LATEST NEWS

भोपाल में रंग पंचमी पर कांग्रेस नेताओं ने रंग पंचमी का नाम बदलकर ‘कर्ज पंचमी’ रख दिया, मोहन यादव सरकार को घेरा

भोपाल त्योहार कोई भी हो लेकिन कहीं ना कहीं राजनीति उसमें जरूर जगह बना लेती है. ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंग पंचमी पर देखने को मिला, जहां पर कांग्रेस नेताओं ने रंग पंचमी का नाम बदलकर ‘कर्ज पंचमी’ रख दिया. कांग्रेस ने लोगों के साथ सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज की जानकारी देते हुए यह पर्व मनाया. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के हाथ में कर्ज पंचमी की तख्तियां भी थीं. मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार 6000 करोड़ रुपये का और कर्ज लेने जा रही है. सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने एक अनूठा तरीका अपनाया. भोपाल में कांग्रेस के नेता मनोज शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर लोगों के बीच ‘कर्ज पंचमी’ मनाई. कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है, जिससे पूरे मध्य प्रदेश की जनता कर्ज में डूब गई है. इसी बात को लेकर रंग पंचमी के अवसर पर लोगों के बीच संदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार मध्य प्रदेश को 4,34,000 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबा चुकी है. कांग्रेस का दावा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ही अभी तक 53,000 करोड़ का तो कर्ज ले लिया है. अब 6000 करोड़ के कर्ज के साथ सरकार 59,000 करोड़ के कर्ज में दब गई है जबकि पहले ही मध्य प्रदेश पर पूर्व की सरकारों ने सर्वाधिक कर्ज ले रखा है. धार्मिक पर्व को हमेशा से बदनाम करती आई है कांग्रेस- बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस के नेता हमेशा से धार्मिक पर्व को राजनीति का जरिया बनाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कई बार धार्मिक पर्व को बदनाम करने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रदर्शन किए हैं लेकिन मध्य प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह जानती है कि विकास कौन करता है? मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहे हैं. कांग्रेस गर्त में जा रही है, इसलिए धार्मिक पर्व पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की गेर में हुये हादसे पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में हुए एक हादसे पर गहन शोक व्यक्त कर इंदौर दौरे के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध गेर के दौरान बुधवार को एक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसका देहावसान हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

शानदार है ‘बदनाम’ का गाना ‘इंजेक्शन’ , सुनकर नाचने पर हो जाएंगे मजबूर : निक्की तंबोली

मुंबई,  ‘बिग बॉस 14’ की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री निक्की तंबोली हालिया रिलीज फिल्म ‘बदनाम’ के ‘इंजेक्शन लगा दो’ गाने के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने गाने की खूब तारीफ की और बताया कि यह एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर लोग नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए निक्की ने कहा, “मैं पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने और ‘बदनाम’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद रोमांचित हूं!” उन्होंने कहा, “‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आप नाचने को मजबूर हो जाएंगे और मैं ऐसी शानदार टीम के साथ काम करने के अवसर के लिए बेहद आभारी हूं।” ‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। रोमांटिक ड्रामा ‘बदनाम’ फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता जय रंधावा, जैस्मिन भसीन और मुकेश ऋषि मुख्य भूमिकाओं में हैं। निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो उन्होंने एक मॉडल के तौर पर शुरुआत की थी। साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिकाती गडिलो चिताकोटुडु’ से अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह तमिल एक्शन-हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ में नजर आईं, जिसमें उनके किरदार का नाम ‘दिव्या’ है। उनकी तीसरी फिल्म तेलुगू में ‘थिप्पारा मीसम’ थी। निक्की ने 2020 में सलमान खान के हिंदी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भी भाग लिया, जहां वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद वह साल 2021 में रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में दिखाई दीं, जिसे दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया था। शो में तंबोली 10वें स्थान पर रहीं। रियलिटी शो के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। निक्की साल 2022 में गेम शो ‘द खतरा-खतरा’ में देखी गईं, जिसे कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया था। निक्की, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हिंदी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ के ‘कॉकटेल’ गाने में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह साल 2024 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ मराठी सीजन 5 में दिखाई दीं, जहां उनकी मुलाकात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरबाज पटेल से हुई। दोनों खास दोस्त हैं। दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता बन गया। तंबोली वर्तमान में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ एक कुकिंग-आधारित रियलिटी शो है। इस शो में निक्की के साथ तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया समेत अन्य हस्तियां भी शामिल हैं।    

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 JNVST 2025 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निर्देश जारी

नई दिल्ली नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 6 JNVST 2025 (विंटर बाउंड) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जारी कर दिए गये हैं। जिन भी छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड (JNVST Class 6 Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा एनवीएस की ओर से क्लास 6th विंटर बाउंड परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में बच्चों के माता-पिता नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड JNVST Admit Card 2025 Class 6 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर आपको पॉप में “Click here to download the admit cards for class VI JNVST 2025 (Winter Bound).” पर क्लिक करना है। अब आपको अगले पेज पर फिर से एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है। नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करना है। अब छात्र का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।   परीक्षा पैटर्न विंटर बाउंड परीक्षा में छात्रों से कुल 80 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल पूर्णांक 100 रहेगा। प्रश्न पत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में मेन्टल एबिलिटी टेस्ट से 40 सवाल, अर्थमेटिक टेस्ट से 20 सवाल और लैंग्वेज टेस्ट से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

ग्वालियर में पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 29 मार्च तक

ग्वालियर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।   जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 22 मार्च से आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता भी उपस्थित थे। पुस्तक मेले के पंजीयन के लिये 17 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जिनका पंजीयन होगा उन्हें दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होंने पुस्तक मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, फूड जोन आदि की व्यवस्थायें संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। पुस्तक मेला दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेले का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

लू-तापघात से बचने हल्के रंग के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएँ

ग्वालियर सूरज की बढ़ती तपन से लू – तापघात की संभावना बढ़ जाती है। अधिक तापमान में तेज हवायें गर्म लू में तब्दील हो जाती हैं। ऐसी स्थिति से बचाव के लिये राज्य आपदा प्रबंधन विभाग एवं चिकित्सकों द्वारा लोगों को लू व तापघात से बचाव के लिये सलाह दी गई है। सभी लोग धूप मे बाहर जाते समय हमे सफेद या हल्के रंग के ढीले कपडों का प्रयोग करे एवं टोपी, रंगीन चश्मे व छतरी का उपयोग अवश्य करे तथा अत्यधिक पानी पीयें। गर्मी के दिनो में अपने घरों को ठण्डा रखे। दरवाजे एवं खिडकियॉ बंद रखे एवं रात में तापमान कम होने के समय खिडकियॉ एवं दरवाजे को खोले जा सकते है। गर्मी के दिनों में तापमान 35 डिग्री से अधिक होने पर अधिक मात्रा मे पेये पदार्थ पीयें। गर्मी के दिनो मे जहा तक संभव हो बाहर जाने से बचें। धूप मे खडे होकर व्यायाम मेहनत/अन्य कार्य न करें, बहुत अधिक भीड, गर्म घुटन भरे कमरों, रेल, बस आदि की यात्रा गर्मी के मौसम मे अत्यावश्यक होने पर ही करे। गर्मी के दिनों मे अपने शरीर को ठण्डा रखने हेतु ठण्डे पानी से स्नान करें या ठण्डे कपडे से शरीर को ढकें। गर्मी के दिनो मे चक्कर, घबराहट, कमजोरी, अत्यधिक प्यास लगना एवं सिर मे दर्द, हाथ पैरो मे जकडन की शिकायत हो तो शीघ्र अतिशीघ्र ठण्डी जगह पर जाकर आराम करे एवं अपने शरीर का तापमान लेवें। अगर उपयुक्त उपचार से आराम न मिले तो तत्काल निकट के स्वास्थ्य केन्द्र मे जाये। अगर स्वास्थ्य केन्द्र मे रेफर करने मे विलम्ब हो रहा हो तो ऐसे मरीजों को सीधा लेटाकर पैरो की तरफ से ऊँचा करे एवं ठंडे पानी मे कपडा भिगोकर शरीर को ढंक देंवे। गर्मी के मौसम मे गर्दन के पीछे का भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकले। ओ.आर.एस, अन्य पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करे। दोपहर 12 से 3 बजे के समय बाहर निकलने से बचें एवं अधिक से अधिक पानी पीयें। हल्के, ढीले, हवादार एवं सूती कपडे पहनकर ही घर से बाहर निकले साथ ही गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंक कर ही धूप मे निकलें। यात्रा करने समय पानी अवश्य रखें एवं समय-समय पर पानी पीते रहे, चाय, कॉफी, एल्कोहल वाले पेय, कार्बोनेटेट पदार्थ का उपयोग न करे। गर्मी के दिनों मे बाहर का खाना एवं बासीं खाना, दूषित जल एवं सडे गले फलो का सेवन न करें।

करण टैकर ने स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के लिए डबिंग शुरू की

मुंबई,  अभिनेता करण टैकर ने आधिकारिक तौर पर थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन के लिए डबिंग शुरू कर दी है। करण टैकर ने ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डबिंग सेशन की एक झलक साझा की, जो प्रशंसित जासूसी थ्रिलर में उनकी वापसी का संकेत देता है। फिल्मकार नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं,जिसने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और खुद को हॉटस्टार पर सबसे बड़े शो में से एक के रूप में स्थापित किया। खुफिया अधिकारी फारूक अली की भूमिका निभाने वाले करण टैकर को उनके अभिनय के लिए व्यापक रूप से सराहा गया। शो के पांच साल पूरे होने के जश्न के साथ, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के बारे में चर्चा बढ़ती जा रही है।  

उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते प्रदेश के कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एम्स भोपाल के चिकित्सकों ने मध्यप्रदेश में शासकीय क्षेत्र का पहला ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टीएवीआई) सफलतापूर्वक किया है। यह प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस गौरवशाली सफलता के लिए एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह सहित सम्पूर्ण चिकित्सा दल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  

राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमल चंद जैन का अंतिम संस्कार

जबलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमलचन्द जैन का आज बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लार्डगंज निवासी श्री जैन का 95 वर्ष की आयु में कल मंगलवार की रात निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि बुधवार की सुबह रानीताल मुक्तिधाम में की गई। इस मौके पर सशस्त्र जवानों की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पहले श्री जैन की पार्थिव देह को उनके निवास स्थान से राजकीय सम्मान के साथ रानीताल मुक्तिधाम लाया गया। एसडीएम अधारताल एवं सीएसपी अधारताल ने उनके घर पहुँचकर शासन और प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जैन की अंतिम यात्रा में एसडीएम आधारताल एवं सीएसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, समाज के सभी वर्गों के नागरिक, विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये तथा नम आंखों से आजादी के आंदोलन के इस सिपाही को विदाई दी। मुखाग्नि उनके पुत्र बसंत जैन एवं शरद जैन ने दी।

मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं, चुनाव जीत कर आया हूं, भड़के अमित शाह

नई दिल्ली राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले को फटकार लगा दी. दरअसल, गृह मंत्रालय पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने ईडी और सीबीआई का मुद्दा उठाया. इस पर अमित शाह ने कहा, गृह मंत्रालय पर चर्चा हो रही है लेकिन साकेत गोखले ED और सीबीआई की चर्चा कर रहे हैं. लेकिन फिर भी अगर यह इस मुद्दे को लाना चाहते हैं तो मुझे भी मौका दिया जाए मैं हर सवाल का जवाब दूंगा. इसके बाद साकेत गोखले ने कहा कि माननीय मंत्री जी बोलने से पहले ही डर गए हैं. इस पर अमित शाह ने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं. क्योंकि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां नहीं आया हूं मैं यहां पर चुनाव जीत कर आया हूं. मैं किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं आया हूं. दरअसल, शाह का ये तंज साकेत गोखले पर है. वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे हैं. अमित शाह ने कहा, इस सदन को साकेत गोखले गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं.   अमित शाह ने कहा, बंगाल में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी हिंसा के मामले में केस दर्ज हुए हैं, जहां पर हमारी सीट ज्यादा आ गई वहां हमारे कार्यकर्ताओं की चुन चुन कर हत्या की गई. शिकायतकर्ता हाई कोर्ट पहुंचे फिर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया कि फिर सारे मामले दर्ज हों. यह वही केस हैं. शाह ने कहा, ये (टीएमसी) सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते हैं, हाई कोर्ट को नहीं मानते हैं. इस पर टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, यह लोग कितना अनाप शनाप बोलते हैं पर हम कुछ नहीं बोलते. साकेत गोखले ने बयान वापस लेने से किया इनकार सदन में तीखी बहस को देखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साकेत गोखले से कहा कि आपने जो बयान दिया है, उसको वापस लीजिए. इस पर साकेत गोखले ने कहा, मैं इसे वापस नहीं लूंगा. सकेत गोखले ने कहा क्योंकि आपका नाम अमित शाह है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप तानाशाही करेंगे. इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. जेपी नड्डा ने कहा कि यह एक जाति विशेष को अनुसूचित करता है. जो सकेत गोखले ने कहा वह असंसदीय है उसको सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए. राज्यसभा सभापति धनखड़ ने कहा कि इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने साकेत गोखले से कहा या तो आप बयान वापस लीजिए वरना हम हटाते हैं. किरेन रिजीजू ने कहा कि साकेत गोखले ने चर्चा के दौरान एक भी सुझाव नहीं दिया, बल्कि इन्होंने व्यक्तिगत हमले किए हैं. आज तक हमने इस तरीके का कोई सदस्य नहीं देखा, जहां वह इस तरीके की बहस कर रहा हो, इन्होंने राज्यसभा की गरिमा गिरायी है. इस पर टीएमसी सांसद डेरिक ओ ब्रायन ने कहा, सत्ता पक्ष के साथियों ने हमारे सहयोगी के ऊपर सवाल उठाए. उधर, गोखले ने कहा कि मेरी स्पीच को गिरी हुई स्पीच बोला गया. साकेत गोखले ने कहा कि गृह मंत्री बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करते हैं, और यह जाति के अपमान की बात करते हैं. अगर गृह मंत्रालय ने अपने रवैया में सुधार नहीं किया तो आगे विधानसभा चुनाव में वह (बीजेपी) तड़ीपार हो जाएगी. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस पर आपत्ति दर्ज करवाता हूं, उन्होंने मेरी पार्टी के लिए तड़ीपार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है इसको सदन की कार्रवाई से हटाया जाना चाहिए.  

मध्य प्रदेश में शासकीय अस्पताल में हुए पहले ट्रांसकैथेटर एऑर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन पर जिला स्वास्थ्य समिति ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश में पहली बार शासकीय क्षेत्र के अस्पताल में ट्रांसकैथेटर एऑर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन किया गया है। टीएवीआई एक मिनिमम इनवेसिव हृदय वॉल्व प्रतिस्थापन की तकनीक है, जो उच्च जोखिम वाले रोगियों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी का विकल्प है। ये प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर और स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम के प्रभारी डॉ.भूषण शाह द्वारा कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. योगेश निवारिया के सहयोग से की गई। इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल ने एम्स प्रबंधन एवं चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है। यह उपलब्धि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के लिए उन्नत हृदय देखभाल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया में पैर की धमनी के माध्यम से एक कृत्रिम हृदय वाल्व को हृदय तक पहुंचाया जाता है और इसे प्रभावित वाल्व के स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान चीरा लगाने, सामान्य एनेस्थीसिया देने या वेंटिलेटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे मरीज की जल्दी रिकवरी संभव हो पाती है और उसे अस्पताल से शीघ्र छुट्टी मिल सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस प्रक्रिया में सम्मिलित मल्टीडिसिप्लिनरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हृदय रोगों की चिकित्सा के क्षेत्र में ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा चिकित्सकीय उपलब्धियों से आम आदमी को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। इस प्रक्रिया में शामिल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भूषण शाह, डॉ. सुदेश प्रजापति, डॉ. आशीष जैन कार्डियोथोरेसिक, वैस्कुलर सर्जन डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. विक्रम वट्टी, एनेस्थीसिया टीम के डॉ. वैशाली वेंडेसकर, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. एसआरएएन भूषणम, कैथ लैब तकनीशियनों और नर्सिंग स्टाफ बधाई के पात्र हैं।

सचिन पायलट के बयान पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार

रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सरकार पर जबरन कार्रवाई के आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पायलट के आरोप मिथ्या है. केंद्रीय जांच एजेंसियां सोच-समझकर किसी पर हाथ डालती है. अगर अन्याय हो रहा है तो कोर्ट का दरवाजा खुला है. बता दें कि आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है. हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे. लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है. सरकारी द्वारा एजेंसी के माध्यम से मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है. हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी. हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा. सरकारी एजेंसी का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है. ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है. वहां वहां विरोध करेंगे.

इंजमाम उल हक ने पीसीबी को खराब फैसले का दोषी ठहराया, टीम में जल्‍दी बदलाव भी बड़ी समस्‍या, ले रहा ‘गलत फैसले

नई दिल्‍ली पाकिस्‍तान क्रिकेट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने खेल जगत की चिंता बढ़ा दी है। पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ देश में सही दिशा में खेल के बढ़ने के बारे में चिंतित हैं। पाकिस्‍तान की टीम पिछले तीन आईसीसी इवेंट्स में जल्‍दी बाहर हुई। इसमें 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप, 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है। पाकिस्‍तान की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें स्‍थान पर है। आईसीसी की टेस्‍ट रैंकिंग में वह सातवें स्‍थान पर है। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने मौजूदा टीम के प्रति चिंता जताते हुए पीसीबी पर भड़ास निकाली है। इंजमाम ने पीसीबी पर सही फैसले नहीं लेने और टीम में जल्‍दी बदलाव करने का दोष लगाया।   इंजमाम ने क्‍या कहा इंजमाम उल हक के हवाले से स्‍थानीय प्रकाशन ‘डॉन’ ने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से क्रिकेट बोर्ड को अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है और पिछले दो साल में जो गलतियां हुई, उसे नहीं दोहराने पर ध्‍यान देना चाहिए।’ पिछले दो साल में पाकिस्‍तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अगर हम सही दिशा में काम नहीं करेंगे तो लगातार प्रदर्शन में गिरावट जारी रहेगी। टीम में ज्‍यादा बदलाव के बजाय हमें ध्‍यान देना चाहिए कि कहां चीजें गलत हो रही हैं। अगर लगातार बदलाव होंगे तो खिलाड़‍ियों को विश्‍वास नहीं मिलेगा और स्थिति वैसी की वैसी रहेगी। बाबर आजम का किया समर्थन इंजमाम उल हक ने आलोचनाओं से घिरे पूर्व कप्‍तान बाबर आजम का समर्थन किया। बाबर आजम पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इस वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंजमाम ने कहा, ‘बाबर आजम शीर्ष खिलाड़ी है। हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन राष्‍ट्रीय टीम ने पिछले कुछ महीनों से अच्‍छी क्रिकेट नहीं खेली है। प्रबंधन पर विश्‍वास करें और खिलाड़‍ियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए कि गलती कहां हो रही है।’ पाकिस्‍तान का खराब प्रदर्शन बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इस समय न्‍यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने में जुटी हुई है। सलमान आघा के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान का न्‍यूजीलैंड में भी हाल बुरा है क्‍योंकि वो शुरूआती दो टी20 इंटरनेशनल मैच गंवा चुकी है। पाकिस्‍तान पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अगर उसे सीरीज में जीवित रहना तो शुक्रवार को होने वाला तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच हर हाल में जीतना होगा।

जिस बीमार महिला को पुलिस ने इलाज के लिए कराया भर्ती, 4 दिन बाद खेत में उसी का मिला शव

धरसींवा रायपुर पुलिस को धरसींवा थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था. इस मामले में अब शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. दरअसल, मृत महिला को पुलिस ने चार दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जो अचानक गायब हो गई थी और उसकी लाश कल यानी मंगलवार को बरामद हुई. डायल 112 की टीम को जियो पेट्रोल पंप के पास से एक बीमार महिला मिली थी, जिसे इलाज के लिए धरसींवा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. चार दिन के बाद यानी मंगलवार को उसी महिला का शव अस्पताल से 7 किमी दूर देवारी गांव के पास बरामद किया गया. धरसींवा थाना के टीआई राजेंद्र दीवान ने मामले को लेकर बताया कि शनिवार को पुलिस की डायल 112 सेवा पर प्वाइंट आया था कि एक अज्ञात बीमार महिला जियो पेट्रोल पंप के पास है. धरसींवा पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और बीमार महिला को धरसींवा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए छोड़कर आए. 4 दिन बाद उसी महिला का अस्पताल से करीब 7 किलोमीटर दूर देवरी गांव के समीप खेत में संदिग्ध अवस्था में शव मिला. पुलिस ने मौका पंचनामा के बाद शव को धरसींवा चीर घर में पीएम के लिए रखवाया है और उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं. महिला अचानक हुई थी गायब : बीएमओ विकास तिवारी मामले पर बीएमओ विकास तिवारी का कहना है कि पुलिस की डायल 112 सेवा के जवान शनिवार को उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा छोड़कर गए थे. जांच में वह स्वास्थ्य पाई गई थी. चूंकि अस्पताल में मरीजों को भोजन भी बनता है इसलिए उसे भोजन भी कराया गया था. काफी समय तक वह वार्ड में ही रही लेकिन अचानक शनिवार की रात को ही गायब हो गई थी.

स्टार प्लस का स्टार परिवार महामिलन लाएगा टीवी के सबसे बड़े परिवारों को एक साथ! प्रोमो हुआ रिलीज

मुंबई,  स्टार प्लस चैनल ने स्टार परिवार महामिलन का प्रोमो ऑफिशियली रिलीज कर दिया है। स्टार प्लस हमेशा से बेहतरीन एंटरटेनमेंट देने में आगे रहा है, जिसने दमदार कहानियों, शानदार सेलिब्रेशंस और नए, दिलचस्प शोज़ से दर्शकों का दिल जीता है। फैंस को हमेशा बांधे रखने के लिए जाना जाने वाला यह चैनल लगातार कुछ नया और रोमांचक पेश करता रहा है। अब स्टार प्लस एक और शानदार इवेंट के साथ लौट रहा है,स्टार परिवार महामिलन।चैनल ने इसका प्रोमो ऑफिशियली रिलीज कर दिया है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इस भव्य सेलिब्रेशन में स्टार प्लस के अलग-अलग शोज़ के चहेते किरदार एक साथ नजर आएंगे, जो ड्रामा, इमोशन और यादगार लम्हों से भरपूर होगा। स्टार परिवार महामिलन स्टार प्लस के सबसे चहेते शोज़ को एक साथ लाने जा रहा है, जो पहले कभी न देखी गई एक भव्य सेलिब्रेशन होगी! इस खास मौके पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, गुम है किसी के प्यार में, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, पॉकेट में आसमान, जादू तेरी नजर, झनक और इस इश्क का रब रखा जैसे पॉपुलर शोज़ के किरदार एक साथ नजर आएंगे। इस खास इवेंट में ड्रामा, इमोशन और यादगार लम्हों की भरमार होगी, जो फैंस के लिए एक शानदार अनुभव बनेगा। इस शुक्रवार शाम 6:30 बजे से स्टार प्लस पर स्टार परिवार महामिलन प्रसारित होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet