समुदाय अमूमन चुनाव में एलडीएफ का समर्थन करते रहे हैं। भाजपा के प्रवेश से सियासत बदली केरल में राजनीति दो ध्रुवीय रही है, लेकिन भाजपा के प्रवेश के बाद सियासत बदल गई है। अगर भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ती है तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। भाजपा अपने प्रदर्शन से बिगाड़ सकती है चुनावी गणित प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में अभी अपना प्रदर्शन बरकरार रखती है तो यह यूडीएफ और एलडीएफ दोनों का गणित बिगाड़ सकती है। क्योंकि, भाजपा का वोट बैंक लगातार बढ़ रहा है। लोकसभा में एनडीए को 19 फीसदी वोट मिले। जबकि 2021 विधानसभा में यह 12 प्रतिशत था। हिंदू मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल रही भाजपा कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि एलडीएफ सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। पर क्या यूडीएफ मतदाताओं की इस नाराजगी को अपने पक्ष में बदल पाएगी। वहीं, एलडीएफ के लिए भी अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं है। इसकी बड़ी वजह लोकसभा चुनाव में त्रिशूर सीट से भाजपा की जीत है। भाजपा ने केरल में सिर्फ त्रिशूर सीट से जीत दर्ज नहीं की है, करीब एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार को सबसे अधिक वोट मिले हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन से साफ है कि वह हिंदू मतदाताओं को भरोसा जीतने में सफल रही है। वहीं, ईसाई मतदाताओं के लिए भी भारतीय जनता पार्टी अब दूर नहीं है।

बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर सिंहस्थ को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे

उज्जैन  उज्जैन से बदनावर की दूरी 65 किमी. की है। गुजरात के श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने के लिए बदनावर होकर ही गुजरते हैं। हाल ही में बदनावर बागेश्वर धाम से उज्जैन के इंदौर बायपास तक फोरलेन बनकर तैयार हो चुका है तथा आवागमन भी शुरू हो गया है। यह रोड भी वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ(Simhastha 2028) के मद्देजनर ही बनाया गया है। इस समय आम जनता का झुकाव इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने बदनावर में 3 जगह चार्जिंग स्टेशन(E-Buses Charging Station) बनाने का निर्णय लिया है, इनमें मुख्य बस स्टैंड, गणेश वडली बस स्टैंड व नागेश्वर महादेव धाम है। यह सभी स्टेशन सिहंस्थ के चलते स्थापित किए जा रहे हैं। कलेक्टर प्रियांक मिश्र ने बदनावर के साथ पीथमपुर, मनावर, सरदारपुर और कुक्षी में भी स्थानीय निकाय को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन स्थानों पर बस स्टैंड और डिपो के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। मंगलवार को स्थान के निरीक्षण के लिए एसडीएम वसीम अहमद भट्ट, तहसीलदार सुरेश नागर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, सीएमओ लालसिंह राठौर आदि उपस्थित थे। गुजरात के अधिकांश वाहन बायपास से गुजरने लगे बदनावर-उज्जैन फोरलेन बनने के बाद गुजरात से आने वाले ज्यादातर वाहन अब बायपास से होकर गुजरने लगे हैं। जिन तीन जगह को सिंहस्थ को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है, उनमें से बागेश्वर धाम का चार्जिंग स्टेशन गुजरात जाने वाले वाहनों के लिए उपयोग में आएगा। शेष दोनों चार्जिंग स्टेशन अन्य वाहनों के लिए उपयोगी रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि शासन को उज्जैन से बदनावर 70 किमी लंबे फोरलेन के आसपास चार्जिंग स्टेशन(E-Buses Charging Station) स्थापित करना चाहिए, ताकि सिंहस्थ के दौरान चार्जिंग स्टेशन पर वाहनों की लंबी कतार न लगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online