LATEST NEWS

ईडी की छापेमारी पर राजनीतिक हलचल तेज, डिप्टी सीएम बोले – भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए

रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ED की छापेमारी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले हुए। जांच चल रही है, भूपेश बघेल के करीबी लोगों की घोटाले में प्रत्यक्ष भूमिका दिखी है. वो गिरफ्तार भी हैं उनके खिलाफ मामला भी चल रहा है, ये ED की जांच के कारवाई का हिस्सा है. अगर भूपेश बघेल ने कुछ नहीं किया है, उनकी कोई भूमिका नहीं हैं, तो उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. भूपेश बघेल ने इसे ‘षड्यंत्र’ बताया सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है. किन मामलों में हो रही जांच? सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.

Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू, Pixel 8a हुआ सस्ता

मुंबई Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। Google Pixel 9 सीरीज का ही ये पार्ट होने वाला है। इसमें चार नए मॉडल आएंगे, इसमें फोल्डेबल ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। खास बात है कि इस फोन में कई खास फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। Google ने इसके बाद Pixel 8a की कीमत कम कर दी है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो चलिये आपको भी बताते हैं- Google Pixel 8a ने यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन पर शानदार डील लेकर आया है, जिससे आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Pixel 8a पर भारी छूट! फिलहाल, Google Pixel 8a को Flipkart पर 52 हजार 999 रुपए की लिस्टेड कीमत पर बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी इस पर 28% का भारी डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद आप यह स्मार्टफोन सिर्फ 37 हजार 999 रुपए में खरीद सकते हैं। Google के इस फोन पर HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 3 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 36 हजार 950 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर आपको 13 हजार रुपए की भी एक्सचेंज छूट मिलती है, तो Pixel 8a सिर्फ 24 हजार 999 रुपए में मिल सकता है। Google Pixel 8a के फीचर्स स्मार्टफोन में मजबूत प्लास्टिक बैक और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है। यह फोन 4nm Google Tensor G3 चिपसेट पर चलता है, जो 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए 64MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं, तो Flipkart का यह ऑफर बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

POCO M7 5G का एयरटेल एडिशन लॉन्‍च

मुंबई  POCO M7 5G स्‍मार्टफोन को पिछले सप्‍ताह भारत में लॉन्‍च किया गया था। अब कंपनी ने इसका एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन का मतलब है कि फोन में सिर्फ एयरटेल की सिम काम करेगी। जो यूजर्स एयरटेल का प्रीपेड या पोस्‍टपेड कनेक्‍शन यूज कर रहे हैं, उनके लिए यह फोन एक अच्‍छी डील साबित हो सकता है, क्‍योंकि इसके प्राइस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल से कम रखे गए हैं। याद रहे कि किसी और नेटवर्क जैसे- वीआई या जियो के साथ यह फोन काम नहीं करेगा। स्‍मार्टफोन की कीमत POCO M7 5G एयरटेल ए‍क्‍सक्‍लूसिव एडिशन के दाम 9249 रुपये रखे गए हैं। हालांकि यह कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर है और POCO M7 के स्‍टैंडर्ड मॉडल से कम है। उस फोन को 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इस फोन को होली से ठीक पहले 13 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे से फोन की सेल स्‍टार्ट हाेगी। इस फोन को भी तीन कलर्स- मिंट ग्रीन, स्‍टैन ब्‍लैक और ओशियन ब्‍लू में लाया गया है। फोन में ऐसी कई खूबियां होने का दावा है, जो आमतौर पर इस प्राइस कैटिगरी में नहीं मिलतीं।  स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स एयरटेल एडिशन वाले POCO M7 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। कंपनी क्‍लेम कर रही है कि इस सेगमेंट में इतने बड़े डिस्‍प्‍ले वाला फोन नहीं मिलता। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। फोन में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट की ताकत दी गई है, जो इसे 5जी नेटवर्क का सपोर्ट ऑफर करती है। यह चिपसेट एंंट्री लेवल और शुरुआती मिड-रेंज फोन्‍स के लिए बनाया गया है। फोन के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल वाले ही हैं। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करती है। रेडमी और पोको के ज्‍यादातर फोन्‍स में अभी तक एंड्रॉयड 15 की एंट्री नहीं हो पाई है, जबकि गूगल ने एंड्रॉयड 16 की तैयारी कर ली है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव पोको एम7 5जी में 5G, 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था आने वाले पाँच साल में बजट को दुगना करेंगे और हम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे

 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए काम और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की है। अभिभाषण के माध्यम से उन्होंने सरकार की नीति और नीयत का रोडमैप दिया है, उसके लिए वो सदन के नेता होने के नाते धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला बजट सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि आज ही शिवपुरी में मध्यप्रदेश के 9वें माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ हो रहा है और इससे पर्यटन की नई संभावनाओं का उदय होगा। सीएम ने कहा कि हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद हम सपनों का मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ बजट सत्र मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि “मार्च 2024 में उज्जैन से शुरू रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन तक मध्यप्रदेश को ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान की है। प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में ₹224 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से 8631 गांव जुड़े हैं, जिनकी लंबाई 19,472 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जनजाति वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 लाख का निर्माण प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से 11 लाख 89 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन के नेता होने के नाते राज्यपाल के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कल अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और बारह मार्च को सरकार का जवाब आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि  आने वाला बजट सबकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमारी सरकार अभी तक के बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पर्याप्त धनराशि के साथ बजट लाएगी, जिसमें वो संकल्प भी दिखाई देगा जिसमें हमने कहा था कि पाँच साल में हम अपने बजट को डबल करेंगे।” बता दें कि 12 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा सत्र 24 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 9 बैठकें होंगी।

स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकती हैं मल्लिका शेरावत

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को साल 2004 में रिलीज हुई ‘मर्डर’ फिल्म से रातोंरात शोहरत मिली थी। इसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया तो ब्रेक भी लिया। उन्होंने 2024 में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से कमबैक किया। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकती हैं, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका शेरावत को पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर दिया गया था, लेकिन पहले के कुछ कमिटमेंट के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थीं। हालांकि, इस साल उनकी तरफ से चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ये आएंगे नजर? मल्लिका के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ओरी, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और भाविका शर्मा सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मोहसिन खान से शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली है और इस साल जून या जुलाई के आसपास इसका प्रीमियर होने की उम्मीद है। आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। बीते सीजन की बात करें तो इसे करण वीर मेहरा ने जीता था।  

अबतक 10 लाख के आसपास किसानों ने पंजीयन कराया , गेहूँ की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 15 मार्च से 5 मई तक होगी

भोपाल  मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। जिन किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं करवाया है तो वे फटाफट करवा लें। पंजीयन की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 है।अबतक 10 लाख के आसपास किसानों ने पंजीयन कराया है।गेहूँ की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 15 मार्च से 5 मई तक होगी। इस बार गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जायेगी। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और 175 रूपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा बोनस दिया जाएगा। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि 19,400 करोड़ रूपये तथा बोनस की राशि 1400 करोड़ रूपये का किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है। इस बार 80 लाख टन गेहूं उपार्जन का  अनुमान इस साल प्रदेश में लगभग 80 लाख मे. टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है।मालवा निमाड़ में इंदौर, उज्जैन संभाग के कई किसान गेहूं का उत्पादन करते हैं, लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा सीहोर का शरबती गेहूं मशहूर है। मार्च के पहले हफ्ते तक जिलों में हुए पंजीयन की स्थिति     न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए जिला बुरहानपुर में 31, खरगौन में 1616, बड़वानी में 99, अलीराजपुर में 46, खंडवा में 6079, धार में 15,940, झाबुआ में 2850, इंदौर में 27,075, मंदसौर 11,275, नीमच 3768, आगर-मालवा में 14,469, देवास में 26,904, रतलाम में 12,908।     शाजापुर में 35,346, उज्जैन में 56,805, अशोकनगर में 1276, शिवपुरी में 1670, ग्वालियर में 1612, दतिया में 2288, गुना में 2199, भिंड में 2266, श्योपुर में 3260, मुरैना में 1025, जबलपुर 1471, बालाघाट 112।     कटनी में 2093, पांढुर्णा 19, डिंडौरी में 658, छिंदवाड़ा में 3054, सिवनी में 8530, नरसिंहपुर में 6286, मंडला में 4598, हरदा में 1610, बैतूल में 3413, नर्मदापुरम में 27,222, विदिशा में 30,556, रायसेन में 31,197, राजगढ़ में 31,171, भोपाल में 17,182, सीहोर में 59,141, सतना में 2811।     रीवा में 1894, सिंगरौली में 369, मऊगंज 94, मैहर में 924, सीधी में 1382, अनूपपुर में 103, उमरिया में 1447, शहडोल में 2246, पन्ना में 2416, निवाड़ी में 431, दमोह में 7636, टीकमगढ़ में 2705, छतरपुर में 3676 और सागर में 20,378 किसानों ने पंजीयन कराया है।

महू में देर रात को उपद्रव के बादआज शांति कायम, बाजार में अधिकतर दुकानें बंद

 महू दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महू में देर रात को उपद्रव के बाद सोमवार को शांति कायम है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार स्थित पर नजर बनाए हुए है। हिंदू संगठनों के लोग बाजार भी बंद कराने निकले। हालांकि, सोमवार को महू में बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन कुछ दुकानें जो खुली थीं उन्हें हिंदूवादी कार्यकर्ता बंद कराते दिखे। घटना वाले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। डीएम आशीष सिंह ने अब तक की स्थिति पर मीडिया से बाचती की और स्थिति को नियंत्रण में बताया। डीएम ने कहा, ‘कल की जो घटना हुई थी जैसी ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पहले चरण में हमारा प्रयास था कि शांति पूरी तरह से स्थापित हो उसमें हम लोग सफल रहे। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को मूव कराके यह सुनिश्चत किया कि जो घटनाएं हो रही थीं, आगजनी पथराव की, उनको तत्काल रोक लिया जाए। इसके बाद जांच शुरू की कि कौन लोग इसमें शामिल थे, किस तरह से घटना की शुरुआत हुई। एफआईआर के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कुछ और एफआईआर दर्ज किया जा सकता है। अभी पूरी तरह से शांति स्थापित है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। एक भी जिम्मेदार व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां तक बंद आदि की बात है, इसकी आवश्यकता नहीं है। शांति स्थापित हो चुका है।’ चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद देशभर की तरह महू में भी लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने लगे। लोग नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे थे। महू की जामा मस्जिद के पास जश्न के बीच अचानक एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। पथराव के बीच कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। देर रात स्थिति को काबू कर लिया गया। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जज बागची बने सुप्रीम कोर्ट में नए जज, सबसे लंबा होगा कार्यकाल, 2031 में बनेंगे CJI

नई दिल्ली: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनेंगे. केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत के जज के तौर पर उनकी नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया है. 6 मार्च को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस बागची को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी. जस्टिस बागची 2031 में जस्टिस केवी विश्वनाथन की जगह भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में होंगे. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया कि कॉलेजियम ने 6 मार्च, 2025 को हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए पात्र उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के नामों पर विचार-विमर्श किया. योग्यता, निष्ठा और क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और कई विचारों को समायोजित करने के बाद जस्टिस जॉयमाल्या बागची (जो वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं) को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की. 2011 में कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बने जस्टिस बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. 4 जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था. 8 नवंबर 2021 को उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट में वापस भेज दिया गया और तब से वह वहीं कार्यरत हैं. कॉलेजियम ने कहा कि जस्टिस बागची ने 13 वर्षों से अधिक समय तक हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवा दी है. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है. CJI बनने की कतार होंगे जस्टिस बागची 18 जुलाई 2013 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अल्तमस कबीर के रिटायर्ड होने के बाद, कलकत्ता हाईकोर्ट से कोई भी जज भारत का मुख्य न्यायाधीश नहीं बना है. 25 मई 2031 को जस्टिस के.वी. विश्वनाथन के रिटायर होने पर जस्टिस जॉयमाल्या बागची भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने की कतार में होंगे. जस्टिस बागची का सुप्रीम कोर्ट में छह साल से अधिक का कार्यकाल होगा, वह 02 अक्टूबर 2031 को रिटायर होंगे.

अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित ————————————————– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प 2047 तक पूरा होगा -निकायों में ढाई साल में अच्छा काम हुआ, जनता की सेवा के लिए नवाचारों को अपनाते रहें -श्री अजय जामवाल -प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास -अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह भोपाल भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित देशों की पंक्ति में लाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली है तभी से तेजी से विकास कार्य हो रहे है। हमें भी तन-मन और धन से अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना होगा। देश की जनता का भरोसा हमारी पार्टी पर लगातार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता जा रहा है। हमें लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के नाते पिछले कुछ सालों में प्रदेश का विकास तेज रफ्तार से हुआ है। इसे हम सबको मिलकर आगे बढाना है। श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पकंज जोशी एवं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति मंचासीन रहे। जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ काम करना होगा – श्री अजय जामवाल भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों का जनता से सीधा जुड़ाव होता है, क्योंकि वो दिन भर जनता के बीच में रहते हैं। केंद्र और राज्यों की योजनाओं को जमीन पर उतारने के अलावा उस क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से किस तरह जनता और समाज की सेवा की जा सकती है इस दिशा में भी तेजी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि जिन लोगों ने हमें चुना है उनका भरोसा भाजपा पर बना रहे। हमें हमेशा जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में हमारी पीढ़ियां महापुरुषों के बारे में जानकारी रखे इसके प्रयास करने होंगे, ताकि हमारे देश का इतिहास और सभ्यता का परिचय आने वाली पीढ़ियों को आसानी से मिल सके।   अटल जी को जानने के लिए उनके बारे में पढ़ना होगा-डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन यानी केंद्र, राज्य और नगरीय और ग्रामीण निकायों में जनता की चुनी गई सरकारों के चलते प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले ढाई सालों में बहुत काम हुआ है, लेकिन हमें यही रुकना नहीं है। श्रद्वेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसमें निरंतर विकास की रफ्तार को बनाए रखकर आम जनता के हितों से जुड़े हुए कार्यों को पूरा करना है। अटल जी को जानने के लिए हमें उन्हें पढ़ना होगा, तब हम उनके बताए गए मार्गों और विचारों को जानकार और बेहतर काम कर पाएंगे।  

बेंगलुरु: रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित

बेंगलुरु दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया.  रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित।अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से उन्हें (रन्या) को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट में रो पड़ीं रन्या पेशी के दौरान अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई  अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. ‘मुझे धमकाते हैं…’ रन्या ने कहा, ‘अगर मैं जवाब नहीं देती तो वे मुझे धमकाते हैं. कहते हैं, ‘तुम्हें पता है कि अगर तुम नहीं बोलोगी तो क्या होगा.’ जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, ‘उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.’ अभिनेत्री के जवाब में जज ने पूछा कि तुम्हें अपने वकील से बात करने के लिए 30 मिनट दिए गए थे. तुमने उन्हें क्यों नहीं बताया? उन्होंने इस बारे में याचिका क्यों नहीं दायर की? DRI ने आरोपों को किया खारिज वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है. ‘हमने पूरी जांच की रिकॉर्ड’ अधिकारी ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान वह किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करती है. जब भी हम पूछते हैं, वह चुप रहती है. हमने पूरी जांच रिकॉर्ड कर ली है.’ आईओ ने आगे आरोप लगाया, ‘यहां तक कि जब उसे सबूत दिखाए गए और विशिष्ट सवाल पूछे गए, तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसके वकीलों ने उसे अदालत में प्रवेश करते ही निर्देश दिया कि उसे क्या कहना है.’ इसके बाद न्यायाधीश ने रन्या की कानूनी टीम से उसके बयानों को प्रभावित करने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की. DRI ने 4 मार्च को किया गिरफ्तार आपको बता दें कि रन्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है.    

रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

रायगढ़ जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है. देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे. हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

गेहूं के खेत में सूटकेस में मिला युवती का शव, छानबीन कर रही पुलिस

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सूटकेस में एक युवती का शव मिला है। सूटकेस में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराकर विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मृत युवती की उम्र 24-25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या करके फेंकने की आशंका यह पूरा मामला जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, भौंखेड़ा गांव के जंगल के पास गेहूं के खेत में सूटकेस के भीतर युवती का शव मिला है। पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। खेत के आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सिकंदराबाद के सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हमें जो लाश मिली है, वो एक युवती का है और उसकी उम्र 24-25 साल है। युवती के शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता च पाएगा। फिलहाल, हम आसपास के क्षेत्र में मृत युवती की पहचान करने में जुटे हुए है। मृत युवती की फोटो आस-पास के थाने में भेजी गई है। साथ ही क्षेत्र में कराए गए गुमशुदगी रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है।

भारत जीता है तो आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।     महू में हुई थी पथराव की घटना बता दें कि इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया ,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।  उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। भारतीय टीम ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी मैच की बात करे तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।     भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ?… pic.twitter.com/QsZu1vM2nq

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समर्पित एवं दूरदर्शी नवाचारों से स्व. माधव राव सिंधिया ने प्रगति को नए आयाम दिए और जन- जन के जीवन को खुशहाल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। देश के विकास के लिए उनके प्रखर विचार और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।  

अलीराजपुर के भगोरिया मेले में कुछ लड़कियां छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले की पिटाई कर रही, वीडियो वायरल हुआ

अलीराजपुर  मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नानपुर में भगोरिया हाट के दौरान एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवतियां युवक को पीटती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि युवतियों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। भगोरिया हाट में मारपीट, पुलिस कर रही जांच यह घटना नानपुर में आयोजित भगोरिया हाट की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवतियां एक युवक को लात-घूंसों से पीट रही हैं। आस-पास भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवतियों ने आरोप लगाया कि युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। हालाँकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने क्या कहा? एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मारपीट स्पष्ट दिख रही है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर छेड़छाड़ से जुड़ा कोई प्रमाण सामने आता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना प्रमाण किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और अगर कोई पीड़ित है तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login