LATEST NEWS

न्यूजीलैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

दुबई न्यूजीलैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज रचिन रवींद्र रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रचिन, जिन्होंने फ़ाइनल से पहले तीन मैचों में 226 रन बनाए थे, को इंग्लैंड के बेन डकेट को शीर्ष स्थान से हटाने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी। इंग्लिश बल्लेबाज ने तीन मैचों में 227 रन बनाए, जिसमें 165 रन का सर्वोच्च स्कोर भी शामिल है। दुर्भाग्य से, इंग्लैंड के जल्दी बाहर होने के कारण वे टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी नहीं रख सके। दूसरी ओर, रचिन ने फाइनल में 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था, इससे पहले कि वे 11वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपना अभियान 263 रनों के साथ समाप्त किया, जो भारत के विराट कोहली से 42 रन आगे था। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विल यंग ने टीम को स्थिर शुरुआत दी, जब ब्लैककैप्स के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रचिन और यंग के बीच 57 रन की ओपनिंग साझेदारी टूर्नामेंट में पावरप्ले में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी थी। रचिन ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की और अपने पहले चैंपियंस ट्रॉफी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया। प्री-टूर्नामेंट त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान सिर में चोट लगने के कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल पाए। भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लाहौर में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक बनाने से पहले छह रन बनाए। 13 चौकों और एक छक्के की मदद से उनकी 108 रन की पारी और केन विलियमसन की 102 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 362/6 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, न्यूजीलैंड ने प्रोटियाज को 312/9 पर रोक दिया और भारत के खिलाफ अंतिम मुकाबला तय किया। 217 रन के साथ कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके पास भारत की पारी में रचिन के रिकॉर्ड को पार करने का मौका है। श्रेयस अय्यर (195 रन) और शुभमन गिल (157 रन) क्रमशः आठवें और 11वें स्थान पर मौजूद अन्य भारतीय हैं।

19 गायों की मौत, अफसरों ने संचालक को फटकार, पशु चिकित्सक को नोटिस थमाया

गरियाबंद कोपरा गौशाला में 19 गायों की मौत हो गई. मृत गायों को पैरी नदी के किनारे एक-एक करके फेंका जा रहा था. बदबू फैलने के बाद प्रशासन तक इसकी शिकायत पहुंची. राजिम एसडीएम विशाल महाराणा टीम के साथ जांच करने पहुंचे. टीम ने पाया कि मौजूद 150 गायें भी चारे के अभाव में भूखी हैं. अफसरों ने संचालक मनोज साहू को फटकार लगाया है, साथ ही गौशाला के निरीक्षण के जिम्मेदार पशु चिकित्सक को नोटिस थमाया जा रहा है. जांच में यह भी पाया गया कि चरवाहे और केयरटेकर को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके चलते गौवंश की देखभाल नहीं हुई. मामले के बाद अब जिला प्रशासन ने गौशाला संचालन की जवाबदारी दूसरी संस्था को देने की तैयारी कर ली है. वीएचपी का आरोप है कि गायों की मौत उन्हें चारा न मिलने से हुई है. ऐसे आई हकीकत सामने पिछले दो महीने से बिना चारा-पानी के तड़प रही गायों की हकीकत तब सामने आई, जब विहिप कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर गायों की लाश फेंके जाने की घटना को संज्ञान में लिया और इसकी तहकीकात करते हुए गौवंशों से साथ हो रही दुराचार को उजागर किया. घटना को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिसके बाद देर रात मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जब गौशाला का निरीक्षण किया, तो 19 गायें मर चुकी थीं, जबकि 150 मवेशी भूख से कमजोर होकर जमीन पर पड़े थे. जैसे ही चारा डाला गया, गायें टूट पड़ीं, कुछ तो खड़े होने लायक भी नहीं थीं. मंजर देखकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए. संचालक की लापरवाही से हुई गायों की मौत जांच में पता चला कि चरवाहों को दो महीने से वेतन नहीं मिला, इसलिए वे काम छोड़कर चले गए. गौशाला का संचालन करने वाली संस्था की लापरवाही उजागर होने पर संचालक मनोज साहू को तलब किया गया है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है. एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की हुई मृत्यु – विहिप मोहित साहू जिला संयोजक बजरंग दल, डिगेश्वर वर्मा विभाग मंत्री विहिप ने कहा कि गौशाल में पर्याप्त चारे की व्यवस्था नहीं थी. एक माह के भीतर 45 से ज्यादा गौवंश की मृत्यु हुई है. लापरवाही ऐसी की मृत के बाद विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया. लापरवाह संचालक व अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाए. गौशाला संचालक के लिए नगर पंचायत के सुपुर्द किया जाए. नदी के किनारे मिला मृत गायों का ढेर इधर पैरी नदी किनारे 19 सड़ी-गली लाशें मिलीं, जिन्हें गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा था. विहिप ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने फिलहाल गौशाला का संचालन दूसरी संस्था को सौंपने का फैसला किया है. गरियाबंद कलेक्टर ने घटना के बाद सीएमओ, संस्था प्रमुख और स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम विशाल महाराणा ने इस पूरे मामले को लेकर संस्था प्रमुख को दस्तावेजों के साथ संचालक को तलब किया है.

Google पर एक बार फिर से गूगल क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव

नई दिल्ली Google पर एक बार फिर से गूगल क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब गूगल को क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा दबाव पहली बार नवंबर 2024 में बनाया गया था। अब आपका सवाल होगा कि जब प्रोडक्ट गूगल का हैं, तो कोर्ट कैसे गूगल पर क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बना सकता है? तो दरअसल मामला यह है कि गूगल का ऑनलाइन सर्च में काफी दबदबा रहा है। इसी दबदबे को कम करने और बाकी प्लेयर को लेवल फील्ड देने के लिए गूगल को क्रोम ब्राउजर से दूरी बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। क्या गूगल से हट जाएगा सर्च इंजन का कंट्रोल? एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी DOJ ने दोबारा से Google को अपना Chrome browser को बेचने की सलाह दे रहा है। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो Google का क्रोम ब्राउजर लाखों करोड़ों मोबाइल यूजर का प्राइमरी सर्चिंग सोर्स है। डिपार्टमेंट का मानना है कि क्रोम ब्राउजर को बेचने के बाद गूगल का क्रिटिकल सर्च प्वाइंट से कंट्रोल हट जाएगा। साथ ही गूगप के मुकाबले में बाकी सर्च कंपनियों को सही मौका मिल सकेगा। क्या आईफोन में डिफॉल्ट सर्च इंजन नहीं होगा क्रोम ब्राउजर इतना ही नहीं, यूएस डिपार्टमेंट यह भी चाहता है कि Google को Apple स्मार्टफोन और Mozilla जैसी कंपनियों को डिफाल्ट तौर पर क्रोम ब्राउजर दिखाने पर बैन किया जाएगा। ऐसी प्रैक्टिस गूगल के ऑनलाइन सर्चिंग सेक्टर में दबदबे को बढ़ाती हैं। जिन लोगों को मालूम नहीं है, उन्हें बता दें कि गूगल आईफोन में गूगल सर्च इंजन को प्री-इंस्टॉल करने के लिए हर साल लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है। गूगल की गलत प्रैक्टिस यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का कहना है कि गूगल के इस मनमाने रवैय्ये ने मार्केट प्लेस को खराब कर दिया है। साथ ही कंप्टीशन के गलत नियमों को पेश करता है। गूगल को इस मामले में कई बार अलर्ट किया गया है। लेकिन गूगल इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है, क्योंकि गूगल को सर्च इंजन से मोटी कमाई होती है। क्या है गूगल की दलील गूगल का इस मामले में कहना है कि उसे Apple और Mozilla जैसे साझेदारों के साथ डिफाल्ट सर्च इंजन के लिए पेमेंट करने की सुविधा को बहाल किया जाए। साथ ही उनके पार्टनर को बाकी सर्च इंजन के साथ एग्रीमेंट करने की परमिशन दी जाए। जैसे कि Apple अपने iPhones और iPads के लिए अलग-अलग डिफॉल्ट सर्च इंजन को ऑफर कर सकता है।

बेली फैट कम करने के लिए मेथी का करें इस्तेमाल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खाने-पीने की आदत के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। पेट की चर्बी न सिर्फ हमारे शरीर की सुंदरता को कम करती है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं , तो मेथी आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकती है। मेथी का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप महज 20 दिनों में ही अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानें बेली फैट कम करने के लिए कैसे करना चाहिए मेथी का इस्तेमाल ? मेथी एक ऐसा मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। साथ ही, मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। बेली फैट कम करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें? मेथी का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों को अपनाएं- मेथी का पानी मेथी का पानी पीना पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए रात को एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। मेथी की चाय मेथी की चाय भी वजन कम करने में बहुत मददगार होती है। इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच मेथी के दाने डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इस चाय को दिन में दो बार पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। मेथी का पाउडर मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होने लगती है। मेथी के अंकुरित दाने मेथी के दानों को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है। अंकुरित मेथी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जो वजन कम करने में और भी ज्यादा मददगार होती है। इसे सलाद के रूप में या सीधे चबाकर खाया जा सकता है। इन बातों का जरूर ध्यान रखें     मेथी का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा मात्रा में मेथी खाने से पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है।     अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो मेथी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।     मेथी के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे आपको जल्दी और बेहतर परिणाम मिलेंगे।  

नेशनल हाईवे 44 पर अचानक जलने लगा ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

सिवनी नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरई घाटी के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। किसी तरह ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और उससे कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ट्रक लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले जिले कुरई थाना अंतर्गत कुरई घाटी के पास शनिवार देर रात हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कुरई पुलिस ने बताया कि नागपुर की ओर से एक ट्रक सिवनी की ओर आ रहा था। जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। आग के तेजी से फैलने के कारण ट्रक जलने लगा। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कुरई पुलिस पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिस समय ट्रक में आग लगी उसी समय नागपुर से सिवनी लौट रहे धरेंन्द्र रघुवंशी ने बताया कि सड़क पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके कारण वह जलने लगा। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड कुरई थाना प्रभारी केएस तेकाम ने बताया कि ट्रक में किराना का सामान भरा हुआ था। ट्रक के चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किराना का सामान नागपुर से मंडला ले जा रहे थे। कुरई घाटी के पास अज्ञात कारण से ट्रक में आग लग गई। उन्होंने ट्रक से कूद कर जान बचाने के साथ ट्रक में रखे पानी व अन्य सामग्री से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और तेजी से फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना पर सिवनी कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। इस पर सिवनी से लगभग 40 मिनिट बाद फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रक काफी जल चुका था। एक घंटे नेशनल हाईवे पर रहा जाम घटना की जानकारी के बाद पुलिसकर्मी और राष्ट्रीय राज्यमार्ग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जल रहे ट्रक को देखकर वाहनों को रोक दिया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो। इससे लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और यहा लंबा जाम लग गया। कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

सस्ते में खरीदें iPhone 16 सीरीज

नई दिल्ली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फ्लिपकार्ट ने Big Savings Days Sale सेल का ऐलान किया है। यह सेल 7 मार्च 2025 से शुरू हो रही है, जो कि 13 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इस सेल में ऐपल प्रोडक्ट को शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीदा जा सकेगा। Apple के लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को सस्ते में खरीद पाएंगे। इन प्रोडक्ट पर क्रेडिट कार्ड और बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिससे सस्ते में स्मार्टफोन प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।     iPhone 16e की भारत में कीमत 59,900 रुपये है, जिसे 4,000 रुपये इंस्टैंट कैशबैक पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। साथ ही 8,000 एक्सचेंज बोनस का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके बाद फोन की कीमत 47,900 रुपये रह जाती है।     इसी तह iPhone 16 की भारत में कीमत 79,900 रुपये है, जिस पर 9,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद तक की छूट मिल रही है। ऐसे में इफेक्टिव प्राइस 56,205 रुपये रह जाती है।     iPhone 15 की भारत में कीमत 69,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 4,901 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही 2,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वही क्रेडिट कार्ड पर 5 पीसद की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 61,200 रुपये हो जाती है।     iPhone 15 Plus की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। साथ ही 10,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 6,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही 5 फीसद कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये छूट दी जा रही है।     iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये है। इसके खरीदा पर 13,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा राह है। सात ही UPI लेनदेन पर 2,000 रुपये और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह इफेक्टिव कीमत 58,504 रुपये रह जाएगी।     iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस, 2,000 का डिस्काउंट यूपीआई लेनदेन पर और 1,000 रुपये कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।     iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये है, जिसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही 2,000 रुपये की छूट के साथ कार्ड पर 5 फीसद की छूट मिल रही है। इस तरह से इफेक्टिव कीमत 61,655 रुपये रह जाती है।

ब्रेसवेल और मिचेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य

दुबई भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। IND vs NZ मैच रविवार, 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।   भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को फाइनल में हराकर अपनी पहली और एकमात्र ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत उस हार का बदला लेना चाहेगा। न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। पहले और पांचवीं विकेट के लिए हुई 57 रन की साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।

बरगी नर्मदा नहाने गई चार बच्चियो की डूबने से दो शव मिले, एक को बचाया, तीसरी की तलाश

कटनी कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा गांव के पास से गुजरी बरगी नर्मदा दाईं तट नहर में रविवार की सुबह नहाने गई चार बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गई। जिसमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया। दो के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं चौथी बच्ची की तलाश जारी है। मौके पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित मौजूद हैं और ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बालिका की तलाश की जा रही है।   सुबह नहाने गई थी जानकारी के अनुसार परसवारा गांव निवासी सिद्धि पटेल पिता कौशल पटेल, 12 साल, अंशिका पटेल पिता अज्जू पटेल 14 साल, सिद्धि की छोटी बहन मानवीय पटेल उम्र आठ साल और गांव की ही एक अन्य बच्ची गांव के पास से गुजरी नर्मदा दाई तट नहर के घाट में रविवार की सुबह नहाने गई थीं।चारों नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। घाट पर ही गांव की दो महिला नहा रहीं थी। दोनों चिल्लाने लगी तो पास में मौजूद एक ग्रामीण ने एक बच्ची को बचा लिया, जबकि तीन डूब गई। मानवीय की तलाश जारी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालिकाओं की खोज शुरू की। जिसमें सिद्धि और अंशिका के शव मिले हैं और मानवीय की तलाश जारी है। हालांकि मानवीय बालिकाओं के साथ थी या नहीं इसको लेकर भी संशय है। गांव में भी उसकी तलाश की गई है, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके चलते उसके भी डूबने की आशंका को लेकर तलाश जारी है। दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजे गए हैं।

सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है ये मसालों का पानी

मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से जीरा, सौंफ और धनिया तीन ऐसे मसाले हैं, जिनका आयुर्वेद में भी काफी समय से इस्तेमाल होता आया है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह नुस्खा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने तक कई समस्याओं का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि जीरा, सौंफ और धनिए से बना पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाना जीरा, सौंफ और धनिया तीनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। सौंफ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। वहीं, धनिया पेट की जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर बना पानी पीने से पाचन सुधरता है और खाना आसानी से पच जाता है। वजन घटाने में सहायक जीरा, सौंफ और धनिए का पानी वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय है। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। सौंफ शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। धनिया भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इस पानी को पीने से वजन कंट्रोल रहता है। इम्युनिटी बढ़ाना जीरा, सौंफ और धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस पानी को नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इस पानी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। जीरा और सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। धनिया त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है। साथ ही, यह पानी बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करना जीरा और धनिया ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जीरा इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जबकि धनिया ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होता है। यह पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। शरीर को ठंडक देना सौंफ और धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में इस पानी को पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिए का पानी? इस पानी को बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया के बीज डालें। इसे 10-15 मिनट तक उबालें और फिर छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

धर्मांतरण को लेकर रायपुर में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है. टाटीबंध इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण आरोप लगाते हुए एक घर पर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एक घर में धर्मांतरण कराने की जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली, तो वे मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और इसका विरोध किया. देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पूरे मामले हिंसक होता गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विशेष समुदाय के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान कई महंगी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने हालात को संभालने का प्रयास किया. इस विवाद के दौरान कुछ लोग घर में फंसे हुए थे. पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर अपनी गाड़ियों में बैठाया और वहां से रवाना किया. इसी बीच बजरंग दल ने मौके पर मंदिर बनाने की मांग की है. मामले में सिटी एएसपी लखन पटले ने कहा कि स्थिति को समझा जा रहा है, हालात अब काबू में है. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी.

इस्राइल अपना प्रतिनिधिमंडल कतर भेजेगा, दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर शुरू होगी बातचीत

इस्राइल इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर जल्द बाद शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल इस्राइल ने कहा है कि वह अपने प्रतिनिधिमंडल को युद्धविराम समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए कतर भेजेगा। वहीं हमास ने भी मिस्त्र और कतर के मध्यस्थों के साथ युद्धविराम समझौते पर बात शुरू करने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। इस्राइल और हमास के बीच पहले चरण का युद्धविराम समझौता मार्च के शुरुआत में खत्म हो गया और अब दूसरे चरण के समझौते पर बात होनी है। अमेरिका भी होगा मध्यस्थता बातचीत में शामिल इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि उन्होंने अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर एक महीने पहले ही बातचीत शुरू होनी थी। अमेरिका ने भी हमास के साथ बातचीत शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि इस्राइल ने भी अमेरिका की हमास से सीधे बातचीत का कड़ा विरोध किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भरोसेमंद रॉन डेरमर और अमेरिका के स्पेशल प्रतिनिधि एडम बोहलर के बीच तीखी बहस भी हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने बंधक मामलों के लिए एडम बोहलर को अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस्राइल ने हमास पर बनाया दबाव बीते हफ्ते इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के विस्तार और बचे हुए बंधकों में से आधे बंधकों की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाया था। हालांकि सहमति नहीं बन सकी। हमास के पास अभी भी 24 बंधक और 35 शव हैं। इस्राइल ने भी बीते हफ्ते गाजा की सभी आपूर्ति रोक दी थी ताकि हमास पर दबाव बनाया जा सके। इस्राइल और हमास के बीच हुए पहले चरण के समझौते में 25 जीवित बंधकों को रिहा किया गया और आठ शव सौंपे गए। इसके बदले में इस्राइल ने करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इस्राइल ने गाजा के बफर जोन से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है, जिसके बाद हजारों फलस्तीनी गाजा में वापस लौटना शुरू हो गए हैं। 

10 दिन बाद सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ स्पेसएक्स के यान ड्रैगन पर सवार होकर लौटेंगी

नई दिल्ली भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की तारीख लगातार नजदीक आ रही है। 10 दिन बाद सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ स्पेसएक्स के यान ड्रैगन पर सवार होकर लौटेंगी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनके बारे में मीडिया से बात की। कहा कि एलन मस्क को मैंने कह दिया है और जल्द ही वो वापस आएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में दोनों यात्री पिछले 8 महीनें से फंसे हुए हैं। अच्छी बात यह है कि सुनीता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और नासा उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट देती रहती है। पिछले दिनों उनकी तस्वीरों ने लोगों को हैरान और परेशान भी किया, तस्वीरों में वो काफी पतली नजर आईं थी। बिगड़ती सेहत के बावजूद इन आठ महीनों में सुनीता विलियम्स ने दो अनोखे रिकॉर्ड बनाए। नासा के दो अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं। बुच विल्मोर और भारतीय मूल की विलियम्स को अगले सप्ताह तक उनकी जगह अन्य अंतरिक्ष यात्री के आने तथा उसके अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने तक इंतजार करना होगा। उसके बाद ही वे इस महीने के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे। वे अपने ‘स्पेसएक्स राइड होम’ में दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शामिल होंगे। सुनीता विलियम्स ने बनाए रिकॉर्ड सुनीता विलियम्स ने इन आठ महीनों में एक नहीं दो कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वह अब अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक लगातार रहने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह पिछले नौ महीने से भी ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में हैं। यह कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है जो उन्होंने बनाया है। इसके अलावा सुनीता विलियम्स सबसे अधिक स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला भी बन गई हैं। सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अतंरिक्ष यात्रा है। तीनों यात्राओं को मिलाकर अब तक नौ बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक में बिताए हैं। 2006-07 में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता ने कुल 29 घंटे 17 मिनट तक स्पेसवॉक किया था। यह किसी भी महिला द्वारा किया गया सबसे लंबा स्पेसवॉक था। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैथरीन थार्नटन के नाम था, जिन्होंने 21 घंटे से ज्यादा समय तक स्पेसवॉक किया था। अब तक, सुनीता अपनी तीन अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान कुल नौ बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं। इन सभी स्पेसवॉक का कुल समय 62 घंटे 6 मिनट तक पहुंच चुका है। ट्रंप ने मस्क को दी जिम्मेदारी ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में सुनीता विलियम्स के घने बालों की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को संदेश दिया कि उन्हें जल्द धरती पर वापस लाया जाएगा। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाइडन ने उन्हें वहीं फंसा छोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। मैंने एलन (मस्क) से कहा, ‘मेरा एक काम करो। क्या तुम उन्हें बाहर निकाल कर ला सकते हो?’ उन्होंने कहा ‘हां’। वह वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि दो सप्ताह में।’’

कोचिंग सेंटर रेगुलेटिंग बिल को राजस्थान कैबिनेट ने दे दी मंजूरी

जयपुर राजस्थान कैबिनेट ने कोचिंग सेंटर रेगुलेटिंग बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल का उद्देश्य राज्य के कोचिंग सेंटर्स को विनियमित करना और छात्रों को सुरक्षित एवं उनके अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। अब राज्य में 50 या उससे अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग सेंटर कानूनी जांच के दायरे में आएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025’ का ड्राफ्ट केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस, राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं और विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया था। कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद सभी कोचिंग संस्थानों के लिए खुद को पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। इसके तहत राज्य में 50 या उससे अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटर कानूनी जांच के दायरे में आएंगे। राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कोचिंग सेंटरों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र काउंसलिंग के लिए 24×7 हेल्पलाइन और राजस्थान कोचिंग संस्थान (नियंत्रण और विनियमन) प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। कौशल विकास नीति को भी मंजूरी कैबिनेट ने राज्य की कौशल विकास नीति को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों की मांगों को पूरा करने के लिए युवाओं को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है। यह नीति राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगी और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और उन्हें नवीनतम उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘मॉडल करियर’ केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो करियर संबंधी परामर्श, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। मंत्री ने कहा कि इस नीति के तहत एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट विनिर्माण और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय औद्योगिक स्थलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे और इन उद्योगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। पटेल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नीति में कौशल उन्नयन कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि श्रमिक बदलते औद्योगिक वातावरण के अनुकूल स्वयं को ढाल सकें। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर नीति भी मंजूर कैबिनेट ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर नीति को भी मंजूरी दी, जो दिव्यांगजन (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है। इस नीति को राज्य सरकार के नियंत्रण में आने वाले सभी सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीति सरकारी कार्यालयों में बाधा रहित पहुंच सुनिश्चित करती है और दिव्यांग कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करती है।

रिसेप्शन से पहले दूल्हा-दुल्हन की मौत, दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था

अयोध्या अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई. दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था. बताया जाता है कि सुबह 7 बजे तक जब दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे. लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो दोनों का शव पड़ा था. शादी के अगले ही दोनों का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.  वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 7 मार्च को हुई थी शादी जानकारी के अनुसार दोनों की 7 मार्च को शादी हुई थी. शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी. वहीं, रविवार को रिसेप्शन भी था. जिसकी तैयारियां चल रही थीं. पूरा मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है. दूल्हे के बड़े भाई ने बताया कि रविवार को रिसेप्शन था. जिसको लेकर तैयारियां हो रही थीं. मैं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को लेकर रिसेप्शन के लिए सब्जियां खरीदने गया था. सब्जी की खरीददारी कर ही रहे थे कि घर से फोन आ गया. घरवालों ने कहा कि जल्दी घर आइए. जिसके बाद हम सब्जी वहीं छोड़कर घर की तरफ भागे. घर पहुंचे तो परिवार में सब रो रहे थे. दोनों की मौत कैसे हुई? अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.   पुलिस ने बताया कि शादी के अगले ही दिन दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों का शव घर के एक कमरे से बरामद किया गया है. रविवार यानि कि 9 मार्च को शादी का रिसेप्शन भी था. जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जीवन में सफलता पानी है तो इन चीजों का होना जरूरी

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी ‘करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान’ इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet