LATEST NEWS

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 का टीजर रिलीज

मुंबई,  द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस हनुमान जयंती पर, द लीजेंड ऑफ हनुमान अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न 6 के साथ वापस आ रहा है, जो रामायण के सबसे प्रतिष्ठित और भावनात्मक रूप से भरे हुए क्षणों में से एक को जीवंत करता है। द लीजेंड ऑफ हनुमान के सह-निर्माता और कार्यकारी निर्माता, ग्राफिक इंडिया के सह-संस्थापक और सीईओ शरद देवराजन ने कहा, द लीजेंड ऑफ हनुमान का सीजन 6 सिर्फ तलवारों और ताकत की लड़ाई नहीं है, बल्कि मन की लड़ाई है, क्योंकि रावण धोखे और रणनीति के जरिए राम की भावना को तोड़ना चाहता है। हनुमान की नवीनतम खोज भक्ति, भाग्य और मानवीय भावना की हमारी कहानी को जारी रखती है, न केवल एक योद्धा के रूप में, बल्कि आशा के प्रतीक के रूप में। हमें जियोहॉटस्टार के साथ इस सीरीज़ को जारी रखने और भारतीय एनिमेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने का सम्मान है, यह साबित करते हुए कि हमारी पौराणिक कथाएँ सिर्फ अतीत की कहानियाँ नहीं हैं, बल्कि कालातीत महाकाव्य हैं जो हमें आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती हैं। द लीजेंड ऑफ हनुमान के नए सीजन में रावण की आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर ने कहा,द लीजेंड ऑफ हनुमान में रावण का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और सीजन 6 उनके किरदार को एक नए स्तर पर ले जाता है। इस बार, लड़ाई सिर्फ़ क्रूर ताकत के बारे में नहीं है, बल्कि बुद्धि और रणनीति के बारे में भी है। रावण एक मास्टर मैनिपुलेटर है और उसके दिमाग के खेल पहले से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक हैं क्योंकि वह राम को मात देने और सबसे ज़्यादा चोट पहुँचाने वाली जगह पर वार करने की कोशिश करता है। इस शक्तिशाली और जटिल किरदार को आवाज़ देना एक रोमांचक अनुभव रहा है और मैं दर्शकों को इस नए सीजन में सामने आने वाली गहराई, तीव्रता और नाटक को देखने के लिए उत्सुक हूं। द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6, इस हनुमान जयंती पर, 12 अप्रैल से सिर्फ़ जियोस्टार पर स्ट्रीम होगा।  

2 नए रियलमी स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G

नई दिल्ली Realme ने अपनी P3 सीरीज में नए नाम ऐड कर दिए हैं। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी ने पहले ही इन डिवाइसेज को लेकर जानकारी दी थी, और अब इन्हें ऑफिशियली बाजार में उतार दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। Realme P3 Ultra 5G में 6.83-इंच का 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.6mm अल्ट्रा नैरो बेजल और 3840Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम के साथ 14GB तक की वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन है। खास फीचर कौन से हैं ? कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है जो50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आती है। इसमें Android 15 आधारित Realme UI 6.0 (2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट) मिलने वाला है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। फोन का “ग्लो-इन-द-डार्क” लूनर डिजाइन दिया गया है, जो कम रोशनी में ग्रीन ग्लो देता है। फोन में 2 कलर ऑपशन मिलने वाले हैं। Neptune Blue और Orion Red (वीगन लेदर फिनिश) के साथ आएगा। Realme P3 Pro की कीमत कितनी है ? 8GB + 128GB: 26,999 रुपए 8GB + 256GB: 27,999 रुपए 12GB + 256GB: 29,999 रुपए यह फोन Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, और इसकी प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। Realme P3 5G: किफायती कीमत में दमदार फीचर्स Realme ने अपने किफायती सेगमेंट में भी Realme P3 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6.67-इंच का FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्रोसेसर पर काम करता है। कितनी मिलेगी बैटरी, कैमरा फीचर्स ? इस फोन में भी मेन कैमरा 50MP का मिलेगा। जबकि 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Android 15 आधारित Realme UI 6.0 मिलने वाला है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69 रेटिंग, 90fps BGMI सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में “Mecha Design” के साथ Space Silver, Comet Grey और Nebula Pink कलर मिलेगा। कितनी होगी कीमत ? 6GB + 128GB: 16,999 रुपए 8GB + 128GB: 17,999 रुपए 8GB + 256GB: 19,999 रुपए Realme P3 5G की सेल 26 मार्च से शुरू होगी, और 19 मार्च को 6PM से 10PM के बीच अर्ली बर्ड सेल आयोजित की जाएगी। लॉन्च ऑफर्स: 2000 रुपए का बैंक ऑफर पुराने Realme फोन को अपग्रेड करने पर 500 रुपए की छूट

सबरीमाला मंदिर पहुंचे मोहनलाल, भगवान अय्यप्पन का लिया आशीर्वाद

सबरिमलय साउथ स्टार मोहनलाल ने हाल ही में सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोस्त और एक्टर ममूटी के लिए मंदिर में खास प्रार्थना की। मालूम हो कि मोहनलाल और ममूटी 80 के दशक से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है। ‘दृश्यम’ एक्टर मोहनलाल अपकमिंग मूवी ‘एम्पुरान’ की रिलीज से पहले भगवान अय्यप्पन का आशीर्वाद लेने के लिए सबरीमाला पहुंचे। मोहनलाल के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें उन्हें मंदिर में प्रवेश करते और अनुष्ठानों में भाग लेते हुए दिखाया गया है। केट्टुनिराक्कल समारोह के बाद मोहनलाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ममूटी को कैंसर की उड़ी थी अफवाह मालूम हो कि ममूटी को लेकर अफवाह उड़ी कि 70 साल के एक्टर को कैंसर हो गया है। उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए काम से ब्रेक भी लिया है। लेकिन उनकी टीम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने रमजान के लिए छुट्टी ली है। ‘एम्पुरान’ होने वाली है रिलीज मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘एम्पुरान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। ये 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा में पूरे भारत में रिलीज होगी। इसे 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफर’ का सीक्वल बताया जा रहा है। पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामुडु भी हैं।

इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर क्षेत्र के किसानों ने विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा किया आवंटित: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर क्षेत्र के किसानों ने विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करने के राज्य सरकार के निर्णय के लिये आभार व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मिलकर आभार जताया। एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। किसानों ने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करना चाहा, जिसे मुख्यमंत्री ने इंदौर गेर में हुए हादसे के कारण विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया। इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में सरकार द्वारा कुल विकसित भूमि का 60 प्रतिशत हिस्सा किसानों को आवंटित करने के निर्णय से आस-पास के गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। प्रस्तावित योजना में कोडियाबर्डी, नैनोद, रिंजलाय, बिसनावदा, नावदा पंथ, श्रीराम तलावली, सिन्दोड़ा, सिन्दोड़ी, शिवखेड़ा, नरलाय, मोकलाय, डेहरी, सोनवाय, भैंसलाय, बागोदा, टीही और धन्नड़ जैसे गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें कुल 1290.74 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें से किसानों को मुआवजे के बदले विकसित भूमि का 60% हिस्सा मिलेगा। राज्य सरकार का यह निर्णय क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना निर्माण और किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

पवित्रा पुनिया क्यों लगाती हैं सिंदूर? खुलकर की बात

मुंबई टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकीं पवित्रा पुनिया इन दिनों धर्म-कर्म में समय बिताती हुई ज्यादा नजर आती हैं। खासतौर से तबसे, जबसे उनका एजाज खान के साथ रिश्ता टूटा है। पवित्रा को अब अक्सर मांग में सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है। वो कई बार इस बारे में बात भी कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसपर खुलकर बात की है। पवित्रा पुनिया 38 साल की हैं और अभी तक कुंवारी हैं। वैसे तो एक बिजनेसमैन सुमित माहेश्वरी ने दावा किया है कि उनकी और पवित्रा की शादी हुई थी, लेकिन पवित्रा का शादी के बाद भी मर्दों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। तब पवित्रा के कभी बॉयफ्रेंड रहे पारस छाबड़ा ने भी सुमित का साथ दिया था कि उनसे शादी को छिपाया गया था। इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। पवित्रा का नाम ‘बिग बॉस 15’ के प्रतीक सहजपाल के साथ भी जुड़ा है और वो ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान के साथ भी रिश्ते में थीं। पवित्रा ने शेयर किया वीडियो खैर। पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक बार माता सीता भगवान राम के लिए 16 श्रृंगार कर रही थीं। उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भरा। इस पर हनुमान जी ने उनसे इसकी वजह पूछी तो सीता ने बताया कि ये प्रभु श्रीराम की लंबी उम्र के लिए है। ये सुनने के बाद हनुमान ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया, ताकि भगवान राम हमेशा अमर रहें। अपनी मां जगत जननी के लिए लगाती हैं सिंदूर वो कहती हैं, ‘मोहब्बत, अपने देवता के लिए, ईष्ट के लिए, अपने भगवान के लिए, अपने प्रभु के लिए। आप पूरे मदहोश हो गए कि बस हम तो कुछ भी कर जाएंगे। वैसे ही हनुमान जी ने श्रीराम के लिए अपनी मांग में सिंदूर ना भरके पूरा नहा लिया। वैसे ही मैं, अपनी मां के लिए, जो जगत जननी है, उसके लिए ये जो मांग है ना मेरी, इसमें हम ये सिंदूर लगाते हैं। इसलिए सवाल उठाना बंद करिए। और आप भी लगाया करिए। किसने मना किया है? है ना? जय माता दी।’

गैल गडोट का ‘वॉक ऑफ फेम’ हंगामे की भेंट चढ़ा, फिलिस्तीन और इजरायल समर्थक भ‍िड़े

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस और ‘वंडर वुमन’ फेम गैल गैडोट गाजा में चल रहे युद्ध के बारे में हमेशा से खूब मुखर रही हैं। मंगलवार, 18 मार्च को उन्‍हें हॉलीवुड के ‘वॉक ऑफ फेम’ पर एक स्टार देकर सम्मानित किया गया। लेकिन यह समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। फिलिस्तीनी और इजरायली समर्थक प्रदर्शनकारियों समारोह के बीच में घुस गए। उन्‍होंने हाथों में बैनर लिए हुए थे और कार्यक्रम के दौरान वो आपस में ही भिड़ गए। ‘वैराइटी मैगजीन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के समापन से ठीक पहले दर्जनों प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए। फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘हीरोज फाइट लाइक फिलिस्तीनी’, ‘नो अदर लैंड वॉन ऑस्कर’ और ‘वाइवा वाइवा फिलिस्तीन’ जैसे नारे लिखे लिखे बैनर पकड़े हुए थे। सील कर दिया था इलाका, फिर भी घुस गए प्रदर्शनकारी हालांकि, प्रदर्शन को ध्‍यान में रखते हुए हॉलीवुड बुलेवार्ड इलाके को बंद कर दिया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों समारोह में व्यवधान पैदा करने में कामयाब रहे। भीड़ ने ‘मुक्ति के साथ उठो, कब्जे के साथ नीचे उतरो’ और ‘इजराइल में अपराध के लिए एक पैसा नहीं, एक भी पैसा नहीं’ जैसे नारे भी लगाए। ‘गैल गडोट इजरायली है, हम उसका जश्‍न क्‍यों मनाए’ एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से बातचीत में गैल गैडोट को सम्मान दिए जाने पर नाराजगी जताई। उसने कहा, ‘कोई कारण नहीं है कि हमें एक इजरायली का जश्न मनाना चाहिए।’ प्रदर्शनकारियों ने गैल गडोट की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने प्‍लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर रही हैं और अपना सिर रेत में छिपाए फिर रही हैं। झंडा चोरी का आरोप, भ‍िड़ गए इजरायल और फिलिस्‍तीन के प्रदर्शनकारी मामला तब और बढ़ गया जब एक सपोर्टर ने फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी पर इजरायली झंडा चुराने और वहां से भागने के प्रयास का आरोप लगाया। बाद में पुलिस को जोर-आजमाइश करनी पड़ी। गैल गडोट ने कहा- यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा… ‘वॉक ऑफ फेम’ सेरेमनी को स्टीव निसेन ने होस्‍ट किया। समारोह में फिल्म निर्माता पैटी जेनकिंस, एक्‍टर विन डीजल और शिरा हास ने भी हिस्‍सा लिया। गैल गैडोट ने सम्‍मान पाने के बाद कहा, ‘मैं इजरायल के एक शहर की लड़की हूं, यह स्‍टार मुझे याद दिलाएगा कि कड़ी मेहनत, जुनून और थोड़े विश्वास के साथ, कुछ भी संभव है।’ गैल गडोट ने विन डीजल का किया शुक्रिया विन डीजल के बारे में बात करते हुए गैल गडोट ने कहा, ‘आपने मुझे फास्ट एंड फ्यूरियस परिवार में न्‍योता दिया, एक बड़ी शुरुआत की बात की। यह मेरी पहली फिल्म थी और मुझ पर आपके विश्वास ने मेरे जीवन की दिशा पूरी तरह से बदल दी।’ 21 मार्च को रिलीज रिलीज होगी गैल गडोट की फिल्‍म वर्कफ्रंट की बात करें तो गैल गैडोट आगे डिज्नी की लाइव-एक्शन ‘स्नो व्हाइट रीमेक’ में नजर आएंगी। इसमें वह ईविल क्वीन के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में राहेल जेग्लर लीड रोल में हैं और यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्या है CCTV और 7 करोड़ की रिश्वत वाला केस, सत्येंद्र जैन पर एक और मुसीबत

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। वरिष्ठ ‘आप’ नेता के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 571 करोड़ रुपए के सीसीटीवी प्रॉजेक्ट में कथित धांधली से जुड़े मामले में जैन पर 7 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने सभी 70 विधानसभा सीटों में कुल 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 571 करोड़ के प्रॉजेक्ट को मंजूरी दी थी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को इसका ठेका दिया गया था। लेकिन सीसीटीवी इंस्टॉल करने में देरी की वजह से कंपनी पर 16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। आरोप है कि सत्येंद्र जैन ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर यह जुर्माना माफ कर दिया। एसीबी के जॉइंट कमिश्नर मधुर वर्मा की ओर से बताया गया कि आरोप सबसे पहले एक न्यूज आर्टिकल से सामने आया था जिसमें बताया गया था कि प्रॉजेक्ट के नोडल ऑफिसर सत्येंद्र जैन को देने के लिए 7 करोड़ रिश्वत की व्यवस्था की गई थी। एसीबी ने इसके सत्यापन के लिए बीईएल के एक अधिकारी से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने आरोपों का समर्थन करते हुए इस मामले में विस्तृत शिकायत भी दी। 23 अगस्त 2019 को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीसीटीवी कैमरा लगाने में हुई देरी को लेकर तबकी दिल्ली सरकार ने बीईएल पर 16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि, शिकायत के मुताबिक, ना सिर्फ 16 करोड़ रुपए माफ किए गए, बल्कि 1.4 लाख और कैमरे लगवाने के लिए बीईएल से ही समझौता किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि 7 करोड़ की रिश्वत उसी ठेकेदार के जरिए दी गई जिसे 1.4 लाख अतिरिक्त कैमरे लगाने का ठेका मिला। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि पूरे प्रॉजेक्ट को घटिया तरीके से अंजाम दिया गया और पीडब्ल्यूडी को सौंपे जाने के वक्त ही बहुत से कैमरे खराब हो चुके थे। एसीबी ने कहा है कि केस चलाने के लिए मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल फैसला करे, बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को दिया आदेश

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को मुंबई की फैमिली कोर्ट को आदेश दिया है कि वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल (20 मार्च) फैसला करे। धनश्री की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की मांग की थी। साथ ही, यह भी सामने आया है कि चहल को तलाक के लिए पत्नी धनश्री वर्मा को गुजारा भत्ता (एलिमनी) के रूप में 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। इसमें से चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर भी दिया है। बची हुई रकम तलाक के बाद देनी होगी। मालूम हो कि अफवाह थी कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ की एलिमनी दी है, लेकिन बाद में यह सब झूठ निकला। धनश्री के परिवार ने भी इससे इनकार किया था। धनश्री और चहल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं और फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए मामला चल रहा है। बार एंड बेंच के अनुसार, हाई कोर्ट के जज जस्टिस माधव जामदार ने आदेश दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को ध्यान में चहल के खेलने को ध्यान में रखते हुए फैमिली कोर्ट को कल तक तलाक की याचिका पर फैसला लेना होगा। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत तलाक के लिए छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया जाता है। इसी अवधि को धनश्री वर्मा ने माफ करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिससे तलाक पर जल्दी फैसला हो सके। धनश्री और चहल पिछले ढाई सालों से अलग रह रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया। साल 2017 में एक केस के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को माना था कि अगर पति पत्नी के बीच विवाद का निपटारा करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है तो छह महीने की अवधि को माफ भी किया जा सकता है। चहल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और लेग स्पिनर हैं, जबकि धनश्री सोशल मीडिया की जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी, लेकिन फिर जून 2022 के बाद अलग रहने लगे थे। इसके बाद यह मामला तलाक के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में चला गया था। पिछले दिनों सुनवाई के लिए चहल और धनश्री कोर्ट भी पहुंचे थे। दोनों ने फैमिली कोर्ट से छह महीने के कूलिंग पीरियड की अवधि से छूट देने की मांग की थी, लेकिन 20 फरवरी को कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया था, जिससे चहल और धनश्री को झटका लगा था।

OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार OnePlus 12 सिर्फ 34 हजार

नई दिल्ली OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। OnePlus स्मार्टफोन्स अक्सर ट्रेंड में रहते हैं। हाल ही में OnePlus 13 सीरीज ने दस्तक दी है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो OnePlus 12 पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फोन को आप काफी सस्ता खरीद सकते हैं। क्योंकि अभी इस पर डिस्काउंट भी चल रहा है तो यूजर्स को ये काफी पसंद आ रहा है। साथ ही इसे खूब ऑर्डर भी किया जा रहा है। आज हम अमेजन पर चल रही सेल के बारे में भी बताएंगे और फोन पर चल रहे एक्स्ट्रा ऑफर्स की भी जानकारी देंगे- OnePlus 12 (12GB RAM, 256GB Storage) को आप अमेजन से 56,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि इसी फोन की MRP 64,999 रुपए है। इसमें आपको 12% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। No Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा 4 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। अब हम आपको सबसे भारी डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराना फोन अमेजन को वापस करने पर 22,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इतना डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। अगर ये डिस्काउंट भी आपको मिल जाता है तो ये फोन महज 34,199 रुपए में मिल सकता है। ऐसे ये डील आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि आपको डील के साथ काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन अब बात करें अगर स्पेसिफिकेशन की तो OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP का दिया जाता है। तीसरा कैमरा 48MP का मिल रहा है। ऐसे में आपको कैमरे से तो ज्यादा शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें बेहतर स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Aqua Touch भी मिलता है। यानी आप गीले हाथों से भी इस फोन को यूज कर सकते हैं। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे कैरी करना भी आसान हो जाता है। फोन में 5400 mAh बैटरी दी जाती है। साथ में 100W Supervooc चार्ज दिया जाता है। बैटरी बैकअप को लेकर मिला-जुल एक्सपीरियंस रहा है। लेकिन खास बात है कि फोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेता है।

एजाज खान का दावा, आर्यन खान को जेल में देते थे सिगरेट

मुंबई एजाज खान कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ‘बिग बॉस सीजन 7’ में नजर आने के बाद वो घर-घर में फेमस हो गए थे। वो इस शो के सेकेंड रनरअप थे। उन्हें कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था और वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में थे। उसी वक्त शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी अलग-अलग मामलों में अरेस्ट हुए थे और उन्हें भी इसी जेल में बंद किया गया था। एजाज ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने जेल में रहने के दौरान आर्यन और राज की मदद की थी। एजाज खान ने राज कुंद्रा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘राज कुंद्रा जेल में मुझे रोज मैसेज (किसी के जरिए) भेजता था। पानी मांगता था, ब्रेड मांगता था, बिस्किट मांगता था। सुपरिंटेंडेंट ने मना किया था इसको कोई पानी तक नहीं पिलाएगा। नॉर्मल पानी पियो, बिसलेरी नहीं मिलेगी। अब नॉर्मल पानी ये पिएंगे तो बीमार हो जाएंगे।’ ‘राज कुंद्रा ने फिल्म में झूठी कहानी दिखाई’ राज कुंद्रा ने जेल में रहने के दौरान अपने अनुभव को लेकर एक फिल्म बनाई थी UT69, उसको लेकर एजाज ने कहा, ‘उसने कहानी झूठी दिखाई, इसलिए उसकी पिक्चर फ्लॉप हो गई। तूने अपनी कहानी बताई, तो वो तो दिखा कि तेरे साथ जुल्म हुआ, इंसानियत के साथ क्या हो रहा है, वो तो दिखा। एक हीरो का किरदार दिखा, जिससे तूने मदद मांगी और उसने तेरी कैसे मदद की।’ एजाज ने कहा- पार्टियों में नहीं बुलाते राज कुंद्रा उन्होंने आगे कहा, ‘इसने जो मेरे साथ दिन गुजारे हैं, वो अपनी बीवी के भी साथ नहीं गुजारे होंगे। शिल्पा शेट्टी के साथ। क्योंकि 24 घंटा साथ रहना पड़ता है और दुख भरी तकलीफ। वहां पर उसकी मैंने मदद की, उसकी बड़ी पार्टियां होती हैं, कभी हमको नहीं बुलाता वो। राज कुंद्रा जेल को भूल गया।’ आर्यन खान की मदद की थी जब एजाज से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां आर्यन का भी था। शाहरुख के बेटे को भी हमने पानी, सिगरेट सब दिया था। यही दे सकता है आदमी आपको जेल में और क्या देगा। और बचा सकता है, गुंडों से, माफियाओं से।’ एजाज ने ये भी खुलासा किया कि आर्यन को बैरक नंबर एक में रखा गया था। वहीं, वो और राज कुंद्रा बैरक नंबर 6 में थे। फिलहाल, एजाज खान उल्लू ऐप पर अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इनसाइड स्टोरी: एक तीर से तीन निशाने साध गए नेतन्याहू, गाजा में क्यों तोड़ा सीजफायर

नई दिल्ली इजरायल ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। ताजा हमलों में 14 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इससे पहले इजरायल ने हमास के साथ एकतरफा युद्धविराम तोड़ते हुए मंगलवार को तड़के गाजा पट्टी पर कई हवाई हमले किए थे, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि 500 से अधिक घायल हुए हैं। जनवरी में संघर्षविराम लागू होने के बाद से इजरायल द्वारा इस क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर सबसे बड़ा हमला है। इजरायली हमलों का यह सिलसिला इस बात का प्रमाण है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के साथ युद्ध विराम से बाहर निकल गए हैं। जनवरी में उन्होंने युद्ध विराम पर सहमति जताई थी। हालांकि, वह शुरू से ही इस उलझन में थे कि हमास के खिलाफ युद्ध रोका जाय या नहीं लेकिन बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर उन्हें अमेरिकी और अपने ही देश के लोगों के दबाव में झुकना पड़ा था। अब जब हमास ने बंधकों का रिहाई रोक दी है, तब नेतन्याहू ने उसी का बहाना बनाकर फिर से गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए हैं। नेतन्याहू पर दोहरा दबाव हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली लोगों का परिवार चाहता है कि नेतन्याहू हमास के साथ समझौता कर सभी बंधकों को मुक्त कराएं, जबकि उनके दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगी हमास को खत्म करने के उद्देश्य से युद्ध जारी रखना चाहते हैं। इस बीच हमास के एक अधिकारी ताहिर अल-नोनो का कहना है कि हमास गाजा पट्टी पर फिर से इजरायली बमबारी के बावजूद बातचीत के दरवाजे बंद नहीं किए हैं, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया है कि जब एक हस्ताक्षरित समझौता अस्तित्व में है तब तक नए समझौते की दरकार नहीं है। ट्रंप का नया दांव भारी उलझन के बीच नेतन्याहू ने गठबंधन सहयोगी के रास्ते पर चलना उचित समझा और मंगलवार से गाजा पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बड़ी बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने भी नेतन्याहू के इस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने एकतरफा युद्धविराम से अलग होकर गाजा पर हवाई हमले किए हैं। यहां यह बात भी दिलचस्प है कि ये वही ट्रंप हैं जिन्होंने हमास-इजरायल के बीच हुए युद्ध विराम की मध्यस्थता का श्रेय लिया था। संभवत: यह गाजा वासियों को अप्रीकी देशों में बसाने के उनके प्लान में आ रही दिक्कतों के बाद बदला स्टैंड है। दरअसल, इजरायल और अमेरिका दोनों ही अब हमास को इस बात का दोषी ठहरा रहे हैं कि उसने स्थाई रूप से युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले अन्य बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया, जबकि युद्ध विराम समझौते में इसका उल्लेख नहीं था। उधर, इजराइल का आरोप है कि हमास इसकी आड़ में नए हमलों की तैयारी कर रहा था। हालांकि, इजरायल ने इसका कोई सबूत नहीं दिया है। दूसरकी तरफ हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है। युद्ध विराम समझौते में क्या कहा गया था? निवर्तमान बाइडेन प्रशासन और आने वाले ट्रम्प प्रशासन के दबाव में जनवरी में हुए युद्धविराम समझौते में चरणबद्ध तरीके से सीजफायर का आह्वान किया गया था। इसके साथ ही 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास के हमले में अपहृत सभी बंधकों को मुक्त करना और उसके कारण होने वाले युद्ध को समाप्त करना था। सीजफायर के पहले चरण (19 जनवरी से 1 मार्च तक) में हमास ने लगभग 1,800 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 25 इजरायली बंधकों और आठ अन्य के शवों को रिहा किया, जिनमें घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे वरिष्ठ हमास आतंकवादी भी शामिल थे। हालांकि, सीजफायर की वजह से इजरायली सेना बफर जोन में वापस चली गई और लाखों फिलिस्तीनी अपने घरों में वापस लौट आए और गाजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यक्रम में तेजी आ सकी लेकिन अब वह थम चुका है। नेतन्याहू ने युद्ध विराम से पीछे क्यों हट गए? अब सवाल उठता है कि जब सब पटरी पर चल रहा था और सिर्फ बंधकों की रिहाई धीमी पड़ी थी, तब नेतन्याहू ने फिर से एकतरफा युद्ध क्यों छेड़ दिया और मध्य-पूर्व को नया संकट में क्यों डाल दिया। दरअसल, नेतन्याहू अगर अगले चरण में जो मार्च में शुरू होना था, उस पर आगे बढ़कर स्थायी युद्ध विराम पर सहमत होते तो निश्चित रूप से एक राजनीतिक संकट में फंस जाते, जो उनके लगभग 15 साल के शासन को समाप्त कर सकता था। AP की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू के दक्षिणपंथी सहयोगी और वित्त मंत्री बेज़ेल स्मोट्रिच ने धमकी दी थी कि अगर नेतन्याहू गाजा पर फिर से हमले शुरू करने के बजाय अगर युद्धविराम के दूसरे चरण की तरफ कदम बढ़ाते हैं तो वह गठबंधन तोड़ देंगे। अगर ऐसा होता तो इजरायल में समय पूर्व चुनाव होने की संभावना बढ़ जाती और नेतन्याहू को इस बात का भय है कि अगर अभी चुनाव हो तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनकी सरकार के खिलाफ आमजनों में काफी रोष है। दक्षिणपंथियों का फिर मिला साथ हालिया सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि तीन चौथाई इजरायली नेतन्याहू से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। अब लड़ाई को फिर से शुरू करके नेतन्याहू ने एक तरफ स्मोट्रिच का समर्थन सुनिश्चित कर लिया है, दूसरी तरफ किसी भी चुनाव की संभावना को खत्म कर दिया है।

आज से शुरू हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो गया। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं जहां मूल्यांकन आज शुरू हो गया। यह मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल 2025 को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए यहां यूपी बोर्ड परिसर में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन कार्य पर पैनी नजर रखी जा रही है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे परीक्षाओं के परिणाम मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पर कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिला स्तर पर, मंडल स्तर पर और यूपी बोर्ड के 5 क्षेत्रीय कार्यालयों में मूल्यांकन पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, यूपी बोर्ड और लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय के जरिए भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। 15 दिनों में पूरी होगी 3 करोड़ कॉपियों की जांच बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 1,63,22,248 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 84,122 परीक्षक और 8,437 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1,33,71,607 लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 50,601 परीक्षक और 5,471 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में कुल 8,140 परीक्षा केंद्रों में 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 25,56,992 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,77,733 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को कार्य देने का प्रावधान उपार्जन नीति में किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिए प्रक्रिया निर्धारित कर निर्देश जारी कर दिये गये हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों का एक वर्ष पूर्व (एक जनवरी, 2025 की स्थिति में) का पंजीयन होना चाहिए। महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों के बैंक खाते में न्यूनतम 2 लाख रूपये जमा हों। समूह द्वारा विगत एक वर्ष में नियमित रूप्‍से बैठकों का जायोजन किया गया हो। समूह में समस्त सदस्य/पदाधिकारी महिलाएं हो। विगत वर्षों में उपार्जन कार्य में कोई अनियमितता नहीं की गयी हो और महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य देने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अनुशंसा जरूरी है। आवश्यक दस्तावेज समूहों को पंजीयन प्रमाण-पत्र, विगत 6 माह के बचत खाते का बैंक स्टेटमेंट, विगत 3 माह की बैठकों का कार्यवाही विवरण और आवश्यक राशि की उपलब्धता का प्रमाण सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे। उपार्जन कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूहों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा। महिला स्व-सहायता समूहों/ग्राम संगठकों को उपार्जन कार्य के लिये विभाग द्वारा उपार्जन एवं पंजीयन की अवधि के लिये कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय दिया जायेगा। साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन एवं प्रासंगिक व्यय भी दिये जायेंगे।  

रियलमी ने लॉन्‍च किया realme Buds Air7

नई दिल्ली रियलमी ने बुधवार को भारत में अपने नए ईयरबड्स realme Buds Air7 को लॉन्‍च किया। कंपनी realme Buds T200 Lite नाम से किफायती ईयरबड्स भी लाई है। Buds Air7 को लेकर दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 52 घंटों तक साथ निभा सकते हैं। स्‍मार्ट ए‍क्टिव नॉसइ कैंसिलेशन की सुविधा इनमें दी गई है। 12.4mm के ड्राइवर लगाए गए हैं, जिनमें अच्‍छा बास यानी साउंड में धनक जनरेट होती है। तीन कलर्स में आने वाले नए रियलमी ईयरबड्स की सेल 24 मार्च से शुरू होगी। इन्‍हें 3 हजार रुपये से कम कीमत में लिया जा सकता है। realme Buds Air7 की कीमत realme Buds Air7 के दाम वैसे तो 3,299 रुपये हैं, लेकिन 500 रुपये के बैंक डिस्‍काउंट से कीमत 2,799 रुपये पर सिमट जाती है। इन्‍हें आइवरी गोल्‍ड, लैवेंडर पर्पल, मोस ग्रीन कलर्स में लाया गया है। realme Buds T200 Lite के दाम 1399 रुपये हैं। उनमें भी 200 रुपये का बैंक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। ईयरबड्स की सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से रियलमी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और लोकल स्‍टोर्स पर होगी। realme Buds Air7 के प्रमुख फीचर्स realme Buds Air7 मुख्‍य रूप से डिजाइन और साउंड पर मेहतन करके बनाई गई डिवाइस लगती है। इसके बनाने में क्र‍िस्‍टल अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है। बड्स में 12.4mm के डायनेमिक बास ड्राइवर लगाए गए हैं। उनमें टाइटेनियम की कोटिंग वाला डायाफ्राम है, जिससे कानों को ज्‍यादा नुकसान ना पहुंचाते हुए अच्‍छा साउंड जनरेट कर सकता है। यह कई तरह के ऑडियो जैसे- हाई-रेस, स्‍पेशल ऑडियो को सपोर्ट करता है। इनमें नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है। स्‍मार्ट नॉइस कैंसिलेशन से बाहर के शोर को 52डेसिबल तक कम किया जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर दावा है कि realme Buds Air7 सिंगल चार्ज में 30 घंटों तक साथ निभा सकते हैं, अगर उन्‍हें एएनसी में इस्‍तेमाल किया जाए। इस दौरान साढ़े सात घंटो की बैटरी बड्स में मिलेगी और 30 घंटों की केस में। बिना एएनसी के ये बड्स कुल 52 घंटे तक चलने का दम रखते हैं। 10 मिनट चार्ज करके चलेंगे 10 घंटे! कंपनी यह भी क्‍लेम कर रही है कि बड्स को 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ये गूगल फास्‍ट पेयर को भी सपोर्ट करते हैं। स्‍मार्ट टच कंट्रोल इनमें दिए गए हैं। रियलमी लिंक ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। इन्‍हें आईपी55 रेट किया गया है। इसका मतलब है कि यह पानी, धूल और पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं।

अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भोपाल के शाहजहांबाद में सितम्बर 2024 में हुई 5 साल की बच्ची के अपहरण – दुष्कर्म और हत्या के प्रकरण में, अपराधी को 3 प्रकरणों के आधार पर 3 बार फांसी की सजा मिली है, जो भविष्य में अपराध करने वालों के लिए मिसाल बनेगी। राज्य सरकार किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई और माननीय न्यायालय  द्वारा दिए निर्णय के संबंध में विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  जघन्य अपराध की व्यापक विवेचना के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। प्रकरण में न केवल अपराधी को पकड़ा गया अपितु तत्परतापूर्वक चालान पेश करवाया गया। इस प्रकरण की सुनवाई भी त्वरित रूप से हुई।  माननीय न्यायाधीश ने जो फैसला दिया है उससे यह फैसला मिसाल बना है।  यह फांसी की सजा सभी अपराधियों को सबक है। मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने  न्यायालय द्वारा कम समय में संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet