LATEST NEWS

भाई दूज कल, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. इसे भाई टीका , भाऊबीज , भाई बीज , भाई फोंटा और भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व भाई-बहन से अटूट प्रेम को दर्शाता है. यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है पहला होली के बाद और दूसरा दिवाली के बाद. कल यानी 16 मार्च को होली भाई दूज मनाया जाएगा. यह चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस होली भाई दूज के पर तिलक लागने का शुभ मुहूर्त, नियम मंत्र और कथा के बारे में पूरी जानकारी. होली भाई दूज तिलक लागने का शुभ मुहूर्त होली भाई दूज यानी द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस दिन सुबह से लेकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक भाई को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधना शुभ रहेगा. भाई दूज पर थाली में शामिल करें ये चीजें भाई दूज के दिन भाई तिलक करने के लिए थाली में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. जैसे- रोली, अक्षत यानी सफ़ेद चावल, फूल, सुपारी, पान का पत्ता ,चांदी का सिक्का, सूखा नारियल, कलावा, केला, मिठाई और दीपक. तिलक लगाने का नियम होली की भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को भोजन का निमंत्रण दें. भाई का प्रेम पूर्वक स्वागत कर उन्हें चौकी पर बैठाएं. ध्यान रहे भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. इसके बाद भाई को कुमकुम से तिलक कर चावल लगाएं. फिर भाई को नारियल देकर सभी देवी-देवता से उसकी सुख, समृद्धि दीर्घायु की कामना करें. अब भाई बहन को उपहार में सामर्थ्य अनुसार भेंट करें. भाई को भरपेट भोजन कराएं. तिलक लगाते समय करें इन मंत्रों का जाप भाई दूज पर भाई को तिलक करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. जिसके लिए एक चौक पर भाई को बैठाने के बाद उसके हाथों पर चावल का घोर लगाकर फूल, पान, सुपारी रखें. इसके बाद जल छोड़ते हुए मंत्र का जाप करें. गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को. सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़े फूले फलें. होली भाई दूज की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे और उन्होंने हार्दिक भाव से उनका स्वागत किया था. इसके बाद यमुना जी ने उनके माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई थी. भगवान यम अपनी बहन के आतिथ्य से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने यह वरदान दिया की जो भी भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक लगवाएगा, उसे लंबी उम्र और समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा. होली भाई दूज का महत्व होली के बाद पड़ने वाले भाई दूज बहन और भाई के अटूट प्यार को दर्शाता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज ने अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था, इसके बाद यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि जो भाई अपनी विवाहित बहन के घर जाकर भोजन करने के साथ तिलक लगाएंगे, तो अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाजसेवी श्री रावल के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि श्री कीर्ति रावल के महानंदा नगर स्थित निवास पहुंचकर,  स्व. शिवशंकर रावल  के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।इस दौरान   विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहे।  

महाकालेश्वर मंदिर में काम करने वाले सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी हर महीने वेतन के लिए तरस रहे

उज्जैन मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में काम करने वाले सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी हर महीने वेतन के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली और अब होली जैसे बड़े त्योहार भी उनके लिए मुश्किल भरे साबित हो रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने से उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है, लेकिन मंदिर प्रशासन इस पर ध्यान देने के बजाय चुप्पी साधे बैठा है। हर महीने देरी से मिल रहा वेतन मंदिर में सफाई, सुरक्षा, तकनीकी और अन्य सेवाओं में लगे करीब 1500 कर्मचारी क्रिस्टल और केएसएस जैसी आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं। अनुबंध के अनुसार, उन्हें हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि वेतन कभी 15 तारीख के बाद तो कभी 25 तारीख तक टल जाता है। त्योहारों पर अधूरी रह जाती हैं जरूरतें समय पर वेतन न मिलने की वजह से त्योहारों पर कर्मचारियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। न तो वे घर की जरूरतें पूरी कर पाते हैं और न ही परिवार के साथ त्योहार मना पाते हैं। इस साल भी रक्षाबंधन से लेकर होली तक उनकी आर्थिक परेशानियां कम नहीं हुईं, जिससे उनकी खुशियां फीकी पड़ गईं। प्रशासनिक उदासीनता से बढ़ी समस्या मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कर्मचारियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की उम्मीद की जाती है, लेकिन उनके वेतन को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। वेतन में देरी की वजह से कई बार कर्मचारियों पर दर्शनार्थियों से अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं, जिन पर कार्रवाई भी हुई है। नियंत्रण की कमी, बढ़ता असंतोष मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या की पूरी जानकारी है, लेकिन आउटसोर्स कंपनियों पर उनका कोई प्रभाव नहीं दिख रहा। कर्मचारी भी मजबूरी में शोषण सहने को मजबूर हैं, क्योंकि नौकरी छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते। अगर समय पर वेतन नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में असंतोष और बढ़ सकता है, जिससे मंदिर की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस निरीक्षक पाठक के निधन पर जताया शोक

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र बेटमा में तैनात पुलिस निरीक्षक संजय पाठक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। निरीक्षक पाठक का गत दिवस हृदयाघात से निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाठक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। जनसेवा के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। निरीक्षक पाठक का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजन को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।  

जिसका मन रहता है अशांत, उन्हें जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता

भारत के इतिहास में एक से बढ़कर एक ज्ञानी पुरुष हुए इन्हीं में से एक थे आचार्य चाणक्य, जिनकी नीतियां इतनी प्रसिद्ध हैं कि आज भी लोग अपने जीवन को सुंदर और सरल बनाने के लिए इनका पालन करते हैं। जीवन का ऐसा कोई भी पहलू नहीं है जिसके बारे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिक्र ना किया हो। युद्ध के मैदान से लेकर गृहस्थ जीवन की बारीकियों को समझाने के लिए, आचार्य ने कई नीतियां गढ़ीं। अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है, जो किसी भी व्यक्ति की तरक्की में बाधा बन सकती है। आचार्य की मानें तो अपनी इन्हीं आदतों की वजह से एक व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता। तो चलिए आज उन्हीं आदतों के बारे में जानते हैं। अपने मन पर नियंत्रण ना रख पाना जिस व्यक्ति का अपने मन पर कंट्रोल नहीं होता है, उसे जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिल सकती। आचार्य चाणक्य की नीति में इससे जुड़ा एक श्लोक भी है – “अनवस्थित यस्य न जने न वने सुखम्, जनो दहति संसर्गात् वनं संगविवर्जनात।” जिसका मतलब है कि जिसका मन अशांत है उसे कहीं भी सुख नहीं मिलता, ऐसे में वो दर बदर भटकता ही रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर पाता है, उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में सफलता उससे कोसों दूर भागती है। नकारात्मक सोच भी है तरक्की में बाधा किसी भी व्यक्ति की सोच का प्रभाव उसके कार्य और जीवन पर भी पड़ता है। जो व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है, उसके जीवन में भी पॉजिटिविटी ही रहती है। लेकिन जिस व्यक्ति की सोच नकारात्मक होती है, उसे अपने जीवन में भी नकारात्मकता का ही सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कभी भी सफलता नहीं मिलती और उनके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। हमेशा पास्ट में अटके रहना भी है नेगेटिव जीवन में सफल होने के लिए बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जो लोग अपने पास्ट में ही अटके रहकर खुद को कोसते रहते हैं, वो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते। आचार्य चाणक्य के अनुसार बीती बातों या असफलताओं से सबक लेकर, जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और नए सिरे से नई शुरुआत करनी चाहिए। सफलता का यही मूल मंत्र है। पास्ट की नेगेटिव बातों को सोचने से प्रेजेंट पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। जिनमें होती है आत्मविश्वास की कमी जीवन में सफलता तभी मिलेगी, जब आपको खुद पर यकीन होगा। जिस व्यक्ति को खुद पर ही विश्वास नहीं होगा, वो जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। ये कहना गलत नहीं होगा कि सफल होने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है, उसे सफलता तो दूर समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।

राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, वेबसाइट से प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) ने स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष (पूर्व छात्र), और तृतीय वर्ष के सभी नियमित, पूर्व छात्र और स्वाध्यायी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के नियमित, पूर्व छात्रों और प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 मार्च, 2025 से शुरू होगी। जरूरी निर्देश     अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र की दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी।     प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसे केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकता है।     फोटो अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की दोनों प्रतियों में अभ्यर्थी का फोटो निर्दिष्ट स्थान पर स्पष्ट रूप से होना चाहिए।     यदि एडमिट कार्ड पर फोटो उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर, परीक्षा केंद्र जाने से पहले इसे संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।     प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और माता का नाम स्पष्ट और सही तरीके से अंकित होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए, तो इसे तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से ठीक करवाएं।  ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड यदि आप राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) की स्नातक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अपना एडमिट कार्ड आसानी से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (uniraj.ac.in) पर जाएं।     होमपेज पर दाईं ओर मौजूद परीक्षा पोर्टल (Examination Portal) के विकल्प पर क्लिक करें।     नए पेज पर आपको थ्योरी एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।     अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।     सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।     एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां जांचें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।     भविष्य की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।  

Asaduddin Owaisi के बयान पर Pradeep Mishra का पलटवार, कहा-ये पाकिस्तान नहीं है जो आपको सहन करेंगे..

सीहोर  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने असदुद्दीन ओवैसी के ‘मस्जिद ढकी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शायद ये भूल रहे हैं कि, वो भारत में रह रहें हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं जो आपको सहन करेंगे। जहां तक रही बात संघर्ष की तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। भारत में जन्मा हर सनातनी शेर का बच्चा है। इस भारत भूमि के लिए संघर्ष करता रहेगा।  बता दें कि हैदराबाद में आयोजित एक जलसे के दौरान अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘कोई कहता है- अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है- बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे।’ पंडित मिश्रा का पलटवार अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं हम भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने भारत को अपना वतन माना और मानते रहेंगे। ओवैसी ने होली के दौरान मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के मुद्दे पर कहा था कि, ‘जो मुसलमान बुजदिल थे, वे पाकिस्तान चले गए, और हम भारत में रहकर संघर्ष करेंगे।’

प्रदेश में बेरोजगारों के लिए मोहन सरकार की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि पांच सालों में ढाई लाख भर्ती की जाएगी.

भोपाल मध्य प्रदेश में बेरोजगारों के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पांच सालों में ढाई लाख भर्ती की जाएगी. सभी सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट भी ओपन हो गया है और लगभग छह हजार से ज्यादा जवानों को पुलिस में भर्ती भी किया गया. सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा, “पीएससी में पिछले तीन साल की पेंडिंग परीक्षा हमने इसी साल कराई. कोई पद खाली नहीं रहने देंगे, हर विभाग में भर्तियां करेंगे. साथ ही विभागों में प्रमोशन को लेकर भी हम समाधान खोज रहे हैं. इसके अलावा एक लाख नौकरी तो हम दे ही रहे हैं. अगले पांच साल में हम ढाई लाख भर्तियां करने जा रहे हैं.” ’61 हजार लोगों को मिला नियुक्ति पत्र’ उन्होंने कहा, “मौजूदा समय में कुल मिलाकर 267 शासकीय आईटीआई संचालित कर रहे हैं और 22 नए आईटीआई  शुरू करेंगे. साथ ही 5,280 अतिरिक्त सीट की बढ़ोतरी की जाएगी. जबकि एक साल के अंदर हमने 61 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए हैं.” सरकार केवल दावे ही कर रही है- कांग्रेस इसके अलावा सीएम मोहन ने कहा कि बीजेपी सरकार ओबीसी, एससी और एसटी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेगी. बता दें सीएम मोहन यादव की घोषणा को लेकर कांग्रेस गंभीर आरोप लगा रही है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि वर्तमान में सभी भागों में पद खाली पड़े हैं. सरकार केवल दावे ही कर रही है.

पुलिस ने माओवादी संबंधों के आरोप में राज्य वन विभाग के दो मजदूरों को गिरफ्तार किया

मंडला  मध्य प्रदेश में दो आदिवासी मजदूरों पर UAPA लगा है। वन विभाग में काम करने वाले इन मजदूरों पर माओवादियों से संबंध होने का आरोप है। मंडला जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद रविवार को इन्हें गिरफ्तार किया गया। इन पर सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और दंगा करने का आरोप है। वन कर्मचारी संघ का कहना है कि दोनों निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। वन विभाग के दो मजदूरों को गिरफ्तार किया मंडला जिले में रविवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दो आदिवासी मजदूरों, अशोक कुमार वाल्को (28) और संतोष कुमार धुर्वे (28), को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कान्हा बाघ अभयारण्य (KTR) में अस्थायी मजदूर के रूप में काम करते थे। पुलिस का आरोप है कि इन दोनों के माओवादियों से संबंध हैं और ये उन्हें राशन पहुंचाते थे। खटिया पुलिस थाने के निरीक्षक कैलाश सिंह चौहान ने बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य (KTR) में अस्थायी मजदूर के रूप में काम करने वाले दो आदिवासी लोगों को नक्सलियों के साथ उनके संबंधों और उन्हें राशन की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मजदूरों पर UAPA लगाया पुलिस ने दोनों पर कठोर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) लगाया है। UAPA एक ऐसा कानून है जिसका इस्तेमाल आतंकवाद से जुड़े मामलों में किया जाता है। इसके अलावा, इन पर भारतीय न्याय संहिता (IPC) के तहत भी सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और दंगा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन पर सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और भारतीय न्याय संहिता (IPC) के तहत दंगा करने के लिए UAPA की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मजदूर संगठनों ने किया समर्थन वहीं, मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ, मंडला इकाई के प्रमुख बलसिंह ठाकुर ने दोनों मजदूरों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि दोनों निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। ठाकुर ने कहा कि हम जल्द ही मंडला पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और उन्हें एक याचिका सौंपेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निर्दोष आदिवासी मजदूरों को जेल से रिहा किया जाए। वे मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और निर्दोष लोगों को रिहा करे। तीन दिन की पुलिस रिमांड गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस मामले ने स्थानीय आदिवासी समुदाय में काफी रोष पैदा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: 16 महिला सहित 64 नक्सलियों ने डाला हथियार

रायपुर छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने आज तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. ये नक्सली बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों के अलग-अलग बटालियन के सदस्य थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 16 महिलाएं हैं. इन सभी माओवादियों ने आज एक साथ समाज के मुख्यमार्ग पर लौटने का फैसला किया है. सभी ने पुलिस मुख्यालय में ऑपरेशन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मल्टी जोन-1 आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है. बता दें, माओवादी पार्टी के नाम पर, आदिवासी क्षेत्रों के विकास को रोकने की कोशिश की जाती है. इससे तंग आकर बीते 3 महीनों में 122 माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है. डवीसीएम, एसीएम, मिलीशिया सदस्य, पार्टी सदस्य, पीपीसीएम की 16 महिलाओं सहित कुल 64 नक्सलियों ने आज सामाज से जुड़ कर विकास में सहयोग देने के उद्देश्य से आत्मसमर्पण किया है. इनके पुनर्वास के लिये सरकार ने राज्यों में पुनर्वास योजना के तहत उन्हें नई जिंदगी जीने का एक मौका देती है. तेलंगाना पुलिस ने आज आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 25- 25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि दी है. इस दौरान रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी , एसपी रोहित राज, अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

इंदौर सब्जी मंडी में टमाटर की भरपूर आवक, किसानों की बढ़ी चिंता, कीमत 3 रुपए प्रति किलो पहुंचे

इंदौर इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर की भारी आवक हो रही है। रोजाना लगभग 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर मंडी में पहुंच रहा है, जिससे टमाटर के दामों में तेजी से गिरावट आई है। वर्तमान में टमाटर की कीमत गुणवत्ता के आधार पर केवल 3 से 5 रुपए प्रति किलो तक रह गई है, जबकि प्रति कैरेट दर 50 से 80 रुपए तक पहुंच गई है। मंडी व्यापारियों के अनुसार, टमाटर के दामों में गिरावट का मुख्य कारण इसकी अधिक आवक के साथ-साथ केचअप फैक्टरियों द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही खरीदी भी है। इसके अलावा, अप्रैल-मई में महाराष्ट्र से नई फसल आने के बाद भी कीमतों में सुधार की संभावना कम बताई जा रही है। किसान को लागत भी नहीं निकल रही खरगोन के किसान अशोक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा और जीतू बागड़ी का कहना है कि मौजूदा दरों पर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक कैरेट टमाटर की लागत 80 से 90 रुपए तक आती है, जिसमें तुड़ाई, गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, बीज, खाद और दवाई का खर्च शामिल है। अभी प्रति कैरेट दर 50 से 80 रुपए तक पहुंच गई है। किसानों के पास टमाटर को खेतों में खराब होने से बचाने के लिए मंडी में बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सर्दियों में हरी सब्जियों की अधिक उपलब्धता के कारण टमाटर की मांग कम हो जाती है, जिससे इसके दाम गिर जाते हैं। गर्मियों में जब आवक घटकर 2 से 3 हजार कैरेट रह जाती है, तब टमाटर के दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। यही टमाटर बारिश और सर्दियों के मौसम में 1000 से 1200 रुपए प्रति कैरेट तक बिकता है। टमाटर उगाने वाले किसान परेशान टमाटर की फसल दो प्रकार से लगाई जाती है। पहली विधि में इसे जमीन पर सीधे बोया जाता है और दूसरी विधि में इसे तार और बांस-बल्लियों के सहारे बेल के रूप में चढ़ाया जाता है। जमीन पर लगाई गई टमाटर की फसल में लागत कम आती है, लेकिन यह टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा, स्टोरेज में भी इसे रखना मुश्किल होता है, जिससे इसकी मांग फिलहाल कम है। दूसरी ओर, तार-बांस-बल्लियों पर चढ़ाई गई बेल वाली टमाटर की फसल ज्यादा समय तक टिकती है, जिससे इसकी मांग अधिक बनी रहती है। मई से अक्टूबर तक टमाटर के दाम थे आसमान पर व्यापारी विनोद भिलवारे और फारूक राइन ने बताया कि मई से अक्टूबर के बीच टमाटर की कीमतें 1500 से 2000 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गई थीं। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में ठंड शुरू होते ही भारी मात्रा में टमाटर की आवक होने लगी, जिससे दाम घटकर 500 से 700 रुपए प्रति कैरेट तक रह गए। अब मार्च में टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है और भाव औंधे मुंह गिरते हुए 50 से 80 रुपए प्रति कैरेट तक आ पहुंचे हैं। एक कैरेट में लगभग 25 किलो टमाटर होता है। इस तरह प्रति किलो टमाटर का दाम केवल 3 से 5 रुपए तक रह गया है। मौजूदा समय में रोजाना 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर मंडी में पहुंच रहा है। तीन तरह के लोकल टमाटर की आवक व्यापारी फारूक राइन ने बताया कि इंदौर के आसपास के क्षेत्रों जैसे महेश्वर, मंडलेश्वर, खरगोन, राजगढ़-धार, सेंधवा के पास नागलवाड़ी, बलवाड़ी गांवों से बड़ी मात्रा में देसी, हाईब्रिड और हिम सोना किस्म के टमाटर की भारी आवक हो रही है। इस ठंडे मौसम में टोमेटो केचअप बनाने के लिए फैक्ट्री मालिक बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरान टमाटर काफी सस्ता हो जाता है। इसके अलावा, राजस्थान के भीलवाड़ा, जयपुर, चोमू, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और उत्तर प्रदेश के झांसी जैसे क्षेत्रों की मंडियों में भी इन क्षेत्रों से टमाटर की बड़ी मात्रा में आपूर्ति हो रही है। इसी कारण इंदौर की चोइथराम मंडी में टमाटर की खपत घट गई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में उपजाया गया टमाटर स्थानीय स्तर पर ही खपाया जा रहा है।  

होली पर भांग का नशा विदेशी मेहमानों पर पड़ा भारी

जयपुर जयपुर में होली की मस्ती में डूबे विदेशी पर्यटकों को भांग का नशा भारी पड़ गया। धुलंडी के दिन रंग खेलते समय पांच विदेशी मेहमानों ने भांग का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब दो घंटे तक उपचार के बाद जब उनका नशा कुछ कम हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भांग का असर शरीर पर अलग-अलग तरीकों से पड़ सकता है, जिससे उल्टी, घबराहट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। धुलंडी पर हुड़दंग बना मुसीबत, 30 लोग अस्पताल पहुंचे होली के जश्न में मस्ती और हुड़दंग कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया। धुलंडी के दिन अति उत्साह और लापरवाही के कारण करीब 30 घायल मरीजों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि 27 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा, संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की। कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुलगुरू प्राफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने उनकी स्वलिखित पुस्तक ‘वक्रोक्ति’ भेंट की।  

हसदेव ताप विद्युत् संयंत्र के ITS ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव ताप विद्युत् संयंत्र के ITS ट्रांसफार्मर में आज सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कई फीट ऊपर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी. सूचना मिलने पर दमकल की 5 टीमें पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. इस मामले में जांच की जा रही है. बता दें, आगजनी की यह घटना दर्री स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ( HTPS) के स्विच यार्ड में हुई है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने स्विचयार्ड के प्लांट के ICT (इंटर कनेक्टिंग) ट्रांसफार्मर समेत 2 अन्य ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया. जानकार सूत्र ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ICT ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है. ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3,4 से उत्पादन बंद करना पड़ा.

सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी होली शुभकामनाएं, बरसाए फूल, टीआई-एसआई ने लगाए ठुमके

उज्जैन उज्जैन जिला पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों ने फिल्मी गानों और भजनों पर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहीं और अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झूमकर होली का आनंद लिया। समारोह में महाकाल थाना टीआई नरेंद्र परिहार, एसआई चंद्रभान सिंह, सीएसपी योगेंद्र यादव, एम.एस. परमार सहित कई पुलिस अधिकारी उल्लासपूर्ण माहौल में थिरकते नजर आए। सीएम ने पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा, ताकि वे अपने घर का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी योजनाएं तैयार की जाए। नक्सली इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। पुलिस बल को वाहनों की स्वीकृति दी जा रही है और नए थानों की मंजूरी भी मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज विरोधी ताकतों से निपटने के लिए पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस भर्ती और प्रमोशन को लेकर बड़ी घोषणा सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि होली के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के साथ यह आयोजन सुखद अनुभव रहा। उन्होंने घोषणा की कि पुलिस में नई भर्ती की जाएगी और अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए नए आवास भी बनाए जा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live