LATEST NEWS

रविंद्र भवन भोपाल में घटित तथाकथित रेप की घटना में नया खुलासा

भोपाल ABVP भोपाल के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह राजपूत के ऊपर मऊगंज निवासी एक दलित नाबालिक बच्ची को टूल किट बना कर पोस्को, बलात्कार सहित SC/ST के अंतर्गत शिकायत श्यामला हिल्स थाना भोपाल में दिनांक 07 फ़रवरी 2025 को की गई थी जिसमें घटना दिनांक 30 जनवरी 2025, घटना स्थल रविंद्र भवन भोपाल का जिक्र किया गया था और घटना समय शाम 04 बजे की बताई गई थी, आरोपी उस समय प्रवर्तन निदेशालय ED के कार्यालय में उपस्थित था जिसकी पुष्टि भी की गई इस प्रकार भोपाल पुलिस की समझदारी और सूझबूझ की वजह से जब मामले में जाँच हुई सत्य सामने आ गया। छद्म फरियादि और इनके साथ शामिल एक गिरोह जिसमें दो पुरुष एवं एक महिला संलिप्त है के द्वारा जब भोपाल में दाल नहीं गली तो फरियादी को थाना मऊगंज रीवा लेकर गये और वहाँ पर पुलिस को गुमराह करते हुए अपराध घटित होने का समय शाम 04 बजे को बदल कर शाम 07:00 बजे कर दिया और एक अन्य आरोपी का नाम जोड़ दिया गया जिससे की कोई भी व्यक्ति आरोपी की मदद के लिए साथ न आए, जबकि आरोपी उस समय भी एक सार्वजनिक स्थल पर था जहाँ CCTV कैमरे लगे हुए है, पुलिस ने मऊगंज में जीरो पर अपराध पंजीबद्ध किया और अपराध पंजीयन के बाद 08 दिनों तक केस डायरी मऊगंज पुलिस अपने पास में ही रखी रही जिससे की सारी CCTV फूटेज डिलीट हो जाय और बाद में भोपाल पुलिस के पास केस डायरी भेज दी गई। जिसकी वजह से मऊगंज पुलिस के ऊपर भी सवालिया निशान खडे होते है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि फरियादी ने भोपाल का जो अपना पता पुलिस को बताया उस पते पर फरियादी कभी रही ही नहीं जिसके संबंध में भी जाँच की आवश्यकता है और फरियादी के द्वारा दिए गये शिकायती आवेदन पर जो मोबाइल नंबर अंकित किया गया है वो भी किसी शिवम दुबे नामक व्यक्ति का है, इस प्रकार से एक गिरोह ने एक नाबालिक बच्ची को टूल किट बना कर झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया है। सूत्रो से ज्ञात हुआ है की इस गैंग में शामिल एक महिला भी है जो पूर्व में भी भोपाल के एक थाने में ऐसे ही शिकायत कर एक व्यक्ति से अडीबाजी कर चुकी हैं। मामला बहुत गंभीर है और कानून का दुरूपयोग किया गया है इसलिए इस पूरे मामले की जाँच CBI/SIT से करवाई जाय जिससे की भविष्य में कोई भी अन्य गिरोह इस प्रकार के कार्य को करने से डरे | पुलिस को आरोपी, फरियादी एवं इस गैंग में शामिल सभी लोगो के CDR, विडिओ फूटेज आदि को निकाल कर निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए । आरोपी भगवान सिंह राजपूत से भी इस टूल किट गैंग एक एक सदस्य ने मोबाइल पर सम्पर्क किया था जिसके संबंध में भी भगवान सिंह ने भोपाल पुलिस को जानकारी दी थी, इस टूल किट गैंग का सम्पर्क भोपाल के कई कांग्रेस के नेताओं से भी है, इसलिए इसमें इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस तीन दशकों से सत्ता कि मलाई से दूर है और हताश होकर आरएसएस, ABVP से संबंधित लोगों के खिलाफ इस प्रकार के षड़यंत्र रच रही हो ये जाँच का विषय है। शुरुआती दौर में कांग्रेस ने खूब धरना प्रदर्शन किए लेकिन आरोपी ने जैसे ही वीडियो जारी कर और शासन को पत्र लिखकर CBI/SIT जाँच कि मांग कि तो कांग्रेस बैक फुट पर आ गई। कांग्रेस के इशारे पर काम करने वाली इस “टूल किट” गैंग के एक सदस्य ने आरोपी को भी फोन करके मामले को रफादफा करवाने की बात भी कही थी जिसके संबंध में भी आरोपी ने भोपाल पुलिस को सूचना दी थी। इसी गैंग कि एक सदस्य का भाई इस प्रकरण में गवाह भी है। ज्ञात हो कि इस प्रकरण में आरोपी भगवान सिंह राजपूत का संबंध देश के एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संगठन से है और भगवान सिंह ने पूर्व में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के परियोजना अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की थी जिसके बाद परियोजना अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी को यूनिवर्सिटी से ट्रमिनेट कर दिया गया था। जनता से जुड़े एक अन्य मामले में नकली दूध, नकली घी, और नकली पनीर, बनाने वाली कम्पनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्रा लि एवं इसके संचालक के विरूद्ध भी भगवान सिंह ने देश की तमाम जाँच एजेंसीज को शिकायत की गई थी जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा भोपाल EOW के द्वारा इस संस्थान पर छापेमारी की कार्यवाही हुई और विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था | इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ED ने भी जयश्री गायत्री फूड पर छापेमारी की कार्यवाही की और इस कम्पनी के बहुत सारे अवैधानिक दस्तावेज भी जब्त किये थे। एक व्हिस्ल ब्लोवर के साथ अगर इस प्रकार की घटना घटित हुई है और फर्जी अपराध विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ है तो निश्चित ही इसकी जाँच CBI/SIT से होनी चाहिए। सरकार को भी इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

आए और घर उजाड़ कर चले गए, नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली

नागपुर महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में से एक नागपुर जमकर जला। इसका शिकार हंसापुरी, चिटनिस पार्क समेत कई इलाके हुए। कहा जा रहा है कि सुखरावरी तलाव रोड सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस दौरान उपद्रवियों ने लोगों के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। वहीं, छोटे दुकानदारों के सामान को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि शहर के कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। कैसे भड़की हिंसा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान धर्मग्रंथ जलाया गया है। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। लोगों के घरों पर हुआ पथराव पुलिस के अनुसार, पुराने भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच एक और झड़प हुई। अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया और इलाके में घरों तथा एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की। ओल्ड हिस्लोप कॉलेज इलाके के रहवासियों ने बताया है कि भीड़ उनके क्षेत्र में शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंची और घरों पर पथराव करने लगी थी। साथ ही गली में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान चार कारों में तोड़फोड़ की गई थी और एक बुरी तरह से जल गई थी। रहवासियों का कहना है कि भीड़ ने घरों पर पत्थर फेंके, कारें जला दीं, बाहर रखे कूलर तोड़ दिए और खिड़कियां भी तोड़ दीं। एक रहवासी ने एजेंसी को जानकारी दी कि इलाके में रहने वाले लोगों ने बाद में पानी की व्यवस्था कर आगजनी का शिकार हुए वाहनों पर डाला। स्थानीय लोग हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंसपुरी इलाके के निवासी शरद गुप्ता (50) के घर के सामने खड़े चार दोपहिया वाहनों को जला दिया गया। शरद ने बताया कि रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच भीड़ ने हमला बोल दिया, पथराव किया और वाहनों में आगजनी की। गुप्ता हमले में घायल हो गए और उन्होंने बताया कि भीड़ ने एक पड़ोसी की दुकान में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। गुस्साए निवासियों ने भीड़ के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की। ‘पीटीआई-भाषा’ के एक संवाददाता ने रात एक बजकर 20 मिनट पर एक दंपति को अपना घर बंद कर आसपास सुरक्षित स्थान पर जाते देखा। रामनवमी शोभायात्रा के लिए काम कर रहे एक अन्य निवासी चंद्रकांत कावडे ने बताया कि भीड़ ने उनके सभी सजावटी सामान जला दिए और घरों पर पत्थर फेंके। कुछ निवासी अपने गलियारे में बाहर आ गए और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की एक टुकड़ी को गलियों में मार्च करते देखा गया। हंसपुरी इलाके के एक निवासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भीड़ ने रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर पर हमला बोल दिया और घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ियों को जला दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने दमकल के आने से पहले अपने घर की पहली मंजिल से पानी डालकर आग बुझाई।’ वहीं, एक अन्य निवासी वंश कवले ने बताया कि भीड़ ने अपने चेहरे ढके हुए थे और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उन्होंने उनके घरों में घुसने की भी कोशिश की। क्लिनिक के सामने चाय की दुकान करने वाले एक अन्य निवासी ने बताया कि भीड़ क्लिनिक (बंडू क्लिनिक) में घुस गई, सभी मेज तोड़ दीं और दवाइयां फेंक दीं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की गई।

बेंगलुरु में मारे ताबड़तोड़ छापे, जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर ED का ऐक्शन

बेंगलुरु भारत में सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए फंडिंग के आरोपों से घिरे कारोबारी जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्था पर ईडी ने छापेमारी की है। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने ओपन सोसायटी फाउंडेशन से जुड़े लोगों पर छापेमारी की। इसके अलावा OSF से जुड़ी कुछ अन्य कंपनियों पर भी रेड मारी गई है। आरोप है कि इन कंपनियों ने जॉर्ज सोरोस की संस्था के माध्यम से फॉरेन एक्सचेंज की गड़बड़ी की है। हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर भाजपा आरोप लगाती रही है कि वह भारत विरोधी नैरेटिव के लिए फंडिंग करते रहे हैं। जॉर्ज सोरोस की एक संस्था के कार्यक्रम से सोनिया गांधी का लिंक बताते हुए कांग्रेस पर भी भाजपा ने तीखा हमला बोला था। जानकारी के अनुसार ओपन सोसायटी फाउंडेशन की ओर से ह्यूमन राउट्स, न्याय और जवाबदेह सरकार जैसे एजेंडों के नाम पर फंडिंग की जाती रही है। जॉर्ज सोरोस की संस्थाओं ने भारत में अकेले 2021 में ही 4 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम खर्च की थी।

विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाकर इन मराठा योद्धाओं के स्मारक बनाने की उठाई मांग

नई दिल्ली महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन हो रहा था। इसी दौरान मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ को जलाने की अफवाह फैली तो दंगा भड़क गया। इस दंगे में 6 आम नागरिक जख्मी हुए हैं तो एक आईपीएस समेत कई पुलिस अधिकारी भी घायल हैं। इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने भी मांग कर दी है कि औरंगजेब की कब्र को हटा दिया जाए। उसके स्थान पर पूज्य धना जी, संता जी, छत्रपति राजाराम महाराज जी का स्मारक बनाया जाए। दरअसल धनाजी जाधव और संताजी घोरपडे मराठा सेना के नायक रहे थे। दोनों ने छत्रपति राजाराम के शासनकाल में सेना का नेतृत्व किया था और कई जंगों में मुगल सेनाओं को मात दी थी। यही नहीं मराठा शासन के गुजरात में विस्तार में धना जी जाधव की अहम भूमिका थी। संताजी घोरपडे को गुरिल्ला वारफेयर का अच्छा जानकार माना जाता है। वहीं राजाराम राजे भोसले महाराजा छत्रपति शिवाजी के छोटे बेटे थे। वह संभाजी राव के सौतेले भाई थे। औरंगजेब द्वारा बेरहमी से संभाजी राव का कत्ल किए जाने के बाद राजाराम राजे ने कमान संभाली थी और 11 वर्षों तक मराठा सेना को हौसला प्रदान किया। उनके दौर में कई बार मुगल सेना को मोर्चे से पीछे हटना पड़ा था। उनका कार्यकाल 11 साल का रहा, जिसमें अधिकांश समय वह मुग़लों से युद्ध में उलझे रहे। उनकी जीवन की पहली लड़ाई 10 जून 1689 को प्रतापगढ़ के पास मोगली सरदार काकरखान के साथ हुई। अब इन तीनों ही मराठा नायकों के स्मारक बनाने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने की है। वीएचपी का कहना है कि इनके स्मारकों का निर्माण औरंगजेब की कब्र को हटाकर किया जाएगा। इसके अलावा विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने नागपुर की घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा है कि जो आगजनी और हमले की घटनाएं मुस्लिम समाज के एक वर्ग द्वारा जो की गईं वे पूर्णतः निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा विभाग बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले किए गए। उन्होंने हिंदू समाज के अनेक घरों को निशाना बनाया और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। विश्व हिंदू परिषद इस सब की घोर शब्दों में निंदा करता है। यह बेहद शर्मनाक है कि एक तो यह झूठ फैलाया गया कि हिंदू समाज ने आयतें जलाई हैं और दूसरी ओर हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास हुआ। ऐसे सभी समाज कंटक जिहादी उत्पतियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज नगर में जो औरंगजेब की कब्र है, उसका महिमा मंडन बंद करना चाहिए। उसकी जगह पर वहां औरंगजेब को जिन्होंने पराजित किया, ऐसे धनाजी जाधव और संताजी घोरपडे तथा साथ में ही छत्रपति राजारामजी महाराज का एक विजय स्मारक बनाना चाहिए। जहां मराठों के साम्राज्य में औरंगजेब को पराजित करने का एक विजय स्तंभ बने।

मैं महाकुंभ को देखता हूं, हमने करीब डेढ़ महीने तक उत्साह देखा और लोगों की उमंग को महसूस किया: पीएम मोदी

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के आयोजन की संसद में सराहना की और कहा कि इससे देश की एकता का संदेश मिला है। यही नहीं उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत के इतिहास में ऐसा ही क्षण था, जैसा 1857 की क्रांति, भगत सिंह का बलिदान और गांधी का डांडी मार्च था। इन घटनाओं ने देश को एक नया मोड़ दिया और ऐसा ही महाकुंभ के विशाल आयोजन से भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं यूपी और खासतौर पर प्रयाग की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। गंगाजी को धरती पर लाने के लिए भगीरथ प्रयास हुआ था। ऐसा ही महाप्रयास महाकुंभ के भव्य आयोजन में भी हमने देखा है। मैंने लालकिले से सबका प्रयास पर जोर दिया था। पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। सबका प्रयास का यही साक्षात स्वरूप है।’ उन्होंने कहा कि महाकुंभ ने उन शंकाओं को भी जवाब दिया है, जो कुछ लोगों के मन में रहती है। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हमने देखा था कि कैसे देश अगले एक हजार साल के लिए तैयार हो रहा है। फिर इस बात को हमने महाकुंभ में देखा। किसी भी राष्ट्र के जीवन में अनेक ऐसे मोड़ आते हैं, जो सदियों के लिए उदाहरण बन जाते हैं। हमारे देश के इतिहास में भी ऐसे पल आए हैं, जिन्होंने नई दिशा दी या झकझोर कर सबको जागृत कर दिया। हमने देखा कि भक्ति आंदोलन के दौर में कोने-कोने में आध्यात्मिक चेतना हो गई। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में जो भाषण दिया, वह भारत की चेतना का जयघोष हो। ऐसा ही स्वतंत्रता संग्राम में भी हुआ। 1857 की क्रांति, सुभाष जी का दिल्ली चलो का नारा और गांधी जी का डांडी मार्च। इन सबने हमें प्रेरणा दी। ‘त्रिवेणी का जल लेकर मॉरीशस गया तो उत्सव जैसा माहौल था’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे ही मैं महाकुंभ को देखता हूं। हमने करीब डेढ़ महीने तक उत्साह देखा और लोगों की उमंग को महसूस किया। करोड़ों लोग सुविधा और असुविधा के भाव से ऊपर उठते हुए श्रद्धा से जुटे। यह उमंग और उत्साह यहीं तक सीमित नहीं थी। बीते सप्ताह मैं मॉरीशस में था। मैं महाकुंभ के समय का जल त्रिवेणी से लेकर गया था। उस जल को जब मॉरीशस के गंगा तालाब में अर्पित किया गया तो वहां आस्था और उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। भारत का युवा आज अपनी आस्था को गर्व के साथ अपना रहा है। जब एक समाज की भावनाओं में अपनी विरासत पर गर्व का भाव बढ़ता है तो हम ऐसी ही तस्वीरें देखते हैं, जो महाकुंभ के दौरान आईं। इससे भाईचारा बढ़ता है। हर भाषा के लोग संगम पर बोले- हर हर गंगे और लगाई डुबकी लोकसभा में पीएम ने कहा कि यह विश्वास होता है कि हम एक देश के रूप में बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यहां पहुंचे लोग अहं त्याग कर वयं के भाव में आ गए। मैं नहीं हम के भाव में आए। अलग-अलग राज्यों से आए लोग त्रिवेणी का हिस्सा बने। जब करोड़ों लोग राष्ट्रीयता के भाव को मजबूती देते हैं तो देश की एकता बढ़ती है। जब हर भाषा के लोग संगम तट पर हर हर गंगे का उद्घोष करते हैं तो एकता की भावना बढ़ती है। हमने देखा कि वहां छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं था। यह भारत का बहुत बड़ा सामर्थ्य है। एकता की यही भावना भारतीयों का सौभाग्य है। आज पूरे विश्व में बिखराव की स्थिति है और ऐसे में हमारी एकजुटता बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें कुंभ से प्रेरणा लेते हुए नदी उत्सव के कार्यक्रम को नया स्वरूप देना होगा। इससे नई पीढ़ी को जल और नदी का महत्व समझ आएगा। नदियों की साफ-सफाई के लिए लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

CM यादव ने डॉग स्क्वॉड के श्वान लाली और डॉली को दुलारकर, स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी की प्राप्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा में लगे मध्यप्रदेश पुलिस के डॉग स्क्वॉड के श्वान लाली और डॉली को दुलारकर, डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किऐ। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा व्यवस्था में मध्यप्रदेश पुलिस के डॉग स्क्वॉड के श्वानों की पारी वार ड्यूटी रहती है। डॉग स्क्वॉड का मुख्यालय भोपाल में 23वीं बटालियन में है, जहां जर्मन शेफर्ड, डाबरमैन और लैब्राडोर जैसे विभिन्न नस्लों के डॉग्स को प्रशिक्षित किया जाता है। वर्तमान में देशी नस्लों के श्वान भी इसमें शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षण में गंध पहचानना, आज्ञा पालन, अपराधियों और लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए ट्रैकिंग मुख्य रूप से शामिल है। उनके नियमित हेल्थ चेकअप की भी डॉग स्क्वॉड में विशेष व्यवस्था है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को निवास से ओंकारेश्वर प्रवास के लिए रवाना होते समय, पुलिस जवान के साथ मौजूद डॉग स्क्वॉड को दुलार किया। डॉग स्क्वॉड की डॉली और लाली ने प्राप्त प्रशिक्षण के अनुसार निर्देशों का पालन करते हुए अभिवादन किया।  

मऊगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ब्राम्हण समाज ने किया हिंसा बंद का आह्वान

रीवा  मध्य प्रदेश के मऊगंज हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस अब तेजी से कार्रवाई कर रही है। मऊगंज पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ कर रही है। अब तक कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चल रहा है। मुख्य रूप से रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा में ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने के लिए बाजारों में घूम रहे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में दुकानें बंद हैं, तो कुछ जगह दुकानें खुली हुई हैं। सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग प्रदर्शनकारी युवक और पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शिल्पी प्लाजा और अन्य संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। दो थाना प्रभारी और हेलमेट, जैकेट और लाठी-डंडों से लैस जवान मौके पर मौजूद हैं। बोले- हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा, “अगर किसी आदिवासी की हत्या होती है, तो मुख्यमंत्री संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन ब्राह्मण युवक की हत्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। हम न्याय चाहते हैं।” रॉयल राजपूत संगठन के संभाग अध्यक्ष अर्जुन सिंह गहरवार ने कहा, “मऊगंज की घटना से आम जनता में आक्रोश है। रीवा पूरी तरह से बंद रहेगा। हम न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।” पुलिस को खबर मिली थी कि आदिवासी परिवार एक युवक को बंधक बनाकर पीट रहा है। उसी को बचाने टीआई अपनी टीम के साथ गए थे। प्रशासन की अपील: कानून व्यवस्था बनाए रखें आईजी साकेत पांडे और कमिश्नर वीएस जामोद ने प्रदर्शनकारियों से बात की और न्याय का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से शिल्पी प्लाजा की ओर कूच कर रहे हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। एएसआई की हो गई थी हत्या बता दें कि मऊगंज जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक युवक को आदिवासियों ने बंधक बना लिया था. उसे बचाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम को भी गांव के आदिवासियों ने बंधक बनाकर हमला कर दिया. इस घटना से जहां SAF जवान ASI की मौत हो गाई है, वहीं शाहपुर थाना प्रभारी हनुमान तहसीलदार समेत 8 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. वहीं जिस युवक को प्रशासनिक टीम बचाने पहुंची थी आदिवासियों ने उसकी भी हत्या कर दी थी. घटना के बाद मऊगंज कलेक्टर ने एहतियातन धारा 163 लागू कर दिया गया.

समस्त एसडीओपी ,थाना एवं चौकी प्रभारीयो की मीटिंग आयोजित

समस्त एसडीओपी ,थाना एवं चौकी प्रभारीयो की मीटिंग आयोजित पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने कि अपराधों की समीक्षा अनूपपुर  आज दिनांक 18 मार्च 2025 को सोन सभागार, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग आयोजित कर अपराधों की समीक्षा की बैठक में की गई महत्वपूर्ण समीक्षा: 1. लंबित प्रकरणों की समीक्षा लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग और चालानों की थाना-वार समीक्षा। *2. आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था* रंगपंचमी (19 मार्च 2025), चैत्र नवरात्रि (30 मार्च 2025) और ईद-उल-फितर (31 मार्च 2025) के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश। *3. साइबर अपराधों के लिए विशेष निर्देश* मोबाइल गुमने की शिकायतों को CEIR पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश। साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों को NCRP पोर्टल में दर्ज करने का आदेश। *4. अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था* धारा 173(8) के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश। NDPS एक्ट, पशु तस्करी, धारा 34(2) के अंतर्गत जब्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश। जब्तशुदा मादक पदार्थों के ड्रग विनष्टीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश। चिन्हित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेने के निर्देश। SC/ST एक्ट के राहत प्रकरणों एवं लंबित वारंटों की तामील में तेजी लाने के निर्देश। सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के आदेश। *5. जनता को जागरूक करने की पहल* गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के निर्देश। डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, डीएसपी(अ) एन.एस.ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अरिवन्द जैन, थाना प्रभारी चचाई निरी.राकेष उईके, थाना प्रभारी जैतहरी उनि.विपुल शुक्ला, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी.संजय खलखो, थाना प्रभारी कोतमा निरी.सुन्द्रेष मरावी, प्रभारी थाना बिजुरी निरी. विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर उनि. सुमित कौषिक, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी. लालबहादुर तिवारी, थाना प्रभारी करनपठार निरी. पी.सी.कोल, चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सोने सिंह परस्ते, चौकी प्रभारी देवहरा उनि.रंगनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उनि.अमरलाल यादव, चौकी प्रभारी सरई उनि. मंगला दुबे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें।

कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता, जाने फिर क्या हुआ

 ग्वालियर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर दिया। कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक बंदर है। यह बंदर ओएचई लाइन से टकरा सकता है। सूचना के बाद ट्रेन को बानमोर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया, लेकिन बंदर नहीं मिला।  इसके बाद सूचना एमपी के ग्वालियर स्टेशन को दी गई, जिस पर डिप्टी एसएस सहित ओएचई स्टाफ और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर आई। सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए ओएचई लाइन को बंद करके बंदर को देखा गया, लेकिन नहीं मिला। दस मिनट खड़ी रही ट्रेन इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर दस मिनट तक खड़ी रही। बंदर की सूचना पर वन विभाग से भी कर्मचारी मौके पर आ गए, लेकिन वह छुप गया, जैसे ही ट्रेन चली तो एक बार फिर दिखाई दिया। जिस पर डबरा को सूचना दी गई। स्टेशन पर आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई लाइन बंद करके सीढ़ी लगाकर बिस्कुट डाले, बंदर का छोटा बच्चा कोच के ऊपर बैठ गया। काफी प्रयास के बाद वह उतरकर भाग गया। इसके चलते ट्रेन को दोपहर 1.26 से 1.40 बजे तक रोका गया। यात्रियों ने बताया कि बंदर राजा की मंडी से चढ़ा था।

शेयर बाजार में आज भी मजबूती देखने को मिल रही, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,650 के पार

मुंबई शेयर बाजार में आज भी मजबूती देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 22,650 के पार पहुंच गया। बाजार में खरीदारी का जोर बना हुआ है, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 448.91 अंकों (0.61%) की बढ़त के साथ 74,618.86 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 140.15 अंकों (0.62%) की तेजी के साथ 22,648.90 पर था।     निफ्टी बैंक 407.25 अंकों (0.84%) की बढ़त के साथ 48,761.40 पर पहुंचा।     निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 333.05 अंकों (0.69%) की तेजी के साथ 48,794.85 पर कारोबार कर रहा था।     निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.55 अंकों (0.95%) की बढ़त के साथ 15,110.95 पर था। क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ? विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी 22,450, 22,350 और 22,300 पर सपोर्ट ले सकता है, जबकि 22,700, 22,750 और 22,800 पर रेजिस्टेंस दिख सकता है। हालांकि, बाजार में सकारात्मक रुख के बावजूद अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाने के बाद व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल है। टॉप गेनर्स और लूजर्स बढ़त वाले शेयर: ICICI बैंक, M&M, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ज़ोमैटो टॉप गेनर्स रहे। गिरावट वाले शेयर: HCL टेक, सन फार्मा, TCS और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे। वैश्विक बाजारों का हाल अमेरिकी बाजार: पिछले सत्र में डाउ जोंस 0.85% बढ़कर 41,841.63, S&P 500 0.64% चढ़कर 5,675.12, और NASDAQ 0.31% बढ़कर 17,808.66 पर बंद हुआ। एशियाई बाजार: जकार्ता लाल निशान में था, जबकि जापान, सियोल, चीन और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। FII और DII का मूवमेंट मार्च में अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,000.60 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया , उसके कब्जे से पिस्टल बरामद, पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही

 जम्मू शराब विवाद के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है. ये महिला पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी. कटरा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है. यह महिला दिल्ली पुलिस के लिए काम करती है. जानकारी के मुताबिक, महिला जिस पिस्टल को लेकर पहुंची थी, उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था. कटरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक दिन पहले विवादों में आए ओरी एक दिन पहले ही जम्मू में बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि विवादों में आए थे. ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा में एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कानून के अनुसार, कटरा में शराब बेचना, रखना और पीना सख्त मना है. सोमवार को पुलिस ने ये जानकारी दी थी. इस पूरे मामले पर अभी तक ओरी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 15 मार्च को ओरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो एक प्राइवेट होटल में अपने साथियों संग पार्टी करते दिखे थे. इस वीडियो में शराब की बोतल भी देखने को मिली थी. ओरी का ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इन सभी 8 लोगों के खिलाफ ‘देश के कानून का उल्लंघन करने’ के लिए FIR दर्ज की गई है. साथ ही एक टीम का गठन किया गया है जो ‘लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी. कटरा पुलिस को 15 मार्च को एक शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमानों को परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते हुए पाया गया है. इसके बाद इन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.  

भीषण गर्मी में 40 ओवर फील्डिंग करते हुए पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत

एडिलेड क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत हो गई। 40 साल से अधिक उम्र के जुनैद मैच के दौरान अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भीषण गर्मी में खेलते हुए बिगड़ी तबीयत शनिवार को जब जुनैद अपने क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेल रहे थे, तब एडिलेड में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उन्होंने लगभग 40 ओवर तक फील्डिंग की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 4 बजे, जुनैद अचानक मैदान पर गिर पड़े। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रमजान के दौरान रख रहे थे रोजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच के दौरान पानी पिया था, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है। क्रिकेट क्लब और साथियों ने जताया शोक उनके क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हम अपने स्टार खिलाड़ी जुनैद के निधन से बेहद दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमारा समर्थन उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ है।”  

टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा- टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था मेरा काम

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका काम टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने माना है कि फाइनल में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उनके पास अच्छे स्पिनर थे। वे स्पिन को अच्छी तरह से कैसे खेल पाए? इस पर भी उन्होंने बयान दिया है। श्रेयस अय्यर ने क्रिकइट को दिए इंटरव्यू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर दमदार बल्लेबाजी करने को लेकर कहा, “नंबर 4 के रूप में मेरी भूमिका में, गति को बनाए रखना और अपनी मनचाही शुरुआत के बाद पारी को आगे बढ़ाना जरूरी था। मुझे समझ में आ गया कि मेरी भूमिका साझेदारी बनाना और टीम के लिए एक मंच तैयार करना है।” दुबई में स्पिन को अच्छी तरह से खेलने पर उन्होंने कहा, “यह वैसा ही है जैसे हम स्पिनिंग ट्रैक पर खेलते हुए बड़े हुए हैं, खासकर मुंबई में जहां आपको विकेट पर मुश्किल से घास दिखती है। मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही सीख लिया था कि आपको अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए और फुटवर्क मजबूत होना चाहिए।” श्रेयस अय्यर ने लगभग हर मैच में रन बनाए थे। ऐसा ही प्रदर्शन उनका वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा, “सिंगल लेना आसान नहीं था, क्योंकि वे (न्यूजीलैंड) एक योजना के अनुसार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पता था कि उस विकेट पर कैसे खेलना है। ब्रैसवेल और सैंटनर दोनों ही बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे।” कुछ ही समय में बड़े-बड़े खिताब जीतने पर श्रेयस ने कहा, “यह मेरे लिए एक उपलब्धि है। यह अहसास अवास्तविक था। व्हाइट जैकेट पहनने का एक गहरा पल। यही तो हम सपने देखते हैं।”

चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनों को रद्द

रायपुर  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा तीसरी/ चौथी लाइन और विद्युतीकरण का कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल 2025 के बीच 36 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 4 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 3 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया है। यह काम रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया स्टेशन पर किया जाएगा. इसका सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ से हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. ये ट्रेनें इस तारीख तक रहेंगी रद्द 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (11 से 24 अप्रैल) 68736/68735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (10 से23 अप्रैल) 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (10 से23 अप्रैल) 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस (16, 23 अप्रैल) 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस (17, 24 अप्रैल) 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्स. (11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल) 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्स. (08, 12, 15, 19, 22 अप्रैल) 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस (14, 21 अप्रैल) 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस (10, 14, 17, 21 अप्रैल) 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (12, 16, 19, 23 अप्रैल) 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (11, 18 अप्रैल) 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (13, 20 अप्रैल) 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस (10, 17 अप्रैल) 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस (12, 19 अप्रैल) 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस (13, 14, 20, 21 अप्रैल) 12129/12130 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12859/12860 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (11, 24 अप्रैल) 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (10, 12, 17, 19 अप्रैल) 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12, 14, 19, 21 अप्रैल) 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (09, 10, 16, 17 अप्रैल) 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (11, 12, 18, 19 अप्रैल) 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, 22 अप्रैल) 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (13, 14, 16, 17, 20, 21, 23, 24 अप्रैल) Train Cancelled: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस (11 से 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल) परिवर्तित मार्ग: रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच (11 अप्रैल से 5 मई) 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच (09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल) 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच (11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23, 24 अप्रैल)

शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी, टिम साइफर्ट ने अफरीदी को बनाया निशाना

नई दिल्ली शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने होश उड़ा दिए। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी। बारिश के कारण 15-15 ओवर के मैच में टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके ओवर में 4 छक्कों समेत कुल 26 रन बटोर लिए। इससे न्यूजीलैंड को अच्छा खासा मोमेंटम 136 रनों की चेज में मिला। इसका फायदा बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। हालांकि, इसी मैच के पहले ओवर में टिम साइफर्ट शाहीन के खिलाफ एक रन भी नहीं बना सके थे। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 ओवर में 18 रन बना लिए थे। इसके बाद भी कीवी ओपनर रुके नहीं। टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि चार छक्के जड़े और एक डबल भी लिया। इस तरह 26 रन शाहीन अफरीदी के इस ओवर में आए। पारी के दूसरे ओवर और मुहम्मद अली के पहले ओवर में फिन एलेन ने 3 छक्के जड़े थे। हालांकि, पारी के पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने टिम साइफर्ट को एक भी रन बनाने नहीं दिया था। उन्होंने मेडेन ओवर फेंका था, लेकिन साइफर्ट ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की कमर तोड़ दी। इस तरह कहा जा सकता है कि आप आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाने जाते हैं। आगाज भले ही शाहीन शाह अफरीदी का शानदार रहा, लेकिन साइफर्ट ने किए कराए पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में टिम साइफर्ट 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वे अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet