LATEST NEWS

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 1158 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी पंधाना में हुए कार्यक्रम में 1158 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 1137 का विवाह एवं 21 जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने कहा कि परिवार में आ रही वधू का बेटी के समान प्रेम और सम्मान दिया जाए तथा बेटी भी अपने सास-ससुर को माता-पिता मानकर कुटुंब परंपरा का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन की ओर से प्रत्येक वर-वधु को 51 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें से 49 हजार रुपये सीधे उनके खाते में डाले जा रहे हैं। उन्होंने नव-दंपतियों से आव्हान किया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और स्वयं के तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की गोद में विराजित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी धूनीवाले और पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की सुमधुर आवाज ने खंडवा जिले की विशेष पहचान दी है। विख्यात साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी साहित्यिक प्रतिभा और वीर टंट्या मामा के अदम्य साहस ने इस धरा को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और खंडवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  

राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी, शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा, की समीक्षा बैठक

शिवपुरी शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और लापरवाही करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री, समग्र ईकेवाईसी, स्वामित्व योजना, आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन सहित राजस्व के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सबसे कम प्रगति वाले पांच-पांच पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली पर ध्यान दें। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद सीईओ और कोलारस, बदरवास जनपद के सचिवों के साथ बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, नल जल योजना, पेयजल आदि की समीक्षा की। कोलारस के सभी राजस्व और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभी गर्मी का समय आने वाला है। ऐसे में कहीं पेयजल संकट न हो। पूर्व से ही स्थिति का आकलन कर लें। पिछले वर्ष कहां-कहां जल संकट की समस्या रही। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करें। इसके अलावा जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिन क्षेत्रों की समस्याएं आवेदकों ने बताई, उनका निरीक्षण कर निराकरण करें।  

एम.पी. ट्रांसको के मेंटेनेन्स कार्मिक लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में हुये सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी .ट्रांसको) के 4 मेंटेनेंस कार्मिको को भारत पर्यावास केन्द्र दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस 2025 में कंपनी का प्रतिनिधत्व करने पर सम्मानित किया गया। एम.पी. ट्रांसको की ओर से भोपाल के सहायक अभियंता श्री अंकित मेहरोलिया के अलावा जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं महिदपुर से मानसिंह शामिल हुये। उन्होंने एम.पी. ट्रांसको में ट्रांसमिशन लाइन एवं एक्सट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों में किये जा रहे मेंटेनेन्स की कार्य शैली और अपने विभिन्न अनुभवों को साझा किया। श्री अंकित मेहरोलिया ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग, वेयर हेंड टेक्निक से किये जा रहे मेंटेनेन्स कार्य आदि के विषय में विस्तार से बताया।  

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन में दिल्ली-NCR, कई शहरों में गर्मी-उमस बढ़ जाएगी, बढ़ा तापमान

नई दिल्ली दिल्ली में तापमान बढ़ने और ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में पूरा देश लू और उमस की चपेट में होगा। पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में पिछले 5 दिन सर्द हवाएं चल रही थीं। अब हवाएं थमने लगी हैं। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने और सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज से तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन में दिल्ली-NCR, राजस्थान, मुंबई, कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी-उमस बढ़ जाएगी। जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरस सकते हैं। दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने के आसार हैं। दिल्ली-NCR में मौसम-तापमान कैसा? देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बीते दिन सर्द हवाएं चलीं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बीते दिन अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 7 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 26.19 °C रहा। हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा? हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जो पिघलने भी लगी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद लैंड स्लाइड हुए। जिस के वजह से ब्लॉक हुई सड़कें अभी भी बंद हैं। चंबा जिले में हालात सबसे खराब हैं, इसलिए वहां राहत सामग्री पहुंचाई गई है। उत्तर प्रदेश में चलेंगी ठंडी हवाएं पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और 4 मार्च से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह और रात के समय बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। आज शुक्रवार को भी ठंडी हवाएं चलीं। 9 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने का अलर्ट है। इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 12 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम नागालैंड में गरज चमक के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 8 मार्च को बिहार में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में हीट वेव की संभावना इसके अलावा मुंबई और राजस्थान में भी तापमान बढ़ने लगा है। कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम गुजरात में हीट वेव रहने की भी संभावना है।

16वें वित्त आयोग ने एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन

भोपाल इंदौर स्वच्छता में लगातार सात वर्षों से पूरे देश में अव्वल है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने देश में ‍‍विशेष मुकाम हासिल किया है। इंदौर में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर के स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने का विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इंदौर में आज उन्होंने देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने परी पार्क में बैठकर इंदौर के स्वच्छता की सफल कहानी देखी। उन्होंने इस दौरान सूखे कचरे के निपटान हेतु बनाए गए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, 15 लाख मैट्रिक टन क्षमता के पुराने कचरे का बॉयो रिमेडिऐशन पद्धति से निपटान व्यवस्था, 100 एकड़ भूमि पर फलदार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधों से बनाए गए सिटी फॉरेस्ट और निर्माण एवं विनष्ट अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का जायजा लिया। 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने इंदौर में हो रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की। सदस्यों को महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता के सोपानों की जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट के बारे में बताया। यह प्लांट सीएनजी निर्मित करने वाला एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। इसकी क्षमता 550 टीपीडी गोबरधन है, इसे बढ़ाकर 800 टीपीडी करने का लक्ष्य है। इसके लिए सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि इंदौर में हर तरह के कचरे के उपयोग की योजना भी तैयार की जा रही है। यहाँ फ्यूल-ब्रिकेट्स तथा लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की योजना भी तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इंदौर में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण सुधार पर भी विशेष ध्यान है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग के सदस्य श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे ने यह भ्रमण किया। इस मौके पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जिले में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

भोपाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च, शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाग उत्सव भी मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दोपहर 02 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों में महिला सम्मान, फाग उत्सव जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे, सेवा ही हमारा काम : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे। जनता के फोन उठाएं,उनकी समस्या सुने और समस्या का समाधान करे। लोगों की सेवा ही हमारा काम है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर एक्सटेंशन में विकास कार्यों में हो रहे विलंब और अधिकारियों के पास उचित जानकारी नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के दौरान कोई कठिनाई अथवा समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। कार्य में लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी की सप्लाई का विशेष ध्यान रखें, जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अयोध्या नगर में सीवेज कई जगह सड़कों पर बह रहा है। सीवेज लाइन को दुरुस्त करें और सीवेज के चेम्बर सुधारें। अयोध्या नगर एक्सटेंशन फेज-5 से लेकर वार्ड 64 और वार्ड 68 की विभिन्न कॉलोनियों में 6 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से पानी सप्लाई और पेयजल कनेक्शन का काम किया जा चुका है। वहीं, नई सीवेज लाइन बिछाने और दुरुस्त करने के कार्य पर 3 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। इसी तरह सिविल के कार्यों के अंतर्गत पार्कों के सौंदर्यीकरण और सीसी रोड के निर्माण पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए जा चुके है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने, जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। समीक्षा बैठक में श्री उदित गर्ग, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती छाया ठाकुर, संतोष ग्वाला उपस्थित रहे।  

कांग्रेस ने 65 सालों तक पूर्वोत्तर के विकास में दिखाई विफलताम जमकर बरसे: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मिडिया कॉन्क्लेव 2025 में एक सशक्त बयान दिया और कांग्रेस पर पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 65 सालों में कांग्रेस ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा ने मात्र 10 सालों में इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक बदलाव किए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस क्षेत्र को जिस गति से विकास की ओर बढ़ाया है, वह कांग्रेस के कार्यकाल में संभव नहीं था। रिजिजू ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का कारण यह है कि लोग प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस क्षेत्र के भविष्य के लिए पेश की जा रही योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। उनका कहना था, “जो काम 65 सालों में नहीं हुआ, वह भाजपा ने 10 सालों में कर दिखाया।” रिजिजू ने भाजपा की कार्यशैली को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी क्षेत्रीय दल को अपने साथ मिलाकर अपनी विचारधारा से समाहित नहीं करती, बल्कि उन्हें बढ़ने और अपनी पहचान बनाए रखने का पूरा अवसर देती है। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की बजाय उन्हें बढ़ावा देते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि जब वह सांसद के रूप में निर्वाचित हुए, तब असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भाजपा के बहुत कम विधायक थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और क्षेत्रीय दलों के गठबंधन, जिसे NEDA (Northeast Democratic Alliance) कहा जाता है, ने इस क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरण स्थापित किए हैं। रिजिजू ने यह सुनिश्चित किया कि भाजपा इस गठबंधन में अग्रणी भूमिका निभाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि क्षेत्रीय दलों की विचारधारा को नकारा जाएगा। भाजपा की कोशिश यह रही है कि हर छोटे और क्षेत्रीय दल को स्वतंत्र रूप से अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका मिले। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद सिक्किम में इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से पहले सिक्किम का राजनीति में एक अलग स्थान था, लेकिन अब यह राज्य एक बड़े विकास मंच के रूप में उभरा है।” तमांग ने यह भी बताया कि सिक्किम में पर्यटन की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, और राज्य को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। उन्होंने बताया कि सिक्किम को अब अपना पहला हवाई अड्डा मिला है और 2027 तक एक नई रेल लाइन भी बनेगी, जो सिक्किम को प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ सकेगी। तमांग ने कहा, “हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सिक्किम के पर्यावरण को संरक्षित किया जाए, और राज्य के वन क्षेत्र का विकास हो।” उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम में पर्यटन के साथ-साथ वनों की कटाई की समस्या भी उत्पन्न हो रही है, लेकिन उनकी सरकार इस पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और वनों की रक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने मणिपुर हिंसा पर भी चर्चा की। उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में शांति लाने के लिए तत्पर हैं। रिजिजू ने यह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने मणिपुर में हिंसा को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब मणिपुर में जातीय हिंसा और गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, उस समय के मंत्रियों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में चार दिन बिताए और विभिन्न गुटों से हथियार डालने की अपील की। रिजिजू ने कहा, “अब मणिपुर से अच्छी खबर आ रही है। हथियार डाले जा रहे हैं और शांति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।” रिजिजू ने मणिपुर में शांति की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा, “अतीत में भारतीय राज्य के खिलाफ संघर्ष था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की सक्रियता और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम शांति और सामान्य स्थिति बहाल करेंगे।” केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार के प्रयासों के अलावा, विकास की प्रक्रिया में लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार एक उत्प्रेरक के रूप में काम करती है, लेकिन जब लोग अपने दायित्वों को समझते हैं और जिम्मेदारी लेते हैं, तो कई समस्याएं हल हो सकती हैं।  

गंभीर की वापसी पर कहा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह हमें छोड़कर चले गए’, केकेआर टीम के मालिक ने किया खुलासा

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आखिरी संस्करण से पहले मेंटर के तौर पर फ्रैंचाइजी में लौटने से पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गौतम गंभीर उन्हें छोड़कर चले गए हैं। गंभीर की वापसी ने फ्रेंचाइजी के लिए कमाल कर दिया क्योंकि उन्होंने 10 साल के अंतराल के बाद अपना तीसरा खिताब जीता। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चैंपियन बनी। शाहरुख ने जियो हॉटस्टार के ‘पावर प्ले’ पर कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि गौतम गंभीर हमें छोड़कर चले गए हैं। गौतम के साथ वर्षों से हमेशा एक प्यारा रिश्ता रहा है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके साथ दोस्ती मजबूत बनी हुई है और गौतम गंभीर उनमें से एक हैं। उनके लिए यह एक बड़ी घर वापसी थी। हालांकि, गंभीर का केकेआर में रहना केवल 2024 सीजन तक ही सीमित था, क्योंकि पिछले साल जुलाई में राहुल द्रविड़ के जाने के बाद उन्हें भारत का मुख्य कोच बनाया गया था। केकेआर के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि 2017 में गंभीर के फ्रेंचाइज से जाने से एक खालीपन पैदा हो गया, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। “जब गौतम केकेआर के साथ नहीं थे, तो ऐसा लगा- अब चीजें कहां से ठीक होंगी? उनके जाने के बाद से, दिशा का थोड़ा नुकसान हुआ। मुझे लगता है, एक समय पर घबराहट होने लगी थी। बाहर से, आप महसूस कर सकते थे कि चीजें उतनी सहज नहीं थीं, जितनी लग रही थीं। आप हमेशा केकेआर से उच्च स्तर पर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, और जब प्रदर्शन टीम के आभा से मेल नहीं खाता, तो यह स्पष्ट हो गया कि कुछ बदलना होगा। उथप्पा ने कहा, “जैसे ही मैंने सुना कि गौतम गंभीर वापस आ रहे हैं, मुझे याद है कि मैंने ट्वीट किया था कि सबसे अच्छी बात यह है कि गौतम गंभीर के जाने के बाद से केकेआर , क्या गौतम गंभीर की वापसी कर रहा है!” पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा ने कहा, “केकेआर और सौरव गांगुली के बीच संबंध, चाहे प्रशंसकों के साथ हों या टीम के भीतर, अच्छे नतीजे नहीं दे रहे थे। इसलिए, 2011 में, एक बड़े बदलाव की योजना बनाई गई। मुझे लगता है कि उस साल सबसे बड़ा बदलाव यह था कि, 2011 से पहले, केकेआर को सौरव गांगुली की टीम के रूप में देखा जाता था। लेकिन उस समय से, यह शाहरुख खान की टीम बन गई – गौतम गंभीर के नेतृत्व में।” आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत से पहले, केकेआर ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को उप कप्तान नियुक्त किया है। केकेआर ने जब रहाणे को टीम में शामिल किया तो यह लगभग तय था कि वह टीम की कप्तानी करेंगे, हालांकि मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में सबसे महंगे खरीदे गए अय्यर और संभावित कप्तान के रूप में रिंकू सिंह के नाम चर्चा में थे। रहाणे ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई की कप्तानी की थी, जहां वह नौ मैचों में 469 रन बनाकर प्रतियोगिता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

जबलपुर में देर रात बदमाशों ने घर पर किया पथराव, जमकर हंगामा किया, दहशत में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

जबलपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु कनौजिया था। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे। रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध घबरा गए। रिपोर्ट वापस करने का बना रहे थे दबाव परिजनों ने बताया कि साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु का विवाद हुआ था। बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर रात में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई थी। परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों के हंगामे से थाने में बनी तनाव की स्थिति थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रदेश में 730 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में किया जा रहा है विकसित

भोपाल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से प्रदेश के 730 स्कूलों को पीएमश्री स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के 313 विकासखण्डों में 626 (प्रति विकासखण्ड 2) और नगरीय निकायों में 104 स्कूल विकसित किये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पहले चरण में प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग को 219 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इनमें लैब, लायब्रेरी, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब तथा अटल टिकरिंग लैब इत्यादि से साधन सम्पन्न किया जा रहा है।  

भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका

भोपाल भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका है। हमारे देश के आदर्शों और महान मूल्यों से बना लोकतंत्र पूरी दुनिया में सम्मान से देखा जाता है। पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय विद्यापीठ के संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में यह विचार तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री किशन यादव ने व्यक्त किये। संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में 12 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संसदीय विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने कहा कि संसद और विधानसभाएँ भारत के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली संस्था हैं। इन संस्थाओं के बारे में प्रत्येक युवा को जानने की उत्सुकता होनी चाहिये। कार्यक्रम में पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने भी भारत के गौरवशाली लोकतंत्र परम्पराओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के नव-निर्माण में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की भूमिकाएँ महत्वपूर्ण होती हैं। प्रतियोगिता का संचालन प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय विदिशा डॉ. ब्रह्मदीप अलूने ने किया। उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल प्रथम, सरोजिनी नायडू महाविद्यालय द्वितीय और पीसीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हमीदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है, प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है: उप मुख्‍यमंत्री

भोपाल उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव में 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार से निर्मित होने वाले अम्बाव से सनावदा मार्ग, 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार से निर्मित होने वाले बालागुड़ा से सुजानपुरा मार्ग, 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार रूपये से निर्मित होने वाले खेड़ाखदान से कनघट्टी चौराहा मार्ग, 4 करोड़ 16 लाख 69 हजार रूपये से निर्मित होने वाले उगरान से छाछखेड़ी सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख 97 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 2 करोड़ 93 लाख 81 हजार से निर्मित होने वाले मिण्डलाखेड़ा से हनुमंतिया मार्ग, 2 करोड़ 61 लाख 34 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से डोडियामीणा मार्ग, 7 करोड़ 58 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से सिंदपन कामलिया मार्ग, 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार से निर्मित होने वाले कामलिया से लसूडियाराठौर मार्ग, 1 करोड़ 68 लाख 20 हजार से निर्मित होने वाले खाखरियाखेड़ी से चौथखेड़ी सड़क मार्ग एवं 3 करोड़ 9 लाख 69 हजार से निर्मित होने वाली हनुमंतिया से पलेवना सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख 51 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 13 करोड़ 57 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले हरसोल से आवनाकाचरिया, इंरली, काल्याखेड़ी होते हुए खडपालिया तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 37 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित होने वाली आवना काचरिया से चन्द्रपुरा मार्ग, ग्राम टिडवास में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन टिडवास का लोकार्पण, बरखेडाडांगी से सुदवास मार्ग, दोबड़ा से रूपारेल सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा सरकार ने बह रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है।

फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता ने चौकाने वाला किया दावा, CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था

फिरोजाबाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने चौकाने वाला दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि CO अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। आपको बता दें कि फिरोजाबाद में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान चर्चित सीओ अनुज चौधरी के द्वारा होली पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो गोपाल यादव ने कहा कि संभल में दंगा उन्होंने ही कराया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी से क्या उम्मीद कर सकते हैं सबने देखा है कि वह कैसे कह रहे थे कि गोली चलाओ-चलाओ। होली पर CO अनुज ने दिया था बयान होली और रमजान पर सुरक्षा को लेकर  CO अनुज चौधरी ने कहा था कि अगर जिन मुसलमान को होली के रंग से दिक्कत है वे उस दिन बाहर न निकले। क्योंकि जुमा एक साल में 52 बार आता और होली एक साल में एक बार आता है। जिस तरह से मुस्लिम ईद का इंतजार साल भर करते हैं वैसे हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online