LATEST NEWS

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ फ़ाइनल में घातक गेंदबाज मैट हेनरी हो सकते हैं बाहर

दुबई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है। तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। स्टीड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहा है। उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएगा।’’ तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान रयान रिकेल्टन और कागिसो रबाडा का विकेट हासिल किया। उन्होंने सात ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ धीमी पिच पर भी कमाल दिखाया और वह आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईसीसी रैंकिंग में भी मैट हेनरी को फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (649) ने गेंदबाजों की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अगर मैट हेनरी रविवार को नहीं खेलते हैं, तो कीवी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए जैकब डफी और नाथन स्मिथ के बीच चयन करना पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश से आई महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बूंदी नैनवा थाना क्षेत्र में सरसों की कटाई के लिए मध्य प्रदेश से आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नैनवा थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी हेमराज पुत्र प्रभुलाल (निवासी पुरा बारोल, थाना भोजपुर, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के अनुसार, पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 2 बजे वह अपने पति के पास सो रही थी। जब वह शौच करने के लिए खेत में बनी सरसों की ढेरी के पास गई, तो वहां पहले से मौजूद आरोपी हेमराज ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला अत्याचार, दुष्कर्म से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के तहत तकनीकी सहायता और गहन प्रयासों से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिभा ने सिंघार के खिलाफ कोर्ट में लगाए आरोप, महिला मित्र से जुड़ा मामला

भोपाल  विपक्ष के नेता उमंग सिंघार पर उनकी पत्नी प्रतिभा मुदगल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतिभा ने सुप्रीम कोर्ट में 142 पन्नों की याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सिंघार पर अपनी कथित महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की जान लेने का आरोप लगाया है। प्रतिभा का दावा है कि एक आईपीएस अधिकारी की मदद से सिंघार ने इस घटना दूसरा रूप दे दिया। यह मामला 2021 का है, जब सोनिया का शरीर सिंघार के बेडरूम में मिला था। पुलिस जांच पर भी प्रतिभा ने सवाल उठाए हैं। प्रतिभा मुदगल ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हैं। याचिका में बताया गया है कि सोनिया के बेटे आर्यन ने 18 मई 2021 को डीजीपी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में आर्यन ने साफ तौर पर लिखा था कि उनकी मम्मी की जान ली गई है। लेकिन सिंघार ने अपने रिश्तेदार और पुलिस अधिकारियों की मदद से मामले को दूसरा रूप दे दिया। सिंघार पर वकील के गंभीर आरोप प्रतिभा के वकील वीवी गौतम ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार और उनके कुछ साथी नेताओं का एक गिरोह है। यह गिरोह हाई-प्रोफाइल महिलाओं को फंसाकर उनका शोषण करता है। वकील के मुताबिक सोनिया भी इसी गिरोह का शिकार हुईं। 2021 में गई सोनिया भारद्वाज की जान सोनिया भारद्वाज की मौत 2021 में हुई थी। उनका शव उमंग सिंघार के बेडरूम में मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे अपनी जान लेना बताया, लेकिन सोनिया के बेटे आर्यन द्वारा डीजीपी को लिखे पत्र में मामला कुछ और निकला। 142 पेज की याचिका में प्रतिमा ने 2022 में जबलपुर हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत उमंग सिंघार को क्लीन चिट दी गई थी। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल और उनके वकील वकुल गौतम से बात की। प्रतिमा ने कहा- मुझे भी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया था। यहां तक कि जान से मारने की कोशिश की गई थी। मैं सुप्रीम कोर्ट के सामने सारे सबूत रखूंगी। अब जानिए, सिंघार की पत्नी ने क्या कहा… मुझे भी जान से मारने की कोशिश की भास्कर ने जब सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल से बात की तो उन्होंने बताया- सिंघार ने मुझसे 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी की थी। शादी के बाद सिंघार का बर्ताव बदल गया। वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मुझे धक्का देते थे और कई बार जान से मारने की धमकी भी देते थे। 26 अक्टूबर 2022 को मेरे पति ने शराब पीकर मुझे कई बार बोला कि जमीन में जो कट्टा गढ़ा है, उसे लेकर आओ। आज तुम्हारा काम खत्म कर देते हैं। उसके बाद मेरा हाथ पकड़ा और मुझे जबरदस्ती बालकनी से लटका दिया था। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। इस पूरे मामले की शिकायत मैंने धार थाने में की थी। सोनिया केस में निष्पक्ष जांच हो इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिमा के वकील वकुल गौतम ने तर्क दिया- प्रतिमा मुद्गल को फरवरी के दूसरे हफ्ते में पता लगा कि सोनिया भारद्वाज के मामले में दर्ज एफआईआर रद्द हो गई है। प्रतिमा चाहती हैं कि सोनिया केस में निष्पक्ष जांच हो। जांच भी सीबीआई या दूसरी ऐसी एजेंसी करें, जिसमें सरकार का दखल न हो। सभी तथ्य सामने आना चाहिए। जिससे पता लगे कि ये हत्या है या आत्महत्या। सभी सबूतों का अच्छे से इन्वेस्टिगेशन हो। क्यों लग रहा है कि सोनिया ने खुदकुशी नहीं की, ये हत्या है प्रतिमा के वकील वकुल गौतम का कहना है कि उमंग सिंघार के घर पर लिव-इन-पार्टनर सोनिया भारद्वाज का शव मिला था। परिस्थितिजन्य सबूत इस तरफ इशारा कर रहे थे कि ये एक मर्डर था। मगर, पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 में मामला दर्ज किया था, जो सुसाइड की धारा थी। अब आईपीसी की जगह बीएनएस लागू हो गया है। उस समय उमंग सिंघार के रिश्तेदार एमपी पुलिस में बड़े ओहदे पर तैनात थे। ऐसा लगता है कि उनकी मदद से हत्या के केस को आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया। वकुल गौतम ने आरोप लगाया- सिंघार का अतीत ये है कि सिंघार और उनके करीबी नेताओं का एक संगठित गिरोह है, जो हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है। उसके बाद या तो शादी करते हैं या लिव-इन-रिलेशन में रखते हैं। इसके बाद उस महिला को टॉर्चर किया जाता है। इसी क्रम में सोनिया भारद्वाज की हत्या की गई है।   सोनिया ने पहले पति को छोड़ा, दूसरी शादी भी नहीं चली सोनिया की जिंदगी की कहानी में ऊंचे ख्वाब और निजी जिंदगी की परेशानियां शामिल थीं। वह एक ऐसी महिला थी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहती थी लेकिन उसकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। सोनिया ने अपने पहले पति संजीव को छोड़कर दूसरी शादी एक बंगाली शख्स से की थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। वह अपने बेटे आर्यन से बहुत प्यार करती थी और उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। आर्यन तब शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। बेटे की पढ़ाई का पूरा जिम्मा सोनिया ने अकेले ही उठाया था। सोनिया और उमंग सिंघार की पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। एक दिन मार्केटिंग कंपनी के काम के सिलसिले में सोनिया भोपाल आई थी। यहां वह कांग्रेस नेता उमंग सिंघार से मिली। इसके बाद दोनों दो साल तक एक दूसरे के संपर्क में रहे। साल 2020 में उमंग सिंघार और सोनिया भारद्वाज की सगाई हुई थी। क्या है मामला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर के बेडरूम में एक महिला का शव मिला। 16 मई 2021 को मिले इस शव की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में की गई। वे उमंग सिंघार की लिव इन पार्टनर Umang Singhar live in partner थीं। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या का केस दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता का आरोप है कि तब उमंग सिंघार के एक ​​परिचित अधिकारी ने हत्या को सुसाइड का केस बनाने में सहायता की थी। पुलिस में मामला दर्ज होने … Read more

विधानसभा में गूंजा पीएम आवास का मुद्दा, भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम के बीच तीखी बहस, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से किया बहिर्गमन

रायपुर विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा गूंजा. विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के बीच तीखी बहस हुई. जवाब नहीं मिलने से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम ग्रामीण आवास को लेकर वर्ष वार जानकारी मांगी. पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से 2025 तक जनवरी से दिसम्बर तक जानकारी चाही गई है. वित्तीय वर्ष के आधार पर जानकारी दी गई है. इसपर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आंकड़े में कहा गया है कि 18 लाख आवास दिए गए, लेकिन पिछली सरकार के कामों को छिपाया गया है. सदन के सदस्य को दी गई जानकारी कुछ और है. इस पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आंकड़ों के हिसाब से मोदी जी की तीसरे कार्यकाल में 32 लाख आवास दिए, उसमें 16 राज्यों को पीएम आवास देने की जरूरत नहीं पड़ी. भूपेश जी अपने सरकार के दौरान काम की बात कर रहे हैं. लेकिन कितना काम किया गया यह भी बताना चाहिए था. केंद्र सरकार ने आठ लाख आवास दिए हैं. मंत्री ने कहा कि वर्षवार और वित्तीय वर्ष के आंकड़े है, इसलिए अंतर दिख रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा, सरकार ने जानकारी दी है कि 11 लाख आवास बन चुके हैं. अब 18 लाख आवास और बनेंगे या सात लाख मकान बनेंगे? पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 11 लाख बने हुए आवास से अलग 18 लाख का आंकड़ा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पीएम आवास में सरकार गड़बड़ी कर रही है.

सरकार धार्मिक त्योहारों में बढ़ा रही है सक्रियता और सहभागिता, तीन राज्यों की सरकारें मिलकर करेंगे श्रीकृष्ण पाथेय का विकास

भोपाल देश में भगवान श्रीकृष्ण के पग जिस-जिस स्थान पर पड़े हैं, ऐसे स्थानों का विकास किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सरकार इसके लिए कार्य योजना बना रही है। तीनों राज्यों की सरकारें मिलकर श्रीकृष्ण पाथेय का विकास कार्य करेंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में बैठक में लिया गया। गुरुवार को समत्व भवन में विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए सभी समितियों को सक्रिय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरातत्वविदों, धर्माचार्यों एवं भगवान श्रीकृष्ण पर साहित्य के अच्छे लेखकों को भी समिति में जोड़ा जाएगा। राज्यों में बनेगा सकारात्मक माहौल बैठक में सीएम मोहन ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए भोपाल के अलावा उज्जैन, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अथवा ब्रज या चौरासी कोस या अन्य किसी विशिष्ट स्थल पर समिति बैठकें आायोजित की जाएं। ऐसी पहल से दोनों राज्यों में श्रीकृष्ण पाथेय के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। धार्मिक त्योहारों में बढ़ी सरकार की सहभागिता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य में धार्मिक त्योहारों में सरकार की सहभागिता बढ़ी है। सरकार ने दशहरे में शस्त्र पूजा, दीपावली पर गोवर्धन पूजा और हाल ही में गीता जयंती भी मनाई है। प्रदेश के 17 पवित्र धार्मिक शहरों और 2 ग्रामों में हमने शराबबंदी लागू करने का निर्णय ले लिया है। इससे समाज में बेहतर संदेश का संचार हुआ है। श्रीकृष्ण पाथेय पर केंद्रित होकर काम होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रीकृष्ण पाथेय के लिए केंद्रित होकर काम करेगी। भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्य लीलाओं को भी इस कार्य से जोड़ा जाएगा।

दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

जैसलमेर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। सिविल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आरएसी की तृतीय टुकड़ी के कंपनी कमांडर भंवर सिंह के नेतृत्व में 51 जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राज्यपाल के आगमन पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसा राम, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। ऐतिहासिक स्थलों और तनोट माता मंदिर के दर्शन संभव अपने दौरे के दौरान राज्यपाल बागडे जैसलमेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तनोट राय माता मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना जताई जा रही है। राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों की बैठक लेंगे राज्यपाल शुक्रवार अपराह्न 4 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने विभाग से जुड़ी अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हों।

धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया

 धार    मध्य प्रदेश के धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया है. माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों के बीच बैठक में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. धार के कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें खनिज विभाग के निरीक्षक संदेश पिपलोदिया पर राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह तक कह दिया था कि माइनिंग इंस्पेक्टर लोगों से बोलते हैं कि ‘यदि नेतागिरी के जरिए आओगे, तो ज्यादा पैसे लगेंगे और सीधे मिलोगे तो कम राशि में काम हो जाएगा.’ केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान के बाद धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खनिज निरीक्षक पिलोदिया को हटा दिया है. पिलोदिया धरमपुरी क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. इसके अलावा कार्य में लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. इस मामले में प्रशासनिक टीम अलग से जांच कर रही है. अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद लगे आरोप कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मुताबिक, माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ लोगों की ओर से कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है. दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि धामनोद क्षेत्र में जेसीबी पकड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ था. अवैध उत्खनन के मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर पिपलोदिया ने जेसीबी पकड़ी थी. इसके बाद उन पर रिश्वत का आरोप लग गया. बताया जा रहा है कि जेसीबी बीजेपी नेता की थी.

बोर्ड परीक्षाओं में आधे विषयों के पर्चे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक महज सात नकल प्रकरण ही बने

 ग्वालियर  बोर्ड परीक्षा हो और ग्वालियर चंबल में नकल न हो, ऐसा हो नहीं सकता। पिछले कई सालों से ग्वालियर चंबल क्षेत्र परीक्षाओं में नकल के लिए काफी बदनाम रहा है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं व 12वीं में आधे विषयों के पर्चे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक महज सात नकल प्रकरण ही बने हैं और एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। पिछले सालों में यह संख्या दो से तीन गुना अधिक हुआ करती थी। संभवत: नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसा मैकेनिज्म बनाया और जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग ने उसे फालो किया, जिसकी वजह से इस बार अंचल में नकल पर नकेल लगी हुई है। अभी तक न तो सामूहिक नकल के प्रकरण सामने आए हैं और न ही प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं ही सामने आई हैं। नकल रोकने के लिए यह अपनाया तरीका फर्जी परीक्षार्थी रोकने क्यूआर कोड ग्वालियर चंबल के भिंड, मुरैना में हर साल फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाते थे। लेकिन इस बार दतिया में एक प्रकरण को छोड़कर कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके पीछे प्रवेशपत्र में क्यूआर कोड होना बताया जा रहा है। इस वजह से नकल माफिया परीक्षाओं में साल्वर नहीं बैठा पाया। पेपर लीक मामला हर बार परीक्षा से पहले रात व सुबह प्रश्नपत्र लीक होकर इंटरनेट मीडिया पर आ जाता था और छात्र उसे खरीदते थे। इस बार बोर्ड ने थाने से लेकर केंद्र में पेपर पहुंचने तक व छात्रों तक बंटने तक को एप से ट्रैक किया। ऐसे में पेपर लीक होने की अफवाह तक सामने नहीं आई। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर ग्वालियर चंबल अंचल के जितने भी परीक्षा केंद्र संवदेनशील व अति संवेदनशील थे, उन पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। ऐसे में छात्र भी नकल नहीं ले जा पाए और माफिया भी मनमानी नहीं कर पाए। कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति हर परीक्षा केंद्र पर एक कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। यह प्रतिनिधि थाने से प्रश्नपत्र लेकर लाने से लेकर परीक्षा समय तक केंद्र पर रहता है और व्यवस्थाओं को देखता है। इससे भी परीक्षा केंद्रों से सामूहिक नकल जैसी स्थिति सामने नहीं आई। टीमों का नियमित निरीक्षण शिक्षा विभाग सहित जिला प्रशासन की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों सहित पर्यवेक्षकों में डर बना रहा। नहीं चली संगठित नकल माफिया की अंचल की बोर्ड परीक्षाओं में नकल संगठित माफिया कराता था। यह न केवल फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में बैठाता था, बल्कि केंद्रों पर सामूहिक नकल भी कराता था। लेकिन इस बार बोर्ड व प्रशासन ने अपने परीक्षा मैकेनिज्म को बदल दिया और नई तरीके सामने लाए। ऐसे में माफिया इस बार अपनी कारगुजारी में सफल नहीं हो पाया। कहां पर कितने बने प्रकरण     ग्वालियर में 1     भिंड में 1     शिवपुरी में 1     मुरैना में 4 प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड भी     बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसे प्रावधान व नियम किए हैं, जिनकी वजह से परीक्षा के हर कदम पर उसकी नजर है। चाहे प्रश्नपत्र को थाने से केंद्र तक ले जाने की ट्रैकिंग हो या परीक्षा केंद्र पर नजर रखने वाली बात, सभी जगहों पर बोर्ड की नजर है। साथ ही फर्जी परीक्षार्थी की पहचान के लिए प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड भी दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की टीमें भी सतत निगरानी कर रही हैं। इसलिए इस बार नकल पर अंकुश लगा हुआ है। – दीपक पांडेय, संयुक्त संचालक शिक्षा, ग्वालियर  

RSSB का नया कैलेंडर जारी, पटवारी, स्टेनोग्राफर, DEO समेत 44 भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं

जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2025 से 2027 फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर (RSSB Exam Calendar 2025) जारी कर दिया है. एग्जाम कैलेंडर में स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड-II, जेल प्रहरी, पटवारी, जूनियर टेक्निशियन असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) समेत 44 भर्तियों की नई एग्जाम डेट दी गई है. सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं. आरएसएसबी द्वारा जारी रिवाइज्ड एग्जाम (संभावित परीक्षा तारीख) कैलेंडर के अनुसार, स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (टाइपिंग टेस्ट) 19-20 मार्च को होगी. जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को, पटवारी परीक्षा 11 मई को, जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 18 मई 2025 को होगी. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की भर्ती परीक्षा 4 जून 2025, फार्मा असिस्टेंट और महिला हेल्थ वर्कर की भर्ती परीक्षा 5 जून 2025 को होगी.   How to download RSSB Exam Calendar 2025: यहां देखें तरीका स्टेप 1: सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ‘RSSB Exam Calendar 2025’ लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: नया पीडीएफ खुल जाएगा, इसमें एग्जाम डेट चेक करें. स्टेप 4: आगे के लिए एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर रख लें. RSSB का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर यहां देखें- ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, अस्पताल प्रशासक (संविदा) भर्ती परीक्षा, वरिष्ठ परामर्शदाता (संविदा) भर्ती परीक्षा, डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) भर्ती परीक्षा, फार्मा सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा) भर्ती परीक्षा के साथ-साथ आरएसएसबी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

प्रदेश के 21 लाख श्रमिकों का वेतन बढ़ा, इंदौर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन का आदेश जारी

इंदौर मासिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतनमान का आदेश श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर ने जारी किया है। एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम वेतन देय होगा। इससे करीब दस लाख दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ होगा। श्रम आयुक्त मध्य प्रदेश इंदौर रजनी सिंह ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में एक अक्टूबर 2024 से 2275 रुपये प्रतिमाह या 87.50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के आदेश जारी किए। उपभोक्ता सूचकांक में दो बिंदुओं की वृद्धि हुई यह वृद्धि 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। जनवरी से जून 2024 तक की अवधि में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 402 रहा है। विगत छह माही का औसत 400 रहा था। इसके अनुसार अभा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 400 के ऊपर दो बिंदुओं की वृद्धि हुई। इस वजह से 67 अनुसूचित नियोजनों में अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 25 रुपये प्रतिबिंदु के मान से 50 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई। इसके अनुसार परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की कुल राशि 2225 में 50 रुपये जोड़कर 2275 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी।

कार्तिकेय-अमानत की शादी, बारात में खूब नाचे शिव-साधना, सिंधिया थिरके

भोपाल /जोधपुर  केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और अनुपम बंसल की बेटी अमानत शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान के जोधपुर जिले के शाही उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार रात को दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को सात वचन दिए और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। इस शाही समारोह में देश प्रदेश के कई बड़े नेता, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले कार्तिकेय रथ पर सवार होकर अमानत को लेने के लिए बारात के साथ निकले। बारात में शिवराज सिंह समेत पूरा चौहान परिवार और तमाम बड़े नेता झूमते नजर आए। शाही अंदाज से उम्मेद भवन पैलेस से घोड़ों, ऊंट और लवाजमे के साथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। वरमाला के बाद हुई फेरों की रस्म जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को कार्तिकेय की बारात उम्मेद भवन पैलेस के लांसर लॉन से रवाना हुई। दूल्हे कार्तिकेय के लिए दो घोड़े की बग्गी सजाई गई थी। साथ ही बारात के शाही लवाजमे में एक दर्जन से अधिक घोड़े, ऊंट और पालकियां भी थीं। बारात में शिवराज सिंह जमकर थिरके। उन्होंने अपने छोटे बेटे कुणाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खूब डांस किया। कुछ देर बाद लांसर लॉन से रवाना कार्तिकेय की बारात बद्री लान पहुंची, जहां वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद फेरों की रस्म की गई। एक दूसरे का हाथ थामकर कार्तिकेय और अमानत ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की रस्में मप्र से जोधपुर पहुंचे पंडितों ने कराईं। इस शादी शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस को खास तौर से सजाया गया था। दिग्गजों की शिरकत शादी में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए. वहीं,  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया. गुरुवार सुबह से मेहमानों का आगमन शुरू हुआ, जिसमें 12 चार्टर विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे. भव्य आयोजन और रंगारंग माहौल बता दें कि शिवराज मंगलवार को पत्नी साधना, बेटे कार्तिकेय और 35 परिजनों के साथ जोधपुर पहुंचे. बंसल परिवार ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. मंगलवार से रस्में शुरू हुईं, बुधवार को संगीत की रंगारंग शाम हुई और 6 मार्च को सात फेरे संपन्न हुए. बारात में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी ने मारवाड़ी धुनों पर ठुमके लगाए, जिसे देख मेहमानों ने तालियां बजाईं. जोधपुर की मिठाइयां, केर-सांगरी और बाजरे का सोगरा मेहमानों को परोसा गया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद रही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यवस्थाओं पर नज़र रखी. उम्मेद भवन, जो प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और नीता अंबानी के आयोजनों का गवाह रह चुका है, फिर से शाही ठाठ का प्रतीक बना. इस अवसर पर शिवराज ने कहा, “आज का दिन मेरे और धर्मपत्नी साधना के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और हर्षोल्लास से भरा है. मेरे हृदय में गर्व और आत्मीयता के भाव उमड़ रहे हैं, मेरे बेटे कार्तिकेय आज गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए हैं और अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही है.” आगे के आयोजन शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान और 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में रिसेप्शन होगा. यह आयोजन दो परिवारों के मिलन के साथ-साथ राजनीति और उद्योग जगत के संगम का प्रतीक बन गया. सिंधिया का डांस इस समारोह की खास झलक रहा. बारात में जमकर किया गया डांस कार्तिकेय की बारात में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाया। साथ ही शिवराज सिंह ने उनके साथ डांस भी किया। इस दौरान बैंड की स्वर लहरियों और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच शिवराज की पत्नी साधना सिंह और सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी थिरकी नजर आईं। बेटे की शादी में शिवराज सिंह जोधपुरी सूट में सज-धज कर तैयार हुए। वहीं, बारातियों के लिए विशेष तौर से जोधपुरी साफा का इंतजाम किया गया था। इस विवाह समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह भी शामिल हुए, उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में पहुंचे महमानों के रुकने का इंतजाम उम्मेद भवन पैलेस, होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में किया गया था।    रामचरित मानस की भेंट इससे पहले गुरुवार को संगीत और मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें कार्तिकेय और अमानत ने पिता शिवराज सिंह को रामचरित मानस भेंट की। इस गिफ्ट को देखकर शिवराज भावुक हो गए। उन्होंने बेटे और बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी था। कई वीआईपी मेहमान विवाह समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और शूज कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के विवाह समारोह में कई हस्तियां शामिल हुईं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ . प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद आलोक शर्मा समेत कई अन्य नेता और मंत्री शादी समारोह में शामिल हुए।  

सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 3 तीन से लगी आग ने लिया विकराल रूप, खाली कराए गए मकान

उदयपुर उदयपुर में सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में तीन दिनों से लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन दावानल थमने का नाम नहीं ले रहा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पहाड़ियां सुलगने लगी हैं। मंगलवार को सज्जनगढ़ के गोरेल्ला चौकी क्षेत्र की पहाड़ियों में आग लग गई थी, जो कुछ ही देर में आसपास फैल गई। आग बुझाने के लिए मंगलवार शाम से ऑपरेशन जारी है, लेकिन बढ़ती लपटों को देखते हुए आसपास के सभी मकानों को खाली करा लिया गया है। गुरुवार दोपहर उदयपुर जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। उदयपुर के सभी फायर स्टेशनों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण असल पॉइंट तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हवा के रुख के साथ आग तेजी से फैल रही है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आग इतनी भड़क गई कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। प्रशासन को लोगों को घर खाली कराने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोग मवेशियों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आग के विकराल रूप के कारण पूरा इलाका धुएं से ढका हुआ है और लोगों ने दो दिनों से आसमान साफ नहीं देखा। प्रशासन ने इलाके में एहतियातन बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है और राहत कार्य जारी है।  

नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पिता को आया हार्ट अटैक

धार धार जिले के मनावर से 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर में गुरुवार शाम नहाने गए दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए। घटना ग्राम अंजदीकोट के पास हुई। दोनों नाबालिग बच्चे ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। उनके घर से नहर की दूरी महज आधा किलोमीटर है। ये घटना गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे मनावर से करीब 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर की है। मृतक बच्चों के नाम मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान है। दोनों ही सिंघाना गांव के रहने वाले थे। जहां हादसा हुआ वो जगह इनके गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर ही है। स्थानीय लोगों को जब हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने फौरन नहर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे बाहर निकाला। सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर नहा रहे थे, लेकिन अचानक रस्सी छूट जाने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नहर किनारे खड़े दो अन्य दोस्तों ने यह घटना देखी और बच्चों के परिजनों को घर जाकर इसकी जानकारी। पिता को आया हार्ट अटैक हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है।    बेटे की मौत की खबर सुन पिता को आया हार्ट अटैक मृतक बच्चों में आतिफ 9वीं, जबकि मोहम्मद हनीफ 7वीं क्लास में पढ़ता था। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बच्चों और एक बच्चे के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं। परिजनों ने नहीं कराया बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रात 9 बजे तक परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे थे। इन्होंने वकील के जरिए पुलिस को लिखकर दिया है कि पोस्टमॉर्टम न किया जाए।  

रायपुर नगर निगम में आज सभापति का चुनाव, 3 बजे तक फाइनल हो जाएगा नाम

रायपुर रायपुर नगर निगम में आज सभापति का चुनाव होगा। कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूरी प्रक्रिया के लिए तीन घंटे का समय तय किया गया है। दोपहर 12 बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो दोपहर तीन बजे तक पूरी हो जाएगी। इस दौरान निगम के सभापति और अपील समिति का चुनाव होना है। जारी अधिसूचना के अनुसार निगम के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रथम सम्मिलन शुरू होगा। इससे पहले भाजपा ने 10:30 बजे अपने पार्षदों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक सभापति के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम इस चुनाव में सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं, पैनल में तीन नाम चर्चा में रखे गए हैं। सूर्यकांत के अलावा दूसरा नाम भाजपा पार्षद मनोज वर्मा और सरिता दुबे का शामिल है। चर्चा है कि भाजपा की ओर से बैठक के दौरान एक नाम पर सहमति बन जाएगी, उसी के मुताबिक फार्म भरा जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी सभापति और अपील समिति के चुनाव में दोपहर 12 बजे से 12: 45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 12: 45 से एक बजे तक नामों की संवीक्षा की जाएगी और सही पाए गए नामों का प्रकाशन किया जाएगा। अगर नामांकन के दौरान कोई आपत्ति नहीं आती है तो चुनाव प्रक्रिया का समापन हो जाएगा। अगर आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया होगी, जिसे 1: 30 बजे से तीन बजे तक पूरा किया जाएगा। सीनियर नेता और प्रभावी नेतृत्व के धनी हैं सूर्यकांत पांचवीं बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर भाजपा के सीनियर नेता हैं। उन्हें निगम के नियमों और प्रविधानों की गहरी समझ है, जिससे उनका नाम सभापति पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। इसके अतिरिक्त, राठौर एक बार नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, ये दोनों नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं। अगर महिला को सभापति बनाया गया, तो सरिता दुबे का नाम चल रहा है। मगर, महापौर और सभापति एक ही वर्ग से हो जाएंगे, इसलिए इनके नाम पर संशय बना हुआ है। इससे भाजपा का जातिगत समीकरण बिगड़ जाएगा।

मार्च में ठंड ने मारी पलटी , भोपाल, जबलपुर, इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इस बार काफी चौंका रहा है. दिसंबर-जनवरी में जहां ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए तो अब मार्च में जाते- जाते फिर रिकॉर्ड बना दिया है. जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ठंड ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां मार्च के महीने में रात का तापमान 10 सालों बाद 10 डिग्री के नीचे चला गया है. इसके साथ ही 13 जिलों में पिछले 24 घंटे में ठंड ने जबर्दस्त वापसी की है. कहां कितना रहा तापमान? बात करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों की तो भोपाल में बीती रात तापमान 9.8 दर्ज किया गया. वहीं जबलपुर में 9.6, उज्जैन में 9, इंदौर में 10.8 और ग्वालियर में 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया. इससे पहले जहां दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा था, तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम ने फिर लोगों को चौंका दिया. मार्च में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड मौसम विभाग के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 सालों में मार्च के महीने में भोपाल, जबलपुर और इंदौर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया. मार्च 2015 में भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मार्च में दिन गर्म और रातें रहती हैं ठंडी मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दस सालों में मार्च में दिन काफी गर्म होते हैं और रातें कुछ हद तक ठंडी. पिछले दस सालों में मार्च के मौसम में दिन और रात के तापमान में 20 से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने मिला है. वहीं कई बार हल्की बारिश भी दर्ज की जाती है. हालांकि, इस बार मार्च की ठंड ने एक दशक बाद फिर चौंकाया है. क्यों पड़ी मार्च में इतनी ठंड? मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, ” पश्चिमी हिमालय में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से अति भारी बारिश व बर्फबारी हुई है. इसके बाद पिछले तीन दिनों से उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही हैं. इन्हीं बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में लंबे अरसे के बाद मार्च में कोल्ड वेव की स्थिति बनी है. जैसे-जैसे नए वेदर पैटर्न एक्टिव होंगे और हवा की रफ्तार बदलेगी, वैसे-वैसे ठंड का असर कम होगा. होली के बाद मध्य भारत में कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.” आगे कैसा रहेगा एमपी का मौसम? बात करें आने वाले दिनों की तो फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है. हालांकि, 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 मार्च के बाद फिर मौसम बदलेगा. अगले 24 घंटे में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने मिलेगा. बता दें कि पिछले 24 घंटे में शाजापुर का गिरवर सबसे ठंडा रहा. यहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बड़वानी में 7.5, सीहोर में 7.7, मंडला में 8, उमरिया में 8.2 और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88