LATEST NEWS

42 के हुए यो-यो हनी सिंह, बोले – ‘प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार को प्यार’

मुंबई,  रैपर और गायक हनी सिंह ने अपने 42वें जन्मदिन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अपने खास दिन पर उन्होंने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति प्यार का इजहार भी किया। हनी सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार का आभार जताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। एक तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरा जन्मदिन है, मैं दोस्तों, प्रशंसकों और अपने परिवार से प्यार करता हूं।” हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थीं, जिस नाम से वह लोकप्रिय हो गए। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे यो-यो लगाना शुरू कर दिया। हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंह का हालिया रिलीज ‘दीदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ भोजपुरी गाना है, जिसमें उनके साथ ईशा गुप्ता भी हैं। यह गीत रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गया। इसके बोलों को लेकर कई लोगों ने सख्त आपत्ति जताई है। इससे पहले हनी सिंह का अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में गाया गाना ‘हिटमैन’ रिलीज हुआ था। ‘हिटमैन’ गाने के बोल को लियो ग्रेवाल ने लिखा है, जबकि बॉस्को मार्टिस ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। इसे लेकर हनी सिंह ने बताया था, “मैं सोनू सर को 16 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं। मैं तभी से जानता था कि वे सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने के लिए नहीं बने हैं, वे फिल्में बनाने के लिए बने हैं। जब उन्होंने मुझे ‘फतेह’ के कुछ अंश दिखाए, तो मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके जुनून का एहसास हुआ। इस अद्भुत फिल्म के लिए ‘हिटमैन’ बनाने का सौभाग्य पाना, उनके विजन को आवाज देने जैसा था।“  

भारत काsoftware and IT services exports 2023-24 में 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा: रिपोर्ट

 नई दिल्ली भारत का सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विस निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार बढ़ता रहेगा और 200 बिलियन तक पहुंच गया। हाल ही में जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले वर्ष दर्ज किए गए 193 बिलियन डॉलर से 3.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह स्थिर वृद्धि इस क्षेत्र की फ्लेक्सिबिलिटी और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। रिपोर्ट भारत भर में सॉफ्टवेयर निर्यात में क्षेत्रीय योगदान पर भी प्रकाश डालती है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी क्षेत्र सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना हुआ है, जिसका योगदान 131.1 बिलियन डॉलर है, जो कुल निर्यात का लगभग 65.55 प्रतिशत है। पश्चिमी क्षेत्र 34.1 बिलियन डॉलर (17.05 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तरी क्षेत्र 30.78 बिलियन डॉलर (15.39 प्रतिशत) का योगदान देता है। पूर्वी क्षेत्र का योगदान सबसे कम है, जिसकी हिस्सेदारी 4.02 बिलियन डॉलर (2.01 प्रतिशत) है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री ने शानदार वृद्धि दर्ज की है, जिसने अपने कुशल वर्कफोर्स, लागत लाभ और अनुकूल कारोबारी माहौल के कारण प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित किया है। एआई, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी नई टेक्नोलॉजी का आना ग्लोबल डिजिटल लीडर के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत कर रहा है। ईएससी के चेयरमैन वीर सागर ने कहा, “भारत का कुशल प्रबंधकीय और तकनीकी कार्यबल वैश्विक मानकों को पूरा कर रहा है, खासकर आईटी क्षेत्र में, जो देश को दुनिया के आउटसोर्सिंग हब में बदल रहा है।” उन्होंने कहा कि आईटी सॉफ्टवेयर और सर्विस, सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास और बीपीओ सेवाओं में वृद्धि इस ट्रेंड की एक प्रमुख वजह है। ईएससी के चेयरमैन, ग्लोबल आउटरीच, संदीप नरूला ने कहा, “2023-24 में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात के लिए प्रमुख देश अमेरिका है, जो 54.70 प्रतिशत, 109.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे आगे है, उसके बाद यूके 14.35 प्रतिशत, 28.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर, सिंगापुर 3.50 प्रतिशत, 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर और चीन 2.75 प्रतिशत 5.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ आगे बने हुए हैं।”

छतरपुर मेंरोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 3 की मौत-तीन घायल, डिवाइडर से टकराई थी कार

छतरपुर छतरपुर जिले में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है। कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कार हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और घायल लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। घायलों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि अमरीश सोलंकी (44), उनकी पत्नी गीता सोलंकी (40) और उनकी बेटी देवांशी सोलंकी (15) की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बसारी के पास शाम 4:30 बजे हुई। इसमें अमरीश के छोटे भाई विकास सोलंकी (32), उनकी पत्नी नेहा सोलंकी (26) और उनकी बेटी गीताली सोलंकी (12) घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे होली समारोह में भाग लेने के लिए ग्वालियर से छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कार के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

छत्तीसगढ़ में अभी से 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा, रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात

रायपुर   छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात देखने को मिले.   मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कल यानि 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. सामान्य से अधिक गर्म रहे दिन और रात शहर दिन का तापमान (°C) रात का तापमान (°C) रायपुर +5.1 +3.7 बिलासपुर +5.0 +1.6 अंबिकापुर +5.3 -1.7 जगदलपुर +3.2 +2.2 जीपीएम +6.3 +1.6   रायपुर में आज भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ होने के कारण सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है. रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शुक्रवार को रायपुर में पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा था, जो नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था.

शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए सनी देओल चले गए थे विदेश

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने बताया है कि शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए वह 19 साल की उम्र में भारत छोड़कर विदेश चले गए थे, जहां उन्होंने थिएटर स्कूल से प्रशिक्षण लिया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ इस हफ्ते सनी देओल के सम्मान में एक खास एपिसोड लेकर आ रहा है! आगामी फिल्म ‘जाट’ की स्टारकास्ट इस शो में शिरकत करेगी, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार मंच की रौनक बढ़ाएंगे। इस खास मौके पर ‘आइडल का आशीर्वाद फेस’ रागिनी, सनी देओल की डेब्यू फ़िल्म बेताब के मशहूर गाने ‘जब हम जवां होंगे’ की सुरीली प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी। सनी देओल ने कहा, “रागिनी ने मुझे उस वक्त वापस पहुंचा दिया जब हमने यह गाना शूट किया था। इस गाने को पूरा करने में हमें कई दिन लगे,क्योंकि मौसम बार-बार बदल रहा था, और हमें सही परिस्थितियों का इंतजार करना पड़ा था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग किसी पिकनिक से कम नहीं थी, हमने खूब मस्ती की। यह मेरी सबसे पसंदीदा और मजेदार फिल्मों में से एक थी। कोई टेंशन नहीं, कोई ओवरथिंकिंग नहीं।बस फन ही फन! जिस तरह से तुमने यह गाना गाया, मैं सचमुच उस दौर में लौट गया। मुझे यह भी याद आ गया कि इस फिल्म में सोनू निगम जी ने मेरे बचपन का किरदार निभाया था।” इसके बाद बादशाह ने सनी देओल से पूछा, “आपको कब एहसास हुआ कि आपको फिल्मों में आना है? क्या यह बचपन से ही आपका सपना था?” सनी देओल ने जवाब दिया, “बचपन में मैं इन सबसे काफी दूर था, लेकिन जैसा कहते हैं, यह सब जीन्स में होता है। कहीं न कहीं मेरे अंदर यह जुनून पहले से था। मैं अपने पिता (धर्मेंद्र) के साथ बड़ा हुआ, उनकी हर फिल्म देखी, और बिना सोचे-समझे मैं भी उसी रास्ते पर चल पड़ा। बचपन में हम सिर्फ मस्ती किया करते थे, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद यह तय करना था कि आगे क्या करना है। तभी मैंने फैसला किया कि मुझे एक्टर बनना है। मैं तब लगभग 19-20 साल का था। मैं बहुत शर्मीला था, इसलिए मैंने खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालने का सोचा। मैंने विदेश जाकर एक थिएटर स्कूल जॉइन किया, जहां कोई मुझे नहीं जानता था। वहीं से मैंने काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे मेरा आत्मविश्वास बढ़ने लगा। वहीं से मेरी जर्नी शुरू हुई। फिर मैं भारत लौटा और ‘बेताब’, ‘अर्जुन’, ‘डकैत’ जैसी फिल्मों में काम किया।” इंडियन आइडल 15 का यह खास एपिसोड इस शनिवार और रविवार रात 8:30 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।  

हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और बहन जी के नेतृत्व में सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे : आकाश आनंद

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाह र किए जाने के बाद, उन्होंने पहली बार बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर प्रतिक्रिया दी है।आकाश ने कांशीराम जी को नमन करते हुए बहुजन समाज के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और बहन जी के नेतृत्व में सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।’ काशीराम की जयंती पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आकाश आनंद ने कांशीराम की 91वीं जयंती पर कहा, “बहुजन समाज को उसका सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने वाले महानायक, बीएसपी, बामसेफ और DS4 के संस्थापक मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण का जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी करोड़ों शोषित-वंचित लोगों को दिशा दे रहा है।” उन्होंने लोगों से कांशीराम के विचारों को सुनने और समझने की अपील की। उन्होंने कहा, “कांशीराम जी की जयंती पर उनके भाषणों को सुनें और संकल्प लें कि हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज को मजबूत कर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।” मायावती की प्रतिक्रिया – BSP प्रमुख मायावती ने भी कांशीराम जी को नमन करते हुए कहा, “बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर BSP द्वारा देश भर में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उनका ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ आंदोलन आज भी बहुजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।” उन्होंने यह भी कहा कि, ‘बहुजन समाज’ को गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, जातिवाद और सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त करने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी है। यही आज के दिन का सबसे बड़ा संदेश है।” अखिलेश यादव ने कांशीराम को किया नमन समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन!” BSP में बदलाव और राजनीतिक संकेत आकाश आनंद को BSP से निष्कासित करने के मायने गहरे हैं। मायावती ने उनके निष्कासन की वजह संगठन के प्रति अनुभव की कमी और अनुशासनहीनता बताई थी। हालांकि, आकाश के इस बयान से यह स्पष्ट है कि वह अभी भी बहुजन समाज की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाले समय में किस राजनीतिक भूमिका में नजर आते हैं।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola का Edge 60 Fusion

नई दिल्ली Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 60 हो सकता है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से होगी। हालांकि इस टीजर से अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं होता है। लेकिन लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह Motorola Edge 60 Fusion हो सकता है। नया मोटोरोला फोन का टीजर फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर एक नए मोटोरोला फोन के लॉन्च का टीजर लाइव हो गया है। इस वीडियो क्लिप में #MotoEdgeLegacy का जिक्र किया गया है, जो कि एज लाइनअप की तरफ इशारा करता है। मोटोरोला अपकमिंग स्मार्टफोन को गेम चेंजिंग फोन के तौर पर लिस्ट कर रहा है। फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री इस लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह हैंडसेट बाकी मोटोरोला एज मॉडल की तरह फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। टीजर वीडियो के अलावा फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के स्पेसिफिकेशन्स लीक रिपोर्ट की मानें, तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह हैंडसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा भारत में Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जबकि अन्य मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो Motorola Edge 60 fusion स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, बैंगनी और लैवेंडर कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में सेल्फी के लिए एक एक पंच-होल कैमरा कटआउट दिया गया है। साथ ही कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जा सकता है। फोन के रियर में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में ड्यूल सेंसर अपग्रेड दिया जा सकता है। फोन का कैमरा लेंस पर 50MP Sony LYT OIS सेंसर के साथ आएगा। Motorola Edge 60 Fusion की संभावित कीमत Motorola Edge 60 Fusion को 33 हजार रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत 350 यूरो करीब 33,100 रुपये हो सकती है। मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 22,999 रुपये हो सकती है। साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है।

सीएसपी ख्याति मिश्रा ने पति पर लगाया मानसिक रूप से कुंठित होने का आरोप

कटनी  दमोह के तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर अपनी पत्नी, सीएसपी ख्याति मिश्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शैलेंद्र ने डीजीपी को पत्र लिखकर तबादले की मांग की थी। अब सीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी डीजीपी को चिट्ठी लिखी है। साथ ही अपने पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ख्याति मिश्रा ने अपने पत्र में पति पर उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। पति के आरोपों पर ख्याति मिश्रा ने रखा पक्ष इस मामले में सबसे अहम पक्ष है, तहसीलदार की पत्नी और कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा का। उन्होंने भी डीजीपी को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है। इस पत्र में उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ख्याति ने लिखा है कि मैं एक पढ़े-लिखे साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि के परिवार से आती हूं। मेरे पिता स्कूल शिक्षक हैं। वर्ष 2016 में मेरे पति शैलेंद्र, उनके बड़े भाई नीलेश शर्मा और मेरा चयन एक साथ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में क्रमशः नायब तहसीलदार, एसडीएम और डीएसपी के पद पर हुआ था। मेरा चयन पहले ही प्रयास में हो गया था। सहकर्मियों से बात पर आपत्ति ख्याति ने आगे लिखा कि सतना जिले की पदस्थापना के दौरान मैं ट्रेनी डीएसपी और उसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर के रूप में पदस्थ हुई। वहां मेरे पास चार थाने थे। वहां भी मेरे सहकर्मियों और जूनियरों द्वारा फोन पर काम की बातचीत करने पर मेरा पति आपत्ति लेता था। अपशब्द भी बोलता था। मेरे साथ के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी अशोभनीय टीका-टिप्पणी की जाती थी। कटनी में सीएसपी के पद पर नियुक्त होने के बाद स्वाभाविक तौर पर मेरा पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजनों से काम के सिलसिले में मिलना-जुलना और बातचीत करना बढ़ गया। काम पर जाने से पति रोकता-टोकता साल 2023 और 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान और इसके बाद भी अपने काम के लिए मुझे समय-असमय बाहर जाना पड़ता है तो पति रोक-टोक करता है। बात न मानने पर अपशब्द और सहकर्मियों के साथ मेरे ऊपर चारित्रिक लांछन जैसी बातें रोज बोली जाती हैं। शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया ख्याति ने अपने पति पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि मेरा पति कुंठाग्रस्त और घृणित मनोदशा का शिकार है। मेरे प्रति दुर्भावना रखता है। मेरे ऊपर नियंत्रण रखने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाता रहता है। चारित्रिक लांछन लगाते हुए शारीरिक हमले भी करता है। लंबे समय से मानसिक व शारीरिक दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के कारण न केवल मेरी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है, बल्कि मेरे काम पर भी इसका बुरा प्रभाव हुआ है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई हो ख्याति ने आगे लिखा कि शैलेंद्र एक प्रभारी तहसीलदार के रूप में अपने काम को छोड़कर सिर्फ मुझ पर नियंत्रण रखने और अपनी उपस्थिति से मुझे भयभीत व उत्पीड़ित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पटेरा जिला दमोह से कटनी में मेरे सरकारी निवास पर आता है। ख्याति ने पति के खिलाफ सरकारी वाहन के दुरुपयोग और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की मांग की है। छुट्टी पर हैं तहसीलदार दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी फरवरी के मध्य से ही अवकाश पर हैं। उन्होंने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से अवकाश लिया है और 18 अप्रैल तक छुट्टी पर हैं। ख्याति और शैलेंद्र की शादी 2014 में हुई थी और उनका एक 8 साल का बच्चा भी है।

पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों ने काटा, केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम को दिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान के निर्देश

अलवर अलवर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। पिछले पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि खुद केंद्रीय मंत्री को नगर निगम को नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश देने पड़े। नगर निगम की लापरवाही पशुपालन विभाग ने तीन बार नगर निगम को पत्र लिखकर नसबंदी कार्यक्रम शुरू करने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट न होने की वजह से अभियान रुका हुआ था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री की सख्ती के बाद बजट जारी किया गया, जिससे नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना बनी है। आवारा कुत्तों के हमले बढ़े अलवर: कुछ दिनों पहले आठ-दस कुत्तों ने एक छात्रा पर हमला कर दिया और उसे कई जगह काट लिया। खेरथल: पिछले डेढ़ महीने में नौ-दस बच्चों को कुत्तों ने काटा, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।   बता दें कि हर दिन औसतन 32 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की मांग बढ़ रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नसबंदी और टीकाकरण से ही संभव है। पशु प्रेमियों का विरोध कुछ पशु प्रेमी नसबंदी अभियान का विरोध कर रहे हैं। वे कुत्तों को निर्दोष बताते हुए नगर निगम के प्रयासों में रुकावट डाल रहे हैं। हाल ही में जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने स्कीम नंबर-2 पहुंची, तो कुछ पशु प्रेमियों ने हंगामा कर दिया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर विवाद अलवर के शालीमार इलाके में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद बढ़ गया। एक महिला ने चार लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से कुत्तों को खाना खिला रही थी, जिससे कुछ स्थानीय लोग नाराज थे। सोसाइटी अध्यक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया और इसे निजी दुश्मनी से जुड़ा मामला कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नसबंदी अभियान की योजना नगर निगम के अनुसार, 2024 में 1,220 कुत्तों की नसबंदी की गई थी, लेकिन इस साल कोई विशेष अभियान नहीं चला। अब केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद हर सप्ताह 100 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में नसबंदी और टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शहर में कुत्तों की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।  

एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों को मिलेगी संजीवनी

जयपुर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूमि विकास बैंकों के ऋणों के लिए एकमुश्त समझौता (OTS) योजना लाए जाने से किसानों और लघु उद्यमियों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे भूमि विकास बैंकों के लिए भी राज्य सरकार का यह कदम संजीवनी साबित होगा।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों और जरूरतमंद लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋणों के माध्यम से प्रदेश के कृषि और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई जाती रही है। लेकिन विगत कुछ वर्षों में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऋणी किसानों द्वारा बैंक के ऋण की किश्तें नहीं चुकाई जा सकीं, जिसके परिणामस्वरूप इन बैंकों का अवधिपार ऋण लगभग 760 करोड़ रुपये हो गया। अब मुख्यमंत्री द्वारा एकमुश्त समझौता योजना लागू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 200 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया गया है, जिससे भूमि विकास बैंकों के ऋणों की वसूली आसान होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।       श्री दक ने कहा कि राज्य सरकार के ‘सुराज संकल्प’ में किसानों की भूमि नीलाम नहीं होने देने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत भूमि विकास बैंकों द्वारा वसूली के लिए की जाने वाली नीलामी कार्यवाही को भी स्थगित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह वर्ग आशान्वित था कि राज्य सरकार उन्हें राहत देते हुए एकमुश्त समझौता योजना लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देने के दौरान यह बड़ी घोषणा की है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस घोषणा के तहत भूमि विकास बैंकों के 1 जुलाई, 2024 को अवधिपार हो चुके मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण की मूल धन की 100 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर अवधिपार ब्याज में 100 प्रतिशत की राहत दी जाएगी।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36,351 अवधिपार ऋणी सदस्यों को अवधिपार ब्याज में शत प्रतिशत राहत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप उक्त ऋणी सदस्यों को नवीन कृषि और अकृषि गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना में ऋण दिया जाकर लाभान्वित किया जा सकेगा, जिससे उनका आर्थिक उन्नयन होगा और वे पुनरू मुख्यधारा में लौटेंगे।

मार्च में अब पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी, 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

भोपाल  मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है मार्च महीने में ही 40 के करीब तापमान दर्ज किया जा रहा है। होली के दिन प्रदेश के नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 4 दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। वहीं, अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा। तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। अब ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। जानें कब होता है हीट वेव का असर मौसम विभाग के अनुसार सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। चूंकि, प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों में तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगले सप्ताह में प्रदेश में लू चलने लगेगी। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा पखवाड़ा 15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक रह सकता है। जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में दिन में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। तब हीट वेव का असर मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। चूंकि, प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों में तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगले सप्ताह में प्रदेश में लू चलने लगेगी। अप्रैल में ऐसा रहता है पारा यदि अप्रैल की गर्मी की बात करें तो इस महीने पारा 40 डिग्री के ऊपर ही रहता है। भोपाल में पिछले 10 साल में पारा 40.9 से 43.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। इंदौर में यह 39.7 से 43.5 डिग्री तक, जबलपुर में 40.7 से 44.2 डिग्री तक, ग्वालियर में 41.7 से 45.2 डिग्री तक और उज्जैन में 40 से 43.9 डिग्री तक रहा है। इस बार मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि, मार्च में पहले भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तब भी मार्च में ही लू चल चुकी है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा पखवाड़ा 15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक रह सकता है। जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में दिन में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, … Read more

मौलाना रजवी बोले- रमजान में धरना-प्रदर्शन अनुचित, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि भारत में मुसलमान सेफ नहीं है. मौलाना मुफ्ती ने कहा कि देश मुस्लिम समुदाय को पूरी आज़ादी के साथ अपने धार्मिक त्योहार, नमाज, रोजा, हज, जकात, जुलूस और उर्स के आयोजन करने का अधिकार है और इसमें कोई बाधा नहीं डाली जाती. मुसलमान को गुमराह कर रहा मुस्लिम बोर्ड उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हिंदुस्तान में मुसलमान को गुमराह कर रहा है. कुछ लोग मुसलमानों के असुरक्षित होने की बातें करके समाज में गलतफहमी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सभी धार्मिक स्वतंत्रताएं प्राप्त हैं. भारत सरकार को दी सलाह मौलाना रजवी ने भारत सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि जो लोग भारत में मुसलमानों को असुरक्षित बता रहे हैं, उन्हें वीज़ा देकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए ताकि वे वहां की वास्तविक स्थिति देख सकें. उन्होंने कहा कि इन देशों में मुसलमानों को किन हालातों का सामना करना पड़ रहा है, यह जानने के बाद वे खुद मानेंगे कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है. धरना प्रदर्शन पर उठाया सवाल उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में इसका आयोजन उचित नहीं है. रमज़ान का महीना अल्लाह की इबादत, रोज़ा, नमाज और कुरआन की तिलावत के लिए होता है, ऐसे में इस दौरान राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करना लोगों को धार्मिक गतिविधियों से रोकने के समान है. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को किसी अन्य महीने में भी आयोजित किया जा सकता था.

जोधपुर – दिशा की बैठक 16 मार्च को

जयपुर, जिला जोधपुर एवं फलोदी की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) वर्ष 2024-25 त्रैमास की संयुक्त बैठक केन्द्रीय पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र, जोधपुर गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 16 मार्च को प्रातः 10.30 बजे महिला पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित होगी। बैठक की जानकारी जिला कलक्टर एवं सदस्य सचिव, जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल द्वारा दी गई।

होली पर बिना रुके अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किया डांस

मुंबई अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी के सबसे प्यार कपल्स में से एक हैं। दोनों हर त्योहार एक साथ मनाते हैं और लोगों के साथ मिलकर मस्ती करते हैं। दोनों ने हाल ही में होली के पावन मौके पर एक-दूसरे के साथ जमकर रंग-गुलाल खेला और जमकर डांस भी किया। कपल के कई सारे वीडियोज ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं जिनमें वे खुलकर मौज-मस्ती कर रहे हैं और खूब धूम मचा रहे हैं। अंकिता और विक्की के कई सारे वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें वे खूब हुड़दंग कर रहे हैं। एक वीडियो में तो अंकिता अकेले ही डांस कर रही हैं। वो बलम पिचकारी पर कमर मटका रही हैं। उन्होंने खूब सारा रंग भी लगाया है। विक्की और अंकिता की जोड़ी अंकिता और विक्की लाफ्टर शेफ़्स के पिछले सीज़न का भी हिस्सा थे। हाल ही में, दोनों ने लाफ्टर शेफ़्स 2 के सेट के बाहर पैप्स के साथ मज़ेदार बातचीत की। महिला दिवस 2025 पर शटरबग्स ने अंकिता से पूछा कि विक्की ने उन्हें कुछ गिफ्ट दिया है या नहीं। जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने उनके लिए एक कलाई घड़ी मंगवाई है, जो जल्द ही डिलीवर हो जाएगी। विक्की और अंकिता ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अंकिता और विक्की ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। यह जोड़ी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नज़र आई थी। लाफ्टर शेफ़्स 2 की बात करें तो नए सीज़न में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, मन्नारा चोपड़ा, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव और अब्दु रोज़िक जैसे कलाकार भी हैं। इसे कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ़ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं।

किम कादर्शियन के कपड़े अंबानी फैमिली ने अप्रूव किए थे, एक्ट्रेस ने पूछा था- बहुत रिवीलिंग तो नहीं है

मुंबई अंबानी परिवार की शादी में किम कादर्शियन और क्लोई कादर्शियन भी शरीक हुई थीं और दोनों हॉलीवुड सुपरस्टार्स जब लॉस एंजेलिस से मुंबई पहुंचीं तो पूरी दुनिया की उन पर नजर थी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई 2024 में हुई शादी में किम और क्लोई के आउटफिट की भी खूब चर्चा रही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ग्रैंड वेडिंग में शरीक होने के लिए दोनों बहनों ने अपना आउटफिट पहले अप्रूव करवाया था। आधी रात में कादर्शियन बहनें मुंबई में लैंड हुईं और इसके अगले कुछ घंटों में उन्हें अपने आउटफिट फाइनल करने थे। किम ने क्यों चुना था रेड कलर का आउटफिट एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनों को भारत आने तक इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें शादी में क्या पहनना है। उन्हें यहां आते ही मनीष मल्होत्रा जैसे डिजाइनर्स के आउटफिट्स की पूरी रेंज दिखाई गई जिसमें से उन्हें अपने लिए चुनना था। किम कादर्शियन जिन्होंने इस शादी में रेड आउटफिट कैरी किया था, उन्होंने बताया कि उन्हें यह रंग बहुत अच्छा लगता है लेकिन वो यह कलर कभी पहनती नहीं हैं। किम ने बताया, “मुझे लगा कि मैं हमेशा न्यूट्रल कलर्स बहुत पहनती हूं इसलिए रेड पहनना थोड़ा स्पेशल रहेगा।” अंबानी फैमिली अप्रूव कर रही थी सब आउटफिट किम ने आउटफिट को लेकर बताया कि पुराने दौर में भारत में रेड आउटफिट शादियों में नहीं पहना जाता था, लेकिन अब क्योंकि ऐसा नहीं है इसलिए उन्होंने इसे पहनने का तय किया। इसके अलावा वह कपड़ों के बहुत ज्यादा रिवीलिंग होने को लेकर कनफ्यूज थीं, ऐसे में मनीष मल्होत्रा ने उन्हें साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। किम की बहन क्लोई ने बताया कि सभी डिजाइनर्स जिनके साथ वो काम कर रही थीं उन्हें अंबानी फैमिली ने अप्रूव किया था। जिसका मतलब यह था कि उन सभी के आउटफिट को भी अंबानी फैमिली द्वारा अप्रूव किया जा रहा था। असली सोने का इस्तेमाल, हीरे जड़ित फुट कफ क्लोई ने बताया, “जो डिजाइनर्स हमारे साथ थे, वो सभी अंबानी परिवार के लिए काम कर रहे थे तो जाहिर तौर पर हर चीज को परिवार द्वारा प्री-अप्रूव किया जा रहा था।” किम और क्लोई ने इसी एपिसोड में बताया कि कैसे उन्हें यह शादी और इसकी हर छोटी-बड़ी चीज बहुत पसंद आई। इस ग्रैंड वेडिंग के बारे में किम ने बताया कि चीजों पर असली सोने की परत लगाई गई थी। हर चीज में यहां-वहां डायमंड का इस्तेमाल किया गया था। यहां तक कि गायों के खुरों के लिए भी डायमंड जड़े कवर बनाए गए थे। अंबानी परिवार ने शादी में गाय की भी पूजा की।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live