LATEST NEWS

17 मार्च 2025, सोमवार: चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि:आज किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आप पहल कर सकते हैं। शरीर को फिट रखने के लिए आपको सब्जियां और फल भी अधिक खाने चाहिए। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें। तनाव कम लें। वृषभ राशि: आज आपको अपने प्रदर्शन से समस्याओं पर काबू पाने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें। प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। मिथुन राशि: आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज नागरिकों को परेशान कर सकती हैं। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस के प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। कर्क राशि: आज कुछ जातकों को मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होगी। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कोई सहकर्मी आप पर गलत बिहेवियर का आरोप लगा सकता है। सिंह राशि: आज आपको जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संबंधी मुद्दों को संभालते समय डिप्लोमेटिक बने रहें। धूम्रपान न करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। कन्या राशि: आज कोई पुराना एक्स लवर जीवन में वापस आएगा लेकिन इससे पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। कुछ जातकों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। तुला राशि: आज का दिन फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए अच्छा नहीं रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट की उम्मीद कर सकती हैं। वृश्चिक राशि: धन के मामले में आज का दिन शुभ है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है, ज्यादातर बातचीत की कमी के कारण। आप अपने करियर में विकास के नए अवसर देखेंगे। सुबह के समय योग और कुछ हल्के व्यायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा। धनु राशि: आज आपको व्यापार में धन जुटाने में परेशानी हो सकती है। उम्रदराज लोगों को फिसलन वाली जगह पर चलने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहिए। मकर राशि: आज कुछ लोगों को भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। आपको प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी देना चाहिए। आप प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। आपका पेशेवर जीवन उत्पादक रहेगा। कुंभ राशि: आज करियर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रात के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। मीन राशि: आज अपने पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान आप अपना कंट्रोल न खोएं। मैरिड जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में नहीं पड़ना चाहिए, जो जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन से बचें।

हमास ने इजरायली कैदी की रिहाई और चार अन्य बंधकों के शवों की वापसी का भी प्रस्ताव दिया, रखी तीन शर्तें

हमास हमास ने हाल ही में इजराइल के प्रति एक नया प्रस्ताव भेजा है, जिसमें गाजा पट्टी में हालिया तनाव को कम करने के लिए कई अहम शर्तें रखी हैं. इस प्रस्ताव के तहत हमास ने राफा क्रॉसिंग के खुलने और मानवीय मदद की एंट्री को प्रमुखता देने की पेशकश की है, साथ ही गाजा पट्टी में लगभग दो महीने के लिए युद्धविराम के विस्तार को भी शामिल किया है. मसलन, इन शर्तों के आधार पर एक इजरायली कैदी की रिहाई और चार अन्य बंधकों के शवों की वापसी का भी प्रस्ताव दिया गया है. शनिवार को हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की. हमास के अधिकारी ने आगे बताया कि उन्होंने युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण पर वार्ता की मांग भी की है, जिसका उद्देश्य स्थायी रूप से हिंसा खत्म की जा सकती है.   हमास का प्रतिनिधिमंडल मिस्र रवाना ये प्रस्ताव औपचारिक रूप से इजराइली पक्ष को भेजे जा चुके हैं और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है. हमास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनका एक वार्ता प्रतिनिधिमंडल मिस्र के अधिकारियों से मिलने काहिरा जा रहा है. इसका उद्देश्य वार्ता और युद्धविराम समझौते के क्षेत्र में डेवलपमेंट की समीक्षा करना है. इजरायल-हमास में गाजा में युद्धविराम पर हुआ था करार इजरायल और हमास के बीच तीन चरण का युद्धविराम समझौता पहले से ही मिस्र, कतर, और अमेरिका की मध्यस्थता में प्रभावी हुआ था. हालांकि, इसका दूसरा चरण जब से रुका हुआ है, तब पहली 42-दिन की अवधि मार्च 1 को समाप्त हो गई. इजरायल ने गाजा में मानवीय मदद रोकी, बिगड़े हालात मार्च 2 से इजराइल ने गाजा में सहायता और खाद्य आपूर्ति को रोक दिया, जिसके बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है. हमास और इजरायल के बीच इस प्रस्ताव ने एक नई वार्ता के रास्ते खोले हैं. यह प्रस्ताव, हमास की उच्च प्रायरिटी के साथ, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राहत पैकेज और मानवीय सहायता हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है. अगर दोनों पक्षों में इन शर्तों पर बातचीत पाजिटिव रहती है तो गाजा में शांति स्थापित करना आसान हो सकता है.  

बीजेपी MLA बोलीं- ये लोग वहां मांस और शराब परोस रहे, केदारनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की तैयारी

देहरादून केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस संबंध में केदारनाथ की भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने जानकारी दी है. विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर-हिंदू तत्व धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम की पवित्रता को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग वहां मांस, मछली और शराब परोसने जैसे कामों में लिप्त हैं, जिससे धाम की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है. बैठक में सामने आया ये सुझाव बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस विषय पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की थी. बैठक में यह सुझाव आया कि गैर-हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. बीजेपी पर कांग्रेस का तीखा पलटवार उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह शिव भूमि है, उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में एक तरफ द्वारका और पुरी में भगवान विष्णु विराजमान हैं. एक तरफ रामेश्वरम हैं, तो दूसरी तरफ उत्तराखंड में केदारनाथ-बद्रीनाथ हैं. जहां हर धार में देवालय है और हर नदी घाड़ में शिवालय है, वहां आप किस-किस को वर्जित करेंगे. और ये संकीर्णता क्यों? हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को सनसनीखेज बयान देने की आदत पड़ गईं है, जिन्हें कोई जानता भी नहीं था, वो भी मीडिया की कृपा से रातोरात चर्चित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आशाजी ने सोचा कि मैं पीछे क्यों रह जाऊं, इसलिए उन्होंने भी बयान दे दिया. हरीश रावत ने कहा कि अब शराब-मांस क्यों आ रहा है, आप सरकार हैं तो इसे आप रोकिए. मैं तो दूसरे धर्म के ऐसे लोगों को भी जनता हूं, जो हमेशा मंदिरों और आस्था वाली जगह पर पहले जूते उतार देते हैं, कभी-कभी हम भूल जाते हैं.  

नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 50 लोगों की मौत, आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़

स्कोप्जे उत्तरी मैसेडोनिया के कोकानी में एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। आग में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। देश के प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर अफसोस जताते हुए लोगों से इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि नाइटक्लब में एक कॉन्सर्ट के दौरान लगभग 1,500 लोग मौजूद थे, जब अचानक आग लग गई। आग तेजी से छत और बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फैल गई, जिससे पूरा नाइटक्लब जलकर राख हो गया। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या का अभी भी आकलन किया जा रहा है। बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और राहत कार्य जारी है। इस घटना पर उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजन मिकोस्की ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गहरे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे कोकानी में हुई भयानक त्रासदी की खबर मिली। मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है! इतने सारे युवा जीवन की अपूरणीय हानि है।” उन्होंने आगे कहा, “दुख के इस समय में, हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिवारों को इस अकल्पनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना करता हूं। आम लोग और सरकार उनके दर्द को कम करने और इन कठिन क्षणों में उनकी मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” पीएम ने हर संभव सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, “मैं सभी सक्षम संस्थानों – स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस, स्थानीय अधिकारियों – से घायलों की मदद के लिए तत्काल उपाय करने और प्रभावित परिवारों की सहायता करने का आह्वान करता हूं। सरकार पूरी तरह से सक्रिय है और परिणामों से निपटने और इस त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।” पीएम ने लोगों से इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील करते हुए कहा, “गहरे दुख के इस समय में, जब हमारे दिल इस भयानक त्रासदी के दर्द से टूट गए हैं, मैं एकजुटता, मानवता और जिम्मेदारी का आह्वान करता हूं। ईश्वर पीड़ितों और घायलों के परिवारों और मैसेडोनिया के लोगों के साथ रहें!”

टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने को मिली है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिए आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आता है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाचार पत्रों को प्रोत्साहित किया था। लोकमान्य तिलक ने जन चेतना को जागरूक करने के लिए गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इसके अलावा लाल लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने अपनी लेखनी की धार से समाज को नई दिशा दी। जिस समय देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, तब समाचार समूहों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी कभी कम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है ताकि समाज तक टेक्नोलॉजी से जुड़कर सही तथ्यों को उन तक पहुंचाया जा सके। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है क्योंकि उसके पास समय कम है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि उन तक सकारात्मक चीजें पहुंचाई जाएं क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया जगत अपनी जिस भूमिका के लिए जानी जाती है, उसी भूमिका के साथ उसे आगे बढ़ना होगा। यह न केवल लोकतंत्र बल्कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बड़ा कार्य होगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं, तो नए संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी, तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करके अपनी बात कही जाए, इसके लिए कुछ लोग ही पर्याप्त हैं। वहीं लोग करोड़ तक आपकी आवाज को पहुंचाएंगे। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा।

RSS की अहम भूमिका, समाज में इसके योगदान और अपने व्यक्तिगत अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के बीच बातचीत का पॉडकास्ट आज रविवार को रिलीज हो गया है. इस बातचीत में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की उनके जीवन में अहम भूमिका, समाज में इसके योगदान और अपने व्यक्तिगत अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की. लेक्स ने उनसे सवाल पूछा कि जब आप आठ साल के थे, तब RSS में शामिल हो गए थे, जो हिंदू राष्ट्रवाद के विचार का समर्थन करता है. क्या आप मुझे आरएसएस के बारे में बता सकते हैं? आप पर और आपके राजनीतिक विचारों के विकास पर उनका क्या प्रभाव पड़ा? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि बचपन से ही मुझे हमेशा किसी न किसी काम में लगे रहने की आदत थी. मुझे याद है कि मकोशी नाम का एक आदमी था, मुझे उसका पूरा नाम ठीक से याद नहीं है, मुझे लगता है कि वह सेवा समूह का हिस्सा थे. वह अपने साथ एक ढफली जैसा रखते थे. वह अपनी गहरी, दमदार आवाज में देशभक्ति के गीत गाते थे. जब भी वह हमारे गांव में आते थे तो अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम करते थे. मैं उनके पीछे पागलों की तरह दौड़ता रहता था, बस उनके गाने सुनने के लिए. मैं पूरी रात उनके देशभक्ति के गाने सुनता रहता था. मुझे इसमें मज़ा आता था, मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन बस मज़ा आता था. ‘संघ को समझना इतना सरल नहीं’ उन्होंने कहा कि हमारे गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा थी, जहां देशभक्ति के गीत चलते थे. उन गीतों की कुछ बातें मुझे बहुत छू गईं. और इस तरह मैं आरएसएस का हिस्सा बन गया. आरएसएस में हमें जो मूल मूल्य दिए गए, उनमें से एक था कि जो भी करो, उसे उद्देश्य के साथ करो. राष्ट्र के योगदान के लिए करो. जैसे मैं पढ़ाई करूं तो इतनी करूं की देश के काम आए. जब मैं व्यायाम करूं तो इतना करूं कि मेरा शरीर भी देश के काम आए. ये संघ के लोग सिखाते रहते हैं. संघ एक बहुत बड़ा संगठन है. यह अब अपनी 100वीं वर्षगांठ के करीब है. इतना बड़ा स्वयंसेवी संगठन शायद दुनिया में कहीं और मौजूद नहीं है. करोड़ों लोग इससे जुड़े हुए हैं. लेकिन संघ को समझना इतना सरल नहीं है. इसके कार्य की प्रकृति को सही मायने में समझने के लिए प्रयास करना चाहिए. किसी भी चीज से ज़्यादा, संघ आपको एक स्पष्ट दिशा प्रदान करता है जिसे वास्तव में जीवन में एक उद्देश्य कहा जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि दूसरी बात, देश ही सब कुछ है और जनसेवा ही ईश्वर की सेवा है. यही वैदिक काल से कहा जाता रहा है. यही हमारे ऋषियों ने कहा है, यही विवेकानंद ने कहा है और यही बातें संघ के लोग करते हैं. तो स्वयंसेवक को कहा जाता है कि तुम्हें जो संघ से प्रेरणा मिली है, उससे समाज के लिए कुछ करना चाहिए.आज, उस भावना से प्रेरित होकर कई पहल चल रही हैं. जैसे कुछ स्वयंसेवकों ने सेवा भारती नामक संगठन की स्थापना की. यह संगठन उन झुग्गी-झोपड़ियों और बस्तियों की सेवा करता है जहां सबसे गरीब लोग रहते हैं, जिन्हें वे सेवा समुदाय कहते हैं. मेरी जानकारी के अनुसार, वे बिना किसी सरकारी सहायता के केवल सामुदायिक सहयोग से, लगभग एक 1 लाख 25 हजार सेवा परियोजनाएं चलाते हैं. वे वहां समय बिताते हैं, बच्चों को पढ़ाते हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, अच्छे संस्कार देते हैं और इन समुदायों में स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. ‘संघ ने आदिवासी इलाकों में खोले 70 हजार स्कूल’ उन्होंने कहा कि इसी तरह, संघ द्वारा पोषित कुछ स्वयंसेवक वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से आदिवासी समुदायों की सेवा के लिए समर्पित हैं. वे आदिवासियों के बीच रहते हैं, उनके कल्याण के लिए काम करते हैं. उन्होंने दूरदराज के आदिवासी इलाकों में 70,000 से ज़्यादा एक शिक्षक वाले स्कूल खोले हैं. अमेरिका में भी कुछ लोग हैं जो इनके लिए लगभग 10 या 15 डॉलर का दान करते हैं. और वे कहते हैं, ‘इस महीने एक कोका-कोला न पिएं और उस पैसे को एक शिक्षक वाले स्कूल में दान करें.’ अब कल्पना करें, आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के लिए समर्पित 70,000 एक शिक्षक स्कूल. कुछ स्वयंसेवकों ने शिक्षा में क्रांति लाने के लिए विद्या भारती की स्थापना की है. आज, वे लगभग 25,000 स्कूल चलाते हैं, लगभग 30 लाख छात्रों को शिक्षित करते हैं, और मेरा मानना ​​है कि इस पहल से करोड़ों छात्रों को लाभ हुआ है, जो अविश्वसनीय रूप से कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. शिक्षा के साथ-साथ, मूल्यों को प्राथमिकता दी जाती है, और छात्र जमीन से जुड़े रहते हैं, कौशल सीखते हैं ताकि वे समाज पर बोझ न बनें. यानी, जीवन के हर पहलू में, चाहे वह महिलाएँ हों, युवा हों या फिर मज़दूर हों, RSS ने भूमिका निभाई है. ‘संघ से मुझे जीवन के संस्कार मिले’ पीएम मोदी ने कहा कि सदस्यता के आकार के संदर्भ में, अगर मैं ऐसा कहूं तो हमारे पास भारतीय मज़दूर संघ है. इसके लगभग 50,000 संघ हैं, जिनके देश भर में लाखों सदस्य हैं. शायद, पैमाने के संदर्भ में, दुनिया में इससे बड़ा कोई मज़दूर संघ नहीं है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वे किस तरह का दृष्टिकोण अपनाते हैं. ऐतिहासिक रूप से, वामपंथी विचारधाराओं ने दुनिया भर में मज़दूर आंदोलनों को बढ़ावा दिया है. और उनका नारा क्या रहा है? 

भारत में आतंकी हमले करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं, जैसा बीज बोओगे, वैसा ही काटोगे : उदित राज

नई दिल्ली कांग्रेस नेता उदित राज ने पाकिस्तान में चल रही आतंकी गतिविधियों और अस्थिरता पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच आपसी टकराव चल रहा है, लेकिन दोनों की नीयत खराब है। उदित राज ने कहा, “ये लोग भारत में आतंकी हमले करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं। लेकिन जैसा बीज बोओगे, वैसा ही काटोगे। जब ये आतंकवाद भारत में फैलाते हैं, तो इसका उल्‍टा असर पाकिस्तान पर पड़ता है। वहां मस्जिदों पर हमले होते हैं, बम धमाके होते हैं। यह उसी का नतीजा है और पाकिस्तान को इसकी सजा भुगतनी पड़ रही है।” उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय चरित्र और एकता की कमी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यहां आरएसएस और भाजपा के लोग देशभक्ति के नारे लगाते हैं, लेकिन समय-समय पर पाकिस्तान के लिए काम करते हुए पकड़े जाते हैं। क्या ऐसा इजरायल में संभव है? वहां की खुफिया एजेंसी मोसाद और तकनीक हमसे कहीं आगे है। हमारे देश का टेंपरामेंट ऐसा नहीं है। अगर भारत के पास मोसाद जैसी तकनीक हो, तो बहुत अच्छा होगा।” उदित राज ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति में भारत का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, “आईएसआई खुद आतंकवाद को तैयार करती है, लेकिन यह उनके ही खिलाफ हो जाता है। अफगानिस्तान से सटे होने की वजह से वहां के लड़ाके भी पाकिस्तान से टकरा रहे हैं। ये सभी आतंकी हथियारों से लैस हैं। पाकिस्तान में आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलते हैं, जहां ये आपस में भी लड़ पड़ते हैं, जिससे खून-खराबा होता है।”

एम.पी. ट्रांसको में आयोजित हुआ फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

जबलपुर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्तियों के लिये एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के विशेष सहयोग से तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में किया गया। कैंप के प्रारंभ में एम.पी. ट्रांसको के सलाहकार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी एवं श्री एस.सी. घोष ने वरिष्ठ महिला चिकित्सकों का स्वागत किया। एम.पी. ट्रांसको एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का फायदा उठाते हुये बड़ी संख्या में महिला कार्मिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कैंप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, पैथालॉजी चेकअप किया गया। एम.पी. ट्रांसको की ओर से हेल्थ कैंप की संयोजक श्रीमती क्षमा शुक्ला के साथ श्री आर के दीक्षित,सुश्री अंजु नीखरे, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती नुसरत सिद्धकी, रिशिका उईके, श्री सुरेश त्रिवेदी, श्री इकबाल खान, श्री तरूण विजयकर, श्री सुमंत मिश्रा ने अपनी वालिंटियर सर्विसेस देकर कैंप को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विनिता लूनावत, डॉ. अनुपमा पटेल, डॉ. अंशु साहनी, डॉ. राखी वाजपेयी, डॉ. निशा साहू के अलावा नर्सिंग आफिसर/फार्मिस्ट प्रतिभा डेविड, वर्षा नागेश्वर, दीप्ति चढ़ार, मीना ठाकरे, सरिता वर्मा, सरला धुर्वे, शिल्विया शर्मा, आश्रिता कुरैशी, सायनीय मालवीय, सोनम साहू एवं राहुल मेश्राम ने सहयोग किया।

किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति के आधार पर नहीं, बल्कि गुणों और कार्यों से किया जाना चाहिए: नितिन गडकरी

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर नहीं, बल्कि उसके गुणों और कार्यों से किया जाना चाहिए। ‘कभी भी जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा नहीं देंगे…’ बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। गडकरी ने अपने जीवन और राजनीति से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए यह स्पष्ट किया कि वह कभी भी जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा नहीं देंगे, चाहे इसका उनके राजनीतिक करियर पर क्या भी असर पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण अपने सिद्धांतों और मूल्यों को बनाए रखना है। ‘जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि कार्यों और गुणों से बनती है पहचान’ गडकरी ने आगे कहा कि समाज को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने की बजाय, हमें व्यक्ति के गुणों और काबिलियत को प्राथमिकता देनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि उसके कार्यों और गुणों से बनती है। उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीति में जाति आधारित पहचान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन उन्होंने दोहराया कि वह इस तरह की राजनीति से दूर रहेंगे, चाहे इससे उन्हें वोट मिले या नहीं। गडकरी ने कहा, “मैं राजनीति में हूं और यहां ये सब चलता है, लेकिन मैं इसे नहीं मानता, चाहे इससे मुझे वोट मिले या न मिले।” ‘चुनाव हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती…’ गडकरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई लोग जाति के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी। उन्होंने सभा में कहा, “मैंने 50,000 लोगों से कहा था – जो करेगा जात की बात, उसके कस के मारूंगा लात।” उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने चेतावनी दी थी कि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन गडकरी ने कहा कि वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “चुनाव हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं कर सकता।”  

छात्राओं ने शिकायत में बताया कि प्रिंसिपल उन्हें अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था

जयपुर राजस्थान के जयपुर में सांगानेर पॉलिटेक्निक कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली पर छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने शिकायत में बताया है कि प्रिंसिपल उन्हें अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था। इन गंभीर आरोपों के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘हॉट’ और ‘सेक्सी’ जैसे भद्दे कमेंट करता था। इससे छात्राएं काफी असहज महसूस करती थीं। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अपनी मर्जी से बाहर ले जाता था। आनंदम क्लास के बहाने बुलाता था निजी कमरे में छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल आनंदम क्लास के बहाने उन्हें लाइब्रेरी या अपने निजी कमरे में बुलाता था। वहां उनसे मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने के लिए दबाव डालता था। इसके साथ ही बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड जैसे विषयों पर अनर्गल बातें करता था। जवाब न देने पर कॉलेज में डांटता था। प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली ने छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी। इससे छात्राएं काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल कॉलेज में ज्यादातर समय लाइब्रेरी में बैठा रहता था और छात्राओं को घूरता था। शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित छात्राओं की शिकायत के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रिंसिपल को दोषी पाया था। इसके बाद विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था। विभाग ने अब एक और जांच कमेटी गठित की है। इससे छात्राओं और अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि जब पहली जांच में प्रिंसिपल दोषी पाया गया तो दूसरी जांच क्यों कराई जा रही है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल को क्लीन चिट देने की साजिश रची जा रही है। एबीवीपी ने किया प्रदर्शन छात्राओं के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ा प्रिंसिपल के व्यवहार से परेशान होकर कई छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी शिकायत में व्हाट्सएप पर भेजे गए अश्लील मैसेज और कॉल्स की जानकारी भी दी है। छात्राओं द्वारा लगाए गए अन्य आरोप कॉलेज में शाम 5 बजे के बाद रुककर छात्रावास की छात्राओं को पार्किंग क्षेत्र में बुलाना और उनसे बात करना। छात्रावास की छात्राओं को महिला वार्डन की अनुमति के बिना बाहर भेजना और उनके साथ जाना। कॉलेज कक्षा में जांच के नाम पर जाना और अनुचित बातें करना। वार्षिक उत्सव के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद रखना और गोपनीयता भंग करना।  

इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग भारत में सबसे बड़ा विनिर्माण क्षेत्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा: एस कृष्णन

नई दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग दुनिया भर में और भारत में सबसे बड़ा विनिर्माण क्षेत्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु का ‘इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर’ वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भारत का नेतृत्व करने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। यह बयान कृष्णन ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अनुबंध निर्माण फर्म, जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा के उद्घाटन के दौरान दिया। यह कार्यक्रम श्रीपेरंबदूर में आयोजित किया गया था जिसमें तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा, जेटवर्क के सीईओ और सह-संस्थापक अमृत आचार्य और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के अध्यक्ष जोश फॉल्गर ने भी भाग लिया। एस कृष्णन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य तय किया है, और तमिलनाडु की पूरी भागीदारी के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत या एक चौथाई इस क्षेत्र में उत्पादन के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए।   कृष्णन ने कहा कि तमिलनाडु में उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन और बढ़ती विनिर्माण क्षमता के कारण कई प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता यहां अपनी उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने भी राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में योगदान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस बयान से यह साफ है कि तमिलनाडु राज्य का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह भारत के विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।  

मुख्यमंत्री ने 40.62 करोड़ रूपये के शौर्य स्मारक और जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

 भोपाल डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी रामगंज मंडी से भोपाल तक की रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, खाद्य प्र-संस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राजगढ़ में शौर्य स्मारक जिला अस्पताल के लोकार्पण और रैन बसेरा भवन, नए विद्यालय भवन और विधि महाविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना से इस अंचल का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से राजगढ़ क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। दो दशक पहले यहां सूखे की गंभीर समस्या थी। गत दो दशक से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के लिए प्रति वर्ष सौर ऊर्जा से संचालित 10 लाख विद्युत पम्प स्थापित किए जाएंगे। तीन वर्ष में 30 लाख सोलर पम्प लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्व-रोजगार से स्वावलंबन के जरिए महिलाओं की जीवन-स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। महिला श्रम पर आधारित उद्योगों, विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रूपए के मान से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ में जन श्रद्धा की प्रतीक माँ जालपा देवी और भैंसवा माता की जय-जयकार से संबोधन प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले के नागरिक परिश्रमी हैं। यही नहीं भारतीय संस्कृति के पालन के लिए दृढ़ और कृत संकल्पित नागरिकों ने राजगढ़ की पहचान बनाई है। इस अंचल की दाल-बाटी और दाल-बाफले का स्वाद भी निराला है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर स्थानीय विधायक ने अपने संबोधन में जिले को दी गई सौगातों के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह सौंधिया, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, दिशा के सदस्य श्री ज्ञानसिंह गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी कार्य कर रही है। विश्व में भारत की पहचान हमारे आध्यात्मिक विचारों तथा जियो और जीने दो के सिद्धांत को व्यवहार में क्रियान्वित करने से निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड में स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को राजकीय विमानतल भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बरासों में 414 फीट ऊंचे सुमेरू पर्वत का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ख्याति सबको जीने का हक देने वाले देश के रूप में रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में, जीवन के सभी क्षेत्रों में गौरव अर्जित कर रहा है। भारतीय ज्ञान परम्परा के आध्यात्मिक तेज के साथ-साथ विश्व में देश की साख और धाक बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश में दूध उत्पादन के साथ-साथ दूध के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन पर गौ-पालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं को दिए जा रहे अनुदान को भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का स्थान भारत में तीसरा है, हमारा प्रयास प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने का है। दूध पर 5 रूपए प्रति लीटर बोनस की व्यवस्था की जाएगी, इससे कृषकों की आय बढ़ेगी और समाज सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरासों में बनाए जाने वाले स्कूल, कॉलेज, अस्पताल सहित अन्य जनकल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से ज्ञानार्जन के क्षेत्र में भी विशेष नवाचार किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरासों के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। भिंड के बरासों में आयोजित कार्यक्रम को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, दिगम्बर संत आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज, परम पूज्य रामदास जी महाराज ने भी संबोधित किया। मंत्री श्री शुक्ला ने यहां बनने वाली गौ-शाला, विद्यालय और अस्पताल आदि के लिए दान देने वाले दानदाताओं तथा अन्य सहयोगियों का आभार माना। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ने कहा कि सात्विक, सदाचारी, शाकाहारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में धर्म, संस्कृति और अध्यात्म के क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार हुआ है।  

ICF चेन्नई में हाइपरलूप परियोजना के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक विकसित होगी: अश्विनी वैष्णव

भोपाल रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि हाइपरलूप परियोजना के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स घटक तकनीक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में विकसित की जाएगी। उन्होंने IIT मद्रास डिस्कवरी कैंपस स्थित हाइपरलूप परीक्षण सुविधा का दौरा किया और एक लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि IIT चेन्नई में स्थित 410 मीटर लंबी हाइपरलूप टेस्ट ट्यूब एशिया की सबसे लंबी हाइपरलूप परीक्षण सुविधा है। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि हाइपरलूप परिवहन प्रणाली के लिए संपूर्ण परीक्षण प्रणाली स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करके विकसित की गई है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी युवा नवाचारकर्ताओं को बधाई दी। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत जल्द ही हाइपरलूप परिवहन के लिए तैयार होगा, क्योंकि वर्तमान में विकासाधीन हाइपरलूप परिवहन तकनीक ने अब तक के परीक्षणों में अच्छे परिणाम दिए हैं। रेल मंत्रालय ने हाइपरलूप परियोजना को वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग प्रदान किया है और अब इस हाइपरलूप परियोजना के लिए संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक ICF चेन्नई में विकसित की जाएगी। मंत्री ने बताया कि ICF के कुशल विशेषज्ञों ने वंदे भारत हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम सफलतापूर्वक विकसित किए हैं और हाइपरलूप परियोजना के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक ICF में ही विकसित की जाएगी। मंत्री ने IIT चेन्नई के युवा नवाचारकर्ताओं और अविष्कार संगठन को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी। इसके बाद मंत्री ने गिंडी स्थित IIT चेन्नई परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने IIT के इनोवेशन सेंटर द्वारा आयोजित ‘ओपन हाउस 2025’ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों और युवा नवाचारकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में अग्रणी राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में युवा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत के पास दुनिया में सबसे अधिक कुशल युवा हैं, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वर्तमान में देश में पांच सेमीकंडक्टर सुविधाएं कार्यरत हैं और इस वर्ष के अंत तक पहला भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर बाजार में उपलब्ध होगा। मंत्री ने प्रदर्शनी के दौरान आयोजित नवाचार प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और शील्ड प्रदान की और उन्हें और अधिक नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर IIT चेन्नई के निदेशक डॉ. कामकोटी भी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जादूगरों को सम्मान समारोह

जबलपुर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में प्रख्यात जादूगर श्री एस.के.निगम के 77 वाँ जन्मदिन भव्यता से मनाया गया। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने रंगों के पवित्र पर्व होली की शुभकामनाएं दी।साथ ही श्री एसके निगम जो कि जादू के क्षेत्र में उच्च श्रेणी के कलाकार है,उनकी 77वाँ जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जादू, भारत की एक प्राचीन कला है और यह कला इतनी विख्यात थी, कि लोग भारत को ही जादूगरों का देश कहने लगे थे। दुनिया में विख्यात कलाकार भारत में ही पैदा हुए और भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि अन्य कलाओं के संरक्षण की तरह जादू कला का संरक्षण भी होना चाहिए, जो दिशा भ्रम,मन के भ्रम के साथ कौतूहल व मन की शांति भी पैदा करती है। उन्होंने संस्कारधानी से इस कला का संरक्षण करने वाले कलाकारों का शाल,साफा व अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, लुधियाना पंजाब से जादूगर श्री मोगेंबो,हैदराबाद से श्री श्यामला वैद्य, जयपुर से श्री हरीश यादव के साथ शहर के प्रतिष्ठित लोग व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login