LATEST NEWS

न्यूजीलैंड के सपोर्ट में शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए गए हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक का कहना है कि भारत को इस मैच में न्यूजीलैंड से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों पाकिस्तानी दिग्गजों ने एक तरह से भारत के लिए चेतावनी जारी कर दी है। कहा-सैंटनर जीतना चाहते हैं शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने चर्चा की है कि न्यूजीलैंड की टीम किस तरह से भारत के खिलाफ बाजी मार सकती है। शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड को भूल जाना चाहिए कि आप कमतर टीम हैं। आपको भूल जाना चाहिए कि आप अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहाकि सैंटनर को अपनी टीम पर भरोसा है। मैंने उनके अंदर यह देखा है। एक कप्तान के तौर पर वह खिताब जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहाकि गेम ऑन है। रोहित को बताया बड़ी चुनौती शोएब अख्तर ने कहाकि न्यूजीलैंड की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा होंगे। उन्हें रोहित शर्मा को पॉवरप्ले के अंदर खामोश रखना होगा। अख्तर ने कहाकि रोहित पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान सैंटनर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। अख्तर ने कहाकि आपको सही वक्त पर सही चीज करनी होगा। आपको बल्लेबाजों के हमलों पर लगाम लगानी है। हालांकि उन्होंने माना कि भारत यहां पर 70-30 से आगे है। भारत के पक्ष में सभी चीजें गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सभी चीजें भारत के पक्ष में हैं। चाहे कंडीशंस की बात करें, टीम की मजबूती की बात करें, स्थानीय सपोर्ट की बात करें या कुछ और। हालांकि इन सारी बातों के बावजूद भारत ही ट्रॉफी उठाएगा यह तय नहीं है। वजह सामने न्यूजीलैंड की टीम है, जो हर मायने में भारत को टक्कर देने का माद्दा रखती है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मात देकर खिताब जीता था। इसके बाद से उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं रही है।  

इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग के कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IML के शुरुआती 5 मैच नवी मुंबई में, जबकि 6 मैच वडोदरा में खेले गए और अब IML का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है। आज लीग का 12वां मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। आइए, इस मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं। इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें बता दें कि युवराज सिंह, इरफान पठान, नमन ओझा जैसे धुरंधर खिलाड़ियों से लैस इंडियन मास्टर्स की कमान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में है, जबकि क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रवि रामपॉल, टीनो बेस्ट से सजी वेस्टइंडीज मास्टर्स की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा संभाल रहे हैं। IML 2025 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर इंडियन मास्टर्स टीमें मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम (NR) अंक NRR इंडिया मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +3.156 श्रीलंका मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +0.745 ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 4 2 2 0 0 4 +1.919 वेस्टइंडीज मास्टर्स 3 2 1 0 0 4 -0.047 साउथ अफ्रीका मास्टर्स 4 1 3 0 0 2 -3.085 इंग्लैंड मास्टर्स 3 0 3 0 0 0 -1.785 मौजूदा समय में इंडियन मास्टर्स की टीम 6 पॉइंट्स और +3.156 के नेट रन रेट के साथ लीग की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बाद 4 पॉइंट्स और -0.047 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लीग में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें गौरतलब है कि IML में आज दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। ऐसे में जहां इंडियन मास्टर्स की टीम जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी लीड बरकरार रखना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम इंडियन मास्टर्स को हराकर 2 पॉइंट्स की बढ़त हासिल करने पर नज़रें जमाए होगी। रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान खेल चुके हैं कई खिलाड़ी गौरतलब है कि पिछली बार रायपुर के मैदान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, मोंटी पनेसर, युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट खेला था। सचिन-सहवाग के शॉट्स का रायपुर के क्रिकेट फैंस ने जमकर लुत्फ़ उठाया था। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मददगार नहीं रही है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती आई है। दरअसल, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिलता है। तेज़ गेंदबाज भी अपनी स्लोअर गेंदों और अन्य वैरायटी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इंडिया मास्टर्स टीम     सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार। वेस्टइंडीज मास्टर्स टीम     ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट। ऐसे करें टिकट बुक रायपुर में होने वाले IML 2025 के मैचों के टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। 8 मार्च को होने वाले इंडिया के मैच की टिकट की शुरुआती कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं।     लोअर टिकट – 1000 रुपये     गोल्ड टिकट – 6000 रुपये     प्लेटिनम टिकट – 8000 रुपये     कॉरपोरेट बॉक्स टिकट – 10,000 रुपये नोट: अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू है। IML 2025 का शेड्यूल मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.

कर्नाटक :हम्पी बेखौफ अपराधियों का आतंक, एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं को बनाया सामूहिक दुष्कर्म का शिकार

 हम्पी कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया. इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई. आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया. झील में मिला ओडिशा के एक पर्यटक का शव ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ था, गायब हो गया था. हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था. शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला. वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मृतक का शव मिलने के बाद, अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. हमलावरों ने पेट्रोल पंप के बारे में पूछा एफआईआर के अनुसार, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे. तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे. जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे. जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी, जो कन्नड़ और तेलुगू भाषा बोल रहे थे, गाली-गलौच और मारपीट करने लगे. इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पीड़िता के अनुसार, जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. शुक्रवार सुबह से डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. बदमाशों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 11 से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ये घटना हुई, हम्पी के पास लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक 27 वर्षीय महिला इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका के साथ बलात्कार किया। ओडिशा का रहने वाला एक पुरुष पर्यटक, जो अपराध के समय उन दोनों के साथ था, लापता है। अपराधियों ने उसे तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया, जबकि अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए। जीवित बचे लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की स्पेशल टीम इस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है, ये झील विदेशी पर्यटकों के बीच एक बड़ा आकर्षण है। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कब, कहां और कैसे बदमाशों ने इस वारदात को दिया अंजाम? एफआईआर के अनुसार, ये वारदात जब हुई, जब चार पर्यटक और जिस होमस्टे में वे ठहरे थे। उसकी महिला संचालक के साथ सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे। उस समय तीन बाइक सवार लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा। जब होमस्टे संचालक ने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की। जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो कन्नडा और तेलुगु बोलने वाले इन बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीड़िता का कहना है कि जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ बलात्कार किया। शुक्रवार सुबह से ही श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मिसिंग पर्यटक की तलाश कर रहे हैं, साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों की धर पकड़ में लगी हैं। पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में क्या कुछ बताया? राम एल अरसड्डी, SP कोप्पल ने बताया कि ‘हमें जो जानकारी मिली उसके मुताबिक 5 लोगों पर सानापुर के पास हमला हुआ है, इनमें तीन पुरुष और 2 महिलाएं हैं, जिनमें 2 विदेशी हैं एक अमेरिकी है और एक महिला इजराइल की रहने वाली है। महिला ने शिकायत में कहा कि उन सभी के साथ मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं के साथ सेक्सुअल असाल्ट भी किया गया। आरोपियों की पहचान की जा रही है, स्पेशल टीम जांच कर रही है, घटना गुरुवार रात को करीब 11-साढ़े गयारह के बीच हुई है। महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है और उनका मेडिकल करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी, लेकिन महिला ऐसा दावा कर रही है, अभी सरकारी अस्पताल में इनको लाया गया है अगर वो लोग चाहते हैं तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।’  

स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है नींबू

हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अपनी डाइट में अक्सर हेल्दी फूड्स शामिल करने की सलाह देते हैं। नींबू इन्हीं में से एक है, जिसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक पौष्टिक फल है, जो फायदे पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने से न सिर्फ हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, बल्कि कैंसर से भी बचाव होता है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल बेक्ड फूड्स, सॉस, सलाद ड्रेसिंग, मैरिनेड, ड्रिंक्स और डेसर्ट में स्वाद को जोड़ने के लिए कम मात्रा में करते हैं। हालाँकि, वे अपने तीखे, खट्टे स्वाद के कारण शायद ही कभी अकेले इसका सेवन करते हैं। स्ट्रोक से बचाए साल 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, खट्टे फलों में मौजूद फ्लेवोनोइड महिलाओं में इस्केमिक स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। 14 साल में लगभग 70,000 महिलाओं के डेटा के एक अध्ययन से पता चला कि जो सबसे ज्यादा खट्टे फल खाते हैं, इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा 19% कम था। साल 2014 के एक अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं नियमित रूप से टहलती हैं और रोजाना नींबू को डाइट में शामिल करती हैं, उनका ब्लड प्रेशर उन महिलाओं की तुलना में कम होता है, जो ऐसा नहीं करती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी और शोध की जरूरत है। कैंसर की रोकथाम नींबू और नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी का एक बेहतरीन स्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को सेल डैमेज का कारण बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। रंगत बनाए रखने में मददगार कोलेजन के निर्माण में विटामिन सी अमह भूमिका निभाता है, जो स्किन को हेल्दी बनाने में करता है। सूर्य के संपर्क में आना, प्रदूषण, उम्र और अन्य कारक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में विटामिन सी की मदद से इन नुकसानों से बचा जा सकता है और नींबू विटामिन-सी का एक बढ़िया सोर्स है। इम्युनिटी मजबूत करे विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड आइटम्स कॉमन फ्लू और फ्लू का कारण बनने वाले कीटाणुओं के खिलाफ इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही विटामिन सी उन लोगों की इम्युनिटी को भी बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज महिलाओं से प्रेरणा लेने और कुछ सीखने का दिन है

 नवसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी पहुंचे हैं. उन्होंने यहां पर महिलाओं को संबोधित किया. नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज महिलाओं से प्रेरणा लेने और कुछ सीखने का दिन है. इस दिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरी जिंदगी के अकाउंट में करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद है, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है.” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “हमारे शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है. नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी होती है, इसलिए विकसित भारत बनाने के लिए, भारत के तेज विकास के लिए आज भारत वीमेन लैंड डेवलप्मेंट की राह पर चल चुकी है. ‘करोड़ों महिलाओं का सम्मान बढ़ाया…’ नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 के बाद से अब तक करीब 3 करोड़ महिलाएं घर की मालकिन बन चुकी हैं. आज पूरी दुनिया में जल जीवन मिशन की भी बड़ी चर्चा है. जल जीवन मिशन के जरिए आज देश के गांव-गांव में पानी पहुंच रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. हमने करोड़ों महिलाओं के लिए शौचालय बनवाकर उनका सम्मान बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा, “हमने करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा, उज्ज्वला सिलेंडर देकर धुएं जैसी तकलीफ से बचाया. तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर हमारी सरकार ने लाखों मुस्लिम बहनों का जीवन तबाह होने से बचाया. जब कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू था, तो वहां की बहनें-बेटियां कई अधिकारों से वंचित थीं. अगर वो राज्य के बाहर किसी से शादी कर लेती थी, तो पुश्तैनी संपत्ति पाने का उनका अधिकार छिन जाता था.” उन्होंने आगे कहा कि आर्टिकल 370 की दीवार गिरने के बाद जम्म-कश्मीर में भी महिलाओं को वे सारे अधिकार मिले हैं, जो भारत की बेटियों-बहनों को मिलते हैं. ‘2014 के बाद ही…’ नरेंद्र मोदी ने कहा, “राजनीति का मैदान हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या फिर पुलिस, देश हर सेक्टर में महिलाओं का परचम लहरा रहा है. 2014 के बाद से देश के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी बहुत तेजी से बढ़ी है. 2014 के बाद ही केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिला मंत्री बनीं. संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ा इजाफा हुआ. 18वीं लोकसभा में 74 महिला सांसद लोकसभा का हिस्सा हैं. न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी उतनी ही बढ़ी है.” उन्होंने कहा कि कई राज्यों में सिविल जज के तौर पर नई भर्तियों में पच्चास फीसदी या उससे ज्यादा हमारी बेटियां चुनकर आई हैं. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम है. इनमें महिला निवेशकों की भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा, “गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है. आज मैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ता हूं कि ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है. इसलिए हमारी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों को, महिलाओं के लिए नए अवसरों को बड़ी प्राथमिकता दी है.”  

मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान एमसीबी/मनेंद्रगढ़  एमसीबी जिले कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु आज सिटीकोतवाली पुलिस एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छोटे एवं बड़े वाहनों की चेकिंग की जिसमे वाहनों के दस्तावेज, बीमा, लाइसेंस आदि की जांच की और जाँच में जिन वाहनों में नियमानुसार कमी पाये जाने पर 38 वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल  25,000 रुपये की समंस राशि प्राप्त की गई।       इस चेकिंग अभियान में सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ के प्रभारी सुनील तिवारी, एसआई सतेंद्र सिंह, प्र.आर. रवि शर्मा आदि शामिल रहे। वही राजस्व विभाग से एसडीएम और तहसीलदार एवं नगरपालिका की टीम, आरटीओ अधिकारी तथा एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने शहर के विभिन्न चौकों एवं हाईवे पर पॉइंट लगाकर सख्त जांच-पड़ताल करते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की।         इस चेकिंग अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, जिससे लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओंकार सिंह, सहायक अभियंता श्री ए. एस. सिदार, जयंत कुमार चंदेल और उप अभियंता मनमोहन सिंह के आदेशानुसार जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी, (Technical)  ज्ञानेंद्र कुमार साहू, (ISA)  निहाल डिक्सना, (CDAT)  रितेश डिक्सना और (IEC) नवीन कुमार द्वारा पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं की अत्यधिक भागीदारी रही, जहां जल बहिनियों, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गांव की महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण महिलाएं जल प्रबंधन में और अधिक जागरूक व सशक्त हो सकें।

मुख्यमंत्री साय आयुष्मान कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरित करेंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय आयुष्मान कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरित करेंगे एम्स रायपुर के विशेषज्ञ मरीजों का करेंगे उपचार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 08 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे, साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐतिहासिक पल, इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर कैटरिंग स्टाफ तक महिलाएं

नई दिल्ली  8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य रेलवे ने एक अनोखा कदम उठाया है। वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22223) को पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किया गया। यह हाई-स्पीड ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से शिरडी तक जाती है। पहली बार इस ट्रेन के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट चेकर और कैटरिंग स्टाफ, सभी महिलाएं थीं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने इस मौके को गर्व भरा बताया। उन्होंने कहा, ‘इंडियन रेलवे ने महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने की दिशा में हमेशा काम किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें CSMT-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस को पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित करने पर गर्व है।’ उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों तक ही सीमित नहीं है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि हमारी मालगाड़ियां भी महिलाओं की ओर संचालित की जाएं। रेलवे ने बताया ऐतिहासिक क्षण मध्य रेलवे ने इस उपलब्धि पर अपना गर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया जो भारतीय रेलवे में महिलाओं की ताकत, समर्पण और नेतृत्व का जश्न मनाता है। रेलवे ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘ऐतिहासिक पल! पहली बार एक वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से एक महिला कर्मचारी दल द्वारा संचालित की जा रही है, जो इस #अंतर्राष्ट्रीयमहिलादिवस पर CSMT से प्रस्थान कर रही है! भारतीय रेलवे में महिलाओं की ताकत, समर्पण और नेतृत्व का जश्न मनाने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण!’ पीएम मोदी ने की है पहल यह कदम विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को पहचानने और प्रोत्साहित करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अपने संदेश में ‘नारी शक्ति’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को स्वीकार किया जाएगा।

पार्टी में समन्वय बनाकर करेंगे कार्य:- हीरा सिंह श्याम

क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी:-  मंत्री दिलीप जायसवाल  पार्टी में समन्वय बनाकर करेंगे कार्य:-  हीरा सिंह श्याम  कोतमा विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत  मंत्री दिलीप जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के उपस्थिति में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोतमा विधानसभा के राजनगर ग्रामीण एवं बिजुरी मंडल में 7 मार्च 2025 को आयोजित कार्यशाला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल की गरिमामय में उपस्थिति रही। अंतोदय के सपने को साकार कर रही है हमारी भाजपा सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए हमारी सरकार हर प्रयास करेगी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा अंतोदय के सपने को साकार करने की दिशा में हमारी भाजपा सरकार तेज गति से कार्य कर रही है जिसका परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के बनने से संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। हम सबको मिलकर देश और प्रदेश का विकास करना है। नई ऊर्जा के साथ करेंगे संगठन का कार्य कोतमा विधानसभा क्षेत्र के राजनगर ग्रामीण मंडल के  सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी एवं बिजुरी मंडल के अतुल्य पैलेस में बिजुरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेंगे ,पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा ,संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, पार्टी में समन्वय  बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार प्रकट करते हुए बिजुरी नगर में संगठन के कार्य को संचालित करने हेतु भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया। 35 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन  नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू के द्वारा आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम मंत्री दिलीप जायसवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के द्वारा 35 करोड़ के विकास कार्यों का पूजन किया गया जो क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेमचंद यादव भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज दिन भर गर्मी, सुबह- शाम बड़ी ठंड

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बीते दिनों की तुलना में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन अब रात का पारा बढ़ने ठंड गायब हो जाएगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। नमी हवाओं की वजह से आउटर, रात और सुबह के समय ठंडी लग रही है। आज शनिवार को नमी की मात्रा 31 प्रतिशत बताया जा रहा है। इसके वजह से प्रदेश में गुलाबी ठंड है। हालांकि अब दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब हो जाएगी, फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान दो से चार बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा।     यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है।  

घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से बीमार‍ियों का घर बन जाएगा शरीर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ठीक से ख्याल भी नहीं रख पा रहे हैं। इस डिजिटल युग में भले ही दुनिया एडवांस हो चुकी हो लेकिन ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है। अगर आप रोजाना छह घंटे या उससे ज्यादा समय तक बिना किसी ब्रेक के बैठे रहते हैं तो यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। आपको बता दें कि लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने से मसल्स कमजोर हो जाते हैं। वजन भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियां, डायबिटीज, कमर दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से नहीं हो पाता है। आज हम आपको आपने इस लेख में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे बचाव के तरीके भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से- लगातार बैठे रहने से बढ़ जाता इन बीमारियों का खतरा     कुर्सी पर लगातार बैठे रहने से मसल्स में जकड़न हो जाती है। जिससे गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।     इसके अलावा एक ही पोश्चर में बैठे रहने से कंधों में जकड़न हो जाती है। इससे आपके हाथों में भी दर्द बना रहता है। जो एक समय बाद परमानेंट शिकायत बन जाती है।     लगातार बैठे रहने से कैलोरी बर्न नहीं होती है जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।     जब आप लगातार कुर्सी पर बैठकर स्क्रीन पर देखते हैं तो तनाव का खतरा बढ़ जाता है।     काफी समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है।     घंटों बैठे रहने से थकान भी हो सकती है।     अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहेंगे, कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं होगी तो नींद न आने की समस्या भी घेर लेगी।     इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। ऐसे रखें सेहत का ख्याल अगर आपकाे घंटों बैठकर काम करना होता है तो हर 30 से 40 मिनट पर उठकर एक बार वॉक जरूर कर लें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है। इसके अलावा आप ऑफिस में ही छोटी-छोटी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। ये मांसपेशियों को राहत देने का काम करेंगी। साथ ही जकड़न को भी कम करेंगी। काम के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। इससे आप खुद को फिजिकली एक्टिव रख पाएंगे। इससे मोटापे को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऑफिस के टाइम पर ब्रेक लेने से दिमाग को भी आराम मिलता है। ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। ऐसे में आप समय-समय पर पानी पीते रहें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा। आप हेल्दी डाइट भी लें।

जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है एमसीबी/मनेंद्रगढ़  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार के आदेशानुसार शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 9 मार्च 2025, रविवार को शाम 4 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष की (अमृत सदन) मनेन्द्रगढ़ में होगी। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि जिले में शांति और भाईचारे का माहौल बना रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये? रनर-अप टीम पर भी होगी पैसों की बरसात

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब एक बार फिर से जीतने पर होगी। इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार ये खिताब जीता था, जबकि साल 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। आईसीसी ने पहले ही कर दिया था प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि विजेता, उप विजेता और सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितनी रकम दी जाएगी। इतना ही नहीं, मैच जीतने पर भी आईसीसी की ओर से अच्छी खासी रकम दी जाती है। जिसमें टीम इंडिया अभी तक अव्वल नंबर पर चल रही है। आईसीसी की ओर से कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में मैच जीतने वाली टीम को हर मुकाबले के हिसाब से 29.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। टीम इंडिया अभी तक पांच मैच जीत चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता और उप विजेता टीम को इतनी मिलेगी धनराशि बात अगर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की प्राइज मनी की करें तो आईसीसी के अनुसार खिताब जीतने वाली टीम को 19.5 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम दी जाएगी। वहीं जो टीम फाइनल में हारेगी यानी उपविजेता को 9.75 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। इसके बाद अगर सेमीफाइनल में हारने वाली टीम की बात की जाए तो उन दो टीमों को 4.85 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जो टीम टूर्नामेंट में पांचवां और छठा स्थान हासिल करेंगी, उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे, वहीं नंबर सात और आठ पर रहने वाली टीम को 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। आईसीसी ने हालांकि रकम का ऐलान डॉलर में किया है, लेकिन हम यहां आपकी सुविधा के लिए इसे रुपये में दे रहे हैं। रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कम और ज्यादा होती रहती है, इसलिए इस इनामी धनराशि में हल्का सा बदलाव हो सकता है। तीन इंडिया लगातार तीसरी बार खेल रही है चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारतीय टीम लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलती हुई दिखाई देगी। इसे पहले साल 2013 में तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत के पास मौका है कि वो दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम ​बने। हालांकि टीम इंडिया ने साल 2002 में भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, तब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी दो बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। उसकी कहानी पहले ही खत्म हो गई है। टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और ऐसे में उसके जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा है। अगर भारत ने ये फाइनल मैच जीत लिया तो उसे विजेता टीम के तौर पर कितने करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को भी कितनी राशि मिलेगी?

मुख्यमंत्री ने नए कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए किया भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े आयोजनों के लिए जिस तरह के कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता थी, वह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) के विस्तारीकरण और नए कन्वेंशन सेंटर से पूर्ण हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर भोपाल में एक कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता अनुभव की गई। इस तरह के सेंटर की स्थापना की घोषणा के कुछ दिन में ही केन्द्र सरकार से इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस तरह यह नए केन्द्रीय बजट के पहले महत्वपूर्ण प्रकल्प के रूप में सामने आया है और शीघ्र ही इस सेंटर के विकास का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के साथ ही शहरों में जनता से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। राजधानी भोपाल और प्रदेश का विकास प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के मुख्य सभाकक्ष में कन्वेंशन सेंटर परिसर में प्रस्तावित नवीन कन्वेंशन सेंटर का भूमि-पूजन कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को 100 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस नए कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में वर्तमान कन्वेंशन सेंटर की वास्तुकला और आकल्पन की तरह कार्य सम्पन्न किए जाने के निर्देश दिए। उच्च स्तरीय बैठकों के साथ ही व्यवसायिक आयोजनों और बड़े सम्मेलनों के लिए यह सेंटर उपयोगी सिद्ध होगा। भोपाल टाइगर कैपिटल भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन मध्यप्रदेश की पहचान है। हाल ही भोपाल में सम्पन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता प्रतिभागियों के मध्य चर्चा का विषय रही। वन्य जीवन पर्यटन में प्रदेश की नई पहचान बन रही है। देश में सर्वाधिक टाइगर मध्यप्रदेश में है। प्रदेश में माधव राष्ट्रीय उद्यान 9वां टाइगर रिजर्व घोषित हुआ है। मानव और वन्य प्राणी के सह-जीवन का अनूठा उदाहरण राजधानी भोपाल में देखने को मिलता है, जहां रातापानी अभ्यारण्य के झिरी-द्वार की दूरी शहर से सिर्फ 4-5 किलोमीटर दूर है। यहां टाइगर की संख्या को देखते हुए भोपाल को टाइगर कैपिटल मान सकते हैं। भोपाल की झील में घड़ियाल भी मिलेंगे। हमारे देश में मध्यप्रदेश ही ऐसा प्रदेश है जहां चीतों की बसाहट के साथ चम्बल क्षेत्र में घड़ियाल अभ्यारण्य और प्रदेश में अनेक टाइगर रिजर्व हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वामी विवेकानंद की उस उक्ति को चरितार्थ करने का कार्य किया है, जिसमें 21वीं सदी भारत की होने की भविष्यवाणी की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। आर्थिक शक्ति के रूप में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में खजुराहो प्रथम एयरपोर्ट था। अब हवाई सेवाओं का प्रदेश में तेजी से विस्तार किया जाएगा। व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र को इससे काफी लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भूमि-पूजन कार्यक्रम में उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों विशेष होटल और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर के भूमि-पूजन से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की 25 फरवरी की घोषणा का 10 दिवस के अंदर क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता से उत्साह का वातावरण बना है। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। निश्चित ही प्रदेश में औद्योगिक विकास का वातावरण बनेगा। जहां उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य के न्याय और विकास के दर्शन का प्रतीक है, वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल अत्याधुनिक सेवाओं के साथ नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। वरिष्ठ सांसद वी.डी शर्मा ने कहा कि विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में इस तरह के सुविधाजनक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की आवश्यकता बताई थी। वर्तमान कन्वेंशन सेंटर की क्षमता कम होने से कई आयोजनों में जो कठिनाई हो रही थी, वह नए सेंटर के निर्माण के बाद खत्म हो जाएगी। भोपाल की सुंदरता शहर की पहचान बनी है। प्रधानमंत्री मोदी भी भोपाल के सौन्दर्यीकरण को देखकर प्रभावित हुए थे। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने वीडियो संदेश द्वारा भोपाल को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए बधाई दी। कैसा होगा नया कन्वेंशन सेंटर वर्तमान सेंटर के परिसर में आधुनिक तकनीक से नया सेंटर निर्मित और सुसज्जित किया जाएगा। नवीन संरचना में भूतल, निचला तल, प्रथम एवं द्वितीय तल निर्मित होंगे। वर्तमान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार और प्रस्तावित भवनों के बीच सांस्कृतिक केन्द्र होगा, जिसमें कियोस्क होंगे, जो सम्मेलनों के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन और विक्रय करने में सहायक होंगे। नवीन सेंटर में करीब 1500 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, 300 व्यक्ति के लिये हॉल, 200 व्यक्तियों के लिये मीटिंग हॉल, भोजन के लिये 2000 व्यक्तियों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल एवं डाइनिंग सुविधा युक्त 2000 व्यक्तियों की क्षमता वाला लॉन, वर्तमान एवं नवीन भवन मिलाकर 3000 व्यक्तियों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल जिसमें 4500 व्यक्तियों के भोजन करने की क्षमता, अतिथियों के लिये सर्वसुविधायुक्त 15 कमरे जिनमें 5 सुइटस एवं 10 अतिरिक्त बड़े कुल 40 बेड क्षमता वाले कमरे, पुराने एवं नवीन भवनों के बीच बफर ओपन स्पेस (इनमें सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों की सुविधा), 300 व्यक्तियों के लिये डाइनिंग रेस्टोरेंट, बिजनेस सेंटर (प्रेस लॉन्ज, ट्रैवल डेस्क, मनी चेंजर, निजी लॉउन्ज एवं टी लॉउन्ज), मॉडर्न बिल्डिंग मैनेजमेंट, फायर फाइटिंग सिस्टम और ऑडियो-वीडियो युक्त आधुनिक तकनीक एवं एकॉस्टिक इंटीरियर्स के साथ ही 2000 व्यक्तियों की क्षमता का बैंक्वेट हॉल भी बनेगा। इसमें 400 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी होगी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और प्रस्तावित नवीन कन्वेंशन सेंटर दोनों परिसरों को एक कॉरीडोर से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2026 में बनकर तैयार होने वाला यह सेंटर निश्चित ही भोपाल के लिए यह अनूठी सौगात होगा। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, अध्यक्ष नगर निगम भोपाल कृष्ण सूर्यवंशी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पर्यटन निगम के … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live