LATEST NEWS

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर फिफ्टी के करीब, भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बना सके। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। भारत को तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए 252 रन चाहिए। पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन भारत को जीत के लिए 78 गेंद में 76 रन चाहिए। श्रेयस अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर-श्रेयस के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। श्रेयस-अक्षर से बड़ी पारी की उम्मीद भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद कुछ ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। जिसके बाद श्रेयस और अक्षर ने पारी को संभाला है। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की है। भारत ने 31 ओवर में बनाए 140 रन भारत ने 31 ओवर में 3 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। श्रेयस 21 और अक्षर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने दो ओवर मेडन डाले न्यूजीलैंड ने 26वां और 27वां ओवर मेडन डाला है। ब्रेसवेल ने अपने चौथे ओवर में कोई रन नहीं दिया, जबकि रचिन ने अपने 8वें ओवर में रोहित का विकेट लिया और मेडन भी डाला।

बंगाल में करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल फोन ले जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार, मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने चोरी के 48 महंगे मोबाइल फोन लेकर कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया कि इन चोरी किये हुए मोबाइल फोन को बांग्लादेश में बेचा जाना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी 24 साल के अब्दुश को पश्चिम बंगाल में करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल फोन ले जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया, जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में सक्रिय हैं, जो मेट्रो स्टेशन, बसों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों को निशाना बनाता है। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए मोबइल फोन को जल्दी में दिल्ली से बाहर तस्करी कर ले जाया गया, जिस कारण पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इन मोबाइल को दो से तीन हजार रुपये में खरीदा और उन्हें पश्चिम बंगाल ले गए, जहां उन्हें ‘मॉडिफाई’ किया गया और उसके बाद बांग्लादेश में 8,000 से 10,000 रुपये प्रति फोन की दर से बेचा गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सलीमगढ़ बाईपास के पास जाल बिछाया और अब्दुश को चोरी किये गये 48 महंगे मोबाइल फोन की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि अब्दुश ने पूछताछ के दौरान पिछले 18 महीनों में 800 से ज्यादा चोरी के फोन की तस्करी करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कबाड़ के काम करने वाले अब्दुश को समीर और सलीम नाम के लोगों ने अवैध व्यापार में फंसाया था। अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ अब उसके साथियों की पहचान करने और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में फैले उसके नेटवर्क को खत्म करने के काम में जुटी है। उन्होंने बताया कि तस्करी के रास्तों का पता लगाने की जांच की जा रही है।

‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने कहा, सलमान खान की यह फिल्म रीमेक नहीं, ओरिजनल है

मुंबई, निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म “सिकंदर” के साथ तैयार हैं। फिल्म निर्माता ने कहा है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म कोई रीमेक नहीं है। बल्कि ओरिजिनल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि फिल्म की पूरी कहानी ओरिजिनल है। सिकंदर के हर दृश्य और हर फ्रेम को प्रामाणिकता के साथ डिजाइन किया गया है। फिल्म की कहानी एकदम ताजा अनुभव प्रदान करती है। यह किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक या रूपांतरण नहीं है। फिल्म की मौलिकता का एक अनिवार्य हिस्सा इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है, जिसे बेहद ही प्रतिभाशाली संतोष नारायणन ने तैयार किया है। हाल ही में, फराह खान, जो फिल्म “सिकंदर” की कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने लंबे अंतराल के बाद सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। फराह ने साझा किया, “मैं सलमान और साजिद नाडियाडवाला दोनों के साथ बहुत लंबे समय से जुड़ी हुई हूं। एक बचपन का दोस्त है और दूसरा भाई है। मैंने उन दोनों के साथ बहुत सारे गाने किए हैं, और जोहरा जबीन करना वाकई खास था। मुझे यकीन है कि गाना हिट होगा, और इतने लंबे समय के बाद सलमान को कोरियोग्राफ करना भी बहुत मजेदार था। रश्मिका के साथ पहली बार काम करना वाकई खुशी की बात थी। उनके साथ काम करना बहुत आसान था।” ‘सिकंदर’ सलमान की एक साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। उन्हें आखिरी बार 2023 की एक्शन एंटरटेनर ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। सलमान और रश्मिका की मुख्य जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म में सलमान और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर एक साथ काम कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “किक” में साथ काम किया था। ‘सिकंदर’ 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश का 58वां और मध्यप्रदेश का 9वां टाईगर रिजर्व की सौगात प्रदान करने के लिये आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर केन्द्र सरकार के इस निर्णय को प्रदेश के वन्य जीव संरक्षण प्रयासों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि है। माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी जिले में स्थित है। यह ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। टाइगर रिजर्व घोषित करने से यहां वन्यजीवों के संरक्षण के साझा प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सदैव ही वन्य जीव संरक्षण में अग्रणी रहा है। यह नया टाइगर रिजर्व राज्य की जैव विविधता को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि इससे बाघों के संरक्षण को बल मिलेगा, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक आश्चर्यजनक समाचार प्राप्त हुआ है। भारत वन्य जीव विविधता और वन्यजीवों के संरक्षण करने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा हमारे वन्य प्राणियों की रक्षा करने और एक सतत् विकासशील ग्रह में जीवन कायम रखने में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाईगर रिजर्व घोषित किए जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा पृथ्वी पर पारिस्थितिकी विविधता को बहाल करने पर दिए गए ऐतिहासिक जोर के साथ भारत पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण में लगातार बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि देश ने अपने टाइगर रिजर्व की सूची में 58वां टाइगर रिजर्व जोड़ लिया है, जिसमें नवीनतम नाम मध्यप्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व का है। यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व है। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने देश के सभी वन्य जीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास हमारे वन अधिकारियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जो निस्वार्थ भाव से वन्य जीव संरक्षण के पावन उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं।  

मालदीव में छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद हुए रकुल और जैकी, दिखाई झलक

मुंबई, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने पति, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें वह बेहद रोमांटिक नजर आईं। रकुल ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। वीडियो में रकुल, जैकी से पूछती हैं, “सनसेट पसंद है?” जैकी रकुल की ओर देखते हैं और जवाब देते हैं, “बहुत प्यारा है।” अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फिल्म, पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले रकुल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि पति जैकी भगनानी ने उन्हें गुलाबी लिली का गुच्छा भेंट किया, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया, जिसमें वह गुलाबी लिली थामे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती नजर आईं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “जब पति फूल लेकर आते हैं। जैकी भगनानी, आई लव यू।” पिछले साल शादी के बंधन में बंधे रकुल और जैकी ने वैवाहिक जीवन के एक साल पूरे होने का 21 फरवरी को जश्न मनाया। शादी की पहली सालगिरह मनाते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने साथ बिताए अपने अनमोल पलों को कैद किया। क्लिप में रकुल और जैकी के साथ बिताए समय की मनमोहक झलकियां भी दिखाई दी। रकुल और जैकी कोविड लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे। कई मौकों पर हुई मुलाकात के बाद उनका रिश्ते और भी मजबूत हुआ। साल 2021 में रकुल के जन्मदिन के मौके पर जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत अपनी हालिया रिलीज ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं। रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ में अपने ‘आयशा खुराना’ की अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। वहीं, अजय देवगन एक बार फिर ‘आशीष मेहरा’ की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता आर माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में रकुल प्रीत सिंह, अजय देवगन, आर माधवन के साथ जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार फिल्म में तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज भी कैमियो करते नजर आएंगे। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज होगी।  

किम जोंग उन के देश ने तैयार की खतरनाक पनडुब्बी, ट्रंप के लिए नई टेंशन खड़ी, अमेरिका की खैर नहीं!

प्योंगयांग उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नई टेंशन खड़ी कर दी है। नॉर्थ कोरिया ने एक खतरनाक पनडुब्बी बनाई है, जोकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए खतरा मानी जा रही। इससे अब ट्रंप के अगले कदम या फिर प्रतिक्रिया का इंतजार होने लगा है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने पहली बार न्यूक्लियर पावर से चलने वाली पनडुब्बी का अनावरण किया। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया एजेंसी ने शनिवार को इस पनडुब्बी की तस्वीरें जारी कीं, जिसमें इसे परमाणु ऊर्जा से चलने वाली रणनीतिक निर्देशित मिसाइल पनडुब्बी कहा गया है। सियोल के हानयांग विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले दक्षिण कोरियाई पनडुब्बी विशेषज्ञ मून क्यून-सिक ने कहा कि यह नौसैनिक पोत 6,000 टन या 7,000 टन श्रेणी की लग रही है, जो लगभग 10 मिसाइलें ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक निर्देशित मिसाइलों शब्द के इस्तेमाल का मतलब है कि यह परमाणु-सक्षम हथियार ले जाएगी। मून ने कहा, “यह हमारे और अमेरिका के लिए पूरी तरह से खतरा होगी।” अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने कहा कि हम इन दावों से अवगत हैं और इस समय हमारे पास देने के लिए अतिरिक्त जानकारी नहीं है। ह्यूजेस ने कहा, “अमेरिका उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।” परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी उन अत्याधुनिक हथियारों की लंबी सूची में शामिल थी, जिन्हें किम जोंग उन ने 2021 में एक प्रमुख राजनीतिक सम्मेलन के दौरान पेश करने की कसम खाई थी, ताकि वे बढ़ते अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य खतरों से निपट सकें। अन्य हथियारों में ठोस ईंधन वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार, जासूसी उपग्रह और बहु-वारहेड मिसाइलें शामिल थीं। उत्तर कोरिया ने तब से उन्हें हासिल करने के लिए कई परीक्षण गतिविधियां की हैं। इतने प्रतिबंधों के बाद भी कैसे तैयार की पनडुब्बी? उत्तर कोरिया द्वारा पानी के नीचे से मिसाइल दागने की अधिक क्षमता हासिल करना चिंता वाली बात मानी जा रही है। क्योंकि इसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए इस तरह के प्रक्षेपणों का पहले से पता लगाना मुश्किल है। इस बारे में सवाल उठ रहे हैं कि उत्तर कोरिया, एक भारी प्रतिबंधित और गरीब देश, परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के निर्माण के लिए संसाधन और तकनीक कैसे प्राप्त कर सकता है। पनडुब्बी विशेषज्ञ मून ने कहा कि उत्तर कोरिया को यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन करने के लिए पारंपरिक हथियारों और सैनिकों की आपूर्ति के बदले में पनडुब्बी में इस्तेमाल किए जाने वाले परमाणु रिएक्टर के निर्माण के लिए रूसी तकनीकी सहायता मिल सकती है। उत्तर कोरिया के पास हैं 70-90 डीजल-संचालित पनडुब्बियां उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया अपनी वास्तविक तैनाती से पहले अपनी क्षमता का परीक्षण करने के लिए एक या दो साल में पनडुब्बी लॉन्च कर सकता है। उत्तर कोरिया के पास दुनिया के सबसे बड़े बेड़े में से एक में अनुमानित 70-90 डीजल-संचालित पनडुब्बियां हैं। हालांकि, वे ज्यादातर पुरानी हैं जो केवल टॉरपीडो और माइंस लॉन्च करने में सक्षम हैं, मिसाइल नहीं। 2023 में, उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने अपनी पहली सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी लॉन्च की है, लेकिन विदेशी विशेषज्ञों ने उत्तर की घोषणा पर संदेह किया और अनुमान लगाया कि यह संभवतः 2019 में बताई गई डीजल-संचालित पनडुब्बी थी। मून ने कहा कि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इसे तैनात किया गया है।

भारत ने टैरिफ में कटौती का फैसला ट्रंप के दबाव में नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते के कारण लिया है

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की 2 अप्रैल की समय सीमा समाप्त होने में एक महीने से भी कम समय बचा है. इस बीच ट्रंप ने गत 7 मार्च को दावा किया था कि भारत ने अमेरिकी आयात पर टैरिफ में कटौती करने पर सहमति जताई है. उन्होंने इसका श्रेय अपने प्रशासन को दिया. ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि इस मुद्दे पर आखिरकार कोई उसे एक्सपोज कर रहा है. हालांकि, केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने ट्रंप के इन दावों को खारिज किया है कि भारत ने टैरिफ में कटौती उनके प्रशासन के दबाव के कारण लिया है. सूत्रों का कहना है कि भारत ने अमेरिकी आयात पर टैरिफ में कटौती का फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच पहले से तय व्यापारिक समझौते के कारण लिया है. यह द्विपक्षीय समझौतों के माध्यम से विकसित देशों के साथ व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के देश के व्यापक प्रयासों के तहत लिया गया फैसला है.   भारत ने अन्य देशों के लिए भी घटाए टैरिफ अतीत में भी भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के तहत ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे जैसे देशों के आयात पर लगने वाले टैरिफ में कटौती कर चुका है. वर्तमान में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ इसी तरह के समझौतों पर बातचीत चल रही है. केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा कि अमेरिका आयात पर टैरिफ कम करने के लिए चल रही चर्चा को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए, न कि ट्रंप प्रशासन के दबाव के कारण. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने भारत से कृषि उत्पादों को छोड़कर लगभग सभी वस्तुओं पर टैरिफ हटाने को कहा है. अगर यह मांग मान ली जाती है, तो इसका मतलब होगा कि नई दिल्ली को अपने ट्रेड प्रोटेक्शन को छोड़ना पड़ेगा और बदले में उसे कोई रियायत नहीं मिलेगी. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. पिछले वित्तीय वर्ष में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 118.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. मोदी-ट्रंप के ने किया का समर्थन पिछले महीने, दोनों राष्ट्र इस वर्ष के अंत तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते  के पहले चरण पर बातचीत करने के लिए सहमत हुए थे, जिसका दीर्घकालिक लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है. इस साल फरवरी में पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री ने इसका समर्थन किया था. दोनों नेताओं ने वार्ता को आगे बढ़ाने और टैरिफ और नॉ-टैरिफ बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नामित करने पर भी सहमति व्यक्त की थी. इसी सिलसिले में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 3 से 6 मार्च तक वाशिंगटन का दौरा किया. यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक और व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के साथ बातचीत की. राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच सीमित व्यापार समझौते पर चर्चा हुई थी. हालांकि, विभिन्न कारणों से वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला.

गेंदे की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा

जशपुरनगर,   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों को फल फूल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। गेंदे की खेती एक लाभकारी व्यवसाय है किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। इसका लाभ भी किसानों को बढ़िया मिलता है। पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम लोकेर के किसान श्री मोती बंजारा गेंद की अच्छी खेती कर रहे हैं और दूसरे किसानों को गेंदे की खेती के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। किसान श्री मोती बंजारा ने बताया कि वे 2014 से गेंदे की खेती करना शुरू किया अपने खेत के 20 डिसमिल  जमीन में फूल की खेती की त्योहार के सीजन में गेंदे का अच्छा विक्रय होने से उनको अच्छा मुनाफा होने लगा।  उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबाहर जशपुर के मार्गदर्शन से ड्रिप मल्चिंग में खेती करना शुरू किया और रकबा को एक एकड़ तक बढ़ाया जिसके बाद कृषि वैज्ञानिकों ने नेट हाउस में खेती करने का सलाह दिया गया। किसान ने बताया कि पत्थलगांव के उघान विभाग से संपर्क करके अपना आवेदन जमा किया और अब 0.2000 हेक्टेयर में नेट हाउस और 1 एकड़ में ड्रिप मलचिंग के माध्यम से अब साल भर गेंदे और गेलोडियस की खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है। किसान मोती ने बताया कि पिछले दीपावली में ही 15 दिन के भीतर गेंदे फूल के विक्रय से 3 लाख से अधिक की कमाई हो गई। एक सीजन में अच्छा मार्केट होने पर प्रति 1 एकड़ से 3 से 3 तीन लाख 50 हजार की कमाई हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले खरीब सीजन में 2.5 एकड़ में गेंदे की फसल से अच्छा मुनाफा लिया था। गेंदे की मार्केट जशपुर जिले भर में और आस पास जैसे सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, उड़ीसा, झारखंड भी फूलों की सप्लाई किया जाता है। और अन्य जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी मांग निरंतर बनी रहती है। जिले के कई किसान गेंदे की फूल लगाकर अच्छा आमदनी कर रहे हैं। किसान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजना का लाभ उन्हें मिला है। उन्होंने बताया कि अन्य किसान भी उनको देखकर गेंदे की खेती करना चालू कर दिया है। और अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत क्रेडा विभाग से सौर सूजला योजना का लाभ भी मिला है। कृषि विभाग से गोदाम निर्माण, उघान विभाग से पैक हाउस,नेट हाउस जैसे अन्य योजनाओं का भी लाभ उन्हें मिला उन्होंने बताया कि गेंदे फूल के अलावा बुके गुलदस्ता बनाकर साल में लगभग 2 लाख की अतिरिक्त कमाई कर लेते हैं। किसान मोती ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका परिवार बहुत खुश हैं।उनका पारिवारिक जीवन स्तर में सुखद बदलाव आया है।   उल्लेखनीय है कि फूलों खेती कम समय में तैयार हो जाता है। गेंदा लगभग 60-70 दिनों में फूल देना शुरू कर देता है, जिससे किसानों को जल्दी मुनाफा मिलता है। कम लागत, अधिक लाभ इसकी खेती में बहुत ज्यादा निवेश नहीं लगता, और इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे अच्छा लाभ मिलता है। फूलों की उच्च मांग शादी-विवाह और त्योहारों पर गेंदे के फूलों की मांग बहुत अधिक होती है। मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सजावट के लिए भी इसका उपयोग होता है। बहुउपयोगी फसल गेंदे का उपयोग औषधीय रूप में भी किया जाता है। बाजार में अच्छी कीमत गेंदा हर मौसम में बिकता है, खासकर दिपावली दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी, होली जैसे त्योहारों पर इसकी कीमत बढ़ जाती है।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल में युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए, साथ में मिस्ट्री गर्ल

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए। चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखाई दे रही थी। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हुआ है। इसके बाद धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि युजवेंद्र चहल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अब मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आकर चहल ने मिस्ट्री और बढ़ा दी है। कैमरामैन ने दिखाया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों का कीवी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसी दौरान कमेंटेटर्स ने कुलदीप और यहल की जोड़ी को भी याद किया। ठीक इसी दौरान कैमरामैन ने स्क्रीन पर युजवेंद्र चहल को दिखा दिया। युजवेंद्र चौहाल किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आए। कुछ फैन्स का दावा है कि यह मिस्ट्री गर्ल आरजे महविश हैं। लोगों ने किए कमेंट्स टीवी पर चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। तमाम लोगों ने दोनों का स्क्रीनशॉट लगाकर एक्स पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने चहल के मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा कि हमें तो लगा कि चहल डिप्रेशन में होगा, लेकिन यह तो…। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई अकेला नहीं रहता है। विवेक ओबरॉय ने किया पोस्ट फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके पीछे युजवेंद्र चहल भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में विवेक युजवेंद्र से पूछते हैं क्या लग रहा है युजी। इसके जवाब में चहल कहते हैं कि आज मैच जीतेगा इंडिया। इस वीडियो में मिस्ट्री गर्ल युजवेंद्र चहल के साथ बैठी नजर आ रही है।

इंदौर में हनी सिंह के कॉन्सर्ट का 50 लाख रुपये टैक्स नहीं हुआ जमा, निगम ने जब्त किया एक करोड़ का सामान

इंदौर इंदौर में रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की टीम वहां पहुंच गई और एलईडी समेत करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त कर लिया। कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों से निगम ने 50 लाख रुपये टैक्स मांगा था, जो उन्होंने जमा नहीं कराया, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इंदौर नगर निगम के अनुसार कॉन्सर्ट के आयोजकों ने शनिवार को पौने आठ लाख रुपये जमा कराए थे। जीएसटी पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्सर्ट के टिकट 3.28 करोड़ रुपये में बिके है। ऐसे में इस पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले जमा कराने की बात कही गई थी।   टैक्स जमा नहीं कराया जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को भी नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची थी, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इस पर नगर निगम की टी रविवार सुबह फिर पहुंची और सामान जब्त कर लिया। उधर इस मामले में आयोजकों का कहना है कि केवल 80 लाख रुपये के टिकट ही बिके हैं। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का टैक्स भी नहीं हुआ था जमा इंदौर शहर में इसके पहले दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था। उस दौरान आयोजकों ने टैक्स नहीं जमा कराया था। इसके बाद इस बार नगर निगम टैक्स को लेकर सख्त था और कई बार कॉन्सर्ट करवाने वालों को टैक्स जमा करने की बात कह चुका था। सिर्फ डेढ़ घंटे स्टेज पर रहे हनी सिंह शनिवार को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह केवल डेढ़ घंटे ही स्टेज पर रहे और बाय-बाय कर चले गए। सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और साढ़े आठ बजे तक खत्म हो गया। इस दौरान दर्शक निराश हुए। यह बात भी सामने आई कि रात में नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद हनी सिंह जल्दी चले गए, लेकिन नगर निगम ने साफ किया कि उन्होंने रात में कॉन्सर्ट बंद नहीं करवाया था।

पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर

सूरजपुर भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए है. घटना के बाद वे अस्पताल पहुंचे. जहां उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद अस्पताल में उनके समर्थक और परिचित मौजूद है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना ओडगी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, भटगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे. वे अकेल ही एसयूवी ड्राइव करते हुए सूरजपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. घटना के बाद वे खुद ड्राइव करते हुए अस्पताल पहुंचे. फिलहाल स्थिति खतरे से बहार बताई जा रही है. जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे.

श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

जयपुर, श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया, और आइफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) वेब सीरीज़ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया! श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं। ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ‘तमन्ना’ के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मैं इस शो के निर्माताओं अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। यह अवॉर्ड मेरे मेहनत और समर्पण की बहुत बड़ी पुष्टि है। मैंने हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है, और मैं चाहती हूं कि मैं इस कला में और निखरती रहूं। यह श्रेया चौधरी का “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। उनकी शानदार अदाकारी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, श्रेया चौधरी ने बोमन ईरानी निर्देशित फिल्म द मेहता बॉयज़ में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की, और उनके अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली।  

जब नैतिक मूल्यों की गिरावट होती है, तो सख्ती से कानून की ओर जाना पड़ता है : मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि देवलिया जी के परिजनों का ह्रदय से आभार करता हूँ, क्योंकि उन्होंने उनकी स्वाध्याय की; लेखन की; शिक्षा,ज्ञान बांटने की परंपरा का, उनके मन में जो आत्मभाव था,उसे पारितोषक के रूप में इस आयोजन के रूप में सतत बनाए रखा है। मंत्री श्री पटेल आज भोपाल में माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवम शोध संस्थान में राज्य स्तरीय अलंकरण एवं देवलिया स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री पटेल ने इस वर्ष के राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडेय को उनकी सुदीर्घ पत्रकारिता के लिए प्रदान किया। समिति के इस 14वें वार्षिक आयोजन के अंतर्गत उन्हें सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जब ‘एक देश-एक कानून’ की बात होती है, तो मेरा स्वयं का जो सार्वजनिक जीवन है, वो कम से कम चार दशक का है। उन्होंने कहा कि जो संविधान में लिखा हुआ है कि इस पर विचार करना चाहिए। मैं भी इस बात का हिमायती हूं कि संविधान आपको क्लिष्ट लग सकता है, लेकिन संविधान सभा की बहस; हमारे मन में जो प्रश्न पैदा होते हैं, इन प्रश्नों के उत्तर के समान है और रोचक भी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आत्मा की व्यवस्था है मोक्ष। इसे सरल तरीके से समझा जा सकता है। अगर हम ‘एक देश-एक कानून’ की बात करते हैं, तो ये समाज की व्यवस्था है। जब नैतिक मूल्यों की गिरावट होती है, तो हमें सख्ती से समाज की ओर जाना पड़ता है, कानून की ओर जाना पड़ता है। हम तो तीसरी सीढ़ी की शुरुआत कर रहे हैं। व्याख्यान में मुख्य वक्ता पत्रकार प्रो. हर्षवर्धन त्रिपाठी, नई दिल्ली ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने की। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एडजंक्ट प्रोफेसर शिवकुमार विवेक थे। समारोह में मंच सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार, उद्घोषक एवं कला समीक्षक श्री विनय उपाध्याय, भुवनभूषण देवलिया स्मृति व्याख्यानमाला समिति के सदस्य एवं साहित्यकार श्री अशोक मनवानी और प्रबुद्धजन मौजूद थे।  

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, वॉटर टैंक की सफाई कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

मुंबई मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा? रविवार को कुछ मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग की पानी की टंकी साफ कर रहे थे। अचानक दम घुटने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जान चली गई। जब काफी देर तक मजदूर बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शवों को निकाला सूचना मिलते ही नागपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि मजदूरों की मौत पानी की टंकी में दम घुटने से हुई है। इस मामले में निर्माणाधीन इमारत के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मृतकों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

100 करोड़ के बाद मान ली 2000 करोड़ की मांग, बाली पर बरसा धामी का प्यार

काशीपुर काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्यार मेयर दीपक बाली पर बरस पड़ा, जहां उन्होंने 110.56 करोड़ लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण/शुभारंभ किया वहीं मेयर दीपक बाली की और कई मांगे भी मान लीं जिन पर लगभग 2000 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा। आपको बता दें कि आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में भव्य रोड शो कर नगर निगम परिसर पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन योजनाओं में नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना कार्य लागत 14.29 करोड़, नगर निगम सीमांतर्गत 117 निर्माण कार्य लागत 18.60 करोड़, वार्ड नंबर 40 में ढेला नदी पर बाढ़ सुरक्षा व ट्रंचिंग ग्राउंड पिचिंग कार्य 4.89 करोड़ ,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी हेतु महुआखेड़ा गंज काशीपुर आवासीय परियोजना हेतु एमपीडीजी मार्ग किमी. 11 से इंडस्ट्रियल मार्ग, शमशान घाट होते हुए आदर्श नगर मे पीएम आवास योजना महुआखेड़ा गंज तक मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य लागत 578.01 लाख आदि शामिल हैं। वहीं, मेयर दीपक बाली की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लगभग 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मांग मान ली। इन कार्यों में – केवीआर अस्पताल से धनौरी तक व बिजनेस इन होटल से परमानन्दपुर लिंक मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण, वृक्षारोपण, भूमिगत विद्युतिकरण तथा स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य। – नगर निगम, काशीपुर के सम्पूर्ण परिसर में पीपीपी मोड में निगम कार्यालय भवन, आवासीय परिसर एवं शॉपिंग काम्पलैक्स का निर्माण कार्य। – काशीपुर के नवनिर्मित 17 वार्डों में अवस्थापना सुविधाओं सड़क, नाला/नाली, विद्युत एवं पार्क निर्माण कार्य। – राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, काशीपुर (छोटी जीजीआईसी) परिसर नगर निगम को हस्तानान्तरित करते हुये मुख्य बाजार मार्ग चौड़ीकरण एवं पार्किंग युक्त शॉपिंग काम्पलैक्स का निर्माण कार्य। – वार्ड नं.-05 में शहरी विकास विभाग की भूमि पर गौशाला निर्माण कार्य। – काशीपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के निकट राजकीय भूमि पर सर्किट हाउस बनाने। – काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का आधुनिकीरण एवं पुनर्निर्माण कर नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालन किये जाने। – मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-500 का विस्तारीकरण कर गिरिताल सरोवर में साईकिल/पैदल ट्रैक निर्माण, नौकायन, सजावटी विद्युतीकरण, सरोवर के अन्दर स्तम्भ निर्माण आदि कार्य तथा सरोवर का प्रबन्धन नगर निगम, काशीपुर को सौंपने। – राजकीय बालिका इण्टर कालेज का आधुनिकीकरण कर देवभूमि के राज्यस्तरीय मॉड कन्या इण्टरमीडिएट विद्यालय के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की। इस दौरान उपसिथत भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि मैं, इस अवसर पर काशीपुर की इस पावन भूमि की रक्षक माँ बालसुंदरी और माँ चामुंडा को दोनों हाथ जोड़कर और शीश नवाकर नमन करता हूं। आज मुझे आप सभी के बीच उपस्थित होकर अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है, ऐसा लग रहा है मानो जैसे मैं, अपने ही परिवार के बीच किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया हूँ। उन्होंने कहा कि काशीपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद ये मेरा पहला दौरा है, इसलिए इस अवसर पर काशीपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा को एतिहासिक विजय दिलाकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए मैं, आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, साथ ही, मैं, आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं, और मेरी सरकार काशीपुर की जनता द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet