LATEST NEWS

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी, लगी मिर्ची!

नई दिल्ली भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर देशभर में जश्न का माहौल रहा और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम लोगों तक ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी। सानिया मिर्ज़ा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि, तब उन्होंने यह भी कहा था कि वह दुबई नहीं जा पा रही हैं। लेकिन फाइनल से ठीक पहले सानिया दुबई पहुंच गईं और अपने घर पर बैठकर इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखा। टीवी स्क्रीन से शेयर किया वीडियो मैच खत्म होने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीवी स्क्रीन पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। साथ ही उन्होंने लिखा, “हम जीत गए!” यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भारतीय फैन्स को यह देखकर खुशी हुई कि सानिया मिर्ज़ा ने खुलकर टीम इंडिया का समर्थन किया। पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल? सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से पाकिस्तान में हलचल मच गई। वहां के कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने भारत की जीत का जश्न मनाया। पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स, जैसे शोएब अख्तर, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड का समर्थन कर रहे थे। शोएब अख्तर ने फाइनल से पहले कहा था कि न्यूजीलैंड जीत सकता है, लेकिन जब भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली, तो उनका चेहरा उतर गया। हालांकि, उन्होंने बाद में मुंह लटकाकर भारत को बधाई जरूर दी। शोएब मलिक का पूर्वानुमान हुआ सही सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने मैच से पहले ही भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतेगी। उन्होंने कहा था कि भारत इस समय बहुत मजबूत टीम है और उनका आत्मविश्वास चरम पर है। शोएब मलिक की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और टीम इंडिया ने जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज की। भारतीय फैन्स ने की जमकर तारीफ सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से भारतीय फैन्स बेहद खुश नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह असली चैंपियन हैं, जो हमेशा सच का साथ देती हैं।

मध्य प्रदेश: विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, हंगामे के आसार

भोपाल सरकार किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी। सभी योजनाएं चलती रहेंगी। बजट सत्र (Madhya Pradesh Budget 2025) के पहले दिन  राज्यपाल मंगुभाई पटेल(Governer Mangubhai Patel) ने अभिभाषण के दौरान सदन में यह भरोसा दिया। इससे साफ हो गया कि एमपी की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना (Ladli Behana Yojana) फिलहाल बंद नहीं होने वाली। योजना की पात्र महिलाओं के लिए ये बड़ी ही राहत भरी खबर है। 22 मिनट में सरकार के जनकल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। छोटे सत्र के विरोध में कांग्रेस विधायक काला नकाब पहनकर विस पहुंचे। गांधी प्रतिमा पर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि सदन की अवधि बढ़ाएं, छोटा सत्र होने से जनता की आवाज नहीं उठा पाएंगे। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया कि सदन में अधिक से अधिक चर्चा हो।  विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया कि सदन में लंच ब्रेक नहीं होगा। लगातार सदन की बैठक हो। इससे चर्चा के लिए और समय मिल जाएगा। देर शाम तक सदन की बैठकें हों, इस पर भी सहमति बन गई। इससे बजट सत्र में वर्षों की परंपरा टूटने जा रही है। अभी तक की परंपरा रही है कि बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है। इस बार 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट के बाद दोपहर 3 बजे से फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे। बजट सत्र की बैठकें देर शाम तक चलेंगी। इस दौरान भोजन अवकाश भी नहीं होगा। जन भावनाओं के अनुरूप होगा बजट : सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की नीति व नियत का रोडमैप बताया। कहा, भारत को समर्थ, सक्षम बनाते हुए सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के भाव को चरितार्थ करना पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है। बजट जन भावनाओं के अनुरूप होगा। अनुपूरक बजट आज सरकार मंगलवार को दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। 11 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा को 11 एवं 13 मार्च का समय निर्धारित है। क्रिकेट टीम को बधाई चैम्पियन ट्रॉफी जीतने पर क्रिकेट टीम को बधाई दी। अभिभाषण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जीत पर सभी को बधाई देनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समर्थन किया। सीएम ने कहा कि 12 साल बाद मिली सफलता अद्भुत है। अंत में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने भारतीय टीम को मप्र विधानसभा की ओर से बधाई दी।  मध्य प्रदेश: विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, हंगामे के आसार बजट सत्र का आज दूसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जहां विपक्ष घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। नौकरियों पर सरकार की निष्क्रियता हरदा विधायक आरके दोगने ने टोकरी में सांप लेकर आने का कारण बताते हुए कहा कि सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। लाखों पद खाली हैं और युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है। सदन में पेसा एक्ट पर सवाल झाबुआ, बडवानी, खरगोन, अलीराजपुर, धार और झाबुआ में पैसा कानून लागू करने के लिए ग्राम सभाओं के गठन की जानकारी मांगी गई।इस पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने अलग-अलग जिलों में गठित ग्रामसभाओं की संख्या बताई। इसके अलावा सैलाना और बाजना विकासखंड की योजनाओं के कामों में देरी पर भी सवाल उठाया गया। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरे द्वारा अगर गलत जानकारी दी गई है तो मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए। राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के आरोपों पर बोले विश्वास सारंग राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, अभिभाषण आने से पहले ही उस पर टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ तो बोलेंगे ही। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का एक विधायक बता दें कि उन्होंने अभिभाषण को पूरा सुना या पढ़ा है। हमारी सरकार विकास और कल्याण मूलक सरकार है। डबल इंजन की सरकार की जो परिभाषा है उसको प्रतिपादित करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के तहत हर वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल के अभिभाषण से सरकार की विकास और कल्याण की जो पॉलिसी है, वो परिलक्षित हुई है। कल पेश होगा 2025-26 का बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश करने वाले हैं। नुमान जताया जा रहा है कि ये बजट 4.25 लाख करोड़ रुपए का होगा। इसे अबतक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। इस बजट को 25 लोगों की टीम ने करीब तीन माह की तैयारी के तहत तैयार किया है। ये भी बता दें कि, ये वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का 7वां बजट है।  राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हमला मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सदन में अलग-अलग विभागों के प्रशासकीय प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ हो चुकी है।  

समांथा ने तलाक के बाद मिटाई शादी की निशानी, एंगेजमेंट रिंग को बनाया पेंडेंट?

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से करीब 4 साल पहले तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस के लिए वो दौर काफी कठिन था, हालांकि अब हसीना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. तलाक के बाद हसीना ने अपने वेडिंग गाउन को काटकर शॉर्ट ड्रेस में बदल दिया था. वहीं, अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि हसीना ने नागा चैतन्य की एक और निशानी को मिटा दिया है. वहीं, हसीना अब उसका एक अलग तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो चीज. सामंथा ने मिटाई नागा की ये निशानी दरअसल, सोशल मीडिया पर सूरत के ज्वेलरी डिज़ाइनर ध्रुमित मेरुलिया का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि सामंथा ने अपनी सगाई की अंगूठी को तोड़कर उसके डायमंड को खूबसूरत पेंडेंट में बदल दिया है. वीडियो में धूमित ने बताया- ‘सामंथा जिसने अपनी वेडिंग ड्रेस को काटा था अब उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग के साथ भी बदलाव किया है. नागा चैतन्य की दी हुई प्रिन्सेस डायमंड रिंग को उन्होंने गले का हार बना लिया है. इस रिंग को एक्ट्रेस ने पेंडेंट का रूप दिया है.’ इस वीडियो में एक्ट्रेस की इस पेंडेंट के साथ ढेर सारी फोटो लगाई गई है. इस डायरेक्टर संग अफेयर की चर्चा वहीं, तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम सिटाडेल: हनी बनी के निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ जोड़ा जा रहा है. सामंथा ने राज के ही शो द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) से ओटीटी में डेब्यू  किया था, जिसमें एक्ट्रेस को एक्शन करते देखा गया था. एक्ट्रेस को कई बार राज के साथ देखा गया है. दोनों की कई फोटोज भी साथ में वायरल हुई हैं. हालांकि एक्ट्रेस कि ओर से इसे लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं कहा गया है. वहीं, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) से शादी की थी. सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो हसीना को ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ और ‘बंगाराम’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा.

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली अब भी मोस्ट पॉलुटेड कैपिटल, देखें लिस्ट

नई दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहर भारत में ही हैं. चाहे दुनिया का मोस्ट पॉलुटेड सिटी हो या कैपिटल, दोनों यही हैं. जी हां, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं. मेघालय का बर्नीहाट इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. दुनिया की सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी का शर्मनाक खिताब अब भी दिल्ली के पास ही है. मंगलवार को प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ. स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के मुताबिक, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है. वहीं, 2024 में भारत दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश रहा. 2023 में भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर था. रिपोर्ट में क्या है रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में भारत में PM2.5 की मात्रा में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. 2024 में यह औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी. फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से छह भारत में हैं. दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया. यहां सालाना औसत PM2.5 की मात्रा 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही. जो कि 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आंकड़े के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित है. दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 13 भारतीय शहर हैं- बर्नीहाट, दिल्ली, मुल्लांपुर (पंजाब), फरीदाबाद, लोनी, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गंगानगर, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, मुजफ्फरनगर, हनुमानगढ़ और नोएडा. भारत में वायु प्रदूषण गंभीर खतरा कुल मिलाकर, 35 प्रतिशत भारतीय शहरों ने सालाना PM2.5 का स्तर WHO की 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की सीमा से 10 गुना अधिक दर्ज किया. भारत में वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है, जिससे अनुमानित जीवन प्रत्याशा 5.2 वर्ष कम हो जाती है. पिछले साल प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ स्टडी के अनुसार, 2009 से 2019 तक हर साल भारत में लगभग 15 लाख मौतें PM2.5 प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से हुईं. क्या है पीएम 2.5 PM2.5 हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन से छोटे सूक्ष्म प्रदूषण कणों को कहते हैं. ये कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफ, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है. इसके स्रोतों में वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और लकड़ी या फसल अवशेषों का जलना शामिल है. सौम्या स्वामीनाथन ने क्या सुझाव दिए WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत ने वायु गुणवत्ता डेटा संग्रह में प्रगति की है. लेकिन यहां इसको लेकर पर्याप्त कार्रवाई का अभाव है. उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे पास डेटा है, अब हमें एक्शन लेने की जरूरत है. कुछ उपाय आसान हैं जैसे बायोमास को एलपीजी से बदलना. भारत के पास इसके लिए पहले से ही एक योजना है, लेकिन हमें अतिरिक्त सिलेंडरों पर सब्सिडी देनी चाहिए. पहला सिलेंडर मुफ्त है, लेकिन सबसे गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं को ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए. इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और बाहरी वायु प्रदूषण कम होगा.’ आईसीएमआर की पूर्व चीफ का सुझाव उन्होंने कहा कि शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विस्तार और कुछ खास कारों पर जुर्माना लगाने से मदद मिल सकती है. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि इसके लिए प्रोत्साहन और जुर्माने का मिला-जुला तरीका जरूरी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की पूर्व महानिदेशक ने कहा कि उत्सर्जन कानूनों का सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी है. उद्योगों और निर्माण स्थलों को नियमों का पालन करना चाहिए और शॉर्टकट अपनाने के बजाय उत्सर्जन में कटौती के लिए उपकरण लगाने चाहिए.  

योगराज ने पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया, पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को उनके बेबाक बयान के लिए जाना जाता है। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इसके बाद योगराज सिंह का बयान एक बार फिर चर्चा में है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही योगराज ने उन्होंने पाकिस्तान और उनके पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया। योगराज सिंह सकलैन पर बरसे सकलैन मुश्ताक ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान से 10 टेस्ट, 10 वनडे और टी20 खेलना चाहिए, फिर पता चलेगा कौन सी टीम अच्छी है। इसपर पलटवार करते हुए योगराज सिंह ने एएनआई से कहा, ‘सकलैन मुश्ताक जी का मैं एक पढ़ रहा था उन्होंने बड़ा बवाल होकर बात की। 10 टेस्ट सीरीज, 10 वनडे खेल तो पता लग जाएगा कौन अच्छा है और कौन बुरा है। अरे तुम किन चक्करों में पड़े हो अच्छे बुरे के। ये अच्छे बुरे नहीं होते, ये खेल होती है। खेल में जीत वाले और हार वाले दोनों को प्यार किया जाता है।’ योगराज सिंह ने आगे कहा- सकलैन मुश्ताक जी चैलेंज रहे हैं तो कहीं और करवा लो। दुबई में करवा लो। मैं सरकार से कहूंगा कि इतना तवा गर्म है, थोड़ा ठंडा कर दो। इन्हें भी पता लगे। भारत से सीखने को कहा योगराज सिंह ने पाकिस्तान से कहा कि वह भारत से सीख ले। उन्होंने बोला- मैं कहता हूं जी 78 साल में नहीं सीखे तो मैं क्या सीखाउंगा। जो लोग अपने लोगों को गालियां देते रहते हैं। अपने देश को गालियां देते रहते हैं। प्लेयर और आवाम के बारे में बुरा भला कहते रहते हैं। उस देश को आप क्या सीखा सकते हैं। जिसे सिर्फ जलना है आपसे। आप जीतो या हारो, उसे नुख्ता चीनी करनी है, वो आदमी कभी तरक्की कर सकता है क्या? हिंदुस्तान कहां से कहां चला गया और पाकिस्तान का क्या हाल है। कुछ सीखो हिंदुस्तान से।

देवास में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की खुशी का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की, विधायक ने एसपी से की मुलाकात

देवास भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ देवास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. पुलिस ने हुड़दंगियों का मुंडन करवाया और फिर जुलूस निकाला. इसके चलते युवक अपना मुंह छिपाते नजर आए. ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद रविवार रात देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक घबरा गए. कई वाहन चालक बड़ी मुश्किल से बचकर निकले. जब मौके पर मौजूद सिटी कोतवाली टीआई अजय सिंह गुर्जर ने लापरवाहीपूर्वक इधर-उधर एक-दूसरे पर पटाखे फेंक रहे युवकों को समझाने की कोशिश की तो नाराज़ युवकों ने टीआई के साथ अभद्रता की थी. उग्र युवकों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया था. टीआई ने किसी तरह अपना वाहन उग्र भीड़ से बाहर निकाला. वहीं, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक बेकसूर मोमोज दुकान संचालक की पिटाई कर दी थी. वहीं, पुलिस की पिटाई से घायल हुए एक युवक के परिवार ने एसपी पुनीत गेहलोद को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. मारपीट का CCTV फ़ुटेज भी वायरल हुआ. सोमवार को पुलिस ने जीत के जश्न में हुड़दंग करने वाले युवकों को वीडियो देखकर चिन्हित किया. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर शाम उनका मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान युवक अपना चेहरा छुपाते नजर आए. सीएसपी दीशेष अग्रवाल के मुताबिक, रविवार रात शहर के बीचो-बीच स्थित सयाजी द्वार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया. वीडियो के आधार पर 10 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. फुटेज में दिखने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं, चौपाटी स्थित मोमोज दुकानदार अखिलेश यादव से मारपीट के मामले में आरक्षक मन्नूलाल वर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है. मारपीट में घायल युवक इंदौर रेफर कर दिया गया था. उसकी हालत स्थिर है. बता दें कि पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है. कोई जीत का जश्न मना रहे युवकों पर पुलिसिया कार्रवाई को गलत करार दे रहा है तो कोई हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस की तारीफ़ कर रहा है.

PM मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पोर्ट लुइस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे। पीएम मोदी का मॉरीशस के सर सीवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि पीएम मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और वह राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौते भी होने हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मॉरीशस दौरे से पहले कहा कि उनकी यात्रा दो देशों की दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा को लेकर सोमवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कल से मैं मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं, जहां मैं उनके 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लूंगा। मैं अपने मित्र और प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।” 10 साल बाद दौरा यात्रा के दौरान पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही वह भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी 10 साल बाद मॉरीशस पहुंचे हैं। इसके पहले उन्होंने 2015 में देश का दौरा किया था। सागर विजन के तहत पीएम मोदी का दौरा मॉरीशस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा, ‘मैं अपने ‘सागर विजन’ के तहत, अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्रे में सुरक्षा और विकास के लिए अपनी स्थायी मित्रता को मजबूत करने तथा अपने सभी पहलुओं में अपनी साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से मॉरीशस नेतृत्व के साथ जुड़ने के अवसर की प्रतीक्षा में हूं।’ ‘सागर’ से आशय ‘सेक्युरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन’ (क्षेत्र में सबके लिए सुरक्षा और विकास) से है। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस में दिखेगी भारत की ताकत भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा ‘स्काईडाइविंग टीम’ (मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस) समारोह में भाग ले रही हैं। मोदी ने कहा, टहिंद महासागर में मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और अपनी विविधता पर गर्व हमारी ताकत है।ट प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ एवं ऐतिहासिक संबंध साझा गौरव का स्रोत हैं। पीएम मोदी ने कहा, “मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर का एक प्रमुख साझेदार है। हम साझा मूल्यों और गहरे सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। मेरी यात्रा हमारी दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी और भारत-मॉरीशस संबंधों में एक उज्जवल अध्याय जोड़ेगी।” बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की 2015 के बाद पहली मॉरीशस यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की वर्तमान यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। पिछले महीने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने देश की संसद को प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है।” मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक विशेष सम्मान की बात है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहे हैं, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम और हाल ही में पेरिस और अमेरिका की यात्रा के बावजूद हमें यह सम्मान दे रहे हैं। वह हमारे विशेष अतिथि के रूप में यहां आने के लिए सहमत हुए हैं। पीएम मोदी की यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेता दत्तात्रेय होसबोले बोले, देश का नाम भारत है तो इंडिया क्यों कहा जाए?

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि अपने देश को इंडिया नहीं, भारत कहना चाहिए। नोएडा में ‘विमर्श भारत का’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सरकार्यवाह ने देश को दो नामों, भारत और इंडिया के नाम से पुकारे जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश को दो नामों से क्यों जाना जा रहा। इसपर प्रश्न उठाना चाहिए। दत्तात्रेय ने कहा कहा, ‘पिछले दिनों सरकार ने जी20 सम्मेलन में राष्ट्रपति आवास पर भोज के लिए निमंत्रण में रिपब्लिक ऑफ भारत लिखा। भारत के नाम को इंडिया नहीं कहना चाहिए, वह इंग्लिश में इंडिया है और भारत के वासियों के लिए भारत है, ऐसा हो सकता है दुनिया में कहीं। कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया- भारत का संविधान, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया- भारत का रिजर्व बैंक… प्रश्न उठना चाहिए। इसे ठीक करना ही पड़ेगा। भारत है तो भारत ही कहो।’ आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा कि भारत की राष्ट्रीयता के संबंध में कई विचार आए, जो टूट गया क्या वही भारत है? क्या भारत एक जमीन का टुकड़ा है? या संविधान से चलने वाला केवल एक भारत है? केवल ऐसा नहीं है, भारत एक जीवन दर्शन है, आध्यात्मिक प्रतिभूत है। विश्व को संदेश देने वाला विश्वगुरु है। उन्होंने कहा कि भारत के संबंध में बहुत भ्रामक बातें फैलाई गईं। भारत को कहा गया कि भारत केवल एक कृषि प्रधान देश है, यहां किसी भी प्रकार का उद्योग नहीं है, जबकि यह सत्य नहीं है। 1600 ईस्वी में भारत की विश्व व्यापार में लगभग 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी तो यह केवल क्या कृषि की थी, ऐसा नहीं है। अगर हम वैश्विक दृष्टि से देखें तो प्राचीन समय से ही हम किसी भी क्षेत्र में कम नहीं थे। हमने अपने स्वाभिमान को खोया। हमारी शिक्षा पद्धति नष्ट हुईं, जो बाहरी आक्रांता आए उन्होंने हमारे देश का दमन किया। दत्तात्रेय ने कहा कि आज भारत स्वतंत्र है, उसका मस्तिष्क स्वतंत्र है। पहले के दशकों में पढ़ाया जाता था कि भारत का गणित और विज्ञान के क्षेत्र में कोई योगदान नहीं है। भारत के इतिहास को तोड़ा और मरोड़ा गया है, जबकि भारत का इतिहास समृद्धि से भरा पड़ा है। आज यह महत्वपूर्ण है कि विश्व के बहुत से लोग भारत के बारे में एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मूल परिचय संस्कृति का परिचय है। आचरण के महान आदर्श हैं। उन्होने कहा कि भारत में हमारे जो पूर्वज थे, उन्होंने निश्चय कर लिया था कि किसी भी स्थिति में अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है और अपने विचार को बचा कर रखना है। काल के प्रवाह में भी इस देश की संस्कृति कभी नष्ट नहीं हुई, हमारे देश के मनीषियों ने इसे अलग-अलग रूप में प्रस्तुत किया है।

भारत के 12 सूरमाओं का प्रदर्शन ऐसा था चैंपियंस ट्रॉफी में, जिन्होंने दुनिया से मनवाया लोहा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत ने अपना सातवां आईसीसी खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में भारत के किस-किस खिलाड़ी ने कैसा-कैसा प्रदर्शन किया, उसके बारे में आप जान लीजिए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर थे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने निकाले। भारतीय टीम ने खिताब इसलिए जीता, क्योंकि ये एक टीम एफर्ट था। हर कोई खिलाड़ी किसी ना किसी मैच में आगे आया और टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों में चार अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने। दो बार विराट कोहली, जबकि एक-एक बार रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 1. रोहित शर्मा कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 180 रन बनाए और एक कैच पकड़ा। हालांकि, फाइनल में उनकी 76 रनों की पारी सबसे ज्यादा अहम रही और वे ट्रॉफी टीम को दिलाने में सफल रहे। कप्तान ने कई मैचों में तेज गति से रन बनाकर अच्छी शुरुआत भारत को दिलाई। फाइनल में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 2. शुभमन गिल शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत शतक के साथ की थी, लेकिन अगले कुछ मैचों में उन्होंने ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन फिर भी वे 188 रन पांच मैचों में बनाने में सफल रहे। 2 कैच भी उन्होंने इस टूर्नामेंट में पकड़े। पहले मैच में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 3. विराट कोहली विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की। वे एक शतक के साथ कुल 218 रन बनाने में सफल रहे, जबकि 7 कैच और एक रन आउट भी विराट कोहली ने कराया। इस तरह वे भी भारत की जीत में अहम योगदान देने में सफल रहे। दो मैचों में उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 4. श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 243 रन बनाए और वे टॉप परफॉर्मर रहे। दो कैच भी उन्होंने पकड़े और टीम को हर उस मैच में मुश्किलों से उबारा, जिसमें भारत परेशानी में था। नंबर चार पर उनकी पारियां लगभग हर मैच में अहम रहीं। 5. केएल राहुल केएल राहुल ने विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बल्ले से नॉकआउट मैचों में उन्होंने दमदार खेल दिखाया। वे 140 रन इस टूर्नामेंट में बनाने में सफल रहे, लेकिन हर मैच में उनकी पारी अहम रही। पांच कैच एक स्टंपिंग और एक रन आउट में भी केएल राहुल का योगदान रहा। 6. अक्षर पटेल जब-जब टीम इंडिया को जरूरत पड़ी अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से योगदान दिया। वे नंबर पांच या इससे नीचे खेलकर 109 रन बनाने में सफल हुए और पांच विकेट भी उन्होंने निकाले। इसके साथ-साथ दो रन आउट और दो कैच भी उन्होंने पकड़े। 7. हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या को ऐसे ही सीमित ओवरों की क्रिकेट में क्लच प्लेयर नहीं कहा जाता। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साबित कर दिया के वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। 99 रन और 4 विकेट उनको इस टूर्नामेंट में मिले, जबकि दो कैच भी उन्होंने पकड़े। उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग और पेस बॉलिंग भारत के बहुत काम आई। 8. रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 विकेट निकाले थे और कुल 27 रन बनाए थे। इसके अलावा फील्ड पर उन्होंने अहम योगदान दिया था। हालांकि, एक ही कैच उन्होंने पकड़ा था, लेकिन कई बार उन्होंने अच्छी फील्डिंग से रन रोके थे। 9. कुलदीप यादव चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव वैसे तो पूरे टूर्नामेंट में फीके रहे थे और उनको कुल 7 विकेट मिले। हालांकि, फाइनल में उन्होंने जो दो विकेट निकाले, उससे साबित हो गया था कि वे वाकई में कमाल गेंदबाज हैं। उन्होंने एक कैच भी इस टूर्नामेंट में पकड़ा था। 10. मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी को नया मिस्टर आईसीसी बॉलर कहा जाता है और उन्होंने इसे फिर से साबित किया, क्योंकि उनको 9 विकेट पांच मैचों में मिले और एक कैच भी उन्होंने पकड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ उनको पांच विकेट मिले थे। फाइनल में उन्होंने एक सफलता हासिल की थी। 11. वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा की जगह एक और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रोहित शर्मा ने खिलाया और उन्होंने 9 विकेट तीन मैचों में निकाले। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट उनको मिले थे। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट और फाइनल में भी उनको दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 12. हर्षित राणा हर्षित राणा की बात करें तो उनको दो मैच ही इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला। वे बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट निकालने में सफल हुए थे। कुल चार विकेट उनको इस टूर्नामेंट में मिले।

औरंगजेब की कब्र और शिवाजी के मंदिर के रखरखाव में हर साल कितने पैसे खर्च करती है सरकार: खुलासा

मुंबई देश में इन दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज और औरंगजेब को लेकर मामला गरमाया हुआ है. तमाम राजनीतिक दल इसको लेकर सियासत कर रहे हैं और अब RTI ने जो खुलासा किया है, उसने आग में घी डालने का काम किया. आरटीआई ने कहा है कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासक के लिए सरकार सालभर में करीब 2 लाख रुपये खर्च करती है और छत्रपति शिवाजी के मंदिर के लिए सिर्फ 250 रुपये महीना ही दिया जाता है. सरकार पर लगा भेदभाव का आरोप RTI के खुलासे के बाद से हिंदू जनजागृति संगठन तमाम तरह के सवाल उठा रहा है. संगठन का कहना है कि आखिर औरंगजेब के लिए लाखों रुपये और छत्रपति शिवाजी के लिए इतने कम रुपये देकर ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है. हिंदू जनजागरण समिति ने इस सहायता को तुरंत बंद किए जाने की मांग की है और कहा है कि छत्रपति शिवाजी के मंदिर को भरपूर सहयोग किया जाना चाहिए. हिंदू जनजागृति संगठन ने मजार और मंदिर में भेदभाव का आरोप लगाया है. औरंगजेब की कब्र के लिए कितने सरकार ने दिए कितने रुपये हिंदू जनजागृति संगठन की मानें तो औरंजेब की कब्र के लिए हर साल केंद्र सरकार की भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा लाखों रुपये देकर सहायता और देखरेख की जा रही है. जानकारी की मानें तो साल 2021-22 में 2,55,160 रुपये और साल 2022-23 में 2,00,636 रुपये खर्च किए जा चुके हैं. इस तरीके से हिसाब जोड़ा जाए तो अभी तक लगभग 6.50 लाख रुपये का खर्चा आ चुका है. वहीं महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक छत्रपति शिवाजी के मंदिर के लिए सिर्फ 250 रुपये महीने दिए जाते हैं. मंदिर के लिए क्यों दी जा रही इतनी सी रकम हिंदू जनजागृति संगठन का कहना है कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्णं है कि जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करके हिंदू धर्म, महाराष्ट्र की संस्कृति और स्वराज की रक्षा के लिए काम किया है और अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उनके मंदिर के लिए सिर्फ इतनी सी रकम क्यों दी जा रही है. संगठन ने मांग की है कि औरंगजेब की कब्र को दी जाने वाली सहायता तुरंत रोक दी जाए और छत्रपति शिवाजी के मंदिर के लिए भरपूर सहायता की जाए.

पूर्व CM बघेल के बेटे से आज ED करेगी पूछताछ, लटकी गिरफ्तारी की तलवार!

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद उन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक गई है। ईडी ने चैतन्य को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में उनसे मंगलवार को पूछताछ होगी। माना जा रहा है कि यदि ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई तो गिरफ्तार भी कर सकती है। ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे और पूर्व सीएम के ठिकानों पर छापेमारी की। चैतन्य बघेल अपने पिता के साथ भिलाई में रहते हैं, इसलिए उस परिसर पर भी छापेमारी की गई। दुर्ग जिले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई परिसर, चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों समेत 14 ठिकानों की धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई। बघले के अवासा से ईडी ने दस्तावेज और 30 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। ईडी की छापेमारी के बीच दिनभर बघेल के आवास के बाहर समर्थक हंगामा करते रहे। आरोप है कि ईडी की टीम जब आवास से बाहर आई तो कार को घेर लिया गया। आरोप है कि टीम पर पथराव भी किया गया। इससे पहले दिन में भी कई बार समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। दिनभर नारेबाजी चलती रही। छापेमारी सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और ईडी के तलाशी दल के साथ सीआरपीएफ का सुरक्षा दल भी था। ईडी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को संदेह है कि चैतन्य बघेल शराब घोटाले के अपराध से हुई आय के ‘प्राप्तकर्ता’ हैं। ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को ‘भारी नुकसान’ हुआ और इस अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में गई। ईडी के अनुसार, कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ, जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स व्हाइट बॉल टीम के भी कप्तान हो सकते हैं, ऑलराउंडर ने खुद दिया हिंट

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने इंग्लैंड की टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में अब नए विकल्पों पर बोर्ड को विचार करना होगा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स व्हाइट बॉल टीम के भी कप्तान हो सकते हैं। व्हाइट बॉल की जिम्मेदारी भी हेड कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम ने संभाली हुई है, जो टेस्ट टीम के साथ लंबे समय तक रहे हैं और उस टीम के कप्तान बेन स्टोक्स थे। ऐसे में यही जोड़ी आगे हमें इंग्लैंड की व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी नजर आ सकती है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के अनुसार, बेन स्टोक्स ने संकेत दिया है कि वह इंग्लैंड की सुस्त पड़ी सफेद गेंद वाली टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो सकते हैं। ईसीबी के अधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाना चाहिए। पिछले 11 में से 10 मैच हारने के बाद बटलर को कप्तानी छोड़नी पड़ी। ऐसे में माना जा रहा था कि यदि अगली पीढ़ी को आगे आने के लिए कहा जाए तो हैरी ब्रूक कतार में सबसे आगे होंगे, क्योंकि वे अभी तक टीम के उपकप्तान थे। हालांकि, रॉब की खुद को सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय देंगे। 33 वर्षीय स्टोक्स ने जो रूट से रेड-बॉल टीम की कमान संभालने के बाद से एक दमदार कप्तान साबित हुए हैं। हालांकि, उनकी उम्र और फिटनेस दोनों ही मुद्दे स्टोक्स के साथ जुड़े हुए हैं। यहां तक कि वर्तमान में भी वे हैमस्ट्रिंग समस्या से परेशान हैं। कुछ ही समय पहले घुटने की बड़ी सर्जरी भी उनको करानी पड़ी थी। स्टोक्स को लेकर रॉब की ने कहा है कि ये मूर्खतापूर्ण बात होगी अगर हम टेस्ट कप्तान पर विचार नहीं करते। सोमवार रात को बीबीसी रेडियो 5 लाइव पर जब स्टोक्स को लेकर पूछा गया कि इस प्रस्ताव पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, तो इस रॉब की ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने उनसे इस बारे में बात नहीं की है। मैंने उनसे दूसरे दिन ही कहा था, जब मैंने पत्रकारों के साथ राउंड टेबल (साक्षात्कार) किया था, और स्टोक्स से कहा था ‘ओह, वैसे, मैंने अभी कहा है कि आप व्हाइट-बॉल कप्तानी के लिए विचाराधीन हैं। और फिर वह अंगूठा दिखाने वाली इमोजी और इस तरह की अन्य चीजें दिखाते हुए नजर आए, जैसे कह रहा हों कि ‘ओके’ – ऐसा नहीं है कि मैंने उसे यह पेशकश की है, लेकिन इस तरह की बातचीत हम करते हैं।”

मार्च में MP में बदला मौसम, तापमान 38 डिग्री, आज कैसा रहेगा वेदर, त्तर-पश्चिम भारत में नए सिस्टम से आएगी पारे में गिरावट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूरज की तपिश काफी तेज हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने लगा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रतलाम रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खासतौर पर गुजरात से लगे इलाकों में तो तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी भोपाल और इंदौर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 35.4 डिग्री, इंदौर में 35.6, ग्वालियर में 34.5, जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान देखा जाये तो भोपाल में 21.3, इंदौर में 21.4, ग्वालियर में 15.2, जबलपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रातें अभी भी हो रही सर्द प्रदेश के पश्चिमी इलाकों के जिले, पूर्वी जिलों की की तुलना में ज्यादा गर्म हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़त दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान में भले ही तेजी आ रही हो, लेकिन रात के तापमान में बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। कुछ जिलों की रातें अभी भी ठंडक भरी हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दक्षिण पूर्वी हवाएं आ रही हैं। जबकि पूर्वी जिलों उत्तर पूर्वी हवाएं आ रही है। हालांकि ईरान के आसपास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर देश के उत्तरी इलाकों पर दिखा, लेकिन प्रदेश में इसका कोई अधिक प्रभाव नहीं होगा। दिन में 38, रात में 23 डिग्री से ज्यादा तापमान पिछले 3 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को धार-रतलाम में 38 डिग्री, शिवपुरी-मंडला में 37 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री, खरगोन में 36 डिग्री, सागर, सिवनी, नर्मदापुरम-टीकमगढ़ में 35.8 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री, दमोह-बैतूल में 35.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 35.2 डिग्री और खंडवा में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर में 35.6 डिग्री, भोपाल में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री और जबलपुर में 34 डिग्री रहा। रविवार-सोमवार की रात की बात करें तो धार में सबसे ज्यादा 23.2 डिग्री रहा था। वहीं, भोपाल, इंदौर में 21 डिग्री से ज्यादा रहा। अब बर्फीली हवा का असर नहीं बर्फीली हवा चलने से प्रदेश में चार दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ी। इससे भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कई शहरों में शीतलहर चली, जबकि रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे रहे, लेकिन अब पारे में बढ़ोतरी होने लगी है। बर्फीली हवा का असर अब नहीं है।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन हुआ, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम कौन सी है? इसका जवाब होगा भारत। चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान कौन? जवाब- रोहित शर्मा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन किया है, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं हैं। आईसीसी ने उस खिलाड़ी को कप्तान चुना है, जिसे रोहित शर्मा इसी चैंपियंस ट्रॉफी में एक नहीं, बल्कि दो बार हराया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को चुना है। आईसीसी के मिचेल सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान चुनने की आलोचना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि वे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से एक नहीं, बल्कि दो बार हारे हैं। एक बार लीग मैच में और एक बार फाइनल में, बावजूद इसके आईसीसी ने रोहित शर्मा से पहले मिचेल सैंटनर को कप्तान चुना है। मिचेल सैंटनर की टीम में जगह बनती है, लेकिन कप्तान तो किसी भी तरह से रोहित शर्मा ही होने चाहिए। जिस टूर्नामेंट में किसी टीम ने 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीते, उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मुकाबले जीते। रोहित शर्मा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। भले ही उन्होंने 200 से कम रन इन पांच मैचों में बनाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उस वजह से उनको टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए था और कप्तानी दी जानी चाहिए। भले ही आप किसी रचिन रविंद्र को ओपनर के तौर पर रखते और इब्राहिम जादरान को 12वां खिलाड़ी बना सकते थे, लेकिन रोहित को जगह मिलनी चाहिए थी। हालांकि, ये आईसीसी की ओर से नया नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की टीम में पैट कमिंस का नाम नहीं था, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, तो उनको बुरा नहीं लगना चाहिए। हालांकि, टीम के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित को यहां जगह जरूर मिलनी चाहिए थी।  

पहले से थी महू हिंसा की साजिश, FIR में बड़ा दावा , 40 से अधिक पर केस दर्ज, 13 हिरासत में

इंदौर मध्य प्रदेश के महू शहर में रविवार रात भारत की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़क उठी। जश्न में निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए और तीन कारों समेत कई दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ पर NSA के तहत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस में दर्ज एफआईआर साजिश की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अभी तक 40 लोगों पर नामजद एफआईआर है।  शिकायतकर्ता गजराज उर्फ पप्पू कौशल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले से साजिश रचकर हमला किया और धमकी दी कि “आज तुम बच गए, आगे जुलूस निकाला तो जान से खत्म कर देंगे.” गजराज ने FIR में बताया कि 9 मार्च 2025 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों पंकज, मुकेश, प्रीतेश, शरद, आशीष, रजीत, सुमित और अन्य के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे थे. शांति से जुलूस निकालते वक्त अकबर का तकिया, पत्ती बाजार, टाल मोहल्ला और बत्तख मोहल्ला के 17 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. यह है मामला रविवार देर रात भारत की न्यूजीलैंड पर चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद महू शहर में जश्न का माहौल था। युवा क्रिकेट प्रशंसकों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस कई इलाकों से होते हुए जामा मस्जिद इलाके में पहुंचा। वहां पटाखे चलाने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद कहासुनी हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पांच अलग-अलग जगहों पर घटी घटना इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हिंसा की घटना पाँच अलग-अलग जगहों पर हुई। ताल मोहल्ला, सेवा मार्ग, पट्टी बाजार, माणेक चौक और जामा मस्जिद इलाके में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन कारों और कई दोपहिया वाहनों को तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। 13 लोग गिरफ्तार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति बहाल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा और इसके (हिंसा) के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर की संख्या बढ़ेगी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और गवाहों के बयान के आधार पर और FIR दर्ज की जाएंगी। घटना के वीडियो फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद के पास से झड़प की हुई थी शुरुआत कलेक्टर ने बताया कि झड़प एक मस्जिद के पास शुरू हुई, जहां जुलूस में शामिल लोग दूसरे समूह से भिड़ गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी जानकारी और दोषियों की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच है जारी महू थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि उपद्रवियों ने तीन कारों और बारह दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। पुलिस पांच अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं की जांच कर रही है। आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव करने वालों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो की जांच की जा रही है। समूह ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया रविवार देर रात महू में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। इंदौर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालात का जायजा लेने महू पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, भारत की जीत के बाद युवा क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न में जुलूस निकाला था। जुलूस जब जामा मस्जिद इलाके में पहुंचा तो वहां एक बड़े समूह ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। बाद में कुछ लोगों ने छोड़ी गई मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया। रविवार रात डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि महू में जश्न मनाया जा रहा था और लोग चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसक झड़प से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई। पत्थर कैसे जमा हुए इसके साथ ही यह सवाल है कि आखिर इलाके में पत्थर जमा कैसे हुए। जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि मस्जिद के अंदर से पत्थरबाजी हुई है। यानी मस्जिद में लोग पहले से पत्थर जमाकर रखे थे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज किए हैं। हालात हो रहे हैं सामान्य वहीं, महू में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहरे के बीच शहर में दुकानें खुल रही है। पुलिस की टीम सभी लोगों पर नजर रख रही है। साथ ही उपद्रवियों से निपटने की भी पूरी तैयारी है। एफआईआर की संख्या बढ़ेगी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और गवाहों के बयान के आधार पर और FIR दर्ज की जाएंगी। घटना के वीडियो फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद के पास से झड़प की हुई थी शुरुआत कलेक्टर ने बताया कि झड़प एक मस्जिद के पास शुरू हुई, जहां जुलूस में शामिल लोग दूसरे समूह से भिड़ गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूरी जानकारी और दोषियों की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live