LATEST NEWS

एमपी के ये खिलाड़ी मैदान में मचाएंगे धमाल, होंगे आमने-सामने

इंदौर आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया. इस बार भी एमपी के खिलाड़ी मैदान में धमाल मचाएंगे. आइए जानते हैं कौन है वो एमपी के खिलाड़ी… वेंकटेश अय्यर इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के ओर से खेलते नजर आएंगे. केकेआर ने इन्हें 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है. वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते दिखाई देंगे. आरसीबी ने उन्हें 2025 में अपना नया कप्तान बनाया है. रजत को आरसीबी ने सिर्फ 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया. कुलदीप सेन रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन पंजाब की ओर से खेलेंगे वैसे तो वो राजस्थान रॉयल्स के खेलते रहे हैं. लेकिन 2025 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि कुलदीप ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी भी खेला था. आवेश खान इंदौर के रहने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले आवेश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. लेकिन 2025 के लिए उन्हें आरआर ने रिटेन नहीं किया. आशुतोष शर्मा रीवा जिले के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है. आशुतोष की बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये थी, लेकिन DC ने उन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें पिछले सीजन में बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा था. लेकिन पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी नीलामी इस बार 11 गुना तक बढ़ गई. माधव तिवारी इंदौर में रहने वाले तेज गेंदबाज माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में खरीदा है. माधव ने एमपीएल में भी अच्छी बॉलिंग की थी. उनके प्रदर्शन को देखते हुए DC ने अपनी टीम में शामिल किया है.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट किया जारी

रायपुर भारत के अधिकतर प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर जा चुका है. छत्तीसगढ़ में भी तापमान चढ़ने लगा है. दोपहर के समय गर्म हवा शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में हीटवेव की संभावना जताई गई है. कैसा रहेगा मौसम का हाल ? इसके अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने. वहीं तत्पश्चात आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Super Money ऐप का बड़ी छलांग, टॉप 5 यूपीआई ऐप की रैकिंग में हुआ शामिल

नई दिल्ली देश में गूगल पे, फोन पे और पेटीएम को छोड़ दिया जाए, तो देश में किसी को शायद ही मालूम हो कि Super Money ऐप क्या है? साथ ही इसकी टॉप 5 यूपीआई ऐप में रैकिंग क्या है? यह किसी को मालूम नहीं होगा। साथ ही कुछ लोगों को शायद Super Money ऐप के बारे में भी मालूम नहीं होगा। हालांकि सुपर मनी ऐप ने हाल ही में टॉप-5 यूपीआई पेमेंट ऐप में जगह बनाई है, जिसने इसे चर्चा में ला दिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर सुपर मनी ऐप क्या है? तो बता दें कि सुपर मनी ऐप फ्लिपकार्ट ग्रुप की पेमेंट ऐप है। यह कुछ दिनों पहले ही टॉप-5 यूपीआई पेमेंट की लिस्ट में शामिल हुई है। Cred छूट गया पीछे Super Money ऐप ने Cred को पीछे छोड़ दिया है। कुणाल शाह की लीडरशिप वाली क्रेड छठवें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसा दावा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI के आंकड़े से हुआ है। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च UPI के लिए एक शानदार माह रहा है। यह पहला मौका रहा है, जब पेमेंट का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। बता दें कि 1 मार्च को UPI को 1,01,628 करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज किये गये हैं। UPI की स्थिति में बदलाव इससे पहले नवंबर में सचिन बंसल की फिनटेक और क्रेडिट प्लेटफॉर्म Navi ने Cred को पीछे छोड़कर देश का टॉप 4 UPI ऐप बन गया था। वही फरवरी तक दिग्गज UPI प्लेटफॉर्म और यूपीआई मार्केट लीडर Phonepe के पेमेंट में माह दर माह मामूवी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि नवी और सुपर मनी में ग्रोथ दर्ज की गई है। किसका कितना मार्केट शेयर क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ऐप क्रेड लगभग एक साल से 130 मिलियन लेनदेन करके मार्केट में टॉप-5 यूपीआई पेमेंट ऐप बनी हुई है। हालांकि सच यह भी है कि Navi, Super Money और Cred का मार्केट शेयर काफी कम है। अगर फोनपे, गगूल पे और पेटीएम के मुकाबले की बात करें, तो Cred Super money और Navi के लेनदेन का आंकड़ा काफी कम है। यह तीनों UPI यूपीआई पेमेंट में काफी योगदान देते हैं। जनवरी में Navi का मार्केट शेयर 1.5 फीसद था। वही सुपर मनी का मार्केट शेयर 0.9 फीसद था, जबकि 0.7 फीसद के साथ Cred का नंबर आता है। NPCI की कैपिंग योजना गूगल की UPI ऐप गूगल पे का मार्केट शेयर करीब 36 फीसद है। फोनपे भी करीब 35 से 37 फीसद मार्केट शेयर कवर करता है, जबकि पेटीएम का मौजूदा मार्केट शेयर करीब 6.7 फीसद है। NPCI ने 2024 के अंत तक यूपीआई मार्केट में किसी एक कंपनी की मनमानी रोकने के लिए कैप नियम की योजना बनाई थी, जिसे फिलहाल अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। इस योजना के तहत किसी भी एक UPI ऐप मार्केट में 30 फीसद से ज्यादा की हिस्सेदारी को रोकता है। फोनपे और गूगल पे मिलकर UPI लेनदेन का 84 फीसद हिस्सा कवर किया है। पार किया 90 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पिछले साल के अंत से UPI ने कई बार डेली लेनदेन मूल्य में 90,000 करोड़ रुपये को पार किया है, जो 1 फरवरी को यह ऐतिहासिक आंकड़े के करीब पहुंचा, जब इसने 99,835 करोड़ रुपये का मूल्य दर्ज किया।

पुलिस विभाग में शीघ्र की जाएगी 8500 से अधिक नवीन भर्तियां : सीएम डॉ मोहन

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्यवस्थाएं करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरिक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि 8500 से अधिक नवीन भर्तियां शीघ्र पुलिस विभाग में की जाएगी।   पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार : मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार हैं। यह सब प्रकार की चुनौतियों का सामना कर समाज को अनुकूलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली, दीपावली और सारे त्योहारों पर अपने घर और प्रियजनों से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं। इसलिए सुरक्षा कर्मियों का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरों में थे, उस कठिन दौर में पुलिसकर्मियों द्वारा मैदान पर रहकर की गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है।  बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियों  के लिए नए वाहनों की स्वीकृति, थानों  के नवीन भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतों से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की पुन: स्थापना और इसके लिए पदों का भी सृजन किया है। पुलिस बैंड पुलिस का गर्व और गौरव है, जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार ने गत दिवस 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नवीन भर्तिया भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी संजय पाठक का गत दिवस ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिसकर्मियों पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलों की बौछार कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी ।   

जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

हिंदू धर्म में होली मनाने के बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. रंग पंचमी का त्योहार होली के बाद पांचवे दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के त्योहार की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी. हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में रंग पंचंमी का त्योहार बहुत विशेष माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचंमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. रंग पंचंमी के दिन ही देवी-देवता होली खेलने धरती पर आए थे. रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन देवी-देवताओं को गुलाल लगाया जाता है. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन उपाय करने जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रंग पंचंमी का त्योहार कब मानाया जाएगा और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए. कब है रंग पंचमी? वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसेऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च मनाया जाएगा. रंग पंचमी के उपाय     रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. उन्हें लाल गुलाल चढ़ाना चाहिए. कनकधरा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.     रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए. लाल चंदन लगाना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.     रंग पंचमी के दिन पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर रख देना चाहिए. इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद उसे तीजोरी में रख देना चाहिए.     इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या सफेद खीर का भोग लगाना चाहिए. इससे घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है.     रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करनी चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु का नाम लेकर लाल रंग का धागा बांधना चाहिए. इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.     इस दिन पीले रंग की कोई चीज पर्स में रखना चाहिए. इससे आर्थिक तरक्की होती है.  

अभिनेत्री रन्या राव ने एक बार फिर DRI अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए

बेंगलुरु सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव (Ranya Rao) ने एक बार फिर डीआरआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रन्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अफसरों पर आरोप लगाया है कि उसे पूछताछ के दौरान कई बार थप्पड़ मारे गए, खाना नहीं दिया गया और DRI के अधिकारियों ने उसे खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया.रन्या राव की नई जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई. डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे पत्र में रन्या ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है. मुख्य जेल अधीक्षक के माध्यम से भेजा पत्र परप्पना अग्रहारा जेल के मुख्य अधीक्षक के माध्यम से भेजे गए अपने पत्र में रन्या ने दावा किया कि उन्हें विमान के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया और डीआरआई ने उन्हें स्पष्टीकरण देने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया. रन्या ने कहा, “जब से मुझे हिरासत में लिया गया, तब से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिन अधिकारियों को मैं पहचान सकती हूं, उन्होंने मुझे 1015 बार थप्पड़ मारे. बार-बार मारपीट के बावजूद, मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया.” पहले भी लगाए थे ये आरोप  इससे पहले जब रन्या को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था तो अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई  अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, ‘उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.’ DRI ने आरोपों को किया खारिज वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है.  

आश्रिता शेट्टी से अलग हो रहे मनीष पांडे, अब टूट रहा रिश्ता? सोशल मीडिया से हटाई फोटो

मुंबई ग्लैमर और क्रिकेट का कनेक्शन पुराना रहा है. शर्मिला टैगोर और नवाब मंसूर अली खान पटौदी की शादी के बाद से कई सारे क्रिकेटर्स और एक्टर्स ने शादी की. कइयों का रिश्ता चला लेकिन कइयों का नहीं भी चला. पिछले कुछ सालों में तो ग्लैमर और क्रिकेट जगत में कई रिश्ते बने. लेकिन ये रिश्ते लंबे वक्त तक नहीं टिक सके. मौजूदा समय में भी देखें तो युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनके अलग होने की भी फोटोज आ रही हैं. वहीं इसी बीच क्रिकेटर मनीष पांडे और एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के रिलेशन में भी मनमुटाव की खबरें आई हैं. दरअसल एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हसबेंड मनीष तिवारी के साथ की फोटोज डिलीट कर दी है. वहीं ऐसा ही मनीष के साथ भी देखने को मिल रहा है. दोनों के अकाउंट में एक-दूसरे के साथ की कोई भी फोटो नहीं है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया में एक और तलाक होने जा रहा है. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ पिछले कुछ समय में ज्यादा देखा भी नहीं गया है. हालांकि अभी दोनों की ओर से इसपर किसी भी तरह का ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.  रिपोर्ट में बताया गया है. मनीष पांडे और उनकी पत्नी अश्रिता के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं. दोनों ने धूम धाम से शादी की थी लेकिन अब वो एक दूसरे से अलग होने का मन बना रहे हैं. मनीष एक बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के अवावा कई फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल चुके हैं. मनीष ने 2018 में एशिया कप भी खेला था. अब खबर है कि मनीष और अश्रिता सोशल इवेंट में एक साथ नजर नहीं आ रहे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से दिखना बंद कर दिया है. पहले खबरें आई थीं कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार मनीष अब किसी को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं. मनीष पांडे की पत्नी अश्रिता शेट्टी कौन हैं? अश्रिता पेशे से एक अभिनेत्री हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखने पर पता चलता है कि वह ‘माउंटेन डोपामाइन’ ले रही हैं. उन्हें बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया है. अश्रिता अकेले छुट्टियां मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और उदास कैप्शन लिख रही हैं. खबर है कि मनीष और अश्रिता ने अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं; हालांकि, दोनों ने तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. मनीष ने पिछले लगभग 40 हफ्तों से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं किया है. अश्रिता ने ज्यादातर तमिल फिल्मों में काम किया है और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 218K फॉलोअर्स हैं. दूसरी ओर, मनीष ने पिछले कुछ सालों से क्रिकेट नहीं खेला है. भारत के लिए उन्होंने 29 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. खबर है कि मनीष से शादी के बाद अश्रिता ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. इस जोड़ी ने 2 दिसंबर 2019 को शादी की थी. उन्होंने शादी से पहले कुछ समय तक डेट किया था. हालांकि, अश्रिता और मनीष ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया था.  

21 मार्च को एक होंगे दो हाॅकी ओलंपियन: हिसार की उदिता के होंगे जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह

जालंधर पंजाब और हरियाणा के 2 हॉकी ओलिंपियन खिलाड़ी 21 मार्च को शादी करेंगे। दोनों जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का कार्ड भी सामने आया है। इसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शादी के भव्य आयोजन के लिए परिवार गेस्ट लिस्ट तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में खेल और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में टीम इंडिया शामिल होगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मनदीप सिंह जालंधर के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में स्ट्राइकर हैं। उन्हें टीम की गोल मशीन भी कहा जाता है। वहीं उदिता कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर हैं। उदिता महिला हॉकी इंडिया लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी हैं। भारतीय हॉकी टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह: गोल मशीन की कहानी सुरजीत हॉकी अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर पंजाब के जालंधर जिले के मिट्ठापुर निवासी मंदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को हुआ। मंदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से की। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और जल्द ही भारतीय हॉकी टीम में जगह बना ली। वे अपनी आक्रामक शैली और गोल करने की शानदार क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन मंदीप सिंह अब तक दो हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके है। 2018 एशियाई खेल, 2018 राष्ट्रमंडल खेल, 2013 एशिया कप, 2014 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2013 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल, और 2016 व 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भारत के लिए कई अहम गोल किए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह को उनकी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भारत के लिए गोल कर टीम को जीत दिलाई है। संघर्ष और मेहनत से मिली सफलता साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मंदीप ने अपनी मेहनत और लगन से हॉकी में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और आने वाले टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। डीएसपी हैं मनदीप सिंह, सीएम भगवंत मान ने दी थी नियुक्ति मनदीप सिंह न सिर्फ हॉकी के मैदान में बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की थी। भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार डिफेंडर उदिता कौर: संघर्ष से सफलता तक का सफर हैंडबॉल से शुरुआत, हॉकी को बनाया जीवन का गोल हरियाणा के हिसार जिले के नंगल गांव से ताल्लुक रखने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की थी। बाद में उन्होंने हॉकी को अपनाया और इस खेल में खुद को साबित किया। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद, उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया और मेहनत जारी रखी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका उदिता का सितारा 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद, उदिता ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक, और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। टोक्यो ओलिंपिक में निभाई अहम भूमिका 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के चौथे स्थान तक पहुंचने में उदिता की अहम भूमिका रही। उनके शानदार डिफेंस और मैदान पर उनकी उपस्थिति ने टीम को मजबूती दी। महिला हॉकी इंडिया लीग में बनी सबसे महंगी खिलाड़ी 2024 में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में उदिता ने इतिहास रच दिया। वह इस नीलामी में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं, जिससे उनके शानदार खेल और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। खेल जगत से बधाइयों की बरसात जैसे ही शादी की खबर सामने आई, खेल जगत में बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। साथी खिलाड़ी, कोच, और फैंस इस गोल्डन कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को “हॉकी का परफेक्ट मैच” बता रहे हैं। अब सबकी निगाहें 21 मार्च पर टिकी हैं, जब यह स्टार कपल नए सफर की शुरुआत करेगा।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल आज, ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने

रायपुर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिग्गजों की इस लीग का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 16 मार्च को सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब फाइनल में भी रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1983 के बाद पहली बार फाइनल में भारत बनाम वेस्टइंडीज इस महामुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत और वेस्टइंडीज किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में 1983 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 1983 विश्व कप फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप जीता था। अब 42 साल बाद, एक बार फिर क्रिकेट के दो दिग्गज देश फाइनल में आमने-सामने होंगे। सचिन की टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार इंडिया मास्टर्स ने IML 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ चौथे मैच में हार से टीम की लय थोड़ी प्रभावित हुई। इसके बावजूद इंडिया मास्टर्स ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर लीग चरण में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद, सचिन तेंदुलकर की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर किया फाइनल में प्रवेश दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स को हराकर जबरदस्त आगाज किया। हालांकि, इसके बाद टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के खिलाफ हार के बावजूद, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 29 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका मास्टर्स को 6 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में लारा की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

शिवराज सिंह के बेटों के रिसेप्शन, शामिल होंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल एमपी के पूर्व सीएम, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इन दिनों एक बार फिर अपने दोनों बेटों कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह के रिसेप्शन (Reception) की तैयारियां कर रहे हैं। चौंकिए मत, क्योंकि बेटों पर फिदा शिवराज सिंह ने अपने बेटों के लिए एक दो नहीं बल्कि, कई रिसेप्शन पार्टी रखी हैं। इस बार तीसरी बार रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है, फर्क केवल ये कि इस बार दोनों बेटों का अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ रिसेप्शन होने जा रहा है।  बता दें कि पहले शिवराज ने अपने छोटे बेटे कुणाल सिंह (Kunal Singh Chouhan)की शादी की रस्में भोपाल के होटल ताज में निभाईं। फिर भोपाल के ही नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। जिसमें देश-प्रदेश की तमाम शख्सियतें, राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh Chouhan) का विवाह जोधपुर में संपन्न हुआ, जिनके रिसेप्शन का आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में ही किया गया। इस समारोह में VVIP समेत 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। 18 को होगा सम्मिलित रिसेप्शन शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल का अब एक सम्मिलित रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है। इस रिसेप्शन में सबसे खास मेहमान होंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम नरेंद्र मोदी। 18 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस रिसेप्शन में भी कई वर और वधु पक्ष के साथ ही कई VVIP को आमंत्रण दिया गया है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 19 मार्च को मोहन सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही

भोपाल एमपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रंगपंचमी यानी 19 मार्च को मोहन सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 7 साल, 21 साल और 24 साल के लिए दो-दो हजार करोड़ रुपए की तीन अलग-अलग किस्तों में लिया जाएगा। मार्च में सरकार द्वारा 15 दिन के अंतराल में लिया जाने वाला यह तीसरा कर्ज होगा। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक और कर्ज लिया जा सकता है। तीसरे कर्ज के पहले विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कह चुके हैं कि यह कर्ज नहीं निवेश है। रंगपंचमी तक अकेले मार्च में ही 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ले चुकी होगी। कर्ज की इस राशि का भुगतान 19 मार्च 2032, 19 मार्च 2046 और 19 मार्च 2049 तक किया जाएगा। मार्च में दो बार पहले भी कर्ज ले चुकी सरकार इससे पहले 4 मार्च को सरकार ने 6 हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज दो-दो हजार करोड़ की तीन किस्तों पर लिए थे। इसके बाद 12 मार्च को फिर 4 हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज दो-दो हजार करोड़ की रकम के रूप में लिए गए। अब 19 मार्च को तीसरा कर्ज उठाने की तैयारी है। इस तरह रंगपंचमी को लिए जाने वाले कर्ज समेत 15 दिन में सरकार ने तीन बार में 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है। अब तक 3.75 लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। इसके पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी।

इंदौर का एमवाय अस्पताल में निम्न दरों पर आईवीएफ उपचार उपलब्ध कराने वाला मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बनेगा

इंदौर उन्नत चिकित्सा उपचारों को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाई अस्पताल) मध्य प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बनने जा रहा है, जो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सुविधा शुरू करेगा। इस पहल का उद्देश्य मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग की पृष्ठभूमि के लोगों को लाभ पहुंचाना है, जो निजी अस्पतालों में महंगे उपचार का खर्च नहीं उठा सकते। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा, “हमने प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे रोगियों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आईवीएफ और अन्य संबंधित उपचारों के लिए एक समर्पित ओपीडी स्थापित करने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि यह सुविधा डेढ़ महीने में आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।” इस तरह की पहल की आवश्यकता पर जोर देते हुए डॉ. घनघोरिया ने कहा, “बहुत से लोग आईवीएफ के उच्च खर्च को वहन नहीं कर सकते और अपने बच्चे के जन्म की खुशी से वंचित रह जाते हैं। सरकारी अस्पताल में इस सुविधा को शुरू करने का उद्देश्य उन्हें एक किफायती विकल्प प्रदान करना है।” वर्तमान में, निजी अस्पतालों में आईवीएफ उपचार की लागत 2.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है, जो कई लोगों की पहुंच से बाहर है। हालांकि, एमवाय अस्पताल द्वारा यह सुविधा प्रदान करने से उपचार की लागत काफी कम हो जाएगी, जिससे व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी। सेंटर कॉलेज के अंतर्गत आने वाले एमटीएच अस्पताल में शुरू किया जाएगा। भोपाल से अनुमति मिलने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह प्रदेश का पहला शासकीय अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा मिलेगी। संभागभर के निःसंतान दंपतियों को मिलेगा लाभ एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में संभागभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में इस सेंटर के खुलने से इंदौर के साथ ही संभाग के अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार आदि जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। यह होता है आईवीएफ विशेषज्ञों के मुताबिक आईवीएफ में पुरुष और महिला दोनों की जांच के बाद प्रक्रिया शुरू होती है। पुरुष के सक्रिय शुक्राणु अलग किए जाते हैं, जबकि महिला के अंडे इंजेक्शन से निकालकर लैब में फ्रीज किए जाते हैं। अंडों पर सक्रिय शुक्राणु रखकर प्राकृतिक रूप से फर्टिलाइजेशन किया जाता है। तीसरे दिन भ्रूण तैयार होने पर उसे महिला के गर्भाशय में कैथिटर के जरिये स्थानांतरित किया जाता है। आईवीएफ गर्भधारण की एक कृत्रिम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से पैदा हुए बच्चे को टेस्ट ट्यूब बेबी कहा जाता है। अभी बिना इलाज के लौट जाते हैं मरीज इंदौर शहर में अभी निजी क्षेत्र में करीब 30 आईवीएफ सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचते हैं। यह प्रक्रिया महंगी होने के कारण कई लोगों को निराश लौटना पड़ता है। सरकारी स्तर पर सेंटर के खुलने पर गरीब और जरूरतमंद नि:संतान दंपती को सीधा फायदा होगा। तीन से चार महीने में शुरू हो जाएगा     हमने मेडिकल कॉलेज के एमटीएच अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे जो मरीज निजी क्षेत्र में महंगा इलाज नहीं ले पाते हैं, उन्हें सुविधा मिलेगी। उम्मीद है कि तीन से चार माह में यह शुरू हो जाएगा। – डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज   आयुष्मान कार्ड धारकों को भविष्य में मिलेगा लाभ एक बार जब आईवीएफ उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आ जाएगा, तो लाभार्थी योजना की सीमा के भीतर लागत पर एमवाय अस्पताल में उपचार प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. घनघोरिया ने कहा कि इससे पात्र परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा। आईवीएफ क्या है? इन विट्रो फर्टिलाइजेशन, जिसे IVF भी कहा जाता है, प्रक्रियाओं की एक जटिल श्रृंखला है जो गर्भधारण का कारण बन सकती है। यह बांझपन का इलाज है, जो कि अधिकांश जोड़ों की एक ऐसी स्थिति है जिसमें वे कम से कम एक साल तक प्रयास करने के बावजूद गर्भधारण नहीं कर पाते हैं। IVF का उपयोग बच्चे को आनुवंशिक समस्याओं के संक्रमण को रोकने के लिए भी किया जा सकता है। IVF के दौरान, परिपक्व अंडों को अंडाशय से एकत्र किया जाता है और प्रयोगशाला में शुक्राणु द्वारा निषेचित किया जाता है। फिर एक प्रक्रिया में निषेचित अंडों में से एक या अधिक को, जिन्हें भ्रूण कहा जाता है, गर्भाशय में रखा जाता है, जहाँ बच्चे विकसित होते हैं। IVF के एक पूरे चक्र में लगभग 2-3 सप्ताह लगते हैं। कभी-कभी, इन चरणों को आगे विभाजित किया जाता है और प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।  

इंदौर में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के भाव, इन स्थानों पर दोगुना हो जाएंगे जमीनों के दाम

 इंदौर अगर आप भी इंदौर (Indore City) में प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं, 1 अप्रैल को शहरभर की कई लोकेशन्स पर प्रॉपर्टी की कीमतें सिर चढ़कर बोलेंगी। दरअसल यहां एक अप्रैल से कलेक्टर की नई गाइडलाइन जारी होगी। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन की समिति की बैठक में बढ़ी हुई प्रॉपर्टी रेट का निर्धारण कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। जो एक अप्रैल से लागू होगी। सबसे महंगा हो सकता है इंदौर पिछले साल नवंबर में प्रस्तावित गाइडलाइन (Collector New Guideline) संशोधन नहीं हो सका था। ऐसे में इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के दामों में यह पिछले 4-5 वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि वाली गाइडलाइन होगी। सूत्रों के मुताबिक, आवासीय प्लॉटों की दरों में औसतन 30% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। खेती की जमीनों की गाइडलाइन में 40% तक वृद्धि की संभावना है। 3100 लोकेशंस पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 500 नई कॉलोनियां जुड़ेंगी, पिछले साल तक जिले में 5000 से अधिक लोकेशंस/कॉलोनियां थीं, लेकिन डबल एंट्री और दो नाम वाली लोकेशनों को हटाकर संख्या 4650 कर दी गई। इनमें से 3100 लोकेशंस पर कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव है। साथ ही, इस बार 500 नई कॉलोनियां पहली बार गाइडलाइन में जोड़ी जाएंगी। ये वे कॉलोनियां हैं, जो पिछले एक वर्ष में विकसित हुई हैं या अब तक गाइडलाइन सूची में शामिल नहीं की गई थीं। कई इलाकों में 100% तक वृद्धि संभव जानकारी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में 100 फीसदी तक गाइडलाइन वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें आईटी पार्क चौराहा रिंग रोड से तेजाजी नगर बायपास, उमरियाखेड़ी (खंडवा रोड); सोनवाय (नए राष्ट्रीय राजमार्ग और बायपास के कारण); बिचौली हप्सी (एनएचएआई द्वारा नया बायपास घोषित होने के कारण)। इन गांवों में खेती की जमीनों की सरकारी दरें भी महंगी हो जाएंगी -ग्राम सोनगीर, हिंगोनिया खुर्द, नरलाय, टिगरिया बादशाह -कलारिया-धार रोड, भैंसलाय, बिसनावदा, कुमावत मोहल्ला-हातोद, पांडा-राऊ, लिंबोदागारी -कलारिया, गुर्दाखेड़ी, बांक, सिंदोड़ा, एयरपोर्ट रोड से सटे इलाके

मुख्यमंत्री आज राजगढ़ में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित 200 बिस्तर वाले नए भवन का लोकार्पण करेंगे

राजगढ़ ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विवार को राजगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम का हेलिकॉप्टर दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वह रोड शो के जरिए जिला अस्पताल पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित 200 बिस्तर वाले नए भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 230 बिस्तर वाले रेल बसेरे का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके बाद वह स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तैयारियां में जुटे अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महीप कुमार तेजस्वी और जिला विकास समिति सदस्य ज्ञान सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे का काम 90 फीसदी पूरा, तीन महीने के अंदर चालू हो जाएगा, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां

उज्जैन उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फोरलेन हाईवे पर आने वाले महीनों में गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी। इस परियोजना का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, और अब सिर्फ कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एम.एल. पुरबिया का कहना है कि उज्जैन क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज और खेड़ा खजुरिया के आसपास कुछ काम बचे हैं, जो अगले तीन महीनों में पूरे हो जाएंगे। यह फोरलेन सड़क उज्जैन को सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी, जिससे यात्रा और भी तेज और आसान हो जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 2,660 करोड़ रुपये है, और इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंदसौर जिले की सीमा में काम लगभग खत्म हो चुका है, जबकि उज्जैन से खेड़ा खजुरिया तक के 41 किलोमीटर हिस्से में केवल 10 फीसदी काम बाकी है। परियोजना निदेशक पुरबिया का दावा है कि 160 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अधिकतम तीन महीनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। हालांकि सड़क अभी आधिकारिक रूप से पूरी नहीं हुई है, लेकिन 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पहले से ही आसान हो गई है। इस मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने से पहले ही यात्रा का अनुभव काफी बेहतर हो गया है। उज्जैन से दिल्ली, मुंबई और वडोदरा जाने वाले लोगों के लिए यह सड़क दूरी को कम करने के साथ-साथ समय और ईंधन दोनों की बचत कर रही है। तीन कंपनियों को सौंपा गया था काम उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क परियोजना का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नवंबर 2022 में शुरू किया था। इसे तेजी से पूरा करने के लिए परियोजना को तीन भागों में बांटकर अलग-अलग निर्माण कंपनियों—जीएचवी, रवि इंफ्रा और एमकेसी इंफ्रा—को सौंपा गया था। अनुबंध के मुताबिक, तीनों फर्मों को जुलाई 2024 तक काम पूरा करना था। रवि इंफ्रा और एमकेसी इंफ्रा ने अपने हिस्से का काम लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन जीएचवी का 10 फीसदी हिस्सा अब भी अधूरा है। यह कंपनी 207 दिन की बढ़ी हुई समय सीमा के बावजूद काम पूरा नहीं कर पाई, लेकिन अब इसे अगले एक महीने में पूरा करने की बात कही जा रही है। 89 गांवों से होकर गुजरेगा यह हाईवे फोर लेन की यह सड़क 89 गांवों से होकर गुजरेगी, जिनमें उज्जैन के 13, घट्टिया के 10, महिदपुर के 20, बड़ौद के 11, डग के 3, गंगधार के 11, सुवासरा के 10, शामगढ़ के 7 और गरोठ के 4 गांव शामिल हैं। हाईवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे उज्जैन से गरोठ का सफर महज 1 से 1.5 घंटे में पूरा हो जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login