LATEST NEWS

गांव में घुसे हाथियों ने मचाया उतपात, मक्का की फसल की बर्बाद

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. देर रात प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में चार हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए और किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. गांव में अचानक हाथियों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वन विभाग की मदद के बिना ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए हाथियों को भगाने का प्रयास किया. धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आसपास के कई गांवों में डर का माहौल है. किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

पाक में बस में विस्फोट, पांच की मौत

क्वेटा पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की बसें सुरक्षा बलों को लेकर जा रही थीं। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि बलूचिस्तान के नौशकी जिले में नौशकी-दलबंदिन राजमार्ग पर एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। विस्फोट से पास की एक दूसरी बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना एक क्रूर कृत्य है। रिंद ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रिंद ने कहा कि शत्रु तत्व देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। आतंक के जरिये लोगों का मनोबल नहीं गिराया जा सकता। हम दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमला बलूच लिबरेशन आर्मी ने कराया है। ट्रेन कर ली गई थी हाईजैक मंगलवार को क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई जफर एक्सप्रेस को विद्रोहियों ने गुडलार और पीरू कुनरी की पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में बंधक बना लिया था। विद्रोहियों ने पटरी को उड़ा दिया और ट्रेन के रुकते ही उस पर कब्जा जमा लिया था। नौ डिब्बों की ट्रेन में 400 से अधिक यात्री सवार थे। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और 214 यात्रियों को बंधक बनाने का दावा किया था। विद्रोहियों ने जब ट्रेन पर हमला किया था तब 21 यात्रियों की हत्या कर दी थी। जवाब में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर सभी 33 हमलावरों को मार गिराया था।  

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त मिली, नए कप्तान ने इन्हें बताया हार का जिम्मेदार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से घटिया बल्लेबाजी की गई, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। इस मैच में सलमान अली आगा पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे, जो पहली बार फुल टाइम कैप्टन के तौर पर टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पहले ही मैच में टीम को हार मिली। उन्होंने हार के कारणों पर बात की और माना कि बल्लेबाजी खराब थी और कुछ खिलाड़ी पहली बार भी टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल रहे थे। सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा, “यह मुश्किल था, हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें (डुनेडिन से पहले) फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। सीम मूवमेंट भी थोड़ा बहुत था। हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और अगले गेम के बारे में सोचेंगे। हमारे पास तीन डेब्यूटेंट थे, वे जितने अधिक गेम खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। न्यूजीलैंड में नई गेंद थोड़ी कारगर साबित होती है, हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं और हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।” पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद मोहम्मद रिजवान से टी20 टीम की कप्तानी छीन ली थी। यहां तक कि रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। सलमान अली आगा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम का कप्तान घोषित किया गया था। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली थी। कप्तान सलमान ने इंटेंट के साथ खेलने के लिए टीम को कहा था, लेकिन टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 10.1 ओवर में 92 रनों के टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल किया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप रही।

तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फागुलाल राठिया के सिर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भारतीय मूल की दो महिलाओं को कनाडा की नई कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कनाडा भारतीय-कनाडाई अनीता आनंद और दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा को कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कार्नी (59 साल) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है। ट्रूडो ने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे। भारतीय मूल की महिलाओं को अहम मंत्रालय आनंद को (58) नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री बनाया गया है जबकि 36 वर्षीय खेड़ा स्वास्थ्य मंत्री हैं। दिल्ली में जन्मी खेड़ा का परिवार उस समय कनाडा चला गया था जब वह स्कूल की शिक्षा ग्रहण कर थीं। बाद में उन्होंने टोरंटो के यॉर्क विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर चुकी हैं कमल खेड़ा कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर उल्लेख है कि खेड़ा को पहली बार 2015 में ब्रैम्पटन वेस्ट से संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। इसमें कहा गया है, ‘मंत्री खेड़ा संसद के लिए चुनी गई सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं। वह एक पंजीकृत नर्स, सामुदायिक स्वयंसेवक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं।’ खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक नर्स के रूप में, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा अपने मरीजों की सहायता के लिए मौजूद रहना था और यही मानसिकता मैं स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में भी हर दिन अपनाऊंगी। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा मुझे पर जताये गये भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं।’ राजनीति में आने से पहले, उन्होंने टोरंटो के सेंट जोसेफ हेल्थ सेंटर में एक पंजीकृत नर्स के रूप में काम किया था। पीएम पद की भी दावेदार थीं अनीता आनंद ट्रूडो की जगह अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे बताई गई आनंद ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह इस दौड़ से हट रही हैं। आनंद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘मुझे मार्क कार्नी की सरकार में नवाचार, विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री के रूप में शपथ लेने पर गर्व है।’ कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट के अनुसार आनंद को पहली बार 2019 में ओकविले के लिए संसद सदस्य के रूप में चुना गया था और इससे पहले उन्होंने ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री और सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसमें कहा गया है कि आनंद ने एक विद्वान, वकील और शोधकर्ता के रूप में काम किया है और वह एक कानूनी शिक्षाविद रही हैं।

इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर हुआ विवाद, वकीलों ने पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की

इंदौर इंदौर में हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम कर रहे वकील पिता-पुत्रों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वे बुजुर्ग बाइक सवार की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही वकीलों पर कायमी की गई है। तीनों पिता-पुत्रों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। हालांकि अफसरों ने वकीलों की मांग पर पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की घोषणा की है। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक कुलकर्णी नगर निवासी राजू उर्फ कालू गौड़ से आरोपित अरविंद जैन, अपूर्व जैन और अर्पित जैन ने विवाद किया था। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज मछली व्यवसायी कालू सुबह करीब 10.30 बजे स्कूटर से डमरू उस्ताद चौराहे से सफेद मंदिर की ओर जा रहा था। बच्चों द्वारा रंग फेंकने पर राजू गाड़ी रोककर समझाने लगा। अरविंद पास आए तो राजू ने कहा कि बच्चों को समझा लो। वरना कोई वाहन से गिर जाएगा। पुलिसकर्मियों को बताई घटना इस पर अरविंद भड़क गए और गालियां देने लगे। अपूर्व और अर्पित को भी बुलाया। राजू डमरू उस्ताद चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और घटना बताई। पुलिसकर्मी जानकारी लेने पहुंचे ही थे कि तीनों पिता-पुत्रों ने राजू की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस से भी अभद्रता की। अरविंद जैन ने आरोप लगाया कि राजू कबाड़ी का धंधा भी करता है। उसकी पुलिस से सांठगांठ है और पुलिसकर्मियों की उसकी दुकान पर बैठक है। पुलिस ने अधूरे फुटेज पेश किए है। राजू के एक इशारे पर पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए, जबकि आम लोग तो कॉल कर थक जाते हैं। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप परिचय देने पर भी पुलिस ने वकीलों से अभद्रता की है। उनकी बेरहमी से पिटाई की और थाने में बैठा लिया। 61 वर्षीय अरविंद के मुताबिक मैं परदेशीपुरा व इंदौर जैन समाज का अध्यक्ष भी हूं। पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनना चाहिए। जिला और हाई कोर्ट के वकीलों के साथ जैन समाज के पदाधिकारी भी परदेशीपुरा थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हाथ में फ्रेक्चर हुआ इस दौरान एसीपी नरेंद्र रावत से चर्चा कर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी शोभाराम जाट, दीपक जामोद, देवेंद्रसिंह, संतोष तिवारी, अनूप तिवारी, भूपेंद्र भदौरिया और भाटी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। अरविंद ने कहा कि पुलिस की पिटाई से उनके हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इसके बाद वकील हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम करने लगे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने चर्चा की और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आश्वासन दिया। एडीसीपी ने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण में शराब की पुष्टि नहीं हाई कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। जाम की सूचना मिलने पर टीआई जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे थे। वकीलों ने उन्हें घेर लिया। शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। टीआई घबरा गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घेरा बनाकर निकाला। इस दौरान वे गिर पड़े। वकीलों ने उन पर हाथ उठाया। उनके कंधे से फीती खींची गई। घटना के बाद अफसरों ने टीआई का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, लेकिन उसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई। टीआई की दो दिन से तबीयत खराब थी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जांच के बाद घटनास्थल पहुंचे थे, लेकिन यहां धक्का-मुक्की के बाद उनकी शुगर कम हो गई। वीडियो फुटेज से पुलिस करेगी पहचान टीआई से मारपीट को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से नहीं लिया। एडि. डीसीपी ही वकीलों से बातचीत करते रहे। वरिष्ठ अफसर नहीं पहुंचे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने चर्चा कर टीआई जितेंद्र यादव का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। अफसरों ने भोपाल चर्चा की। यहां भी पुलिस में वकीलों का खौफ नजर आया और रात 8.30 बजे टीआइ की तरफ से सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया, वह भी अज्ञात। हालांकि पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज से आरोपितों की पहचान की जाएगी। आठ साल पूर्व भी विवाद वकील और पुलिस के बीच आठ साल पूर्व भी विवाद हुआ था। उस वक्त संतोष कुमार सिंह डीआईजी बनकर आए थे। वकीलों पर केस दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस बार पुलिस ने टीआई की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा की धाराएं भी लगाई हैं। वकीलों का आरोप शराब के नशे में रुपये मांगे वकील अरविंद जैन ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि स्कूटर सवार ने उनसे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर उसने धमकाया। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीना और लात-घूंसों से पिटाई की। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान हाथ-पैर में चोट आई है। उधर, पुलिस ने पिता-पुत्रों का आपराधिक रिकार्ड जारी कर कहा कि उनके खिलाफ परदेशीपुरा, एमजी रोड और आष्टा (सीहोर) में भी केस दर्ज हैं।  

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी नहीं सुधरी पाकिस्तान टीम की हालत, मिली शर्मनाक हार

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से शुरुआत के कुछ ही दिन बाद बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट को बाद में भारत ने जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने टीम में कुछ बदलाव किए। यहां तक कि टी20 फॉर्मेट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। कप्तानी की जिम्मेदारी भी सलमान अली आगा को सौंप दी गई, लेकिन नतीजा फिर भी नहीं बदला। पाकिस्तान टीम की हालत अभी भी वैसी ही है, जैसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में थी। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहले ही मैच में हार मिली है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन भी नहीं बना पाई, जबकि न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में ही 92 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई थी। पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने महज 1 विकेट खोकर 10.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल किया। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने बहुत खतरनाक गेंदबाजी की। इस लंबे कद के गेंदबाज ने 4 ओवर में एक ओवर मेडेन फेंका, सिर्फ 8 रन खर्च किए और टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, जैकब डफी ने भी 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी में कीवी टीम के लिए टिम साइफर्ड ने 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए। एक विकेट पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद को मिला। इस मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।

कमलाराजा अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, 150 मरीजों को निकला बाहर, पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं

ग्वालियर ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक आग तो बुझ गई थी, लेकिन वार्ड और गायनिक के आइसीयू के अंदर धुआं भर गया था। इसके चलते सभी 150 मरीज, प्रसूता और हाल ही में जन्मे बच्चों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गिरकर घायल भी हो गए। पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित गायनिक के आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही देर में अस्पताल परिसर धुआं से भर गया। नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू के एसी शार्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी। 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया समय पर सूचना मिल गई, जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वार्ड में लगभग 150 महिलाएं भर्ती थीं। जिनको 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खिड़कियां तोड़ीं, जिससे धुआं बाहर निकल जाए यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र में जो लोग मौजूद थे, वह भी मदद के लिए आ गए। अस्पताल के बाहर से ही कई खिड़कियों के कांच तोड़े, जिससे धुआं बाहर निकल जाए। यही वजह थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कमलाराजा अस्पताल के गायनिक के आईसीयू में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। दूसरी मंजिल तक पूरा अस्पताल खाली करवा दिया गया। मरीजों को सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई जनहानि नहीं है।

करोला गांव में जमीन के विवाद में केस हारने के बाद आरोपितों ने पीट-पीटकर दंपती की हत्या

टीकमगढ़ टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव में पीट-पीटकर दंपती की हत्या की वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपितों को हिरासत में ले लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर रामकिशन अहिरवार केस जीत गया था, लेकिन उस आदेश को मानने के लिए आरोपित तैयार नहीं थे। तभी से विवाद चल रहा था।   मारपीट से मौके पर ही हो गई मौत शराब के नशे में आरोपितों ने आकर रामकिशन अहिरवार (45) व उसकी पत्नी रामबाई अहिरवार (40) निवासी करोला की लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के गोवर्धन अहिरवार व बाबूलाल अहिरवार को हिरासत लिया है। घटना में इनके साथ 6 आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। इधर… जमीन के विवाद को लेकर किसान से मारपीट थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमदुमा के चंदेली टोरिया ग्राम में शासकीय जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत की बुराई को लेकर ग्राम के ही चार लोगों ने किसान से जमकर मारपीट कर दी, जिस पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चंदेली टोरिया ग्राम निवासी किसान लालाराम यादव ने थाने में रिर्पोट दर्ज कराई कि उनके द्वारा पूर्व में ग्राम में ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और जब अपने बाडे में कपडे डाल रहा था। इसी दौरान ग्राम के अनिल यादव, विनील यादव, राहुल यादव एवं उनका भतीजा छोटू यादव चारों एक साथ आए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों और लोहे की छड़ से चारों ने जमकर मारपीट कर दी। वहां से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट पर चारो आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे नए मेहमान तो सभी लोगों ने गले लगाकर किया स्वागत

वाशिंगटन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने के लिए स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 नए यात्रियों को लेकर इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पर पहुंच चुका है। यान से स्पेस स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को देखते ही वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने नए यात्रियों का स्वागत गले लगाकर किया। एक दिन पहले यानि शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए फॉल्कन रॉकेट के सहारे उड़ान भरने वाले स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 में अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व करने वाले चार नए यात्री वहां पर पहुंचे हैं। यह यहां पर अगले कुछ दिनों तक यह बुच विल्मौर और सुनीता विलियम्स से स्पेस स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे उसके बाद इस सप्ताह के अंत तक सुनीता और बुच अपने 9 महीने के अभियान को समाप्त करके इसी यान से वापस धरती की तरफ उड़ान भरेंगे।

मध्य प्रदेश में पुलिस पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, मऊगंज की घटना पर सीएम सख्त

मऊगंज मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को दो गुटों में हो रहे विवाद को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया था। इसमें एक एएसआई की मौत हो गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया और हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर डीजीपी कैलाश मकवाना आज घटना स्थल पर पहुंचेंगे, इनके साथ एडीजी इंटेलिजेंस भी रहेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा- मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले में हमारी पुलिस के एक एएसआई रामचरण गौतम की जवाबी कार्रवाई में दुःखद मृत्यु हुई है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना में अन्य घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए रीवा चिकित्सालय भेजा गया है।   डीजी पुलिस को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में धारा 163 लागू कर डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एडीजी रीवा जोन मौके पर पहुंच रहे हैं, साथ ही मैंने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है। इस तरह की अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डिलीवरी बॉय पर गिर गई थी स्टारबक्स की गर्म कॉफी, मुआवजे में मिलेंगे 434 करोड़ रुपए

  कैलिफोर्निया अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक जूरी ने Starbucks को डिलीवरी ड्राइवर माइकल गार्सिया को $50 मिलियन (करीब 434.78 करोड़ रुपए ) का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला 8 फरवरी 2020 का है, जब लॉस एंजेलिस में एक स्टारबक्स ड्राइव-थ्रू से ऑर्डर उठाते समय गर्म कॉफी के ढक्कन की सही से सीलिंग न होने के कारण वह गार्सिया पर गिर गई। गंभीर जलन और जीवनभर की क्षति कोर्ट दस्तावेजों के अनुसार, एक बारिस्ता ने बेवरेज कैरियर में तीन ड्रिंक्स रखी थीं, लेकिन उनमें से एक का ढक्कन ठीक से बंद नहीं था। इस वजह से वह गार्सिया की गोद में गिर गई, जिससे उसे थर्ड-डिग्री बर्न, नर्व डैमेज और शरीर पर स्थायी निशान पड़ गए। गार्सिया के वकील माइकल पार्कर के मुताबिक, यह घटना न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी विनाशकारी थी और इससे उनके मुवक्किल का जीवन पूरी तरह बदल गया। स्टारबक्स का बचाव और अपील की तैयारी जूरी ने गार्सिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनके दर्द, मानसिक तनाव और स्थायी क्षति को ध्यान में रखते हुए यह मुआवजा तय किया। हालांकि, Starbucks ने इस फैसले से असहमति जताई और अपील करने की घोषणा की। Starbucks की प्रवक्ता जैकी एंडरसन ने कहा, “हम गार्सिया के प्रति सहानुभूति रखते हैं, लेकिन जूरी के इस फैसले से असहमत हैं। हम हमेशा अपने स्टोर्स में उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हैं, जिसमें हॉट ड्रिंक्स को सुरक्षित तरीके से सौंपना शामिल है।” मामले में समझौते की कोशिशें और असफल वार्ता कोर्ट केस से पहले, Starbucks ने गार्सिया को समझौते के तहत $3 मिलियन (26 करोड़ रुपए ) की पेशकश की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर $30 मिलियन (261 करोड़ रुपए ) कर दिया गया। गार्सिया इस शर्त पर समझौता करने के लिए तैयार थे कि Starbucks सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अपनी नीतियों में बदलाव करे और ड्रिंक्स को ग्राहकों को सौंपने से पहले अतिरिक्त सुरक्षा जांच अनिवार्य करे। हालांकि, स्टारबक्स ने इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते मामला कोर्ट तक पहुंचा। 1994 के मैकडॉनल्ड्स कॉफी केस से तुलना इस मामले की तुलना 1994 के चर्चित मैकडॉनल्ड्स कॉफी (McDonald’s Coffee) केस से की जा रही है, जिसमें स्टेला लिबेक नाम की महिला गर्म कॉफी गिरने से गंभीर रूप से जल गई थी। उस केस में भी जूरी ने मैकडॉनल्ड्स को लगभग $3 मिलियन का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।

जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी कांग्रेस की अहम बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह-प्रभारी रित्विक मकवाना, चिरंजीव राव, पूनम पासवान सहित प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, सांसद और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। कांग्रेस के नए भवन पर भी होगी चर्चा सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस के नए भवन को लेकर भी मंथन होगा। पिछली बैठक में इस संबंध में संबंधित नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। शाम को होगा होली स्नेह मिलन समारोह बैठक के बाद शाम 5:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शेखावाटी के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और कवियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।  

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस में निधन, उदयपुर और मेवाड़ राजघराने में शोक की लहर

उदयपुर मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था। मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे अरविंद सिंह अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था। अरविंद सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय काम भी किया। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष रहे अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ राजवंश के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जो राजस्थान के कई ऐतिहासिक होटलों का संचालन करता है। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे। उदयपुर में शोक की लहर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर और मेवाड़ राजघराने से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुट रहे हैं। वसुंधरा राजे ने जताया दुख वसुंधरा राजे ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराज श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे। शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। 

102 महतारी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी

कोरबा सिविल लाइन थाना अंतर्गत बेन्द्रकोना गांव के पास एक तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि देर रात 102 महतारी एक्सप्रेस को इवेंट मिला। जहां वह मरीज को लेने के लिए जिला मेडिकल कॉलेज से रवाना हुई। इस दौरान बेन्द्रकोना मुख्य मार्ग पर 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन का चालक देवदास के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें हैं। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना महतारी एक्सप्रेस के उच्च अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि कोरबा की तरफ से महतारी एक्सप्रेस जा रही थी। वहीं बेन्द्रकोना की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जहां ओवरटेक के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में सबसे सुखद पहलू यह रहा कि वाहन में मरीज नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। वाहन चालक देव दास के कंधे में फैक्चर बताया जा रहा है। देवदास रजगामार का निवासी बताया जा रहा है, जो अपनी दीदी और जीजा के घर रहकर महतारी एक्सप्रेस का वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है। कहीं ना कहीं महतारी एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह घटना सामने आई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login