LATEST NEWS

पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी:जयशंकर

नई दिल्ली लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर पाकिस्तान तिलमिला उठा है. जयशंकर की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) पर दिए गए बयान पर पड़ोसी मुल्क ने अब बयान जारी किया है. पाकिस्तान ने पीओके को लेकर जयशंकर के बयान को आधारहीन बताया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि कश्मीर को लेकर आधारहीन दावे करने के बजाए भारत को जम्मू कश्मीर के उस बड़े हिस्से को छोड़ देना चाहिए, जिस पर वर 77 साल से कब्जा करके बैठा है. शफकत ने कहा कि हम लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर को लेकर दिए गए जयशंकर के बयान को खारिज करते हैं. उन्होंने कहा कि पीओके का मामला विवादित है और जयशंकर गलत तरीके से इसे लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. भारत ने सेना के दम पर स्टेटस बदलने की कोशिश की है लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी. सेना के दम पर उठाए गए कदम से कश्मीर के लोगों की मुश्किलें हल नहीं होंगी. क्या है पूरा मामला? लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार ने जयशंकर से सवाल पूछते हुए कहा था कि भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है जिस वजह से वे प्रोटेस्ट कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया में शांति लाने की बात करते हैं तो क्या नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का इस्तेमाल कर कश्मीर मुद्दे को सुलझा सकते हैं? इस पर जयशंकर ने जवाब दिया था कि हमने कश्मीर समस्या काफी हद तक सुलझा ली है. इस दिशा में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना पहला कदम था. इसके बाद कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था. अच्छे मतदान प्रतिशत के साथ वोटिंग कराना तीसरा कदम था. पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी चौथा कदम होगा. पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी. पाकिस्तान अवैध रूप से कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा जमाकर बैठा है, वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर की समस्या पूरी तरह से सुलझ जाएगी. जयशंकर ने क्या-क्या कहा था? लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित कार्यक्रम मे जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत से जो हिस्सा (POK) चुराया है, अब उसकी वापसी का इंतजार है. उस हिस्से के भारत में शामिल होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति स्थापित हो जाएगी. उन्होंने घाटी में शांति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई गई. इसके अलावा जयशंकर ने अमेरिका की पॉलिसी पर बात करते हुए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन बहुध्रुवीयता (multipolarity) की तरफ बढ़ रहा है, जो भारत के हितों के लिए अच्छा है. दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते की जरूरत पर सहमत हुए हैं.  

35 की उम्र के बाद मह‍िलाओं में बढ़ जाता इस गंभीर बीमारी का खतरा

आजकल लोगों की लाइफस्‍टाइल बेहद खराब होती जा रही है। जंक फूड, देर रात तक जगना, घंटों स्‍क्रीन पर टाइम बि‍ताना, हाइजीन मेंटेन न करने से लोग कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्‍हीं में से एक कैंसर भी है। कैंसर इन दिनों तेजी से फैलने वाली एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसके कई प्रकार होते हैं, जिन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने की वजह से उन्हीं के नामों से जाना जाता है। सर्वाइकल कैंसर इस गंभीर बीमारी का ऐसा ही एक प्रकार है जो महिलाओं के लिए काफी घातक होता है। आज हम आपको इसके र‍िस्‍क फैक्‍टर्स व बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं। क्‍या है सर्वाइकल कैंसर? आपको बता दें क‍ि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के रीप्रोडक्टिव ऑर्गन को प्रभावित करने वाले पांच गंभीर कैंसर में से एक है। जब कैंसर महिलाओं के सर्विक्स में शुरू होता है, तो इसे सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) नामक वायरस के कारण होता है। एचपीवी से संक्रमित सभी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का खतरा होता है। संकेतों को पहचानें कुछ बीमारियां बिना किसी खास लक्षण के शरीर में नजर आती हैं। जब तक हमें पता चलता है, तब तक हालत खराब हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर भी ऐसी ही एक बीमारी है। यह धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन अगर हम शरीर के संकेतों को समझें तो इसे जल्दी पहचानकर इलाज किया जा सकता है। आमतौर पर ये बीमारी मह‍ि‍लाओं में 35 की उम्र के बाद देखी जाती हैं। इन सामान्य लक्षणों से करें इस गंभीर बीमारी की पहचान     बार-बार यूरिन आना     सफेद पानी निकलना     सीने में जलन और लूज मोशन     असामान्य ब्लीडिंग     भूख न लगना या बहुत कम खाना     बहुत अधिक थकान महसूस करना     पेट के निचले हिस्से में दर्द या सूजन     अक्सर हल्का बुखार और सुस्ती रहना     सेक्स के दौरान दर्द     सेक्‍स के बाद खून निकलना     पीरियड्स में सामान्य से ज्यादा खून निकलना     पीठ में लगातार दर्द     योनि में गांठ या मस्से सर्वाइकल कैंसर का कारण शरीर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वायरस फैलने की वजह से सर्वाइकल कैंसर की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा आनुवंशिकता भी इसका प्रमुख कारण है। कई स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि फैमिली हिस्ट्री होने पर भी महिलाओं में इस कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं सर्वाइकल कैंसर एक सेक्सुअली ट्रांस्मिटेड डिजीज (एसटीडी) भी है। ऐसे में असुरक्षित यौन संबंध से भी यह बीमारी हो सकती है। ऐसे करें बचाव     इस गंभीर बीमारी को रोकने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ वैक्‍सीनेशन करा सकते हैं।     वैक्सीनेशन का सबसे सही समय किसी भी संभावित वायरस से संक्रमित होने से पहले का होता है। ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के लिए यह समय आमतौर पर प्रारंभिक किशोरावस्था में होता है।     कंडोम का इस्तेमाल सुरक्षित यौन संबंध के दौरान एचपीवी ट्रांसमिशन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। हालांक‍ि इसकी 100 प्रत‍िशत गारंटी नहीं है।     फलों और सब्जियों से भरपूर आहार काे डाइट में शामि‍ल करने से भी सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम क‍िया जा सकता है।  

खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए रोज खाएं कद्दू के बीज

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में खुद की सेहत का ख्‍याल रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। लोग बाहर के जंक फूड्स खा रहे हैं जो मोटापा डायब‍िटीज का कारण बन रहा है। अगर समय रहते इन पर ध्‍यान न द‍िया गया तो आपको कई गंभीर बीमार‍ियां घेर सकती हैं। सेहतमंद रहने का सबसे अच्‍छा तरीका है क‍ि खानपान पर व‍िशेष ध्‍यान द‍िया जाए। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, जिसके वजह से सेहत भी काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजें शामिल करते हैं। सीड्स इन्हीं में से एक हैं जो ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते ह‍ैं। आज हम कद्दू के बीज यानी क‍ि Pumpkin Seeds के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको ढेरों फायदे पहुंचाने में सक्षम होते हैं। ये कई सारे जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। आपको बता दें क‍ि कद्दू के बीज द‍िखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनमें पोषण तत्‍वों की मात्रा कई गुणा अध‍िक होती है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत कद्दू के बीज के साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में- डाइजेशन को सुधारे पंपक‍ि‍न सीड्स में मौजूद फाइबर हमारे डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को दुरुस्‍त रखते हैं। यह कब्ज की समस्या से भी राहत दि‍लाने में मददगार है। कुल म‍िलकार ये हमारे पेट को स्वस्थ बनाए रखता है। तेजी से करे अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कद्दू के बीज को शाम‍िल कर लेना चाह‍िए। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसके साथ ही अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाने में मदद करता है। कोश‍िश करें क‍ि रात में कुछ बीज पानी में भ‍िगो दें और सुबह खाली पेट इसे खाएं। इससे तेजी से असर दि‍खेगा। मजबूत करे इम्‍युन‍िटी सेहतमंद रहने के ल‍िए जरूरी है क‍ि आपकी इम्‍युन‍िटी स्‍ट्रॉन्‍ग हो। कद्दू का बीज आपके इम्‍यून‍ सि‍स्‍टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इस बीज में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दिल को रखे सेहतमंद आपको बता दें क‍ि कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है जो हार्ट रेट को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य बनाए रखता है। मैग्नीशियम के नियमित सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। ब्लड शुगर करे कंट्रोल अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन रेगुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। स्‍लीप साइक‍िल सुधारे कद्दू के बीजों में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Ranya Rao Gold Smuggling: सोने की तस्करी के लिए Dubai से तस्करों का क्या है खास कनेक्शन

बेंगलुरु कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव रंगे हाथों गोल्ड स्मगलिंग केस में पकड़ी गईं. इस वाकये के बाद सोने की तस्करी का मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दुनियाभर के एयरपोर्ट पर इतनी सघन चेकिंग की जाती है तो फिर रन्या राव दुबई से 12.86 करोड़ रुपए का 14 किलो सोना लेकर कैसे आ गई. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि एक्ट्रेस रन्या राव गोल्ड स्मगलिंग के लिए अलग-अलग ट्रिक इस्तेमाल करती थी. पिछले एक साल में कन्नड़ एक्ट्रेस ने करीब 30 बार दुबई की यात्रा की. अनुमान है कि अपनी ट्रिक्स की बदौलत ही रन्या राव हर बार दुबई से कई किलो सोना लेकर आई और हर बार रन्या राव को 1 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से पेमेंट किया गया. ये ट्रिक्स अपनाती थी रन्या राव > पैरों में गोल्ड छिपाना: कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव को पता था कि वह अपने बॉडी पार्ट जैसे पैरों या कोई अंदरूनी अंग में आराम से सोने की सिल्ली या छड़ छुपाकर ला सकती है और महिला होने के नाते उसकी गहन जांच होने की संभावना भी कम होगी. जानकारी के मुताबिक रन्या राव अपने पैरों (थाई) और कमर पर टेप लगाकर सोने की छड़ों को छिपा लेती थी. > स्पेशल कपड़े: गोल्ड स्मगलिंग करने के लिए रन्या राव ने बकायदा स्पेशल कपड़े डिजाइन करा रखे थे. एक्ट्रेस ने कई ऐसी जैकेट्स बनवाई थीं, जिसकी मदद से वह आराम से गोल्ड स्मगलिंग कर लेती थी. ये जैकेट्स पूरी तरह से मॉडिफाइड होती थीं. इसके अलावा कन्नड़ एक्ट्रेस रिस्ट बेल्ट का भी इस्तेमाल करती थी. हाथ में इस बेल्ट को बांधकर रन्या राव इसके अंदर भी गोल्ड छुपाकर लाती थी. > जांचकर्मियों संग मिलीभगत: तस्करी करते वक्त पकड़ी न जाए इसलिए रन्या राव ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी सेटिंग कर रखी थी. जांच में सामने आया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कांस्टेबल बसवराज ने रन्या की मदद की थी. जब अधिकारियों ने एक्ट्रेस की जांच करनी चाही तो बसवराज ने उन्हें रोकते हुए कहा कि,’तुम्हें पता है ये कौन हैं? ये डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी.’ रन्या राव का कैसे हुआ पर्दाफाश? एक्ट्रेस रन्या राव 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. रन्या ने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उस पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी. DRI ने रन्या को सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके जैकेट में छिपा विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है.  

लाइफ में हर चीज में नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी , हो जाएगा नुकसान

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर किसी को सबकुछ फटाफट करना होता है। किसी भी काम और डिसीजन को लेने में जल्दीबाजी दिखाई जाती है। लेकिन काफी सारे काम ऐसे होते हैं। जिन्हें जल्दीबाजी में कभी नहीं करना चाहिए। इस बारे में हमारे शास्त्र भी कहते हैं और कई सारे मोटिवेशनल स्पीकर भी। तो अगर आप लाइफ में सक्सेज की सीढ़ी चढ़ना चाह रहे हैं तो भूलकर भी इन कामों को करने में जल्दीबाजी ना दिखाएं। जल्दीबाजी में ना लें फैसलें आजकल की फास्ट लाइफ में इंसान दिनभर में कई सारे छोटे-छोटे फैसले लेता है। जिससे माइंड थक जाता है और जब बड़े फैसलों का नंबर आता है तो अक्सर वहां पर गलती हो जाती है। इसलिए कभी भी किसी भी फैसले को लेने में जल्दीबाजी नहीं दिखानी चाहिए। फिर वो छोटे हो या फिर बड़े। हर किसी पर जल्दी से ना करें विश्वास विश्वास बनाने में समय लगता है। फिर वो चाहे रिलेशनशिप में हो या फिर बिजनेस में। हमेशा समय लेकर और सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए। ना करें किसी को जज अक्सर लोग फर्स्ट इंप्रेशन में ही सामने वाले को जज करने लगते हैं। यानी कि उसके प्रति मन में एक धारणा बना लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही जज करना चाहिए। जल्दीबाजी में ना बनाएं रिलेशन किसी भी नए रिश्ते या दोस्ती की शुरुआत जल्दी में नहीं करना चाहिए। हमेशा सोच समझकर और अच्छी तरह से परखने के बाद ही रिलेशनशिप आगे बढ़ाना चाहिए। जल्दी में ना खाएं खाना खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। साइंस और शास्त्र दोनों में ऐसा कहा गया है। जल्दी-जल्दी खाना खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

ई – रिक्शा की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया

रायपुर ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी उपस्थित थे। ई – रिक्शा एवं ऑटो की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स एवं पैसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41, इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स एवं पेसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 है, इस संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। बिना मॉनिटरिंग एवं रेगुलेशन के इन पर नियंत्रण की समस्या पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन रायपुर ने जोनवार योजना बनाई बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन हेतु निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा रायपुर शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में विभक्त कर योजना बनाई गई है। ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर चर्चा बैठक में ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमशः उनके जिलों में ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई। समस्या के समाधान के लिए मांगे गए सुझाव बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन में निरन्तर वृद्धि एवं समस्या के समाधान हेतु किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा समिति अथवा परिवहन विभाग के पास प्रेषित् करने हेतु कहा गया।

नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने की सुनवाई

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉटलाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई आयोजित की। इस परियोजना के तहत चिरईपानी, बंजी, सरोला, सरभोका, खैरबना सहित अन्य गांवों की भूमि अधिग्रहण की जानी है। पूर्व में रेलवे व राजस्व विभाग द्वारा भूमि चयन हेतु सर्वे किया गया था, लेकिन कई मामलों में खसरा नंबर, रकबा, भूमि स्वामित्व, जाति संबंधी त्रुटियां सामने आई थीं। इन्हीं त्रुटियों को सुधारने के लिए आज 05 मार्च 2025 को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) में भूमि स्वामियों को विधिवत सूचना देकर उनकी सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान भूमि स्वामियों की आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की गई ताकि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी किसान या हितधारक को अनावश्यक परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी प्रावधानों के तहत संचालित की जाएगी।

नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में करायें समझौता: ऊर्जा मंत्री

भोपाल आगामी शनिवार 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौतो से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी काईवाई से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये निम्न दाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 हॉर्स पॉवर भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी। प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्‍येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।   लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। लोक अदालत में छूट नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी आवेदक को निर्धारित छूट के उपरांत शेष बिल आंकलित सिविल दायित्व एवं ब्याज की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। उपभोक्ता/उपयोगकर्ता को विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन/संयोजनों के विरूद्ध विद्युत देयकों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा। आवेदक के नाम पर कोई वैध कनेक्शन न होने की स्थिति में छूट का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदक द्वारा वैध कनेक्शन प्राप्त करना एवं पूर्व में विच्छेदित कनेक्शनों के विरूद्ध बकाया राशि (यदि कोई हो) का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा। नेशनल लोक अदालत में छूट आवेदक द्वारा विद्युत चोरी/अनधिकृत उपयोग पहली बार किये जाने की स्थिति में ही दी जाएगी। विद्युत चोरी/अनधिकृत उपयोग के प्रकरणों में पूर्व की लोक अदालत/अदालतों में छूट प्राप्त किये उपभोक्ता/उपयोगकर्ता छूट के पात्र नहीं होंगे। सामान्य बिजली बिलों में जुड़ी बकाया राशि पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।  नेशनल लोक अदालत में दी जा रही छूट आंकलित सिविल दायित्‍व राशि 10 लाख रूपये तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट मात्र नेशनल ‘‘लोक अदालत‘‘ 8 मार्च 2025 को समझौते करने के लिये ही लागू रहेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए

मध्यप्रदेश में नक्सलियों का किया जाएगा खात्मा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के संकल्प की पूर्ति में मध्यप्रदेश सक्रिय भूमिका निभाएगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए भी जिला स्तर और पुलिस मुख्यालय से लेकर राज्य शासन के स्तर पर निरंतर समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेकर नक्सल उन्मूलन अभियान पर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा करने का संकल्प व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश इस दिशा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, दूरसंचार साधनों के विस्तार और आवश्यक जवानों की तैनाती से नक्सल तत्वों पर नियंत्रण में सफलता मिल रही है। विकास कार्य निरंतर जारी रखे जाएं और आधुनिक उपकरणों के उपयोग और क्षेत्र की निरंतर निगरानी से नक्सली तत्वों के खात्मे के लिए प्रयास तेज किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में नक्सलवाद के उन्मूलन का अभियान चल रहा है। प्रदेश में नक्सलवाद के किसी भी कीमत पर पैर जमने नहीं दिए जाएंगे। नक्सलवाद के समूल नाश के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2026 तक नक्सल मुक्त भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए ही केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बैठक आयोजित कर गंभीर विचार-विमर्श किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प के अनुपालन में मध्यप्रदेश को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को प्रति पखवाड़े नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा के निर्देश दिए।  चार नक्सलियों को मार गिराने पर दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में नक्सलियों के विरूद्ध बालाघाट और निकटवर्ती क्षेत्र में हुई कार्रवाई की प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में हाल ही में चार नक्सलियों को मार गिराए जाने की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। मारे गए नक्सलियों से तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जप्त किया गया था। छत्तीसगढ़ की सीमा के निकट वन क्षेत्र में पुलिस की नक्सल विरोधी हॉक फोर्स और स्थानीय पुलिस बल द्वारा यह साहसिक कार्रवाई की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत वर्ष प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्यों द्वारा संयुक्त अभियान के माध्यम से नक्सलवादियों के खात्मे के संकल्प पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अन्य निर्देश          नक्सल प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। समन्वित प्रयासों को बढ़ाया जाए।          संचार सुगमता के लिए मोबाइल टॉवरों की स्थापना का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें।          नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना के लिए हॉक फोर्स बल में वृद्धि की स्वीकृति की कार्यवाही करें।          प्रदेश से माओवादी समस्या का उन्मूलन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत समवेत प्रयास किए जाएं।          नक्सल प्रभावित जिलों में सुदूरवर्ती दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल, मध्यप्रदेश परिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई

रायपुर : जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से  ग्राम साल्हेघोरी में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई रायपुर जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जिसने समय रहते हस्तक्षेप कर इस विवाह को रोकने में सफलता हासिल की। बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुंची और हल्दी की रस्म शुरू होने से पहले विवाह को स्थगित कराया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि गरीबी, अशिक्षा और आर्थिक तंगी के कारण वे बालिका का विवाह कराना चाह रहे थे, ताकि मजदूरी के लिए अन्य राज्य पलायन कर सकें। लेकिन बालिका ने हिम्मत दिखाते हुए विवाह से इनकार कर दिया और कहा कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ चुकी है और आगे अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है। बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला शुक्ला और चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक उमाशंकर कश्यप ने उसे श्रीफल, पेन और डायरी देकर सम्मानित किया। साथ ही, परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, ताकि वे बेटी की शिक्षा में किसी बाधा के बिना उसका भविष्य संवार सकें। गौरतलब है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह कराने पर 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह या किसी भी संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इस घटनाक्रम से एक बार फिर साबित हुआ कि सजग प्रशासन और जागरूक समाज मिलकर बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह पहल न केवल बालिका को उसका अधिकार दिलाने में सफल रही, बल्कि अन्य परिवारों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई कि बेटियों को पढ़ाना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

शनि देव के प्रकोप को नहीं झेलना चाहते तो भी न करें ये काम

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता का होता है. शनिवार का दिन भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव का माना जाता है. शनि देव कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहे गए हैं. शनि देव कर्म प्रधान ग्रह हैं. व्यक्ति जैसे कर्म करता है शनि देव उसको वैसा ही फल प्रदान करते हैं. अगर व्यक्ति मेहनत करता है, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करता है, तो शनिदेव उसपर प्रसन्न होते हैं. वहीं अगर अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार, आचरण नहीं करता और नियमों को तोड़ता है, तो शनि देव उसको दंडित भी करते हैं. आइए अब जानते हैं कि वो कौनसे काम हैं, जिन्हें अगर शनिवार के दिन कर दिया जाता है, तो शनि देव नाराज हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. डाढ़ी बाल और नाखून न काटें हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिवार के दिन डाढ़ी बाल और नाखून काटना वर्जित किया है. मान्यता है कि इस दिन डाढ़ी बाल और नाखून काटने शनि देव नाराज होते हैं. जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन ये काम करता है उसको शनि देव कष्ट देते हैं. बेटी को ससुराल न भेजें मान्यता है कि शनिवार के दिन अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहिए. कहा जाता है कि बेटी को शनिवार के दिन ससुराल भेजने पर उसका वैवाहित जीवन अच्छा नहीं रहता और अलगाव होता है. तेल और काली उड़द की दाल न खरीदें शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि जो शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदता है उससे शनि देव नाराज होते हैं. हालांकि इस दिन तेल और काली उड़द का दान अवश्य करना चाहिए. मांस मदिरा के सेवन की मनाही शनिवार के दिन भूलकर भी मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग भी शनिवार के दिन ऐसा करते हैं उनपर शनि देव बहुत क्रोधित होते हैं और पीड़ा देते हैं. गरीबों को न सताएं शनि देव न्याय प्रिय हैं. इसलिए शनिवार के दिन गरीब और बेबस लोगों को सताना नहीं चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें शनि देव के भारी प्रकोप का सामना करना पड़ता है. उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं. नमक न खरीदें शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन नमक खरीदते हैं उनके साथ कोई न कोई अशुभ घटना हो जाती है. शनिवार के दिन नमक खरीदने वालों से शनि देव नाराज हो जाते हैं. ऐसा करने वाले शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का प्रकोप झेलते हैं. लोहा न खरीदें शनि देव को लोहे की धातु पसंद है, लेकिन शनिवार के दिन लोहा खरीदने और बेचने की मनाही है. यही नहीं इस दिन लोहा घर भी नहीं लाना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं.

सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई

 राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी, गरियाबंद से पैरा आर्ट, जशपुर से टोकनी,महुआ से उत्पादित सामग्री, बिलासपुर से श्रृंगार वस्त्र की सामग्री, बलरामपुर और सूरजपुर से उत्पादित सुगंधित चावल के स्टॉल में लोगों की ख़ासकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिला मड़ई की नोडल अधिकारी ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों ने 50 हजार रुपए से अधिक के सामग्रियों का विक्रय कर लिया है, मड़ई में 8 मार्च महिला दिवस के दिन तक और भी अधिक सामग्रियों के विक्रय होने की संभावना है । महिला मड़ई में लगाए गए 87 स्टॉलों बिक्री-सह प्रदर्शनी का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में सेल्फी जोन बनाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही साथ बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाया गया है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले एवं खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है। महिला मड़ई में नवा बिहान, महतारी वंदन सखी सेंटर, वुमन हेल्पलाइन, दिशा दर्शन, कन्या विवाह, स्पॉन्सरशिप, फास्टर केयर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड,चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, दत्तक ग्रहण और आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। इस मड़ई मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मड़ई मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया गया है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी। वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे “प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।  

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के पात्र प्रस्तावों को शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के पात्र प्रस्तावों को शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज श्योपुर और सिंगरौली को आगामी सत्र में प्रारम्भ करने के लिए निर्माण कार्य सहित समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, संचालक (प्रोजेक्ट) प्रवीण सिंह अढ़ायच सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। पीएचसी एवं सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों की सुविधा के लिए आवासीय परिसर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण किये जाएँ। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पीएचसी एवं सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों की सुविधा के लिए आवासीय परिसरों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण के लिए चिकित्सकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। इससे चिकित्सकों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा। ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थान सशक्त होंगे, प्रदेश के हर कोने में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय के लिये यह कारगर कदम है।  

सक्ती : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन सक्ती सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में  सामुदायिक भवन सक्ती में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया l भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोयोजनांतर्गत कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन में सक्ती जिले के चयनित दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए आज शिविर का आयोजन किया गया और शिविर में आज 217 दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण कर लाभांवित किया गया।       सांसद श्रीमती जांगडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन सक्ती में सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया l शिविर स्थल में लाभांवित हितग्राहियों द्वारा  विभिन्न सहायक उपकरण पाकर अपनी प्रसन्नता और ख़ुशी जाहिर की गई l विभिन्न सहायक उपकरण प्राप्त होने से हितग्राहियों को विभिन्न कठीनाइयों से छुटकारा मिलेगा जिसके लिए उन्होंने शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन के निर्देशन में संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों सहित सभी वर्ग के लिए सबका साथ सबका विकास के दिशा में कार्य कर रही है l केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है l इस अवसर पर नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग सुनील मिश्रा सहित विभिन्न नवनिर्वाचित पार्षद व जनप्रतिनिधि, विभिन्न दिव्यांगजन व वरिष्ठजन हितग्राही तथा समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online