LATEST NEWS

बीजापुर के युवाओं से मुख्यमंत्री साय ने कहा – ‘आपका संकल्प हमारा संकल्प, हम मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे’

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गूंज उठी बीजापुर के युवाओं की बुलंद आवाज  ‘नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का है इरादा’ रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर जिले के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में इतिहास रच दिया। राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बीजापुर के इन युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने एकजुट होकर अपनी मंशा व्यक्त की – “हम अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।” इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं की इस मजबूत इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “आपका संकल्प ही हमारा संकल्प है। यदि क्षेत्र के युवा ठान लें, तो हम सभी के सहयोग से जल्द ही नक्सलवाद के अंधकार को समाप्त कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से विकास की नई रोशनी मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के माध्यम से उनके गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर खुल रहे सुरक्षा कैंपों और सुदूर अंचलों में प्रशासन की बढ़ती पहुंच से नक्सली दायरा सिमटता जा रहा है, जिससे अब विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से हुई महत्वपूर्ण चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी बीजापुर और बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह राज्य के दूरस्थ इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखते हैं और वहां हो रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लगाने, पक्की सड़कें बनाने, हर घर तक बिजली पहुंचाने और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि सुदूर अंचल के ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बीजापुर के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन – विधानसभा और राजधानी का अनुभव मिला बीजापुर जिले के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अनुभव से कम नहीं था। राजधानी रायपुर में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी में आगमन के दौरान युवाओं ने विधानसभा परिसर का दौरा किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। वे पहली बार लोकतंत्र के इस मंच से जनप्रतिनिधियों की बहस और नीतिगत चर्चाओं को देखकर रोमांचित हो उठे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धर्म कौशिक, अनुज शर्मा और सुश्री लता उसेंडी ने भी युवाओं से भेंट कर चर्चा की। ‘सरकार आपके साथ है’ – उपमुख्यमंत्री का आश्वासन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सशक्त युवा – सशक्त छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी ताकत क्षेत्र  के विकास को बाधित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी अब बदलाव के लिए तैयार है। बीजापुर के युवाओं की यह मजबूत आवाज पूरे प्रदेश के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर के युवाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं, आपके गांव के विकास और आप सभी के स्वर्णिम भविष्य को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने युवाशक्ति से आह्वान किया कि इस बदलाव का हिस्सा बनें, अपने सपनों को साकार करें, और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

अमेरिका में काम करने वाले मजदूरों को अच्छा वेतन मिलता है, खासकर कंस्ट्रक्शन मजदूरों को, जानकर हो जाएंगे हैरान

वाशिंगटन अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसकी कुल अर्थव्यवस्था लगभग 28 ट्रिलियन डॉलर की है। यह दुनिया की हर बड़ी कंपनी का घर भी है और यहां की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री भी काफी विकसित है। अमेरिका में काम करने वाले मजदूरों को अच्छा वेतन मिलता है, खासकर कंस्ट्रक्शन मजदूरों को, जो अपने दिन-प्रतिदिन के काम से अमेरिका के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करते हैं। अगर हम अमेरिका में कंस्ट्रक्शन मजदूर की सैलरी की बात करें तो एक औसत मजदूर को हर महीने लगभग $4000 (लगभग 3 लाख रुपये) तक सैलरी मिलती है। हालांकि, यह आंकड़ा अलग-अलग राज्यों और काम के प्रकार के अनुसार भिन्न हो सकता है। कंस्ट्रक्शन मजदूर के काम की प्रकृति कंस्ट्रक्शन मजदूरों का काम कई प्रकार का होता है। ये वे लोग होते हैं जो घरों, बिल्डिंगों, दुकानों और अन्य संरचनाओं को बनाने का काम करते हैं। अमेरिका में लगभग 10 लाख लोग कंस्ट्रक्शन मजदूरी के तौर पर काम करते हैं। इनमें से कुछ मजदूर भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पेंटिंग, और दूसरी असंरचित श्रेणियों में काम करते हैं। कंस्ट्रक्शन मजदूर को प्रति घंटा कितनी सैलरी मिलती है? एक कंस्ट्रक्शन मजदूर को औसतन $23.69 प्रति घंटा की दर से वेतन मिलता है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई कंस्ट्रक्शन मजदूर सप्ताह में 40 घंटे काम करता है तो वह एक महीने में लगभग $4000 (लगभग 3 लाख रुपये) कमा सकता है। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन मजदूर का औसतन सलाना वेतन लगभग $49,280 (लगभग 37 लाख रुपये) होता है। यह वेतन अमेरिकी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए एक आम आंकड़ा है, लेकिन इसमें कई भिन्नताएं हो सकती हैं जैसे कि व्यक्ति की कौशल स्तर, अनुभव, और काम की कठिनाई के आधार पर। अमेरिका में कंस्ट्रक्शन मजदूर के फायदे अमेरिका में कंस्ट्रक्शन मजदूरों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, जैसे कि: स्वास्थ्य बीमा: कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती हैं। पेंशन और रिटायरमेंट फंड: कामकाजी जीवन के अंत में कर्मचारियों के लिए पेंशन और रिटायरमेंट योजनाएं होती हैं। अवकाश लाभ: छुट्टियों और स्वास्थ्य अवकाश का लाभ भी दिया जाता है।  

शीतला अष्टमी पर करे मां शीतला की पूजा रोग और संक्रमण रहेंगे दूर

वैसे तो पूरे चैत्र माह में मां शीतला की पूजा होती है लेकिन अष्टमी तिथि मुख्य रुप से मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के बहुत सारे भागों में मनाई जाती है। शीतला अष्टमी को बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी और अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इन दोनों तिथियों पर शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा और व्रत करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष शीतला सप्तमी का व्रत 21 मार्च 2025 शुक्रवार को है और शीतला अष्टमी का व्रत 22 मार्च 2025 शनिवार को है। इस व्रत में बासा भोजन खाने का विधान है इसलिए इसे बसौड़ा, बसियौरा व बसोड़ा भी कहा जाता है। माता शीतला शारीरिक गर्मी से ताप, टीवी, स्पर्श रोग तथा अन्य वायरस के दुष्प्रभावों से निजात दिलाती हैं। माना जाता है कि ज्वर, चेचक, एड्स, कुष्ठरोग, दाहज्वर, पीतज्वर, विस्फोटक, दुर्गन्धयुक्त फोड़े तथा विभिन्न त्वचा संबंधी रोगों से ग्रस्त होने पर मां की उपासना रोगों से मुक्ति दिलवाती है।   शीतला अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 मार्च की सुबह 4:23 पर शुरु होगी और 23 मार्च की भोर पर 5:23 पर समाप्त होगी। शीतला अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 से सुबह 6:50 तक रहेगा। 

भारतीय रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए विशेष लोअर बर्थ आरक्षण प्रावधान

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए लोअर बर्थ (निचली बर्थ) की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित लोअर बर्थ भारतीय रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लोअर बर्थ आरक्षण की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारतीय रेलवे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांगजन को लोअर बर्थ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को यदि बुकिंग के समय विशेष रूप से लोअर बर्थ का विकल्प न भी चुना गया हो, तब भी उन्हें स्वचालित रूप से (यदि सीट उपलब्ध हो) लोअर बर्थ आवंटित की जाती है। लोअर बर्थ आरक्षण का विवरण: •    स्लीपर श्रेणी (Sleeper Class) में प्रत्येक कोच में 6 से 7 लोअर बर्थ का कोटा। •    वातानुकूलित 3 टियर (3AC) में प्रत्येक कोच में 4 से 5 लोअर बर्थ का कोटा। •    वातानुकूलित 2 टियर (2AC) में प्रत्येक कोच में 3 से 4 लोअर बर्थ का कोटा। यह सुविधा ट्रेन में कोचों की संख्या के अनुसार लागू होती है ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। दिव्यांगजन के लिए आरक्षण कोटा: दिव्यांगजन के लिए आरक्षण कोटा सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, जिसमें राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं, में लागू होता है। इस सुविधा का लाभ रियायत लेने पर निर्भर नहीं है, अर्थात रियायत न लेने पर भी दिव्यांगजन को यह कोटा उपलब्ध रहेगा। •    स्लीपर श्रेणी में 4 बर्थ (जिसमें 2 लोअर बर्थ शामिल)। •    3AC/3E में 4 बर्थ (जिसमें 2 लोअर बर्थ शामिल)। •    आरक्षित सेकंड सिटिंग (2S) या वातानुकूलित चेयर कार (CC) में 4 सीटों का कोटा। खाली लोअर बर्थ होने पर प्राथमिकता: यदि यात्रा के दौरान लोअर बर्थ खाली पाई जाती है तो प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और गर्भवती महिलाओं को, जिन्हें पहले मिडिल या अपर बर्थ आवंटित की गई थी, उन्हें खाली लोअर बर्थ दी जाती है। भारतीय रेलवे अपनी इन समावेशी पहलों के माध्यम से यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आनंद लें।

रंगपंचमी गेर में पहली बार बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद CM मोहन यादव ने रद्द किए कार्यक्रम

इंदौर मध्य प्रदेश आर्थिक शहर इंदौर में रंगपंचमी पर चल रही गेर में बड़ी घटना हो गई है। रंगपंचमी पर शहर में चल रही गेर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंची है। इसी दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों पर पानी की बौछार करते चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि, अनियंत्रित होकर गिरे शख्स के पेट के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया निकल गया, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब 3 मिनट के भीतर ही लाखं लोगों की भीड़ के बीच एंबुलेंस पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से भी बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे पर संवेदनशलता दिखाते हुए सीएम मोहन यादव ने गेर में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट से ही उज्जैन के लिए रवाना हो गए। फिलहाल गेर में भारी पुलिस बल तैनात है। ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है। भीड़ में दबने से 3 बेहोश हादसे के बाद झूमते-नाचते लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर टेंशन की स्थिति बन गई। वहीं, भीड़ के बीच दबने के कारण गेर में शामिल 3 लोग घबराहट से बेहोश हो भी गए। जबकि, फाग यात्रा के दौरान एक शख्स की तबीयत भी बिगड़ गई। पुलिस ने जैसे तैसे उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीएम मोहन का कार्यक्रम कैंसिल, मुआवजे का ऐलान हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इंदौर में चल रही विश्व प्रसिद्ध गेर में पहुंचने से इंकार कर दिया। अशोकनगर के करेला मेले से लौटते समय मुख्यमंत्री कुछ ही देर में इंदौर पहुंचने वाले थे। यहां सीएम मोहन यादव पहुंच रहे थे, लेकिन हादसे के चलते युवक की मौक हो गई। इस दौरान सीएम यादव ने न सिर्फ मृतक के परिजन मृतक को सांत्वना दी, बल्कि शासन की ओर से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर दी है। अबतक नहीं हो सकी मृतक की पहचान गेर में वाहन की चपेट में आए युवक क मौत के बाद गेर में हड़कंप मच गया। फिलहाल, एंबुलेंस की सहायता से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इस दौरान लाखों लोगों में गजब का सोहार्द देखने को मिला, तत्काल एंबिलेंस के घटना स्थल तक पहुंचने और वापस अस्पताल के लिए रवाना होने के लिए एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। बताया जा रहा है कि, अबतक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष मालूम हो रही है। मृतक ने चौकड़ी दार शर्ट और जींस पहन रखी है। सीने पर ट्रैक्टर का टायर चढ़ने से उसकी पसली में अंदरूनी चोट आई, जिसके चलते उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

शुभांशु शुक्ला ड्रैगन यान से भरेंगे उड़ान, जल्द लौटेंगे धरती पर

नई दिल्ली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज सुबह स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। यह यान फ्लोरिडा के तट पर बुधवार सुबह 3:27 बजे (IST) सफलतापूर्वक उतरा। स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सफल वापसी के बाद अब दुनिया की नजर आगामी एक्सियम मिशन 4 (Ax-4) पर टिकी है, जिसमें भारत की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। वसंत 2025 में लॉन्च होने वाले इस निजी अंतरिक्ष मिशन में पहली बार भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट और गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाएगा। यह मिशन नासा के केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के ड्रैगन यान के जरिए रवाना होगा और करीब 14 दिनों तक चलेगा। विविध अंतरराष्ट्रीय दल का हिस्सा होंगे शुक्ला Ax-4 मिशन में शुभांशु शुक्ला के अलावा, नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन कमांडर की भूमिका निभाएंगी। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अंतरिक्ष यात्री सावोश उजनांस्की-विस्नीवस्की (पोलैंड) और तिबोर कापू (हंगरी) भी होंगे। यह टीम अंतरिक्ष में विभिन्न वैज्ञानिक रिसर्च, शैक्षिक गतिविधियां और व्यावसायिक परियोजनाओं में शामिल होगी। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री निजी मिशन के तहत ISS पर जाएगा। भारत और निजी अंतरिक्ष अभियानों के लिए बड़ी उपलब्धि Ax-4 मिशन न केवल अंतरिक्ष में निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भारत और अमेरिका के बीच ISRO और NASA के सहयोग को भी मजबूत करता है। नासा की ISS प्रोग्राम मैनेजर डाना वेइगेल ने कहा, “निजी अंतरिक्ष मिशन माइक्रोग्रैविटी रिसर्च के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ मानव अंतरिक्ष उड़ान की पहुंच को भी व्यापक बना रहे हैं।” गगनयान मिशन को मिलेगा फायदा इसरो इस मिशन पर करीबी नजर रखेगा, क्योंकि इससे मिलने वाले अनुभवों को भारत के गगनयान मिशन में भी इस्तेमाल किया जाएगा। भारत की यह ऐतिहासिक भागीदारी भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण और व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा के दरवाजे खोल सकती है। एशिया का पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना एक्सियम स्पेस कंपनी भविष्य में दुनिया का पहला निजी स्पेस स्टेशन विकसित करने की योजना बना रही है और Ax-4 मिशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Ax-4 मिशन की तैयारियां जोरों पर हैं और भारत के शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यह मिशन वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष अभियानों में भारत की भागीदारी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला साबित हो सकता है। सुनीता विलियम्स की सफल वापसी सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से 5 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे, लेकिन ये दोनों तकनीकी समस्याओं के कारण वहां फंस गए। नासा ने स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को बिना चालक दल के वापस धरती पर लाने का फैसला किया था। अब 9 महीने बाद यह जोड़ी स्पेसएक्स ड्रैगन के क्रू-9 मिशन के साथ लौटी। सुनीता विलियम्स के साथ नासा के निक हेग और रूस के रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी इस मिशन का हिस्सा थे। यह मिशन, जो शुरू में केवल 8 दिनों के लिए निर्धारित था, तकनीकी खामियों के कारण 9 महीने तक खिंच गया। उनकी वापसी को भारत और विश्व भर में उत्साह के साथ देखा गया। गुजरात के झुलासन गांव, जो सुनीता का पैतृक गांव है, में लोगों ने उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी मनाई और आतिशबाजी की। सुनीता विलियम्स की वापसी और शुभांशु शुक्ला की आगामी यात्रा भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नए अध्याय जोड़ रही हैं। जहां सुनीता ने अपनी अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा के साथ एक मिसाल कायम की है, वहीं शुभांशु भारत के अंतरिक्ष सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

इंदौर और बुदनी के बीच नई रेल लाइन की प्रगति के बारे में रेलमंत्री जी ने लोकसभा में दी जानकारी

  भोपाल  जबलपुर – इंदौर (वाया गाडरवारा एवं बुदनी) 342 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति के बारे में लोकसभा में माननीय सांसद नर्मदापुरम (होशंगाबाद ) श्री दर्शन सिंह चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है। मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं तथा वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना के लिए 1107.25 करोड़ रुपये का परिव्यय आवंटित किया गया है। गाडरवारा और बुदनी के बीच (137 किमी) काम आगे नहीं बढ़ाया जाना तर्क संगत नहीं हैं क्योंकि गाडरवारा से बुदनी दोनों पहले से ही मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से वाया इटारसी से जुड़े हुए हैं और दोनों स्थानों के बीच दूरी में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं आती है। इसलिए केवल इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर हैं। परियोजना से होने वाले लाभ :- 1. इंदौर से मुंबई और दक्षिण भारत के यात्रा समय में कमी आएगी।   2. भोपाल और इटारसी के व्यस्त मार्ग (घाट सेक्शन: बुदनी से बरखेड़ा) को बायपास कर बुधनी को इंदौर से सीधे जोड़ना।   3. यह रेल लाइन बुधनी के मौजूदा यार्ड से शुरू होकर इंदौर के पास पश्चिम रेलवे के मांगलियागांव स्टेशन से जुड़ेगी।   4. रेल लाइन सीहोर, देवास एवं इंदौर जिलों को जोड़ेगी।   5. यह रेललाइन नसरुल्लागंज, खातेगांव और कन्नौद जैसे कस्बों/गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जहां वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं है।   6. औद्योगिक विकास, सामाजिक-आर्थिक, रोजगार सृजन और बेहतर परिवहन सुविधाओं के माध्यम से इस क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

उच्च शिक्षा विभाग के बाबू के खिलाफ लाखों के भ्रष्टाचार कस मामले में एफआईआर दर्ज

रायपुर उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी आकाश श्रीवास्तव द्वारा सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त जनक पाठक ने उसे निलंबित करने का आदेश दिया था। अब उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर आकाश श्रीवास्तव के खिलाफ सरकारी पैसे के गबन के आरोप में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। कैसे हुआ घोटाला? जांच रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में अपर संचालक की गाड़ी बिना चले ही 6 महीने में 6 लाख रुपए का पेट्रोल खपत कर गई। इस गड़बड़ी का मास्टरमाइंड बाबू आकाश श्रीवास्तव था, जिसने सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर करीब 18.55 लाख रुपए का गबन किया। इसके अलावा, इसी कार्यालय में चार ऐसे कर्मचारियों को हर महीने वेतन देने के नाम पर 10 महीने तक 10-10 हजार रुपए निकाले गए, जो वास्तव में पदस्थ ही नहीं थे। देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया। बहरहाल, इस घोटाले के उजागर होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि जांच के दौरान और भी कर्मचारियों के नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन ने इस मामले में शामिल अन्य दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

जिसमे दिख रहें ये 6 तरह के लक्षण उनसे रहे हमेश दूर

लाइफ में हर किसी को उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। अगर आपने कभी किसी इंसान से धोखा खाया है तो फ्यूचर में जरूर आप हर इंसान की पर्सनैलिटी को परखते होंगे। अगर किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में ये 7 तरह के व्यवहार दिख रहे हैं तो फौरन संभल जाएं। इस तरह का व्यवहार करने वाले लोग खतरनाक प्रवृत्ति के होते हैं और साइकोलॉजी कहती है कि ऐसे इंसानों पर कम भरोसा करना चाहिए। अपने प्लान को सीक्रेट रखने वाले ऐसे इंसान जो अपने प्लान के बारे में किसी को भी नहीं बताते। हमेशा अपने मूव्स और प्लान को सीक्रेट रखते हैं तो इसका मतलब है कि ये दूसरों पर भरोसा नहीं करते। ऐसे इंसान की खुद की प्रवृत्ति दूसरों को धोखा देने वाली होती है। इसलिए दूसरों पर भी भरोसा नहीं करते। अपने इमोशन को कंट्रोल करते हैं ऐसे इंसान जो अपने इमोशन को पूरी तरह से कंट्रोल में करके रखते हैं और सबसे करीबी इंसान को भी इमोशन जाहिर नहीं करते। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी काफी डेंजरस मानी जाती है। ऐसे लोगों पर भरोसा कम करना चाहिए। ये हमेशा खुद के फायदे के बारे में ही सोचते हैं। स्ट्रांग आई कान्टेक्ट ऐसे इंसान सामने वाले से स्ट्रांग आई कान्टेक्ट बनाते हैं और जब तक वो नजरें ना झुका ले खुद का आई कान्टेक्ट नहीं हटाते। ऐसे लोग काफी ज्यादा डेंजरस माने जाते हैं। इनसे दूरी ही अच्छी होती है। अनप्रिडिक्टिबल होते हैं ऐसे लोग ऐसे इंसान जिनके व्यवहार या फिर किसी काम के बारे में ना पता हो। कब क्या करेंगे, क्या बोलेंगे? ऐसे इंसान डेंजरस होते हैं और इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। अटेंशनसीकर होते हैं ऐसे इंसान लोगों का अटेंशन मांगते नहीं है बल्कि कुछ ऐसा करते हैं कि खुदबखुद लोग उन्हें देखें। उनके काम को पूछें और तारीफ करें। ऐसे लोगों पर भरोसा कम किया जा सकता है। बहुत कम बोलते हैं व्यवहार से डेंजरस इंसान बहुत कम बोलते हैं लेकिन अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह से ऑब्जर्व करते हैं और खुद को पावरफुल दिखाते हैं।

इन चीजों के तर्पण से दर्श अमावस्या पर पितृ होंगे प्रसन्न

हिन्दू धर्म में दर्श अमावस्या बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है. दर्श अमावस्या के दिन स्नान-दान से पुण्य मिलता है. दर्श अमावस्या का दिन पितरों के लिए भी बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितर धरती लोक पर आते हैं. दर्श अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है. दर्श अमावस्या पर किए तर्पण और पिंडदान से पितर प्रसन्न होते हैं. इस दिन पितरों के तर्पण और पिंडदान से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मार्च 28 को शाम 07 बजकर 55 मिनट पर प्रारम्भ होगी और इसका समापन 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में दर्श अमावस्या 29 मार्च को ही मनाई जाएगी. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी दर्श अमावस्या पर अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है उसके तीन पीढ़ियों के पीतरों को मोक्ष प्राप्त होता है. दर्श अमावस्या के दिन तर्पण और पिंडदान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही पृत दोष से मुक्ति मिल जाती है. दर्श अमावस्या पर पितरों का तर्पण कैसे करना चाहिए. तर्पण के समय कौनसी चीजें उपयोग करना चाहिए. आइए विस्तार से जानते हैं.   तर्पण विधि दर्श अमावस्या पर प्रात: काल में किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. इसके बाद तर्पण के लिए दक्षिण दिशा की ओर मुंह कर लेना चाहिए. पितरों का तर्पण करने के लिए जौ, कुश, गुड, घी, अक्षत और काले तिल का का उपयोग करना चाहिए. पितरों का तर्पण करते समय उनका ध्यान करना चाहिए. जल लेकर पितरों का तर्पण करना चाहिए. पितरों के तर्पण के बाद पशु-पक्षियों को खाना खिलाना चाहिए. साथ ही दान भी अवश्य करना चाहिए. इन चीजों के उपयोग से पितर हो जाते हैं तृप्त स्कंद पुराण के अनुसार, दर्श अमावस्या के दिन पितरों की मुक्ति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए जौ, कुश, गुड, घी, अक्षत और काले तिल के साथ-साथ मधु युक्त खीर गंगा में डालनी चाहिए. ऐसा करने पितर 100 सालों तक के लिए तृप्त हो जाते हैं. साथ ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पिंडदान विधि • सबसे पहले पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. • इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. • फिर चौकी पर पितरों की तस्वीर रखनी चाहिए. • गाय का गोबर, आटा, तिल और जौ से पिंड बनाना चाहिए. • पिंड बनाकर उसे पितरों को अर्पित करना चाहिए. • पितरों का ध्यान और पितृ दोष शांति के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

सदन में विधायक चंद्राकर ने उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों में स्वीकृत और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

रायपुर  छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 15 महाविद्यालय के नाम में अनुसंधान केंद्र का नाम जुड़ा है, लेकिन एक भी महाविद्यालय में नहीं होता अनुसंधान कार्य है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसके साथ उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों में स्वीकृत और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया. मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया कि 692 रिक्त पदों में से केवल 69 पद ही भरे गए हैं. मौजूदा समय में उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालयों में 623 पद रिक्त हैं. अजय चंद्राकर ने प्रधानवधि के बाद 140 पदों पर भर्ती के आंकड़ों पर आपत्ति जताई. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पिछली सरकार ने सिर्फ कॉलेज खोले थे, लेकिन भर्ती नहीं की थी. मौजूदा सरकार में 181 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. विश्वविद्यालयों में भर्ती के मामले में राज्यपाल से शिकायत हुई है. अजय चन्द्राकार ने विभाग द्वारा गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने दूसरे सत्र में भी शिक्षक नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया और पूर्ण होने की जानकारी मांगी.

सहकारी बैंक में किसानों से कमीशनखोरी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में सहकारी बैंक में किसानों से पैसे निकालने के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है. दरअसल, वायरल वीडियो में किसान बैंक कैशियर पर पैसे लेने का आरोप लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में पूरे बैंक स्टाफ के इस खेल में मिलीभगत होने का आरोप लगाया गया.   पूरा मामला गौरेला मेन रोड में मौजूद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा पेंड्रारोड का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में बैंक कैशियर पर किसानों ने पैसे विड्रॉल कराने कमीशन लेने का आरोप लगाया है. एक किसानों वीडियो में बताया रहा है कि बैंक में पिछले कई दिनों से पैसा निकालने के नाम पर कमीशन के रूप में पैसा लिया जा रहा है, यही नहीं गरीब अशिक्षित किसानों से पैसा निकालने के विड्रॉल फॉर्म भरने के नाम पर 50 रुपये की मांग की जाती है. वायरल हो रहे वीडियो में किसान का कहना है कि 1 लाख रुपये पर 1000 रुपये और 50 हजार में 500 रुपये लिये जाते हैं. कमीशन राशि को किसान अपनी पास बुक में दबाकर कैशियर कांउटर में रख देता है और उसे उसकी राशि मिल जाती है. ये पैसा नहीं दिए जाने पर किसान को कैश (पैसा) नहीं है कहकर पहले तो बैंक द्वारा दिन भर इंतजार कराया जाता है और फिर शाम होते-होते कैश नहीं होने का कारण कहकर कल आना बोल दिया जाता है. लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की राशि किसानों को इसी बैंक के माध्यम से दी जाती है. खासकर इन दिनों इस बैंक के अंदर और बाहर हजारों किसानों का जमवाड़ा अपनी राशि को लेने के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है. बैंक द्वारा गरीब और भोले-भाले किसानों को उन्हीं के पैसा को देने के लिए बैंक कर्मी ठग रहे हैं.

कैटल फ्री सिटी के दावा फैल : सांड के हमले में 67 साल के व्यक्ति की मौत

जयपुर जयपुर शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार जानलेवा बनती जा रही है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे कैटल फ्री सिटी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण नवरतन अग्रवाल की दुखद मृत्यु है। तीन फरवरी को दूध लेने निकले 67 वर्षीय नवरतन अग्रवाल पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया था। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कोमा में चले गए। 41 दिनों तक मौत से जूझने के बाद , 15 लाख के ख़र्चे के बाद भी 16 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। नवरतन अग्रवाल की पत्नी सुमित्रा अग्रवाल ने बताया, हर रोज की तरह वे तीन फरवरी की सुबह दूध लेने निकले थे। बिल्कुल स्वस्थ और ठीक-ठाक थे। लेकिन इस बार वे लौटकर नहीं आए। सांड ने उनके सिर पर पीछे से टक्कर मार दी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन भी किया, लेकिन उनके सिर में खून जम गया और वे कोमा में चले गए। डेढ़ महीने तक उन्होंने आंखें तक नहीं खोली। हमने 15 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचा पाए। मेरे लिए तो सांड काल बनकर आया था। 95 वर्षीय पिता बोले- बेटे की मौत मेरा सबसे बड़ा अफसोस मृतक के 95 वर्षीय पिता सत्यनारायण कचहरी जो स्वतंत्रता सेनानी हैं, वो अपने बेटे को खोने के बाद टूट चुके हैं। वे कहते हैं, मैंने अपने बेटे को खो दिया, यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अफसोस है। मैं 95 साल का हो गया, इतनी लंबी उम्र तक खुद को संभालकर रखा, लेकिन अब मेरा मन टूट गया है। नगर निगम की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मेरे पास अब शब्द नहीं हैं कि मैं अपना दर्द कैसे बयान करूं। परिवार ने नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार स्थानीय निवासी एडवोकेट नवीन चौहान का कहना है कि आवारा पशु हमारे यहां वार्ड में घूमते रहते हैं। पहले भी ऐसी घटना देखने को मिली है कि आवारा कुत्तों ने कई छोटे बच्चों को यहां पर काट लिया था। हम लोगों ने शिकायत भी दी, लेकिन उसे शिकायत का कोई निस्तारण नहीं हुआ। उसके बाद भी नवरत्न अग्रवाल जो कि लगभग तीन फरवरी को घर से बाहर दूध लेने जा रहे थे। आवारा सांड ने उन्हें मारा और अब पूरी दुनिया में नहीं रहे। मैं थाने में परिवाद भी दिया हूं और उचित कार्रवाई की मांग भी की है। मृतक के भाई की पत्नी साधना कचहरी ने भी नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हमारे भाई साहब को सांड ने इतनी जोर से मारा कि वे मौके पर ही बेहोश हो गए। डेढ़ महीने तक वे कोमा में रहे, लेकिन हमें उम्मीद थी कि वे वापस आएंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। नगर निगम की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। यह कोई पहली घटना नहीं थी। हर नुक्कड़ पर 3-4 सांड घूमते हैं।

बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

 कोरबा बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा से जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 10 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाने की थी। मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टि या हत्या का मामला सामने आते ही बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।’ पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष है और हत्यारे बड़े भाई का नाम विष्णु मानिकपुरी उम्र 57 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के बीच लंबे समय से 10 डिसमिल जमीन के लिए विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। अब हत्यारा बड़ा भाई पुलिस के कब्जे में है। 10 डिसमिल जमीन बना हत्या का कारण बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल पर खून ही खून दिखा। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सहम गया। क्योंकि दोनों सगे भाई थे। अब अगर उनके बच्चे इस विवाद को नहीं सुलझा पाए उनकी दुश्मनी अनवरत जारी रहेगी। जांच करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हत्यारे भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

करौली में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

करौली राजस्थान के करौली जिले में हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, रक्तदान के प्रति आमजन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया से बचाव तथा उपचार की जानकारी दी। इस दौरान हिमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं व उपचार की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल, डॉ. कैलाश मीणा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. धर्म बाई, ब्लड बैंक टेक्नीशियन भूपेंद्र शर्मा, स्वैच्छिक रक्तदाता, समाजसेवी, हीमोफीलिया, रक्तदाता संस्था और थैलेसीमिया रोगी तथा उनके परिजन मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से आयोजित हीमोफीलिया और थैलेसीमिया कार्यशाला में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने आमजन में रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने, ब्लड बैंक में उचित प्रबंधन एवं रोगी के परिजनों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही चिकित्सालय के ब्लड बैंक द्वारा रोगी के परिजन या किसी अन्य की ओर से रक्तदान करने पर रक्त उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। साथ ही गंभीर रोगी एवं रोगी के साथ किसी परिजन या रक्तदाता के उपलब्ध नहीं होने पर चिकित्सालय की ओर से मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा ने हीमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को राज्य सरकार द्वारा उपचार के लिए दी जाने वाली सुविधाओं तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. भुवनेश बंसल ने रोगियों को उपचार के साथ-साथ बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्वैच्छिक रक्तदाता व समाजसेवी बबलू शुक्ला, मोहित मित्तल, शेर सिंह बैंसला, योगेंद्र सिंहल, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet