LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री प्रीतम लोधी एवं पार्षद श्री सांखला के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन हुआ। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम जलालपुर पहुँचकर पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी के छोटे भाई वीरन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दौलतगंज में वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल सांखला के निवास पर पहुँचे और उनके बड़े भाई सुभाष सांखला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृंद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत एवं नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे।

संभाग के सभी जिलों में गो-शालाओं को जन-सहभागिता से बनाया जायेगा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

इन्दौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि निराश्रित, मानसिक रूप से अविकसित और अन्य दिव्यांगजनों के लिये संभाग के हर जिले में खरगोन और बड़वानी की आस्था ग्राम संस्था की तर्ज पर एक-एक संस्थाओं को विकसित किया जाये। संभाग के सभी जिलों में गो-शालाओं को जन सहभागिता से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाये। इसके लिये सभी कलेक्टर्स कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाये।             संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज यहां एमपीआईडीसी के सभाकक्ष में कलेक्टर्स कांफ्रेंस सम्पन्न हुई। इस अवसर पर इंदौर जिले के कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त आयुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, धारणाधिकार, स्वामित्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, डायवर्सन सहित अन्य राजस्व वसूली, लोक सेवा गारंटी तथा सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई आदि की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संभाग में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये चलाये जा रहे अभियान की भी समीक्षा की।             बैठक में श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायें और वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व लक्ष्य को पूर्ण करें। राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित किया जाये। अस्वीकृत एवं निरस्त राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाये। यह समीक्षा वरिष्ठ स्तर के अधिकारी से कराई जाये। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि वसीयत के आधार पर बटवारे के प्रकरण निराकृत करने के संबंध में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अपने कार्य समय-सीमा में पारदर्शिता, ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। नागरिकों के कामों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ करें। श्री सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, ऐसे नागरिकों के कार्ड प्राथमिकता के साथ बनायें। उन्होंने कहा कि संभाग में चलाये जा रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन के अभियान को गति दें। यह प्रयास करें कि मोतियाबिंद से पीड़ित सभी के ऑपरेशन हो जाये। इस कार्य को मानवीय संवेदना के साथ करें। श्री सिंह ने कहा कि संभाग में सिकलसेल बीमारी से निपटने के लिये हर संभव प्रयास किये जाये। इस बीमारी से निपटने के लिये सभी जिले कार्ययोजना बनाये। इंदौर में उपचार के लिये विशेष व्यवस्था की जाये। इसके लिये निजी क्षेत्र के अस्पतालों की मदद भी ली जाये। उन्‍होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत आने वाली सभी महिलाओं को समय-सीमा में वित्तीय लाभ उपलब्ध करायें। प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी के घरों में नल से जल पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की सतत मॅनीटरिंग करें, जिससे जनजाति समाज को राज्य शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। बैठक में श्री सिंह ने सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा किये जा रहे नवाचार कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि हर जिले की किसी एक कला को विकसित करें और उसे एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। जैसे आलीराजपुर में पिथोरा पेंटिंग, बुरहानपुर में लूम उद्योग आदि हैं। उन सभी को एक प्लेटफार्म दिया जाये, ताकि उसका एक बाजार विकसित हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- औद्योगिक विकास में चंबल क्षेत्र सुनहरा अध्याय लिख रहा है

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से एलिक्सर इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमिपूजन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की सात इकाईयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी भूमिपूजन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चंबल अब डर के नाम से नहीं बल्कि विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं। इन औद्योगिक इकाईयों के प्रारंभ होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (वर्चुअल), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, विधायक गोहद श्री केशव देसाई, लहार विधायक श्री अमरीश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन श्री अरुण गोयल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये हर संभव कार्य किया जा रहा है। इन्वेस्टर समिट व रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से न केवल देश बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टरों को आमंत्रित करने का कार्य किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों के हित में भी अनेक निर्णय लिए गए हैं। चंबल – काली सिंध – पार्वती लिंक परियोजना क्षेत्र में खुशहाली लेकर आयेगी। इस परियोजना से चंबल को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि चंबल क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है। यह हम सबके लिये प्रसन्नता की बात है। औद्योगिक विकास से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मालनपुर में एक हजार करोड रूपए के निवेश से जो नई इकाई प्रारंभ हो रही है, वह इस क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास का बेहतर माहौल बना है, जिसके सार्थक परिणाम हमें सम्पूर्ण प्रदेशभर में दिखाई दे रहे हैं।  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में भी नई औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं, इससे ग्वालियर के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के कारण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी औद्योगिक विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। मालनपुर में एक हजार करोड रूपए की नवीन इकाई स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरुण गोयल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विशेष प्रयासों से ही मालनपुर में नई इकाई की स्थापना हो सकी है। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिये बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास के लिये हर संभव सहयोग कर रही है।

इंदौर में उद्योग एवं रोजगार वर्ष के दौरान औद्योगिक निवेश को बढ़ावा और रोजगार के अवसर के लिये होंगे प्रयास

इन्दौर राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उद्योग एवं रोजगार वर्ष के दौरान इंदौर संभाग में की जाने वाली गतिविधियों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर में वृद्धि, औद्योगिक ईकाईयों के समस्याओं के निराकरण और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिये आज यहां संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में रीजनल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस कांफ्रेंस में इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के श्री गौतम कोठारी मौजूद थे। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि संभाग में औद्योगिक निवेश के लिये बेहतर ईको सिस्टम है। यहां औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिये अनुकूल वातावरण, संसाधन, सुविधाएं, कुशल मानव संसाधन आदि उपलब्ध है। इसको देखते हुए संभाग में बड़ी संख्या में निवेशक निवेश के लिये आकर्षित हो रहे है। निवेशकों द्वारा 82 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश की इच्छा जाहिर की गई है। इससे इंदौर संभाग में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।       संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में भूमि का चिन्हांकन जल्द से जल्द कर लेवें, जिससे की निवेशकों को भूमि जल्द आवंटित की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स अपने-अपने स्तर पर भी निवेशकों को औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसको देखते हुए यह प्रयास करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले। यह प्रयास भी किये जाये कि औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं रहे। स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिये औद्योगिक ईकाईयों और संबंधित अधिकारियों के साथ कम से कम दो माह में एक बैठक जरूर हो। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक लूम स्थापना के प्रयास भी किये जाये। इंदौर की तरह यह प्रयास भी करे कि हर ग्राम पंचायत पर एक औद्योगिक ईकाई हो, जिससे की ग्राम स्तर के ‍ही कम से कम दस युवाओं को रोजगार मिले सकें। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर नवाचार करते हुए हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक औद्योगिक ईकाई की स्थापना की जा रही है। यह कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स यह प्रयास भी करें कि उनके जिले में निजी क्षेत्र के माध्यम से भी औद्योगिक केन्द्र विकसित हो। इसके लिये राज्य शासन द्वारा डेवलपर्स को पूरी मदद दी जायेगी।       इस अवसर पर एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश राठौर ने संभाग में औद्योगिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग में औद्योगिक विकास के लिये निरंतर कारगर प्रयास किये जा रहे है। इसको देखते हुए संभाग के इंदौर जिले में अभी तक 50 हजार करोड़ रूपये निवेश की औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हुई है। इससे लगभग एक लाख युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह धार जिले में एक लाख 20 हजार करोड़ रूपये, खरगोन जिले में 1500 करोड़ रूपये, बड़वानी जिले में 162 करोड़ रूपये, झाबुआ जिले में 1500 करोड़ रूपये ‍निवेश की औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो चुकी है। अन्य जिलों में भी औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के प्रयास निरंतर जारी है। बताया गया कि इंदौर में जल्द ही आईटी पार्क-3 और 4, पीथमपुर सेक्टर-7 का काम भी जल्द पूरा होगा। जिले में एकोनॉमी कॉरिडोर, प्लग एण्ड प्ले पार्क बरलई पर भी काम चल रहा है। इसी तरह धार जिले में पीएम मित्र पार्क तिलगारा, लालबाग-बसई और पीथमपुर सेक्टर-7 पर भी काम चल रहा है।

औरंगज़ेब पर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, संजय निषाद ने फिर विवादित बयान दिया

लखनऊ औरंगज़ेब पर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नेता इसे लेकर कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं। अब यूपी में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। गर्दन पर मुगलों ने तलवार रखा जो कायर थे वह धर्म बदल दिए। जिसे तलवार पसंद है वह सलवार पहनकर इस देश से चला जाए। यूपी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को जौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचें। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “मुगलों ने जब गर्दन पर तलवार रखा तो जो कायर थे वह धर्म बदल लिए। जो डर गए, वह मर गए। जो अपनी बहन-बेटी नहीं बचा पाए, वह अपने घर पर हरे रंग का झंडा टांग लिया। हम अपने पुरखों पर नाज करते हैं कि उन्हें गर्दन कटना स्वीकार किया लेकिन अपनी-बहन बेटी की इज्जत नहीं बेचा। अपना घर हरे रंग का झंड़ा नहीं लगाया। जिसे व्यवहार पसंद रहेगा वह भारत में रहेगा। जिसे तलवार पसंद है, वह सलवार पहनकर इस देश से चलें जाएं।” सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर यहां तक पहुंचा हूं इससे पहले संजय निषाद ने अपनी यात्रा के दौरान सुल्तानपुर में भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक अंतर्गत मदारडीह में कहा,“मुझे सब मालूम है कौन फर्जी फंसा रहा है। उसे मैं खत्म करा दूंगा। मैं महिलाओं और गरीबों के लिए पैदा हुआ हूं। मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, सात दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फिकवा कर तब डॉक्टर संजय यहां पहुंचा है। आप लोगों की कमी है आप लोग हमें तुरंत बताते नहीं हो। मैं पांच मिनट में मुख्यमंत्री को सूचना दे दूं, पांच मिनट में सही हो जाए। मेरा मोबाइल नंबर सबके पास है,नहीं है तो नेट से निकाल लो। हमें एसएमएस भेज दो, फोन नहीं करो, खाली लिखकर भेज दो, हमारे साथ अन्याय हो रहा। मैं किसी पीए से नहीं बतालाता हूं, एक बार डीएम से एसपी को और पांच मिनट में रिप्लाई नहीं आया तो मुख्यमंत्री के यहां भेज देता हूं।”

कोर्ट में पेश नहीं होने पर जया प्रदा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया गया है। उन पर अदालत की सुनवाई में बार-बार अनुपस्थित रहने के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति मिलने के बाद भी अभद्र टिप्पणी मामले में जया प्रदा बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए तीन अप्रैल तारीख तय कर दी। कोर्ट ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पुलिस अब उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर सकती है।   क्या है पूरा मामला? दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर के कटघर क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता, जिनमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां शामिल थे, ने भाषण दिया था। आरोप है कि इस दौरान जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस पर रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे, जिसके लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद वे बृहस्पतिवार को सुनवाई में शामिल नहीं हुईं।  फिलहाल, इस मामले पर जया प्रदा या उनके वकील की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि क्या वे जल्द ही कोर्ट में हाजिर होती हैं या फिर पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा।

30 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए संचालित निरोगी काया अभियान में डेढ़ लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

भोपाल असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए चलाए जा रहे निरोगी काया अभियान के तहत भोपाल में अब तक एक लाख 55 हजार 373 लोगों की उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग हुई है, जबकि एक लाख 45 हजार 653 लोगों की डायबिटीज की जांच की गई है। 31 मार्च तक चलने वाले इस विशेष अभियान में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज, ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल स्क्रीनिंग की जा रही है। ये स्क्रीनिंग आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, सिविल डिस्पेंसरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों एवं जिला पर की जा रही है। हितग्राहियों की जांच और उपचार की रिपोर्ट एनसीडी पोर्टल में दर्ज की जा रही है। अभियान में अब तक 12139 लोगों में उच्च रक्तचाप और 13648 में डायबिटीज पाई गई है। इन लोगों को अभियान के दौरान ही पहली बार हाइपरटेंशन और डायबिटीज का पता चला। चिह्नित रोगियों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं से प्रारंभ किया गया है। दवाइयों के साथ-साथ जीवन शैली में परिवर्तन, खानपान एवं व्यायाम की सलाह भी दी गई है। 46226 लोगों में नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज की स्क्रीनिंग की गई है, इनमें से 11261 लोगों में प्रारंभिक लक्षण मिले हैं। अभियान के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं और फील्ड में पहुंचकर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली जा रही है। नए मरीजों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सीबैक फॉर्म में जानकारी इकट्ठे की जा रही है। सीबैक फॉर्म से प्राप्त जानकारी के आधार पर असंचारी रोग स्क्रीनिंग एवं पंजीयन किया जा रहा है। अभियान में स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उससे बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान की जानकारी देकर लोगों की जांच करवाई जा रही है। जिन लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, उनकी रिस्क्रीनिंग करवाई जा रही है। संतुलित आहार, बेहतर खानपान, नियमित योग, प्राणायाम तथा व्यायाम करने की सलाह भी दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि असंचारी रोग जीवन घातक हो सकते हैं , इसलिए इनकी नियमित जांच बेहद जरूरी है। इन बीमारियों का पारिवारिक इतिहास होने पर अपनी जांच अवश्य कराई जानी चाहिए।

चंदननगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस किया दर्ज, जबरदस्ती बनाए यौन संबंध

इंदौर चंदननगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी ने अविवाहित बता कर महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता ने कथनों में बताया कि बहन से मिलने अहमदाबाद जाना होता रहता था। बस चालक मोहीनूर उर्फ मोईन निवासी सरदारपुर जिला धार से परिचय हो गया था। आरोपी ने पीड़िता के परिजन से संपर्क कर शादी की चर्चा की। जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध उसे बताया गया कि पति से तलाक हो चुका है। एक बेटा भी है। आरोपी उसके बाद भी शादी के लिए राजी हो गया। 7 मार्च को वह मिलने के बहाने आया। उसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद पता चला कि मोईन शादीशुदा है।

जस्टिस वर्मा के निवास से कथित रूप से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई थी, इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने पर भड़के वकील

नई दिल्ली/प्रयागराज जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेजे जाने के प्रस्ताव पर वकीलों ने तीखी नाराजगी जताई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश और सभी न्यायाधीशों को एक सख्त पत्र लिखकर इस कदम का विरोध किया है। बार एसोसिएशन का यह कड़ा रुख तब सामने आया है जब हाल ही में जस्टिस वर्मा के निवास से कथित रूप से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद होने की खबरें आई थीं। वकीलों का कहना है कि इस तरह के विवादों में घिरे न्यायाधीश की पुनर्नियुक्ति से हाई कोर्ट की गरिमा पर सवाल उठ सकते हैं। कचरे का डिब्बा नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन ने अपने विरोध को और तीखा करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट को कचरे का डिब्बा नहीं बनाया जा सकता, जहां किसी भी विवादित न्यायाधीश को ट्रांसफर कर दिया जाए। वकीलों ने सवाल उठाया कि अगर जस्टिस यशवंत वर्मा पर कथित तौर पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने का आरोप है, तो उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए, न कि उन्हें किसी अन्य हाई कोर्ट में भेजकर मामले को दबाने की कोशिश की जानी चाहिए। प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे वकील यह मामला उच्च न्यायपालिका के भीतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक न्यायपालिका या सरकार की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। वकीलों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी आपत्तियों को अनदेखा किया गया तो वे विरोध-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

अब हाई कोर्ट ने दे दिया बड़ा झटका- RSS मुख्यालय को निशाना बनाना चाहता था रईस अहमद

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने जम्मू-कश्मीर के उस निवासी को जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिस पर जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी होने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ के बी हेडगेवार के यहां स्थित स्मारक की टोह लेने का आरोप है। रईस अहमद शेख असदुल्ला शेख को 15 सितंबर, 2021 को नागपुर के रेशिमबाग इलाके में स्थित आरएसएस के संस्थापक के स्मारक डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर की टोह लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दावा किया था कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जस्टिस सूर्यवंशी और न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की खंडपीठ ने जमानत याचिका खारिज कर दी। आदेश की विस्तृत प्रति अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शेख फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, शेख ने शहर के महल इलाके में स्थित आरएसएस मुख्यालय की टोह लेने की भी कथित तौर पर साजिश रची थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। आरोप है कि शेख ने टोह लेने के बाद पाकिस्तान में अपने आकाओं को सूचनाएं दी थीं। वकील निहालसिंह राठौड़ के माध्यम से दायर जमानत याचिका में शेख ने दावा किया था कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि उसने किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने के लिए उपरोक्त स्थानों की टोह ली थी। उसके वकील ने अदालत में दलील दी कि शेख का कृत्य ‘गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (यूएपीए) के दायरे में नहीं आता। सरकारी वकील देवेंद्र चौहान ने अदालत से कहा कि यह साबित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है कि आरोपी शेख प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि शेख की गतिविधियां भविष्य में आतंकवादी हमले करने के लिए थीं और इसलिए इसे यूएपीए के दायरे में माना जाएगा। चौहान ने कहा, ‘किसी भी आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने से पहले की गई तैयारी (टोह) को भी आतंकवादी कृत्य ही माना जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘उसका नागपुर आना स्वाभाविक नहीं था। आरोपी का कोई रिश्तेदार भी यहां नहीं है या उसका व्यावसायिक उद्देश्य नहीं था और न ही कोई अन्य कारक था जो यह साबित करता हो कि उसका आना स्वाभाविक था।’ पुलिस की जांच के अनुसार, शेख आरएसएस मुख्यालय को जोड़ने वाली छह गलियों की भी टोह लेना चाहता था लेकिन सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों को देखने के बाद वह गलियों में घुसने की हिम्मत नहीं कर सका। जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों से ठोस सबूत मिलने के बाद शेख के खिलाफ यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

कलेक्टर सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा शुक्रवार को तहसील बैरसिया एवं हुजूर के अंतर्गत आने वाले गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरसिया स्थित भगवती वेयरहाउस तरावली एवं श्रीराम वेयरहाउस भैंसोंदा का दौरा किया। श्रीराम वेयरहाउस में कलेक्टर ने स्वयं मॉइश्चर मशीन पर गेहूं के नमी स्तर का परीक्षण किया। पहले सूखे गेहूं की जांच की गई, फिर हल्का पानी छिड़ककर गीले गेहूं का परीक्षण किया गया ताकि मॉइश्चर मीटर की कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके। भगवती वेयरहाउस तरावली में उन्होंने उपार्जित गेहूं के बोरों पर किसान पंजीयन कोड की पर्चियों की स्थिति का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित एसडीएम बैरसिया श्री आशुतोष शर्मा एवं एसडीएम हुजूर श्री विनोद सोनकिया को निर्देश दिए गए कि सभी उपार्जन केंद्रों का राजस्व अधिकारी नियमित भ्रमण करें। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल, छाया, पंडाल, कुर्सियों एवं अल्पाहार में चना, मूंगफली के दाने तथा गुड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में तौल कांटे, हम्माल एवं तुलावटी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में एलिक्जर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की इकाई का भूमिपूजन किया

