LATEST NEWS

मंत्री विजय शाह को बोल दे तीसरे दिन मर्डर तय है, मैं जान से मार दूंगा…” धमकी मिलते ही मचा हड़कंप

 खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मोहन सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी ने न केवल फोन पर धमकी दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई सारे पोस्ट किए हैं. इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. रजूर का रहने वाला है आरोपी खंडवा में मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. आरोपी का नाम मुकेश दरबार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मंत्री के करीबी को फोन कर मंत्री को गोली मारने की धमकी दी है. मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.आरोपी मुकेश दरबार रजूर का रहने वाला बताया जा रहा है. मंत्री के करीबी को फोन कर दी धमकी आरोपी मुकेश दरबार ने हरसूद के पार्षद और मंत्री के करीबी को फोन कर मंत्री विजय शाह, उनके निज सहायक अजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता संतोष सोनी पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए गोली मारने की धमकी दी. जिसमें वह कह रहा है कि मंत्री को बोल देना दो दिन जिंदा रह ले, तीसरे दिन मौत तय है. कितनी भी सिक्योरिटी लगा दे मर्डर तय है. इतना ही नहीं आरोपी ने अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी धमकी भरे पोस्ट किए हैं.  उसने लिखा है कि हरसूद विधायक तेरी मौत तय है. तीन दिनों में तेरा मर्डर हो जाएगा. बच सके तो बच जा. आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया. हरसूद में बढ़ी हलचल, समर्थकों का जमावड़ा धमकी के बाद मंत्री विजय शाह के जोगीबेड़ा स्थित वेयरहाउस पर हजारों समर्थक जुट गए। हालात को देखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय और एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रजूर गांव में पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार हरसूद पुलिस ने धमकी देने वाले मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके गांव रजूर में फोर्स तैनात कर दी और पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया। सूत्रों के मुताबिक, खंडवा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर-एसपी ने शुक्रवार को मंत्री विजय शाह के निवास पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के गांव रजूर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

पाकिस्तान के कटोरे में आ गई एक अरब डॉलर की भीख

लाहौर  आर्थिक रूप से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) से 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिलने वाली है.  इसको लेकर पाकिस्तान और IMF के बीच सफलतापूर्वक बातचीत हुई है. IMF ने पाकिस्तान के लिए अगले 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है.   2 अरब डॉलर का कर्ज मांगा पाकिस्तानी न्यूज बेवसाइट ‘समा टीवी’ के मुताबिक पाकिस्तान ने IMF से 2 अरब डॉलर का कर्ज मांगा था, जिसमें किश्त और क्लाइमेट फाइनेंसिंग के लिए 1 अरब डॉलर की मांग रखी गई थी. पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक क्लाइमेट फाइनेंसिंग के लिए 1 बिलियन डॉलर को किश्तों में दिया जाएगा.   इकोनॉमिक टारगेट को लेकर बातचीत पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) के बीच जारी नीति स्तर की चर्चा पर IMF ने पाकिस्तान को रेवेन्यू जनरेशन को बढ़ाने और लागत में कटौती करने के लिए कहा है. दोनों के बीच इस बातचीत का फोकस जारी फाइनेंशियल ईयर के प्रदर्शन और अगले साल के आर्थिक लक्ष्यों पर है. IMF और पाकिस्तान की बातचीत पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक IMF अधिकारियों को सरकार के उन उपायों के बारे में जानकारी दी गई है जो सार्वजनिक खजाने पर बोझ को कम करने के लिए हैं, जिनमें अगले वित्त वर्ष के लिए टैक्स रेवेन्यू टारगेट को 15,000 अरब रुपये से ज्यादा रखने का प्रस्ताव शामिल है. वहीं टैक्स- टू- GDP का अनुपात 13 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है, जबकि नॉन टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन 2,745 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. 

कानपुर में गंगा नहाने गए थे 6 दोस्त… सेल्फी लेते समय फिसला पैर तो गंगा में गिरा युवक, बचाने में डूब गए तीनों

कानपुर  यूपी के कानपुर में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को देश भर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा था। कानपुर में छह दोस्त गंगा घाट के किनारे रेती पर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान गंगा किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसला और एक युवक गहरे पानी में समा गया। उसे बचाने गए तीन दोस्त भी गंगा में डूब गए। महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के सिलवासा घाट के पास छह दोस्त गंगा नहाने और पार्टी करने गए थे। जिसमें न्यू आजाद नगर सतबरी निवासी राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र उर्फ नीरज कुशवाहा, यशोदा नगर निवासी अजय अग्रवाल, दो अन्य दोस्त राजकुमार यादव, ब्रजेन्द्र यादव गंगा किनारे पार्टी करने पहुंचे थे। इसके बाद सभी गंगा के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। बचाने में डूबे चारों दोस्त इस दौरान नीरज का पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया। नीरज को बचाने के लिए सुमित सिंह, राहुल सिंह, प्रियांशु बचाने गए, तो चारों दोस्त गहरे पानी में समा गए। एक महिला ने युवकों को बचाने के लिए साड़ी फेंकी, लेकिन तब तक सभी गहरे पानी में डूब गए थे। यह घटना शाम 05:30 बजे की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अंधेरे की वजह से रुका था सर्च ऑपरेशन युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पुलिस ने 25 किलोमीटर तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलवाया। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चला। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ और पीएसी की टीम को गंगा में उतारा जाएगा।

पवई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, देह व्यापार के धंधे में शामिल चार महिलाओं को छुड़ाया गया

मुंबई  पवई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जब पुलिस ने पवई के होटल में जाल बिछाकर छापेमारी की, तो हैरत में पड़ गई। देह व्यापार के धंधे में शामिल चार महिलाओं को छुड़ाया गया, जो मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हैं। पुलिस टीम ने 60 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट का सरगना है। वह शो बिजनेस की युवतियों को मॉडलिंग की जाल में फंसाकर वेश्यावृति के लिए मजबूर करता था। वह ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई करता था। होटल से छुड़ाई गई युवतियों की उम्र 26 से 35 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल इन महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया है। उभरते मॉडल को फंसाता था 60 साल का श्याम सुंदर 60 साल का श्याम सुंदर अरोड़ा मॉडलिंग कंपनी चलाता है और इसके आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा है। जांच में यह सामने आया कि श्याम सुंदर मॉडलिंग के नाम पर उभरते मॉडल को फंसाता है और फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। पवई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लड़कियां एक होटल में पहुंचने वाली हैं। फिर पुलिस ने जाल बिछाया और नकली ग्राहक बनकर बनकर श्याम सुंदर अरोड़ा से संपर्क किया। गुरुवार को श्याम सुंदर चार मॉडल को लेकर होटल में पहुंचा, फिर पुलिस ने छापेमारी की और सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चारों मॉडल और श्याम सुंदर के पास 8 मोबाइल फोन और कैश भी मिला। पवई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि इस रैकेट में चरकोप इलाके का एक और आदमी भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। चार मॉडल को होटल से बरामद किया गया सोनवणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा श्याम सुंदर अरोड़ा के क्रिमिनल रेकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अरोड़ा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2) और अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक को यह बड़ा सेक्स रैकेट हो सकता है, पुलिस इसके तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल होटल से बरामद युवतियों को आश्रय गृह भेजा गया है, जिसने पूछताछ की जाएगी।

भोपाल मंडल के 9 रेलवे स्टेशन हुए ‘ग्रीन’, मिला ISO 14001 सर्टिफिकेशन

भोपाल भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, साँची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशनों पर अब यात्रियों को मिलेगी स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों—भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, साँची, शिवपुरी और विदिशा को हाल ही में ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (EMS) का प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। ISO 14001 EMS प्रमाणपत्र एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रणाली है जो रेलवे स्टेशनों को स्वच्छता, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और हरित निर्माण तकनीकों के बेहतर प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करता है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार किया जाता है, जिससे यात्रियों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलता है। भोपाल मंडल के स्टेशनों पर साफ-सफाई के उच्च मानक सुनिश्चित करने, कचरे का वैज्ञानिक और व्यवस्थित निपटान, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की व्यवस्था, ऊर्जा बचत हेतु अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग तथा सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं में जल-संरक्षण उपायों को अपनाकर जल की बचत की जा रही है। भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, साँची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशन पर लागू इन पहल से यात्रियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित हुआ है। यात्रियों को साफ-सुथरे प्लेटफार्म, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बेहतर वायु गुणवत्ता प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक बन रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा कि ISO प्रमाणन यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया कदम है। इससे भोपाल मंडल में रेलवे यात्रा को और बेहतर, आरामदायक एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में रेलवे यात्रियों को और भी उन्नत, आधुनिक और पर्यावरण हितैषी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।  

होली गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे सकते बोर्ड एग्जाम तो कोई बात नहीं, मिलेगी ये सुविधा!

 नई दिल्ली  सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को होली का गिफ्ट दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन छात्रों के लिए बाद में स्पेशल एग्जाम आयोजित कराने की घोषणा की है जो होली पर्व के चलते 15 मार्च को होने वाली परीक्षा की चिंता कर रहे थे. दरअसल, 15 मार्च को सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी (कोर और ऐच्छिक) परीक्षा निर्धारित है. हालांकि, इस तारीख को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों की चिंताएं सामने आई हैं क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च तक यह उत्सव जारी रहेगा. छात्रों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए, CBSE ने एक खास फैसला लिया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अपनी तय तिथि, यानी 15 मार्च 2025 को ही होगी, लेकिन जिन छात्रों को होली के कारण इसमें शामिल होने में कठिनाई होगी, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र बाद में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. बोर्ड की नीति के अनुसार, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए हर साल एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है. अब इसी विशेष परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जो होली के कारण 15 मार्च को परीक्षा नहीं दे पाएंगे. CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस फैसले की जानकारी 12वीं कक्षा के छात्रों तक पहुंचाएं, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकें. छात्रों और अभिभावकों को राहत इस फैसले से उन छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलेगी, जो होली के त्योहार और परीक्षा के बीच असमंजस में थे. वे होली के दौरान परीक्षा तैयारी कैसे करेंगे. अभिभावकों को भी सीबीएसई के इस फैसले से राहत मिली होगी. कई पेरेंट्स को यह चिंता थी कि परीक्षा की वजह से उनके बच्चों का ध्यान पढ़ाई और त्योहार के बीच बंट सकता है. अब उनके पास यह विकल्प है कि अगर जरूरी लगे तो वे अपने बच्चों को मुख्य परीक्षा के बजाय विशेष परीक्षा में बैठा सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.  

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने अक्षर पटेल , IPL 2025 से पहले मिली बड़ी खुशखबरी

मुंबई 22 मार्च को आईपीएल 2025 का आगाज हो जाएगा. इसका मतलब है कि टूर्नामेंट के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली ने 18वें सीजन में टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में दी है. इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे थे. लेकिन इस सीजन में वो लखनऊ सुपर जांयट्स की हिस्सा हैं. आईपीएल 2025 से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अक्षर को बड़ी खुशखबरी मिली है. इसके साथ ही दिल्ली के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है, क्योंकि सिर्फ यही एक टीम थी, जिसके कप्तान का ऐलान नहीं हुआ था. IPL खेलने वाली 10 में से 9 टीमों ने पहले ही अपने-अपने कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी थी. अक्षर पटेल का रिकॉर्ड अक्षर पटेल ने अब तक 150 आईपीएल मैच खेले हैं और लगभग 131 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं. साथ ही, उन्होंने 7.28 के इकॉनमी रेट से 123 विकेट भी लिए हैं. हालांकि, उन्हें कप्तानी करने का अनुभव नहीं है. इस मामले में वो अभी कच्चे हैं. लेकिन, अपने ऑलराउंड खेल से वो दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ बने रहे हैं. इसके अलावा 31 साल के अक्षर दिल्ली के साथ 7 सीजन से जुड़े हुए हैं. इसी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि, अक्षर पटेल से पहले इसी सीजन टीम से जुड़े केएल राहुल कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे. राहुल को टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने का अनुभव है. इसलिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपने की बात चल रही थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि उन्होंने टीम का नेतृत्व करने से इनकार दिया. इससे अक्षर का रास्ता साफ हो गया. राहुल के मना करने के बाद मैनेजमेंट ने अक्षर को कप्तान बनाने का फैसला किया. दिल्ली की टीम ने इस सीजन के लिए 16.50 करोड़ में रिटेन किया था. आईपीएल की 10 में से 9 टीमों के कप्तान स्वदेशी दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में सबसे आखिर में अपनी टीम के नाम का ऐलान किया। इससे पहले सभी टीमों के कप्तानों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों में से सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान ही विदेशी है, नहीं तो बाकी सभी 9 टीमों के कप्तान भारतीय हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल बन गए हैं तो वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने इस सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया था जबकि मुंबई इंडियंस टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस सीजन के लिए ऋषभ पंत को टीम का नया कप्तान बनाया जबकि गुजरात टाइटंस की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के हाथों में होगी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं जो पिछले कई सीजन से ये जिम्मेदारी इस टीम के लिए निभा रहे हैं तो वहीं आरसीबी ने इस सीजन के लिए युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को टीम की कप्तानी सौंपी थी। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे जिन्हें पिछले सीजन में इस टीम का कप्तान बनाया गया था तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तन बनाया था। आईपीएल 2025 में सभी टीमों के कप्तान     दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल     सनराइडर्स हैदराबाद: पैट कमिंस     पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर     मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या     लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत     गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल     राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार     चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़     कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुष्मंता चमीरा, माधव तिवारी, त्रिपूर्ण विजय, मानवंत कुमार, अजय मंडल, डोनोवन फरेरा.  

चैतन्य बघेल आज ED के सामने पेश होंगे? एजेंसी ने भेजा समन, शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

रायपुर. पूर्व CM के बेटे चैतन्य आज ईडी दफ्तर आ सकते हैं. दरअसल, ईडी ने चैतन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा था. माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की जा सकती है. मालूम हो कि 10 मार्च को भूपेश बघेल के आवास पर ED ने छापा मारा था. इस दौरान टीम को कैश के साथ कई दस्तावेज मिले थे. बताया जा रहा है कि सोमवार को हुई छापेमारी में मिले दस्तावेज और कैश की जानकारी चैतन्य से ईडी मांग सकती है. मालूम हो कि 10 मार्च यानी सोमवार को ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के 10 से ज्यादा ठिकानों पर रेड की थी. पूरी कार्रवाई को छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है. मालूम हो कि इसी शराब घोटले को लेकर कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पहले से जेल में हैं. इतना ही नहीं इस केस में कई अधिकारियों और शराब से जुड़े कारोबारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. ईडी ने दुर्ग जिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें भूपेश बघेल और उनके बेटे के परिसर भी शामिल थे। आठ घंटे तक चली छापेमारी के दौरान, एजेंसी और सीआरपीएफ की एक टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, दस्तावेज और लगभग 30 लाख रुपये जब्त किए। पूर्व सीएम के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल और अन्य के परिसरों की भी तलाशी ली गई। भिलाई के जिस आवास पर ईडी ने छापा मारा था, उसमें चैतन्य अपने पिता के साथ रहते हैं। ईडी ने पूर्व में कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई। ईडी ने इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुसार कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच किया गया था और तब छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। इस मामले में ईडी ने जनवरी में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया था। जांच के तहत ईडी ने अब तक विभिन्न आरोपियों की लगभग 205 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। कौन हैं चैतन्य बघेल? चैतन्य बघेल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं. उनको बिट्टू के नाम से भी जाना जाता है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चैतन्य विक्टर पुरम नाम से अपार्टमेंट बनाते और बेचते हैं. ये काफी लग्जरी अपार्टमेंट्स होते हैं. चैतन्य बघेल रियल स्टेट बिजनेस से जुड़े हुए हैं. बताया जाता है कि वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में 2019 से 2022 तक कथित तौर पर शराब का घोटाला किया गया था. इस शराब घोटाले में राज्य के खजाने से करीब 2161 करोड़ रुपये का घोटाला किया था. ईडी ने 2023 में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाणी सहित कई लोगों के नाम शामिल थे. एजेंसी का दावा था कि इन लोगों ने ही घोटाले में अहम भूमिका निभाई है.

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाला मामले में आज ईडी दफ्तर में होंगे पेश

रायपुर  पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज ईडी दफ्तर में पेश होंगे. वे ईडी को सोमवार को की गई छापेमारी में मिले दस्तावेजों की जानकारी देंगे. बता दें, 10 मार्च को ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास सहित एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. रेड कार्रवाई में मिले 33 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज, जिसमें मंतूराम केस की पेन ड्राइव भी शामिल है, ईडी अपने साथ ले गई. इसके बाद छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने चैतन्य बघेल को समन भेजा था. क्या है शराब घोटाला? तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है। इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था। ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री निवास पर ऐतिहासिक होली मिलन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री यादव ने खुलकर जनता को होली पर्व की बधाई दी

भोपाल  होली मिलन मुख्यमंत्री निवास बहुत ही जबरदस्त ऐतिहासिक कार्यक्रम की व्यवस्था आजादी के बाद पहली बार हिंदुस्तान के किसी राज्य में व्यवस्था पुख्ता मुख्यमंत्री निवास के सिक्योरिटी गार्ड एवं जनसंपर्क विभाग के हॉनर कर्मठ जुझारू लग्निशील वरिष्ठ अधिकारियों का जितना भी धन्यवाद करें कम.      मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित मुख्यमंत्री जी के साथ बीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामेश्वर शर्मा विधायक कार्यालय मंत्री भगवानदास सबनानी बीजेपी की अनेक विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री निवास के कई अनेक वरिष्ठ अधिकारी संतोष शर्मा जी और जनसंपर्क के बहुत ही लग्नशील अधिकारी उपस्थित थे उन्हें भी पत्रकारों ने गले लगा कर मिलकर हर्षित मुद्रा में मीडिया सहयोगी ने बधाई दी        14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने खुलकर मध्य प्रदेश की जनता को होली पर्व की बधाई दी और अति उत्तम व्यवस्था रंगों से लेकर भोजन प्रसादी एवं बीजेपी कार्यकर्ता और मध्यप्रदेश के मीडिया जगत की हस्तियां पत्रकार चित्रकार लेखक को स्नेह इतना प्यार इतना प्रेम इतना समय दिया जिससे एमपी प्रेस क्लब एवं वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपादक विनोद सूर्यवंशी न्यू  भोजराज टाइम्स ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव जी को होली पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है कि पूरे भारत में इतना प्रेमी इतना संयम सिद्धांत ईमानदार और जनता के प्रति हकीकत कार्य करने वाले संगठन को मजबूत करने वाले और जनता से सीधे जुड़ने वाले मुख्यमंत्री कहानी है तो वह है मध्य प्रदेश राज्य के 8 करोड़ जनता भी उनको होली पर्व की बधाई देते हैं       इस पर्व पर उपस्थित बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यालय प्रभारी विधायक भगवानदास सबनानी एवं मुख्यमंत्री निवास के सिक्योरिटी गार्ड जनसंपर्क के सीनियर अधिकारी का जितना भी धन्यवाद करें वह काम है कभी यहां पर ऐसा भी देखा जाता था कार्यकर्ता के साथ भेदभाव वाली स्थिति रहा करती थी अब यह पता नहीं कहां से होता था अगर इस बार जितना जनसंपर्क में सीएम हाउस के वरिष्ठ सीनियर सुरक्षा गार्ड ने सिक्योरिटी गार्ड ने और अधिकारियों ने जो व्यवस्था बनाई है सचमुच में हम मध्यप्रदेश पुलिस को और भारत के गृहमंत्री अमित शाह को किसकी जिम्मेदारी मानते हुए उनको भी धन्यवाद के साथ होली पर्व की बधाई देते हुए हमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी आज होली पर्व की बधाई देने में बड़ी प्रसन्नता और खुशी हो रही है आज राजधानी में इतनी धूमधाम से होली पर रंगों का त्यौहार मनाया गया है     हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को मीडिया से जुड़े जिम्मेदार ईमानदार लग्नशील पत्रकारों को जो जगदीश देवड़ा जी मध्यप्रदेश सरकार में बहुत ही जिम्मेदारी के साथ उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाले के निवास पर भी यही एकता प्रेम और स्नेह देखा गया हम जितनी भी सरकार के उपमुख्यमंत्री और हमारे बहुत ही प्रिया प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद बधाई देते हुए खुशी हो रही है जिन्होंने बीजेपी के युवा कार्यकर्ता महिला बहन बुजुर्ग लोग वृद्धि लोग गरीब किसान मजदूर व्यापारी उद्योगपति का ध्यान रखा है और साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग देने में बीजेपी सरकार के इन मंत्रियों ने जो सहयोग दिया है भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी उपस्थित थे दुर्गेश केसवानी और हमारे वरिष्ठ पत्रकारों में राधेश्याम अग्रवाल जी राजेश राय जी अनिल सिंह हरीश गॉड हिमांशु सूर्यवंशी प्रियांशु सूर्यवंशी अनिल राय रवि चौरसिया होली के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दी और साथ ही मुख्यमंत्री जी ने भी प्रदेश के 8 करोड़ जनता को बधाई देते हुए उनके चेहरे पर जो खुशी थी और जो लग्न सिल्क भाव था प्रदेश की जनता के प्रति सचमुच में ऐसा लग रहा था कि मेरी जनता के लिए मैं क्या-क्या जरूरी काम और भी अच्छे से कर कर इस प्रदेश को भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने में मध्य प्रदेश के लिए और क्या कर सकूं की प्रदेश की जनता को उन्होंने आज प्यार देकर अपना बनाया है अभी तक आजादी के बाद किसी ने भी अपनी जनता को इतना प्यार नहीं दिया थामैं उनका हृदय से धन्यवाद करते हुए उन्होंने जो बधाई दी है      प्रदेश के 8 करोड़ जनता को एमपी प्रेस क्लब वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते एवं एक पत्रकार संवाददाता न्यू भोजराज टाइम्स की ओर से में 8 करोड़ जनता की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं डॉक्टर मोहन मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को इस रंगों के पर्व पर जिन्होंने इतना प्यार समय पत्रकारों को कार्यकर्ताओं को दिया आज पूरा मध्यप्रदेश प्रसन्न और खुश है     बहुत-बहुत शुभकामना के साथ बधाई धन्यवाद होली पर हमारे सभी मध्य प्रदेश जनसंपर्क के वरिष्ठ अधिकारी और सिक्योरिटी गार्ड के वरिष्ठ अधिकारी का भी व्यवस्था के लिए हम धन्यवाद करते हैं पत्रकार विनोद सूर्यवंशी भोपाल मध्यप्रदेश वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एमपी प्रेस क्लब एवं संपादक विनोद सूर्यवंशी ने शॉल श्रीफल माला मोमेंटो देकर मुख्यमंत्री जी का सीएम हाउस में तिलक लगाकर भव्य स्वागत भी किया

फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन

मुंबई होली के दिन जहां देशभर में जश्न का माहौल है वहीं, इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया है. उन्होंने 83 की उम्र में आज होली (14 मार्च) के दिन अंतिम सांस ली. एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है. कैसे हुआ देब मुखर्जी का निधन? रिपोर्ट्स के मुताबिक, देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. मगर आज सुबह होली के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. देब मुखर्जी से निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. बॉलीवुड गलियारों में भी सन्नाटा पसर गया है. कब होगा अंतिम संस्कार? देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2025 को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा. बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंच सकती हैं. एक्ट्रेस काजोल के करीबी रिश्तेदार थे देब मुखर्जी देब मुखर्जी की बात करें तो वो मुखर्जी परिवार का हिस्सा थे, जिनका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से गहरा कनेक्शन रहा है. देब मुखर्जी एक्टर जॉय मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे, जिनकी शादी काजोल की मां और एक्ट्रेस तनुजा से हुई थी.  इस तरह देब मुखर्जी रिश्ते मे बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनिषा मुखर्जी के चाचा थे. उनके बेटे अयान मुखर्जी एक फेमस निर्देशक हैं, जो वेक अप सिड, ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. देब मुखर्जी कई सालों से ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल’ का आयोजन कर रहे थे, जो मुंबई का सबसे बड़ा दुर्गोत्सव माना जाता था. इस दौरान उनका भतीजी काजोल और तनीषा मुखर्जी संग खास बॉन्ड देखने को मिलता था. कम ही लोग जानते हैं कि देब मुखर्जी की बेटी सुनीता की शादी निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुई है. फिल्मों में छोड़ी गहरी छाप देब मुखर्जी 60 और 70 के दशक के फेमस एक्टर थे. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था. देब मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में तुलसी तेरे आंगन की, आंसू बने अंगारे, हैवान जैसी फिल्मों में काम किया था.  

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, पुलिस ने पूरे इलाके में सस्पेंड की इंटरनेट सेवाएं

 बीरभूम पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में बीरभूम के सैथिया में दो गुटों के बीच एक मौखिक विवाद के कारण झगड़ा हुआ. एक गुट के लोग कथित तौर पर नशे में थे, जिसके कारण विवाद हुआ. दोनों समूहों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई. हालात बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बल को भेजा गया. पुलिस के अनुसार, आगजनी की कोई खबर नहीं है और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. फर्जी सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए सैंथिया शहर और पांच ग्राम पंचायतों तथा उसके आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड की गई है. अधिकारियों ने बताया कि अफ़वाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को फैलने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया शहर के कम से कम पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. यह बंद 14 मार्च (शुक्रवार) से 17 मार्च (सोमवार) तक प्रभावी रहेगा. पश्चिम बंगाल सरकार के गृह और हिल अफेयर्स विभाग के प्रधान सचिव द्वारा ने इंटरनेट और कॉल सेवाओं को निलंबित करने के पीछे “अवैध गतिविधियों के लिए अफ़वाहों” का हवाला दिया गया है. इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटना की रिपोर्ट के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच, बीरभूम में पथराव की घटना की खबरों के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. डेटा संबंधी संदेश आदेश में कहा गया है, “सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध के लिए उकसावे को रोकने के हित में अस्थायी रूप से संदेशों का प्रसारण नहीं किया जाएगा.” आदेश में आगे कहा गया है कि वॉयस कॉल या एसएमएस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है. इसी तरह, समाचार पत्रों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. प्रतिबंध सैंथिया, हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मठपालसा जीपी, हरिसरा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी में लगाया गया है.  

31 मार्च से फिर बंद हो जाएगी पोस्‍ट ऑफिस की ये योजना… मिलता है तगड़ा ब्‍याज

नई दिल्ली महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश करने के लिए कम समय बचा है. सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना में निवेश का समय अभी तक आगे नहीं बढ़ाया है. पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित महिलाओं के लिए इस स्‍कीम में निवेश करने का अंतिम दिन 31 मार्च 2025 है. जिन महिलाओं ने अभी तक इस योजना में निवेश नहीं किया है, उनके पास मार्च 2025 तक का वक्‍त है. फिर ये योजना बंद भी हो सकती है या फिर सरकार की ओर से इसे बढ़ाने का फैसला भी आ सकता है. महिलाओं के लिए बेहतर है योजना! भारत सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए MSSC (महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र) योजना 31 मार्च 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई थी और इसे दो साल के समय के लिए लागू किया गया था. इस स्कीम का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें फाइनेंशियल स्वतंत्रता देना है. इस योजना के तहत 2 साल का मैच्‍योरिटी पीरियड भी दिया गया है. कितना मिलता है ब्‍याज? देश की कोई भी महिला इस योजना में 2 साल के लिए निवेश कर सकती है. इस योजना के तहत तगड़ा ब्‍याज भी दिया जाता है. MSSC योजना पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है, जो बैंकों की 2 साल की एफडी से अधिक है. यह एक सेफ योजना है, क्‍योंकि यह सरकार की ओर से संचालित है. इसके तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस या रजिस्टर बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है. कितना कर सकते हैं निवेश? इस योजना के तहत कोई भी महिला, जो भारत की निवासी है, न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश कर सकती है. 2 साल की अवधि के बाद पूरा मूलधन और ब्याज वापस मिलता है. 1 साल बाद खाताधारक 40% तक की राशि निकाल सकते हैं. महिला सम्मान योजना की शर्तें गंभीर बीमारी या खाताधारक की मृत्यु जैसी कंडीशन में अकाउंट समय से पहले बंद किया जा सकता है. अगर 6 महीने बाद खाताधारक अकाउंट बंद करवाता है, तो ब्याज दर में कटौती हो सकती है. 31 मार्च 2025 तक कर सकते हैं निवेश सरकार ने MSSC योजना को आगे बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है. ऐसे में 31 मार्च 2025 तक निवेश करना जरूरी है. यह महिलाओं के लिए सुरक्षित और उच्च ब्याज दर वाला बेहतरीन निवेश विकल्प है.  

उन्नाव में रंग खेलने पर पथराव तो नमाज पढ़ने पर डंडे, होली पर मचा बवाल

उन्नाव उन्नाव में होली के जश्न के बीच फाग जुलूस के दौरान बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों ने मुस्लिम क्षेत्र में अभद्र टिप्पणियां कीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. जानकारी के अनुसार, यह मामला उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद कस्बे के जोगियाना मोहल्ले का है. सूत्रों के अनुसार, होली के बाद फाग जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें हिंदू समुदाय के लोग गाते-बजाते हुए मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहे थे. लौटते समय जुलूस में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने कुछ घरों पर रंग फेंकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया. घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब माहौल शांत करने की कोशिश की, तो नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया और कुछ अराजक तत्वों ने हाथापाई तक कर डाली. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिससे उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया. पथराव और झड़प में 3-4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले को लेकर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने कहा कि होली के दौरान शराब के नशे में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बार-बार माहौल खराब कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है.  

आज से शुरू हुआ हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र, जानें इसका महत्व और व्रत-त्योहारों की सूची

भारतीय पंचांग का पहला महीना चैत्र है. चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा है. चैत्र माह से ही वसंत का समापन और ग्रीष्म का आरम्भ होता है. साथ ही शुभता और ऊर्जा का भी आरंभ होता है. इस महीने से ज्योतिष का बहुत गहरा संबंध है. इस बार चैत्र का महीना 15 मार्च यानी आज से शुरू हो रहा है और ये 12 अप्रैल तक रहेगा. आइए आपको चैत्र माह की महिमा बताते हैं. चैत्र माह में पूजा के लाभ इस महीने में सूर्य और देवी की उपासना लाभदायक होती है. इस महीने नाम यश और पद प्रतिष्ठा के लिए सूर्य की उपासना करना उत्तम होता है. शक्ति और ऊर्जा के लिए देवी की उपासना करनी चाहिए. इस महीने में लाल फलों का दान करें और नियमित रूप में पेड़ पौधों में जल डालें. चैत्र में खान-पान के नियम चैत्र के महीने से धीरे-धीरे अनाज खाना कम कर देना चाहिए. पानी अधिक पीएं. ज्यादा से ज्यादा फल खाएं. इस महीने में गुड़ नहीं खाना चाहिए. बल्कि इस महीने में चना खाना बहुत अच्छा होता है. चैत्र में बासी भोजन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. चैत्र में आने वाले पर्व-त्योहार चैत्र में कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है.  इसी महीने में पापमोचनी एकादशी भी आती है. इस महीने से नवसंवत्सर का आरम्भ भी होता है. वासंतिक नवरात्र का शुभ पर्व भी इसी महीने आता है. इसी माह की नवमी तिथि को श्रीराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इस दिन तमाम धार्मिक कृत्य और दान आदि करने की परंपरा है पर्व-त्योहारों की सूची 15 मार्च 2025 – चैत्र मास प्रारंभ 16 मार्च 2025 – भाई दूज 17 मार्च 2025 – भालचद्र संकष्टी चतुर्थी 19 मार्च 2025 – रंग पंचमी 21 मार्च 2025 – शीतला सप्तमी 22 मार्च 2025 – शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी 25 मार्च 2025 – पापमोचिनी एकादशी 27 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि 29 मार्च 2025 – सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या 30 मार्च 2025 – गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि 31 मार्च 2025 – गणगौर 06 अप्रैल 2025 – रामनवमी 12 अप्रैल 2025 – चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login