LATEST NEWS

अफगानिस्तान में हम 500 प्रोजेक्ट्स में शामिल, राशन से लेकर दवा तक दी: UNSC में भारत

न्यूयॉर्क भारत ने बीते कुछ सालों में अफगानिस्तान के तालिबान शासन से रिश्तों में सुधार किया है। इसके अलावा अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में भारत सरकार की मदद से 500 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि इस साल की शुरुआत में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दुबई में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने तालिबान शासन के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इसके अलावा लोगों से लोगों के ‘विशेष’ संबंध देश के भारत के मौजूदा जुड़ाव का ‘आधार’ रहे हैं। हरीश ने परिषद में कहा, ‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अफगान पक्ष ने अफगानिस्तान के लोगों के साथ जुड़ने और उनका समर्थन करने के लिए भारतीय नेतृत्व की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।’ उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय लिया गया कि भारत, अफगानिस्तान में जारी मानवीय सहायता कार्यक्रमों के अलावा निकट भविष्य में विकास परियोजनाओं में शामिल होने पर विचार करेगा।’ मिस्री और मुत्ताकी के बीच जनवरी में हुई बैठक 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से भारत और तालिबान के बीच अब तक का सबसे उच्च स्तरीय संपर्क था। हरीश ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच रिश्ता सदियों पुराना रहा है और अपने पड़ोसी देश के रूप में भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच एक विशेष रिश्ता है, जो ‘देश के साथ हमारे वर्तमान जुड़ाव का आधार’ रहा है। हरीश ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में स्थिरता एवं शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। भारतीय दूत ने कहा, ‘हमारा व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और अफगानिस्तान में वास्तविक अधिकारियों एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय आम सहमति बनाना है।’ उन्होंने कहा कि दोहा, मॉस्को फॉर्मेट और अन्य मंचों में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में भारत की भागीदारी ‘अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास को सुरक्षित करने के हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब है।’ भारत ने संयुक्त राष्ट्र संस्था को बताया कि वह स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, खेल और दक्षता विकास के क्षेत्रों में अफगानिस्तान के लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों के साथ काम कर रहा है। वर्ष 2001 से भारत, अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, ‘हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।’अगस्त 2021 से अब तक भारत ने देश को 27 टन राहत सामग्री, 50 हजार टन गेहूं, 40 हजार लीटर कीटनाशक और 300 टन से अधिक दवाइयां तथा चिकित्सा उपकरण दिए हैं।

जिला खनिज अधिकारी आकांछा पटेल ने किया पदभार ग्रहण

सिंगरौली जिला खनिज अधिकारी आकांछा पटेल पहुंची सिंगरौली दफ्तर में पहुंच किया पदभार ग्रहण निवर्तमान जिला खनिज अधिकारी AK राय का हुआ है अनूपपुर ट्रांसफर.

कमिश्नर कार्यालय मेंआयोजित की गई जनसुनवाई

शहडेाल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा  समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।  जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिह कनेश , उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कराची के निवासी रमजान के दौरान भोजन, कपड़े और घरेलू सामान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, रमजान में भी न मिली राहत

कराची पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई शहरों में पवित्र रमजान के महीने में भी लोगों को भारी महंगाई और मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि इफ्तार और सेहरी के लिए जरूरी फल-सब्जी और मेवे जैसे चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। इससे मध्यम और निम्न-मध्यम बेहाल हो उठा है और सरकार से बढ़ती महंगाई को काबू में करने का गुहार लगा रहा है। कराची के निवासी रमजान के दौरान भोजन, कपड़े और घरेलू सामान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। TNN स्टोरीज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची के निवासी रमजान के शुरू होते ही जरूरी सामानों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से जूझने लगे हैं। इस वजह से माह-ए-रमजान में भी लोगों के लिए बुनियादी जरूरतें जुटा पाना मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पवित्र महीने की शुरुआत होते ही सब्जियों,फलों, तेल, सूखे मेवों, मसालों और कपड़ों की कीमतों में इजाफा हो गया है, जिससे आम जन निराश और बोझिल हो गए हैं। विरोध-प्रदर्शन करने से डर रहे लोग एक बुजुर्ग निवासी अहसान ने अपनी मजबूरी साझा करते हुए कहा, “रमजान से ठीक एक सप्ताह पहले, रोजमर्रे के लिए जरूरी सामानों की कीमतें बहुत कम थीं, लेकिन जैसे ही रोज़ा शुरू हुआ, सारे सामान की कीमतें आसमान छूने लगी है।” उन्होंने कहा कि लोग पुलिस की जवाबी कार्रवाई के डर से रमजान के दौरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने से डर रहे हैं। उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए बड़े बाजारों में जवाबदेही की कमी को जिम्मेदार ठहराया, जहां विक्रेता जनता की लाचारी का फायदा उठा रहे हैं। एक अन्य निवासी हाजी मुहम्मद अली ने इस मुद्दे की अनदेखी के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, “अधिकारी सो रहे हैं, उन्हें मोटी तनख्वाह मिल रही है, जबकि आम लोग इस महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्हें आम आदमी की मुश्किलों की परवाह नहीं है।” उनकी हताशा नागरिकों के बीच व्यापक असंतोष को दर्शाती है, जो सरकार द्वारा अपने हाल पर छोड़ दिए गए जान पड़ते हैं।दूसरी तरफ, स्थानीय दुकानदारों को रमजान के मौके का फायदा उठाने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फल-सब्जी, सूखे मेवे की कीमतों में उछाल TNN की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे कराची में सूखे मेवे, मसाले और क्रॉकरी की कीमतों में अचानक भारी उछाल आ गया है। अचानक से सभी जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। एक स्थानीय निवासी के हवाले से कहा गया है कि सामानों की कीमतों में अचानत बढ़ोत्तरी से मध्यम और निम्न वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। एक अन्य निवासी ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि वे लाचार हैं क्योंकि वहां दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वे लोग महंगाई की वजह से उन दुकानदारों का बहिष्कार करते हैं तो उन्हें माह-ए-रमजान में रोजा रखने में मुश्कलें आएंगी। इसलिए वे असहाय हैं। टीएनएन स्टोरीज की रिपोर्ट के अनुसार, रमजान के चलते जनता बाजार नियामकों और अधिकारियों से अधिक जवाबदेही की मांग कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बुनियादी ज़रूरतें लोगों की पहुँच में बनी रहें। बहरहाल, जरूरी सामानों की कीमतों में भारी वृद्धि ने कराची में व्यापक निराशा को जन्म दिया है। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या अधिकारी इस पवित्र महीने के दौरान आमजनों के इस संघर्ष के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगे।

फेस्टिवल सीजन के बीच सरकारी अवकाश के चलते कर्मचारियों के लिए होली का उत्साह दोगुना हो जाएगा

भोपाल  मध्यप्रदेश में होली के साथ आने वाले दिनों में लगातार सरकारी छुट्टियां(Government Holiday) रहेगी। यह अवकाश शनिवार, रविवार के आसपास आ रहे हैं, ऐसे में वर्किंग डे के दौरान एक दो दिन का अवकाश लेकर कर्मचारी लगातार पांच से सात दिन की छुट्टियां मना सकते हैं। लगातार अवकाश के चलते मार्च-अप्रेेल में वर्किंग डे कम रहेंगे, ऐसे में सरकारी कामकाज को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक तरह से यह होली कर्मचारियों के लिए स्पेशल होली के रूप में रहेगी। कर्मचारियों को 13 सीएल और 3 एच्छिक अवकाश पूरे साल में शनिवार, रविवार के अलावा सरकारी कर्मचारियों को 13 सीएल और 3 ऐच्छिक अवकाश मिलते हैं। इस पूरे साल में 68 एच्छिक अवकाश घोषित किए गए है, इसमें से कर्मचारी तीन अवकाश अपनी सुविधा अनुसार ले सकते हैं। शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश फेस्टिवल सीजन के बीच सरकारी अवकाश के चलते कर्मचारियों के लिए होली का उत्साह दोगुना हो जाएगा। इस बार धुलेंडी पर्व 14 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके बाद शनिवार और रविवार का शासकीय अवकाश होगा। इसके बाद दो दिन वर्किंग डे रहेगा और 19 को फिर रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश रहेगा। ऐसे में दो दिन की छुट्टी लेकर कर्मचारी पूरे एक सप्ताह तक छुट्टियां ले सकते हैं। इसी प्रकार मार्च में ही 29 से 31 तक फिर छुट्टियां रहेगी। 29 और 30 को शनिवार, रविवार इसके बाद 31 मार्च को हिंदू नववर्ष, चैतीचांद का अवकाश रहेगा। दूसरी ओर होली को लेकर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। 16 मार्च को रविवार के कारण चार दिन का अवकाश मिलेगा।     13 मार्च (March 13 Holiday) होलिका दहन ऐच्छिक अवकाश     14 मार्च (March 14 Holiday)धुलेंडी अवकाश     15 मार्च (March 15 Holiday)शनिवार     16 मार्च (March 16 Holiday)रविवार     19 मार्च (March 19 Holiday)बुधवार रंग पंचमी वीकेंड अवकाश मार्च के बाद अप्रेल में भी फेस्टिवल सीजन में छुट्टियों की सौगात रहेगी। 10 अप्रेल को महावीर जयंती मनाई जाएगी, इसके अगले दिन शुक्रवार को वर्किंग डे होगा। इसके बाद शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी आंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा। ऐसे में शुक्रवार का अवकाश लेकर कर्मचारी लगातार पांच दिन छुट्टियां मना सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रेल को गुड फ्रायडे और अगले दिन भी शनिवार और रविवार रहेगा।

महासमुंद : चिरायु टीम के प्रयास ने अपेक्षा को दी नई जिंदगी

महासमुंद : चिरायु टीम के प्रयास ने अपेक्षा को दी नई जिंदगी अपेक्षा सिर्फ एक कैंसर सर्वाइवर नहीं, बल्कि साहस और उम्मीद की मिसाल है महासमुंद ग्राम झालखम्हरिया की 8 साल की नन्ही अपेक्षा साहू की जिंदगी अचानक एक ऐसे मोड़ पर आ गई, जहाँ हर पल मौत की परछाईं उसका पीछा कर रही थी। उसके मासूम बचपन पर ब्लड कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार एक्यूट प्रोमाइलोसाइटिक ल्यूकेमिया (एपीएमएल) ने गहरा असर डाला। महीनों से चला आ रहा बुखार, शरीर पर उभरते चकत्ते और पीलापन किसी गंभीर खतरे का संकेत दे रहे थे। जब स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को उसकी हालत का पता चला, तो बिना देरी किए उसे एम्स रायपुर ले जाया गया, जहाँ विस्तृत जांच के बाद उसकी बीमारी की पुष्टि हुई। इलाज की शुरुआत कीमोथेरेपी से हुई, लेकिन यह जितनी जरूरी थी, उतनी ही खतरनाक भी साबित हुई। पहली ही खुराक के बाद उसके शरीर ने गंभीर प्रतिक्रिया दी, अचानक दौरे पड़ने लगे, मस्तिष्क में रक्तस्राव (सीवीए) हो गया, और उसका बायाँ हिस्सा अर्ध-पक्षाघात (हेमिप्लेगिया) से प्रभावित हो गया। यह सब देखकर उसके माता-पिता का दिल बैठ गया। उन्हें लगा कि अब कुछ भी ठीक नहीं हो सकता, और उन्होंने इलाज बीच में ही रोकने का फैसला कर लिया। लेकिन यही वह क्षण था जब चिरायु टीम ने उम्मीद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने माता-पिता को समझाया कि यह लड़ाई अधूरी छोड़ देना ही असली हार होगी। उनकी काउंसलिंग और हौसले के चलते अपेक्षा का इलाज दोबारा शुरू हुआ। उसे बाल्को मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने 7 खुराक कीमोथेरेपी पूरी की। दर्द और तकलीफ के बावजूद, उसकी मासूम आँखों में जिंदा रहने की चमक बनी रही। धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगी, और हर गुजरते दिन के साथ वह इस जानलेवा बीमारी पर विजय पाने की ओर बढ़ती गई। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी कारगर साबित हुई। सितंबर 2024 में, जब उसने अपनी आखिरी कीमोथेरेपी पूरी की, तो यह सिर्फ एक इलाज का अंत नहीं था, बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत थी। अब वह सिर्फ दवाइयाँ ले रही है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही है। अभी कु. अपेक्षा कक्षा दूसरी में अध्ययनरत् है। उसकी हँसी अब दर्द से भरी नहीं, बल्कि जज़्बे और हिम्मत की कहानी बयां करती है। अपेक्षा सिर्फ एक कैंसर सर्वाइवर नहीं, बल्कि साहस और उम्मीद की मिसाल है। उनकी माता-पिता के लिए जीने का संबल है।

अम्बिकापुर : हायर सेकेण्डरी स्कूल भूगोल, भौतिक शास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा 11 मार्च भूगोल, भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा 71 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुआ। कलेक्टर सरगुजा से गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शा.उ.मा.वि.बा. असोला, बा.लखनपुर, कन्या लखनपुर, बा.उदयपुर, बा.सीतापुर एवं बंदना का निरीक्षण किया गया। केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रहा है। आज आयोजित परीक्षा में पंजीकृत दर्ज संख्या 5599 है जिसमें 5496 उपस्थित पाए गए एवं 103 अनुपस्थित रहे।

SSC CHT भर्ती का नोटिस जारी, पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित, आयोग ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती (SSC CHT 2025) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम 29 मार्च 2025 को आयोजित होगा। यह डिस्क्रिपटिव पेपर होगा। पेपर-1 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा से 3-4 दिन से पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अब तक आयोग ने प्रवेश पत्र के लिए कोई भो तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। आयोग ने अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी है। 312 पदों पर होगी भर्ती एसएससी सीएचटी पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को हुआ था। 12 दिसंबर को उत्तर कुंजी जारी हुई थी। आयोग ने 14 फरवरी को परिणाम घोषित किए थे। कुल 312 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर होगी। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।     अब एसएससी सीएचटी पेपर 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।     जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।     स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।     भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पर भी अपडेट कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती अभियान के लिए संभावित वैकेंसी घोषित कर दी है। ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के लिए कुल 1687 पदों पर होगी। वहीं ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के लिए 239 पदों पर भर्ती होने वाली है।  

ग्वालियर शहर में मुख्यमंत्री के कारकेड गुजरते समय पुलिस ने गफलत में उसका एक वाहन ही रोक दिया

ग्वालियर एमपी के ग्वालियर शहर में मुख्यमंत्री के कारकेड गुजरते समय पुलिस ने गफलत में उसका एक वाहन ही रोक दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया, इसलिए बात नहीं बिगड़ी। लेकिन इसे लापरवाही मानते हुए उस पॉइंट पर तैनात जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र तोमर को लाइन अटैच कर दिया गया। बैरिकेडिंग की वजह से गड़बड़ा गई व्यवस्था जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब 1.30 घंटे ग्वालियर में रहे। शाम साढ़े छह बजे शिवपुरी से ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से कटोराताल के पास छत्री के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री यहां माधवराव सिंधिया जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे थे। इसी बीच जब उनका काफिला इंदरगंज छत्री की तरफ जा रहा था, तभी इस रूट पर पुलिस की व्यवस्था बैरिकेडिंग की वजह से गड़बड़ा गई। यहां पुलिसकर्मियों ने काफिले के एक वाहन को रोक लिया। इस रूट की सुरक्षा की जिमेदारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर की थी। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया निरीक्षक तोमर को लाइन अटैच किया गया है। हवाई अड्डे पर सीएम ने बदला रास्ता हवाई अड्डे पर भी मुख्यमंत्री के आने जाने के रास्ते में भी गफलत हो गई। दरअसल यहां सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रास्ते पर थी। लेकिन मुख्यमंत्री उसके बाजू वाले रास्ते से एयरपोर्ट में दाखिल हो गए। ऐन वक्त पर उनके रास्ता बदलने से पुलिस यहां भी गड़बड़ा गई। दोनों रास्ते आसपास थे तो दूसरे रास्ते पर तैनात बल अपनी पोजिशन बदल कर उस रास्ते पर आ गया जिससे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट में जा रहे थे।

गुना में एक प्रेमी ने महिला के पति के सामने ही संबंध बनाने की मांग की, फिर हुआ कांड

गुना मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से उसके पति के सामने ही संबंध बनाने की मांग की। इसके बाद महिला और उसके पति ने मिलकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने व्यक्ति को जंगल में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए और गला घोंटकर मार डाला। फिर उसके कपड़े और जूते जलाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति अभी भी फरार है। यह घटना 26 फरवरी को केंट थाना क्षेत्र में हुई थी। आनंद जाटव के रूप में मृतक की पहचान मृतक की पहचान 35 वर्षीय आनंद जाटव के रूप में हुई है। आरोपी महिला भारती दोहरे और उसका पति शिवराज दोहरे हैं। पुलिस के अनुसार, आनंद जाटव, भारती के पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान उससे अवैध संबंध बनाता था। शिवराज के जेल से छूटने के बाद भी आनंद का भारती से मिलना-जुलना जारी रहा। पति के सामने ही सेक्स की डिमांड 25 फरवरी को आनंद शराब के नशे में भारती के घर पहुंचा और शिवराज के सामने ही भारती से संबंध बनाने की जिद करने लगा। उसने कहा कि वह उसके पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है। यह बात भारती और शिवराज को नागवार गुजरी। उन्होंने आनंद को सबक सिखाने की ठान ली। शराब पीने के बाद उतार दिए कपड़े भारती और शिवराज ने आनंद को मारने की योजना बनाई। उन्होंने आनंद को अपनी स्कूटी पर बिठाकर जंगल में ले गए। वहां उसे और शराब पिलाई। फिर भारती ने आनंद से कहा कि अगर वह संबंध बनाना चाहता है तो पहले अपने कपड़े उतार दे। जैसे ही आनंद नग्न हुआ, भारती और शिवराज ने उसके गले में स्टॉल डालकर उसका गला घोंट दिया। कपड़े और जूते जला दिए हत्या के बाद दोनों ने आनंद के कपड़े और जूते वहीं जला दिए और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर एक महिला और पुरुष को आनंद की हत्या करते और उसके कपड़े जलाते देखा गया था। वे दोनों एक काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर भाग गए थे। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान भारती और शिवराज के रूप में की। पुलिस ने 7 मार्च को भारती को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कूटी भी बरामद कर ली गई। सख्ती पर कबूल कर लिया गुनाह शुरुआत में भारती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने भारती को 8 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार शिवराज की तलाश कर रही है। जंगल में मिला था नग्न शव 26 फरवरी को विलोनिया गांव के पास जंगल में एक युवक का नग्न शव मिला था। मृतक के गले में कपड़े का फंदा कसा हुआ था और उसके हाथ-पैर जूते के फीते से बंधे थे। घटनास्थल पर मृतक के जले हुए कपड़े और जूते भी मिले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पहचान आनंद जाटव के रूप में की। पति के जेल जाने पर हुई दोस्ती आरोपी भारती ने बताया कि मृतक आनंद जाटव मेरे पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान मुझसे अवैध संबंध बनाता था। उसने आगे कहा कि 25 फरवरी को आनंद जाटव हमारे घर आया और शराब के नशे में मेरे पति के सामने ही मुझ पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि वह मेरे पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है।  

हनी सिंह के कंसर्ट का 1 करोड़ का सामान जब्त, पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये की शिकायत करेंगे

इंदौर इंदौर में मशहूर सिंगर हनी सिंह का कॉन्सर्ट विवादों में है। पहले 50 लाख रूपये मनोरंजन कर जमा करने को कहा गया,बाद में पुलिस ने 8 लाख लेकर ही कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी। हनी सिंह का कॉन्सर्ट तो हो गया,लेकिन इंदौर के महापौर पुलिस अफसरों से खासा नाराज हैं। इसके लिए वह उचित प्लेटफॉर्म पर शिकायत भी करेंगे। नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव पुलिस प्रशासन से सख्त लहजे में कहा कि हनी सिंह शो के लिए आयोजकों ने जरुरी अनुमतियां नहीं ली थी, फिर आयोजन कैसे हो गया। जिम्मेदारों को आयोजन रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती है। महापौर ने कहा कि मैंने पत्र लिखकर कहा था कि जब तक निगम को मनोरंजन कर नहीं मिले तब तक आयोजन की अनुमति न दी जाए। फिर भी पुलिस अफसरों ने अनुमति दे दी। यह उचित नहीं है। पुलिस अफसरों की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के लिए उचित प्लेटफार्म पर उनकी शिकायत करेंगे। क्या है पूरा मामला? इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हनी सिंह शो के आयोजको से 50 नाख रूपए मनोरंजनकर जमा कराने को कहा था। इसके चलते अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने नोटिस भी जारी किया था,लेकिन आयोजकों ने करीब आठ लाख रुपए जमा कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद निगम की किरकिरी होने पर अपर आयुक्त के निर्देश पर निगम के रिमूवल अमले ने हनी सिंह शो के साउंड सिस्टम से भरा कंटेनर जब्त कर लिया। बताया जाता है कि इस कंटेनर में करीब एक करोड़ का सामान है। अब यदि आयोजकों को सामान चाहिए तो पचास लाख रुपए मनोरंजन कर के जमा कराएं। इस तरह हनी सिंह और निगम के बीच आपस में ठन गई है। निगम अफसरों ने भी मनोरंजन कर को अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है। महज डेढ़ घंटे में खत्म हो गया प्रोग्राम तय समय पर हनी सिंह का कार्यक्रम शुरु हुआ और गायक ने अपने मशहूर दस गाने सुनाकर महज डेढ़ घंटे में ही शो खत्म कर रवानगी ले ली। इससे निगम को मनोरंजन कर के 50 लाख रुपए नहीं मिले और दर्शक भी कार्यक्रम जल्द खत्म होने पर नाराज हो गए। ज्ञात रहे कि नगर निगम महापौर ने मनोरंजनकर जमा होने के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति देने की बात कही थी। इसके लिए पुलिस कमिश्रर को पत्र भी लिखा था,लेकिन इवेंट के लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति पहले ही ले ली गई थी। हालांकि नगर निगम ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजकों को मनोरंजन कर जमा करने का नोटिस जारी किया। नगर निगम ने जीएसटी पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के टिकट बेचे गए हैं। इस राशि का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर पहले ही जमा करना जरूरी बताया गया। नियत में खोट- महापौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि आयोजकों की नीयत में खोट है। उन्होंने आयोजकों से पोस्ट डेटेड चेक देने का आग्रह किया था,लेकिन आयोजकों ने इसे यह कहते हुए मना कर दिया कि वे चेक लेकर यात्रा नहीं करते। हनी सिंह का कार्यक्रम डेढ़ घंटे में समाप्त होने पर नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि शो खत्म करने में नगर निगम की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न होने के कारण शो को बंद किया गया,ऐसा कहना गलत है। इस इवेंट के लिए 7 लाख 85 हजार रुपए का टैक्स पहले ही जमा किया गया था,लेकिन 50 लाख रुपए की टैक्स मांग अभी भी बाकी है। पहले भी हुआ विवाद – शहर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम आयोजको ने मनोरंजन कर जमा करने का आश्वासन देने के बाद कार्यक्रम किया और गायब हो गए। इससे निगम को एफआईआर करानी पड़ी। इसके चलते ही इस बार हनी सिंह शो के पहले ही टिकिट बिक्री के आधार पर दस फीसदी मनोरंजन कर जमा कराने का नोटिस आयोजक टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड को दिया गया। इसके चलते उसने 7 लाख 85 हजार रुपए का टैक्स जमा किया। इसे निगम ने अपर्याप्त बताया और आयोजकों को पत्र लिखकर 50 लाख रुपए का टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणस्रोत वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अद्वितीय वीरता और मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर शिरोमणि छत्रपति संभाजी का बलिदान सदैव राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, श्री सिंह ने अपने व्यवहार, स्नेह एवं आत्मीयता से सम्मान प्राप्त किया और कार्यकर्ताओं के बीच अलग छवि बनाई। आमजन के बीच वे “मम्मा” के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन से संगठन सहित भोपालवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।  

154 साल की महिला ने ऐसे ली 10 साल के बच्चे की जान

इंडियाना अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 150 किलो से ज्यादा वजनी महिला के ऊपर बैठने के कारण 10 साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि महिला फॉस्टर यानी बच्चे की पालक मां थी। वहीं, महिला ने भी बच्चे के ऊपर बैठने की बात स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 साल के बच्चे की पहचान डकोटा लिवाई स्टीवन्स के तौर पर हुई है। वह इंडियाना का रहने वाला था। वहीं, महिला की पहचान 48 साल की जेनिफर ली विल्सन बताई जा रही है, जिसका वजन करीब 154 किलो है। वह कथित तौर पर बच्चे पर यह सोचकर बैठ गई थीं कि वह परेशानी में होने का नाटक कर रहा है। विल्सन को 6 साल की जेल हुई है। घटना 25 अप्रैल 2023 की है। तब पुलिस को विल्सन के घर पर स्टीवन मिला था। तब वह बेहोश था। जांच में अधिकारियों को उसकी गर्दन और सीने पर चोट के निशान मिले। लड़के ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, विल्सन ने जांच अधिकारियों को बताया है कि लड़का घर से भाग कर पड़ोसी के पास पहुंच गया था। उसका दावा है कि जब लड़के को वापस लाया गया, तब भी वह बुरा बर्ताव कर रहा था और घर छोड़ने की कोशिश कर रहा था। महिला ने स्वीकार किया है कि वह लड़के पर करीब 5 मिनट तक बैठी रहीं। उस दौरान उन्हें लगा कि लड़का नाटक कर रहा है, लेकिन जब उसने जवाब नहीं दिया तो महिला ने सीपीआर की कोशिश की और पुलिस को खबर की। महिला ने कोर्ट को बताया है कि वह सिर्फ लड़के को घर छोड़ने से जाने से रोकना चाहती थीं। ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्टीवन की मौत मैकेनिकल एस्फिक्सिया से हुई है और मौत के तरीके को हत्या माना गया है। उसे फेफड़ों और लिवर पर गंभीर चोटें आई थीं।

बीजेपी ने लगाया आरोप, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। भारत ने रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने से लोगों को रोकने के लिए हैदराबाद पुलिस ने दिलखुशनगर में लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। ऐसी ही घटना करीमनगर में भी देखी गई है। क्या कांग्रेस शासित राज्यों का यह नया पैंतरा है?’ उन्होंने आगे पूछा, ‘ये आखिर किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? भारतीय अपने ही देश की जात का जश्न मनाने के लिए कहां जाएंगे?’ फिलहाल, इस घटना को लेकर कांग्रेस या तेलंगाना पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जीती ट्रॉफी भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये। अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया। केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live