LATEST NEWS

पत्नी की गला घोंटकर हत्या, रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की करता रहा कोशिश , पुलिस से बोला- पंखे में फंस गई थी साड़ी

इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करता रहा। छोटे बच्चों को भी उसने झूठे बयान रटाए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तो टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, 46 वर्षीय शीला निवासी सिद्ध विहार कॉलोनी की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी करते है। दोनों झोपड़ी बनाकर दो बच्चों के साथ कॉलोनी में ही रहते हैं। शीला मजदूरी भी करती थी। सोमवार रात रुपयों को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार से रुपए न लेने की बात पर मदन ने शीला के साथ मारपीट कर डाली। गुस्से में उसने शीला का गला घोंट दिया। दम घुटने से शीला की मौत हो गई। मदन रात भर हत्या को आत्महत्या बताने में जुट गया। सबसे पहले वह खुद ऑटो रिक्शा से एक डॉक्टर के पास दिखाने ले गया। मृत बताने पर घर लेकर आया और शव को पलंग पर लिटा दिया। मदन के दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 5 साल है। उसने बच्चों से कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी। तुम बता देना कि मम्मी की साड़ी पंखे में अटक गई थी। उजाला होने पर मदन ने कॉलोनी के रहवासियों को बुलाया और कहा कि उसकी पत्नी मर गई। झोपड़ी में पंखा नीचे है। गलती से साड़ी पंखे में अटक गई और दम घुटने से शीला की मौत हो गई।  

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है।   नए चेहरों को IPL में छाप छोड़ने का मौका इस बार चोटिल या अनुपलब्ध खिलाड़ियों की जगह लेने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए यह करियर बदलने का सुनहरा अवसर हो सकता है। वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।   बाहर हुए स्टार खिलाड़ी और उनकी जगह आने वाले नए चेहरे: -ब्रायडन कार्स (SRH) की जगह वियान मुल्डर – दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के पास अपनी T20 Skills दिखाने का बेहतरीन मौका होगा। – हैरी ब्रूक (DC) का बाहर होना – इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें नीलामी के बाद टूर्नामेंट से हटने पर दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन IPL से नाम वापस लिया। पिछले साल उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था, जबकि इस बार उनका कहना है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय इंग्लैंड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, फिलहाल उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। -अल्लाह मोहम्मद गजनफर (MI) की जगह मुझेब उर रहमान – अनुभवी अफगान स्पिनर को खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। – उमरान मलिक (KKR) की जगह चेतन सकारिया – युवा भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। क्या IPL 2025 में नए सितारे चमकेंगे? हर साल IPL युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का प्लेटफॉर्म बनता है। इस बार भी नई प्रतिभाओं को परखने और भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने का शानदार मौका होगा। अब देखना होगा कि ये रिप्लेसमेंट खिलाड़ी इस सुनहरे मौके को कितना भुना पाते हैं!  

बस्तर अंचल में शांति बहाली के चलते उजाड़ गांव फिर होने लगे आबाद

रायपुर  बस्तर अंचल में शांति बहाली के चलते उजाड़  गांव फिर आबाद होने  लगे  हैं। सुकमा जिले के  जगरगुंडा, गरगुंडा के बाद अब इससे लगे हुए नक्सल प्रभावित गांव भी फिर से आबाद हो रहे हैं। जगरगुंडा राहत शिविर में रह रहे लोग जहां पहले ही अपने गांव को लौट चुके हैं, तो वहीं अब जगरगुंडा से 11 किलोमीटर दूर सिलगेर, तिम्मापुरम, बेदरे, बोरगुडा, गेल्लूर, मंडमरका जैसे गांव भी फिर से आबाद होने लगे हैं। दो दशक बाद फिर से इन गांवों में रौनक लौट रही है। सिलगेर और इसके आसपास के 50 से अधिक परिवार जो वर्ष 2005-2006 में सलवा जुडूम के समय अपने गांवों को छोड़कर चेरला, आंध्रप्रदेश के भद्राणी जिला और दूसरे जिले में जाकर बस गए थे, ऐसे 50 परिवार अब वापस गांव में आ गए हैं और अपना घर फिर से तैयार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया सबसे ज्यादा चेरला में जाकर बसे थे। अब सिलगेर गांव में ग्रामीण फिर लौटकर बसने लगे हैं। सिलगेर के रामदास ने बताया 50 से अधिक परिवार अब लौट चुके हैं। रामदास ने बताया सड़क बन बन गई है गांव में दूसरे काम भी हो रहे हैं. अभी शांति है इसलिए गांव छोड़कर गए लोग लौट रहे हैं। जगरगुंडा से बासागुड़ा-बीजापुर सड़क तैयार जगरगुंडा से बासागुड़ा-बीजापुर सड़क  तैयार भी बनकर तैयार हो गई है, सड़क पर अब सन्नाटा नहीं है। स्कूल और अस्पताल शुरू हो  गए  हैं । आश्रम भी बन रहा है। सिलगेर गांव पूरी तरह से उजड़ गया था। गांव में गिने-चुने परिवार ही बचे थे। जगरगुंडा के बाद सिलगेर गांव में भी फिर से स्कूल शुरू हो गया है। आश्रम भवन बनाया जा रहा है, अस्पताल शुरू हो गया है। बीजापुर, दोरनापाल, दंतेवाड़ा तीनों तरफ बस सेवा भी शुरू हो गई है।

गर्मी की शुरुआत में राहत, टमाटर, धनिया व हरी मिर्च आम आदमी के बजट में नजर आ रहे, पारा चढ़ेगा, दाम भी बढ़ेंगे

ग्वालियर गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दी है, लेकिन हरी सब्जियों ने अभी अधिक तेजी नहीं पकड़ी है। सब्जियों के भाव अब भी सामान्य हैं। टमाटर, धनिया व हरी मिर्च आम आदमी के बजट में नजर आ रहे हैं। आलू व प्याज के दामों में अवश्य गिरे हैं। आलू 25 से 30 रुपये किलो से घटकर 15 से 16 रुपये किलो पर आ गया है। प्याज के भाव भी 40 से 50 रुपये से गिरकर 25 रुपये किलो पर आ गए हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ेगा, दाम भी बढ़ेंगे सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी अपना रंग दिखाएगी, वैसे-वैसे सब्जियों के दाम पर ऊपर जाएंगे। फिलहाल सब्जियों में तेजी नजर नहीं आ रही है। गर्मी शुरू होते ही मटर अवश्य गायब हो गई है। पालक और मैथी 10 से 20 रुपये किलो पर अटकी हुई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंड़ी और बाजार में ठेले वालों के दाम अलग से छत्री मंड़ी में लगने वाली सब्जी मंड़ी और ठेलों पर बिकने वाली सब्जियों के दामों में जमीन आसमान का अंतर है। सिटी सेंटर और थाटीपुर चौराहे के आसपास लगने वाले सब्जी के ठेलों पर सब्जी के दाम छत्री मंड़ी के दामों लगभग दोगुना का अंतर है। इस संबंंध में ठेले वालों का कहना है कि दामों में अंतर सब्जी के गुणवत्ता पर निर्भर करता है। उनका कहना है कि भाड़े से भी दाम बढ़ जाते हैं। हम लोग घर के दरवाजे पर सब्जी उपलब्ध कराते हैं। अगर मंडी जाओगे तो उतना ही पेट्रोल लग जाएगा और समय भी अधिक खराब होगा।

अध्यापक को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक को गिरफ्तार

गुरदासपुर काहनूवान पुलिस ने गत दिवस एक सरकारी स्कूल अध्यापक(दुकान पर बैठे) को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में काहनुवान पुलिस स्टेशन प्रमुख कुलविंदर जीत सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह पुत्र जवंद सिंह निवासी नैनेकोट, ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी मिडिल स्कूल हम्बोवाल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सठियाली पुल के पास उनका पंजाब इलेक्ट्रो वर्ल्ड नाम से शोरूम है। कुछ दिन पहले आरोपी साहिब सिंह और बलदेव सिंह उसकी दुकान पर फ्रिज और एलईडी खरीदने आए और कुछ पैसे बाद में करने की बात की। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। दूसरे दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी, जो शोरूम के दरवाजे पर खड़ा हो गया और दूसरा युवक उससे नकदी मांगने लगा। जब उसने मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दूसरे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर कर दिया, जो उसकी बाजू में जा लगा। गोलियों की आवाज सुनकर उसका भाई सतनाम सिंह मौके पर आ गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह के बयानों पर आरोपी साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बूटर कलां, तथा बलदेव सिंह निवासी नसीरपुर, पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बलदेव सिंह अभी फरार है।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पड़ोसी मुल्क को ‘बुरा देश’ करार दे दिया, भारत से भी ले चुका है पंगा

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी कनाडा को लेकर शांत नहीं हुआ है। अब उन्होंने पड़ोसी मुल्क को ‘बुरा देश’ करार दे दिया है। इससे पहले भी वह कनाडा के खिलाफ ज्यादा टैरिफ लगाने का कदम उठा चुके हैं। साथ ही पूरे देश को अमेरिका का राज्य बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। खास बात है कि कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद जल्द ही प्रधानमंत्री चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जारी टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप ने कहा, ‘काम करने के मामले में सबसे बुरे देशों में से एक कनाडा है। अब ट्रूडो है। अच्छे जस्टिन। मैं उन्हें गवर्नर ट्रूडो बुलाता हूं। उनके लोग बुरे हैं और वे सच्चाई नहीं बता रहे हैं।’ वह कनाडा को ‘अमेरिका का 51वां’ राज्य बनाने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, कनाडा ने इसपर आपत्ति जताई है। एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि ट्रंप की नीतियां लिबरल पार्टी के लिए चुनाव में मददगार हो सकती हैं? तो इसपर ट्रंप ने कहा कि कंजर्वेटिव्स के मुकाबले लिबरल्स के साथ काम करना आसान होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे लगता है कि उनके साथ काम करना आसान है। हो सकता है कि वे जीत जाएं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ इधर, उन्होंने कनाडा में विपक्षी दल पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही पीएम की रेस में माने जा रहे पियरे पोलिवरे पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा, ‘चुनाव की दौड़ में है जो वह कंजर्वेटिव मेरे कोई दोस्त नहीं हैं। मैं उन्हें नहीं जानता, लेकिन उन्होंने कुछ नकारात्मक बातें कही हैं।’ भारत से भी जारी हैं तनावपूर्ण रिश्ते खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार भारतीय अधिकारियों से जोड़ने की कोशिश के बाद कनाडा और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। खास बात है कि तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भरी सभा में भारत पर सवालिया निशान लगाए थे, लेकिन इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं किया था। इसके बाद भारत ने कनाडा के राजनयिकों को बाहर करने की कार्रवाई की थी।

निजी स्कूल पर 2 लाख रुपये का अर्थदंड

सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने अशासकीय नन्ही दुनिया इंटरनेशनल स्कूल, बगहा कोठी रोड पर 2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह दंड विद्यालय द्वारा छात्रों को एक स्थान से ही पुस्तकें और गणवेश खरीदने के लिए बाध्य करने के कारण लगाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच में पाया गया कि स्कूल ने मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस एवं अन्य संबंधित विषयों का विनियमन 2017 और 2020 की धारा 6 का उल्लंघन किया है। इस पर अधिनियम की धारा 9 के तहत प्रथम बार में 2 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी विद्यालय छात्रों और अभिभावकों पर एक ही स्थान से पुस्तकें व गणवेश खरीदने का दबाव नहीं बना सकता। अभिभावकों को अपनी सुविधानुसार कहीं से भी सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

PM मोदी ग्रेट लीडर हैं, पुतिन ने उनसे बात करने के बाद ही रोकी जंग, मुरीद हुए पोलैंड के नेता

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच दो घंटे लंबी वार्ता हुई। इसके बाद यूक्रेन और रूस के बीच तीन सालों से चली आ रही जंग में सीजफायर पर सहमति बन गई। इस तरह एक जंग के रुकने के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी को भी वजह माना जा रहा है। पोलैंड के उप-विदेश मंत्री व्लादिस्लॉ बारतोसज्विस्की ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के रुख के चलते ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘व्लादिमीर पुतिन लगातार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे थे। उनका कहना था कि यूक्रेन पर इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिकी लगातार उनसे कह रहे थे कि ऐसा न किया जाए। व्लादिमीर पुतिन को इस हमले के अंजाम के बारे में बचाया जा रहा था। लेकिन वह नहीं माने।’ पोलैंड के लीडर ने कहा, ‘फिर व्लादिमीर पुतिन के पास दो फोन कॉल आए। एक चीन से और दूसरा भारत से पीएम नरेंद्र मोदी का। चीन और भारत दोनों ने ही परमाणु जंग करने को मंजूरी नहीं दी। दोनों देशों ने कहा कि ऐसा करना गलत होगा। हम ऐसी जंग का समर्थन नहीं करते हैं। रूस इन दोनों देशों को अपना दोस्त मानता है। इसके बाद भी उनकी ओर से जंग के लिए मना करने से उन्हें पीछे हटना ही सही लगा। इसलिए पीएम मोदी ने यूक्रेन और रूस की जंग को रुकवाने में अहम भूमिका अदा की। वह एक महान राजनेता हैं।’ बता दें कि यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी इसमें अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। उनका कहना था कि व्लादिमीर पुतिन से अच्छे संबंधों का इस्तेमाल करते हुए वह जंग रुकवा सकते हैं। मंगलवार की शाम को दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर 30 दिनों के लिए हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के पांच दिनों बाद दुनियाभर के कई नेताओं से बात की थी, जिनमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल थे। तभी से माना जा रहा था कि ट्रंप अब पुतिन के साथ अपने रिश्तों का इस्तेमाल करते हुए जंग रुकवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पहले यूक्रेनी नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की को राजी किया और फिर व्लादिमीर पुतिन को भी सहमत किया गया। इसके लिए सऊदी अरब ने मध्यस्थ की भूमिका अदा की और वहीं पर यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों की बात भी हुई।

महिला पुलिस की वर्दी उतारने की कोशिश, हिंसा के 19 आरोपियों को 21 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया

नागपुर नागपुर में हुई हिंसा की जांच जारी है। इसी बीच खबर है कि हिंसा के दौरान एक उपद्रवी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की गई है। खबर है कि उनकी वर्दी भी उतारने की कोशिश की गई। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल, हिंसा के 19 आरोपियों को 21 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आरोपी ने कथित तौर पर महिला पुलिस कर्मी की वर्दी और शरीर को आपत्तिजनक तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और बदसलूकी की। इस संबंध में गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज कराई गई है। महिला पुलिस अधिकारी RCP स्क्वॉड में शामिल थीं। खबरें ये भी हैं कि आरोपी ने उनकी वर्दी उतारने की भी कोशिश की थी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है या नहीं और उसे गिरफ्तार किया गया है या नहीं। हिंसा के लगातार दूसरे दिन भी नागपुर शहर का माहौल पूरी तरह से शांत नहीं है। 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू के साथ भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात रहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे साजिश करार दिया था। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उसी आरोपी ने वहां मौजूद अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की थी। कहा जा रहा है कि भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को डराने कि लिए उनकी ओर देखकर गंदे इशारे किए और अभद्र टिप्पणियां की थीं। अब क्या हैं नागपुर के हाल पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि दोपहर बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में दो हजार से अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) द्वारा पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में गश्त की जा रही है। सोमवार रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई थी और पुलिस पर पथराव किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जला दिया गया। हिंसा में 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनाें अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने, पहली बार आए मीडिया के सामने

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनाें अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में वह पहली बार नई पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ कैमरों के सामने आधिकारिक रूप से नजर आए। सुपरस्टार को गौरी के साथ अपनी कार में बैठे देखा गया,  ये दृश्य मुंबई के खार इलाके का लग रहे हैं। कपल अपनी टोयोटा वेलफायर में बैठे हुए कैजुअल कपड़ों में थे और मुंबई की गलियों में घूम रहे थे। गौरी आमिर की जिंदगी में तीसरी महिला हैं। अभिनेता ने पहले किरण राव और उससे पहले रीना दत्ता से शादी की थी। आमिर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार प्रॉपर्टी में अपने 60वें जन्मदिन से पहले अपनी लेडी लव गौरी को मीडिया से मिलवाया, जिससे पूरा मीडिया हैरान रह गया। यह सुपरस्टार और ‘लापता लेडीज’ की निर्देशक किरण राव द्वारा 16 साल की शादी के बाद 2021 में तलाक की घोषणा के बाद आया है। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार की मुलाकात किरण से ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना के साथ मिलकर फिल्म में कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया था। सुपरस्टार ने किरण और रीना दोनों से 16-16 साल तक शादी की, उसके बाद उन्होंने इसे खत्म कर दिया। अभिनेता के रीना से दो बच्चे हैं, जुनैद और इरा खान।  जुनैद ने पिछले साल अपनी स्ट्रीमिंग फिल्म ‘महाराज’ से डेब्यू किया था और हाल ही में उन्हें ‘लवयापा’ में देखा गया था। इरा ने पिछले साल जनवरी में फिटनेस विशेषज्ञ नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। किरण के साथ, अभिनेता का एक बेटा आज़ाद है, जिसका वे तलाक के बाद भी सह-पालन करते हैं। अभिनेता के बारे में यह भी अफवाह थी कि वह अभिनेत्री फातिमा सना शेख को डेट कर रहे थे, जिनके साथ उन्होंने ‘दंगल’ में काम किया था। हालांकि, उन्होंने कभी इस बारे में पुष्टि नहीं की या इस बारे में बात नहीं की कि उन्होंने गौरी को आधिकारिक तौर पर मीडिया से कैसे मिलवाया।  

महासमुंद में सड़क हादसा : 3 लोगों की मौत, 6 घायल

महासमुंद  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था. इस दौरान अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था. हादसे में कार में सवार जोहन साहू (60 वर्ष) और खुशी साहू (1.5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पूनम साहू की इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. वहीं चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया और मामले की जांच में जुटी हुई है.

आईपीएल की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस तरह खरीद सकते हैं टिकट आप, CSK फैंस को होगा ये फायदा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है और वह है आईपीएल के मैचों की टिकट। फैंस टिकट हासिल करने के लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट हासिल करने से पीछे नहीं हटते। यहां तक कि ब्लैक में भी वे टिकट खरीद लेते हैं। हालांकि, आपको इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए आप इस स्टोरी में समझ सकते हैं कि आपको टिकटें कैसे प्राप्त हो सकती हैं। दरअसल, आईपीएल में हर बार की तरह चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए भी टिकटों की मारामारी है। साथ ही साथ एमएस धोनी के चहेते अलग से के मैचों की टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और सीएसके के मैच की टिकटें आप कहां से खरीद पाएंगे, ये जान लीजिए, क्योंकि हर कोई इसको लेकर एक्साइटेड है। अगर आपको किसी भी आईपीएल मैच या फिर सीएसके वर्सेस एमआई मैच के टिकट खरीदने हैं तो आपको आईपीएल की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट भी आपको बुक माय शो पर लेकर जाएगी, जहां से आप आईपीएल मैचों के टिकट खरीद पाएंगे। इसके अलावा आप फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर भी मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ ही फ्रेंचाइजी अपने फैंस को ये सुविधा देती हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन माध्यम से टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप स्टेडियम पर बने टिकट काउंटर से भी आईपीएल के मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। सीएसके के फैंस को डबल फायदा अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की टीम के फैन हैं और आप चेन्नई में सीएसके के होम मैच देखना चाहते हैं तो आपको टिकट खरीदने पर एक अतिरिक्त फायदा मिलेगा। आप चेन्नई मेट्रो और सरकारी सिटी बसों (एसी बसों को छोड़कर) में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। टिकट पर जो क्यूआर होगा, उसी से आप मेट्रो और बस में सफर कर सकेंगे। अन्य किसी फ्रेंचाइजी ने ये सुविधा नहीं दी है। सीएसके ने मेट्रो और परिवहन विभाग से करार किया है।

प्रदेश के 13 जिलों में आंधी व वर्षा होने की संभावना, 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चल सकती है हवा

भोपाल वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। प्रदेश के 13 जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सीधी एवं सिंगरौली में आंधी व वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं रतलाम में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी ईरान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।    मध्य छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से 13 जिलों में वर्षा व आंधी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में असर होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी एवं अरब सागर से उत्तर-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होगा।  इस वजह से 19 से 22 मार्च तक बादल बने रहने के साथ-साथ कुछेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। दिल्ली का मौसम अपडेट दिल्ली में इस समय मौसम सुहाना है और दिन गर्म हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का दौर खत्म हो गया है और मौसम अब हल्का हो गया है। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है, जिसके मार्च के अंत तक और बढ़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह डेटा संकेत देता है कि महीने के अंत तक दिल्ली 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है।  

बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया, गुरिल्ला वार की आशंका

जगदलपुर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों ने संगठन स्तर पर कई बड़े फेरबदल किए हैं। बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया है। अब नक्सली छोटे-छोटे समूहों में गुरिल्ला वार की रणनीति बना रहे हैं, जबकि पहले गर्मियों में नक्सली बड़े हमले करते थे। बस्तर में मार्च, अप्रैल, मई और जून के समय को नक्सली टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (टीसीओसी) कहते हैं। यह वही समय है, जब जंगल के भीतर दृश्यता बढ़ जाने का लाभ उठाकर नक्सली बड़े हमले करते रहे हैं। टीसीओसी के दौरान हुए हमले में तीन अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला हमले में 76 जवान, 25 अप्रैल, 2017 को सुकमा के बुरकापाल में 32 जवान और तीन अप्रैल 2021 को टेकुलगुड़ेम मुठभेड़ में 22 जवान बलिदान हो गए थे, जबकि इस बार स्थिति बदली हुई है। नक्सलियों के पुनर्वास की सरकार की नई नीति के चलते भी कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ऐसे लोगों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। राज्य में शांति स्थापित होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।   14 महीने में मारे गए 304 नक्सली सुरक्षा बल ने पिछले 14 माह में नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान करते हुए 304 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि 34 अग्रिम सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके बाद नक्सली भी यह मानकर चल रहे हैं कि टीसीओसी का लाभ फोर्स भी उठा सकती है और संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। पिछली गर्मियों में इसी रणनीति से सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध कई बड़े अभियान किए थे। यही कारण है कि जंगल के भीतर से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार नक्सलियों ने इस बार अपने संगठन में भारी बदलाव किया है। कंपनी और प्लाटून स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। एक साल में छीना नक्सलियों का गढ़ पिछले एक वर्ष के भीतर सुरक्षा बल ने बस्तर में नक्सलियों के सबसे ताकतवर किले को ढहा दिया है। सुकमा और बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र दो दशक से नक्सलियों के बटालियन का केंद्र था। पिछले दो वर्ष में सुरक्षा बल ने यहां टेकुलगुड़ेम, पूवर्ती, तर्रेम, गुंडेम, कोंडापल्ली, जिड़पल्ली, वाटेवागु सहित दस से अधिक अग्रिम चौकियों की स्थापना कर खुद को मजबूत बना लिया है। नक्सली अब बचने के लिए स्माल एक्शन ग्रुप्स में बंटकर हमला करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। मगर, सुरक्षा बल तैयार है। टीसीओसी में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को और भी आक्रामक किया जाएगा। -सुंदरराज पी., आईजीपी बस्तर बड़ा नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं नक्सली पूर्व पुलिस महानिदेशक विज नक्सल मामलों के जानकार छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा कि इस समय सुरक्षा बल की स्थिति जंगल के भीतर मजबूत हुई है। सटीक सूचना के आधार पर अभियानों में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यही कारण है कि नक्सली गुरिल्ला लड़ाई तकनीक के अनुसार छोटे-छोटे समूह में बंटकर बड़े नुकसान पहुंचाने की ताक में होंगे। गुरिल्ला युद्ध में छोटा बल भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।  

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर बोले- खुद को स्थापित करना चाहता हूं

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ अलग करने वाले हैं। वे आईपीएल के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ना चाहते हैं। श्रेयस अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र में अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। अय्यर ने तब मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि आईपीएल भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग है और अगर मैं टी20 में किसी एक स्थान पर खुद को स्थापित करना चाहूंगा तो वह तीसरा नंबर होगा। मेरा ध्यान इसी पर है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम इसको लेकर कोई योजना बना रहे हैं कि मुझे किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। इस बार मैं बल्लेबाजी क्रम में अपने नंबर को लेकर स्पष्ट हूं और जब तक कोच का मुझे समर्थन मिलता रहेगा मैं उस नंबर पर ध्यान केंद्रित रखूंगा।’’ पोंटिंग ने अय्यर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस भारतीय खिलाड़ी के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हैं।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं श्रेयस के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब था। लंबे समय तक दिल्ली में हमारे बीच बहुत अच्छे कामकाजी रिश्ते रहे। वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। वह बहुत अच्छा इंसान है और आईपीएल विजेता कप्तान है। आपको इससे ज्यादा और क्या चाहिए। वह कुछ दिन पहले ही टीम से जुड़ा है और एक कप्तान के रूप में टीम पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है।’’ पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet