LATEST NEWS

राजकुमार राव संग शिरडी पहुंचीं फराह खान, किए साईं बाबा के दर्शन

मुंबई, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान शुक्रवार को मुंबई स्थित साईं बाबा के मंदिर पहुंचीं। फराह के साथ पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव भी नजर आए। साईं बाबा के दर्शन के बाद फराह खान और राजकुमार राव मीडिया से मुखातिब हुए। फराह ने बताया, “मैं बचपन से साईं मंदिर आती रही हूं और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। पिछली बार मैं साजिद के साथ आई थी, मुझे जब भी लगता है कि बाबा का बुलावा आया है, चली आती हूं। साल में एक बार तो दर्शन करने के लिए जरूर आती हूं।“ फराह ने बाबा संग अपने एक खास लगाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं देश में रहूं या विदेश में रहूं, जब भी भगवान से कुछ मांगती हूं या उनसे मिन्नत करती हूं कि मेरी मुराद पूरी कर दो, मैं आपके द्वार आऊंगी, तो वह पूरी जरूर करते हैं। मेरी बाबा पर खूब श्रद्धा है।“ माथे पर पीला तिलक लगाए और हाथ में प्रसाद के रूप में मिले फूल को लेकर भक्ति में डूबे दिखे अभिनेता राजकुमार राव ने दर्शन करने के अपने अनुभव पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा, “बाबा का दर्शन करने के बाद बहुत अच्छी अनुभूति होती है। जब मैं बाबा के सामने खड़ा रहता हूं तो जो महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।“ सामने आए एक वीडियो में फराह खान, राजकुमार राव के साथ हुमा कुरैशी और पत्रलेखा भी नजर आईं। राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वामिका गब्बी के साथ कॉमेडी-ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया है। टाइम लूप पर बनी फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की शादी 29 और 30 के चक्कर में फंसी जाती है। ‘भूल चूक माफ’ का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

अग्निवीर भर्ती के परिणाम 22 मार्च को

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी  किं इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी के साइट https://www.joinindianarmy.nic.in/   का अवलोकन कर सकते हैं।  परिणाम  सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212,0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का ‘जोहरा जबीं’ कुर्ता हुआ आउट ऑफ स्टॉक!

  मुंबई, फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का ‘जोहरा जबीं’ कुर्ता आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा सिकंदर इस ईद पर ग्रैंड रिलीज हो रही है।सलमान खान का ट्रेंडसेटर वाला स्टेटस किसी से छुपा नहीं है। फिटनेस से लेकर फैशन तक, सलमान ने हमेशा अपने अंदाज से लोगों को इंस्पायर किया है। उनकी ये खूबी है कि वो जो भी पहनते हैं, वो खुद-ब-खुद फैशन बन जाता है। सलमान का ये चार्म और स्टाइल ही है जो उन्हें फैशन वर्ल्ड में सबसे आगे रखता है। हाल ही में फिल्म सिकंदर के ज़ोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान खान के कुर्ते ने फैशन वर्ल्ड में धूम मचा दी है। यह कुर्ता उनके फैंस और फैशन लवर्स के बीच तुरंत हिट हो गया है। इसकी एलिगेंट लेकिन सिंपल डिज़ाइन ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के बीच परफेक्ट बैलेंस बना दिया है, जिससे ये हर मौके के लिए एकदम फिट बैठता है। सलमान के इस लुक को फैंस ने तुरंत अपनाना शुरू कर दिया है, जिससे इस कुर्ते की पॉपुलैरिटी नए मुकाम पर पहुंच गई है। खासतौर पर इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में ऐसे ही कुर्तों की डिमांड जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। हर तरफ से ऑर्डर्स की बाढ़ आ रही है, जिससे सलमान का ये स्टाइल नया फैशन ट्रेंड बन चुका है। जयपुर के एक फैक्ट्री मालिक, आशीष शर्मा ने बताया, सलमान खान ने ज़ोहरा जबीं में जो कुर्ता पहना है, वो इस वक्त जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। हमें ऐसे ही कुर्तों के करीब 20,000 से 25,000 पीस के ऑर्डर मिले हैं, और हम ईद से पहले इन्हें डिलीवर करने के लिए फुल कैपेसिटी में काम कर रहे हैं। अब तक हम करीब 10,000 पीस बेच चुके हैं, जब से ये गाना रिलीज़ हुआ है। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला निर्मित सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव- राज्यपाल रमेन डेका ने गौशाला में की पूजा अर्चना

रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका  विशेष रूप से उपस्थित हुए। राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में गौ आरती में हिस्सा लिया और गौ माता की पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा और संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात, राज्यपाल ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन के सदस्य और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में  अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं रायगढ़ जिले के रामनामी संप्रदाय से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

कटघोरा में तेज आंधी से गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, 6 की हालत गंभीर

कटघोरा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राईस मिल की है. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई है. मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है. पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबे में दबे हुए एक मजदूर के शव को निकालने में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर गाना, लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई ‘बिग बॉस 17’ में अपनी पर्नसालिटी दिखाने के बाद ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में सुदेश लहरी के साथ जोड़ी में नजर आ रही मन्नारा चोपड़ा एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन अब वह सिंगर बन गई हैं। वैसे तो वह अक्सर गाती दिखाई दी हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नया गाना शेयर किया है, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। 20 मार्च को उसके आने का ऐलान किया था। और अब वह उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिस पर मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं। मन्नारा चोपड़ा ने एक गाना गाया है, जिसका नाम ‘अजीब दास्तां है ये’, जो पुराने और क्लासिक गाने का रीक्रिएशन है। साल 1960 में आई फिल्म ‘दिल अपना और प्रीत पराई’ के उस ओरिजनल सॉन्ग को लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म में राज कुमार, मीना कुमारी और नादिरा थे। अब इसे सारेगामा के लेबल के साथ एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे 3 घंटे में भी 4 हजार व्यूज नहीं मिले हैं। मन्नारा चोपड़ा का नए गाने पर लोगों का रिएक्शन मन्नारा चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अलग-अलग जगहों पर इसे शूट किया है और वहां की सड़कों पर वह रेड ड्रेस में उस गाने को अपने स्टाइल में गा रही हैं। जिस पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये इनका छिपा हुआ टैलेंट है। प्लीज इसे छिपा हुआ ही रहने दीजिए।’ एक ने लिखा, ‘अगर ओवरएक्टिंग एक ओलंपिक स्पोर्ट होता तो मन्नारा को उसेन बोल्ट से ज्यादा गोल्ड मेडल मिलते।’ एक ने लिखा, ‘क्या ही बवासीर गा दी है।’ एक ने लिखा, ‘अच्छा गाना मार दी।’ एक ने लिखा, ‘ओवरएक्टिंग की दुकान।’ मन्नारा चोपड़ा के वीडियो को लोगों ने डिलीट करने को कहा मन्नारा चोपड़ा के यूट्यूब पर 112k सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बीते दिन एक डांस रील शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्टर लगाकर एक इंग्लिश सॉन्ग लिप सिंक किया था। और डांस किया था। जिसे देखने के बाद लोगों ने हाथ जोड़कर उस वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था, क्योंकि उसमें लोगों को वह ‘छपरी’ लग रही थीं।

छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने गत दिवस विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। ये प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ी सुसाक्षी वर्मा और विभांशु बंजारे और उनके योग प्रशिक्षक नमेश कुमार साहू ने राजभवन में राज्यपाल डेका से मुलाकात की। डेका ने  प्रत्येक प्रतिभागी के लिए  25-25 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती : भारत रत्न को जैकी श्राफ ने किया याद, बोले- आप हमेशा दिलों में रहेंगे

मुंबई,  अभिनेता जैकी श्राफ ने भारत रत्न और ‘शहनाई के जादूगर’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि उस्ताद हमेशा दिलों में रहेंगे। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई बजाती एक तस्वीर को शेयर कर जैकी ने कैप्शन में अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, “आप हमेशा दिलों में रहेंगे।” भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां बनारस की शान थे। उन्हें शहनाई का जादूगर कहा जाता था। उनकी शहनाई वादन इतनी बेहतरीन और दिल से निकलती थी कि उनकी आवाज सुनने के लिए दुनियाभर से लोग आया करते थे। उस्ताद राष्ट्रपति भवन में कई कलाकारों के साथ जुगलबंदी कर चुके हैं। उन्हें काशी की मूल संस्कृति का सशक्त प्रतिनिधि भी लोग कहते हैं। उनकी शहनाई के सुरों में काशी की संस्कृति और परंपराओं की महक थी। मुहर्रम के मौके पर उनकी शहनाई की दर्द भरी धुन हो या श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा, श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। बता दें, ‘शहनाई सम्राट’ बिस्मिल्लाह खां का जन्म 21 मार्च को बिहार के डुमरांव के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उस्ताद का नाम कमरुद्दीन खान था। जानकारी के अनुसार, काफी कम उम्र में वह अपने मामू के घर बनारस गए थे और इसके बाद वह बनारस के ही होकर रह गए, वही उनकी कर्मस्थली बन गई। खां को काशी से इतना लगाव था कि एक बार जब उन्हें अमेरिका से यहीं पर बस जाने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने सभी प्रकार की सुख-सुविधा मिलने की बात को एक पल में ही नकार दिया था। उस्ताद ‘काशी कबहूं ना छोड़िए, विश्वनाथ के धाम’ को मानते थे। उनका कहना था कि यहां गंगा है, यहां काशी विश्वनाथ हैं, यहां से जाना मतलब इन सभी से बिछड़ जाना। उनके मामू और गुरु अली बख्श साहब बालाजी मंदिर में शहनाई बजाते थे और वहीं रियाज भी करते थे। यहीं पर उन्होंने बिस्मिल्लाह खां को शहनाई सिखानी शुरू की थी। बिस्मिल्लाह खां अपने मामू के साथ मंदिर में रियाज के लिए भी जाया करते थे। उस्ताद को भारत सरकार ने साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।  

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में जयदीप अहलावत भी आएंगे नजर

मुंबई मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का हम सभी को चार साल से इंतजार है। राज और डीके की इस स्‍पाई-एक्‍शन-थ्र‍िलर का सीजन-2 साल 2021 में रिलीज हुआ था। जबकि पहला सीजन 2019 में। ‘द फैमिली मैन’ उन चुनिंदा वेब सीरीज में से है, जिनके दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। सीजन-2 के आख‍िर में ही यह दिखा दिया गया था कि श्रीकांत तिवारी इस बार सबसे बड़े मिशन पर निकलने वाला है। लेकिन चार साल बाद भी इसके रिलीज डेट पर मेकर्स ने चुप्‍पी साध रखी है। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबर है कि ‘द फैमिली मैन 3’ इस साल गर्मी में तापमान बढ़ाने की तैयारी में है। ‘फिल्मीबीट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाद OTT प्‍लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज हो सकती है। आईपीएल 2025 के मैच 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जबकि 25 मई, 2025 को फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, एक चर्चा यह भी है कि मेकर्स ‘द फैमिली मैन 3’ को इस साल दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर फैंस को OTT पर बड़ा धमाका मिल सकता है। ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में इस बार जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में ‘फिल्मफेयर’ ने अपनी एक रिपोर्ट में इसको लेकर खुलासा किया था। यह भी कहा गया था कि सीरीज में जयदीप का किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी के खिलाफ खड़ा होगा। जाहिर है, दो बेहतरीन एक्‍टर्स जब आमने-सामने होंगे तो माहौल अलग ही होगा। जयदीप अहलावत ने भी ‘कनेक्ट सिने’ से बातचीत में ‘द फैमिली मैन’ सीरीज का हिस्‍सा बनने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा था कि सीजन-3 की कहानी और स्क्रिप्ट बड़ी ‘सुंदर’ है। ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की टीम ने जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यानी अब पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। राज और डीके की ही शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्‍टारर ‘फर्जी’ वेब सीरीज में भी हमें ‘द फैमिली मैन’ का कनेक्‍शन देखने को मिला था। ऐसे में एक्‍साइटमेंट बढ़ी हुई है कि क्‍या राज और डीके सीजन-3 में सीरीज की कहानी को ‘फर्जी’ से भी जोड़ेंगे। बहरहाल, फिलहाल इंतजार है कि मेकर्स आध‍िकारिक तौर पर ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज की तारीख का ऐलान करें।

‘महाभारत’ की टीम ने तिरुपति मंदिर में की पूजा, तो शहीर शेख रमजान में मंदिर गए तो धर्म के रखवालों ने दिया ज्ञान

मुंबई हिट पौराणिक शो ‘महाभारत’ ने न केवल हमें शिक्षित किया बल्कि हमें लाइफटाइम के लिए यादें भी दीं। शो में आए हर कलाकार को दर्शकों से अपार प्यार मिला। हाल ही में महाभारत के एक्टर शहीर शेख, सौरव गुर्जर और पूरी कास्ट ने तिरुपति मंदिर की अपनी हालिया ट्रिप से अपने रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं और दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहीर शेख ने महाभारत के स्टार्स सौरव गुर्जर, अहम शर्मा, अर्पित रांका, ठाकुर अनूप सिंह और बाकियों के साथ अपने रीयूनियन की कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर कीं। शहीर की शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एक्टर मुंडू पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा ‘#मुंडू #गैंग।’ ‘महाभारत’ की टीम का रीयूनियन धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले ठाकुर अनूप सिंह ने महाभारत के सभी एक्टर्स के लंबे समय के बाद तिरुपति में फिर से मिलने पर एक खूबसूरत नोट लिखा। उन्होंने बताया कि वे अक्सर मिलते नहीं हैं लेकिन उनके बीच का बॉन्ड तब भी वैसा ही बना हुआ है, जब वे मिले नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमारा महाभारत ग्रुप तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें बना रहा है। ध्यान रहे कि हम लोग इतना मिलते नहीं हैं। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बार। लेकिन ये तस्वीरें हमारे बीच के बंधन का प्रमाण हैं। हम हमेशा एक-दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं। जब भी हम मिलते हैं, हमारे बीच की एनर्जी कमाल की होती है।’ शहीर को रमजान पर मिला ज्ञान कैप्शन में आगे लिखा है, ‘इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय की तुलना में अधिक करीब ला दिया है। हालांकि केवल 1 दिन के साथ हमने अपने समय का भरपूर उपयोग किया। टीम को शुभकामनाएं और कई बार फिर से एक होने की कामना!!!’ कुछ लोगों को शहीर का रमजान के महीने में मंदिर जाना पसंद नहीं आया और वो उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाते भी नजर आए। शहीर शेख और अहम शर्मा शहीर ने अपने ऑन-स्क्रीन भाई अहम शर्मा के साथ कुछ और तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हिट पौराणिक सीरीज में जहां शाहीर ने अर्जुन का किरदार निभाया था, वहीं अहम ने सूर्यपुत्र कर्ण का किरदार निभाया था। उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दो पत्ती एक्टर ने लिखा, ‘कुछ रिश्ते कभी फीके नहीं पड़ते.. #करणअर्जुन।’ ‘महाभारत’ की कास्ट महाभारत 16 सितंबर 2013 से 13 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ और दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हुआ। हालांकि यह शो कई साल पहले बंद हो गया था, लेकिन इसके एपिसोड आज भी दर्शकों के दिमाग में ताज़ा हैं। शो में इन एक्टर्स के अलावा, सौरभ राज जैन, पूजा शर्मा और कुछ और कलाकार भी थे।

Bank of India में 400 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 मार्च तक करें आवेदन

 बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल पद: 400 पदों का विवरण: जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं। आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। किन राज्यों में होगी भर्ती: उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15 राज्यों में होगी। ऐसे करें आवेदन :     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।     होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।     अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।     रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।     फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।     आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया

रायपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका  विशेष रूप से उपस्थित हुए। राज्यपाल ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में गौ आरती में हिस्सा लिया और गौ माता की पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा और संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात, राज्यपाल ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन के सदस्य और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

SBI, PNB सहित कई बैंकों ने बदले नियम, जाने नए नियम कुछ इस प्रकार

जम्मू बैंकिंग सिस्टम को और बढ़िया और ग्राहकों के लिए सिक्योर बनाने के चलते 1 अप्रैल, 2025 से एस.बी.आई., कैनरा सहित कई बैंकों के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राहकों की सहूलियत और बैंकिंग सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए SBI Bank, PNB Bank, Canara Bank, HDFC Bank सहित कई अन्य बैंक अपने कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये नए नियम कुछ इस प्रकार हैं- 1 अप्रैल के बाद से बैंक के खाताधारकों को अपने सेविंग अकाउंट में पहले से ज्यादा मिनिमम बैलेंस रखना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें पेनल्टी पड़ सकती है। 1 अप्रैल से अगर ग्राहक किसी और ए.टी.एम. से पैसे निकालते हैं तो एक लीमिट के बाद फ्री ट्रांजेक्शन बंद हो जाएगी। इसके अलावा लिमिटेड टाइम से ज्यादा ए.टी.एम. से पैसे निकालने पर पहले से ज्यादा टैक्स लगेगा। बैंकों ने एक अप्रैल से सेविंग अकाउंट और Fixed Deposit की ब्याज दरों में बदलाव किया है। लंबे समय तक चलने वाले FD पर ज्यादा Interest Rate मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अकाउंट बैलेंस के आधार पर अलग-अलग Interest Rates मिलेंगे।   सभी बैंकों में जल्द ही पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरूआत होने जा रही है। इस दौरान ग्राहकों को बैंकों में 50 हजार से ज्यादा की अमाउंट की ट्रांजेक्शन के लिए चैक को जरूरी किया जाएगा। इसके चलते चैक को वेरिफाई करना होगा जिससे फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी। 1 अप्रैल से मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग के नए फीचर्स आने वाले हैं। इसमें ए.आई. चैटबॉट भी होगा जिससे ग्राहकों को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम समझने में आसानी होगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक और टू फेक्टर वेरिफिकेशन जैसी सेवाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।

निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित , पिछली सरकार ने युवाओं के सपनों को अंधेरे में धकेला: सीएम साय

रायपुर विधानसभा में चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2025 सदन में पारित हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहाई बाजपेयी ने जिस उद्देश्य से किया था उसे भाजपा की सरकार ने साकार किया है. आज वर्तमान में कुल 17 निजी विश्वविद्यालय खुल गए है. बीते पांच साल में पिछली सरकार ने युवाओं के सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम किया था. सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता सबसे जरूरी है. शिक्षा की पहुंच दुरस्त अंचलों तक ले जाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. कोहका दुर्ग में रूंगटा स्किल निजी विश्वविद्यालय शुरू किया जाना प्रस्तावित है. राज्य में युवाओं को कौशल युक्त शिक्षा दिया जाएगा. छात्रों को बेहतर करियर विकल्प मिलेगा. राज्य के सकल प्रवेश अनुपात बढ़ाने यह विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह 18 निजी विश्वविद्यालय होगा. निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने भी इस नए विश्वविद्यालय खोलने की अनुशंसा की है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, कांग्रेस सरकार के दौरान लाए गए निजी विश्वविद्यालय के कानून को सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य कर दिया था. उस वक्त ऐसे-ऐसे कुलपति थे जो लूना में चलते थे. पंचर की दुकान में पंचर बनाते खड़े रहते थे और उनकी गाड़ी में कुलपति लिखा होता था. छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय क़ानून इसी विधानसभा से निकला और देश के दूसरे राज्यों ने भी उसी क़ानून के आलोक में क़ानून बनाए थे. मैं उच्च शिक्षा मंत्री था तब मैंने जीआर पूछा तब विभाग को मालूम नहीं था. भाजपा के 15 सालों में कितने निजी विश्वविद्यालय बने इसे मैं आज ख़ुद नहीं गिन सकता. शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा : चंद्राकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, दुरस्त अंचलों में भी विश्वविद्यालय खोले गए. जब मैं उच्च शिक्षा विभाग का प्रतिवेदन पढ़ रहा था तब मुझे आश्चर्य हुआ कि वहां भी शिक्षकों की कमी है. निजी विश्वविद्यालय में कोर्स को पढ़ाने वाले नहीं है. इसे ठीक करने का कोई मैकेनिज्म नहीं है. कौन-कौन सी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई. कितनी नौकरी लगी, इसका भी कोई मैकेनिज्म नहीं दिखता. जीआर में हम आज राष्ट्रीय स्तर पर भी पीछे हैं. बाबा साहब अंबेडकर कहते थे कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा. आज अख़बारों में छपा है कि हैपीनेस इंडेक्स में हम पाकिस्तान बांग्लादेश से भी पीछे हैं. शिक्षा से ऐसे इंडेक्स बदले जा सकते हैं. बड़ी चिंता 8-9 हज़ार रिक्त पदों की है. वेलफेयर स्टेट में शिक्षा को उच्च स्थान मिले. निजी विश्वविद्यालय खोलने से बेहतर है काॅलेज खोलें : व्यास कश्यप कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा, निजी विश्वविद्यालय खोले जाने चाहिए. छत्तीसगढ़ में छात्रों को बेहतर शिक्षा दिए जाने के प्रयास होने चाहिए. सिर्फ़ इंडेक्स बढ़ाने के लिए इतने विश्वविद्यालय नहीं खोले जाने चाहिए. निजी विश्वविद्यालय के अधिकांश छात्र बड़े घरों के होते हैं और सिर्फ डिग्री लेने के लिए प्रवेश लेते हैं. निजी विश्वविद्यालय डिग्री बेचने का काम करते हैं. निजी विश्वविद्यालय शिक्षा की हत्या है. निजी विश्वविद्यालय खोलने से बेहतर है काॅलेज खोलें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88