LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ

सिंगरौली सिंगरौली बैढ़न भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य मंत्री माननीया श्रीमती राधा सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय सिर्फ कांत देव सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री सूंदर शाह जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैस्वाल जी सहित भाजपा की समर्पित महिला कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय शीर्षकांत देव सिंह कहा की यह दिन महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- 75 साल के इतिहास में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में संविधान सभा की महिला सदस्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के 75 साल के इतिहास में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह सराहनीय हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां महिलाओं की पूजा होती है और उन्हें सम्मान दिया जाता है। यहां कन्या पूजन से लेकर विभिन्न रूपों में महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। ओम बिरला ने आगे कहा कि जब हम संविधान निर्माता महिलाओं को याद करते हैं, तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि एक समय था जब दूसरे देशों में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जाता था। लेकिन भारत में महिलाओं को सदैव सम्मानित किया गया है। अब वह समय आ गया है जब देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं, देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपना अहम रोल निभा रही हैं।” लोकसभा अध्यक्ष ने महिला शिक्षा को लेकर तय किए लक्ष्य की बात की। आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकल जाएंगी। महिला शिक्षा को 100% करना हमारा लक्ष्य है ताकि हर महिला शिक्षित हो सके। साथ ही, महिलाओं को चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए, ताकि समाज को और मजबूत किया जा सके। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अहम रहा है। आज के दिन हमें उन महिलाओं को याद करना जरूरी है, जिन्होंने देश के लिए एक नया समाज बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ये महिलाएं संविधान शिल्पी थी। इन महिलाओं की याद में आज संसद भवन में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।  

संदीपा धर ने महिला दिवस पर दिया दमदार संदेश

मुंबई, अभिनेत्री संदीपा धर ने महिला दिवस के अवसर पर दमदार संदेश दिया है। इस महिला दिवस पर,संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर एक जोरदार और सोचने पर मजबूर करने वाला संदेश साझा किया, जो कई लोगों को गहराई से प्रभावित करेगा। अपने पोस्ट में, उन्होंने उन गहरी जड़ों वाली लैंगिक धारणाओं पर सवाल उठाया, जो अब भी महिलाओं की महत्वाकांक्षा और नेतृत्व को सीमित नजरिए से देखती हैं। संदीपा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी महत्वाकांक्षा ‘बहुत ज्यादा’ नहीं ,बल्कि समाज की कल्पना बहुत छोटी है।पिछले हफ्ते, एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि मैं ‘काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन’ कैसे बनाती हूं। मैंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘क्या आप यह सवाल पुरुष अभिनेताओं से भी पूछते हैं?’ उसकी असहज चुप्पी और ‘नहीं’ में दिया गया जवाब अपने आप में सब कुछ कह गया। मुझे यह बेहद अजीब लगता है कि पुरुषों को ,जिन्हें रिसर्च के अनुसार मल्टीटास्किंग में कमज़ोर माना जाता है।कभी यह साबित नहीं करना पड़ता कि वे अपनी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को कैसे संभालते हैं। दूसरी ओर, महिलाओं से हमेशा यह उम्मीद की जाती है कि वे अपने सपनों और ज़िंदगी का हिसाब दें। यही कारण है कि जब मैंने ‘मलिका’ का किरदार निभाया, तो उसकी यात्रा मेरे दिल के बहुत करीब रही। संदीपा धर ने कहा,महिला दिवस के इस मौके पर, मैं हर उस औरत का जश्न मना रही हूं जिसे ‘ज़िद्दी’ कहा गया क्योंकि उसने अपने लिए स्टैंड लिया, ‘बॉसी’ कहा गया क्योंकि उसने नेतृत्व किया, और ‘ड्रामेटिक’ कहा गया क्योंकि उसने अपनी ज़रूरतें खुलकर रखीं। मलिका ने मुझे सिखाया कि हमारी जटिलता हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी ताकत है। जब हम सम्मान मांगते हैं, तो हम ‘बहुत ज्यादा भावुक’ नहीं होते, और जब हम अपने सपनों को जीते हैं, तो हम ‘बहुत महत्वाकांक्षी’ नहीं होते। इसलिए, अपनी पहचान को गर्व से अपनाइए। जो दुनिया आज आपके सपनों का मज़ाक उड़ा रही है, वही कल आपको धन्यवाद देगी क्योंकि आपने उसकी सीमाओं को तोड़ा।और उन लोगों के लिए जो पूछते हैं ‘लेकिन पुरुषों का क्या?’ जब महिलाएं अपनी बात रखती हैं। नारीवाद किसी को छोटा करने के लिए नहीं है। यह उन परंपराओं को तोड़ने के लिए है, जो पुरुषों को अपनी भावनाएं छुपाने के लिए मजबूर करती हैं और महिलाओं को ताकत दिखाने पर सज़ा देती हैं। नारीवाद पुरुषों को भी पितृसत्ता से मुक्त करता है, जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज भी आगे बढ़ता है।जिस महिला की महत्वाकांक्षा आपको प्रेरित करती है, उसे टैग करें। आइए, एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करें!  

इटावा में राशन पाने वाले 3 लाख कार्ड धारकों को झटका, इन लोगों को नहीं मिल सकेगा फ्री में गेहूं-चावल

इटावा यूपी के इटावा में ईकेवाईसी के अभाव में करीब तीन लाख उपभोक्ताओं के मुफ्त के राशन पर संकट के बादल छा गए है। सरकार की ओर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट प्रतिमाह 5 किलो की दर से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत जो लोग राशन प्राप्त कर रहे हैं उनमें से जिले में 3 लाख 1 हजार 673 उपभोक्ता ऐसे है जिनके राशन पर संकट के बादल छाए हैं, क्योंकि इन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। इटावा की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है और जैसे ही कोई अपात्र मिलता है उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाता है। शासन की ओर से संबंध में 6 महीने पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे कि राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन सभी को ईकेवाईसी करानी पड़ेगी। यह भी कहा गया था कि राशन उन्हीं को मिलेगा जिनकी ईकेवाईसी हो जाएगी, हालांकि अभी इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है लेकिन जैसे ही बिना ईकेवाईसी वालों को राशन मिलना बंद होगा तो इन तीन लाख उपभोक्ताओं का राशन खतरे में आ जाएगा। इटावा जिले में 11 लाख 76 हजार 714 उपभोक्ता है जो पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर दर्ज हैं इन्हें हर महीने 5 किलो राशन मिलता है। इन उपभोक्ताओं के कुल मिलाकर 2 लाख 90 हजार 558 राशन कार्ड हैं, जिनमें इन उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं और उन्हें राशन मिलता है लेकिन ईकेवाईसी न कराई जाने पर उनके सामने राशन का संकट उत्पन्न हो सकता है। पूर्ति विभाग की ओर से भी बार बार उपभोक्ताओं से ईकेवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है। यह लापरवाही उन्ही को भारी पड़ सकती है। ईकेवाईसी के लिए राशन कार्ड पर जितने भी उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं उन्हें संबंधित राशन वितरण की दुकान पर जाकर अपना अंगूठा लगाकर ईकेवाईसी करनी होगी। आधार कार्ड भी अपने राशन कार्ड के साथ दर्ज कराना होगा। राशन की दुकान पर जाए बिना यह काम नहीं होगा। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक लगभग 26 फीसदी लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। अभी तक 74 फीसदी से कम उपभोक्तों ने ईकेवाईसी कराई है। पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों की चेकिंग का सिलसिला भी जारी है। इस बीच जो लोग पात्र गृहस्थी योजना से राशन ले रहे हैं लेकिन वे अपात्र हैं तो उनके राशन कार्डों को निरस्त भी किया जा रहा है। जीएसटी देने वाले या फिर निर्धारित आय से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 62 प्रजाति के पेड़ काटने पर जबलपुर हाईकोर्ट का बैन

जबलपुर  हाईकोर्ट की लार्जर बेंच ने 62  प्रजातियों के पेड़ों की कटाई और परिवहन के लिए प्रदान की गई छूट को निरस्त कर दिया है. चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत,जस्टिस एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस विवेक जैन की लार्जर बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि साल 2015 में जारी विवादित अधिसूचना और साल 2017 में किए गए संशोधन वन अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है. इसके अलावा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 48-ए का उल्लंघन करते हैं. लार्जर बेंच ने विवादित अधिसूचना तथा उसमें किये गये संशोधन को निरस्त करते हुए ट्रांजिट पास नियम 2000 में छूट प्राप्त सभी पेड़ों की प्रजातियों पर तत्काल प्रभाव से लागू की जाये. लार्जर बैंच ने पेड़ों की कटाई को लेकर पुष्पा फिल्म समेत कई उदाहरण देते हुए कार्यपालिका को कड़ी फटकार लगाई. आम आदमी से समन्वय स्थापित करने के लिए वन विभाग ने साल 2015 और 2017 में 62 प्रजातियों पर टीपी की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। इसके बाद से मध्य प्रदेश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चल रही थी। सड़क किनारे खेतों में खड़े आम, बबूल, शू-बबूल, इमली, जामुन, अमरूद सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ों को धड़ल्ले काटा जा रहा था। साल 2024 में अवैध रूप से पेड़ काटने के 10 हजार 688 प्रकरण दर्ज हुए हैं। साल 2023 में 50 हजार 180 प्रकरण दर्ज हुए थे। यह स्थिति तब है। जब हाईकोर्ट साल 2019 में 62 प्रजातियों को टीपी मुक्त करने की अधिसूचना पर स्थगन दे चुका है। जिस पर अब फैसला आया है। स्थगन के दौरान नहीं दिया ध्यान 62 प्रजातियों को टीपी मुक्त करने की अधिसूचना पर 5 साल पहले स्थगन आया था, पर वन विभाग के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। तभी तो अभी तक सड़क किनारे या दूरदराज के इलाकों में निजी भूमि पर खड़े पेड़ों को काटा जा रहा था। अकेले भोपाल की बात करें तो आरा-मशीनों पर रोज 50 गाड़ियां लकड़ी आती हैं। प्रदेश के अन्य शहरों में भी ऐसे ही हालात हैं। 10 हजार के जुर्माने पर छोड़ रहे इस मामले में हालत यह है कि, पहले तो मैदानी वन अधिकारी और कर्मचारी लकड़ी परिवहन करने वालों को पकड़ ही नहीं रहे और जिन्हें पकड़ते हैं। उनका 10 हजार रुपए का चालान बनाकर छोड़ देते हैं। जबकि ऐसे मामलों में वाहन में मौजूद लकड़ी के बाजार मूल्य की दो गुनी राशि लेने का प्रावधान है। हाईकोर्ट में 2 लोगों ने की थी याचिका दायर गढ़ा जबलपुर निवासी विवेक कुमार शर्मा और एक अन्य की तरफ से दायर अलग-अलग याचिका में कहा गया था कि प्रदेश सरकार ने सितम्बर 2015 में जारी अधिसूचना के माध्यम से वृक्षों की 53 प्रजातियों को हटाने के अलावा मध्य प्रदेश परिवहन (वनोपज) नियम, 2000 के नियम 4(2) का प्रावधान भी हटा दिया गया है. जिसके परिणामस्वरूप निजी भूमि पर स्थित वृक्षों को काटने या परिवहन करने के लिए कोई अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है. लोगों के द्वारा उपयोग के लिए अधिक वृक्षों को काटने से पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टी.एन. गोदावर्मन थिरुमुल्कपाद बनाम भारत संघ के मामले में जारी आदेश के विपरीत है. लार्जर बेंच ने फैसले में पुष्पा फिल्म का किया जिक्र लार्जर बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए पुष्पा फिल्म का जिक्र किया. बेंच ने कहा कि “फिल्म पुष्पा में व्यापारियों और सिंडिकेट को उजागर किया है. जो आंध्र प्रदेश के शेषाचलम के घने हरे-भरे जंगलों में लाल चंदन के अवैध परिवहन, व्यापार और बिक्री में लगे हुए हैं. तस्करों और व्यापारियों का सिंडिकेट इतना प्रभाव और दबदबा बनाने लगता है कि पुलिस ,वन विभाग, नीति निर्माताओं और अंततः विधायकों तक शासन का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं रह जाता. यह दर्शाता है कि कैसे वन उपज के अवैध व्यापार का परिवहन कर माफिया घने जंगलों में घुस सकता है और राज्य मशीनरी के साथ मिलीभगत करके जंगल की प्राकृतिक संपदा को लूट सकता है. कार्यपालिका वन उपज के ऐसे विक्रेताओं के प्रभाव और दबदबे के आगे झुक जाती है.” ‘एक जलाशय दस कुएं के समान और दस पुत्र एक पेड़ के समान’ लार्जर बेंच ने अपने आदेश में कहा कि “1 जलाशय 10 कुएं के समान होते हैं और 10 जलाशय 1 पुत्र के समान होते हैं और 10 पुत्र 1 पेड़ के समान होता है. लार्जर बेंच ने 2019 से 2023 तक की एफएसआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र में 420 वर्ग किलोमीटर की शुद्ध कमी आई है.” ‘ऐसे ही पेड़ कटे तो 50 साल में आधा वन क्षेत्र हो जाएगा खत्म’ इस आंकड़े में अति सघन वन क्षेत्र में 363 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि और इसी अनुपात में लगभग 630 वर्ग किलोमीटर की भारी और तीव्र कमी और मध्यम सघन वन एवं खुले वन क्षेत्र में लगभग 104 वर्ग किलोमीटर की कमी शामिल है. जिससे शुद्ध आंकड़ा 420 वर्ग किलोमीटर हो जाता है. ये आंकड़े इस बात की ओर स्पष्ट संकेत करते हैं कि हर वर्ष वन क्षेत्र तेजी से कम हो रहे है. मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र में कमी इसी गति से होती रही तो अगले 50 वर्षों में अधिसूचित वनों से वर्तमान वन क्षेत्र का लगभग आधा हिस्सा मिट जाएगा. ‘कोर्ट ने कहा इंदौर वन विभाग के पत्रों ने चौंकाया’ वर्तमान मामलों के 1500 से ज्यादा पेजों में दस्तावेज रिकॉर्ड का हवाला देते हुए लार्जर बैंच ने अपने आदेश में कहा है कि “पर्यावरणविद राजवीर सिंह हुरा और एनजीओ पर्यावरण प्रहरी के पदाधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें पेश किये गये दस्तावेजों ने हमें चौंका दिया. दस्तावेज में इंदौर के वन प्रभाग के अधिकारियों और वन विभाग के भीतर आंतरिक रूप से आदान-प्रदान किए गए पत्राचार शामिल हैं. वन संरक्षक इंदौर द्वारा अप्रैल 2017 में वन मंडल अधिकारी, इंदौर को संबोधित पत्र में बड़े पैमाने पर हरे-भरे और फलों से लदे पुराने पेड़ों की अवैध कटाई और इंदौर की मंडी में भारी मात्रा में उनके व्यापार का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा यह भी कहा गया कि रोजाना लगभग 100-150 वाहन बाजारों में 1000-1500 टन लकड़ी और वन उपज अवैध रूप लेकर पहुंच रहे हैं. … Read more

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 6 दिनों तक होगी बारिश

नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कल से मौसम में बदलाव आने वाला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9-14 मार्च यानी कि छह दिनों तक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी 10 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, गर्मी की बात करें तो गुजरात के कच्छ इलाके में आज से हीटवेव की शुरुआत होगी और फिर 9-12 मार्च के बीच यह गुजरात के अन्य और कोंकण इलाके में फैल जाएगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भी बरसात हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपना असर दिखाएगा। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-14 मार्च के बीच बारिश होने वाली है। वहीं, पंजाब में 12-14 मार्च, हरियाणा में 13 और 14 मार्च, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को बरसात होगी। इसमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को तेज बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम में आठ मार्च, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 और 11 मार्च, केरल, माहे, लक्षद्वीप, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 11 और 12 मार्च, तमिलनाडु, केरल और माहे में 11 मार्च को तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। इतना ही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच बढ़ जाएगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट है। कोंकण, गोवा में आठ और 12 मार्च, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 8 और 9 मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है, इस बयान से राजनीति तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के मामले में भारत पर दिए बयान से राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में बयान देना चाहिए और 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान संसद को विश्वास में लेना चाहिए। यह पूरा मामला ट्रंप के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर काफी टैरिफ लगाता है। लेकिन हमारे कहने के बाद भारत सरकार टैरिफ में काफी कटौती करेन पर सहमत हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता करने क लिए वाशिंगटन डीसी गए हुए हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति ट्रंप यह बयान देते हैं कि भारत शुल्क कटौती के लिए तैयार हो गया है। आखिर भारत ने यह सहमति क्यों दी है? क्या भारतीय किसानों और उद्योग क्षेत्र के हितों के साथ समझौता किया जा रहा है? वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले पर देश की जनता को जानकारी होनी चाहिए। जब संसद का सत्र 10 मार्च को फिर से शुरू होगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले के संबंध में संसद को विश्वास में लेना चाहिए। आपको बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद ट्रंप लगातार दूसरे देशों में अमेरिकी सामानों के ऊपर लगाए जाने वाले टैरिफ की आलोचना कर रहे हैं। वह कई बार भारत का नाम लेते हुए कह चुके हैं कि भारत हमारे सामानों के ऊपर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। यह इतना ज्यादा है कि हमारा भारत के बाजार में व्यापार कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। शुक्रवार को दिए ताजा बयान में ट्रंप ने कहा कि भारत सरकार टैरिफ घटाने के लिए तैयार हो गई है। यह तब हुआ है जब किसी (हमने) उनसे इसके बारे में सवाल पूछा।

पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है वनवास : अनिल शर्मा

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा का कहना है कि उनकी फिल्म वनवास पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है। अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वनवास हाल ही में रिलीज हुयी है। इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने अहम भूमिका निभायी है। फिल्म वनवास आज ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है। अनिल शर्मा ने फिल्म वनवास की चर्चा करते हुये कहा, फिल्म वनवास एक धार्मिक सभा में माता-पिता को छोड़े जाने के बारे में बात करता है। इस साल भी, महाकुंभ में हम ऐसी ही घटनाएँ सुन रहे हैं। यह नहीं होनी चाहिए। यह हो रहा है और यह मुझे बहुत प्रभावित कर रहा है। इतना बड़ा महाकुंभ का पर्व हुआ और लोगों ने इतनी घटिया हरकतें की जो सही नहीं है। कहते हैं ना संसार में कहीं भगवान है जीते जगते तो वह माता पिता ही है। वनवास के जरिये हमने यह कहने की कोशिश की है कि माता-पिता जब बुर्जुग हो जाते हैं तो वनवासी की तरह रह घर में रह जाते हैं। उनका ख्याल रखना चाहिये। यह बेहद आवश्यक है। अनिल शर्मा ने कहा, फिल्म वनवास पारिवारिक मूल्यों और युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों को छूती है। माता पिता का करम है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म है माता पिता को संभालना बस इतनी सी बात है। कम से कम हम अपने माता पिता को गले लगाये। ये तो हम कर ही सकते हैं ना, क्योंकि माता-पिता से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं। इसी वैल्यू को हमने ख्याल रखना है। हमें उनकी वैल्यू करनी चाहिए क्योंकि एक दिन हम भी माता-पिता बनेंगे, उस दिन हमें पता लगेगा कि उन्होंने हमारे लिए कितना दुख लम्हा सहा होगा।  

विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

जयपुर, राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान विधान सभा में महिला विधायकगण का सम्‍मान किया। श्री देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलत: भारतीय संस्‍कृति की रक्षक है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सकारात्‍मक सोच और अपनी योग्‍यताओं को व्‍यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्‍छी तरह समझ सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करें। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नारी को पूरा सम्‍मान दिया जाता है। श्री देवनानी ने कहा कि बच्‍चों के साथ अधिक से अधिक समय व्‍यतीत करने का प्रयास करें। प्रात: और सांयकाल में तो आवश्‍यक रूप से बच्‍चों के साथ बैठें, उनसे बाते करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्‍चा हो या बडा सभी मन ही मन अपनी समस्‍याओं से जूझते रहते हैं। बच्‍चों को अवसाद से बचाने के लिए उनके मन की बातों को समझना आवश्‍यक है। श्री देवनानी ने इस मौके पर राजस्‍थान विधान सभा की महिला विधायकों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग और प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित राजस्‍थान विधान सभा की महिला अधिकारीगण मौजूद थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इन योजनाओं का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही, हर बार हालात संभलने की उम्मीद होती है, फिर नया बवाल

इम्फाल मणिपुर में महीनों से जारी अशांति थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बार हालात संभलने की उम्मीद जागती है, मगर फिर नया बवाल खड़ा हो जाता है। अब ताजा मामला तब गरमा गया जब सुरक्षा बलों की निगरानी में सिविलियन बसों ने जिलों के बीच सफर करना शुरू किया। इस कदम का कूकी समुदाय ने जोरदार विरोध किया और सड़कों पर जाम लगा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आज मणिपुर में सुरक्षा बलों के संरक्षण में यात्री बसों का आवागमन फिर से शुरू हुआ, लेकिन कूकी समुदाय के विरोध के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए। कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों को सड़कों पर लगे बैरिकेड हटाने के लिए माइन-रेसिस्टेंट गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में कई कूकी महिलाएं घायल हुईं। राष्ट्रपति शासन के बाद भी कई जगहों पर हिंसा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि आज से किसी भी सड़क पर ब्लॉकेड नहीं रहने दिया जाएगा। इसके बावजूद कई कूकी-बहुल इलाकों में हिंसा की खबरें आई हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी करते, सड़कों को खोदते, टायर जलाते और बैरिकेड लगाते देखा गया। मणिपुर में मेइती और कूकी समुदायों के बीच संघर्ष मई 2023 से जारी है, जिसमें अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 50,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। कूकी नेताओं और उनके समर्थित संगठनों ने मांग की है कि जब तक उन्हें अलग प्रशासन नहीं मिलता, तब तक वे स्वतंत्र आवागमन की अनुमति नहीं देंगे। मेइती संगठनों की अलग मांग दूसरी तरफ, मेइती संगठनों ने सवाल उठाया है कि जब बातचीत जारी रह सकती है, तो राहत शिविरों में फंसे हजारों विस्थापितों को घर लौटने से क्यों रोका जा रहा है? कूकी नेताओं का कहना है कि मई 2023 में भड़की हिंसा के कारण उनकी मांगें पहले से अधिक सख्त हो गई हैं और अब वे एक स्वायत्त परिषद की जगह एक अलग प्रशासन या केंद्र शासित प्रदेश चाहते हैं। वहीं, मेइती नेताओं ने इस मांग को ‘कुकीलैंड’ बनाने की पुरानी योजना का हिस्सा बताया है। इस बीच, वर्ल्ड कूकी-जो इंटेलेक्चुअल काउंसिल ने मणिपुर के नए राज्यपाल को 15 जनवरी को एक ज्ञापन सौंपकर दावा किया कि कूकी समुदाय 1946-47 से ही अलग राज्य की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में कूकी समुदाय के कई विरोध प्रदर्शनों और चर्चाओं में इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान मचा हंगामा, एक वोट के अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा मच गया. बस बात केवल इतनी थी कि जिला पंचायत सभा कक्ष के लिए पीछे का दरवाजा खोलने दिया गया था. इस पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया. बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था. कुर्सी हासिल करने के लिए एक-एक वोट के लिए संघर्ष था. आखिरकार भाजपा के राजेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस समर्थित सतकली बावरे को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए. जिला पंचायत के 17 सदस्यों में बीजेपी के 9 और कांग्रेस व निर्दलीय के साथ 8 सदस्य थे. वोट भी इसी संख्या के हिसाब से हुआ. अध्यक्ष पद की तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांटे की टक्कर हुई. बीजेपी की ललिता कश्यप कांग्रेस की स्मृति त्रिलोक श्रीवास को महज एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष बनीं. ललिता कश्यप को 9 वोट मिले, वहीं स्मृति श्रीवास को 8 सदस्यों का ही समर्थन मिला.

विधान सभा में स्वर्गीय महारावल को पुष्पांजलि

जयपुर, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री लक्ष्‍मण सिंह महारावल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, विधान सभा अधिकारी परिषद् अध्‍यक्ष श्री लोकेश जैन स्व. महारावल के परिजन सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विश्‍नोई 18 जुलाई 1977 से 20 जून 1979 तक विधान सभा अध्‍यक्ष रहे।  

ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर को बताया पूरी तरह से ओरिजिनल

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म सिकंदर के बारे में कहा कि फ़िल्म की स्टोरी पूरी तरह से ओरिजिनल है और फ़िल्म का हर सीन हर सीक्वेंस ऑथेंटिक तरीक़े से डिज़ाइन किया गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इस फ़िल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, जिससे दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिले। यह किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनकी म्यूजिक इस फिल्म के एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करती है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है। फिल्म सिकंदर आगामी ईद पर सिनेमाघरों में अपनी रिलीज होगी।  

खरहरा पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, घंटेभर के भीतर किया आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई युवती के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. इतने पर भी मन नहीं भरा तो युवती को उसके भाई के साथ घर में बंधक बना लिया. किसी तरह भागने में कामयाब रहे भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घंटेभर के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट की है. जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने पहुंचे युवक-युवतियों के साथ पहले तो आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद एक जोड़े के भागने पर दूसरे जोड़े को घर में बंधक बनाकर रखा. इसके पहले आरोपी कुछ और घटना को अंजाम देते युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, और पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुये तत्काल आरोपियों को पकड़ा. घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुनील है, जिसकी क्रिस्टोफर और राजपाल ने मदद की. फिलहाल, पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है, जिसका जवाब मिलना बाकी है. मामले में पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि घटना में युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद आरोपी सुनील व उसके दो अन्य सहयोगी साथी अगवा करके अपने घर ले आए थे. किसी प्रकार मुंहबोला भाई वहां से बचकर निकला, और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस नेएक घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet