LATEST NEWS

प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत किया गया। बजट प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गये इस बजट में ग़रीब ,युवाओं, अन्नदाता और नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के लिए इस वर्ष 37 हजार 734 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 10 हजार 343 करोड़ रूपये अधिक है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। मंत्री तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के लिए 7132 करोड़ रूपये और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 13909 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। आर.डी.एस.एस. योजना के लिए 2894 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। ट्रांसमिशन एवं वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 774 करोड़ रूपये एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 5 एच.पी. पंपों तथा एक बत्ती कनेक्शन को नि:शुल्क बिजली देने के लिए 5299 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है । उपरोक्त के अतिरिक्त विद्युत वितरण कंपनियों के सतत् लोन अंशपूंजी में परिवर्तित किए जाने हेतु राशि 5000 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।  

PM मोदी ने कहा, ‘भारत और मॉरीशस का संबंध सिर्फ हिंद महासागर ही नहीं, बल्कि हमारी साझी सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़ा

पोर्ट लुइस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद दोनों की मौजूदगी में भारत और मॉरीशस के बीच अहम समझौते भी किए गए। दोनों देशों ने आज 8 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों नोताओं ने संयुक्त बयान भी जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर फिर से आने का अवसर मिला है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और मॉरीशस सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘भारत और मॉरीशस का संबंध सिर्फ हिंद महासागर ही नहीं, बल्कि हमारी साझी सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़ा है। हम आर्थिक और सामाजिक प्रकृति की राह पर एक दूसरे के साथी हैं। प्राकृतिक आपदा हो या कोविड विपदा, हमने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मॉरीशस में गति के लिए मेट्रो एक्सप्रेस, न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट भवन, सुखद प्रवास के लिए सोशल हाउसिंग, अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईएनटी अस्पताल, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए UPI और RUPAY कार्ड, सस्ती और बेहतर गुणवत्ता वाली दवाओं के लिए जन औषधि केंद्र, ऐसी अनेक जन केंद्रित पहल हैं, जिन्हें हमने समयबद्ध तरीके से पूरा किया है।’ पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं और यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जो उन्हें किसी अन्य देश द्वारा प्रदान किया गया है। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने कहा कि मोदी पांचवे विदेशी नागरिक हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान  मॉरीशस के पोर्ट लुईस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा में, यहां की मिट्टी में, यहां के पानी में अपनेपन का एहसास है। यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून और पसीना मिला हुआ है। मॉरीशस के लोगों ने, यहां की सरकार ने, मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कही ये बातें… पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे याद है, साल 1998 में अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन के लिए मुझे यहां आने का अवसर मिला था। तब मैं किसी सरकारी पद पर भी नहीं था। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में यहां आया था। संयोग देखिए, नवीन रामगुलाम उस समय भी प्रधानमंत्री थे। जब मैं प्रधानमंत्री बना तो नवीन रामगुलाम मेरे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे। प्रभु राम और रामायण के प्रति जो आस्था, भावना मैंने जो सालों पहले महसूस की थी, वह आज भी अनुभव करता हूं। भारत और मॉरीशस के बीच आस्था का संबंध हमारी मित्रता का बहुत बड़ा आधार हमारे पूर्वज भारत के विभिन्न क्षेत्रों से यहां लाए गए थे। जब हम भाषा, बोली और खानपान की आदतों में विविधता पर विचार करते हैं, तो यह स्थान वास्तव में एक छोटा हिंदुस्तान, एक लघु भारत का प्रतिनिधित्व करता है। जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ, हमारा 500 साल का इंतजार खत्म हुआ, तो भारत में जो उत्साह और उत्सव था, यहां मॉरीशस में भी उतना ही बड़ा महोत्सव हमने देखा। उस दौरान मॉरीशस ने आधे दिन की छुट्टी भी घोषित की थी। भारत और मॉरीशस के बीच आस्था का ये संबंध हमारी मित्रता का बहुत बड़ा आधार है। मां गंगा की कृपा से मॉरीशस समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि मॉरीशस के अनेक परिवार अभी-अभी महाकुंभ में भी होकर आए हैं। दुनिया को आश्चर्य हो रहा है कि मानव इतिहास का, विश्व का, ये सबसे बड़ा समागम था और उसमें मॉरीशस के लोग भी गए थे। लेकिन मुझे ये भी पता है कि मॉरीशस के मेरे अनेक परिवारजन चाहते हुए भी एकता के इस महाकुंभ में नहीं जा पाए। मुझे आपकी भावनाओं का ध्यान है, इसलिए मैं आपके लिए पवित्र संगम का और महाकुंभ के उसी समय का पवित्र जल साथ लेकर आया हूं। इस पवित्र जल को कल गंगा तालाब को अर्पित किया जाएगा। मेरी प्रार्थना है कि मां गंगा की कृपा से मॉरीशस समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। मॉरीशस में, प्रवासी भारतीयों की सातवीं पीढ़ी को ओसीआई कार्ड की पात्रता प्रदान करने का लिया निर्णय  पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में, प्रवासी भारतीयों की सातवीं पीढ़ी को ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड की पात्रता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मुझे मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को ओसीआई कार्ड प्रदान करने का सौभाग्य मिला। साथ ही मुझे मॉरीशस के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को भी यह सम्मान प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं है। हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। यह भारत और ग्लोबल साउथ के बीच एक सेतु है। यह रिश्ता इतिहास, विरासत और मानवीय भावना में गहरा और मजबूत है। बिहार के साथ मॉरीशस का भावुक संबंध  पीएम मोदी ने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के साथ आपका भावुक संबंध भी मैं समझता हूं। दुनिया के अनेक हिस्से जब पढ़ाई-लिखाई से कोसों दूर थे, तब नालंदा जैसा ग्लोबल इंस्टीट्यूट भारत में था, बिहार में था। हमारी सरकार ने फिर से नालंदा यूनिवर्सिटी को और नालंदा स्पिरिट को रिवाइव किया है। बिहार का मखाना, ये आज भारत में बहुत चर्चा में है। आप देखेंगे कि वो दिन दूर नहीं, बिहार का ये मखाना, दुनिया भर में स्नैक्स मैन्यू का हिस्सा होगा। संकट के समय में भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहा संकट के समय में भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहा है। कोविड-19 के दौरान, भारत एक लाख वैक्सीन और ज़रूरी दवाइयां पहुंचाने वाला पहला देश था। जब मॉरीशस संकट का सामना करता है, तो भारत … Read more

डब्ल्यूपीएल 2025 का लीग चरण खत्म, ब्रंट के ‘करंट’ से हिली WPL की रिकॉर्ड बुक, 400 रन बनाकर रच डाला नया इतिहास

मुंबई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का लीग चरण खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) की ऑलराउंडर नैट स्किवर ब्रंट ने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। एमआई को 200 रन का टारगेट मिला था। ब्रंट ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 35 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 सिक्स हैं। यह उनकी डब्ल्यूपीएल में पांचवीं फिफ्टी है। हालांकि, ब्रंट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद एमआई को 11 रनों से हार मिली लेकिन उनके ‘करंट’ से रिकॉर्ड बुक हिल गई। इंग्लैंड की खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच डाला है। दरअसल, ब्रंट डब्ल्यूपीएल के एक सीजन में 400 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वह मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 69.33 की औसत से 416 रन बटोर चुकी हैं। उन्होंने आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पैरी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पैरी ने 2024 में डब्ल्यूपीएल में 347 रन बनाए थे। वहीं, पैरी ने डब्ल्यूपीएल 2025 में 372 रन जोड़े मगर आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। डब्ल्यूपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान मेग लैनिंग ने 345 रन जुटाए थे। उस साल ब्रंट के बल्ले से 332 रन निकले थे। मुंबई आखिरी लीग मैच में हार के कारण डायरेक्ट फाइनल में एंट्री करने से चूक गई। दिल्ली ने सीधे फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली 10 अंक के साथ शीर्ष पर रही। मुंबई के भी 10 अंक हैं लेकिन दिल्ली ने 0.396 के बेहतर नेट रनरेट से बाजी मार ली। दिल्ली 15 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी जबकि मुंबई और गुजरात जायंट्स (जीटी) के बीच 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली से टकराएगी। आरसीबी ने मुंबई को हराकर पांच टीमों की तालिका में अपने अभियान का अंत चौथे स्थान पर किया। आरसीबी ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी।

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को दिया बड़ा झटका, कैंसिल की बड़ी सीरीज

नई दिल्ली आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान की मल्टी फॉर्मेट सीरीज को कैंसिल कर दिया है। इसके पीछे क्रिकेट आयरलैंड ने तर्क दिया है कि वे इस सीरीज को फाइनेंशियल कारणों से कैंसिल कर रहे हैं। हालांकि, आयरलैंड के दौरे पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम आएगी। इसको बोर्ड हरी झंडी दे दी है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच की सीरीज आईसीसी मेंस फ्चूयर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा थी। इसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच शेड्यूल थे। क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) का यह फैसला पूरी तरह से फाइनेंस से जुड़ा था। इसमें पॉलिटिकल एंगल देखा जा रहा है, लेकिन बोर्ड ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। आयरलैंड को व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को मैनेज करते हुए बजटीय बाधाओं से भी निपटना जारी रखना है। आयरलैंड 2017 से ICC का फुल मेंबर नेशन है। बावजूद इसके इस बड़ी सीरीज को रद्द कर दिया गया है। आयरलैंड की टीम ने अब तक दस टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल दो मैचों की ही मेजबानी बोर्ड ने की है। हाल ही में 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उनके विकास के बावजूद, बुनियादी ढांचे की सीमाओं और पूर्ण अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की मेजबानी से जुड़ी उच्च परिचालन लागतों के कारण वित्तीय स्थिरता चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार सीईओ वारेन ड्यूट्रोम ने कहा, “एक नियोजित सीरीज जो वित्तीय कारणों से आगे नहीं बढ़ेगी, वह अफगानिस्तान के खिलाफ है। यह निर्णय हमारे अल्पकालिक बजटीय बाधाओं के प्रबंधन का हिस्सा है, साथ ही संगठन के रणनीतिक उद्देश्यों में संतुलित निवेश प्रदान करने के लिए बोर्ड के आदेश का पालन करने की हमारी आवश्यकता है।” हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज कैंसिल होने के बावजूद, आयरलैंड का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर व्यस्त है। पुरुषों की सीनियर टीम मई और जून में वनडे और टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी, इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पहली घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी।

सलकनपुर देवीधाम के पास दुकानों में लगी आग, ढ़ाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया

 सलकनपुर सीहोर जिले के रहटी के पास स्थित सलकनपुर में मां विजयासन देवी धाम के पास आज सुबह 12 से ज्यादा दुकानों में अचानक आग लग गई। घटना सुबह 8.30 बजे की है। हालांकि ढ़ाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।  सीहोर जिले के सलकनपुर देवी धाम में सुबह 8.30 बजे अचानक आग लग गई। सलकनपुर देवी मंदिर के ऊपर के रास्ते पर आग लगी और यहां की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयानक लपटें देख भक्त घबरा उठे, घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दुकानों के बाहर पड़े कचरे से आग भड़क उठी और आसपास की दुकानों में फैल गई। भीषण आग से करीब 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने में दो घंटे से भी ज्यादा समय लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकानों के बाहर पड़ा कचरा और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम और थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में राहत टीम ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एसपी दीपक शुक्ला के अनुसार सीहोर जिले के थाना रेहटी अंतर्गत सलकनपुर मंदिर के ऊपर रास्ते पर स्थित दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची आग को बुझाया गया गहै। ।आग से दुकानों का सामान जल गया किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। अभी तक दुकानों में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इन दुकानदारों के दुकान में लगी आग     1 अखिलेश गोयल     2 अभिलाषा नाविक     3. राकेश रघुवंशी     4. मधु मालवीय     5. मंजू राठौर     6. विजय यादव     7. महेश केवट     8. जितेंद्र चौहान     9. राकेश गौड़     10. हेम नारायण वर्मा

कप्तान पर CSP को ब्लैकमेल करने का आरोप, तहसीलदार पति ने डीजीपी से लगाई गुहार

दमोह कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन पर दमोह के पटेरा में पदस्थ तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने अपनी सीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. तहसीलदार ने इस बारे में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखकर अपनी पत्नी का ट्रांसफर करने की मांग की है. इसके बाद तहसीलदार छुट्टी पर चले गए. तहसीलदार के इस पत्र से हड़कंप मचा हुआ है. मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लेकर तहसीलदार छुट्टी पर दमोह जिले के पटेरा तहसील में तैनात शैलेंद्र बिहारी शर्मा फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं. उनके द्वारा मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दमोह जिला मुख्यालय में माहौल गर्म है. तहसीलदार की पत्नी फिलहाल कटनी में सीएसपी हैं. तहसीलदार के वायरल पत्र में कटनी एसपी पर परिवार को विखंडित करने के आरोप हैं. तहसीलदार ने अपनी पत्नी तबादला करने की मांग की है. तहसीलदार ने कटनी एसपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. तहसीलदार के वकील ने हाई कोर्ट में लगाया आवेदन इस मामले में तहसीलदार की ओर से हाइकोर्ट के वकील देवेन्द्र शर्मा ने डीजीपी को पत्र लिखकर आवेदन वापस लेने के लिए धमकाने और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं. वहीं, इस मामले में दमोह एसपी और कलेक्टर ने भी स्पष्टीकरण दिया है. दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है “तहसीलदार कहीं गायब नहीं हुए हैं. उन्होंने पारिवारिक काम का हवाला देकर एक महीने की नियम के अनुसार छुट्टी ली है, उनका आवेदन स्वीकृत कर अवकाश दिया है.” दमोह कलेक्टर व एसपी ने दिया स्पष्टीकरण दमोह कलेक्टर का कहना है “यह बात गलत है कि वह बिना छुट्टी लिए गायब हो गए हैं. उनके पारिवारिक मामले को लेकर मैं कुछ नहीं बोल सकता.” वहीं एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है “तहसीलदार के वकील का आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसका जवाब दिया गया है. इस मामले में कार्रवाई कटनी में या शासन स्तर पर होगी. उनके पारिवारिक मामले को लेकर मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं.” क्या है पूरा मामला? कटनी जिले में पदस्थ सीएसपी ख्याति मिश्रा पुलिस विभाग में एक जिम्मेदार पद संभाल रही हैं, जबकि उनके पति डॉ. शैलेंद्र बिहारी शर्मा दमोह जिले के पटेरा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। तहसीलदार शर्मा का आरोप है कि कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन उनकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे हैं और उनके परिवार को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अपनी पत्नी के स्थानांतरण की मांग सतना, रीवा या सीधी जिले में करने की अपील की है। डीजीपी और प्रमुख सचिव से शिकायत तहसीलदार ने डीजीपी और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी लगातार उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एसपी की हरकतों के चलते उनकी पत्नी की नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है। परिवार पर खतरा, हाईकोर्ट के वकील ने भी जताई चिंता तहसीलदार के चाचा और जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील देवेंद्र शर्मा ने भी डीजीपी को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कटनी एसपी न केवल उन्हें धमकी दे रहे हैं, बल्कि उनकी हर गतिविधि पर नजर भी रख रहे हैं। वकील देवेंद्र शर्मा ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। दमोह के कलेक्टर और एसपी का बयान तहसीलदार द्वारा की गई शिकायत की प्रतियां दमोह के कलेक्टर और एसपी को भी भेजी गई हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र से संबंधित नहीं है, इसलिए इसे उचित अधिकारियों को भेजा जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तहसीलदार ने अब तक सुरक्षा की कोई मांग नहीं की है। यदि वे सुरक्षा की मांग करते हैं, तो नियमानुसार उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने भी इस शिकायत की पुष्टि की और कहा कि यह एक व्यक्तिगत और पारिवारिक मामला है, जिस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार और डीजीपी द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा लंबे समय से छुट्टी पर हैं और उनकी छुट्टी स्वीकृत की गई है। कटनी एसपी की प्रतिक्रिया का इंतजार इस पूरे मामले में कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई कर सकते हैं।

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने डिलीवरी रूम की तस्वीरें की शेयर

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने हाल ही में अपनी डिलीवरी रूम की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिहाना अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रही हैं। रिहाना इन तस्वीरों में डिलीवरी रूम में बेटों के साथ जूलरी और सनग्लास में नजर आ रही हैं। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर रिहाना ने अपने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अपने दोनों बेटों को उन्होंने सीने से लगा रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिहाना ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने जूलरी और सनग्लास में बेटों को जन्म दिया है। ‘हर किसी को लग रहा है कि आपने फिर से बच्चे को जन्म दिया है’ रिहाना ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक महिला के तौर पर मैंने अब तक जो सबसे पावरफुल काम किया है, मेरे छोटे-छोटे चमत्कार! RZA और रायट रोज़। और हां मैंने मोतियों और धूप के चश्मे में बच्चे को जन्म दिया, मत पूछिए, बहुत कुछ हो रहा था।’ इस तस्वीर पर लोगों ने लिखा- केवल आप ही इस तरह से अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक और ने कहा- आपने तो डरा दिया हमें। एक और ने कहा- हर किसी को लग रहा है कि आपने फिर से बच्चे को जन्म दिया है। रिहाना दो बच्चों की हैं मां रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने अपने और बॉयफ्रेंड के पहले बच्चे को साल 2022 मई में जन्म दिया थ। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर बता दें कि रिहाना एक अमीर हॉलीवुड पॉप सिंगर हैं। बारबाडोस की रहने वाली रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर है। रिहाना सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा अपने कॉस्मेटिक और लॉन्जरी के बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं।

पीएमआईएस के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर

 इंदौर  केंद्रीय बजट 2024-25 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जानी है। यह योजना 12 महीने की अवधि के लिए विभिन्न उद्योगों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल से रूबरू कराएगी। इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस) कैडर के अधिकारियों ने कार्यान्वित किया है। अधिकारियों के मुताबिक योजना का उद्देश्य भारत को ‘विश्व की कौशल राजधानी’ बनाना है। आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हुई योजना के पायलट चरण को लेकर आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में भारत के 730 से अधिक जिलों में शीर्ष कंपनियों में एक लाख से भी अधिक इंटर्नशिप के अवसर युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन आवेदक अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है। कोई भी उम्मीदवार भारत में कहीं भी किसी भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है। क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में आने वाले चार राज्यों में शीर्ष कंपनियों ने 25 हजार 338 इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए हैं। 5220 इंटर्नशिप के अवसर अकेले मध्य प्रदेश में ही कुल पांच हजार 220 इंटर्नशिप अवसर हैं, जो देश की शीर्ष कंपनियों द्वारा अलग-अलग जिलों में पेश किए जा रहे हैं। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, जुबिलेंट फुडवर्क्स लिमिटेड और एनएचडीसी लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां इस दौर में मध्य प्रदेश में इंटर्नशिप के प्रस्ताव रख रही हैं। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रीय निदेशक की उपनिदेशक अंकिता लाहोटी ने प्रदेश के योग्य युवाओं से https://pminternship.mca.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने पर जोर दिया है।

सोनी का पॉप्युलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ फिर से होगा शुरू

नई दिल्ली सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर एक बार फिर से अनूप सोनी पॉप्युलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार शो में 26 सबसे मुश्किल और दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री, 26 नए केस और 26 नए एपिसोड देखने को मिलेगें। जो सभी दर्शकों को अंत तक बांधे रहेंगे। अनूप सोनी इस शो से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। और उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सका है। हालांकि अभी इसके प्रीमियर की तारीख सामने नहीं आई है। हर मामले के परत-दर-परत खुलासे के साथ, यह नया सीजन बार-बार एक ही सवाल उठाएगा — आखिर खून किसने किया? वास्तविक घटनाओं से प्रेरित ये केस जटिल जांच प्रक्रियाओं को उजागर करेंगे और कुछ सबसे सनसनीखेज अपराधों के पीछे छिपे खौफनाक सच और अपराधियों को सामने लाएंगे। प्रोमो में अनूप सोनू वादा कर रहे हैं कि इन केसेस के बारे में जानने के बाद दर्शक दंग रह जाएंगे। क्राइम पेट्रोल की वापसी पर अनूप सोनी शो की वापसी को लेकर अनूप सोनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘क्राइम पेट्रोल हमेशा से अपनी रोमांचक कहानी के कारण दर्शकों का पसंदीदा रहा है। नया सीजन दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है, क्योंकि हर एपिसोड में सस्पेंस अपने चरम पर होगा। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित ये एपिसोड सबसे जटिल हत्या के मामलों को सुलझाकर असली अपराधी को बेनकाब करेंगे।’ अनूप सोनी को होस्ट करने की खुशी अनूप सोनी ने आगे कहा, ‘मुझे दोबारा होस्ट की भूमिका निभाकर बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि यह किरदार दर्शकों को इन रोमांचक जांचों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। शो का नया प्रोमो पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, और मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इसे देखना पसंद करेंगे।’

जीएसडीपी को दुगुना करने का मोहन संकल्प

भोपाल मध्य प्रदेश की विधानसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत किए। सर्वेक्षण में उद्यमशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य पूर्ति के महानतम संकल्प हेतु राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को पाँच वर्षों में वर्ष 2028-29 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है। वर्तमान में ‍प्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया है, जो वर्ष 2023-24 में रूपये 1353809 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष से 11.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।मप्र की आर्थिक वृद्धि दर राष्ट्रीय दर के सापेक्ष लगभग डेढ़ गुनी से अधिक है।यह वृद्धि दर मोहन सरकार की आर्थिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने का ही परिणाम है, सुफल है।मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 में स्थिर भावों पर जीएसडीपी 712260 करोड़ रूपये है जो वर्ष 2023-24 में 671636 करोड़ रहा। यह 6.05 प्रतिशत की वास्‍तविक वृद्धि दिखाता है। मध्‍यप्रदेश की प्रति व्‍यक्ति आय वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर पिछले वर्ष के सापेक्ष लगभग 9 प्रतिशत की दर से बढ़कर रूपये 152615 हो गई है। स्थिर भाव पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्‍यक्ति आय रूपये 70434 है । मध्‍यप्रदेश के सकल मूल्य वर्धन में प्रचलित भावों पर वर्ष 2024-25 में क्षेत्रवार हिस्‍सेदारी क्रमश: प्राथमिक क्षेत्र में 44.36 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र में 19.03 प्रतिशत तथा तृतीयक क्षेत्र में 36.61 प्रतिशत रही है। मोहन सरकार ने लोक वित्‍त में अपनी मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिये प्रभावी कदम उठाये गये है। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में राजस्‍व अधिशेष रूपये 1700 करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 4.11 प्रतिशत तक सीमित रहेगा। राजस्‍व प्राप्तियां रूपये 263344 करोड़ तक पहॅुचने का अनुमान है।विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप विकसित मध्यप्रदेश के रूप में राज्य अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगा। प्रदेश की मजबूत बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय समावेश की शक्ति से आर्थिक तंत्र निरंतर सशक्त हो रहा है आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि फसल क्षेत्र का प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत योगदान वर्ष 2024-25 में 30.90 प्रतिशत रहा।प्रचलित भाव पर यह 10.8 प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह पशुधन क्षेत्र में 7.45 प्रतिशत का योगदान रहा है । कृषि और कृषि प्र-संस्करण के माध्यम से आय के स्रोतों में वृद्धि हो रही है, जबकि सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग, बड़ी अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का विस्तार, और ऊर्जा उपलब्धता में बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण घटक एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में प्रदेश की प्रगति को दर्शाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक और सामाजिक समावेश तथा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने से आर्थिक और सामाजिक उन्नति में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, और नारी शक्ति जैसे चार प्रमुख मिशनों की शुरुआत की है। ये मिशन क्रमशः समाज के वंचित वर्गों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के समग्र विकास एवं आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने कार्यरत हैं। सरकार का संकल्प है कि राज्य की आर्थिक नीतियां समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास में सहायक हों और व्यापक आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करें। मध्यप्रदेश सरकार ने ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को बढ़ावा देने के लिए मानकों के सरलीकरण, जनविश्वास बिल, राजस्व महाभियान और पीएम जनमन कार्यक्रम जैसे प्रभावी उपायों को अपनाया है, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि, टाइगर एवं चीता रिजर्व, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें, और पर्यटन स्थलों ने मध्यप्रदेश को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 प्रदेश की आर्थिक प्रतिबद्धताओं, विकास योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह सर्वेक्षण राज्य की विकास यात्रा को प्रतिबिंबित करता है और यह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश सतत और समावेशी आर्थिक विकास के मार्ग पर अग्रसर है। मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 को “उद्योग वर्ष’’ घोषित किया गया है। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में द्वि‍तीयक क्षेत्र में 2.73 लाख करोड़ रूपये के सकल मूल्‍य वर्धन तक पहॅुच गया। राज्‍य में सामाजिक क्षेत्र के लिये महत्‍वपूर्ण बजटीय आवंटन किये गये है जिसमें पिछले चार वर्षो में 82.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार ने समस्‍त बाल विकास को प्राथमिकता देते हुये राज्‍य के कुल बजट का 21.6 प्रतिशत बजट आवंटित किया है। पोषण भी पढाई भी,स्‍व-सहायता समूह, सामुदायिक संस्‍थागत विकास, लखपति दीदी,विकसित मध्‍यप्रदेश विजन 2047 आदि इस दिशा में अग्रणी प्रयास है। स्‍वास्‍थ्य क्षेत्र मे राज्‍य का बजट वर्ष 2024-25 में 15744 करोड़ रूपये तक पहॅुच गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 4.85 करोड़ से अधिक कार्ड जारी किये गये है। वर्ष 2024-25 में शिक्षा का बजट 11.26 प्रतिशत आवंटित किया गया है। व्‍यावसायिक शिक्षा में 14 ट्रेडस शुरू किये गये है।उच्‍च शिक्षा के अंतर्गत 1346 महाविद्यालय में 10.5 लाख सीट उपलब्‍ध है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में 3.49 लाख छात्रों को व्‍यावसयिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है।10 आई.टी.पार्क एवं 4 आई.टी SEZ विकसित किये गये है। 4895 से अधिक मान्‍यता प्राप्‍त स्‍टार्ट-अप कार्यरत है। मध्य प्रदेश का अधिसूचित वन क्षेत्र 94.69 हजार वर्ग किलोमीटर तथा वनावरण 77.07 हजार वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल के साथ अग्रणी स्थिति पर है।खनिज उत्‍पादन मूल्‍य पिछले वर्ष की तुलना में 16.71 प्रतिशत अधिक रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में मोहन सरकार का राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को पाँच वर्षों में दोगुना करने का संकल्प स्पष्ट रूप से झलक रहा है, दृष्टि गोचर हो रहा है।   टिप्पणीकार-सत्येंद्र जैन

तापमान में बढ़ोतरी, दिन में तेज़ गर्मी

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात का पारा बढ़ने से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। आज बुधवार को प्रदेशभर में आसमान साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दिन के समय तेज गर्मी पड़ सकती है। वहीं सबसे गर्म दंतेवाड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इराक के ऊपर 3.1 किमी से 9.6 किमी की ऊंचाई तक फैला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 13 मार्च तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते दिनों मंगलवार को दंतेवाड़ा में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी यहीं 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।    

गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित समावेशी बजट : राज्य मंत्री पटेल

भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के बजट को भविष्यपरक और समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों को समुचित प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि कर 23 हज़ार 535 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। राज्य मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए आयुष्मान भारत योजना में 2,039 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। ‘सीएम केयर योजना’ के तहत गंभीर बीमारियों के लिए उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। प्रदेश में 400 एमबीबीएस और 252 पीजी सीटों की वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा को और सशक्त किया जा रहा है। ‘पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा’ के तहत हर विधानसभा में हेलीपैड बनाए जाएंगे, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को बल मिलेगा। यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।  

पिता ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत

भोजपुर बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे तीन मासूमों की मौत हो गई, जबकि पिता और एक बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस त्रासदी के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक की पत्नी की पिछले साल ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। माना जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद की आत्महत्या की कोशिश सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने पहले अपने चारों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद जहर खा लिया। जब परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी मिली, तो सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता और एक बच्चे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू की है, लेकिन अब तक जहर खाने की असली वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी और जल्द ही सच्चाई का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई जारी है। गांव में मातम, हर कोई सदमे में इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि व्यक्ति पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। गांव में हर कोई गमगीन है, और लोगों में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश दोनों है। प्रशासन ने कहा है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।  

नाखूनों के ये संकेत न करे अनदेखा, नहीं तो पहुंच सकते हैं अस्पताल

हमारा शरीर बिना कुछ कहे भी हमसे काफी कुछ कहता है। अगर सेहत दुरुस्त है, तो यह शरीर में साफ नजर आता है। वहीं, अगर शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ होती है, तो शरीर इसके बारे में भी संकेत देने लगता है। शरीर के किसी पोषक तत्व की कमी हो या फिर कोई बीमारी, कुछ संकेतों की मदद से शरीर पहले ही चेतावनी  देना शुरू कर देता है। ऐसा ही कुछ शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर भी होता है। यूं तो शरीर कई तरीकों से न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत देता है, लेकिन इसके कुछ चेतावनी संकेत नाखून पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये संकेत- नाखूनों का टूटना अगर आपके नाखून अक्सर टूटते हैं या उसमें क्रेक आ जाता है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन या थायरॉयड जैसी समस्याओं का संकेत भी होता है। ऐसे में अंडे, नट्स और पत्तेदार साग को डाइट में शामिल करना फायेदमंद होगा। पीले नाखून अगर आपके नाखून का रंग पीला नजर आ रहे हैं, तो यह फंगल इन्फेक्शन, स्मोकिंग, डायबिटीज या फेफड़ों की बीमारी जैसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसके लिए अच्छी हाइजीनिक रहना बेहद जरूरी है। साथ ही एंटीफंगल ट्रीटमेंट और विटामिन-ई नाखूनों की सेहत को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा पीले नाखूनों का होना एनीमिया, लिवर डिजीज या कुपोषण का संकेत हो सकता है। नाखून पर सफेद धब्बे नाखून पर नजर आने वाले छोटे सफेद धब्बे आमतौर मामूली चोट के कारण होते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक यह धब्बे बने रहते हैं, तो यह जिंक या कैल्शियम की कमी की निशानी हो सकते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए न्यूट्रिएंट रिच डाइट फॉलो करें। नीले नाखून नाखूनों का नीला रंग शरीर में अपर्याप्त ऑक्सीजन फ्लो की तरफ इशारा करता है। ऐसा आमतौर पर फेफड़ों की बीमारी, डार्ट डिजीज या रेनॉड फिनोमेनन के कारण होता है। अगर यह लक्षण लगातार बना रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। नाखून पर गहरे रंग की रेखाएं नाखूनों के नीचे भूरी या काली रंग की रेखाएं मेलेनोमा का संकेत हो सकती हैं, जो एक गंभीर स्किन कैंसर है। नाखूनों में होने वाले किसी भी असामान्य रंग के बदलाव की जल्द से जल्द जांच जरूर कराएं। नाखून के आसपास सूजन नाखून के आसपास रेडनेस या सूजन इन्फेक्शन, ल्यूपस या अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा कोई संकेत नजर आता है, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्लबिंग नाखून गोल सिरे और उभरे हुए नाखून अक्सर फेफड़ों की बीमारी, हार्ट डिजीज या शरीर में कम ऑक्सीजन का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इन संकेतों के नजर आते ही बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बदलते मौसम में आयुर्वेद के इन टिप्स से रखें सेहत का ख्याल

आयुर्वेद में सभी मौसम के हिसाब से अलग-अलग दिनचर्या का महत्व बताया गया है। इसे ऋतुचर्या कहा जाता है। अगर इन दिनों में ऋतुचर्या के अनुसार आपका रहन-सहन रहे, तो शरीर पर बदलते मौसम का दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका कम हो जाती है। इस समय सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है और दिन के समय सूर्य की किरणें प्रखर होने लगी हैं। हवा में अभी रूखापन भी है, ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, इस आदान काल की अवधि में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। शरीर शिथिलता महसूस करने लगता है। बता दें कि हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ के दोषों का संतुलन बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है। बढ़ते तापमान के बीच इस मौसम में कफ का प्रभाव बढ़ा होता है, इसलिए आपका पूरा ध्यान कफ के निकास पर होना चाहिए और इसे बढ़ने से रोकने का भी प्रयास करना चाहिए। अभी आप मौसम के अनुकूल आहार-विहार अपनाकर आप मौसमी समस्याओं जैसे, एलर्जी, सर्दी-खांसी या बुखार आदि से निजात पा सकते हैं। ध्यान रहे स्वस्थ आहार का सेवन तभी लाभकारी होता है जब हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपना सकें। खानपान में बरतें सावधानी     सुपाच्य और हल्का भोजन करें।     भोजन की तासीर ठंडी नहीं होनी चाहिए।     भोजन गर्म और ताजा होना चाहिए।     पुराने गेहूं और बाजरा का सेवन इन दिनों उपयोगी है।     भोजन में खट्टे पदार्थों को कम रखें।     शहद का सेवन सेहत के लिए लाभप्रद है।     मुनक्का से तैयार आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन मौसमी बदलावों के लिए अच्छा है।     गले में खराश, खांसी होने पर नमक मिलाकर गुनगुने पानी से गरारा करें। इन बातों का रहे ध्यान     इस मौसम में पंचकर्म के दौरान वमन का विशेष महत्व है। इसके द्वारा शरीर में जमे हुए कफ को निकाला जाता है।     इस समय शरीर में सुस्ती होती है। दिन के समय नींद आती है, पर प्रयास करें कि दिन की अवधि में न सोएं।     इस मौसम में कसरत करें। निष्क्रियता से दूर रहें। जठराग्नि को समझें आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि जठराग्नि संतुलन में हो जठराग्नि का संतुलन अच्छे पाचन और समग्र स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक माना गया है। भूख से थोड़ा कम भोजन करना चाहिए, यह जठराग्नि के संतुलन के लिए जरूरी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet