LATEST NEWS

रीवा में युवक पर तलवार-लाठी से हमला, हालत गंभीर, सरेआम खूनी खेल

रीवा  पुराने जमीनी विवाद के चलते कई लोगों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिरमौर की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.घटना के संबंध में घायल देवांश पांडे पुत्र अशोक पांडे उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 सिरमौर ने जानकारी दी कि शनिवार को वह ग्राम करारिया में अपने दोस्त के दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था, जहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान जैसे ही वह शंकर तालाब के पास पहुंचा, उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिससे वह वहीं रुक गया. अप्पू उर्फ ​​नटराज कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा मुनेंद्र कुशवाहा पंकज कुशवाहा अतुल कुशवाहा कुलदीप उर्फ ​​इले कुशवाहा एक राय होकर आए और सभी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व तलबारसे हमला कर दिया जिससे घायल युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल को लहूलुहान हालत में तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की रिपोर्ट सिरमौर थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया है.

राजा भोज की नगरी भोपाल: जहाँ हरियाली और आधुनिकता साथ चलते हैं

भोपाल जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है, भारत के सबसे हरित और स्वच्छ शहरों में से एक है। यह शहर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी इसे विशेष बनाता है। 11वीं शताब्दी में महान परमार राजा भोज ने इस नगर की नींव रखी और बड़ा तालाब का निर्माण कराया, जो आज भी भोपाल की जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। उनकी दूरदृष्टि और जल संरक्षण की नीति आज भी प्रासंगिक है। वहीं, रानी कमलापति ने भी इस नगर को संवारने और इसकी रक्षा करने में अहम भूमिका निभाई। समय के साथ भोपाल ने आधुनिकता को अपनाया, लेकिन इसकी हरियाली, तालाबों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास इसे अन्य शहरों से अलग बनाते हैं। केरवा और कलियासोत के जंगलों में विचरण करते बाघ, Waste to Wonder जैसी पर्यावरणीय पहलें, नगर निगम का हाउसहोल्ड वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट और शहर में तेजी से विकसित होती मेट्रो परियोजना, भोपाल को पर्यावरण और विकास के संतुलन का आदर्श मॉडल बनाते हैं। भोपाल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी हरियाली और झीलें हैं, जो इसे एक प्राकृतिक स्वर्ग जैसा अनुभव देती हैं। राजा भोज द्वारा निर्मित बड़ा तालाब और छोटा तालाब शहर के केंद्र में स्थित हैं और हजारों प्रवासी पक्षियों के लिए ठिकाना बने हुए हैं। ये जल स्रोत शहर की जलवायु को संतुलित रखने के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं। इन झीलों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें झील किनारे कचरा प्रबंधन, जल को शुद्ध बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। केरवा और कलियासोत के जंगल भोपाल की हरित संपदा को और अधिक समृद्ध बनाते हैं, जहाँ बाघों और अन्य वन्य जीवों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि शहर ने शहरीकरण के बावजूद अपने प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखा है। शहर में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाने के लिए कई प्रभावी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। भोपाल नगर निगम द्वारा संचालित हाउसहोल्ड वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट पर्यावरण की सुरक्षा में एक अहम योगदान दे रहा है। इस प्लांट के माध्यम से घरेलू कचरे को पुनः उपयोगी बनाया जाता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, Waste to Wonder प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई चौराहों पर पुराने कबाड़ से बनी रेडियो, गिटार और अन्य कलाकृतियाँ लगाई गई हैं, जो न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि लोगों को रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक भी करती हैं। विकास के दृष्टिकोण से भोपाल में कई आधुनिक परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है भोपाल मेट्रो परियोजना। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मेट्रो के संचालन से निजी वाहनों की संख्या में कमी आएगी, जिससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। इसी तरह, भीमराव अंबेडकर ब्रिज शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है, जो सुगम यातायात व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करता है। हालाँकि, भोपाल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए अभी भी कई सुधार किए जा सकते हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) की व्यवस्था की जानी चाहिए। सार्वजनिक परिवहन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि लोग निजी वाहनों का कम उपयोग करें, जिससे वायु प्रदूषण को रोका जा सके। इसके अलावा, शहर में वृक्षारोपण अभियानों को बढ़ावा देकर हरियाली को और अधिक विस्तारित किया जा सकता है। कुल मिलाकर, भोपाल वह शहर है, जहाँ इतिहास, प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। राजा भोज और रानी कमलापति की ऐतिहासिक धरोहर से लेकर, हरे-भरे जंगलों, तालाबों, बाघ संरक्षण परियोजनाओं, Waste to Wonder प्रोजेक्ट, हाउसहोल्ड वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट और मेट्रो निर्माण तक, यह शहर पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल हो रहा है। यदि इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और आम नागरिक भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लें, तो भोपाल न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श पर्यावरण-अनुकूल स्मार्ट सिटी बन सकता है, जहाँ हरियाली और आधुनिकता साथ-साथ आगे बढ़ें।

यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण पूरा, 20 मिनट देरी से जला यूनियन कार्बाइड का कचरा

धार यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने का दूसरा परीक्षण शनिवार रात को पूरा हो गया। यह परीक्षण मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) की निगरानी में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में 10 टन कचरा जलाया गया। परीक्षण के दौरान उत्सर्जन स्वीकार्य सीमा में रहा। MPPCB के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि दूसरा चरण 6 मार्च को सुबह 11 बजे शुरू हुआ था और शनिवार, 8 मार्च को शाम 7:01 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान लगभग 10 टन कचरा जलाया गया। द्विवेदी ने बताया, “इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कचरे को जलाने की प्रक्रिया में करीब 20 मिनट की देरी हुई।” पर्यावरण को लेकर क्या कहा? परीक्षण के दौरान उत्सर्जन का स्तर स्वीकार्य सीमा के अंदर रहा। अधिकारियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। 1984 में हुई थी गैस त्रासदी गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी के बाद यह कचरा तभी से पड़ा हुआ था। इस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में हजारों लोगों की जान गई थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे।

रोहित शर्मा को बैटिंग करते हुए गले में हुई दर्द और खाशी, स्टेडियम में बैठी रितिका का दिल बैठ गया

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित ने सिर्फ 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया की पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा अचानक खांसने लगे। डगआउट से फौरन रोहित शर्मा के लिए पानी लाया गया। रोहित को लगातार खांसी होती रही, जिसके कारण कुछ समय के लिए खेल को रोकना पड़ा। इस दौरान स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही उनकी वाइफ रितिका बुरी तरह से परेशान हो गईं। उनका चेहरा टेंशन के मारे पूरी तरह से उतर गया था। हालांकि, पानी पीने के बाद रोहित ने अच्छा महसूस किया और उसके बाद उन्होंने खेल को आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने जैसे ही दोबारा बल्लेबाजी शुरू की उसके बाद रितिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने “अमृतस्य माँ नर्मदा पद परिक्रमा” कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने पुण्य सलिला नर्मदा मैया से मध्यप्रदेश पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लेने का आह्वान भी किया है।  

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

पिंक थीम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिखर शिक्षा समिति भोपाल द्वारा महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजन में समिति की सदस्य अंकिता चंद्रवंशी , श्रीमती अनुराधा गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित का कार्यक्रम में विशेष  सहयोग रहा । कार्यक्रम में  महिलाओं की फिटनेस को बढ़ावा देते हुए खो-खो प्रतियोगिता चेयर रेस प्रतियोगिता एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमे ड्रेस कोड इस प्रतियोगिता की विशेषता रही जिसमें सभी महिलाओं द्वारा रंग गुलाबी रंग की भारतीय पारंपरिक साड़ी और स्पोर्ट्स शूज़ पहने गये। सभी महिलाओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में विजेता टीम को समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं विशेष रूप से सशक्त नारी सम्मान और मातृ शक्ति अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया गया । ये अपने आप में एक अनूठा प्रोग्राम था

एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन, शादी कार्यक्रम के दौरान आया था हार्ट अटैक

सतना एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव का निधन हो गया है। वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके थे। एक शादी समारोह के दौरान अचानक वे गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। दरअसल, सतना के वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो में स्थित एक होटल में आयोजित बीजेपी नेता रविंद्र सेठी के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   विश्व जल योगी के रूप में थी विशेष पहचान सतना शहर के कोलगवा क्षेत्र के निवासी लक्ष्मी यादव विश्व जल योगी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने महज 14 वर्ष की उम्र से ही जल के अंदर योग करना शुरू किया था। वे करीब 6 फीट गहरे पानी में बड़ी आसानी से जलयोग करते थे। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाकर जलयोग किया था। उनका यह अनूठा जलयोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लक्ष्मी भाई कहकर बुलाते थे लोग लक्ष्मी यादव का व्यवहार सरल, सौम्य और सभी के प्रति मिलनसार था, जिसके कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। सतना जिले में लक्ष्मी यादव को लोग ‘लक्ष्मी भाई’ के नाम से जानते थे। बड़े लोग उन्हें लक्ष्मी भाई और लोग भाई कहकर पुकारते थे।

अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन, झगरारखण्ड SECL सबएरिया खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे। कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

 रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।           राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर  क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीआईएस भोपाल के शुभारंभ पर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण की बढ़ती संख्या को मध्यप्रदेश में ईवी क्रांति की बढ़ती स्वीकार्यता और निवेशकों के लिए इसमें अपार संभावनाओं को रेखांकित किया था। मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल और ईवी के क्षेत्र में न केवल निर्माण बल्कि नवाचार और अनुसंधान के हब के रूप में उभर रहा है। सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जबरदस्त गति मिल रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) भोपाल के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश में स्थापित होंगे ईवी और ऑटोमोबाइल विकास के नए आयाम जीआईएस-भोपाल में देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल और ईवी कंपनियों ने हिस्सा लिया। वर्तमान में प्रदेश में 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माता कंपनियां कार्यरत हैं और 200 से अधिक कंपनियां वाहन कल-पुर्जों का निर्माण कर रही हैं। वाणिज्यिक वाहन निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, जबकि बस और ट्रैक्टर निर्माण में यह दूसरे स्थान पर है। जीआईएस- भोपाल में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान इलेक्ट्रो-ग्रेफाइट (एचईजी) ने 1,800 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। देवास में बनने वाले इस संयंत्र में ग्रेफाइट एनोड का उत्पादन होगा, जिससे ईवी बैटरियों की लागत में कमी आएगी और उद्योग को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पीथमपुर बन रहा भारत का ‘डेट्रॉयट’ मध्यप्रदेश का पीथमपुर ऑटो-क्लस्टर लगभग 4,500 हेक्टेयर में फैला हुआ है और यह देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल केंद्रों में से एक बन चुका है। यहां फोर्स मोटर्स, आयशर मोटर्स, एवीटीएसी मोटर्स, काइनेटिक मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां कार्यरत हैं। साथ ही, 60 से अधिक ऑटो कल-पुर्जा निर्माता कंपनियां यहां अपने उत्पाद बना रही हैं। पीथमपुर में स्थित एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड टेस्टिंग ट्रैक ‘नैट्रैक्स’ (11 किमी) वाहन परीक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है। एमपी मोबिलिटी एक्सपो 2025: नवाचार और निवेश का केंद्र जीआईएस समिट में एमपी मोबिलिटी एक्सपो-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रिजस्टोन, ज़ेडएफ स्टीयरिंग, मदरसन गेबियल, आनंद इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने भाग लिया। एक्सपो में सुपर कार और सुपर बाइक प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्टार्ट-अप्स ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए, जिससे प्रदेश में नई तकनीकों के समावेश को बढ़ावा मिला। ईवी और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में कदम मध्यप्रदेश ईवी बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइड्रोजन फ्यूल इनोवेशन में तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है। स्वच्छ और सस्टेनेबल ऑटोमोबाइल निर्माण को बढ़ावा देने के लिय राज्य सरकार विशेष नीतियां लागू कर रही है। प्रदेश में निवेश के लिये ऑटोमोबाइल और ईवी निवेशकों में उत्साह मध्यप्रदेश सरकार ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कर-प्रोत्साहन, शीघ्र अनुमोदन प्रक्रिया और उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दे रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदेश के ऑटोमोबाइल और वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र ने 19.2 करोड़ डॉलर मूल्य का निर्यात किया। इससे प्रदेश को राजस्व प्राप्त हुआ और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित हुए। प्रमुख कंपनियों की भागीदारी जीआईएस-भोपाल में ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में काम कर रही प्रमुख कंपनियों ने हिस्सेदारी की। ऑटो-एक्सपो में ब्रिजस्टोन, जेडएफ स्टीयरिंग, बाडवे इंजीनियरिंग, मदरसन गेबियल, पिस्टल देवास, आनंद इंडस्ट्रीज, झालानी इंजीनियर्स, एसडी एक्सेल प्रा. लिमिटेड, जगतजीत इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, वी.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और पिनेकल इंडस्ट्रीज शामिल थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किईवी-मोबिलिटी के विस्तार से मध्यप्रदेश में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन नीति को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे राज्य न केवल आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर होगा, बल्कि हरित ऊर्जा और सतत् विकास की दिशा में भी मिसाल कायम करेगा।  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में की गई तोड़फोड़, फिलिस्तीन समर्थकों का उत्पात

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। गाजा को लेकर उनके बयानों के जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने यह हरकत की। फिलिस्तीन एक्शन नाम के ग्रुप ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इसके बयान में कहा गया कि ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने और उसे फिर डेवलप करने के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया। समूह की ओर से एक्स पर कहा गया, ‘फिलिस्तीन एक्शन ने ब्रिटेन के सबसे महंगे गोल्फ कोर्स को निशाने पर लिया जो ट्रंप का टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट है। अब आम लोग चुपचाप नहीं बैठ सकते। अमेरिकी प्रशासन इजरायल को हथियार दे रहा है और गाजा में ‘जातीय सफाई’ की योजना बना रहा है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, रिजॉर्ट को शनिवार को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन समर्थकों ने गोल्फ कोर्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘गाजा बिकाऊ नहीं है’ लिख दिया। साथ ही, क्लबहाउस को लाल स्प्रे पेंट से खराब किया गया। ग्रीन्स में से एक को नुकसान पहुंचाया, जिसमें ओपन चैंपियनशिप में इस्तेमाल होने वाला होल भी शामिल है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। गाजा को लेकर AI वीडियो से बढ़ा तनाव फिलिस्तीन एक्शन के बयान में गाजा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के रुख की निंदा की गई। इसमें कहा गया, ‘हम डोनाल्ड ट्रंप के इस बर्ताव को खारिज करते हैं कि गाजा उनकी संपत्ति है और वे इसे अपनी मर्जी से निपटा सकते हैं। हमने उन्हें दिखाया है कि उनकी अपनी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। फिलिस्तीन की मातृभूमि में अमेरिकी-इजरायली उपनिवेशवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।’ दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों गाजा का एक ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो शेयर किया था। इसमें जंग से तबाह गाजा को रिसॉर्ट जैसा दिखाया गया, जहां ‘ट्रंप गाजा’ नाम का एक होटल नजर आता है। यह वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर शेयर किया था। इसे देखने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने कड़ा ऐतराज जताया था।

कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा की

मुंबई,  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। ‘फिरंगी’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धार्मिक यात्रा की एक क्लिप शेयर की। वीडियो में कपिल शर्मा अपने फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजा भोज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “भोजपुर शिव मंदिर भोपाल से आशीर्वाद भेज रहा हूं, जिसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था, यह वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। अगर आप भोपाल में हैं, तो ज़रूर जाएं…हर हर महादेव।” कपिल शर्मा फिलहाल अपनी 2015 की फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के दूसरी पार्ट में व्यस्त हैं। सीक्वल इस साल जनवरी में फ्लोर पर आया था। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिग्गज जोड़ी अब्बास-मस्तान फिर से साथ नजर आएंगे, जिन्होंने पहले पार्ट का निर्देशन किया था। एक्टर मनजोत सिंह, जिन्हें “फुकरे”, “ओए लकी! लकी ओए!”, “ड्रीम गर्ल” और “वाइल्ड वाइल्ड पंजाब” जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर भी इस ड्रामा की कास्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर भी कथित तौर पर “किस किसको प्यार करूं 2” की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि निमृत को सीक्वल का हिस्सा बनाने के बारे में चर्चा चल रही है। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, “किस किसको प्यार करूं 2 की कास्ट में निमृत कौर अहलूवालिया के शामिल होने के बारे में चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनका नाम निश्चित रूप से एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। उनकी लोकप्रियता और आकर्षण को देखते हुए, वह फिल्म की कास्ट में एक बेहतरीन जोड़ी होंगी।”  

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म ‘छावा’ में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है।इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘छावा’ लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी ‘छावा’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है।  

आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड

जयपुर, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्‌र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा सेरेमनी के दौरान स्टेज पर बॉक्सिंग रिंग बनाई गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे। दोनों ने फिल्मों और ओटीटी को लेकर बॉक्सिंग की। वहीं नोरा फतेही के साथ जयपुर के 2 युवा कलाकारों में डांस किया। आईफा डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अमर सिंह चमकीला को मिला। चमकीला फिल्म के लिए ही इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल फीमेल कैटेगरी में कृति सेनन को फिल्म दो पत्ती के लिए दिया गया। वहीं परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल मेल कैटेगरी का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए मिला। फिल्म बर्लिन में निभाए अपने किरदार के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अनुप्रिया गोयनका को मिला। वहीं सेक्टर 36 के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल) दीपक डोबरियाल को दिया गया। बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल का अवॉर्ड कनिका ढिल्लन को दो पत्ती के लिए दिया गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet