LATEST NEWS

सूरजपुर में सड़क हादसा: पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 2 की मौत, एक महिला गंभीर

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना  प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे पर घटी. हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

कोरबा में सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत

कोरबा बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक पुलिस आरक्षक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई। जहां उसे कटघोरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंच पर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार की दिन रात वह खाना खाने के बाद नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने अपने गृह ग्राम कटघोरा से दीपका थाना बाइक से जा रहा था । बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गया। खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे 112 के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक के सिर पर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। जहां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक की शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका बुरा हाल था। इस मामले में फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौपा जाएगा। वह इस घटना के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है।  

सीहोर की नट-बोल्ट फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां

सीहोर सीहोर (Sehore) में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, इंदौर-भोपाल हाईवे पर स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में खतरनाक आग लग गई. सूचना मिलने के बाद तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे. घटना शनिवार के दोपहर के वक्त की है. सीहोर के खोकरी के पास नट बोल्ट बनाने वाली में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई. आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे. तेज धमाके के साथ अचानक आग लगी. अभी तक आग लगने के पीछे की वजहों के बारे में नहीं पता चल सका है. कई किमी दूर से दिखाई दे रही आग की लपटें आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है। इस दौरान ब्लास्ट होने की जानकारी भी मिली है। सूचना मिलते ही सीहोर से तीन दमकल मौके पर रवाना की गई हैं। वहीं कोठरी, आष्टा व इछावर से भी दमकलों को रवाना किया जा रहा है। भोपाल-इंदौर हाइवे स्थित ग्राम खोखरी स्थित दीपक फास्टनर अंब्रेको कंपनी में नट बोल्ट का निर्माण किया जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और उसकी लपटें विकराल रूप लेने लगीं। आग की लपटों और काले धुएं का गुबार देख कर्मचारी अपनी जान बचाने बाहर भागे। सूचना मिलने पर दमकलों को रवाना किया गया। जब फैक्ट्री में आग लगने से गई शख्स की जान 7 मार्च को बीती रात यूपी के हाथरस में एक पॉलीथिन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है.   एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि सादाबाद कस्बे में एक पॉलीथिन फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सीेएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं , महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

रायपुर सीेएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है. महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी. इस अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी. International Women’s Day पर CM के साथ दिखीं महिला विधायक बता दें, सीएम साय आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के कुनकुरी रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी नारीशक्ति के रूप में उनके साथ मौजूद रहीं. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है. राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं. International Women’s Day: सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें. मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए. CM साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है. उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की. कुनकुरी में मेगा हेल्थ कैम्प की करेंगे शुरुआत वहीं उन्होंने अपने जशपुर दौरे को लेकर कहा कि वे कुनकुरी में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प की शुरुआत करेंगे. साथ ही वे आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 350 से अधिक जोड़ियों के बंधन के भी साक्षी बनेंगे.

फिरोजाबाद में छह वर्षीय एलकीजे की छात्र की मौत

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में एलकेजी का छात्र को स्कूल के बाथरूम में बेहोश हो गया। शिक्षकों ने बाथरूम से बाहर निकाला। स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी और डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। बच्चे का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी कराया गया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के दारापुर निवासी मनोज कुमार का 6 वर्षीय बेटा भवदीप बांके बिहारी रिसोर्ट के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कृष्णा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। शुक्रवार को सुबह वह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था। मध्यान्ह भोजन अवकाश के बाद भवदीप बाथरूम गया। जब कुछ देर तक बच्चा बाहर नहीं आया तो शिक्षकों ने दरवाजा खोला। यहां बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। शिक्षिकाएं उस बच्चे को गोद में लेकर कक्षा में लेकर आईं। बच्चे के शरीर में कोई हरकत न होने पर स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे तो स्टाफ जा चुका था। परिजन स्कूल पहुंचे तो वह भी बंद मिला। वहीं स्कूल प्रबंधक अजीत यादव का कहना है कि वह मौके पर नहीं थे। छात्र को तकलीफ होने पर स्कूल का स्टाफ ही उपचार के लिए तत्काल प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर गए थे। इकलौती संतान था भवदीप बच्चे के ताऊ राजकिशोर ने बताया कि वह प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाकर जाता था। वह स्कूल वैन से स्कूल गया था। वह पिता की इकलौती संतान था। बच्चे के पिता मनोज प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य कराते थे। बेटे की मौत के बाद मां रुबी यादव और पिता सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रिकार्डिंग देखी, शिक्षक दे रहे थे सीपीआर घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सतेंद्र सिंह, बीएसए आशीष पांडेय, नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। इस रिकार्डिंग में शिक्षक बच्चे को बाथरूम से कक्षा में लेकर आए। बेहोशी की हालत में बच्चे को सीसीपीआर देना शुरू किया। पानी के छीटे मारने के साथ हाथ पैरों में भी मालिश शुरू कर दी। एक बार बच्चे के शरीर में कुछ हरकत हुई। लेकिन बच्चे के होश में न आने के कारण स्कूल स्टाफ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां बच्चे की मौत हो गई। अचानक मौत के यह होते हैं कारण मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग अध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के कारण का खून की नली में थक्का जम जाना या चोट लगाना या कोई ब्लड़ प्रेशर से नस फट जाना इत्यादि है। जन्मजात से दिल की बीमारी या कई बच्चों में दिल का आकार बढ़ जाता है और कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी बच्चों की अचानक मौत हो जाते हैं।  

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रेरित

सिरोही कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सिरोही के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता के अवसर प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिलेभर से 350 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 155 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से रोजगार के लिए, 12 को प्रशिक्षण के लिए और 30 को स्वरोजगार के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रेरित शिविर में मुख्य अतिथि ने युवाओं को रोजगार के नए अवसरों को अपनाने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जयगोपाल पुरोहित ने युवाओं को स्वरोजगार की संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख कंपनियों की भागीदारी इस रोजगार मेले में विभिन्न नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:   एनएनबी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, सरूपगंज पिंडवाड़ा      भंसाली पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड, आबूरोड      मॉडर्न इंसुलेटर, आबूरोड      प्रिस्टाइन पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड, आबूरोड      भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, सिरोही      एल एंड टी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आबूरोड      यशा सॉल्यूशन, अहमदाबाद      टीमलीज प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात      चेकमेट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद      टाटा एआईए इंश्योरेंस, सिरोही      जिनटॉक/हाईली इलेक्ट्रॉनिक्स, अहमदाबाद      एसबीआई आरसेटी, सिरोही शिविर का विधिवत उद्घाटन और सम्माननीय उपस्थिति इससे पूर्व सिरोही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं जयगोपाल पुरोहित ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त सहीराम विश्नोई, सहायक आयुक्त जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के अनंत आर्य, लीड बैंक अधिकारी उम्मेदराम, उप निदेशक समाज कल्याण राजेंद्र पुरोहित, जिला कौशल समन्वयक प्रवीण कुमार, आईटीआई बरलूट के प्रधानाचार्य भरत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में जताया आभार शिविर के सफल आयोजन में भरत कुमार रावल, जगदीश कुमार रावल, योगेंद्र सिंह, चंदूलाल, बसंत कुमार और विक्रम कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने सभी उपस्थितजनों और सहभागी कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘हम मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहते हैं, रामराज से भरा हिंदुस्तान चाहते

छतरपुर /गोपालगंज गोपालगंज के राम जानकी मठ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा का आज यानी शनिवार को तीसरा दिन है। आज बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार भी लग रहा है।दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर्ची के जरिए भक्तों को उनकी समस्या का समाधान बताएंगे। दिव्य दरबार के लिए बिहार के अलावे यूपी और नेपाल से भी लोग पहुंच रहे हैंं। 50 हजार से ज्यादा लोग अभी ही पंडाल में मौजूद हैं। विदेशी श्रद्धालुओं में यूक्रेन और यूएसएस के भी लोग कथा में पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। हिंदू एक साथ हो जाएं तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा वहीं  हनुमंत कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘हिंदू अकेला होगा तो भागना पड़ेगा, लेकिन सभी हिंदू एक साथ हो जाएं तो देशद्रोहियों को यहां से भागना पड़ेगा।’ उन्होंने हिंदुओं को एकजुट करते हुए एकता का महत्व समझाते हुए मधुमक्खी और कुत्ते का उदाहरण दिया। कहा कि ‘एक कुत्ता अकेला होने पर भाग जाता है, लेकिन मधुमक्खियां झुंड में होने के कारण इंसान को भागना पड़ता है।’ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘हम मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहते हैं, रामराज से भरा हिंदुस्तान चाहते हैं। जात-पात को छोड़कर जब सारे सनातनी एक होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र कहलाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘लोग बोलते हैं, मैं संविधान के खिलाफ बोलता हूं। मैं संविधान के खिलाफ नहीं हूं। एक हाथ में संविधान, दूसरे में भगवान लिए चलता हूं।’ कथा के बीच भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री कथा के बीच में धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। अपने पुराने दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे पिता जी को कोई शादी में नहीं बुलाता था। परिवार वाले अपनी शादी के कार्ड में पिताजी का नाम तक नहीं लिखते थे, क्योंकि हम गरीब थे। फटे कपड़े पहनकर चले जाएंगे तो उनकी इज्जत चली जाएगी, लेकिन हमारी मां कहती थीं, ‘तुम राम को कभी मत छोड़ना, हमारे दिन भी आएंगे।’ इस दौरान उन्होंने एक शायरी भी सुनाई- ‘मुझे कौन पूछता था तेरी बंदगी से पहले, मैं खुद को ढूंढता था, इस जिंदगी से पहले।’ ‘ए ठठरी टिन शेड न तोड़ दियो’ धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। कई लोग उन्हें देखने के लिए टीन शेड पर खड़े हो गए। ये देखकर बाबा ने कहा, ‘ओह, पगला, ठठरी… टीन शेड ना तोड़ दिओ…आराम से कथा सुनो। बड़ा गरीबी से टीन शेड लगवाया है।’ 100 KM दूर से पहुंचे भक्त धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आज करीब 40 से 50 हजार भीड़ जुटी। बाबा का कथा सुनने के लिए 100 KM दूर छपरा, सीवान से भक्त यहां पहुंचे। इस दौरान विदेशी लोग भी कथा का आनंद ले रहे थे।  बाबा बागेश्वर के दर्शन के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण निषाद ने बाबा के दर्शन किए। लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी और जीवेश मिश्रा ने भी बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और गायक रितेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला उजागर

भोपाल  उत्पाद की समाप्ति तारीख (एक्सपायरी डेट) के कारण छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई सोम कंपनी की 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। मामले को दबाने के लिए आबकारी विभाग ने रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया। बाकायदा इसका प्रेस नोट भी जारी किया गया। दरअसल, मध्य प्रदेश से सोम कंपनी की हंटर बीयर 50 ट्रक भरकर छत्तीसगढ़ भेजी गई थी। कुल 55 हजार 90 पेटी बीयर एक्सपायर होने की वजह से इसे सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश वापस भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश बीयर लाने के लिए आबकारी आयुक्त से पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई और मध्य प्रदेश की शराब दुकानों से बीयर विक्रय कर दी गई। बीयर वापस लाने के चार महीने बाद यह बात बाहर न आ जाए, इस डर से आबकारी विभाग के रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी ने नष्टीकरण की प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस बीयर को 21 जनवरी 2025 को नष्ट कर दिया गया। बीयर वापस लाने के चार माह बाद एक दिन में कुछ घंटे के भीतर लगभग 55 हजार 90 पेटी यानी करीब 50 ट्रक बियर का नष्टीकरण करना बताया गया, जो संभव नहीं है। इस मामले की जानकारी जब आबकारी आयुक्त को लगी तो उन्होंने सितंबर 2024 में रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी जांच के विषय आबकारी एक्ट में निर्यात बीयर वापस लाने का कोई प्रविधान नहीं है, न ही वापस भेजे जाने का, आयात का प्रविधान है। मध्य प्रदेश से निर्यात की गई बीयर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर 22055 पेटी और रायपुर 32035 पेटी कुल 53090 पेटी बीयर सोम डिस्टलरी में किसकी सक्षम अनुमति से प्राप्त की गई, या तस्करी करके लाई गई? लाने का भाड़ा किसने दिया? वाहन कौन से थे, बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किए इतनी बड़ी संख्या में बीयर डिस्टलरी के अंदर प्रवेश कैसे करवा दी गई? यह तमाम सवाल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हैं। 13 करोड की शराब नष्टीकरण में बता दिया चार करोड़ की आबकारी विभाग ने प्रेस नोट में नष्टीकरण की गई बियर की कीमत चार करोड़ 20 लाख के लगभग बताई। जबकि वास्तविक कीमत 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक है। सोम की हंटर ब्रांड बियर की मार्केट वैल्यू 220 रुपये प्रति बोतल के करीब है। यदि औसत एक बोतल की कीमत 200 रुपये भी मान ली जाए तो एक पेटी में 12 गुणित 200= 2400 रुपये इस तरह 55090 पेटी शराब की कीमत 55090 गुणित 2400 बराबर 13.22 करोड़ रुपये से अधिक होती है। विभाग ने जानबूझकर नष्टीकरण की गई बियर की कीमत को आधे से भी कम दिखाया। आबकारी आयुक्त कर रहे दागी अधिकारी का बचाव आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल का कहना है कि बिना अनुमति छत्तीसगढ़ से शराब की पेटियां वापस लाने पर रायसेन के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था, पर बीयर के नष्टीकरण की प्रक्रिया पर मौन साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित ने इस बीयर के नष्टीकरण की अनुमति मांगी थी जो दी गई थी। नष्टीकरण की रिपोर्ट आई है, उसके आधार पर जो तथ्य है, वह स्पष्ट हैं। मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा बीयर को बाजार में खपाने का मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन के संज्ञान में भी आ गया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आबकारी आयुक्त की भूमिका को लेकर नोटिस जारी किया जा सकता है। मुख्यसचिव पहले भी आबकारी विभाग की कार्यशैली पर नाराज हो चुके हैं। इस बारे में रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने विषय के बारे में सवाल एसएमएस करने के लिए कहा लेकिन जवाब नहीं दिया। इधर, रायसेन की सहायक आबकारी उपायुक्त वंदना पांडे का कहना है कि वह आयुक्त की अनुमति के बिना मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगी।

आज हनीसिंह का लाइव कांसर्ट, यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी

 इंदौर  सिंगर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट शनिवार शाम बायपास स्थित इस्टेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। कांसर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यातायात बाधित न हो, इसलिए शुक्रवार को यातायात प्रबंधन ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। इसके चलते शनिवार दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद रहेगा। वहीं वीआइपी गेट तक सिर्फ वही वाहन जा सकेंगे, जिन पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा जारी किया गया स्टीकर लगा होगा। प्रबंधन के अनुसार, कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज, वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होगा। या फिर वाहन पटेल नगर कट से बांए मुड़कर खजराना मार्ग से पाकिजा कॉलोनी, आरई-2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे। हनी सिंह कांसर्ट को लेकर जारी असमंजस खत्म हो गया है। मनोरंजन टैक्स को लेकर नगर निगम द्वारा बरती गई सख्ती के बाद आयोजक ने टैक्स जमा कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा था कि बगैर टैक्स जमा कराए कोई आयोजन नहीं होगा। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि जब तक आयोजक सही और पूरा टैक्स जमा नहीं करा देते, आयोजन की अनुमति न दें। सूत्रों के मुताबिक आयोजक कागजों पर 67 लाख रुपये के टिकट बिकने की बात कह रहे हैं, इस हिसाब से उन्हें करीब छह लाख रुपये से ज्यादा टैक्स लगा है। महापौर का कहना था कि टिकटों की बिक्री के सही आंकड़े के हिसाब से ही टैक्स जमा कराना होगा।

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ

रामोत्सव 2025 साध्वी तपस्या जी द्वारा आमंत्रण कार्ड का विमोचन

भोपाल राजधानी भोपाल में जवाहर चौक स्थित रघुवंशी समाज के भवन में कोर कमिटी के सभी पदाधिकारियो के साथ श्री अजमेर सिंह जी एवं रंजना रघुवंशी जी की अध्यक्षता में साध्वी तपस्या जी के सानिध्य में रामोत्सव आमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। साथ ही रघुवंशी समाज के सभीं सदस्यों द्वारा रामोत्सव 2025 की तैयारियों के बारे में बताया जिसमें भव्य शोभा यात्रा 6 अप्रैल को रवींद्रभवन भोपाल में रामोत्सव 2025 का मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनूप जलोटा जी की भजन संध्या साथ ही प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से राजधानी भोपाल में रघुवंशी समाज द्वारा मनाया जाएगा।

पिछले 4 दिन तक तो तेज सर्दी रही, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी

भोपाल पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं से चार दिन तक पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरा रहा। कई शहरों में शीतलहर चली तो रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम करवट लेगा और दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले 4 दिन तक तो तेज सर्दी रही। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, इन शहरों में शीतलहर का असर भी देखा गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात में शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री, शाजापुर से जुड़े गिरवर में 7.9 डिग्री, नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री, मलाजखंड में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री रहा, जबकि भोपाल में 10.5 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। बारिश के आसार नहीं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले एक सप्ताह तक हल्की ठंड रहेगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है। कल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम     8 मार्च: भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।     9 मार्च: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है। पहले सप्ताह में ओले-बारिश, कड़ाके की ठंड भी पड़ी     पहले सप्ताह में ओले-बारिश, बादल: पहले सप्ताह में ओले, बारिश, गर्मी और बादल वाला मौसम है। पहले ही दिन मुरैना में ओले गिरे और बारिश हुई। वहीं, अन्य शहरों में गर्मी वाला मौसम है। हालांकि, पिछले 4 दिन से कड़ाके की ठंड का दौर चला। इस बीच शीतलहर भी चली। कई शहरों में पारा 6 डिग्री तक आ गया।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।     तीसरा सप्ताह: रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा।     वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 34-38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।     जबलपुर संभाग में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है।

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ

बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट

रायपुर, बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने और 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ करने की घोषणा की है। श्री अमर परवानी ने कहा कि ई -वे बिल की लिमिट पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने से बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे व्यापारियों के वेट टैक्स में आउट स्टैंडिंग पच्चीस हजार रुपए तक की राशि माफ करने की घोषणा से पूरे प्रदेश में 66 हजार व्यापारियों को फायदा होगा। इन घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। राज्य सरकार की नीतियों से व्यापार -व्यवसाय के लिए प्रदेश में उत्साहजनक वातावरण बना है। इस अवसर पर सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, जीतू दोशी और प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेंगे भगा: रणधीर जायसवाल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए मॉरीशस में रहेंगे। यह समारोह 12 मार्च को मनाया जाएगा। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।” जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। आगामी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री से मिलेंगे। वह देश के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अन्य बैठकें करेंगे।” पिछले महीने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने देश की संसद को प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है।” मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक विशेष सम्मान की बात है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहे हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम और हाल ही में पेरिस और अमेरिका की यात्रा के बावजूद हमें यह सम्मान दे रहे हैं। वह हमारे विशेष अतिथि के रूप में यहां आने के लिए सहमत हुए हैं। पीएम मोदी की यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।” जुलाई 2024 में, विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा की थी। उन्होंने न केवल तत्कालीन पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ बल्कि रामगुलाम के साथ भी द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की थी।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live