LATEST NEWS

गुरु-बुध केंद्र योग बनेगा 15 मार्च को, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। सफलता मिलने में अभी देर है, लेकिन हताश न हों और हिम्मत रखें। वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर के लिए चले आ रहे आपके प्रयास सफल होने वाले हैं। आपको कोई बड़ा पद या विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं। मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेशी जाने के योग भी बन रहे हैं। कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है आप किसी की सलाह पर अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना लें और यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा। सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। अभी सफलता मिलने में समय है, हताश और निराश न हों। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें, अत्यधिक मेहनत आपका भाग्य खोल सकती है। कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद मिल सकता है। तुला साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम की जरूरत है। केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है, निराश होने की जरूरत नहीं है। जो जातक करियर के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। धनु साप्ताहिक करियर राशिफल इस सप्ताह करियर में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सफलता पाने में अभी आपके लिए समय है, इसलिए अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मकर साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर इस सप्ताह आप को बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा व बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत इस सप्ताह सफल होगी। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र मिल सकता है। कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। इसी के साथ आपको सही दिशा भी मिलने वाली है। मीन साप्ताहिक करियर राशिफल करियर को लेकर यह सप्ताह सुखद समाचार देने वाला रहेगा। आपकी अत्यधिक मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली है। विशिष्ट व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।  

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं तेज़ी से हो रही हैं मोटापे का शिकार,हरियाणा में 21% महिलाओं में ये समस्या

नई दिल्ली भारत के दक्षिणी राज्यों की महिलाओं में मोटापा (ओबेसिटी) तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए हैदराबाद की काउंसिल ऑफ सोशल डेवलपमेंट ने एक स्टडी भी की है। रिसर्चर्स का कहना है कि तमिलनाडु में सबसे ज्यादा महिलाएं मोटापे की शिकार हैं। वहीं, तेलंगाना में सबसे कम औरतें मोटापे के दायरे में आती हैं। 120 जिलों की महिलाओं पर स्टडी इस शोध के लिए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) 4 और 5 के डेटा की तुलना की गई। यह आंकड़े 2019 से 2021 तक के थे। स्टडी में 15 से 49 साल की महिलाओं की जानकारी का आकलन किया गया। इसके लिए तेलंगाना के 31 जिले, कर्नाटक के 30, आंध्र प्रदेश के 13, केरल के 14 और तमिलनाडु के 32 जिले शामिल किए गए।  चंडीगढ़ की महिलाएं उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मोटापे की शिकार हैं। खराब लाइफस्टाइल के कारण चंडीगढ़ में 41%, पंजाब में 31 व हरियाणा में 21% महिलाओं में मोटापे की समस्या है। इन आंकड़ों को पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. एसएसबी यूआईसीईटी ऑडिटोरियम में नीति आयोग के सदस्य व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रोफेसर विनोद पाल ने शेयर किया। वे पीयू में क्लोकियम सीरीज के तहत पंहुचे थे। 60% फीमेल व 30% मेल में हीमोग्लोबिन की कमी : डॉ. पॉल ने कहा कि चीन की औसत उम्र 37 व जापान की 48 है। भारत की औसत आयु 29 साल है और लगभग आधों की उम्र 25 से नीचे है। देश के निर्माण करने वाली इस आबादी की सेहत चिंता का विषय है। 60% फीमेल और 30% मेल में हीमोग्लोबिन की कमी है। जिससे दौरे पड़ना, डिप्रेशन, टांगों में दर्द, जल्दी ठंड लगना, बालों का गिरना व नाखूनों का टूटना आदि समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए रेगुलर टेस्ट व मेडिकेशन जरूरी है। 18 से 30 की उम्र के 9 प्रतिशत युवा टेंशन के शिकार : चंडीगढ़ में हुए सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि  करीब 45 फीसदी किशोरों में साइकोलॉजिकल समस्याएं पाई गई हैं। लगभग ढाई हजार स्टूडेंट्स पर किए गए सर्वे का नतीजा बताता है कि छह फीसदी स्टूडेंट्स को आत्महत्या के ख्याल आते हैं और 0.39 यानी आठ स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की कोशिश भी की। इस टेंशन का बड़ा कारण रहा क्लास और पढ़ाई का बर्डन, मां का कामकाजी होना, पढ़ाई, पीयर प्रेशर, भविष्य और पेरेंट्स के साथ रिश्ता। यूजीसी की रिपोर्ट कहती है कि 18 से 30 की उम्र में 9 परसेंट युवा टेंशन के शिकार हैं। उन्होंने इसके लिए परिवार को ऐसी समस्याओं से बचाने के कुछ साइन भी बताए। चंडीगढ़ की 41.4 फीसदी महिलाएं मोटापे की शिकार हैं, एक-तिहाई पुरुष मोटापे के शिकार हैं, 10 फीसदी महिलाएं और 13 फीसदी पुरुष हाइपरटेंशन के शिकार हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि तमिलनाडु की महिलाओं में मोटापा 9.5% बढ़ा है। साथ ही कर्नाटक और केरल में यह आंकड़ा 6.9% और 5.7% है। तेलंगाना में मोटापे से जूझ रही महिलाओं में इजाफा सबसे कम 2% पर है। पुरुषों से ज्यादा मोटी हैं महिलाएं स्टडी में यह भी पाया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर लगभग एक चौथाई महिलाएं (24%) मोटापे का शिकार हैं। पुरुषों में यह आंकड़ा थोड़ा कम (22.9%) है। शोध ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में रह रही औरतों की भी तुलना की। नतीजे कहते हैं कि शहरों में रह रही महिलाएं ज्यादा मोटी हैं। मुस्लिम महिलाओं में मोटापा ज्यादा स्टडी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा 31.2% क्रिश्चियन महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। हालांकि, दक्षिणी राज्यों की बात करें तो यहां मुस्लिम महिलाओं में मोटापा ज्यादा है। रिसर्चर्स के अनुसार यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि राष्ट्रीय औसत के मुकाबले दक्षिणी राज्यों में मोटापा कहीं ज्यादा है। शोध में जाति के आधार पर भी महिलाओं में मोटापे को एनालाइज किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मोटापा अदर्स में 29.6%, अदर बैकवर्ड क्लास में 24.6%, शिड्यूल्ड कास्ट में 21.6% और शिड्यूल्ड ट्राइब में 12.6% है। नेशनल लेवल पर महिलाओं में मोटापा 3.3% बढ़ गया है। WHO के अनुसार मोटापा क्या है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मोटापा ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां, जैसे हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज, होने का रिस्क बढ़ता है। जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से ज्यादा होता है, उन्हें ओवरवेट कहा जाता है और जिनका BMI 30 से ज्यादा होता है, उन्हें ओबीस (मोटा) कहा जाता है। BMI एक मेट्रिक सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल इंसान के ज्यादा और कम वजन को मापने के लिए किया जाता है।

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा,सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर, रोहित शर्मा का दूसरा नंबर

मुंबई आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। यहा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन है। जानिए, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन हैं? क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के ‘सिक्सर किंग’ हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़ने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने कुल 142 आईपीएल मैच खेले। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले। रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने आईपीएल में 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। रोहित मुंबई के अलावा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे। विराट कोहली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 252 आईपीएल मैचों में 272 छक्के ठोके हैं। कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं। एमएस धोनी दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी फेहिस्त में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 264 आईपीएल मुकाबलों में 252 सिक्स उड़ाए हैं। धोनी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे हैं। वह सीएसके पर बैन लगने के कारण सिर्फ दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट में रहे थे। एबी डिविलियर्स सूची में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में 251 छक्के जड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में 184 मैच खेले। वह आरसीबी के अलावा दिल्ली फ्रेंजाइजी का हिस्सा रहे।

डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब

मुंबई आईपीएल 2025 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी में जुट गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी हुई है। वैसे तो पिछली बार के विजेता टीम में इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर मिचेल स्टार्क और ओपनर फिल साल्ट तक नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद केकेआर कागजों पर काफी मजबूत दिख रही है। अब केकेआर अपने नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया है। टीम ने वेंकटेश अय्यर के ऊपर 23.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम खर्च की थी। ऐसे में उम्मीद थी कि वेंकटेश ही नए कप्तान बनेंगे। लेकिन केकेआर ने अजिंक्य रहाणे के अनुभव को वरीयता दी है। क्या रहाणे करेंगे कमाल रहाणे का केकेआर के साथ यह दूसरा सीजन है। साल 2022 में भी वह केकेआर के साथ ही थे। हालांकि उस वक्त उनका बल्ला खामोश रहा था और वह सात मैचों में मात्र 133 रन ही बना सके थे। लेकिन पिछले कुछ अरसे में रहाणे ने टी20 को लेकर अपनी अप्रोच में बदलाव किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने आठ पारियों में 469 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.56 का था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की थी। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रहाणे की कप्तानी का अनुभव केकेआर के काम आएगा। यह है केकेआर की मजबूती केकेआर का सबसे मजबूत पहलू उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्ला गुरबाज, रहाणे, वेंकटेश अय्यार, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह उनके शीर्ष छह खिलाड़ी हैं। सुनील नारायण का बल्ले और गेंद से योगदान आईपीएल 2024 में नजर आ ही चुका है। नारायण ने पिछले सीजन में 17 विकेट लिए थे जो हर्षित राणा और आंद्रे रसेल के बाद टीम के लिए तीसरा बेस्ट प्रदर्शन था। वरुण चक्रवर्ती के साथ सुनील नारायण की जुगलबंदी केकेआर के लिए वरदान साबित हो सकती है। अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी केकेआर के लिए सबसे बड़ी समस्या अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है। हालांकि उनके पास स्पेंसर जॉनसन और हर्षित राणा जैसे युवा नाम हैं। लेकिन यह दोनों मिलकर भी मिचेल स्टार्क की बराबरी नहीं कर सकते। इस बार केकेआर ने दक्षिण अफ्रीकी एनरिक नॉर्किया को भी अपने साथ जोड़ा है। लेकिन नॉर्किया ने पिछले दो आईपीएल सीजन में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे बहुत उम्मीद नहीं है। वैसे उसके पास आंद्रे रसेल भी हैं जो बतौर गेंदबाज काफी प्रभावी रहते हैं। उन्होंने पिछले साल सुनील नारायण से ज्यादा विकेट लिए थे। इस सीजन में क्या रहेगी उम्मीद कागजों पर केकेआर की टीम काफी मजबूत दिख रही है। टीम की स्ट्रेंथ को देखते हुए वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचने की दावेदार लग रही है। हालांकि इस टीम की कुछ कमजोरियां भी हैं। लेकिन केकेआर के पास वो टीम है जो अपने खिताब की रक्षा कर सकती है।

मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

मुंबई मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। बुमराह कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें मैच में चोट लगी थी। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2025 से पहले फिट होने पर संशय है और वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह करीब दो सप्ताह तक आईपीएल से दूर रह सकते हैं। एक बीसीसीआई ने सूत्र ने कहा, ”बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि वह अगले दो सप्ताह में आईपीएल की शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे।” सूत्र ने कहा, ”शमी और बुमराह आईपीएल में कैसे खेलते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा। शमी लगातार निगरानी में हैं। अगर चयनकर्ता दोनों को दो या तीन टेस्ट के लिए साथ ले आएं तो ये आदर्श स्थिति होगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट इन गेंदबाजों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा।” पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर चयन समिति ने हर्षित राणा को नामित किया है। उल्लेखनीय है कि बुमराह को 18 जनवरी को घोषित चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सके। बुमराह ने आखिरी मैच जनवरी की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के दौरान खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें पीठ में जकड़न की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें पांच हफ्ते का आराम दिया गया था।

भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में लॉर्ड्स को होगा 4 मिलियन पाउंड का नुकसान, इसकी वजह है भारत

लंदन भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई न कर पाने से लॉर्ड्स को जून में इस पांच दिवसीय मैच की मेजबानी करते समय लगभग चार मिलियन पाउंड (लगभग 45 करोड़ रुपए) का नुकसान होने की आशंका है। पिछले दो सत्र में उपविजेता रहने के बाद भारत फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। खिताबी मुकाबले में अब ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत के क्वालीफाई करने में विफल रहने के कारण आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लॉर्ड्स को लगभग चार मिलियन पाउंड कम राजस्व प्राप्त होगा।’ इसमें कहा गया, ‘…भारत की अनुपस्थिति ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा अपेक्षित वित्तीय लाभ को काफी हद तक कम कर दिया है, जो वैश्विक खेल में भारतीय क्रिकेट के वित्तीय प्रभाव को दर्शाता है।’ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पिछले साल के अधिकांश समय तालिका में शीर्ष दो में रहने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला 0-3 से हारने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इन दोनों हार के कारण फाइनल से जगह बनाने से चूक गई। एमसीसी ने फाइनल में भारत के पहुंचने के अनुमान के साथ मूल रूप से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टिकट की अधिक कीमत निर्धारित की थीं। जब यह स्पष्ट हो गया कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा, तो एमसीसी ने अपनी रणनीति में संशोधन किया और टिकट की कीमत कम कर दीं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कीमतों में लचीलापन लाने का निर्णय इस वर्ष लिया गया था। अब टिकटें 40 से 90 पाउंड के बीच बेची जा रही हैं। यह मूल कीमत से लगभग 50 पाउंड सस्ती हैं। इससे राजस्व में कमी आई है।’ पिछले वर्ष श्रीलंका और इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैच के चौथे दिन सिर्फ नौ हजार दर्शकों के आने के कारण एमसीसी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। एमसीसी को इसके बाद अपनी मूल्य निर्धारण रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बलरामपुर -रामानुजगंज जिले में 17 मार्च से प्रारंभ होगी 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा

बलरामपुर राज्य में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए कक्षा 5वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक तथा कक्षा 8वीं हेतु प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। बलरामपुर -रामानुजगंज जिले में कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 2277 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर श्री कटारा के द्वारा डिप्टी कलेक्टर  इंदिरा मिश्रा, मोबाईल नम्बर 70001-61300 को नोडल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा मोबाइल नंबर 94255-85069 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल नियुक्त परीक्षा के सघन निरीक्षण एवं अनुचित साधनों को रोकने के लिए कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है। जिसमें अनुभाग बलरामपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी बलरामपुर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बलरामपुर को दल सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिसमें अनुभाग रामानुजगंज के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामानुजगंज को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रामानुजगंज को दल सदस्य, अनुभाग वाड्रफनगर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी वाड्रफनगर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाड्रफनगर को दल सदस्य, अनुभाग राजपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राजपुर को दल सदस्य, अनुभाग कुसमी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुसमी को दल प्रभारी एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुसमी को दल सदस्य तथा अनुभाग शंकरगढ़ के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी शंकरगढ़ को दल प्रभारी एवं खाद्य निरीक्षक व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी शंकरगढ़ को दल सदस्य नियुक्त किया गया है।  

जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 02 अप्रैल 2025 से होंगी शुरू, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 01 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (IIT JEE) मेन्स सेशन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइड एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 के आवेदन 01 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी 2025 तक चले थे. जेईई मेन्स दूसरे चरण की परीक्षाएं देश के विभिन्न और देश के बाहर 15 शहरों में अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने जेईई मेन्स सेशन-2 की सब्जेक्ट और शिफ्ट वाइज एग्जाम डेट्स जारी की हैं. 2 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं 2, 3, 4 और 7 अप्रैल 2025 को पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 हजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. 8 अप्रैल को पेपर-1 (बीई/बीटेक) सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 9 अप्रैल 2025 को पेपर-2 (बी. आर्किटेक्ट), पेपर 2B (बी. प्लानिंग) और पेपर 2A व B (बी. आर्किटेक्ट और बी. प्लानिंग दोनों) की परीक्षा होगी. 9 अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 का एडमिट कार्ड कब मिलेगा? जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) जेईई मेन्स 2025 शुरू होने से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. एनटीए ने हाल ही में 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक जेईई मेन्स सेशन-2 की करेक्शन विंडो ओपन की थी. बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए थे. इस साल, 14 छात्रों ने जेईई मेन सत्र-1 में 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया है. राजस्थान राज्य से पांच टॉपरों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहे. वहीं जेईई मेन्स पेपर 2A (BArch) का रिजल्ट 23 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के पाटणे नील संदेश और पेपर 2B (B.Planing) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर के साथ टॉप किया है. इस परीक्षा में कुल 63,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,144 उपस्थित हुए.

केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 10 टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर सभी ने अपने कप्तानों के नाम का भी एलान कर दिया है। केएल राहुल को दिल्ली के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की कप्तानी अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार दिल्ली काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। पंत को फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा जिसके कप्तान अब तक राहुल थे। यानी एक तरह से पंत और राहुल की दिल्ली और लखनऊ में अदला-बदली हो गई। राहुल को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब ये जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखेंगे।   राहुल नहीं अब ये खिलाड़ी होगा कप्तान  राहुल के कप्तानी ठुकराने के बाद सवाल ये है कि अब दिल्ली की कप्तानी किसके हिस्से आएगी? इस रेस में अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे है या यूं कहें तय है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, “हां, अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तान बनने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान देने की बात कही है।” अक्षर पटेल साल 2019 से दिल्ली के साथ हैं। उन्हें दिल्ली ने 18 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया था। अक्षर ने बैट और गेंद दोनों से टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे। पहले खिताब का इंतजार दिल्ली को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही बार फाइनल खेला है, लेकिन उसमें भी जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने आईपीएल का फाइनल खेला था, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। दिल्ली ने इस सीजन काफी कुछ बदला है। उसने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को ही बदल दिया। रिकी पोंटिंग को हटा हेमंग बदानी को टीम का कोच बनाया गया है। मुनाफ पटेल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को आईपीएल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। इंग्लैंड के केविन पीटरसन को टीम में मेंटर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का होगा आरंभ, आठ दिन का रहेगा पर्वकाल

भोपाल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से इस बार नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। खास बात यह है कि महापर्व के दौरान चार दिन रवियोग तथा तीन दिन सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग रहेगा। साधना, आराधना की दृष्टि से यह योग बेहद महत्वपूर्ण है। इन योगों में की गई साधना साधक, आराधक को शुभ व मनोवांछित फल प्रदान करती है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को रविवार के दिन वासंती नवरात्र का आरंभ होगा।   सर्वार्थसिद्धि योग होने से इसकी शुभता और बढ़ी इस दिन रेवती नक्षत्र, बव करण तथा मनी राशि उपरांत मेष राशि का चंद्रमा रहेगा। पंचांग के इन पांच अंगों की मौजूदगी में घट स्थापना का अनुक्रम रहेगा। रेवती पंचक का नक्षत्र है, ऐसे में नवरात्र में की गई देवी की साधना, आराधना पांच गुना शुभफल प्रदान करेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग होने से इसकी शुभता और भी बढ़ गई है। क्योंकि सर्वार्थसिद्धि योग सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला मना गया है। रेवती नक्षत्र से आरंभ साधना 5 गुना शुभ फल प्रदान करेगी इस बार नवरात्र का आरंभ और रेवती नक्षत्र में होने से यह विशेष फल प्रदान करेगी क्योंकि रेवती नक्षत्र पंचक का पांचवां नक्षत्र माना जाता है। पांचवां नक्षत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होता है, तो विशेष कल्याणकारी माना गया है। अलग-अलग प्रकार के धर्म ग्रंथो में विशेष कर मुहूर्त चिंतामणि में इसका उल्लेख दिया गया है। इस दृष्टि से भी नवरात्र के दौरान की गई साधना विशेष फल प्रदान करेगी। तिथि का क्षय होने से 8 दिन की नवरात्रि इस बार नवरात्र आठ दिनों के रहेंगे। अलग-अलग पंचांगों में तिथि को लेकर के अलग-अलग प्रकार की गणना में बताया गया है। कुछ पंचांगों में तृतीया, कुछ पंचांग में द्वितीया तथा कुछ पंचांग में तृतीया व चतुर्थी संयुक्त दी गई है। इस दृष्टि से गणना का अलग-अलग प्रभाव दिया गया है। वर्षभर में चार नवरात्र विशेष पं.डब्बावाला ने बताया देवी की साधना, आराधना के लिए वर्षभर में चार नवरात्र विशेष माने गए हैं। इनमें दो प्राकट्य व दो गुप्त नवरात्र बताए हैं। चैत्र व शारदीय नवरात्र को प्राकट्य नवरात्र कहा जाता है। वहीं माद्य व आषाढ़ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र कहे गए हैं। लोकमान्यता में चैत्र नवरात्र बड़ी नवरात्र है, क्योंकि यह सृष्टि के आरंभ का दिन है। उज्जैन के लिए यह नवरात्र विशेष है, क्योंकि इसी दिन नगर दिवस भी मनाया जाता है। हरसिद्धि में प्रज्वलित होगी दीपमालिका देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में चैत्र नवरात्र में देवी का नित नया श्रृंगार होगा। शाम को गोधूलि वेला में दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। सिद्धपीठ गढ़कालिका माता मंदिर में भी दीपमालिका प्रज्वलित होगी। भक्त माता गढ़कालिका की कुमकुम पूजा करेंगे। शहर के अन्य देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा।

यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड के जरिए से किए गए लेनदेन पर मर्चेंट शुल्क वापस लाने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रही

नई दिल्ली यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर बहुत जल्द शुल्क लग सकता है। यानी यूपीआई करना फ्री नहीं रहेगा, इसके लिए भी अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और RuPay डेबिट कार्ड के जरिए से किए गए लेनदेन पर मर्चेंट शुल्क वापस लाने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर अगर डिजिटल पेमेंट महंगा हो जाएगा। क्या है डिटेल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इन ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। बता दे कि डिजिटल पेमेंट इंडस्ड्रीज में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) उसे कहते हैं, जो किसी मर्चेंट या दुकानदार को पेमेंट सर्विस को शुरू करने के लिए देना होता है। इस शुल्क को साल 2022 में सरकार के द्वारा माफ कर दिया गया था। अब खबर है कि फिर से सरकार इसे लागू करने पर विचार कर सकती है। वर्तमान में, UPI और RuPay डेबिट कार्ड भुगतानों पर कोई MDR लागू नहीं है, जिन्हें नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के माध्यम से सुगम बनाया जाता है। रिव्यू किया जा रहा है मीडिया रिपोर्ट में एक बैंकर के हवाले से कहा गया है कि बड़े व्यापारियों के लिए UPI लेनदेन पर MDR को फिर से लागू करने का औपचारिक अनुरोध बैंकिंग उद्योग द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्तुत किया गया है और संबंधित विभाग इसकी समीक्षा कर रहे हैं। प्रस्ताव के अनुसार, 40 लाख रुपये से अधिक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों के लिए उनके GST फाइलिंग के आधार पर MDR को फिर से लागू किया जा सकता है। सरकार UPI के लिए एक स्तरीय मूल्य निर्धारण मॉडल पर भी विचार कर सकती है, जहां बड़े व्यापारियों को अधिक शुल्क देना होगा, जबकि छोटे व्यवसायों को कम शुल्क देना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के लिए UPI भुगतान निःशुल्क रहेगा। यूपीआई लेनदेन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में यूपीआई ने 16.11 बिलियन लेनदेन दर्ज किए, जिनकी राशि लगभग 22 ट्रिलियन रुपये थी। जनवरी में कुल लेनदेन 16.99 बिलियन था।

भारत में पहली शूटिंग लीग 24 नवंबर से

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारत में आयोजित होने वाली पहली शूटिंग लीग (शूटिंग लीग ऑफ इंडिया- एसएलआई) के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तारीखें आवंटित कर दी हैं। इस लीग को आईएसएसएफ की आधिकारिक मान्यता मिलने से इसे वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता का दर्जा प्राप्त होगा। राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस लीग में दुनिया के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, क्योंकि भारत का इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रोफाइल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कई स्तरों पर काम जारी है और आईएसएसएफ द्वारा तारीखों का आवंटन हमें इसे विश्व स्तरीय इवेंट बनाने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” एनआरएआई ने पहले ही घोषणा की थी कि एलेना नॉर्मन को इस लीग का सलाहकार नियुक्त किया गया है और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को व्यावसायिक और मार्केटिंग एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है। भारत में इस लीग के आयोजन से निशानेबाजी खेल को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने भारतीय निशानेबाजी लीग को आईएसएसएफ विंडो आवंटित की ओलंपिक खेल निशानेबाजी को नियंत्रित करने वाली वैश्विक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर में उद्घाटन भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) के लिए एक विंडो आवंटित की है, जो अब 24 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पिछले साल नवंबर में भारतीय निशानेबाजी लीग की मेजबानी करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी और अब इसे आईएसएसएफ से मान्यता मिलने के साथ ही यह लीग विश्व स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता होने का वादा करती है, जिसमें शीर्ष भारतीय निशानेबाज खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगे। इस विकास से रोमांचित, एनआरएआई के अध्यक्ष, कलिकेश नारायण सिंह देव ने टिप्पणी की, “हम सभी बहुत उत्साहित हैं। आईएसएसएफ द्वारा अब एसएलआई को मान्यता दिए जाने और अपने आधिकारिक कैलेंडर में इसके लिए एक विंडो आवंटित किए जाने के साथ, यह अब आधिकारिक रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। भारत की इस खेल में पहले से ही वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति है, इसलिए लीग की अनूठी प्रकृति के अलावा, इससे अधिकांश शीर्ष निशानेबाजों को लीग की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। पर्दे के पीछे बहुत काम चल रहा है, और यह हमें अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ शूटिंग खेल तमाशे में से एक पेश करने के लिए और प्रेरित करता है।” पिछले महीने, एनआरएआई ने एलेना नॉर्मन को एसएलआई के लिए सलाहकार और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी वाणिज्यिक और विपणन एजेंसी के रूप में घोषित किया था। एनआरएआई देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ भारत की शूटिंग लीग का आयोजन कर रहा है, जिसमें शीर्ष विदेशी निशानेबाजों के साथ विभिन्न टीमों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। यह लीग पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में हाल ही में मिली सफलता के मद्देनजर देश में खेल को और बढ़ावा देने का एक प्रयास है।  

अब EPF सदस्यों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना आसान हो गया, अब बिना डॉक्‍यूमेंट अपडेट होगी प्रोफाइल

मुंबई अब EPF सदस्यों के लिए प्रोफाइल अपडेट (Profile Update) करना आसान हो गया है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों की प्रोफाइल अपडेट करने के नियमों में अहम बदलाव (EPFO New Rule) किया है। अब EPF सदस्य बिना किसी डॉक्यूमेंट अपलोड किए अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं। पहले, EPF प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नियोक्ता (employer) की मंजूरी जरूरी होती थी, जिसके कारण औसतन 28 दिनों की देरी होती थी।  वहीं, अब इस बदलाव से लगभग 7 करोड़ EPF सदस्यों को राहत मिलने वाली है। अब EPF सदस्य अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, मैरिटल स्टेटस, पति/पत्नी का नाम, ज्वाइनिंग और एग्जिट डेट जैसी जानकारी को बिना किसी दस्तावेज के अपडेट कर सकते है। हालांकि, शर्त यह रहेगी कि सदस्यों को किसी भी अपडेट के लिए अपने आधार और पैन को अपने ईपीएफ खाते से लिंक करना अनिवार्य होगा। EPFO के एक बयान के अनुसार, ‘वित्त वर्ष 2024-25 में नियोक्ताओं के माध्यम से सुधार के लिए ईपीएफओ को मिले कुल 8 लाख रिक्‍वेस्‍ट में से लगभग 45% बदलाव को नियोक्ता के सत्यापन या ईपीएफओ में अप्रूवल के बिना सदस्य की ओर से खुद ही अपडेट किया जा सकता है। लेकिन अगर यूएएन (UAN) 1 अक्‍टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था तो प्रोफाइल में किसी भी अपडेट के लिए नियोक्‍ता की मंजूरी लेनी जरूरी होगी। EPF प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-     सबसे पहले EPF की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।     इसके बाद UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा जैसे विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।     फिर मेनू में ऊपर दिए गए ‘Manage’ ऑप्शन को क्लिक करें।     ”Modify Basic Details’ का ऑप्शन चुनें।     आधार कार्ड के अनुसार अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।     अब ‘Track Request’ ऑप्शन का यूज करके अपने अपडेट अनुरोध की स्थिति जांच लें।    

1 अप्रैल से तीर्थनगरी ऋषिकेश में खोले गए शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने की CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

 ऋषिकेश उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक स्थलों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए तीर्थनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार में सरकार द्वारा आवंटित किए गए शराब बिक्री के डिपार्टमेंटल स्टोर (ग्रोसरी) आगामी 1 अप्रैल के बाद बंद किए जाने का निर्णय लिया है। इसके चलते अब तीर्थनगरी क्षेत्र में खुली शराब की ग्रोसरी (डिपार्टमेंटल स्टोर) कल्चर समाप्त हो जाएगा। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा० प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपने मन की बात रखी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट में 31 मार्च 2025 के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स (ग्रोसरी) को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को बंद कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल इसे रोकने के लिए निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पुलिस और आबकारी के अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र में हो रही अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए शराब बिकने वाले जगहों की लिस्ट दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने नियमित रूप से अवैध शराब और नशा बिक्री पर कार्रवाई की बात कही। इस पर मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सोशल मीडिया में आए दिन अवैध रूप से शराब और अन्य नशा बिक्री की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद लग रही है। वहीं उन्होंने बताया कि आज नगर क्षेत्र में अवैध शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है। युवा का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे अन्य मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी देहात जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को 30 हजार रुपए दे रही सरकार

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है जिससे कई महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को 1250 रुपए सीधे उनके खाते में भेजे जा रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि जल्द ही योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए की जाएगी। ऐसी ही योजना प्रदेश की बेटियों के लिए सरकार चला रही है, जिसके तहत उन्हें 30 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना का नाम ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ है। इसकी शुरुआत एमपी सरकार ने 01 अप्रैल 2007 से की थी। जानिए ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के बारे में ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के जरिए प्रदेश की बेटियों के स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही  उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश में लागू की गई है। आइये जानते है कि यह योजना क्या है और इसका लाभ कौन और कैसे ले सकता है… लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपए जमा करती है सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म लेने के साथ ही सरकार उसके खाते में पैसे डालने शुरू कर देती है। जन्म के 5 साल तक हर साल इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार हर साल 6 हजार रुपये जमा करती है। इस प्रकार 5 साल में ये राशि 30 हजार रुपये हो जाती है। योजनान्तर्गत बेटियों को ऑनलाइन पंजीयन के बाद 1 लाख 43 हजार रुपए का दिया जाएगा प्रमाण पत्र। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 21 की आयु पूरी करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए बच्चियों को कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 रुपए दिए जाएंगे। उसके बाद 9वी में प्रवेश पर 4000 रुपए मिलेंगे। कक्षा 11वी में प्रवेश पर 6000 रुपए और कक्षा 12वी में प्रवेश पर 6000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12वीं के बाद स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में (पाठयक्रम अवधि न्यूनतम दो वर्ष) प्रवेश लेने पर 25000 रुपए की प्रोत्सा्हन राशि दो समान किश्तों में पाठ्यक्रम अवधि के पहले और अंतिम साल में दिए जाऐंगे। 100,000 की राशि का भुगतान 21 वर्ष की आयु पूरी करने पर किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना में यह रहेगी शर्त इस योजना में शर्त यह रहेगी कि हितग्राही बालिका कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो चुकी हो। अगर वह विवाहित है तो उसका विवाह, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में उल्लेखित न्यूनतम विहित आयु पूर्ण करने के बाद हुआ हो। लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता बालिका का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ हो बालिका स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र में पंजीकृत हो माता-पिता मध्यप्रदेश के मूलनिवासी हों माता-पिता आयकर दाता न हो ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live