LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी सुरक्षित माहौल प्रदान करेगी। इससे अब अभिभावक अपनी बेटियों के करियर को लेकर निश्चिंत हो सकेंगे। उन्होंने पत्रकारों की सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान समारोह आयोजित करने पर खुशी जताई और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे एक पिता ने हमें अपने घर बुलाया हो। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला पत्रकारों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में पहली बार इस तरह का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाएँ समाज निर्माण की सशक्त धुरी हैं, और महिला पत्रकार अपनी लेखनी से सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।  महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय के साथ लंच किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।  मुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों के लिए भविष्य में नई योजनाओं पर विचार करने का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार महिला पत्रकारों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का अधिकारी कराए निराकरण:- कलेक्टर

सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का अधिकारी कराए निराकरण:- कलेक्टर कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा … शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें तथा प्रकरणों का निराकरण कर जानकारी पोर्टल में दर्ज कराएं।             कलेक्टर ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग,ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों में सी.एम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति,पेंशन प्रकरण से संबंधित प्रकरणों का भी निराकरण विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें।     बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, श्रीमती अमृता गर्ग, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्रीमती एंटोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रहा है लाभ

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रहा है लाभ मोबाईल मेडिकल यूनिट बस से लोगों को मिल रही घर पहुंच सेवा मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जरूरतमंद व गरीब तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के पूरे 40 वार्डों के लिए 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट बस संचालित है। क्षेत्र के लोगों के द्वार तक पहुंचने वाली मोबाईल मेडिकल यूनिट वाली बसें स्वयं में एक अस्पताल है। जिसमें मेडिकल स्टाफ, मेडिकल उपकरण सहित मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं व निःशुल्क दवा उपलब्ध है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 01 पोड़ी, एवं वार्ड क्रमांक- 38 डोमनहिल फुटबॉल ग्राउण्ड के पीछे कैंप लगाया गया। पोड़ी में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व 10 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया, वहीं सभी जांच कराने वाले मरीजों को निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है, जिसके लिए आमजनों को स्वास्थ्य की जांच हेतु घर पहुंच सेवा मोबाईल मेडिकल युनिट बस की शुरूआत की गई है। जिसमें 42 प्रकार के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जिसमें मुख्य रूप से सी.पी.सी. मशीन से जांच, एल.एफ.टी., थायराइड, विटामिन बी-12, विटामिन डी-03, यूरिक एसिड जैसे अन्य कई प्रकार के जांच कर लोगों का घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। इस दौरान डॉ. किरण किशोर, डॉ. सुमन पाण्डेय, ए.एन.एम. सुनिता कारफारमा, लैब टेक्नीशियन सुशील यादव, फार्मासिस्ट नैन्सी, सुभाष, रोशन सिंह, लैब टेक्नीशियन अलमा एक्का व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बनकर उभर रहा

⁠अनूपपुर महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बनकर उभर रहा है। ग्रामीण पर्यटन से लेकर होटल प्रबंधन और हस्तशिल्प कला तक, मध्य प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर रोजगार भी पा रही है एवं पर्यटन बढ़ाने के महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। इस मौके पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि “नारी सिर्फ प्रेरणा नहीं, परिवर्तन की पहचान है। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाएं अपनी क्षमताओं से नए आयाम स्थापित कर रही हैं, जिससे न केवल उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था भी सशक्त हो रही है।” ग्रामीण होमस्टे की सफलता की कहानी मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित ग्रामीण होम स्टे योजना महिलाओ के लिए स्वरोजगार के नये-नये अवसर प्रदान कर रहा है। होमस्टे में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के होमस्टे और उनकी खूबसूरत हस्तकला पेंटिंग को पर्यटकों के द्वारा लगातार सरहा जा रहा है एवं होमस्टे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के मुख्य कारण भी बन कर उभर रहा है।      प्रशिक्षित और कुशल महिलाएं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत 8,300 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 50 विभिन्न पर्यटक स्थल पर 36,000 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। इसी कड़ी में 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए, जिसमे जिप्सी चालक और नाव चालक का प्रशिक्षण शामिल है। जिसमे अनूपपुर जिले में 150 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 700 से अधिक महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।   अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में भी दिखा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटन स्थल अमरकंटक में 25 टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइड तैयार किये गए जिसमे से प्रशिक्षित 05 महिला टूरिस्ट फैसिलिटेटर गाइडों ने अमरकंटक के विभिन्न दार्शनिक स्थलों में पर्यटकों को बतौर गाइड, स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई।

प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही : मंत्री एदल सिंह कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवाईयों का उपयोग कम करें। प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है, जिसका उत्‍पादन 20.29 लाख मेट्रिक टन एवं औसत उत्‍पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्‍टेयर है। ग्रीष्‍मकलीन मूंग की खेती मुख्‍यत: नर्मदापुरम, जबलपुर एवं भोपाल संभाग में की जाती है। ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृध्दि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवा का उपयोग अधिक किया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फसल को जल्द पकाने के लिये खरपतवारनाशक दवा (पेराक्‍वाट डायक्‍लोराइड) का भी उपयोग अधिक हो रहा है, इन कीटनाशक / खरपतवारनाशक दवा के अंश मूंग फसल में शेष रह जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हैं। कृषि मंत्री कंषाना ने सभी किसान भाईयों से अपील है कि ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल में कीटनाशक/खरपतवारनाशक दवा का उपयोग कम से कम करें, जिससे मानव शरीर पर इसका दुष्‍प्रभाव कम हो।  

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग 12000 HP की नई ताकत भोपाल मंडल को मालवाहन में मिलेगी रफ्तार और सुरक्षा भोपाल पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत् लोको शेड, इटारसी में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त EF12K मल्टी लोको नंबर 65036 एवं 65059 का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस है, जो कि सामान्य लोकोमोटिव की तुलना में लगभग दोगुनी शक्ति प्रदान करता है, जो इसे और भी शक्तिशाली बनाता है। इसकी सहायता से मालवाहक गाड़ियों का संचालन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज़ी से किया जा सकेगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण चल स्टॉक) श्री नीरज कुमार शर्मा के अनुसार अभी तक भोपाल मंडल में इस प्रकार के दो ही लोको उपलब्ध है जिनमे से एक लोको कल  दिनांक 11 मार्च से अपनी सेवाएँ देने लगेगा और दूसरा लोको लगभग एक सप्ताह बाद कमीशनिंग होकर उपलब्ध हो जायेगा| इस लोको की खास विशेषताएं निम्नलिखित है:- 1.    वेस्टिब्यूल कनेक्शन: इस सुविधा के माध्यम से एक लोको से दूसरे लोको में सुगमता से प्रवेश किया जा सकेगा, जिससे लोको स्टाफ का आवागमन अधिक सरल हो जाएगा। इसके अलावा, यह सुविधा आपातकालीन परिस्थितियों में लोको स्टाफ को सुरक्षित रूप से एक लोको से दूसरे में जाने में भी सहायक होगी। 2.    सिग्नल एक्सचेंज लेम्प: लोको कैब के भीतर ही यह सुविधा दी गई है, जिससे लोको पायलट को बिना हाथ बाहर निकाले ही सुरक्षित रूप से सिग्नल एक्सचेंज करने में सहूलियत मिलेगी। इससे परिचालन अधिक सुरक्षित और कुशल हो सकेगा। 3.    वाटरलेस यूरिनल: लोको पायलटों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अत्याधुनिक सुविधा को शामिल किया गया है। 4.    कैब एसी: लोको पायलट के लिए लंबी यात्राओं के दौरान आराम सुनिश्चित करने और गर्मी के मौसम में थकान को कम करने के लिए लोको में एसी की सुविधा दी गई है, जिससे कार्य के दौरान उनकी उत्पादकता बढ़ सके। 5.    रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम: इस प्रणाली के तहत लोको की लोकेशन और संभावित फेल्योर डाटा को रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है, जिससे परिचालन अधिक विश्वसनीय और कुशल हो सकेगा. भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि: इस लोको की ढुलाई क्षमता 12000 हॉर्स पॉवर है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इसकी अधिक क्षमता के कारण मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और अधिक माल एक बार में ले जाना संभव होगा। है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इससे भारतीय रेलवे द्वारा अधिक मालगाड़ियों के संचालन और 3000 मीट्रिक टन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया  कि “नवीनतम तकनीक से युक्त इन लोको के कमीशनिंग से रेलवे के माल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इससे रेलवे की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इस महत्वपूर्ण पहल से भारतीय रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।”

खजुराहो थाना में आज आयोजित हुई शांति समिति की बैठक…

खजुराहो खजुराहो थाना में  शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिस में आगामी त्यौहार ईद तथा होली के त्यौहार में शांतिपूर्वक मिलजुलकर भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई । बैठक के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अपने- अपने सुझाव भी दिए जिसमें महत्वपूर्ण रूप से नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों में पुलिस की गश्ती बढ़ाने एवं जहां होलीका दहन किया जाना है उसकी जानकारी सहित उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को होने वाली नमाज का समय इत्यादि के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान की, सभी समुदाय के लोगों ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से कहा कि खजुराहो में हमेशा शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ ही त्यौहार मनाए जाते हैं और आगामी त्योहारों में भी वही भाईचारा कायम रहेगा । इस अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू) अवस्थी, तहसीलदार धीरज गौतम तथा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल  “Queens on the Wheel” – 2.0 महिला बाइकिंग का हुआ सफल समापन भोपाल  मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट “क्वीन्स ऑन द व्हील” के दूसरा संस्करण का समापन सोमवार 10 मार्च 2025 को, पर्यटन निगम की इकाई केरवा रिसोर्ट, भोपाल में हुआ। इस बाइकिंग टूर का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, कला-संस्कृति और धरोहर के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित करना था। इस बाइकिंग टूर में देश और प्रदेश की 25 से अधिक महिला बाइकर्स ने भाग लिया, जिन्होंने सांची, चंदेरी, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली, दतिया, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर, सागर, उदयगिरि, भोजपुर और भीम बैठका जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों से होते हुए 1400 किलोमीटर की दूरी तय की। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबन्ध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी  ने इस अवसर पर कहा, “इस अभियान का उद्देश्य न केवल मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना भी था” इन महिला बाइकर्स ने ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, मितावली, पडावली,  बटेश्वर, दतिया पर भ्रमण किया एवं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में लाईट एण्‍ड साउण्‍ड शो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय का भी अनुभव भी किया, इसके साथ ही इन महिला बाइकर्स ने विश्‍व धरोहर सांची स्‍तूप, उदयगिरि की गुफाएं, चंदेरी के पास प्राणपुर विलेज़ में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज एवं हैण्‍डलूम कैफे का अनुभव किया। इस आयोजन से महिलाओं को विभिन्न पर्यटक स्थलों पर भ्रमण करने का मौका मिला एवं इन महिला बाइकर्स ने मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सुंदरता को प्रदर्शित भी किया साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षा के संदेश को भी बढ़ावा दिया।

भगोरिया महोत्सव में शामिल होना मेरे लिये गर्व की बात: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अलीराजपुर आकर भगोरिया महोत्सव में शामिल होकर में गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। भगोरिया महोत्सव में उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। अलीराजपुर ने पिछले 20 वर्षों में तरक्की की नई ऊॅचाईयों को छूआ है। आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के किसान साल में 3–3 फसलें लें रहे है, ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है। मंत्री विजयवर्गीय ने आज यह बात आज भगोरिया महोत्सव में शामिल होने के बाद कहीं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए मंत्री नागर सिंह चौहान ने मेहनत की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से अलीराजपुर आ रहे है। राज्य सरकार के प्रयासों से पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्म-विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार किया जा रहा है। भगोरिया महापर्व उल्लास के साथ मनाया जाता रहे इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। भगोरिया महापर्व में मंत्री विजयवर्गीय एवं राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का स्वागत जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई जैकेट और साफा पहनाकर मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया।  

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस पर विशेष आयोजन

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सुश्री पूनम श्रोती, एचआर प्रोफेशनल, दिव्यांग समानता प्रशिक्षक और उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी, सेज अस्पताल में लैप्रोस्कोपिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता की कई कहानियाँ साझा कीं जिससे सशक्तिकरण और प्रेरणा का वातावरण बना। पूनम श्रोती ने अपने जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सुनाई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। वहीं, डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी ने महिला स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया, जिसमें स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने समय पर जाँच और रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। संस्थान द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं 10 वर्षों से अधिक का योगदान देने वाली महिला संकाय सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरू डॉ. विजय सिंह, एवं रजिस्ट्रार डॉ. सतीश कुमार सिन्हा द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देने और व्यक्तिगत रूप से उपहार वितरित करने के साथ हुआ।

विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा

मध्यप्रदेश के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल)के सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन करने के लिए फ्लाई ऐश उपयोगिता-2025 विषय पर गोवा में आयोजित 14 वें अन्तर्राष्ट्रीय आवासीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। तीनों विद्युत गृह के अभियंताओं को यह पुरस्कार पूर्व केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदान किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में एनटीपीसी, विभिन्न राज्यों की पॉवर यूटिलिटी व निजी पॉवर यूटिलि‍टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरस्कार के लिए तीनों ताप विद्युत गृह के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने फ्लाई ऐश के बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के माध्यम से जो मील का पत्थर स्थापित किया है, यह उपलब्धि न केवल पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की मिसाल भी है। किस श्रेणी में मिला पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को यह पुरस्कार 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से कम श्रेणी और सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से अधिक श्रेणी वर्ग में प्रदान किया गया। सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने 100 प्रतिशत से अधिक फ्लाई ऐश का सतत् व प्रभावी उपयोग किया है। फ्लाई ऐश क्या है फ्लाई ऐश कोयले की राख का सबसे महीन कण है। इसे फ्लाई ऐश इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे दहन कक्ष से निकास गैसों द्वारा ले जाया जाता है। फ्लाई ऐश कोयले में खनिज पदार्थ से बना महीन पाउडर है, जिसमें कोयले में गैर-दहनशील पदार्थ और अधूरे दहन से बची हुई कार्बन की थोड़ी मात्रा शामिल होती है। फ्लाई ऐश आम तौर पर हल्के भूरे रंग की होती है और इसमें ज़्यादातर गाद के आकार और मिट्टी के आकार के कांच के गोले होते हैं। पर्यावरण संबंधी बढ़ती चिंता और समस्या की बढ़ती गंभीरता के कारण फ्लाई ऐश का प्रबंधन करना अनिवार्य हो गया है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभागीय विषयों की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में वेतन संरक्षा (पे-प्रोटेक्शन) के लाभ आवश्यक है जिससे चिकित्सा शिक्षकों का आर्थिक संतुलन प्रभावित न हो और कार्यक्षमता बनी रहे। उन्होंने पे-प्रोटेक्शन के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मानव संसाधन की कमी को शीघ्र दूर करना आवश्यक है। उन्होंने मेडिकल इक्विपमेंट की समय पर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू प्रदाय के लिये स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध होना आवश्यक है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, एमडी एमपीपीएचसीएल मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।  

स्व. माधव राव सिंधिया की 80वीं जयंती पर प्रदेश को नई सौगात, शिवपुरी में प्रदेश के 9वें “माधव टाइगर रिजर्व” का शुभारंभ

प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन से होगी रोजगार में वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव माधव, कूनो और घड़ियाल अभ्यारण्य से चंबल क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्व. माधव राव सिंधिया की 80वीं जयंती पर प्रदेश को नई सौगात, शिवपुरी में प्रदेश के 9वें “माधव टाइगर रिजर्व” का शुभारंभ चंबल और निकटवर्ती क्षेत्र में विकास के खुलेंगे नए द्वार शिवपुरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी में नवनिर्मित “माधव टाइगर रिजर्व” का शुभारंभ किया। यह मध्यप्रदेश का 9वां और देश का 58वां नेशनल टाइगर रिजर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुनर्स्थापन प्रक्रिया से यहां लाई गई एक बाघिन को टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मुक्त आवास में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का पुनर्स्थापन हो रहा है। वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से राज्य को 9वें नेशनल टाइगर रिजर्व की अभूतपूर्व सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टाइगर रिजर्व के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के विमोचन के साथ बाउन्ड्री वॉल का लोकार्पण भी किया। चंबल में वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत नजारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबल क्षेत्र में वन्य जीव पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में वन संपदा है और वन्य जीव बड़ी संख्या में हैं। चंबल क्षेत्र के कूनो में चीता, चंबल नदी में घड़ियाल और अब माधव नेशनल पार्क में बाघ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। चंबल में वन्य जीव और मनुष्य मिलकर सह-अस्तित्व के भाव से अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। यह अद्भुत नजारा केवल चंबल में देखने को मिलता है। राज्य सरकार के प्रयासों से यहां पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। अब चंबल में भी सुनाई देगी बाघ की दहाड़ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और विश्व में सबसे ज्यादा टाइगर मध्यप्रदेश की भूमि पर पाए जाते हैं। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। बाघों के विचरण के लिए सिर्फ चंबल क्षेत्र ही शेष था। यह कमी भी आज पूरी हो गई है। स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर इस बाघ आरक्षित क्षेत्र का लोकार्पण राज्य के समग्र विकास के लिए बढ़ते कदम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चंबल ने प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन के मामले में अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माधव टाइगर रिजर्व नया इतिहास लिखेगा। यह क्षेत्र अब बाघों के पुनर्वास से अपनी नई पहचान बनाएगा। यहां पहले से भालू, तेंदुआ, हिरण, चिंकारा, भेड़िया, सियार, साही, अजगर और गिद्ध जैसे वन्य प्राणियों का बसेरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नए टाइगर रिजर्व के विकास कार्यों में दूसरे जीवों के सह-अस्तित्व का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कोई चिड़ियाघर नहीं, बल्कि मुक्त क्षेत्र है, जो वन्य जीवों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधव टाइगर रिजर्व के लोगो का विमोचन किया और माधव नेशनल पार्क की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण भी किया। चंबल क्षेत्र में वन्यजीव पर्यटन की संभावनाएं प्रबल हुईं: केंद्रीय मंत्री सिंधिया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माधव टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व के बाद मध्यप्रदेश का तीसरा पुनर्जीवित किया गया नेशनल पार्क है। इससे चंबल क्षेत्र में वन्य जीव पर्यटन की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर कूनो नेशनल पार्क में देश में विलुप्त हो चुके चीता को फिर से बसाया गया है। उन्होंने 10 मार्च 2023 को माधव नेशनल पार्क में पूर्व में 3 बाघ छोड़े थे। आज एक बाघिन को छोड़ा गया है। अब कूनो और माधव टाइगर रिजर्व का संयुक्त क्षेत्र 3000 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मिलकर माधव टाइगर रिजर्व के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, वन राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

राज्य मंत्री जायसवाल ने सीधी जिले की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

राज्य मंत्री जायसवाल ने सीधी जिले की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया कलेक्टर- एसपी को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिले में अभियान चलाकर प्रयास किए जाएं भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने गत दिवस सीधी जिले में सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यमंत्री जायसवाल घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। राज्य मंत्री जायसवाल ने कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा से चर्चा की। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं भविष्य के लिए इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को रोकने विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं में बहुमूल्य जिंदगियों को असमय खो देना अत्यंत ही दुःखद है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में अभियान चलाकर प्रयास किए जाए। सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा 13 अन्य घायल हो गए थे। ल

मालवाहन में मिलेगी रफ्तार और सुरक्षा, अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस

भोपाल पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक  शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत् लोको शेड, इटारसी में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त EF12K मल्टी लोको नंबर 65036 एवं 65059 का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस है, जो कि सामान्य लोकोमोटिव की तुलना में लगभग दोगुनी शक्ति प्रदान करता है, जो इसे और भी शक्तिशाली बनाता है। इसकी सहायता से मालवाहक गाड़ियों का संचालन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज़ी से किया जा सकेगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण चल स्टॉक) श्री नीरज कुमार शर्मा के अनुसार अभी तक भोपाल मंडल में इस प्रकार के दो ही लोको उपलब्ध है जिनमे से एक लोको कल  दिनांक 11 मार्च से अपनी सेवाएँ देने लगेगा और दूसरा लोको लगभग एक सप्ताह बाद कमीशनिंग होकर उपलब्ध हो जायेगा| इस लोको की खास विशेषताएं निम्नलिखित है:- 1.    वेस्टिब्यूल कनेक्शन: इस सुविधा के माध्यम से एक लोको से दूसरे लोको में सुगमता से प्रवेश किया जा सकेगा, जिससे लोको स्टाफ का आवागमन अधिक सरल हो जाएगा। इसके अलावा, यह सुविधा आपातकालीन परिस्थितियों में लोको स्टाफ को सुरक्षित रूप से एक लोको से दूसरे में जाने में भी सहायक होगी। 2.    सिग्नल एक्सचेंज लेम्प: लोको कैब के भीतर ही यह सुविधा दी गई है, जिससे लोको पायलट को बिना हाथ बाहर निकाले ही सुरक्षित रूप से सिग्नल एक्सचेंज करने में सहूलियत मिलेगी। इससे परिचालन अधिक सुरक्षित और कुशल हो सकेगा। 3.    वाटरलेस यूरिनल: लोको पायलटों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अत्याधुनिक सुविधा को शामिल किया गया है। 4.    कैब एसी: लोको पायलट के लिए लंबी यात्राओं के दौरान आराम सुनिश्चित करने और गर्मी के मौसम में थकान को कम करने के लिए लोको में एसी की सुविधा दी गई है, जिससे कार्य के दौरान उनकी उत्पादकता बढ़ सके। 5.    रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम: इस प्रणाली के तहत लोको की लोकेशन और संभावित फेल्योर डाटा को रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है, जिससे परिचालन अधिक विश्वसनीय और कुशल हो सकेगा. भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि: इस लोको की ढुलाई क्षमता 12000 हॉर्स पॉवर है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इसकी अधिक क्षमता के कारण मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और अधिक माल एक बार में ले जाना संभव होगा। है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इससे भारतीय रेलवे द्वारा अधिक मालगाड़ियों के संचालन और 3000 मीट्रिक टन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया  कि “नवीनतम तकनीक से युक्त इन लोको के कमीशनिंग से रेलवे के माल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इससे रेलवे की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इस महत्वपूर्ण पहल से भारतीय रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live