LATEST NEWS

20 मार्च 2025 का राशिफल मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

मेष राशि- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कुछ लोगों की मुलाकात उनके एक्स लवर से भी हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। वृषभ राशि- आज के दिन किसी भी बहस में ना पड़ने की सलाह दी जाती है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट जो किसी कारणवश रुक गया था, वो फिर से अब शुरू हो सकता है। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मिथुन राशि- ऑफिस में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन बैंकर्स के लिए काफी बिजी रहने वाला है। अपनी डाइट में हेल्दी जूस शामिल करें। ऑफिस रोमांस में न पड़ें। कर्क राशि- आज आपके जीवन में जरूरी बदलाव आ सकता है। रोमांटिक जीवन में कई प्यार भरे पल आएंगे। आज का आपका दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों आपको पार्टनर की तरफ से खास सरप्राइज मिलेगा। सिंह राशि- आज के दिन आपके सिनीयर्स आपके प्रति काफी सपोर्टिव रहेंगे, जो आपके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करेंगे। डाइट में सलाद शामिल करना बेहतर रहेगा। ऑफिस में वेतन वृद्धि पर बात करना आपके लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। कन्या राशि- आज पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तुला राशि- आज व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। अपनी बॉडी को फिट रखें। घर-परिवार में शांति रहेगी। वृश्चिक राशि- आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें, जो आपको खुशी देता है। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं। धनु राशि- आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आप ऑफिस में अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे। मकर राशि- आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा। आप अपने कार्यस्थल पर किसी से मिल सकते हैं या उसके प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं। कुंभ राशि- कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। मीन राशि- आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तनाव कम लें और सेहत पर फोकस करें।

बिल गेट्स ने इनोवेशन, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी में भारत के लीडरशिप की सराहना की

नई दिल्ली गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य बिल गेट्स ने बुधवार को कहा कि भारत न केवल अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल इनोवेशन का निर्माण कर रहा है, बल्कि ऐसे समाधान भी बना रहा है, जिनमें ग्लोबल हेल्थ और विकास को बदलने की क्षमता है। गेट्स फाउंडेशन और महिला सामूहिक मंच के सहयोग से सीआईआई द्वारा आयोजित एक वैश्विक मंच पर बोलते हुए, बिल गेट्स ने इनोवेशन, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी में भारत के लीडरशिप की सराहना की। इस मंच के साथ वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए स्केलेबल, सस्टेनेबल और टेक-ड्रिवन सॉल्यूशन को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ती भूमिका के मध्यनजर ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर, पॉलिसी मेकर्स और इन्वेस्टर्स एक साथ आए। गेट्स ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत किफायती स्वास्थ्य सेवा, एआई-संचालित निदान और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी लीडिंग भूमिका के साथ भविष्य का निर्माण कर रहा है। उन्होंने उभरती अर्थव्यवस्थाओं में दबाव वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक स्तर पर भारत के इनोवेटिव सॉल्यूशन को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। गेट्स ने भारत की तीव्र प्रगति पर भी प्रकाश डालते हुए देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंक्लूसिव आर्थिक विकास और तकनीकी सफलताओं को दुनिया के लिए एक मॉडल बताया। उन्होंने कहा, “भारत ने कम लागत वाले इनोवेशन के जरिए स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है।” भविष्य की ओर देखते हुए, गेट्स ने वैश्विक स्तर पर एआई, स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सफलताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय इनोवेटर्स, पॉलिसी मेकर्स और उद्यमियों के साथ मिलकर काम करने के लिए अपने फाउंडेशन के कमिटमेंट की पुष्टि की। अलायंस फॉर ग्लोबल गुड जेंडर इक्विटी एंड इक्वलिटी की अध्यक्ष स्मृति ईरानी ने फाउंडेशन और गेट्स के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही सोशल इनोवेशन के लिए निवेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। ईरानी ने कम लागत वाले, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन समाधान लाने में भारत की शक्ति के बारे में बात की, जो स्वास्थ्य, पोषण और खाद्य सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की लीडिंग भूमिका पर जोर दिया और इसे ग्लोबल साउथ के लिए एक ब्लू प्रिंट बताया। सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी ने कहा, “आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्यक्रम और डिजिटल फाइनेंशियल इंक्लूसन, एआई-पावर्ड कृषि समाधान जैसी पहलों की सफलता यह साबित करती है कि जब नीति और टेक्नोलॉजी एक साथ आती है तो हम ऐसे स्केलेबल, सस्टेनेबल सॉल्यूशन बना सकते हैं जो ग्लोबल बेंचमार्क के रूप में काम करते हैं।”

योगी सरकार, 8 साल- बेमिसाल- वन, पर्यावरण व जलवायु विभाग ने कई बड़े-बड़े कार्य हुए, ‘हरित प्रदेश’ हुआ उत्तर प्रदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बदौलत एक तरफ उत्तर प्रदेश को जहां सर्वोत्तम प्रदेश बना डाला, वहीं आठ वर्ष में 204 करोड़ से अधिक पौधरोपण से इसे ‘हरित प्रदेश’ के रूप में भी समृद्ध कर दिया। भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, यूपी के वनावरण और वनाच्छादन में 559.19 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के तहत यूपी में 36.80 करोड़ पौधरोपण हुए। सीएम योगी के नेतृत्व में वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग ने कई बड़े-बड़े कार्य भी किए। वन विभाग में पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को नियुक्ति दी गई। यूपी में पहली बार कार्बन क्रेडिट के जरिए किसानों की आय में वृद्धि हुई। 25 नवंबर 2024 से लखनऊ से पलिया तक योगी सरकार ने हवाई सेवा भी शुरू की। उत्तर प्रदेश में सारस की संख्या में भी वृद्धि हुई। योगी सरकार के प्रयास का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश की नदियों में सर्वाधिक डॉल्फिन पाई गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक में रिपोर्ट जारी की, जिसके मुताबिक देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 रही। देश के आठ राज्यों की 28 नदियों के सर्वेक्षण में सर्वाधिक संख्या (2397 डॉल्फिन) के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। अन्य राज्य यूपी से पीछे हैं। योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2023 को गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया था। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया गया। विगत वर्ष 36.80 करोड़ पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया।भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वनाच्छादन 559.19 वर्ग किमी. बढ़ा है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्य उत्तर प्रदेश से पीछे हैं। योगी सरकार के नेतृत्व में वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की अन्य प्रमुख उपलब्धियां- -आठ वर्ष में विभाग के अंतर्गत लगभग ढाई हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प‍िछले साल 10 सितंबर को 647 वन रक्षकों-वन्य जीव रक्षकों और 22 नवंबर को 701 वन दारोगा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया था। -दुधवा टाइगर रिजर्व / दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 25 नवंबर 2024 को लखनऊ से पलिया तक हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छह सितंबर 2024 को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में एशिया के प्रथम नवनिर्मित जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया गया। नव निर्मित जटायु/राजगिद्ध के संरक्षण व संवर्धन केंद्र में कुल छह राजगिद्धों (नर एवं मादा) को लाया जा चुका है। -पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान, 2024 के अंतर्गत वर्ष में 36.80 करोड़ पौधरोपण किए गए। 20 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, प्रयागराज व गोरखपुर में पौधरोपण किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 223 महत्वपूर्ण वेटलैण्ड्स के जलागम क्षेत्र में ‘वेटलैण्ड संरक्षण वन’ की स्थापना की गई। -प्रदेश में 948 विरासत वृक्ष वाटिका का निर्माण किया गया। इसके अलावा मित्र वन, मियावाकी वन, सौमित्र वन, शक्ति वन आयुष वन, पंचवटी, नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। गंगा, यमुना, सरयू, हिंडन, गोमती सहित विभिन्न नदियों के जलागम क्षेत्र में ‘पवित्र धारा वृक्षारोपण’ योजना के तहत लगभग 3.72 करोड़ पौधरोपण किया गया। -किसानों की निजी भूमि पर खड़े वृक्षों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जुलाई 2024 को कार्बन क्रेडिट का भुगतान किया। निजी वृक्षों के लिए कार्बन क्रेडिट का भुगतान करने वाला उत्तर प्रदेश प्रथम राज्य है। -ग्रीष्मकालीन गणना 2024 के अनुसार प्रदेश में राज्य पक्षी सारस की संख्या बढ़कर 19994 हो गई। 2023 में यह संख्या 19,522 और 2022 में 19,188 थी। योगी सरकार ने लगाए 204 करोड़ से अधिक पौधे – वर्ष पौधरोपण 2017-18 5.72 करोड़ 2018-19 11.77 करोड़ 2019-20 22.60 करोड़ 2020-21 25.87 करोड़ 2021-22 30.53 करोड़ 2022-23 35.49 करोड़ 2023-24 36.16 करोड़ 2024-25 36.80 करोड़ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 की प्रमुख उपलब्धि- पौधरोपण- 36.80 करोड़ सर्वाधिक पौधरोपण वाले जनपद- सोनभद्र प्रथम (1.53 करोड़), झांसी द्वितीय (97 लाख), लखीमपुर खीरी तृतीय (95 लाख), जालौन चतुर्थ (94 लाख) व मिर्जापुर (93 लाख) पांचवें स्थान पर रहा। सर्वाधिक पौधरोपण वाले विभाग- ग्राम्य विकास विभाग (13.54 करोड़), वन विभाग (12.64 करोड़), कृषि विभाग (2.89 करोड़), उद्यान विभाग (1.61 करोड़), पंचायती राज विभाग (1.18 करोड़) । सर्वाधिक लगाए गए पौध- शीशम (4 करोड़ 33 लाख, 38723), सागौन (4.33 करोड़ से अधिक), जामुन (2.19 करोड़ से अधिक), अर्जुन (1.67 करोड़), आंवला (95 लाख से अधिक)।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राशन कार्ड को लेकर घिरीं राज्य सरकारें, सब्सिडी का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि जब राज्यों से विकास सूचकांक बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने प्रति व्यक्ति वृद्धि दर ऊंची दिखाई, लेकिन जब सब्सिडी की बात आई तो उन्होंने दावा किया कि उनकी 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) है। अदालत ने कहा कि सब्सिडी का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचने चाहिए। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कहा, ‘हमारी चिंता यह है कि क्या गरीबों को मिलने वाले लाभ उन लोगों तक पहुंच रहे हैं जो इसके हकदार नहीं हैं? राशन कार्ड अब लोकप्रियता का कार्ड बन गया है।’ 75 प्रतिशत आबादी बीपीएल कैसे? पीठ ने कहा, ‘ये राज्य सिर्फ इतना कहते हैं कि हमने इतने कार्ड जारी किए हैं। कुछ राज्य ऐसे हैं जो जब अपना विकास दिखाना चाहते हैं तो कहते हैं कि हमारी प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। फिर जब हम बीपीएल की बात करते हैं तो वे कहते हैं कि 75 प्रतिशत आबादी बीपीएल है। इन तथ्यों को कैसे जोड़ा जा सकता है? विरोधाभास अंतर्निहित है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे।’ जानिए पूरा मामला यह केस कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी कामगारों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू किए गए एक स्वत: संज्ञान मामले से संबंधित है। कुछ हस्तक्षेपकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि यह विसंगति लोगों की आय में असमानताओं से उपजी है। उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर लोग हैं, जिनके पास अन्य आबादी की तुलना में बहुत अधिक संपत्ति है और प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा राज्य की कुल आय का औसत है। अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब गरीब ही बने हुए हैं। राशन कार्ड जारी करने में राजनीतिक तत्व न हों शामिल भूषण ने कहा कि सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत गरीब प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन दिए जाने की जरूरत है और यह आंकड़ा लभगग आठ करोड़ है। जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राशन कार्ड जारी करने में राजनीतिक तत्व शामिल नहीं होंगे। मैं अपनी जड़ों नहीं कटा हूं। मैं हमेशा गरीबों की दुर्दशा के बारे में जानना चाहता हूं। अभी भी ऐसे परिवार हैं जो गरीब हैं। 81 करोड़ लोगों को दिया जा रहा मुफ्त राशन भूषण ने कहा कि केंद्र ने 2021 की जनगणना नहीं कराई और 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर काम कर रही है। इसके परिणामस्वरूप मुफ्त राशन की जरूरत वाले करीब 10 करोड़ लोग बीपीएल श्रेणी से बाहर रह गए। जबकि केंद्र की ओर से एएसजी ऐश्वर्य भाटी ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है और इसी तरह की एक अन्य योजना में 11 करोड़ अन्य लोग शामिल हैं। पीठ ने मामले को स्थगित कर दिया और केंद्र से गरीबों को वितरित मुफ्त राशन की स्थिति पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

11,00 से अधिक फाइलें सार्वजनिक, ट्रंप के आदेश के बाद अब यह दस्तावेज जनता के लिए पूरी तरह सुलभ हो गए

वाशिंगटन ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक कर दिया। कैनेडी की 1963 में टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अब यह दस्तावेज जनता के लिए पूरी तरह सुलभ हो गए हैं। इसे सरकारी पारदर्शिता में एक ‘बड़ा कदम’ माना जा रहा है। अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने एक्स पर इस कदम की घोषणा करते हुए कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप अधिकतम पारदर्शिता के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। आज, उनके निर्देशानुसार, पहले से संपादित जेएफके हत्याकांड की फाइलें बिना किसी संशोधन के जनता के लिए जारी की जा रही हैं। वादे किए गए, वादे पूरे हुए।” इस फैसले की वजह से 1,100 से अधिक फाइलें सामने आई हैं, जिनमें 31,000 पृष्ठ है। इन दस्तावेजों में सीआईए मेमो, एफबीआई रिपोर्ट और राजनयिक केबल शामिल हैं, जो कैनेडी की हत्या को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर प्रकाश डालते हैं। इतिहासकार, शोधकर्ता और षड्यंत्र सिद्धांतकार लंबे समय से जेएफके की मौत से जुड़ी घटनाओं को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं। कई एक्सपर्ट मानते हैं कि नई उपलब्ध फाइलें मौजूदा ऐतिहासिक कहानी में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं ला सकती हैं। फिर भी लोगों में इस बात को लेकर आकर्षण बना हुआ है कि पूरी सच्चाई अभी भी गुप्त रखी गई है, जिससे नए सिरे से जांच और बहस को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कैनेडी ने 22 नवंबर, 1963 को डलास, टेक्सास का दौरा किया। कैनेडी अपनी पत्नी जैकलीन, टेक्सास के गवर्नर जॉन कोनली और कोनली की पत्नी नेली के साथ खुली कार में शहर से गुजर रहे थे। तभी गोलियां चलीं। काफिला पार्कलैंड मेमोरियल अस्पताल पहुंचा, जहां गोलीबारी के करीब 30 मिनट बाद कैनेडी को मृत घोषित कर दिया गया; हमले में कॉनली भी घायल हुए थे। उपराष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने दो घंटे और आठ मिनट बाद डलास लव फील्ड में एयर फोर्स वन में राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पुलिस ने ली हार्वे ओसवाल्ड को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक नाइट क्लब के मालिक ने ओसवाल्ड को मुकदमे से पहले ही मार डाला। कैनेडी की हत्या अभी भी व्यापक बहस का विषय है और इसने कई षड्यंत्र सिद्धांतों और वैकल्पिक परिदृश्यों को जन्म दिया; सर्वेक्षणों में पाया गया कि अधिकांश अमेरिकियों का मानना ​​था कि इसमें एक साजिश थी।

कांग्रेस की भीतरी लड़ाई सड़कों पर आई, सीनियर नेता के समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज हो गई है। सुनील शर्मा के समर्थन में ग्वालियर के कांग्रेस पार्षद और महिला नेत्री उतर आई हैं। सीनियर नेता के समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सुनील शर्मा पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए महिला नेत्री ज्योति सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील शर्मा ग्वालियर विधानसभा से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही वर्तमान में प्रदेश महासचिव है। वहीं, ग्वालियर क्षेत्र के हजीरा क्षेत्र की रहने वाली ज्योति सिंह ने पिछले मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में यह शिकायत की थी। उन्होंने सुनील शर्मा और उनके समर्थक जितेंद्र भदोरिया पर सोशल मीडिया में भद्दे कमेंट करने के गंभीर आरोप लगाए। इसके चलते सियासी पारा गर्म हो गया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ज्योति सिंह एसपी ऑफिस पहुंच प्रदर्शन किया। एसपी ऑफिस पहुंचे शर्मा के समर्थक महिला नेत्री ज्योति सिंह के आरोपों के खिलाफ सुनील शर्मा के समर्थक सड़क पर उतर आए। प्रदेश महासचिव के समर्थन में कई पार्षद और महिला नेत्री उतर आईं। उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला नेत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए महिला नेत्री के आरोपों को निराधार बताया है। ज्योति सिंह ने लगाए थे ये आरोप कांग्रेस नेत्री ज्योति सिंह ने सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के समय वह पार्षद की दावेदार थी। उस दौरान जब वह भोपाल में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा से टिकट के लिए मिली। तब सुनील शर्मा ने पार्षद का टिकिट दिलाने के लिए उसकी अस्मत और दस लाख रुपए की मांग की थी। सोशल मीडिया में कर रहे चरित्र हनन ज्योति सिंह ने आगे कहा कि जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो पार्षद का टिकिट दूसरे को दिलवा दिया। वहीं, अब प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने सहयोगी के जरिए उसका सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करवा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में महिला नेत्री को बयान दर्ज करने को कहा है। बयान के बाद पुलिस दूसरे पक्ष का जवाब लेकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

राजनाथ सिंह ने मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल कार्यक्रम के दौरान कहा- सरकार प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी गोली चलाए बिना सबसे बड़ी बाधा ‘अनुच्छेद 370’ को हटाकर जम्मू-कश्मीर का देश में पूर्ण विलय किया। यह सभी हितधारकों को ध्यान में रखते हुए पूरी सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ और ‘सुशासन’ के माध्यम से लोगों और सरकार के बीच के अंतर को कम किया गया है। उन्होंने बताया कि मेजर बॉब खाथिंग ने एक भी गोली चलाए बिना तवांग को भारत में कुशलतापूर्वक शामिल किया था। उन्होंने न केवल तवांग, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के एकीकरण, विकास और पुनर्निर्माण में मेजर खाथिंग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के लिए उन्होंने जो किया, वह सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्य के समान है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की विदेश नीति मेजर खाथिंग जैसे व्यक्तित्वों के कूटनीतिक कौशल पर आधारित है। आज भारत बहुध्रुवीय विश्व में व्याप्त अनिश्चितताओं के बीच अपनी ‘हार्ड पावर और सॉफ्ट पावर’ के बीच संतुलन बनाए हुए है। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने अपनी वैश्विक स्थिति को मजबूत किया है। दुनिया के सामने एक नया, मजबूत और संगठित भारत उभरा है। एक समय था जब अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज जब हम बोलते हैं तो दुनिया सुनती है। यह मेजर खाथिंग के आदर्शों से प्रेरित है। राजनाथ सिंह ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने देश की विकास यात्रा में पूर्वोत्तर की भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। इनमें बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई सेला सुरंग शामिल है, जो असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग से जोड़ती है। इसके अलावा, अरुणाचल फ्रंटियर हाईवे के खुलने से यह पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। लगभग दो हजार किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग भारत के लिए एक रणनीतिक और आर्थिक परिसंपत्ति के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई विकास परियोजनाओं का ही परिणाम है कि पूर्वोत्तर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हिंसक घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा जारी ‘2025 में भ्रमण योग्य 52 स्थलों’ का उल्लेख किया, जिसमें असम को चौथे स्थान पर रखा गया है। मेजर खाथिंग को भारत का महान सपूत बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने युद्ध के मैदान में बहादुरी और कूटनीति के क्षेत्र में कौशल के माध्यम से देश के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाना लोगों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक मेजर जनरल बी.के. शर्मा (सेवानिवृत्त) उपस्थित थे।

महिला की बेटी के गले में चाकू टिका दिया, सोने की अंगूठी व चेन लूटकर भाग निकला चोर

भिलाई महिला घरेलू सामान खरीदने घर से कुछ दूर एक दुकान पर गई थी। उसकी दोनों बेटियां साथ ही थी। वह दुकान से घर जाने के लिए निकली तभी एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा। उसने महिला की बेटी के गले में चाकू टिका दिया। सोने की अंगूठी व चेन लूटकर भाग निकला। इंजीनियर पति ने एआई तकनीक से आरोपित की तस्वीर बनाई है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे हुई यह लूट मरोदा सेक्टर-1 निवासी पीड़िता सुमन साहू बालोद पीएचई विभाग में इंजीनियर है। उसका पति मुकेश साहू भिलाई इस्पात संयंत्र में जूनियर इंजीनियर है। पीड़िता सुमन साहू के हवाले से नेवई पुलिस ने बताया कि 18 मार्च की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह अपनी दोनों बेटियां श्रीजल व मृणाल के साथ पास के एक दुकान में कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदकर जब वह वापस घर जाने के लिए निकली तभी एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा। उसने सफेद टी शर्ट पहन रखा था। लाल रंग के स्कार्प से चेहरा ढंक रहा था। स्कूटी सवार ने जेब से चाकू निकालकर उसकी छोटी बेटी के गले में टिका दिया तथा सुमन से सोने की सारे जेवरात उतरकर देने के लिए कहा। सुमन घबरा गई, उसने फौरन सोने की चेन, अंगूठी तथा टाप्स निकालकर दे दिया। आरोपित भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक थोड़ा पीछे चल रही उसकी बड़ी बेटी यह नजारा देख रही थी। वह दौड़ती हुए फौरन घर पहुंची, तथा अपने पिता को सारी बात बताई। मुकेश साहू फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नेवई पुलिस को सूचना दी। साथ ही एआई तकनीक के माध्यम से आरोपित की तस्वीर बनाई। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से लोगों में खासा आक्रोश भी है। रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर का आरोप लगा रहे हैं कि रिसाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।  

जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

जबलपुर जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि राज्यशिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों के मुख्यालय पर शासकीय स्कूलों के कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 1456 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की थी। आज 19 मार्च 2025 को कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर चयनित 32 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया।  इसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और मार्गदर्शक शिक्षक भी शामिल हुये। जिला स्तर पर चयनित छात्र- छात्राओं को ट्रैकसूट, बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बॉटल, प्रमाण पत्र, स्मृतिचिन्ह,कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मार्गदर्शक शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ ही चयनित बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को भोजन के पैकेट भी प्रदान किए गए। यह परीक्षा कक्षा 2-3, 4-5 एवं 6 से 8 स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित थी जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये सहायता मिलेगी। यह ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2-3 के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, गणित, अंग्रेजी,कक्षा 4-5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 के लिए सामान्य ज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषयों पर आधारित थी। पूर्व में शाला स्तर से पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की। इसके पश्चात जनशिक्षा केंद्र स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में सहभागिता की थी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सक्सेना द्वारा राज्य स्तर के इंग्लिश ओलंपियाड के लिये चयनित सात छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक एवं मार्गदर्शक शिक्षक को आज शाम 4 बजे हरी झंडी दिखाकर भोपाल रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, डाइट प्राचार्य श्री सुधीर उपाध्याय, डीपीसी श्री योगेश शर्मा, एपीसी श्री राजेश तिवारी, छाया राज, मोनिका लकड़ा, श्री सुरेंद्र जैन उपस्थित रहे। ओलंपियाड परीक्षा आयोजन का उद्देश्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं में चिंतन, तार्किक क्षमता,सामाजिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन बीएसी श्री अजय रजक ने किया।

आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए

बुरहानपुर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए। जिससे शहर की शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। सूचना पाकर कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने तैयार नहीं थे। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने आनन फानन में पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। बुधवार को भी दिन भी शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके चलते शहर की शांति भंग होने से बच गई। पुलिस ने बताया कि लोहारमंडी के उवेश हुसैन 21 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाई साहब की हवेली के पास रहने वाले देवेश दलाल ने इंस्टाग्राम पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उसकी और समाज के अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस ने देवेश को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर न तो आपत्तिजनक पोस्ट करें और न ही उसे फाॅरवर्ड करें। इस तरह की पोस्ट नजर में आती है तो अपने नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रांजिट विजिट पर डुमना आगमन गुरुवार को

जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार 20 मार्च की दोपहर ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुवार की दोपहर 2.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल आयेंगे और तकरीबन पाँच मिनट बाद यहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी जिले के शाहपुर प्रस्थान करेंगे। शाहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर से शाम 4.45 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर और एक युवक को किया गिरफ्तार, गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से उतारी थी 10 पेटी शराब

बिलासपुर गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली। इसके बाद कुछ और लोगों को भी शराब की सप्लाई की जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस कंटेनर के ड्राइवर और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मामले में शामिल एक आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने 10 फरवरी को पेंड्रीडीह बाइपास में कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार चालक रवि शर्मा ने बताया कि छतौना के पास कंटेनर में भारी मात्रा में शराब है। इसे ड्राइवर कुछ और लोगों को देने वाला है। इस पर टीम ने छतौना के पास घेराबंदी कर कंटेनर के ड्राइवर शिवकुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। दस्तावेज की जांच में पता चला कि वह गोवा से शराब लेकर भूटान जा रहा था। कंटेनर में एक हजार पेटी शराब लेकर जाने का परमिट था। फरार हो गया था आरोपी पंकज सिंह जांच में पता चला कि कंटेनर में केवल 990 पेटी शराब मिली। इस मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका पर आबकारी विभाग ने सिविल लाइन पुलिस को मामले की जांच करने आवेदन दिया। आवेदन पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि ड्राइवर को 50 हजार रुपये देने का आश्वासन देकर सरकंडा में रहने वाले पंकज सिंह ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी। इस बीच आरोपित पंकज सिंह फरार हो गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित रायपुर के वीआईपी कॉलोनी में छुपा है। भाजपा नेता के भतीजे का करीबी है आरोपी आरोपी पंकज सिंह रायपुर में बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त के मकान में छुपा था। आरोपित का दोस्त भाजपा के एक बड़े नेता के भतीजे का करीबी है। आरोप है कि भाजपा नेता के रिश्तेदार की मदद से वह शराब के अवैध कारोबार को धड़ल्ले से चला रहा था। आबकारी विभाग की कार्रवाई में नाम सामने आने के बाद वह अपना नाम हटवाने रायपुर में डंटा हुआ था। बैंक एकाउंट से खुला राज पुलिस की टीम ने आबकारी विभाग से मिले दस्तावेज की जांच की। साथ ही आरोपित पंकज और जयप्रकाश बघेल के बैंक डिटेल की जांच की गई। इसमें पता चला कि आरोपित ने गोवा और दूसरे राज्यों के लोगों के साथ लेनदेन किया है। इसके आधार पर पुलिस ने पंकज की तलाश तेज की। फार्म हाउस से जब्त हुई थी शराब, जांच के बाद हटाया नाम पंकज सिंह के फार्म हाउस से सरकंडा पुलिस की टीम ने 2018 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की थी। इस मामले में आरोपित लंबे समय तक फरार था। बाद में सरकंडा पुलिस ने जांच के बाद उसका नाम केस से हटा दिया था। गोवा और दुबई स्थित कंपनी से मांगे दस्तावेज जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुबई स्थित कंपनी ने गोवा में आर्डर कर भूटान में शराब मंगाई थी। इसमें से करीब 10 पेटी शराब को अवैध रूप से बिलासपुर में उतारा गया। इसके अलावा करीब 40 पेटी और उतारने थे। इसके लिए ड्राइवर को 50 हजार देने की बात कही गई थी। इस पूरे लेनदेन की जानकारी और बैंक डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने गोवा और दुबई स्थित कंपनी के लिए पत्र लिखा है। साथ ही भूटान से भी जानकारी मंगाई गई है।

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में हुए विरासत के संरक्षण और विकास कार्यों को संयोजित कर बनाई कॉफी टेबल बुक

ग्वालियर ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत समृद्ध विरासत को आधुनिकता के साथ सजाने – संवारने से संबंधित कार्यों और शहर के विकास की दिशा में जुड़े आयामों को समायोजित कर “काफी टेबल बुक” तैयार की गई है। इसकी एक ई-बुक भी तैयार की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बुधवार को इस “काफी टेबल बुक” का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से ग्वालियर शहर के सौंदर्यीकरण व विकास में बड़ा बदलाव आया है। अब शहर के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित अधोसंरचना के प्रति अपनत्व का भाव रखकर इसके संरक्षण में योगदान दें। मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में “कॉफी टेबल बुक” तैयार करने वाली सहयोगी संस्था टाइम्स ऑफ इंडिया पब्लिकेशन व कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक ग्वालियर के दूरदर्शी दृष्टिकोण और आधुनिकता को ऐतिहासिक धरोहर के साथ समाहित करने के सफल प्रयासों को इस कॉफी टेबल बुक में बखूबी ढंग से संजोया गया है।    नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से शहर में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का इस बुक में उल्लेख किया गया है। ग्वालियर के सतत विकास और नवाचार की दिशा में किए गए कार्य की बुकलेट के माध्यम से नागरिक जान सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार भगवान श्रीराम के प्रदेश में विभिन्न आगमन स्थलों के संरक्षण और उन्नयन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण लीला-स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिये श्रीकृष्ण पाथेय योजना को क्रियान्वित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीला धाम में भी श्रृद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अशोकनगर के करीला धाम में माँ जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने रंगपंचमी के पावन पर्व पर श्रृद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि करीला धाम में श्रृद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता किया जायेगा, यह प्रयास किया जायेगा कि करीला धाम मेला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीला धाम में आने जाने वाले मार्गों पर श्रृद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संबंध चंदेरी से होने के कारण यहां की गढ़ी को भव्य बनाया जायेगा। “भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और रघुकुल के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित किये गये आदर्श संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि करीला धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा ऐसी है कि एक बार जो यहां आता है, वह स्वयं को बार-बार आने से रोक नहीं पाता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राई नृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीराम के घर में लव-कुश का जन्म हुआ होगा, तब इसे ‘रघुराई नृत्य’ कहा जाता रहा होगा। “प्रदेश को दूध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाएंगे” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को 175 रूपये बोनस देकर 2600 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। धान पर भी 4000 रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘गोपाल योजना’ प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक गाय पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दूध पर 5 रूपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक बजट मुख्यमंत्री. डॉ यादव ने बताया कि हाल ही में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास योजनाओं को गति दी जा रही है जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे इसलिये दोबारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है। “सच्चे अर्थों में रोज़ होली और दिवाली” मुख्यमंत्री. डॉ यादव ने कहा कि जब भी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का नाम लिया जाता है, तो रोम-रोम में आनंद छा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की भागीदारी और आस्था ही इस तरह के भव्य आयोजनों को सफल बनाती है। मुख्यमंत्री. डॉ यादव ने सभी प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला,पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव और पूर्व सांसद डॉ. के.पी. यादव ने भी संबोधित किया। बीना विधायक श्री निर्मला सप्रे, श्री आलोक तिवारी, सरपंच ग्राम पंचायत जसैया श्रीमती सुनीता यादव, अध्यक्ष करीला मंदिर ट्रस्ट श्री महेन्द्र यादव, आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविन्द सक्सेना, कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।  

अचल सम्पत्ति के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप बनेगी गाइडलाइन

ग्वालियर अगले वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2025-26 के लिये जिले की अचल सम्पत्ति के पंजीयन की गाइडलाइन के संबंध में आम नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में गहनता से विचार किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला मूल्यांकन समिति ने सही सुझावों को स्वीकार किया है। साथ ही अचल सम्पत्ति के वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप गाइडलाइन के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया गया है।  गाइडलाइन को अचल संपत्ति के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप बनाने के लिये जिला मूल्यांकन समिति ने विभिन्न लोकेशनों पर स्थित अचल सम्पत्ति की गाइडलाइन में दोगुनी तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की है। साथ ही कृषि भूमि की गाइडलाइन के दाम नहीं बढ़ाए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, एसडीएम ग्वालियर श्री अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव व एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार, वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम व जिला पंजीयक श्री अशोक शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्यगण व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet