LATEST NEWS

महिला दिवस पर मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं ने संभाली

राज्य सरकार की योजनाओं से हो रहा है नारी सशक्तिकरण : उप मुख्यमंत्री देवड़ा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति ने भगवान पशुपतिनाथ की आरती कर पूजा-अर्चना की उप मुख्यमंत्री ने दी मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं महिला दिवस पर मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं ने संभाली मंदसौर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंदसौर (दशपुर) की धरा पर स्थापित भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में महिला शक्ति ने सुबह की आरती के साथ समस्त व्यवस्थाएं संभाली। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मातृ शक्ति के साथ भगवान पशुपतिनाथ की आरती कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान पशुपतिनाथ से प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर की प्रात: कालीन आरती के साथ ही दिन की आरती, पूजन और सभी आयोजन एवं मंदिर की व्यवस्थाएं महिलाओं के द्वारा संचालित की गई। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि भारत में सदैव मातृ शक्ति का सम्मान होता रहा है। आदि शक्ति के रूप में पूजे जाने के साथ ही प्रत्येक सनातन परिवार में शुभ कार्य के पूर्व कन्या-पूजन की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार दोनों इस परंपरा का पालन करती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिये 4 आधार स्तंभ ज्ञान (जीवायएएन) गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण को प्रमुखता से शामिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पुण्य-श्लोका राजमाता अहिल्या देवी की कार्य स्थली महेश्वर में कैबिनेट की बैठक आयोजित कर उनके नाम पर नारी सशक्तिकरण मिशन प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राज्य सरकार ने महिलाओं के लिये सरकारी भर्तियों में आरक्षण 33 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। हम महिला सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना जैसे अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पूजा-अर्चना के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल और बड़ी संख्या में महिला शक्तियां सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।  

मुख्यमंत्री यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथों में सौंपी गई

 भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2025 आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर एक अनोखा और प्रेरणादायक कदम उठाया है. इस खास दिन पर उनकी सुरक्षा और काफिले की पूरी जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथों में सौंपी गई है. इतना ही नहीं, सीएम की गाड़ी की सारथी भी आज एक महिला बनी, जो इस पहल को और भी भावुक बनाती है. CM मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बिट्टू शर्मा के कंधों पर है. उनकी गाड़ी को इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं, जिन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाने में गर्व महसूस किया. कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है, जबकि अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) का दायित्व संभाल रही हैं. प्रेस अधिकारी की भूमिका बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है. ये सभी महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, जो नारी शक्ति की ताकत को दर्शाता है. इस पहल से जहां एक ओर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सीएम यादव का यह कदम भावनात्मक रूप से लोगों को प्रभावित कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या उससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. सीएम की इस सोच ने मध्यप्रदेश में एक नई उम्मीद जगा दी है, जहां महिलाएं हर भूमिका में अपनी पहचान बना रही हैं. महिला दिवस के अवसर पर CM मोहन सरकार का यह अंदाज लोगों के दिल को छू गया है. CM हमेशा से महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए संकल्पित रहे हैं. उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं के बिना न तो प्रदेश का विकास संभव है और न ही देश का. इसी सोच के तहत उन्होंने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं. इस पहल से एक बार फिर साबित हो गया कि मुख्यमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति कितने गंभीर हैं.  

होली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत की दरों में वृद्धि कर सकती

नई दिल्ली  केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि होली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत की दरों में वृद्धि कर सकती है।यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।इससे 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारी और 69 लाख से ज्यादा पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। संभावना है कि 12 मार्च बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए वृद्धि का प्रस्ताव रखा जा सकता है। चुंकी पिछले साल भी मार्च में होली से पहले डीए बढ़ाया गया था।अगर मुहर लगती है तो इसके बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।इससे पहले खबर आई थी कि 5 मार्च को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है महंगाई भत्ता दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिल रहा है। अब अगली वृद्धि 1 जनवरी 2025 से होना है। कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता 2025 वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को 53% की दर से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिल रहा है। 1 जनवरी 2025 से फिर डीए की दरों में संशोधन होना है, जो श्रम मंत्रालय द्वारा AICPI Index के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगी।उम्मीद है कि 2 से 3% डीए फिर बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद डीए 55 या 56% पहुंच सकता है, क्योंकि AICPI Index अंक 143.7 और DA स्कोर 55% तक पहुंच चुका है।नई दरें जनवरी से बढ़ेंगी ऐसे में 2 महीने जनवरी फरवरी का एरियर भी मिलेगा। DA Hike पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?     उदाहरण के तौर पर, जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें 2 से 3 फीसदी डीए बढ़ने पर सैलरी 540-720 रुपये प्रति माह तक बढ़ सकती है।2,50,000 रुपये की अधिकतम सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी।     किसी कर्मचारी को 15,000 प्रति महीना महंगाई भत्ता मिल रहा है, तो यह बढ़कर 15,450 रुपये हो जाएगा। यानी उन्हें 450 रुपये प्रति महीना के हिसाब से अधिक मिलेंगे। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।     यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है और DA दर 53 प्रतिशत है, तो उसका कुल वेतन (अन्य भत्तों को छोड़कर) 76,500 रुपये होगा। यदि DA दर बढ़ाकर 56 प्रतिशत कर दी जाती है, तो कुल वेतन बढ़कर 78,000 रुपये हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 137 रनों से हराया, वॉटसन ने चार मैचों में जड़ा तीसरा शतक

वडोदरा कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। शेन वॉटसन का बल्ले से दबदबा उनमें से एक है। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के कप्तान ने वर्षों पीछे लौटते हुए चार मैचों में अपना तीसरा शतक बनाया और इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स के आक्रमण को ध्वस्त करते हुए अपनी टीम को 137 रनों की शानदार जीत दिलाई और टूर्नामेंट के वडोदरा लेग को शानदार तरीके से समाप्त किया। टूर्नामेंट के पहले दो मैच हारने के बाद, वॉटसन एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई भावना की यादों को ताजा करते हुए जीत दर्ज की। बल्लेबाजी करने उतरे वॉटसन ने इंडिया मास्टर्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह ही शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार पुल तथा सहज लॉफ्टेड ड्राइव से ऐसा लगा जैसे वे अपने उस दौर में वापस लौट गए हों, जब उन्होंने कभी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों पर राज किया था। जैसे ही उन्होंने बीसीए स्टेडियम में अपना बल्ला उठाया, प्रशंसक ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी बेहतरीन पारियों की यादों को ताजा करने से खुद को रोक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की पारी की शुरुआत करने के लिए कैलम फर्ग्यूसन (नाबाद 85) के साथ विकेट पर आए वॉटसन ने मैच को दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स की पकड़ से दूर कर दिया,। इस दोनों की ओपनिंग साझेदारी ने मात्र 15 ओवरों में 186 रन बनाए। इससे पहले कप्तान ने पिछले मैच के साथी शतकवीर बेन डंक (नाबाद 34) के साथ मिलकर 74 रन बनाए और टीम को 260/1 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। नौ चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों के साथ वॉटसन ने दिखाया कि उनको अपने समय के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक क्यों माना जाता है। उन्होंने अपने सिग्नेचर बिग-हिटिंग मोड में लॉन्च होने से पहले क्रिस्प ड्राइव और क्रूर कट के साथ गैप को भेदते हुए जोरदार आक्रामकता के साथ शुरुआत की। जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, बाउंड्रीज तेजी से बढ़ती गईं, स्पिनरों को लॉन्ग-ऑन पर जमकर मारा, पेसरों की गेंदों को स्टैंड्स में भेजा, और 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाकर हर क्लीन स्ट्राइक पर दर्शकों को चौंका दिया। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स की शुरुआत बहुत खराब रही। हेनरी डेविड्स सस्ते में आउट हो गए, और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने वे कभी भी लय में नहीं आ पाए। हाशिम अमला ने 19 गेंदों में सात चौकों की मदद से 30 रन बनाए, जबकि रिचर्ड लेवी और अल्वीरो पीटरसन ही कुछ प्रतिरोध करने वाले अन्य बल्लेबाज़ थे, जिन्होंने क्रमशः 22 और 28 रन बनाए। अपने कप्तान जैक्स कैलिस (जो पहली पारी में कैच लेने की कोशिश करते हुए खुद को घायल कर बैठे थे) के आउट होने से परेशान और दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स अंततः 17 ओवरों में 123 रन पर सिमट गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए, बेन लॉफलिन ने तीन विकेट लेकर सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया, जबकि जेवियर डोहर्टी और ब्राइस मैकगेन ने दो-दो विकेट लिए। नाथन कूल्टर-नाइल और नाथन रियरडन ने भी एक-एक विकेट लिया। वडोदरा लेग के समापन के बाद, कारवां अंतिम लेग के लिए रायपुर चला जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले के साथ होगी। संक्षिप्त स्कोर: ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 260/1 (शेन वॉटसन 122 नाबाद, कैलम फर्ग्यूसन 85, बेन डंक 34 नाबाद) ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स 123 (हाशिम अमला 30, अल्वीरो पीटरसन 28; बेन लॉफलिन 3/18, जेवियर डोहर्टी 2/23, ब्राइस मैकगेन 2/25) को 137 रनों से हराया।  

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली डिनर डेट की तस्वीरें वायरल

लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा हाल ही पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ फैमिली डिनर के लिए गईं। लेकिन इस दौरान मालती की हरकतों ने ध्यान खींच लिया। टेबल पर जहां निक जोनस, प्रियंका और बाकी लोग बाते करनें और खाने में बिजी थे, वहीं मालती फोन में बिजी दिखीं। 3 साल की मालती फोन पर अपना फेवरेट कार्टून देख रही थी, और उसी में खोई थी। प्रियंका की इस फैमिली डिनर डेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस नन्ही मालती पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका, निक और मालती की ये तस्वीरें न्यू यॉर्क के एक रेस्टोरेंट की हैं, जिन्हें एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक बार के पास खड़े हैं, और स्माइल कर रहे हैं। निक खाने में तो मालती फोन में बिजी, यूजर्स के मजेदार कमेंट्स दूसरी तस्वीर में जहां निक जोनस खाना खाते दिखे, वहीं मालती दुनिया से बेफिक्र होकर फोन में कार्टून देखने में बिजी हैं। एक तस्वीर में प्रियंका के ससुर यानी निक जोनस के पापा पॉल केविन जोनस भी नजर आए। इन तस्वीरों पर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘मालती कितनी क्यूट लग रही है।’ एक और कमेंट है, ‘कितनी प्यारी फैमिली है, एक साथ सब इंजॉय कर रहे हैं।’ एक अन्य फैन का कमेंट है, ‘मेरी जान प्रिंसेस मालती।’ ‘द लास्ट फाइव ईयर्स’ भी निक को सपोर्ट करने पहुंची थीं प्रियंका और मालती इससे पहले प्रियंका बेटी मालती के साथ निक जोनस के आने वाले शो ‘द लास्ट फाइव ईयर्स’ को सपोर्ट करने पहुंचे थे। निक इस शो से अपना ब्रॉडवे डेब्यू कर रहे हैं। यह 18 मार्च को रिलीज होगा। वहीं, प्रियंका की बात करें, तो वह हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखेंगी।

वेन मैडसेन फिर बने डर्बीशायर के कप्तान, काउंटी चैम्पियनशिप में संभालेंगे टीम की कमान

डर्बीशायर इंग्लिश काउंटी क्लब डर्बीशायर ने अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन को दोबारा अपना कप्तान नियुक्त किया है। वह इस समर काउंटी चैम्पियनशिप में टीम की अगुवाई करेंगे। 41 वर्षीय मैडसेन ने यह भूमिका सीजन की शुरुआत से ठीक एक महीने पहले स्वीकार की, डेविड लॉयड के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले, मैडसेन 2012 से 2016 तक डर्बीशायर के कप्तान रह चुके हैं और अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को डिविजन टू से प्रमोशन दिलाया था। डर्बीशायर के हेड कोच मिकी आर्थर ने मैडसेन को कप्तानी सौंपने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा,वेन हमेशा से बेहतरीन लीडर रहे हैं और वह ड्रेसिंग रूम में काफी लोकप्रिय भी हैं। मैं बेहद खुश हूं कि वह 2025 में हमारी टीम का नेतृत्व करेंगे। उनकी अनुभवशीलता अनमोल है—उन्होंने पहले भी कप्तान के तौर पर प्रमोशन हासिल किया है और मुझे उनके नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन को देखने की उम्मीद है। आर्थर ने यह भी कहा कि मैडसेन मैदान पर अपनी मेहनत और पेशेवर रवैये से उदाहरण पेश करते हैं। डर्बीशायर के लिए 2024 का सीजन निराशाजनक रहा था, जहां टीम डिविजन टू में सबसे निचले स्थान पर रही। हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर मैडसेन ने शानदार प्रदर्शन किया और 1005 रन (औसत 50.25) बनाकर टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। यह 12 सीजन में सातवीं बार था जब उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए। वह अब तक डर्बीशायर के लिए 14,601 फर्स्ट-क्लास रन बना चुके हैं, जिससे वह क्लब के टॉप 10 रन-स्कोरर्स की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कप्तानी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैडसेन ने कहा, डर्बीशायर की कप्तानी दोबारा संभालना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं जानता हूं कि इस शानदार काउंटी और उसके समर्थकों का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है, और टीम का नेतृत्व करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने पूर्व कप्तान डेविड लॉयड की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने टीम की एकता और संघर्षशीलता को मजबूत किया, जिसे वह आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं इस टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं और मिकी आर्थर के मार्गदर्शन में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी और मजबूत चरित्र हैं, और हम इस सीजन में अपनी समर्थकों को सफलता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

रान्या राव कांड: DRI ने अभिनेत्री से की पूछताछ, CBI ने शुरू की इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट की जांच

 बेंगलुरु कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. रन्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीमें मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर तैनात की गई हैं ताकि इस तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके. इस मामले में घरेलू एजेंटों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों के बीच कनेक्शन को उजागर करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि यह नेटवर्क अत्याधुनिक तरीकों से काम कर रहा था और इसमें बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की गई थी. एक साल में 30 बार दुबई गईं रन्या राव जांच में सामने आया है कि रन्या राव पिछले एक साल में लगभग 30 बार दुबई गई थीं और हर बार वे सोने की तस्करी में शामिल थीं. डीआरआई की कार्रवाई के दौरान उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के बिस्किट बरामद किए गए. इसके अलावा, उनके घर की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, जिससे कुल जब्ती की राशि 17.29 करोड़ रुपये हो गई. अंतरराष्ट्रीय तस्करों का भंडाफोड़ करेगी सीबीआई रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद मामला और गंभीर हो गया है क्योंकि वह कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या इस तस्करी में किसी कानूनी अधिकारी या उनके परिवार की संलिप्तता थी. सूत्रों का कहना है कि जांच में सीबीआई के जुड़ने से अधिकारियों को इस रैकेट में शामिल अंतरराष्ट्रीय तस्करों का पता लगाने में मदद मिलेगी. मुख्य हवाई अड्डों पर जांच दलों को तैनात कर तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. इस मामले को 2020 के केरल गोल्ड स्मगलिंग कांड से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें राजनयिक चैनलों का दुरुपयोग कर सोने की तस्करी की गई थी और कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई थी.  Ranya Rao को पति जतिन ने सोने की तस्करी में धकेला!    जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है उनके तस्करी में शामिल होने के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक उनके पति जतिन हुकरि जो बेंगलुरु में एक आर्किटेक्ट हैं पर आरोप है कि रान्या ने उनसे शादी के बाद सोने की तस्करी शुरू की थी। जतिन हुकरि कौन हैं? रान्या को बुधवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा गया है।  रान्या की शादी आर्किटेक्ट जतिन हुकरि से हुई है। पुलिस का कहना है कि जतिन और रान्या ने दुबई कई बार यात्रा की है। एक साल में लगातार 10 यात्रा करने पर अधिकारियों को उन पर शक हुआ और उन पर नजर रखी जाने लगी। डीआरआई अधिकारियों ने उनके घर की तलाशी ली और रु 2.06 करोड़ का सोना और रु 2.67 करोड़ की भारतीय मुद्रा जब्त की जिससे जांच और भी तेज हो गई। जतिन हुकरि ने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट से शिक्षा ली। एक यात्रा में इतनी होती थी रान्या की कमाई रान्या ने हर बार केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के दौरान अपने पिता का नाम इस्तेमाल किया ताकि वह कड़ी जांच से बच सकें। रिपोर्ट के अनुसार दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रान्या को टॉयलेट में सोना सौंपा जाता था। फिर वह सोने के बर्फों को अपनी कमर के चारों ओर बेल्ट की तरह बांधकर भारत लौट आती थी। बेंगलुरु में वह अपने सौतेले पिता का नाम इस्तेमाल करती थी ताकि जांच से बच सके। यह भी कहा जाता है कि वह हर बार एक ही कपड़े और बेल्ट पहनती थी और कुछ  रिपोर्ट्स के अनुसार वह पुलिस एस्कॉर्ट के साथ घर भी जाती थी। एक साल में 10 बार की दुबई की यात्रा प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रान्या ने पिछले एक साल में दुबई 10 से ज्यादा बार यात्रा की और हर बार सोने की तस्करी की। डीआरआई सूत्रों के अनुसार उसे हर किलो सोने की तस्करी पर 1 लाख रुपये की रकम मिलती थी और उसने हर यात्रा में 13 लाख रुपये तक की कमाई की। रान्या राव ने फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मणिक्य’ से की थी, जिसमें सुदीप मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने चार और फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेत्री को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जहां तक भारतीय सेना की बात है तो हमारा काम हमारे अग्रिम मोर्चों को सुरक्षित रखना

नई दिल्ली सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ती मिलीभगत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “हमें इस उच्च स्तर की साजिश को स्वीकार करना होगा। वर्चुअल डोमेन में यह (मिलीभगत) लगभग 100 प्रतिशत है। भौतिक रूप से (पाकिस्तान के पास) अधिकतर सैन्य उपकरण चीनी मूल के हैं। दो मोर्चों पर युद्ध की आशंका एक वास्तविकता है।” मीडिया कॉन्क्लेव 2025 में बोलते हुए सेना प्रमुख ने भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश का भी जिक्र किया जो आजकल पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन का नया गठजोड़ भारत के लिए चिंता की बात है, तो उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज नहीं किया। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश के संदर्भ में कहा कि उस देश की सेना के साथ हमारी सेना के अच्छे संबंध है और वहां चुनाव के बाद नई सरकार के बनने का इंतजार करना चाहिए। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “जहां तक भारतीय सेना की बात है तो हमारा काम हमारे अग्रिम मोर्चों को सुरक्षित रखना। हम कई देशों के साथ अपने अग्रिम मोर्चे शेयर करते हैं। इसलिए हमारी क्षमता इतनी होनी चाहिए कि हम अपने पड़ोसियों की क्षमता को हैंडल कर सकें। सेना को हमेशा इसके लिए तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने कहा, “जहां तक बांग्लादेश की बात है, तो उसको लेकर हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। वहां चुनी हुई सरकार आने दीजिए। देखते हैं कि वह कैसे रिश्ते रखती है। फिर देखते हैं कि हम क्या करेंगे।” सेना प्रमुख ने आगे कहा कि मौजूदा समय में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा, “हम समय-समय पर एक दूसरे नोट्स देते रहते हैं ताकि किसी भी संदेह की स्थिति से बचा जा सके।” उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद का केंद्र केवल एक देश है। उन्होंने कहा, “अगर वह (पाकिस्तान) हमारे किसी भी पड़ोसी मुल्क के साथ संबंध रखता है तो मुझे चिंता होनी चाहिए। क्योंकि आतंकवाद का रास्ता उस देश से भी खुल सकता है। मौजूदा समय में मेरी यही सबसे बड़ी चिंता है।” सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों में कोई कमी नहीं सेना प्रमुख ने एलओसी (LoC) पर पाकिस्तान की सैन्य तैनाती और गर्मियों में घुसपैठ की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि “क्या कोई संकेत है कि आतंकवाद रुक गया है? क्या कोई कमी आई है? जवाब है- नहीं। हमें आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना होगा।” उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने 2018 से अब तक आतंकवादी घटनाओं में 83 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। घाटी में आतंकी भर्ती भी बेहद कम हो गई है, और 2024 में केवल 45 युवाओं की आतंकवाद में भर्ती की सूचना है। वहीं, अमरनाथ यात्रा में इस बार 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे यह साफ होता है कि क्षेत्र अब “आतंकवाद से पर्यटन” की ओर बढ़ रहा है। “पाकिस्तान खुद अपने ही आतंकवाद के कारण गर्त में जा रहा है” जनरल द्विवेदी ने कहा कि “पाकिस्तान अपने ही उग्रवाद का शिकार बन रहा है और खुद को संकट में डाल रहा है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान स्थिर रहे, न कि वह आतंकवाद का केंद्र बने।” उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में मारे गए 60% से अधिक आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के थे, जो सीमा पार से जारी खतरे को दर्शाता है। चीन के साथ स्थिति और भविष्य की रणनीति पूर्वी लद्दाख के डेपसांग और डेपचोक में तनाव कम होने के बाद चीन के रुख पर चर्चा करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि “सीमा पर तैनात जवान अधिक सहयोगी और समझदार होते हैं, जिससे परस्पर तालमेल बेहतर हुआ है।” सैन्य संसाधनों पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “युद्ध के समय कितने भी संसाधन हों, वे कभी पर्याप्त नहीं होते। युद्ध के बाद भी किसी देश को 25-30% संसाधन सुरक्षित रखने पड़ते हैं, ताकि भविष्य के खतरों से निपटा जा सके।” भारत हर तरह के युद्ध के लिए तैयार: सेना प्रमुख भविष्य के युद्धों की प्रकृति पर उन्होंने कहा कि “भारत पहले से ही ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति में है। हमें ढाई मोर्चों (पाकिस्तान, चीन और आंतरिक चुनौतियों) का खतरा बना रहेगा।” उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा कि “आप अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी नहीं”। अग्निवीर योजना सफल, लेकिन सुधार जारी अग्निवीर भर्ती योजना की सफलता पर सेना प्रमुख ने कहा कि “यह योजना बेहद सफल रही है। हमें बेहतरीन युवा मिल रहे हैं, जो सीखने के लिए बेहद उत्सुक हैं और प्रदर्शन भी शानदार कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अग्निवीरों की छुट्टियों और लाभों को नियमित सैनिकों के समान बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। तकनीकी दक्षता वाले अग्निवीरों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अधिकतम उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सुझाव दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या अग्निवीरों की स्थायी भर्ती 25% से बढ़ाकर 50% की जाएगी, उन्होंने कहा कि “इस पर फैसला 2026 के अंत तक लिया जाएगा।”

अरविंद चितांबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता

प्राग भारत की शतरंज में बादशाहत जारी रखते हुए ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता। उन्होंने प्रतिष्ठित प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के 25 वर्षीय अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्की के गुरेल एदिज के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए कुल छह अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। विश्व नंबर 8 आर प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट में पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें अंतिम दौर में डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेई यी और गिरि भी प्रज्ञानानंदा के साथ पांच अंकों पर रहे। निर्णायक मुकाबले में दिखाया धैर्य अंतिम दौर में अरविंद ने काले मोहरों से खेलते हुए कैरो-कान डिफेंस का उपयोग किया। उनके प्रतिद्वंदी गुरेल एदिज ने किंग्स पॉन ओपनिंग का एडवांस वेरिएशन चुना। हालांकि, जल्द ही उन्हें एक मोहरा गंवाना पड़ा और खेल जटिल हो गया। अरविंद ने संयम बनाए रखा और स्थिति को नियंत्रण में रखा। कई चालों की पुनरावृत्ति के बाद दोनों खिलाड़ियों ने ड्रा पर सहमति जताई। जीत के बाद अरविंद की प्रतिक्रिया अरविंद चितांबरम ने जीत के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने पिछले दो दिनों से अच्छी नींद नहीं ली थी। सातवें दौर तक मैं पूरी तरह ठीक था, लेकिन बढ़त मिलने के बाद दबाव महसूस हुआ।” उन्होंने अपने कोच ग्रैंडमास्टर आर बी रमेश को धन्यवाद दिया और इस टूर्नामेंट में अनीश गिरि के खिलाफ अपने प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ करार दिया। प्रज्ञानानंदा के लिए कठिन मुकाबला दूसरी ओर, प्रज्ञानानंदा ने अनीश गिरि के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने किंग्स इंडियन डिफेंस अपनाया, लेकिन गिरि ने शानदार रणनीति के साथ एक महत्वपूर्ण मौके पर रुक के बदले लघु मोहरा लेकर खेल को अपने पक्ष में मोड़ लिया और जीत दर्ज की। अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतिम दौर के अन्य मुकाबलों में चेक गणराज्य के डेविड नवारा और अमेरिका के सैम शैंकलैंड के बीच बाजी ड्रॉ रही। वहीं, जर्मनी के विंसेंट केमर के खिलाफ चेक खिलाड़ी गुयेन थाई दाई वान जीत के करीब पहुंचकर भी मुकाबला ड्रॉ खेलने को मजबूर हुए।महिला चैलेंजर्स वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने ग्रीस के स्टामाटिस कौर्कुलोस-अर्डितिस को हराकर जोरदार वापसी की। इस वर्ग में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुब्बोएव और डेनमार्क के जोनास बुहक ब्जेरे सात अंकों के साथ संयुक्त विजेता बने।  

डब्ल्यूपीएल : आरसीबी के लिए अब करो या मरो की स्थिति, प्लेऑफ के लिए जीतने होंगे बचे दोनों मैच

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की, फिर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आठ विकेट से हराया। लेकिन घरेलू मैदान पर खेले गए चारों मुकाबले गंवाने के बाद अब टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है। आरसीबी के अभी छह मैचों में सिर्फ चार अंक हैं और टीम अपने बचे हुए दो मुकाबले यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतकर अधिकतम आठ अंकों तक ही पहुंच सकती है। दूसरी ओर, जायंट्स और मुंबई पहले ही आठ अंकों पर हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (10 अंकों के साथ) प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हालांकि आरसीबी के लिए राह मुश्किल जरूर है, लेकिन उनकी किस्मत अब भी उनके हाथों में है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें शनिवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। हारने की स्थिति में उनकी दौड़ वहीं खत्म हो जाएगी। लेकिन जीत दर्ज करने पर आरसीबी को मुंबई इंडियंस और जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर नजर रखनी होगी, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें किस टीम से नेट रन रेट में आगे निकलना होगा। फिलहाल, जायंट्स का नेट रन रेट मुंबई से बेहतर है, लेकिन आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि उनका आखिरी मुकाबला मुंबई से ही होगा। आरसीबी इस समय मुंबई के नेट रन रेट से लगभग 60 रन पीछे है, लेकिन अगर वे यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हरा दें और जायंट्स मुंबई को भी 10 रन से हरा दें, तो आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई के खिलाफ केवल 20 रन की जीत चाहिए होगी। दूसरी ओर, जायंट्स से आगे निकलने के लिए आरसीबी को यूपी और मुंबई के खिलाफ कुल मिलाकर लगभग 62 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, बशर्ते जायंट्स मुंबई से केवल 10 रन से हारे। क्या दिल्ली कैपिटल्स सीधे फाइनल में पहुंचेगी? दिल्ली कैपिटल्स लीग चरण का अंत टॉप पर रहते हुए कर चुकी है, लेकिन उनकी सीधी फाइनल एंट्री तय नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई और जायंट्स दोनों ही अंक तालिका में उनसे आगे निकल सकते हैं। मुंबई दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर पहुंच सकती है, जबकि जायंट्स अगर मुंबई को बड़े अंतर से हरा देती है तो वे भी टॉप पर पहुंच सकते हैं। जायंट्स को मुंबई के खिलाफ 17 रन या 12 गेंद शेष रहते (अगर पहली पारी का स्कोर 180 हो) जीत दर्ज करनी होगी, जिससे वे दिल्ली के NRR से आगे निकल सकें। वहीं, मुंबई इस समय दिल्ली से लगभग 30 रन पीछे है, यानी अगर वे एक मैच 10 रन से हार जाते हैं, तो उन्हें दूसरा मैच करीब 40 रन से जीतना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अंतिम मौके का फायदा उठाकर प्लेऑफ में जगह बना पाती है या नहीं।  

सभी महिला कर्मचारियों को चुनौतियों से निपटने के लिए देंगे मिर्च स्प्रे, रेलवे सुरक्षा बल की कर्मियों के लिए रेलवे की नई कवायद

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने सुरक्षा में लगी रेलवे सुरक्षा बल की कर्मियों के लिए एक नया फैसला किया है। सरकारी प्रेस नोट के मुताबिक इन सभी महिला कर्मचारियों को मिर्च स्प्रे के डिब्बे उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक यह गैर घातक लेकिन प्रभावी हथियार महिला कर्मियों को अकेले या बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद करेगा। चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करेगा। रेलवे द्वारा जारी प्रेस में कहा गया कि यह नया कदम भारतीय रेलवे की लैंगिक समावेशिता और महिला शक्तिकरण और अपने नेटवर्क में बढ़ी हुई सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहीं नहीं मिर्च स्प्रे उपलब्ध कराने से महिला आरपीएफ कर्मियों को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत मिलेगी, जिससे वे खतरों को रोक सकेंगी और आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभाव सकेंगी। आरपीएफ के डीजी मनोज यादव ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के महिलाओं को सशक्त बनाने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी महिला आरपीएफ कर्मी ताकत, देखभाल और लचीलेपन का प्रतीक हैं। उन्हें मिर्च स्प्रे के डिब्बे से लैस करके, हम उनका आत्मविश्वास और परिचालन क्षमता बढ़ा रहे हैं, साथ ही यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि यात्रियों की सुरक्षा – विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस फैसले को लेकर मंत्रालय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल में अधिक महिलाओं को शामिल करना एक प्रभावशाली नीति रही है। इस नीति की वजह से आरपीएफ में करीब 9 फीसदी महिला कर्मी हैं। इनमें से कई महिला आरपीएफ कर्मी मेरी सहेली टीमों का हिस्सा हैं, जिनकी मुख्य जिम्मेदारी महिला यात्रियों की सुरक्षित यात्राओं को सुनिश्चित करना है।

रीवा अरोड़ा ने डिजिटल इन्फ्लुएंस एंड वुमन एम्पावरमेंट में कर ली PHD

मुंबई चाइल्ड आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रीवा अरोड़ा एक बार फिर से लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में डिजिटल इन्फ्लुएंस एंड वुमन एम्पावरमेंट में PHD कर ली है। उसकी डिग्री के साथ फोटो शेयर की और बताया कि अब वह डॉक्टर बन गई हैं। जिसके बाद तो इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें छेंक लिया। ‘भारत’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रीवा अरोड़ा की सही उम्र तो आज तक कोई जान न सका है। लेकिन वह खुद को बड़ा ही बताती हैं। जबकि इंटरनेट उन्हें 14-16 साल का ही समझता है। अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कॉन्वोकेशन के दौरान पहने जाने वाली टोपी और गाउन में दिखाई दे रही हैं। हालांकि एक पैर में चोट लगी है लेकिन वह पोज दे रही हैं और खुशी जाहिर कर रही हैं। रीवा अरोड़ा ने हासिल की PHD की डिग्री आदि शंकर वैदिक यूनिवर्सिटी से उन्होंने ये PHD की डिग्री हासिल की है। कैप्शन में लिखा, ‘अब से मैं डॉक्टर रीवा अरोड़ा हूं। इस मील के पत्थर तक पहुंचना एक सपने के सच होने जैसा है, और मैंने जो हासिल किया है, उस पर मुझे इससे ज़्यादा गर्व नहीं हो सकता।’ अब इस पर एक्टर कुणाल सिंह, एक्ट्रेस अनेरी वजानी, सचिन गुप्ता समेत अन्य ने बधाई दी है लेकिन यूजर्स ने फिरकी ली है। रीवा अरोड़ा को लोगों ने सुनाई बातें रीवा अरोड़ा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘बचपन में 55 की डिग्री।’ एक ने कहा, ‘कभी ट्यूशन या स्कूल भी गई है?’ एक ने पूछा, ‘ये डिग्री कैसे हासिल कर सकती है? कोई लॉजिक है?’ एक ने लिखा, ‘हे भगवान मुझे इस 15 साल की डॉक्टर से बचा ले।’ एक ने कहा, ’18 की उम्र में डिग्री? बढ़िया मजाक किया।’ एक ने लिखा, ‘पैसे देकर डिग्री ली है न?’ एक ने पूछा, ‘कितने पैसे दिए?’

आईएएस शिल्पा गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट के आदेशों का नहीं किया पालन

जबलपुर  आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश लोकशिक्षण संचनालय की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. कन्टैंप्ट ऑफ कोर्ट के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. हाईकोर्ट ने शिल्पा गुप्ता को 23 मार्च को कम्प्लाइंस रिपोर्ट के साथ कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं. दरअसल जबलपुर हाईकोर्ट ने डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता को 4 महीने पहले याचिकाकर्ताओं को शिक्षा विभाग में नियुक्ति देने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होने कोर्ट के इस आदेश का पालन करना तो दूर अपना जवाब भी नहीं दिया. हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में आरक्षित वर्ग के मैरिटोरियस उम्मीदवारों को उनकी चॉइस फिलिंग के मुताबिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति देने के आदेश दिए थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने उन्हें ट्राइलब वैलफेयर विभाग में ही बरकरार रखा. ऐसे में उम्मीदवारों की ओर से दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की. आईएएस शिल्पा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें कोर्ट को बताया गया कि आईएएस शिल्पा गुप्ता के खिलाफ हाईकोर्ट में कंटैंप्ट ऑफ कोर्ट के करीब 200 मामले लंबित हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि वो अदालत के आदेशों का पालन नहीं करतीं. ऐसे में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता के खिलाफ 10 हजार रुपयों का जमानती गिरफ्तारी वारेंट जारी कर दिया. हाईकोर्ट ने शिल्पा गुप्ता को ये आदेश दिया है कि वो 23 मार्च को कोर्ट के आदेश का पालन करने की रिपोर्ट के साथ हाईकोर्ट में हाजिर रहें.

सड़कों पर आ गई भ्रष्टाचार से परेशान जनता, अर्थव्यवस्था भी बदहाल, नेपाल में एक बार फिर राजतंत्र की मांग तेज

नेपाल नेपाल में एक बार फिर राजतंत्र की मांग तेज हो गई है। राजशाही का समर्थन करने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) ने काठमांडू में एक रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए थे। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने हाल ही में दावा किया है कि वह एक बार फिर देश के लिए सक्रिय भूमिका में आना चाहते हैं। वहीं बात करें प्रधानमंत्री केपी ओली और नेपाली कांग्रेस चीफ शेर बहादुर देउबा की तो नेपाल का फिर से राजशाही की ओर लौटना संभव ही नहीं है। सीपीए-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्पकमल दहल प्रचंड ने भी कहा है कि ज्ञानेंद्र सिंह को जनता को मूर्ख बनाना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर पूर्व राजा को लगता है कि वह बहुत फेमस हैं तो वह अपनी एक पार्टी बना सकते हैं। जनता अगर मौका देगी तो वह फिर से देश की सेवा कर सकते हैं। आरपीपी के समर्थकों का कहना है कि नेपाल की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में लोकतंत्र को हटाकर एक बार फिर राजशाही लागू कर देनी चाहिए। नेपाल में 2008 तक राजशाही की ही व्यवस्था थी। वहीं राजशाही खत्म होने केबाद काठमांडू के रॉयल पैलेस को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया था। गुरुवार को पोखरा मे ज्ञानेंद्र शाह ने पूर्व राजा वीरेंद्र शाह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहां लोगों ने राजशाही का राष्ट्रगान भी गाया। रिपोर्ट्स की मानें तो राजशाही की मांग करने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की है। मौजूदा व्यवस्था से दुखी हो गए लोग नेपाल में जब राजशाही का अंत हुआ था तो जनता को लगता था कि लोकतंत्र में देश और जनता दोनों का बहुत भला होने वाला है। हालांकि अब नेपाल की जनता इस व्यवस्ता से ऊब रही है। वहीं ज्ञानेंद्र शाह की पॉपुलरिटी एक बार फिर बढ़ रही है। नेपाल की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच भीलोगों का मोहभंग हो गया है। वहीं सरकार की विदेश नीति भी प्रभावी नहीं रही है। भारत के लिए कैसा है कम्युनिस्ट शासन नेपाल लंबे समय से भारत का सहयोगी रहा है। राजशाही के वक्त भारत और नेपाल के बीच मैत्रिसंबंध ज्यादा अच्छे थे। वहीं कम्युनिस्ट शासन में नेपाल की राजनीत में चीन का समर्थन और भारत विरोधी भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। नेपाल की सरकार में भारत की गोरखा रेजिमेंट में भर्तियां तक बंद करवा दीं। वहीं जनता को इससे नुकसान हो रहा है। ऐसे में वह पुराने दिनों को याद कर रही है। इसका फायदा राजशाही समर्थक उठाना चाहते हैं और वे जनता के आक्रोश को आंदोलन में बनदलने की फिराक में हैं। अर्थव्यवस्था का बुरा हाल राजशाही की मांग करने वाली आरपीपी की बात करें तो नेपाल की संसद में 275 में पार्टी की कुल संख्या 14 ही है। ऐसे में इस पार्टी का जनाधार मजबूत नहीं कहा जा सकता। नेपाल में 165 चुने हुए सांसद हैं और बाकी के 110 समानुपातिक प्रक्रिया से संसद भेजे गए हैं। नेपाल में अर्थव्यवस्था भी बदहाली से गुजर रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी नेपाल की आर्थिक मदद रोकने का ऐलान कर दिया है। सरकार कर्ज तले दबी है और यह बोझ बढ़ता ही जा रहा है। इस वित्त वर्ष में नेपाल पर बाहरी कर्ज करीब 2 लाख करोड़ बढ़ चुका है।

एलन मस्‍क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्‍टारलिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का बन रही जरिया

नई दिल्ली एलन मस्‍क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्‍टारलिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का जरिया बन रही है। एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया में “स्कैम कंपाउंड” चलाने वाले अपराधी, स्‍टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट डिश का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इस बारे में अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक प्रोसिक्‍यूटर ने पिछले साल मस्‍क की कंपनी को पत्र भेजा था। वह पत्र स्‍टारलिंक की मूल कंपनी स्‍पेसएक्‍स को भेजा गया था। इसमें कहा कहा गया था कि कंपनी को उन खास इलाकों में अपनी सर्विस बंद कर देनी चाहिए, जहां साइबर अपराध के लिए स्‍टारलिंक डिश का इस्‍तेमाल हो रहा है। हालांकि पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। स्‍पेस एक्‍स ने नहीं दिया लेटर का जवाब ABC News की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया की पूर्व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एरिन वेस्ट ने पत्र लिखा था। उन्‍होंने एबीसी न्‍यूज को बताया कि स्‍पेस एक्‍स ने लेटर का कोई जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन से जुड़े संगठ‍ित अपराध समूह स्‍टारलिंक की हाई-स्‍पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को इस्‍तेमाल करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकोल को अनदेखा कर रहे हैं। बीते कुछ साल में ऐसी कई सूचनाएं मिली हैं, जिनमें अपराधी स्‍टारलिंक सैटेलाइट डिश का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन बेचे जा रहे स्‍टारलिंक के उपकरण रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन विक्रेता, दूर-दराज के एरिया में स्‍कैम कंपाउंड चलाने वाले अपराधियों को स्‍टारलिंक के उपकरण बेच रहे हैं। रिपोर्ट में बेनेडिक्ट हॉफमैन नाम के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि टेलिग्राम के जरिए स्‍टारलिंक की सेवाओं का प्रचार किया जा रहा है। यह जानकारी ऑनलाइन स्‍कैम सेंटर चलाने वालों तक पहुंच रही है। म्‍यांमार में की जा चुकी है उपकरणों की जब्‍ती अध‍िकारी यह मान रहे हैं कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए स्‍टा‍रलिंक का इस्‍तेमाल करना चिंता का विषय है। म्‍यांमार में ऐसे उपकरणों को जब्‍त किया गया है। जाहिर तौर पर म्‍यांमार में ऐसे उपकरण आसपास के देशों से पहुंचाए जा रहे हों, जहां स्‍टारलिंक की सर्विस मौजूद है। गौरतलब है कि हाल ही में म्‍यांमार में एक बड़े ऑनलाइन स्‍कैम सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। वहां बड़ी संख्‍या में चीनी और भारतीय नागरिक की मौजूदगी पाई गई थी। 2019 में लॉन्‍च की गई थी स्‍टारलिंक की इंटरनेट सर्विस स्‍टारलिंक का दायरा पूरी दुनिया में तेज हो रहा है। इसे एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने साल 2019 में डेवलप किया था। स्‍टारलिंक का मसकद दुनिया के उन हिस्‍सों में इंटरनेट पहुंचाना है, जो कनेक्टिविटी से दूर हैं। यूक्रेन, गाजा के युद्ध प्रभावित इलाकों में तक स्‍टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। हालांकि नई रिपोर्ट ने इसके बेजा इस्‍तेमाल पर चिंता को बढ़ा दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live