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर व मालनपुर प्रवास पर पधारे। ग्वालियर, भिण्ड व मुरैना जिले को औद्योगिक इकाईयों की सौगात देने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। भोपाल से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी मुख्यमंत्री के साथ आए थे। मालनपुर व ग्वालियर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपरान्ह लगभग 5 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव तथा सर्वश्री कमल माखीजानी, दीपक शर्मा व विनोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मालनपुर में एलिक्जर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की इकाई का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्वालियर रेडीमेड गारमेंट पार्क की 7 एवं मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके बाद ग्वालियर में विधायक श्री प्रीतम लोधी व पार्षद श्री अनिल सांखला के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनायें व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक प्रीतम लोधी एवं पार्षद श्री सांखला के निवास पर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के ग्राम जलालपुर पहुँचकर पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी के छोटे भाई वीरन सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने स्व. वीरन सिंह चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादवदौलतगंज में वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल सांखला के निवास परभी पहुँचे। उन्होंनेश्री सांखला के बड़े भाई श्रीसुभाष सांखला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलादसिंह पटेल, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, श्री जयप्रकाश राजौरिया और श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रृद्धांजलिदी।  

बीच सड़क में अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, 2 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

हाथरस हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार बोलेरो बीच सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत यह पूरा मामला जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र का है। असदपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर कुछ कर पाता उससे पहले ही गाड़ी पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पांच लोग घायल हो गए। मौकै पर चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 5 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया। जिनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर है।

तिरुपति मंदिर में केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए, दूसरों को हटाओ: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

तिरुपति आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम (TTD) यानी मशहूर तिरुपति मंदिर में केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए। शुक्रवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नायडू ने कहा कि अगर दूसरे समुदाय के लोग मौजूदा समय में वहां काम कर रहे हैं, तो उनकी भावनाओं का अनादर किए बिना उन्हें दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। नायडू ने कहा, “तिरुमाला मंदिर में केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए। अगर दूसरे धर्म के लोग वर्तमान में काम कर रहे हैं, तो उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना उन्हें दूसरी जगहों पर बसाया जाएगा।” मुख्यमंत्री नायडू ने इसके साथ ही अपनी उस भव्य योजना भी लोगों से साझा की, जिसके तहत देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पवित्र धागा बांधा गया है। उन्होंने कहा कि कई भक्त विदेशों में भी ऐसे मंदिर स्थापित किए जाने की इच्छा रखते हैं। मुमताज होटल की डील रद्द मंदिर के चारों तरफ यानी तिरुमाला की पहाड़ियों पर किसी भी तरह की कॉमर्शियल एक्टिविटीज की चर्चा करते हुए नायडू ने कहा कि पिछली सरकार ने मंदिर के निकट ही 35.32 एकड़ भूमि पर मुमताज होटल की स्थापना की मंजूरी दी थी जिसे उनकी सरकार ने रद्द कर दिया है। नायडू ने कहा कि तिरुमाला की सात पहाड़ियों के निकट किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी प्राइवेट पार्टी को व्यवसाय चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खान-पान सेवा के लिए जिन्हें भी व्यवसाय की मंजूरी मिली हुई है, वे केवल शाकाहारी व्यंजन ही परोसेंगे। परिवार संग पहुंचे थे CM चंद्रबाबू नायडू ने अपने बेटे नारा लोकेश और परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इससे पहले पारंपरिक परिधान पहने मुख्यमंत्री भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए वैकुंठम कतार परिसर से मंदिर में प्रवेश किया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी आर नायडू ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पोते के जन्मदिन पर एक दिन का प्रसाद वितरण खर्च उठाया यह दौरा मुख्यमंत्री के पोते देवांश के जन्मदिन समारोह पर हुआ था। इस अवसर पर चंद्रबाबू और उनका परिवार वेंगमम्बा अन्नदान वितरण केंद्र में अन्न प्रसादम के वितरण में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने उदारता दिखाते हुए अपने पोते के जन्मदिन पर एक दिन के प्रसाद वितरण का खर्च टीटीडी अन्नदान ट्रस्ट को दान कर दिया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी आस्था जताते हुए नायडू ने कहा कि भगवान की कृपा के कारण ही वे कई लक्षित हमलों से बच पाए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे 24 क्लेमोर माइंस से निशाना बनाया गया था। ऐसे हमले से बचना असंभव था, लेकिन मैं पूरी तरह से भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य कृपा के कारण बच गया। मैं इतने बड़े विस्फोट से बच गया, यह तथ्य भगवान की अपार शक्ति को साबित करता है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet