LATEST NEWS

मेरठ में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, पति की लाश के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे अंग

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह दिल दहलाने वाली खबर जिसने भी सुनी वो ही हैरान हो गया। दरअसल, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बर्बरता से मार डाला। इसके बाद शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर चिनाई करा दी। इसके बाद बेवफा पत्नी ने शिमला जाकर प्रेमी के साथ मौज मस्ती भी की। जब वापस आई तब पत्नी ने अपने पत्नी की हत्या की जानकारी परिवार को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पति की लाश के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह रूह कंपाने वाला मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।   सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं। पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया। हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।   चाकू सीने में घोंपा, छुरे से टुकड़े किए पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।   सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चेटिंग करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चेटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे। रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

आईपीएल 2025 के सीजन में एक नया और दिलचस्प पहलू जुड़ने जा रहा, कोहली का दोस्त रहा ये क्रिकेटर करेगा अंपायरिंग

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के सीजन में एक नया और दिलचस्प पहलू जुड़ने जा रहा है। भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव अब आईपीएल में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए खास है, क्योंकि तन्मय श्रीवास्तव ने 2008 के अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली के साथ खेला था और वो दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे और तन्मय श्रीवास्तव ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण 46 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब क्रिकेट में अपनी भूमिका बदलते हुए तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल 2025 में अंपायर के तौर पर मैदान में नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका आधिकारिक ऐलान किया है, जिसे यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। तन्मय श्रीवास्तव का क्रिकेट करियर और अंपायरिंग का सफर तन्मय श्रीवास्तव का क्रिकेट करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 2008 और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए आईपीएल खेला था। हालांकि, उनका आईपीएल में प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा, क्योंकि 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए, जिसमें से 7 रन एक ही मैच में आए थे। उनका आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव बहुत समृद्ध है। उन्होंने कुल 90 फर्स्ट क्लास मैच, 44 लिस्ट ए मैच और 34 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 4918 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 1728 रन और टी20 क्रिकेट में 649 रन बनाए हैं। उनका क्रिकेट करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके अनुभव ने उन्हें अंपायरिंग की दिशा में आगे बढ़ने का एक मजबूत आधार दिया।   अंपायरिंग में तन्मय का नया कदम तन्मय श्रीवास्तव ने पांच साल पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और तब से वह अंपायरिंग की दिशा में कदम बढ़ा चुके थे। अब बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल 2025 में अंपायर के तौर पर चुना है, जो उनके करियर का एक नया अध्याय होगा। तन्मय का अनुभव और क्रिकेट के प्रति गहरी समझ उनके अंपायरिंग में सहायक साबित होगी। आईपीएल 2025 में उनकी अंपायरिंग का अनुभव निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी आकर्षक रहेगा, क्योंकि वे अपने क्रिकेट करियर के दौरान अंपायरों के फैसलों को लेकर जो अनुभव और समझ विकसित कर चुके हैं, वह उन्हें इस भूमिका में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ का ऐलान उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि तन्मय श्रीवास्तव इस बार आईपीएल में अंपायरिंग करेंगे। यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और इससे साबित होता है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनका खेल के प्रति प्यार और समर्पण कायम है। उनकी अंपायरिंग के चलते फैंस को और भी रोमांचक मैच देखने को मिल सकते हैं।  

अमेरिकी रक्षा विभाग निकाल रहा 60 हजार लोगों को, इन लोगों पर लटकी तलवार

वाशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) में 50,000 से 60,000 असैन्य नौकरियों में कटौती की जा रही है। इस कटौती प्रक्रिया में अब तक लगभग 21,000 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक इस्तीफा योजना को स्वीकार किया है, जो कुल लक्षित कटौती का लगभग एक तिहाई है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा विभाग का लक्ष्य 900,000 से अधिक असैन्य कर्मचारियों में से 5% से 8% की कटौती करना है। इसके लिए, प्रत्येक माह लगभग 6,000 पदों को हटाया जाएगा। इसके अलावा, नियमित रूप से रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की जगह नहीं भरी जाएगी। यह कटौती रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के नेतृत्व में लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य विभाग के बजट को कम करना और सरकारी खर्च में कमी लाना है। इस योजना को “फोर्क इन द रोड” प्रस्ताव के रूप में जाना जाता है और ये कर्मचारियों को सितंबर तक वेतन और लाभों के साथ स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का विकल्प देती है। सैन्य कर्मियों पर बढ़ सकता है बोझ अधिकारियों की चिंता है कि खाली हुए असैन्य पदों को भरने के लिए सैन्य कर्मियों को तैनात किया जा सकता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं कि इन कटौतियों से सैन्य तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ये कटौतियां ट्रंप प्रशासन के करीबी सलाहकार और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी सर्विस’ (DOGE) के तहत की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य संघीय कार्यबल को कम करना और सरकारी एजेंसियों को पुनर्गठित करना है। रक्षा विभाग तीन प्रमुख तरीकों से कर्मचारियों की संख्या घटा रहा है: स्वैच्छिक इस्तीफे – “फॉर्क इन द रोड” योजना के तहत, कुछ कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस्तीफे दिए, लेकिन सभी को अनुमति नहीं दी गई। प्रोबेशनरी कर्मचारियों की बर्खास्तगी – विभाग ने लगभग 5,400 प्रोबेशनरी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई। नए कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक – हर साल लगभग 70,000 असैन्य कर्मियों की भर्ती की जाती है, लेकिन इस प्रक्रिया को सीमित किया जा रहा है। प्रोबेशनरी कर्मचारियों की छंटनी पर अदालतों ने रोक लगा दी है और प्रशासन को हजारों कर्मचारियों को वापस काम पर रखने का आदेश दिया है। न्यायालयों ने छंटनी की कानूनी प्रक्रियाओं में खामियां पाई हैं। रक्षा विभाग के प्रमुख हेगसेथ का कहना है कि इन कटौतियों से सैन्य कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जर्मनी में हाल ही में उन्होंने कहा था कि “मुख्यालय में कई अनावश्यक पद और प्रशासनिक खर्चे हैं, जिन्हें हटाने की जरूरत है।” संघीय सरकार में भी बड़े पैमाने पर छंटनी रक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिकी संघीय तंत्र में करीब 75,000 कर्मचारियों को ‘डीफर्ड रेजिग्नेशन प्रोग्राम’ के तहत हटाया जा रहा है। इसके अलावा, प्रारंभिक दौर में 24,000 प्रोबेशनरी कर्मचारियों को हटाया गया था, लेकिन इसे भी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस बीच, अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक सांसदों ने केंद्रीय नौकरशाही में बड़े पैमाने पर कटौतियों को लेकर चिंता व्यक्त की है। हाउस ज्यूडिशियरी और हाउस ओवरसाइट कमेटी ने सूचना के अधिकार (FOIA) के तहत प्रशासन से इन कटौतियों के कानूनी पहलुओं की जानकारी मांगी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार के आकार को छोटा करने और नौकरियों में कटौती के लिए एक बड़े स्तर पर ‘रिडक्शन इन फोर्स’ (RIF) योजना लागू करने का आदेश दिया है। हालांकि, पेंटागन में इसके प्रभावों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाया कुछ दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने सैन्य सेवा के लिए शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे इस काम के लिए ‘‘योग्य’’ नहीं थे। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के साथ एक बैठक से पहले हेगसेथ ने उस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अगले संयुक्त प्रमुख अध्यक्ष के रूप में एक सेवानिवृत्त जनरल का चयन क्यों किया, जबकि वह इस कार्य के लिए कानूनी योग्यता को पूरा नहीं करते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अचानक चेयरमैन, वायु सेना जनरल सीक्यू ब्राउन जूनियर को निकाल दिया और इसके बाद हेगसेथ ने नौसेना संचालन की प्रमुख नेवी एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, वायु सेना के उपाध्यक्ष एयरफोर्स जनरल जेम्स स्लिफ को पद से हटा लिया।

छत्तीसगढ़ से MSMEs और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए, मल्टी-सेक्टरल एक्सपो “CITEX 2025” का आयोजन 20-23 मार्च को रायपुर में

रायपुर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और संबंधित निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के उद्देश्य से, PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) 20-23 मार्च 2025 को रायपुर के सेंट पॉल चर्च कम्पाउंड, सिविल लाइंस में “छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो 2025 (CITEX 2025)” का आयोजन कर रहा है। CITEX 2025 का उद्घाटन 20 मार्च को किया जाएगा। CITEX 2025, MSMEs और उनके जुड़े निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित एक प्रमुख पहल है, जो केंद्रीय भारत में एक अद्वितीय एक्सपो के रूप में होगा। यह एक्सपो सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायों के व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, ताकि उन्हें उपयुक्त बाजार लिंक मिल सकें और वे बड़े कॉर्पोरेट्स के साथ सहायक इकाइयों या आपूर्तिकर्ताओं के रूप में जुड़ सकें। इस एक्सपो के माध्यम से संवाद और नेटवर्किंग के द्वारा, CITEX 2025 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग के हितधारकों, शिल्पकर्मियों, पेशेवरों, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों, नागरिक समाज के सदस्य, मीडिया और उपभोक्ताओं की भागीदारी आकर्षित करेगा। अन्य बातों के अलावा, CITEX 2025 एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो होगा, जिसमें MSMEs के प्रतिनिधित्व वाले विभिन्न क्षेत्र होंगे: हस्तशिल्प, फर्नीचर और खिलौने; रत्न और आभूषण; निर्माण उपकरण; कृषि और खाद्य प्रसंस्करण; आयुष; शिक्षा, हरित और वैकल्पिक ऊर्जा; होटल उद्योग; साहसिक पर्यटन। छत्तीसगढ़ के MSMEs और संबंधित निर्यातकों को समर्थन देने की आवश्यकता को देखते हुए, CITEX 2025 एक परिवर्तनकारी पहल है, जो स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े MSMEs को सही स्थानों पर स्थापित करने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग को गहरा करने में मदद करेगा। CITEX 2025 स्थानीय उद्योग उत्पादों को विभिन्न दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करेगा, जिसमें उद्योग के हितधारक और उपभोक्ता दोनों शामिल होंगे। CITEX 2025 में लगभग साठ MSMEs अपनी स्टॉल्स के साथ भाग लेंगे, जिन्हें व्यापार लिंक और व्यावसायिक अवसरों से लाभ मिलेगा। CITEX, छत्तीसगढ़ में MSMEs के विकास और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो है, और यह PHDCCI की वार्षिक प्रमुख पहल बनेगा। मूल रूप से, CITEX 2025 छत्तीसगढ़ के MSME समुदाय और विभिन्न आकारों के उद्योग के हितधारकों के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली मंच बनने की उम्मीद है, जो इस परिवर्तनकारी मंच का हिस्सा बनने के लिए आगे आएंगे।

भाजपा ने तीन नेताओ को पार्टी से किया निष्कासित, कार्यकर्ताओ को दिया कड़ा संदेश

एमसीबी     भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के तीन नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं पर लगाया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता की थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2615, 2616, 2617 , दिनांक 17 /03/2025  के तहत, जमील शाह, इंद्र कुमार पटेल और सुमिला राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन सभी नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका, लेदरी नगर पंचायत, खोंगापानी नगर पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर बगावत की थी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा। पार्टी का कड़ा संदेश:- इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासनप्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने  के लिए लिया गया है।

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर को 48 दिनों की बाद मिली जमानत

सीतापुर जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद सांसद राकेश राठौर 48 दिन बाद बुधवार सुबह 8 बजे जेल से रिहा गए। बता दें कि मंगलवार को उनकी जमानत याचिका मंजूर हो गई। इसके बाद  रिहाई के लिए जेल तक परवाना पहुंचा ।  वह  30 जनवरी से जिला कारागार में बंद थे। हाईकोर्ट ने 11 मार्च को उनकी जमानत याचिका मंजूर की थी। हालांकि उस दिन पुलिस ने धारा 69 बढ़ा दी थी। ऐसे में सीजेएम कोर्ट में 12 मार्च को जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मंगलवार को इस याचिका पर बहस हुई और सीजेएम ने जमानत मंजूर कर दी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे रिहाई का पत्र।मिला। जेल मैनुअल के मुताबिक बुधवार सुबह उन्हें रिहा किया गया। 17 जनवरी को दर्ज हुआ था केस सांसद राकेश राठौर पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद राकेश राठौर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। उन्हें पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।  इस दौरान इनके परिजनों व अन्य सहयोगियों के नम्बर भी सर्विलांस पर लगाये गए। सांसद के प्रतिनिधि वसी उल्लाह व एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस सम्बंध में एक।फेसबुक पोस्ट भी उस समय सांसद के अकॉउंट से की गई। काफी उठा पटक के बाद 30 जनवरी को सांसद लोहारबाग स्थित अपने आवास पहुंचे। उसी समय शहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया था। इसके बाद से लगातार उनकी जमानत के प्रयास होते रहे। धमकी देने का एक मुकदमा भी हुआ दर्ज सांसद की एक करीबी महिला पर पीड़िता के पति ने घर आकर केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर सांसद व उनकी करीबी महिला पर धमकी देने का एक केस भी दर्ज हुआ था। इस मामले में भी उन्हें पूर्व में जमानत मिल चुकी है।

जबलपुर की धरा पर आध्यात्मिक चेतना का आलोक, मानवता और युवा ऊर्जा का दिव्य संगम

भोपाल, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 23 मार्च, 2025 को जबलपुर के गुलशन ग्रीन एवं रक्षा फार्म के पीछे, जे.डी.ए. स्कीम-41, विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक होने वाले इस दिव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालु भक्तों के हृदयों में अपार श्रद्धा और उत्साह का दिव्य संचार हो रहा है। भक्तजन पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से तैयारियों में संलग्न हैं, ताकि यह समागम एक दिव्य और सार्थक आध्यात्मिक संगम बन सके। इस शुभ अवसर पर प्रेम, शांति और एकता की मधुर धारा प्रवाहित होगी जो सभी को आत्मिक उन्नति की ओर प्रेरित करेगी।  इस अवसर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर सत्संग की मधुरता और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करेंगे। समागम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो। भक्तजन पूरी निष्ठा और सेवाभाव से समागम स्थल को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में योगदान दे रहे हैं। लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस आयोजन की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। इस संत समागम से पूर्व युवाओं को प्रेरित करने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 21 एवं 22 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ का आयोजन किया जाएगा। इस सिम्पोजियम का केंद्र बिंदु ‘द सिक्स एलीमेंट’ (छः तत्व) होगा, जिसके माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। इस आयोजन में स्कीट, गीत, पैनल डिस्कशन और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से जीवन मूल्यों, अनुशासन, प्रेम और आत्मिक शांति का महत्व उजागर किया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करेंगे। यह सिम्पोजियम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, एकता और समर्पण की भावना को जागृत करना है। यह आयोजन उन्हें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ उनकी सकारात्मक ऊर्जा को समाज हित में लगाने की दिशा भी प्रदान करेगा। निसंदेह आध्यात्मिक शांति, प्रेम और विश्वबंधुत्व का यह दिव्य संगम भक्तों एवं आने वाले अनुयायियों के जीवन को सार्थकता प्रदान करेगा, जहां हर हृदय सेवा, समर्पण और सत्य की भावना से ओत-प्रोत होकर आनंद की दिव्य अनुभूति प्राप्त करेगा। इस पावन संत समागम में सभी श्रद्धालु भक्त, नगरवासी, बुद्धिजीवी एवं प्रभु प्रेमी जन सादर आमंत्रित है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

एमसीबी  छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान के अनुसार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6(क)(1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है।  इसके तहत ग्राम बाही तहसील केल्हारी में मंगली की मृत्यु तलाब में डूबने के कारण हो गया था। जिससे उनके पति समयलाल आ0 बासू को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, जगमोहन आ0 इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम घुटरा तहसील केल्हारी की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गया था जिसके माता सुमित्रा गोंड को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नागपुर तहसील के ग्राम कोथारी निवासी जय सिंह की नदी की पानी में डूबने से हुई मृत्यु हो गया था, तो उनकी पत्नी दुआसिया को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील खड़गवां के ग्राम मेन्ड्रा निवासी अर्जुन सिंह की जहरीले सर्प के काटने से हुई मृत्यु हो जाने पर उनके पिता देव सिंह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।             उपरोक्त स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 मुख्य शीर्ष-2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकलनीय होगा।

शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट, ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, 117 रन बनाकर दर्ज की शानदार जीत

भोपाल शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को एक अनूठे और प्रेरणादायक मुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट टीम और शिवाजी क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश दिया कि सच्ची प्रतिभा और जुनून किसी भी शारीरिक सीमा में नहीं बंधते। टॉस जीतकर ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 117 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन शॉट्स से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जवाब में जब शिवाजी क्रिकेट टीम मैदान में उतरी, तो उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करना पड़ा। पूरी टीम 10 ओवरों में मात्र 52 रन ही बना सकी, जिससे ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान मध्यप्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान और इंटरनेशनल खिलाड़ी सोनू गोवलकर, दामोह की महिला क्रिकेटर एवं मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सुषमा पटेल की विशेष उपस्थिति रही। इस ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधार डॉ. विपिन तिवारी रहे, जिन्होंने इस प्रेरणादायक मुकाबले को आयोजित कर खिलाड़ियों की अदम्य इच्छाशक्ति और खेल भावना को मंच प्रदान किया। यह मुकाबला महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश था कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। ब्लाइंड क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि असली विजेता वे होते हैं, जो अपने हौसले से हर बाधा को परास्त कर देते हैं। इस मैच में गौतम टेंटवाल जी मंत्री मध्य प्रदेश शासन, लखन पटेल मंत्री पशुपालन व डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन साथ में विधायक भगवान दास सबनानी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश प्रभारी भाजपा, विधायक गौरव पारधी, विधायक राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली, राघवेंद्र शर्मा जी प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा एवं अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड  , राजेंद्र दीक्षित जी (भाईजी) ,एफएनएस चौहान, हेमंत सिंह चौहान, राजेंद्र दीक्षित आयोजक डॉ विपिन तिवारी, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू गोलकर, दमोह की महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुषमा पटेल, ओम प्रकाश , टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के सीईओ भूपेश भार्गव उपस्थित रहे।

बिलासपुर और पेंड्रा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से आए युवक को सड़क पार करने के दौरान एक कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तो एक अन्य हादसे में बिलासपुर से वापसी के दौरान खोडरी निवासी दो व्यापारियों की खड़े मेटाडोर से टकरा जाने से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला युवक बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल शाम पेंड्रा के कुदरी गांव पहुंचा हुआ था। कार्यक्रम में शमिल होने के बाद वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़े अपने वाहन की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोटमी की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जो पेंड्रा की ओर आ रहा था। उसकी चपेट में धनेश्वर पनिका आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तो वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित करा दिया। वहीं एक और दुखद घटना बिलासपुर के सकरी इलाके में घटित हुई। जिसमें गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी किसी काम से कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क में खड़े मेटाडोर में उनकी कार भीड़ गई। हादसे में खोडरी निवासी आलोक जैन और रमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंच गए। घटना से पूरे खोडरी इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में आए 12 आवेदन पर विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

एमसीबी एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।          इस जनदर्शन में आवेदक सोनकुंवर निवासी बिछियाटोला रेत धार की रॉयल्टी के संबंध में, सीताशरण निवासी उजियारपुर मटेरियल पेमेंट और लेबर भुगतान के संबंध में, जय सिंह निवासी उजियारपुर भूमि के संबंध में, सरपंच भलौर सोलर पंप की मरम्मत के संबंध में, सरपंच भलौर नलकूप खनन के संबंध में, अरविन्द कुमार निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, अरविन्द कुमार निवासी मनेन्द्रगढ़ खाद अधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने के संबंध में, माधव प्रजापति निवासी खोंगापानी सीसी रोड सही ना बनाने के संबंध में, रामचरन सिंह निवासी चनवारीडांड भूमि के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी कोटाडोल तेंदूपत्ता पड़ मुंशी को हटाने के संबंध में, विमला निवासी नागपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में और हफ्सा बानो निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

अब वोटर आईडी से लिंक होगा आधार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में हुआ फैसला

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने वोटर आईडी (EPIC) को आधार से जोड़ने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में इस पर चर्चा हुई। आयोग ने साफ किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत ही होगी। कानूनी ढांचे के तहत होगी प्रक्रिया चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के तहत होगी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि आधार कार्ड सिर्फ पहचान का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं। इसलिए आधार से लिंक करने की प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही मतदाता सूची में दर्ज हों। आयोग ने कहा, “संविधान के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही मिल सकता है। आधार सिर्फ व्यक्ति की पहचान साबित करता है, उसकी नागरिकता नहीं। इसलिए इस प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रखा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के सिविल के फैसले के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।” तकनीकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी शुरू चुनाव आयोग और आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिकता से जुड़ा भ्रम न फैले। राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद संभालने के बाद चुनाव सुधारों को तेज कर दिया है। चुनाव आयोग आगामी चुनावों को ज्यादा पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए कई नए कदम उठा रहा है। चुनाव आयोग ने पहली बार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से 30 अप्रैल 2025 तक सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा, 31 मार्च 2025 तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में राजनीतिक दलों की चिंताओं और सुझावों पर विचार किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहे।

धरती ने आपको मिस किया, अंतरिक्ष से विलियम्स की वापसी पर पीएम का संदेश

 नई दिल्ली सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में उन्होंने लिखा, ” आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया।” पीएम ने लिखा, “उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।” पीएम नरेद्र मोदी ने क्रू 9 का वापसी अभियान पूरा होने के बाद अपने संदेश में कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना।” पीएम ने सुनीता विलियम्स के बारे में कहा कि वे एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।”

दिल्ली में अगले महीने से चलेगी 1200 ई-बसें, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा

नई दिल्ली दिल्ली की सड़कों पर DTC बसों में प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं. पहले से ही बसों की कमी से जूझ रही दिल्ली में अब यह जानकारी मिली है कि अप्रैल में 5000 पुरानी बसों को हटाया जाएगा. ये बसें अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुकी हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है. पूर्व सरकार ने नई DTC बसों का संचालन नहीं किया, जिससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक बसों के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, अप्रैल में दिल्ली को 1200 नई इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होंगी. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि हमने वेंडर्स के साथ चर्चा की है और यह सुनिश्चित किया है कि बसों की कमी नहीं होगी. मेक इन इंडिया की शर्तों के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, जिससे आपूर्ति में विलंब हुआ. अब, बसों की आपूर्ति शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है. जल्द ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि एक अप्रैल से हर सप्ताह बसों की आपूर्ति होगी, जिससे पूरे महीने में 1200 बसें उपलब्ध होंगी. इन बसों की जांच प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें शीघ्रता से सड़कों पर उतारा जाएगा. सड़कों से हटाई जाने वाली बसों में लगभग दो हजार से अधिक क्लस्टर और लगभग तीन हजार डीटीसी की बसें शामिल हैं. उन्होंने जानकारी दी कि सभी इलेक्ट्रिक बसें मेक इन इंडिया योजना के तहत निर्मित हैं. मेक इन इंडिया की आवश्यकताओं के चलते बसों की समय पर उपलब्धता में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हुई थीं, जिससे आपूर्ति में विलंब हुआ. हालांकि, अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है. अप्रैल में 1200 बसों की आपूर्ति की जाएगी और इन बसों की जांच प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करके इन्हें सड़कों पर उतारने की योजना है. 2000 क्लस्टर बसें और 3 हजार DTC की मियाद पूरी दिल्ली की सड़कों से हटाई जाने वाली बसों में लगभग दो हजार क्लस्टर बसें और लगभग तीन हजार डीटीसी बसें शामिल हैं. सभी हटाई जाने वाली बसें अपनी निर्धारित उम्र पूरी कर चुकी हैं. अब इनकी जगह नई बसों को लाने की योजना बनाई जा रही है. महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा रहेगी जारी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना पहले की तरह जारी रहेगी, ऐसा उन्होंने कहा. अगले वित्त वर्ष में डीटीसी को लाभ में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि अप्रैल से डीटीसी के बेड़े में 9 मीटर और 12 मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी. विशेष रूप से, 9 मीटर लंबी छोटी बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों और संकरी सड़कों वाले इलाकों में किया जाएगा, जिससे लोगों को अपने घर के निकट बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी. मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बसें अपने निर्धारित रूट का पालन करें और बीच में संचालन को न रोका जाए.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet