LATEST NEWS

औचक निरीक्षण के संबंध में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित

भोपाल लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की नवीन पहल प्रारंभ की गई हैं। इसमें हर माह की 5 और 20 तारीख़ को सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम तरीके से चयनित दलों, जिलों, निर्माण कार्यों और सामग्री के सैंपल लेने के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। गत दिवस लोक निर्माण विभाग के सातों परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा सात जिलों में निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कुल 34 कार्यों को रैंडम आधार पर चयनित किया गया, जिनमें 14 कार्य पी.डब्ल्यू.डी. सड़क/ पुल, 10 कार्य पी.आई.यू., 8 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम तथा 2 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम के अंतर्गत आए। निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस बैठक में के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता (बी.एंड आर), प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम), उपसचिव लोक निर्माण विभाग, समस्त मुख्य अभियंता एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे। राजगढ़ जिले के छापीखेड़ा-नलखेड़ा मार्ग में सबग्रेड कार्य में बड़े पत्थरों के उपयोग की गड़बड़ी पाए जाने पर कंसलटेंसी एवं एजीएम आरडीसी अभिषेक गोकरू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किये जाने के निर्देश दिए गए। नरसिंहपुर जिले में करेली-सिंहपुर-डांगीढाना मार्ग में सीमेंट कांक्रीट में ज्वाइंट निर्माण में लापरवाही के कारण ओपन हो जाने की शिकायत मिली। इस पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किये जाने के लिये मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। बुरहानपुर जिले में धूलकोट शिवबाबा इटारिया एवं नरसिंहगढ़ शहरी क्षेत्र में कांक्रीट कार्य की धीमी गति को लेकर भी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किये जाने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता को लेकर कुछ निर्माण कार्यों की सराहना भी की गई। इनमें नरसिंहपुर जिले के चीचली में उप तहसील कार्यालय भवन का निर्माण और बुरहानपुर जिले में कुटुंब न्यायालय भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण पाए जाने पर उपयंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री एवं संबंधित ठेकेदार की प्रशंसा की गई। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही लाइनों के कारण सड़कों की खुदाई की जा रही है, लेकिन मापदंडों के अनुसार मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लियेविभाग को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।।  

एमसीबी : नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने ली शपथ, गरिमामय आयोजन में माननीय अतिथियों की रही उपस्थिति

एमसीबी मनेन्द्रगढ़ में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अनेक सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया। पूरे कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात राज्यगीत की सुमधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। माननीय अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। माननीय मंत्री और विधायकों की उपस्थिति रही गरिमामयी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री माननीय रामविचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ माननीय किरण सिंह देव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर-सोनहत माननीया श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक बैकुण्ठपुर माननीय भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एमसीबी माननीया श्रीमती चम्पादेवी पावले, पूर्व अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन संजय अग्रवाल, एसडीएम लिंगराज सिदार, उप अभियंता पवन कुमार साहू एवं श्रीमती नम्रता सिंह, मिशन मैनेजर श्रीमती रुचि पाण्डेय, राजस्व उप निरीक्षक शिवनारायण मिंज और सहायक राजस्व निरीक्षक अमजद खान की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने ली शपथ इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव को एसडीएम लिंगराज सिदार द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 01 से 22 तक के सभी पार्षदगणों ने भी शपथ ली। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मनेन्द्रगढ़ के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नव निर्वाचित नेतृत्व ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जनता की सेवा का संकल्प लिया। भव्य आयोजन का सफल मंच संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

अंबिकापुर : रोजगार से समृद्धि की ओर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जगदीश गुप्ता बने सफल उद्यमी, 10 लोगों को दिया रोजगार

अंबिकापुर सरकार द्वारा सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर कई युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है जगदीश गुप्ता की, जिन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपना बेकरी व्यवसाय सफलतापूर्वक स्थापित किया और अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सफल रहे। लकड़ी के भट्ठे से आधुनिक मशीन तक का सफर अम्बिकापुर के मायापुर में रहने वाले जगदीश गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने अपने बेकरी व्यवसाय की शुरुआत एक साधारण लकड़ी के भट्ठे से की थी, पारंपरिक तरीके से काम करने में अधिक समय और मेहनत लग रहा था। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में इन्टरनेट के माध्यम से जानकारी मिली । उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय से संपर्क किया और योजना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये का लोन लेकर अपने बेकरी व्यवसाय को आधुनिक रूप देने के लिए नई मशीनें खरीदीं। जिससे उत्पादन में तेजी आई और व्यापार में वृद्धि हुई। आज उन्होंने अपने बेकरी उद्योग में 10 लोग को रोजगार दिया हैं। पीएमईजीपी के तहत मिला 10 फीसदी अनुदान जगदीश गुप्ता बताते हैं कि उनका व्यवसाय अब मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। बेकरी संचालन से सालाना तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक की बचत हो रही है। उन्होंने  बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें लोन पर 15 प्रतिशत का अनुदान मिला, जिससे उनकी आर्थिक बोझ कम हुआ। जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है। जगदीश गुप्ता जैसे सफल उद्यमी लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ  छोटे उद्योगों की स्थापना कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया

महाकाल लोक परिसर की तरह एकात्म धाम का करें विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर अंचल के समग्र विकास के लिए समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य ने बाल्यकाल में प्रदेश के ओंकारेश्वर में आकर निवास किया। उनके दर्शन और शिक्षाओं को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। सम्पूर्ण समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करने वाले आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित है। प्रतिमा स्थल सहित सम्पूर्ण ओंकारेश्वर के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य सम्पन्न किए जाएं। सिंहस्थ : 2028 तक ओंकारेश्वर भी उज्जैन की तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र बने, इस दिशा में सभी प्रयास किए जाएं। यह स्थान प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केन्द्र है। उन्होंने कहा कि एकात्म धाम ओंकारेश्वर में शिव पंचायतन मंदिर परिसर का विकास महाकाल लोक की तरह किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) के सभाकक्ष में एक बैठक में एकात्म धाम, ओंकारेश्वर के विकास के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृति विभाग द्वारा तैयार प्रजेंटेशन भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर में सुविधाओं के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों की संख्या निश्चित ही बढ़ेगी। नागरशैली में अयोध्या के राम मंदिर की तरह इस आस्था स्थल में मंदिर का निर्माण प्रदेश की विशेष पहचान में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम और क्षेत्र में आने-जाने के सुविधाजनक मार्गों के निर्माण और प्रस्तावित रोप-वे की व्यवस्था के लिए समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैयाराजा टी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

ग्यारहवीं डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन

ग्यारहवीं डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन विनिवेश स्वास्थ्य में खराब सार्वजनिक निवेश का विकल्प नहीं है(disinvestment is not a replacement for poor public investment in health )- प्रो डॉ रमा बारु व्यावसायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ घनश्याम दास वर्मा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य मुद्दों  पर संघर्षरत कैलाश मीणा को जन स्वास्थ्य सम्मान                                                                                           भोपाल  आज डॉ अजय खरे स्मृति व्याख्यान माला की ग्यारहवीं कड़ी मे मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर(डॉ.) रमा वी बारु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवानिवृत्त प्रोफेसर उपस्थित थी। प्रोफेसर(डॉ.) रमा वी बारु, ने “सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा शिक्षा में विनिवेश: नीतियां और चुनौतियां ” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि वैश्विक परामर्श समूहों की सलाह के आधार पर 2022 के नीति आयोग के दस्तावेज़ में जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज स्थापित करने वाले निजी हितधारकों को सौंपने का दिशानिर्देश दिये गए है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा में पीपीपी के माध्यम से व्यावसायीकरण से निजीकरण का गंभीर प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पतालों और सीएचसी को निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ साझेदारी के लिए सौंपने का प्रस्ताव एक अच्छी तरह से काम करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए आवश्यक रेफरल प्रणाली को तोड़ देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व अतिरिक्त सचिव और प्रोफेसर, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल डॉ. मनोहर अगनानी ने की। उनका स्वागत सुभाष शर्मा ने किया और उनका  परिचय धीरेन्द्र आर्य ने दिया। आज की इस व्याख्यानमाला में विशेष अतिथि के रूप में डॉ राकेश मालवीया उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता का स्वागत जन स्वास्थ्य अभियान की साथी आरती पाण्डेय ने किया, और उनका परिचय अभियान के साथी श्री अमूल्य निधि ने दिया। डॉ. राकेश मालवीया का स्वागत राकेश चांदौरे ने किया और उनका परिचय डॉ माधव हसानी ने किया,  डॉ शशि खरे का स्वागत  म प्र विज्ञान सभा के  आशीष पारे ने किया । कार्यक्रम का संचालन एस. आर. आजाद ने  और आभार म.प्र. मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के  डॉ. माधव हसानी ने किया।       इसके पूर्व व्यावसायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ घनश्याम दास वर्मा और पर्यावरणीय स्वास्थ्य और मुद्दों पर कार्यरत  कैलाश मीणा को ग्यारहवीं डॉ अजय खरे व्याख्यानमाला के दौरान “जन स्वास्थ्य सम्मान 2024” से नवाजा गया। डॉ. घनश्याम दास वर्मा ने झाबुआ में आदिवासी समुदायों के साथ स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम किया है, जहाँ उन्होंने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और लगभग 10 वर्षों तक आरसीएच कार्यक्रम का प्रबंधन किया है। वे पिछले दो दशकों से, सिलिकोसिस और इसके स्वास्थ्य पर प्रभाव पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में काम कर रहे हैं। कैलाश मीणा तीन दशक से अधिक समय से राजस्थान की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तथा हाशिए पर पड़े समुदायों और पारिस्थितिकी (Eco system) तंत्र की रक्षा कर रहे हैं।

नई लेदरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों को मुख्य अतिथियों के बीच संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई शपथ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नगर पंचायत नई लेदरी में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनेकों सम्माननीय अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही। यह आयोजन नगर पंचायत नई लेदरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के रूप में ऐतिहासिक बन गया। इस कार्यक्रम का उद्बोधन संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात माननीय अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माननीय श्री किरण सिंह देव की अध्यक्षता एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर-सोनहत माननीया श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक बैकुण्ठपुर माननीय श्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष एमसीबी माननीया श्रीमती चम्पादेवी पावले की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत नई लेदरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा को संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत नई लेदरी के वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 तक के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। वहीं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों को नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह का समापन नगर पंचायत नई लेदरी की (सीएमओ) श्रीमती अंजना वाईक्लिप द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी लोगों की सराहना की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गणों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत नई लेदरी के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नव निर्वाचित नेतृत्व ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जनता की सेवा का संकल्प लिया।

वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विश्व धरोहर भीम बैटका का किया भ्रमण

भोपाल 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. सौम्य कांति घोष एवं डॉ. मनोज पांडा ने यूनेस्को विश्व धरोहर भीम बैटका का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक और भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को नजदीक से देखा। वित्त आयोग के सदस्यों ने कहा कि भीम बैटका जैसे ऐतिहासिक स्थल भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अमूल्य प्रतीक हैं। इन स्थलों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भीम बैटका में शैलाश्रय तथा शैलचित्रों का अवलोकन किया गया। पुरा पाषाण काल से मध्य ऐतिहासिक काल तक यह स्थान मानव गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहाँ के शैल चित्र मुख्यतः सामूहिक नृत्य, रेखांकित मानवाकृति, शिकार, पशु-पक्षी, युद्ध और प्राचीन मानव जीवन के दैनिक क्रियाकलापों से जुड़े हैं। चित्रों में प्रयोग किये गए खनिज रंगों में मुख्य रूप से गेरुआ, लाल और सफेद रंग का उपयोग किया गया है। आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों को भीम बैटका में प्रस्तावित रॉक आर्ट इको पार्क म्यूजियम के बारे में बताया गया। आयोग के सदस्यों को गाइड रवि यादव द्वारा शैलाश्रयों तथा शैलचित्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  

बिजली बिल भुगतान केन्द्र मार्च माह में अवकाश दिनों में भी खुलेंगे

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत 8 मार्च शनिवार, 9 मार्च रविवार, 14 मार्च होली, 15 मार्च शनिवार, 16 मार्च रविवार, 19 मार्च रंगपंचमी, 22 मार्च शनिवार, 23 मार्च रविवार तथा 31 मार्च ईद-उल-फितर को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त अवकाश के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस मशीन से कैश तथा ऑनलाइन भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्य क्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।  

ब्लाक कांग्रेस चितरंगी द्वारा अहंकारी_प्रहलाद” का किया गया पुतला दहन

चितरंगी बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा “जनता को भिखारी” कहने के विरोध में आज ब्लाक कांग्रेस चितरंगी द्वारा तहसील कार्यालय के सामने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार चितरंगी ऋषिनारयण सिंह के हाथो मे ज्ञापन शौपा गया जिसमे उनको मंत्री पद से हटाने की मांग की है। कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि पुलिस खड़ी होकर देख रही है कुछ समय बाद जाकर जलाते पुतले को लेकर भागे। कार्यक्रम मे मौजूद रहे पूर्व विधायक सरस्वती सिंह जिला पंचायत सदस्य सोमदेव ब्रम्ह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, ब्लाक अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान, भूपनारायण सिंह, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय सिंह, जनपद सदस्य जगत सिंह, विपुल धर द्विवेदी, भूपेंद्र द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह,विद्याकांत जायसवाल, एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 सिंगरौली में भी आया हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला, दो शातिर महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार सरई पुलिस ने की कार्रवाई, सरपंच मझौली पाठ से महिला मांग रही थी 10 लाख कैश सिंगरौली सिंगरौली  जिले में हनी ट्रेप से जुडे एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। हनी ट्रेप से जुडे दो शातिर महिलायें दो पुरूष के सहारे मझौली पाठ के सरपंच को फसाने और 10 लाख रूपये ऐठने का षड़यंत्र  रच रही थी। जहां सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने छानबीन करते हुए दो महिलायें समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरई पुलिस को सफलता मिली है। सरपंच से 10 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी। सरई थाना टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया के मुताबिक ग्राम सरपंच मझौली पाठ देवी सिंह ने सरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक रंजना सिंह नाम की महिला फोन से बातचीत कर संबध बनाने को दबाव डालने पर सहमति से संबध बनाने पर अगले ही दिन उक्त महिला एवं उसकी एक भाभी द्वारा मोबाइल पर 10 लाख रुपये मांगने और नही देने पर बलात्कार एवं अपहरण के मामले में फसाने के लिये धमकी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(7) 3(5), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान सरई पुलिस ने विवेचना पीड़ित को फोन कर फसाने वाली लड़की अभिरक्षा में ली गई। पकड़ी गई विमला साकेत निवासी कुर्सा थाना जियावन ने बताया की इसके द्वारा सरई में रहने वाले इम्तियाज अली नाम के व्यक्ति से मिलकर पूरा षड़यंत्र पूर्वक सरपंच मझौली पाठ का मोबाइल नम्बर देकर बात कर अपना असली नाम छिपाकर फसाने एवं इस कार्य में अपनी रिस्ते की बुआ ममता साकेत , फूफा राजकुमार साकेत का भी शामिल होना स्वीकार की। जहां उक्त आरोपियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। टीआई ने आगे बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में धनवान व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें इस प्रकार के प्रकरणों में फसाने की बात स्वीकार की। चारों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।  बुआ-फुफा भी शामिल पुलिस ने जब आरोपी युवती को  दबोचकर पूछताछ करने लगी तो उस दौरान युवती ने अपना असली नाम उजागर की । पहले वह रंजना बन कर उगाही-बगाही ब्लैकमेलिंग कर रही थी और इस ब्लैकमेलिंग में इसकी बुआ व फुफा शामिल थे और पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद युवती ने अपना असली नाम ममता बताई है। सरई पुलिस ने इसी कड़ी से आगे बढ़ते हुए शातिर कथन के अनुसार तीन अन्य आरोपियों को दबोचते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिले में इस तरह का सनसनी खेज मामला पहली बार सामने आने पर लोगबाग जहां तरह-तरह की चर्चाए कर रहे है। वही सरई पुलिस के इस कार्रवाई से लोग जहां खुश है। वही लोगबाग ऐसे फ्र ाड लोगों से बचने के लिए लोग सलाह दे रहे हैं।  जितेंद्र सिंह भदौरिया SHO थाना सरई जिला सिंगरौली।  

आज से हैदराबाद में ‘खेल चिंतन शिविर’ का आयोजन, देश के सभी राज्यों के खेल मंत्री शिविर में होंगे शामिल

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग आज हैदराबाद में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे श्रेष्ठ प्रयासों, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। ‘खेल चिंतन शिविर’ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स की तैयारियों और 2036 ओलंपिक्स की भारत में मेजबानी को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चिंतन शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ ही पूर्व ओलंपियन, कोच और खेल विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो भारत में खेलों के विकास को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव देंगे। मध्यप्रदेश खेलों के उन्नयन और नवाचारों में अग्रणी राज्य मंत्री श्री सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक्स, पैरालंपिक्स, एशियन गेम्स और नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश के पहले “फिट इंडिया क्लब” की स्थापना, पार्थ योजना, खेलो बढ़ो अभियान और अन्य नवाचार किए गए हैं, जो खेलों के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इन प्रयासों को अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।  

आज से शुरू होगी बरसाना की लड्डू मार होली?, रंग नहीं, लड्डू बरसते हैं यहां!, जानें क्यो खेली जाती है लड्डू मार होली?

नई दिल्ली भारत में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली का रंग सबसे अलग होता है। यहां यह त्योहार केवल रंगों तक सीमित नहीं रहता बल्कि भक्ति, प्रेम और अनोखी परंपराओं का संगम भी देखने को मिलता है। खासतौर पर बरसाना की लड्डू मार होली दुनियाभर में मशहूर है। कब होगी बरसाना की लड्डू मार होली? बरसाना के बंसा श्रीराधारानी मंदिर में इस साल 7 मार्च 2025 को लड्डू मार होली खेली जाएगी। इस दिन श्रद्धालुओं पर ढेर सारे लड्डू बरसाए जाते हैं और जिनके ऊपर लड्डू गिरते हैं वे इसे अपना सौभाग्य मानते हैं। कैसे खेली जाती है लड्डू मार होली? बरसाना की इस अनूठी होली में नंदगांव से आए पुरोहितों और श्रद्धालुओं पर सैकड़ों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इस आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग बरसाना पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर के अंदर और आसपास भक्ति का विशेष माहौल बन जाता है और हर कोई प्रसाद के रूप में लड्डू पाने की इच्छा रखता है। लड्डू मार होली की पौराणिक कथा इस अनोखी परंपरा के पीछे एक रोचक पौराणिक कथा है—द्वापर युग में जब श्रीकृष्ण और राधारानी धरती पर थे तब राधारानी के पिता वृषभानु जी ने नंदगांव वालों को होली खेलने का निमंत्रण दिया। नंद बाबा ने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया और अपनी ओर से एक पुरोहित को जवाब देने के लिए बरसाना भेजा। जब यह पुरोहित बरसाना पहुंचे तो उनका स्वागत बहुत प्रेम से किया गया। उन्हें आदरपूर्वक लड्डू खाने के लिए दिए गए। इस दौरान वहां मौजूद गोपियों ने होली के रंग में उन्हें गुलाल लगा दिया लेकिन पुरोहित के पास कोई गुलाल नहीं था तो उन्होंने थाल में रखे लड्डू उठाकर गोपियों पर फेंकने शुरू कर दिए। तभी से यह परंपरा शुरू हुई और इसे लड्डू मार होली के रूप में मनाया जाने लगा। क्यों खास है बरसाना की लड्डू मार होली? भक्तिमय माहौल – इस दिन श्रद्धालु पूरी तरह से राधा-कृष्ण की भक्ति में डूब जाते हैं। अनोखी परंपरा – रंगों की होली से अलग यहां लड्डुओं से होली खेली जाती है। सौभाग्य का प्रतीक – कहा जाता है कि जिन पर लड्डू गिरते हैं वे बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। देश-विदेश से आते हैं पर्यटक – इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए दुनियाभर से लोग बरसाना आते हैं। बरसाना की लड्डू मार होली केवल मस्ती और उमंग का त्योहार ही नहीं बल्कि यह श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम-लीला की झलक भी दिखाती है। यह परंपरा हर साल हजारों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करती है और उन्हें प्रेम और भक्ति के रंगों में रंग देती है।  

8 मार्च से महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की होगी शुरुआत, खाते में आएंगे 2500 रुपए

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं को एक और सौगात देने जा रही हैं। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर, दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण वादे पूरे करने वाली है। पहले वादा महिला समृद्धि योजना का है, और दूसरा 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर 8 मार्च से महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी, जिससे दिल्ली की महिलाओं को इससे जुड़ी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, इसी दिन से गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि, इस योजना के तहत 500 रुपए की सब्सिडी बाद में सीधे महिलाओं के खाते में वापस कर दी जाएगी। संकल्प पत्र में किया था वादा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि होली और दिवाली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यही नहीं, गरीब परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने और महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का भी वादा किया गया था। महिला दिवस पर होगी योजनाओं की शुरुआत दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और दिल्ली में सरकार बनाई। अब रेखा गुप्ता की सरकार इन योजनाओं को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला दिवस के मौके पर इन दोनों योजनाओं की शुरुआत होगी, जिसका फायदा दिल्ली की महिलाओं को होगा। गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेंगे और होली-दिवाली पर मुफ्त मिलेंगे।  

मार्च में सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी, 13, 14 को सरकारी अवकाश, 31 को ईद की भी छुट्टी

नई दिल्ली मार्च 2025 का महीना त्योहारों और सार्वजनिक अवकाशों से भरपूर रहने वाला है। खासकर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए यह महीना राहत लेकर आएगा। इस बार मार्च में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते 13, 14, और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वहीं, यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 15 मार्च को भैया दूज व 28 मार्च को रमजान के अंतिम शुक्रवार पर छुट्टी घोषित करने की मांग शिक्षक संगठनों ने की है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में 13 व 14 मार्च को होली की छुट्टी है। मार्च में कब-कब रहेगी छुट्टी? 13 मार्च 2025 – होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 14 मार्च 2025 – होली का त्योहार मनाया जाएगा, इस दिन भी अवकाश घोषित किया गया है। 15 मार्च को  –      होली भाई दूज 16 मार्च 2025 – रविवार होने के कारण पहले से ही अवकाश रहेगा। यानी, 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टियां होंगी। 31 मार्च 2025 – ईद उल-फितर के अवसर पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लंबे वीकेंड का मिलेगा फायदा मार्च में लगातार छुट्टियां होने से लोग परिवार के साथ समय बिता सकते हैं या यात्रा की योजना बना सकते हैं। खासतौर पर होली और ईद के बीच के दिनों में वर्किंग प्रोफेशनल्स छुट्टी लेकर लंबे ब्रेक का आनंद उठा सकते हैं। सरकारी आदेश और छुट्टी की पुष्टि राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा घोषित इन सार्वजनिक अवकाशों की पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा, बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार भी इन दिनों बैंकों में अवकाश रहेगा।

आवासीय संपत्तियों का बाजार उछाल पर बना हुआ, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में 12 प्रतिशत की वृद्धि

नईदिल्ली केयरएज रेटिंग्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंडिविजुअल हाउसिंग फाइनेंस मार्केट, जिसका वर्तमान मूल्य 33 लाख करोड़ रुपये है, वित्त वर्ष 25-30 के बीच 15-16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर 77-81 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। आवासीय संपत्तियों का बाजार उछाल पर बना हुआ है केयरएज रेटिंग्स का मानना ​​है कि यह वृद्धि मजबूत संरचनात्मक तत्वों और अनुकूल सरकारी प्रोत्साहनों की वजह से देखी जाएगी, जिससे ‘हाउसिंग फाइनेंस’ ऋणदाताओं के लिए एक आकर्षक परिसंपत्ति वर्ग बन जाएगा। इसमें कहा गया है कि आवासीय संपत्तियों का बाजार उछाल पर बना हुआ है, जो हाउसिंग फाइनेंस इंडस्ट्री का एक प्रमुख चालक है, जो 2019 से 2024 तक 4.6 लाख यूनिट तक 74 प्रतिशत की वृद्धि देख रहा है। जबकि, 2024 में बिक्री प्रदर्शन सामान्य हो गया। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में 12 प्रतिशत की वृद्धि वित्त वर्ष 2021-24 के दौरान, बैंकों ने हाउसिंग लोन स्पेस में 17 प्रतिशत की सीएजीआर से वृद्धि की है, जबकि हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, बैंकों ने हाउसिंग लोन मार्केट ने 31 मार्च, 2024 तक 74.5 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना दबदबा बनाए रखा है। केयरएज रेटिंग्स का मानना ​​है कि हाउसिंग फाइनेंस मार्केट की विकास क्षमता को देखते हुए बैंकों और एचएफसी दोनों के पास बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह है। 31 मार्च, 2024 तक एचएफसी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत पर स्थिर थी और यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। केयरएज रेटिंग्स के 12-14 प्रतिशत विकास अनुमान के अनुरूप वित्त वर्ष 24 में, एचएफसी का लोन पोर्टफोलियो 13.2 प्रतिशत बढ़कर 9.6 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो केयरएज रेटिंग्स के 12-14 प्रतिशत के विकास अनुमान के अनुरूप है। वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के लिए, केयरएज रेटिंग्स ने मजबूत इक्विटी प्रवाह और पूंजी भंडार द्वारा क्रमशः 12.7 प्रतिशत और 13.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि की उम्मीद की है। एचएफसी 30 लाख रुपये से कम के टिकट साइज में काम करती हैं रिटेल सेगमेंट एचएफसी के लिए प्राथमिक विकास चालक बना हुआ है, जबकि थोक क्षेत्र में सतर्क वृद्धि देखी गई है। केयरएज रेटिंग्स की एसोसिएट डायरेक्टर गीता चैनानी ने कहा, “एचएफसी मुख्य रूप से 30 लाख रुपये से कम के टिकट साइज में काम करती हैं, जो मार्च 2024 तक कुल एयूएम का 53 प्रतिशत था। हालांकि, 30-50 लाख रुपये के बीच के टिकट साइज वाले एयूएम के अनुपात में 23 प्रतिशत से 27 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि हुई है और 31 मार्च से 30 सितंबर, 2024 के बीच 30 लाख रुपये से कम एयूएम के अनुपात में गिरावट आई है।” डीप- टेक इनोवेशन से भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में मिलेगी मदद भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बड़े मान से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही देश सॉफ्टवेयर-लेड टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम से डीप-टेक इनोवेशन द्वारा संचालित इकोसिस्टम- स्ट्रक्चरल बदलाव के दौर से भी गुजर रहा है। गुरुवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। थ्रीवनफोर कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार समर्थित पहल जैसे 10,000 करोड़ रुपये के ‘फंड ऑफ फंड्स’, भारत के सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और नेशनल डीप टेक स्टार्टअप पॉलिसी (एनडीटीएसपी) फ्रंटियर टेक इनोवेशन और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए कमिटमेंट को दर्शाती हैं। भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर डिजाइन स्पेस में एक प्रमुख प्लेयर है, जो दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियरों, लगभग 125,000 पेशेवरों को रोजगार देता है। राष्ट्रीय शोध कार्यक्रम, विश्वविद्यालय इनक्यूबेटर और कॉर्पोरेट आरएंडडी निवेश टैलेंट रिटेंशन और विकास को मजबूत कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि रणनीतिक कौशल निर्माण के साथ भारत शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और उद्यमियों की एक मजबूत पाइपलाइन द्वारा समर्थित तकनीकी विकास सुनिश्चित कर रहा है। थ्रीवनफोर कैपिटल के संस्थापक भागीदार और मुख्य निवेश अधिकारी प्रणव पई ने कहा, “भारत का डीप-टेक सेक्टर निवेश के लिए तैयार, नीति-समर्थित और वैश्विक रूप से प्रासंगिक अवसर के रूप में परिपक्व हो रहा है। जबकि नींव मजबूत है, डीप-टेक इनोवेशन को व्यावसायिक रूप से सफल, वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी व्यवसायों में बदलने के लिए निरंतर पूंजी, इकोसिस्टम सहयोग और धैर्यपूर्वक निष्पादन की जरूरत होगी।” पई ने कहा कि भारत एक निर्णायक चरण में है, एक ऐसा चरण जहां अनुशासित इनोवेशन और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता अगले दशक में एआई, सेमीकंडक्टर और क्लीन मोबिलिटी में इसकी लीडरशिप को परिभाषित करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2030 तक 70 प्रतिशत नए कमर्शियल व्हीकल ‘ईवी’ होने का अनुमान है, ऐसे में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी दक्षता को बढ़ाने की मुख्य चुनौतियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, “सरकारी प्रोत्साहनों और रणनीतिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी में 10 बिलियन डॉलर के साथ, देश अपने फैबलेस डिजाइन और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online