LATEST NEWS

12 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

मेष राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। योग व मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। वह आपके प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं। मिथुन राशि- कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। योग व मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में देरी आएगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। कर्क राशि- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए थोड़ा टाइम लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। सिंह राशि- आर्थिक स्थिरता आएगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। तुला राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। वृश्चिक राशि- भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। धनु राशि- जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन को शांति मिलेगी। मकर राशि- सिंह राशि-नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से बचना चाहिए। सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुंभ राशि- आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको कई सरप्राइज मिलेंगे। मीन राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।  

देश-विरोधी गतिविधियों, और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप, गृह मंत्रालय ने 5 साल के लिए किया बैन

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 मुस्लिम संगठनों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रभावशाली धार्मिक नेता मिरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले अवामी एक्शन कमेटी (AAC) और शिया नेता मसरूर अब्बास अंसारी के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर इत्तेहादुल मुस्लिमीन (JKIM) पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इन संगठनों पर देश-विरोधी गतिविधियों, आतंकवाद का समर्थन करने और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। फारूक अलगाववादी संगठन ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष हैं। वह कश्मीर में सबसे बड़ी और प्रभावशाली श्रीनगर की जामिया मस्जिद के मुख्य धार्मिक नेता भी हैं, जहां वे धार्मिक उपदेश देते हैं। अंसारी भी ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सीनियर मेंबर और कश्मीर के शिया नेता हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में कहा गया, ‘AAC अवैध गतिविधियों में लिप्त है। यह देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए हानिकारक है। JKIM भी अवैध गतिविधियों में शामिल है, जो देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरनाक है। इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी गतिविधियों और भारत-विरोधी प्रचार में शामिल रहे हैं।’ मौजूदा तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने अवैध गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत दोनों संगठनों पर पाबंदी लगा दी है, जो 5 साल तक जारी रहेगी। दोनों संगठनों के खिलाफ क्यों लिया गया ऐक्शन गृह मंत्रालय ने कहा कि AAC के नेताओं और सदस्यों पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने में शामिल रहने का आरोप है। इसमें जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी, विभाजनकारी और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करना शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि AAC और इसके सदस्य अपनी गतिविधियों से देश के संवैधानिक अधिकार और संवैधानिक ढांचे के प्रति अनादर दिखाते हैं। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए देश-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल है। यह लोगों के बीच असंतोष फैलाकर अलगाववाद को बढ़ावा दे रहा है। JKIM को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा, ‘इसके नेता और सदस्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने में शामिल रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी, विभाजनकारी और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करना शामिल है।’

भोपाल स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 287 यात्री पकड़े गए, ₹1.40 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है | इसी क्रम में आज दिनांक 11.03.2025  को  भोपाल स्टेशन पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 02 पर्यवेक्षक श्री अरुण श्रीवास्तव एवं श्री सुनील वर्गीस,20 टिकट चेकिंग स्टाफ  के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों  पर आने-जाने वाली कुल 19 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 105 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 58,990/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 168 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 78,550/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए  14 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 2600/- बतौर जुर्माना/किराया वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार  इस क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 287 मामलों से कुल रुपये 1,40,140/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।   वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है |

उमरदा गांव के पास क्रेन के टायर में हवा भरी जा रही थी, क्रेन का टायर फट गया, जिससे दो मजदूरों की हुई मौत

बुरहानपुर इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की मंगलवार सुबह एक दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों मृतक पवन चौहान 22 वर्ष और नूर सलाम 25 वर्ष उत्तर प्रदेश के बनिहार जिले के उनेल के रहने वाले थे। निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर चंद्रकांत के अनुसार सुबह उमरदा गांव के पास क्रेन के टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ क्रेन का टायर फट गया, जिससे पास खड़े दोनों मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।   पुलिस कर रही मामले की जांच मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके देर शाम तक बुरहानपुर पहुंचने की संभावना जताई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस गंभीर लापरवाही के लिए अभी पुलिस ने कंपनी के किसी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी कमल पंवार का कहना है कि परिजन के आने और जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। भगोरिया में शामिल होने ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव नेपानगर। रतागढ़ के पास पांधार नदी के पुल की रेलिंग से फंदे पर लटका एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान खंडवा जिले के पिपलोड थाना क्षेत्र के डेहरिया निवासी जगदीश सिंह बारेला 35 वर्ष के रूप में की गई है। वह भगोरिया में शामिल होने अपनी ससुराल रतागढ़ आया था। सोमवार रात करीब नौ बजे लोगों ने पुल की रेलिंग से गमछे से लटका उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर उसका शव पुल की रेलिंग से लटकाया है। परिवार से जल्द होगी पूछताछ थाना प्रभरी ज्ञानू जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के शोकाकुल होने के कारण अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

आरोपितों ने पांच हजार रुपये का लालच देकर खाते खुलवाए और लाखों रुपये जमा करवा लिए, ऑटो वाले -डिलीवरी ब्‍वाय बने शिकार

इंदौर साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजेंद्रनगर पुलिस ने सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने पांच हजार रुपये का लालच देकर खाते खुलवाए और लाखों रुपये जमा करवा लिए।   यह है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक ऋषि विहार नगर निवासी आटो चालक अजय अहिरवार,रामेश्वर मेहता(डिलीवरी ब्याय) निवासी कैट रोड़ और सुनील मिनावा(कर्मचारी) निवासी आनंद फार्म की शिकायत पर शशांक गीते उर्फ लड्डू निवासी विदूरनगर,तुषार राजपूत निवासी खातेगांव और गौरव उर्फ रुद्र मालवीय निवासी खातेगांव देवास के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजय ने पुलिस को बताया कि वह कैट रोड़ से ऑटो रिक्शा चलाता है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और परिचित गोलू उसकी स्थिति समझता था। उसने विदूरनगर निवासी शशांक से मुलाकात करवा दी। शशांक ने कहा कि बैंक में करंट खाता खुलवाना है और उसकी पासबुक,एटीएम व सिमकार्ड देना है। आरोपित ने 18 फरवरी को राजवाड़ा स्थित यूको बैंक में खाता खुलवा दिया। रामेश्वर और सुनील का इंडियन बैंक में खाता खुलवाया। सिमकार्ड,पासबुक लेने के बाद एक हजार रुपए दे दिए। कुछ दिनों पूर्व ई-मेल के माध्यम से पता चला उसके खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। अजय ने गोलू को काल कर ट्रांजेक्शन के बारे में बताया तो कहा उसके खाते में भी लाखों रुपये आते हैं। टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक पुलिस ने सोमवार रात तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खातों में साइबर अपराधियों द्वारा रुपये जमा करवाए गए हैं। साइबर ठगी के लिए खाते देता है शुभम नामदेव शुभम नामदेव का सामने आया है। शुभम ने कईं लोगों के खाते खुलवा कर ऑनलाइन गेमिंग,साइबर ठगी करने वाले गिरोह में सप्लाई किए हैं। करंट खाते खुलवाने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए हैं। उज्जैन पुलिस ने पिछले दिनों एक गिरोह को पकड़ा था। शुभम उस गिरोह के लिए भी काम करता है। क्राइम ब्रांच को शिकायत हुई लेकिन सतही जांच कर मामला दबा दिया। फर्जी खातों की बात सामने आने के बाद शुभम का दोबारा नाम उछला है।  

देवास में भारतीय टीम की जीत पर जश्न में हंगामा, जश्न मनाने वालों को मिली तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस

देवास चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम की जीत की खुशी में एबी रोड सयाजी गेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने जश्न मनाकर आतिशबाजी की थी। जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। कोतवाली टीआइ अजय गुर्जर से अभद्रता की गई। इस मामले में अगले दिन पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका मुंडन करवाकर जुलूस निकाला गया। इससे पुलिस सवालों में घिर गई। अब पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी पुनीत गेहलोद ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया जांच कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।   विधायक ने पुलिस को कठघरे में किया खड़ा इस मामले में मंगलवार सुबह विधायक गायत्रीराजे पवार भी एसपी ऑफिस पहुंचीं। एसपी से चर्चा कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। विधायक ने युवकों का मुंडन कर जुलूस निकालने के मामले को गलत बताया। विधायक ने कहा कि युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या ऐसी पृष्ठभूमि नहीं है। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच होनी चाहिए। पुलिस भी सुरक्षा के लिए ही है। वह भी अपना काम कर रही है, लेकिन निर्दोषों को सजा नहीं मिलनी चाहिए। एडिशनल एसपी को सौंपी गई जांच एसपी के अनुसार विधायक ने घटनाक्रम की जानकारी ली। टीआई से अभद्रता, व्यापारी की पिटाई, पुलिस पर लगे आरोप जैसे सभी बिंदुओं पर एडिशनल एसपी को जांच सौंपी हैं। आतिशबाजी में घायल युवक की रिपोर्ट पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दो सौ लोगों को आरोपी बनाने की खबर झूठी है।

अलगाववादी आतंकवादियों ने यात्रियों को बनाया बंधक, ट्रेन में 500 से अधिक यात्री हैं सवार, 6 को उतारा मौत के घाट

क्वेटा पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार आंतकियों ने इस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई। बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी इस घटना पर अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि इस संगठन ने सुरक्षा बलों सहित ट्रेन में सवार सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। हमले के बाद एक्शन में अधिकारी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है और जांच की जा रही है। जानकारी दें कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र एक संसाधन संपन्न इलाका है। हालांकि, इस क्षेत्र में हमेशा संघर्ष की घटनाओं को देखा गया है। ट्रेन में 450 से अधिक यात्री सवार पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी की गई है। रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि इस ट्रेन में करीब 450 से अधिक यात्री सवार हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक लिया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों को दिए गए ये निर्देश इस घटना पर सरकार का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि जहां पर ये घटना हुई है वह पहाड़ी इलाका है, जिस कारण अधिकारियों को वहां पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमले में छह की मौत जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने 100 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया है। इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए बीएलए ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने मशकफ, धादर, बोलन में एक रणनीतिक अभियान चलाया है, जिसमें जाफर एक्सप्रेस को पटरी से उतारकर उस पर नियंत्रण कर लिया गया है। प्रतिरोध के दौरान, छह सैन्यकर्मी मारे गए, जबकि 100 से अधिक यात्रियों को बीएलए ने हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंच रहे अधिकारी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि रेलवे विभाग ने बचाव के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेजी हैं। घटना के पैमाने और आतंकवादी तत्वों की संभावना का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है। बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय करने और सभी संस्थानों को सक्रिय रहने का आदेश दिया है। ट्रेन हाईजैक की घटना के बीच अधिकारी सतर्क हैं और उन्होंने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमले आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हमेशा बलूचिस्तान में मुठभेड़ देखने को मिलती रही है। बलूचिस्तान में अलगाववादी समूहों द्वारा स्वतंत्रता की मांग को लेकर लंबे समय से विद्रोह चल रहा है। हाल के कुछ सालों की घटनाओं पर नजर डालें तो बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर बार-बार हमले हुए हैं।

पीएम मोदी को मॉरीशस सरकार ने अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया, सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने

मॉरीशस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस सरकार ने अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा है। पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान पर क्या बोले पीएम मोदी इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह सम्मान भारत और मॉरिशस के गहरे रिश्तों का सम्मान है। यह उन भारतीयों का भी सम्मान है, जिन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस धरती की सेवा की और इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मैं मॉरिशस की जनता और सरकार का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।” पीएम मोदी ने याद किया कि 10 साल पहले इसी तारीख को वे मॉरिशस आए थे। उन्होंने कहा, “तब भारत में होली बीते हफ्ता भर हुआ था, और मैं अपने साथ भगवा की उमंग लेकर आया था। इस बार होली के रंग अपने साथ लेकर जाऊंगा।” उन्होंने अपने अंदाज में होली का जिक्र करते हुए कहा, “राम के हाथे ढोलक सोहे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा, भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघ्न हाथ अबीरा… जोगीरा!” पीएम मोदी ने भारत और मॉरिशस के ऐतिहासिक संबंधों को मिठास से जोड़ा और बताया कि एक जमाने में भारत में मिठाई बनाने के लिए चीनी मॉरिशस से आती थी। इसी वजह से गुजरात में चीनी को मॉरस भी कहा जाता है। उन्होंने कहा, “समय के साथ भारत और मॉरिशस के रिश्तों में यह मिठास और बढ़ती जा रही है।” मॉरिशस में भारत की खुशबू हर तरफ: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि जब भी वे मॉरिशस आते हैं, उन्हें अपनों के बीच होने का एहसास होता है। उन्होंने कहा, “यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनापन महसूस होता है। गीत-गवाई में, ढोलक की थाप में और गातो पिमा (मॉरिशस की पारंपरिक डिश) में भारत की खुशबू है।” पीएम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनराम गुलाम और उनकी कैबिनेट का आभार जताते हुए मॉरिशस की जनता को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम सब एक परिवार हैं, और यह रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।”

भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की, खत्म होने वाला है इंतजार

प्रयागराज भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की। इसकी सूची जनवरी में जारी हुई। इधर, जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हो चुकी है। महानगर, गंगापार और यमुनापार की कमान किसे मिलेगी? उसके लिए होली तक इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा ने अभी तक हर वर्ग के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसमें खत्री समाज के वेद प्रकाश गुलाटी, ब्राह्मण से केशरीनाथ त्रिपाठी, राम गोपाल संड, मनोज दुबे जैन से सुनील चंद्र जैन, क्षत्रिय महिला वर्ग से कमला सिंह, पिछडा वर्ग से रणजीत सिंह, वैश्य पिछड़ा वर्ग महिला समाज से शशि वाष्र्णेय, पिछड़ा वैश्य समाज अवधेश चंद्र गुप्ता, सामान्य वैश्य वर्ग से गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष बने हैं। वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र भी ब्राह्मण हैं, उन्हें दूसरी बार अवसर मिला है। प्रवक्ता राजेश केसरवानी के अनुसार महानगर अध्यक्ष के लिए 69 लोगों ने आवेदन किया है। जातीय समीकरण के आधार पर अध्यक्ष का चयन हो सकता है। जिनका प्रतिनिधित्व नहीं होगा उन्हें अवसर मिल सकता है। इस दृष्टि से अनुसूचित समाज और पिछड़ा जायसवाल समाज के कार्यकर्ता को मौका मिलने की उम्मीद है। फिलहाल चर्चा में कुंजबिहारी मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, श्याम चंद्र हेला, प्रमोद मोदी, आशीष गुप्ता, अर्चना शुक्ला, संजय गुप्ता, वरुण केसरवानी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, रवि, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, देवेश सिंह, राजेश सिंह पटेल, अनिल भट्ट, सचिन जायसवाल, अनिल केसरवानी, रविंद्र त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं।   गंगापार में 50 दावेदार गंगापार में जिला अध्यक्ष के लिए 50 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें प्रमुख रूप से अमरनाथ यादव, कविता पटेल, संजय द्विवेदी, निर्मला पासवान, अनिरुद्ध पटेल, आशीष केसरवानी, रोहित केसरवानी, दिलीप यादव का नाम शामिल है। ब्राह्मण या पटेल बिरादरी से अध्यक्ष का चयन हो सकता है। घोषणा में विलंब से कार्यकर्ता हो रहे निष्क्रिय यमुनापार इकाई में पार्टी अध्यक्ष की घोषणा में विलंब होने से कार्यकर्ताओं के निष्क्रिय होने की बात कही जा रही है। प्रवक्ता दिलीप चतुर्वेदी के अनुसार कुल 54 लोगों ने दावेदारी की है। सूत्रों का कहना है कि सामान्य वर्ग से इस बार अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लोकसभा और विधानसभा यमुनापार में भाजपा से सामान्य वर्ग की उपस्थिति शून्य हो चुकी है। वर्तमान में जिलाध्यक्ष का दायित्व पिछड़ा वर्ग के पास है। यहां किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, रंगबलि पटेल के साथ जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू व दिलीप कुमार चतुर्वेदी चर्चा में हैं। उधर, यमुनापार के 20 मंडलों में एक भी अनूसूचित वर्ग के व्यक्ति को दायित्व न मिलने पर असंतोष है। इस आधार पर कुछ लोग मान रहे कि अनूसूचित वर्ग की झोली में जिला अध्यक्षी जा सकती है। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री आकांक्षा सोनकर, बृजेश भारतीया का नाम प्रमुख है।

दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा, जाने पूरा मामला?

जयपुर सांगानेर में एक दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा, “जब रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी जयपुर में, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। यह मुद्दा तब उठा जब कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर स्थगन प्रस्ताव के तहत बोल रहे थे। इसी दौरान, टीकाराम जूली खड़े हुए और इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा, लेकिन इससे पहले कि वे अपनी बात पूरी कर पाते, उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने का आरोप लगाया। गहलोत का सरकार पर हमला इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सरकार की आलोचना करते हुए इसे कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति करार दिया। हालांकि, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्या है पूरा मामला? जयपुर के सांगानेर में 8 मार्च (महिला दिवस) को एक गर्भवती दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल भागाराम ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि कांस्टेबल महिला का बयान दर्ज कराने के बहाने उसे घर से ले गया। इस दौरान, महिला का तीन साल का बेटा भी मौजूद था। आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। महिला के पति ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उसे निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

रेलवे बोर्ड ने रेल भवन में उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

भोपाल भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन के विचार (सम्मेलन हॉल) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई, जिसमें लगभग 300 महिला अधिकारियों ने भाग लिया। रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) सुश्री रूपा श्रीनिवासन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की, जबकि रेलवे बोर्ड के सचिव ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें एक नाटक, स्वास्थ्य चर्चा, योग प्रदर्शन, नृत्य और गीत प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी और अंताक्षरी शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए निबंध और कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकारों को मेरिट सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ये प्रतियोगिताएँ 3 मार्च 2025 को आयोजित की गईं। पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं:  निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कार: सुश्री एलिस आर. टिर्की, संयुक्त निदेशक द्वितीय पुरस्कार: सुश्री पूनम गिरीश शाक्य, निजी सचिव तृतीय पुरस्कार: सुश्री लावण्या सिंह, अनुभाग अधिकारी  कला प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कार: सुश्री हर्षिता सिंह, निजी सहायक द्वितीय पुरस्कार: सुश्री कंचन कश्यप, निजी सचिव तृतीय पुरस्कार: सुश्री पूनम गिरीश शाक्य, निजी सचिव  सर्वश्रेष्ठ खेल महिला पुरस्कार विजेता प्रथम पुरस्कार: सुश्री बिधिशा भट्टाचार्य, सांख्यिकी निरीक्षक द्वितीय पुरस्कार: सुश्री प्रियंका, एमटीएस तृतीय पुरस्कार: सुश्री ईशा, निजी सचिव  सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार पुरस्कार विजेता प्रथम पुरस्कार: सुश्री जे. निरुपमा, प्रधान स्टाफ अधिकारी द्वितीय पुरस्कार: सुश्री बी. मोहनन, प्रधान स्टाफ अधिकारी तृतीय पुरस्कार: सुश्री निधि चौहान, निजी सहायक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, 7 मार्च 2025 को उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के सहयोग से रेलवे बोर्ड कार्यालय की महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कुल 167 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास थी शत्रु संपत्ति, आजम खां की पत्नी, बेटे और बहन की अंतरिम जमानत 20 मार्च तक बढ़ी

रामपुर शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द-बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद तजीन फातमा, बड़े बेटे अदीब और बहन निगहत अखलाक की अंतरिम जमानत अवधि अब 20 मार्च तक बढ़ गई है। मंगलवार को तीनों की स्थायी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। इसके लिए तीनों न्यायालय में पेश हुए। उनके अधिवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि हड़ताल के कारण स्थायी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायालय ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है। साल 2020 का है मामला यह मुकदमा रिकॉर्ड रूम के सहायक अभिलेखपाल मोहम्मद फरीद की ओर से सिविल लाइंस थाने में नौ मई 2020 को लखनऊ के पीरपुर हाउस निवासी सैयद आफाक अहमद व अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। इसमें शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास थी शत्रु संपत्ति यह शत्रु संपत्ति आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास थी, जो इमामुद्दीन कुरैशी पुत्र बदरुद्दीन कुरैशी के नाम दर्ज थी। इमामुद्दीन कुरैशी विभाजन के समय देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। वर्ष 2006 में यह संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कर ली गई थी। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा का आरोप भूमि के रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला था कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के लिए आफाक अहमद का नाम गलत तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में अंकित कर दिया था। रिकॉर्ड के पन्ने फटे हुए पाए गए थे। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को पहले मिल गई है जमानत इसमें आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला समेत जौहर ट्रस्ट के अन्य सदस्य आरोपित बनाए गए थे। ट्रस्ट में ज्यादातर लोग आजम खां के परिवार के हैं। इसमें अब्दुल्ला की जमानत अर्जी 18 फरवरी को मंजूर हुई थी, जबकि अगले दिन डॉ. तजीन फात्मा, अदीब आजम और निगहत अखलाक की अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर हुई थी। तब से तीनों अंतरिम जमानत पर हैं। सवा सोलह महीने बाद जेल से घर आए थे अब्दुल्ला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम सवा सोलह माह बाद 26 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। उनके घर के पास जमा लोगों ने उनका स्वागत किया था। बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा होने के बाद 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें अदालत ने जेल भेज दिया था। इसके बाद 22 अक्टूबर को उन्हें हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से ही वह जेल में थे।

2028-29 तक सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने का लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया है, जो वर्ष 2023-24 में रूपये 1353809 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष से 11.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने वर्ष 2028-29 तक राज्‍य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को विधान सभा में प्रस्तुत मध्‍यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 में स्थिर भावों पर जीएसडीपी 712260 करोड़ रूपये है जो वर्ष 2023-24 में 671636 करोड़ रहा। यह 6.05 प्रतिशत की वास्‍तविक वृद्धि दिखाता है। मध्‍यप्रदेश की प्रति व्‍यक्ति आय वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 152615 हो गई है। स्थिर भाव पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्‍यक्ति आय रूपये 70434 है । मध्‍यप्रदेश के सकल मूल्य वर्धन में प्रचलित भावों पर वर्ष 2024-25 में क्षेत्रवार हिस्‍सेदारी क्रमश: प्राथमिक क्षेत्र में 44.36 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र में 19.03 प्रतिशत तथा तृतीयक क्षेत्र में 36.61 प्रतिशत रही है। मध्‍यप्रदेश ने लोक वित्‍त में अपनी मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिये प्रभावी कदम उठाये गये है। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में राजस्‍व अधिशेष रूपये 1700 करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 4.11 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। राजस्‍व प्राप्तियां रूपये 263344 करोड़ तक पहॅुचने का अनुमान है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि फसल क्षेत्र का प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत योगदान वर्ष 2024-25 में 30.90 प्रतिशत रहा लेकिन प्रचलित भाव पर यह 10.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि स्थिर भाव में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी तरह पशुधन क्षेत्र में 7.45 प्रतिशत का योगदान रहा । इसकी वृद्धि स्थिर भाव पर क्रमश: 11.93 प्रतिशत एवं 8.39 प्रतिशत रही। “विकसित भारत” की कल्पना के अनुरूप “विकसित मध्यप्रदेश के रूप में राज्य अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगा। प्रदेश की मजबूत बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय समावेश की शक्ति से आर्थिक तंत्र निरंतर सशक्त हो रहा है। कृषि और कृषि प्र-संस्करण के माध्यम से आय के स्रोतों में वृद्धि हो रही है, जबकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, बड़ी अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का विस्तार, और ऊर्जा उपलब्धता में बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण घटक एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में प्रदेश की प्रगति को दर्शाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक और सामाजिक समावेश तथा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने से आर्थिक और सामाजिक उन्नति में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, और नारी शक्ति जैसे चार प्रमुख मिशनों की शुरुआत की है। ये मिशन क्रमशः समाज के वंचित वर्गों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के समग्र विकास एवं आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने कार्यरत हैं। सरकार का संकल्प है कि राज्य की आर्थिक नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास में सहायक हों और व्यापक आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करें। मध्यप्रदेश सरकार ने ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को बढ़ावा देने के लिए मानकों के सरलीकरण, जनविश्वास बिल, राजस्व महाभियान और पीएम जनमन कार्यक्रम जैसे प्रभावी उपायों को अपनाया है, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि, टाइगर एवं चीता रिजर्व, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें, और पर्यटन स्थलों ने मध्यप्रदेश को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 प्रदेश की आर्थिक प्रतिबद्धताओं, विकास योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह सर्वेक्षण राज्य की विकास यात्रा को प्रतिबिंबित करता है और यह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश सतत और समावेशी आर्थिक विकास के मार्ग पर अग्रसर है। मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 को “उद्योग वर्ष’’ घोषित किया गया है। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में द्वि‍तीयक क्षेत्र में 2.73 लाख करोड़ रूपये के सकल मूल्‍य वर्धन तक पहॅुच गया। राज्‍य में औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढॉचे के विकास कार्यो के लिये वर्ष 2024-25 में 145.13 करोड़ रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई तथा दिसम्‍बर 2024 तक 4.17 लाख करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुये। राज्‍य में सामाजिक क्षेत्र के लिये महत्‍वपूर्ण बजटीय आवंटन किये गये है जिसमें पिछले चार वर्षो में 82.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार ने समस्‍त बाल विकास को प्राथमिकता देते हुये राज्‍य के कुल बजट का 21.6 प्रतिशत बजट आवंटित किया है। ‘’ पोषण भी पढाई भी’’ ‘’ स्‍व-सहायता समूह’’ ‘’ सामुदायिक संस्‍थागत विकास’’ ‘’ लखपति दीदी’’ ‘’विकसित मध्‍यप्रदेश विजन 2047’’ आदि इस दिशा में अग्रणी प्रयास है। स्‍वास्‍थ्य क्षेत्र मे राज्‍य का बजट वर्ष 2024-25 में 15744 करोड़ रूपये तक पहॅुच गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 4.85 करोड़ से अधिक कार्ड जारी किये गये है। वर्ष 2024-25 में शिक्षा का बजट 11.26 प्रतिशत आवंटित किया गया है। सी.एम.राईज स्‍कूल योजना के तहत 274 स्‍कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। व्‍यावसायिक शिक्षा में 14 ट्रेडस शुरू किये गये है। उच्‍च शिक्षा के अंतर्गत 1346 महाविद्यालय में 10.5 लाख सीट उपलब्‍ध है।

बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर हैं, बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रहीं

ढाका बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ रही है। बांग्लादेश के कई जिलों में बच्चियों के साथ बलात्कार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के विरोध में बांग्लादेश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर हैं। बांग्लादेश में लैंगिक हिंसा के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, छह और बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। छह जिलों में बलात्कार के आरोप में सोमवार को कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन बच्चों का यौन उत्पीड़न किया गया, वे सभी छह से चौदह वर्ष की आयु के हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रमुख बांग्लादेशी समाचार पत्र द डेली स्टार की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि यौन उत्पीड़न की शिकार एक किशोरी ने स्थानीय मध्यस्थता बैठक के दौरान झूठा आरोप लगाए जाने और बदनाम किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।   बांग्लादेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पड़ोसी मुल्क में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ देश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच फिर से बच्चियों के साथ हुए अपराध की घटनाओं ने बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर किया है। सड़कों पर क्यों उतरीं हजारों महिलाएं बांग्लादेश में इस लगातार महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में यूनुस सरकार के विरोध में महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। बांग्लादेश में महिलाएं बलात्कार के लिए न्याय, अपराधियों के लिए सख्त सजा और गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं। हाल के दिनों में मगुरा में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दरिंदी की गई, जो वर्तमान में अस्पाताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ा और देश भर के तमाम विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने इस घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों के लिए कठोर सजा की मांग की। नहीं थम रहे अपराध बता दें कि बांग्लादेश में अगस्त 2024 में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से पूरे बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध के खिलाफ अंतरिम सरकार के प्रति जनता में आक्रोश फैल गया है। छात्रों ने जहांगीर आलम चौधरी के इस्तीफे की मांग की और अंतरिम सरकार को देश भर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को खराब करने के लिए जवाबदेह ठहराया।

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई, दिया कुमारी ने दिया जवाब

जयपुर राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और बजट खर्च को लेकर सरकार से सवाल पूछा। बजट खर्च पर क्या बोलीं दिया कुमारी? विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना धन खर्च किया गया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए तय मानकों की जानकारी दी। जब विधायक बोहरा ने दोबारा यह सवाल किया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों पर कितना बजट खर्च हुआ है, तो दिया कुमारी ने इसे मूल प्रश्न से अलग बताते हुए कहा कि इस पर अलग से जानकारी दी जाएगी। विधायक ने सरकार पर इस दिशा में खर्च न करने का आरोप लगाया, जिस पर दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। नंदीशालाओं के बजट पर भी हुआ सवाल-जवाब चित्तौड़गढ़ जिले में नंदीशालाओं के बजट को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि चित्तौड़गढ़ में नंदीशालाओं से जुड़े आवेदन लंबित क्यों हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है? इसके जवाब में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जिले में कई आवेदकों के मापदंड पूरे न करने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और उचित मापदंड पूरे करने वाले आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet